बांग्लादेश के लिए भारत की वनडे टीम का एलान, रवींद्र जाडेजा को नहीं मिली जगह
बीसीसीआई ने आगामी बांग्लादेश सिरीज़ के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है. रवींद्र जाडेजा को इस टीम में जगह नहीं मिल पाई है.
लाइव कवरेज
अनंत प्रकाश and अभिनव गोयल
क़तर में फ़ीफ़ा और अरब फ़ैन्स का जश्न
वीडियो कैप्शन, अरब देशों के लोग क्यों मना रहे हैं जश्न
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में मुक़ाबलों का सिलसिला जारी है.
अरब फ़ैन्स के लिए ये ख़ुशी का मौका है क्योंकि पहली बार ये टूर्नामेंट किसी अरब देश में हो रहा है.
बीबीसी संवाददाता मारवा हेल्मी अरब फ़ैन्स से मिलीं. देखिए उनकी ये रिपोर्ट.
नेपाल चुनाव: देउबा जीते, किसकी बन रही है सरकार
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने बुधवार को लगातार सातवीं बार अपनी
डडेलधुरा सीट पर जीत दर्ज की है.
उनकी पार्टी नेपाल कांग्रेस अब तक 11
सीटों पर जीत हासिल करने में सफल हुई है.
नेपाल की प्रतिनिधि सभा और सात प्रांतीय सभाओं के लिए बीते रविवार मतदान हुआ
था. इसके बाद सोमवार से मतों की गिनती शुरू हुई है.
इस चुनाव में देउबा को 25,534 वोट हासिल हुए हैं. वहीं, उनके नज़दीकी प्रतिद्वंद्वी
31 वर्षीय सागर ढाकल को मात्र 1302 वोट हासिल हुए हैं.
देउबा को पांच दशक लंबे राजनीतिक करियर में एक भी संसदीय चुनाव में हार का
सामना नहीं करना पड़ा है.
नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी नेपाली कांग्रेस को प्रतिनिधि सभा में अब तक 11
सीटों पर जीत हासिल हुई है और वह 46 अन्य सीटों पर आगे चल रही है.
पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली की पार्टी सीपीएन-यूएमएल को अब तक सिर्फ़ तीन सीटें
हासिल हुई हैं और 42 सीटों पर आगे चल रही है.
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को काठमांडू ज़िले में तीन सीटें मिली हैं. राष्ट्रीय
प्रजातंत्र पार्टी, सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट और नागरिक
उनमुक्ति पार्टी को एक-एक सीट हासिल हुई है.
प्रतिनिधि सभा की 20 सीटों के नतीजे अब तक स्पष्ट हो चुके हैं.
नेपाल की 275 सीटों वाली संसद में से 165 पर चुनाव प्रत्यक्ष मतदान से होते
हैं और शेष 110 सीटों पर आनुपातिक चुनाव प्रक्रिया के तहत चुनाव होता है.
इसके साथ ही सात प्रांतीय सभाओं की 550 सीटों में से 330 के लिए प्रत्यक्ष
मतदान होता है और 220 पर आनुपातिक प्रक्रिया से चुनाव होता है.
श्रद्धा ने महाराष्ट्र पुलिस से कहा था - 'आफ़ताब मुझे काटकर फेंक देगा'
इमेज स्रोत, ANI
श्रद्धा मर्डर केस में
बुधवार दोपहर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. ऐसा बताया जा रहा है कि श्रद्धा वालकर को कथित
रूप से आशंका थी कि आफ़ताब उसकी हत्या कर सकता है.
कॉल सेंटर में काम
करने वालीं श्रद्धा वालकर ने साल 2020 में 23 नवंबर को महाराष्ट्र के पालघर ज़िले
की पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि ‘आफ़ताब मुझे मार कर, काट कर फेंक देगा.’
समाचार एजेंसी पीटीआई
के मुताबिक़, पालघर पुलिस विभाग के अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है. श्रद्धा
वालकर पालघर की ही रहने वाली थीं.
श्रद्धा ने तुलिंज पुलिस स्टेशन में दी अपनी शिकायत में लिखा था, “आफ़ताब मेरे साथ ग़लत व्यवहार करने के साथ-साथ मुझे पीटता है. आज उसने मेरा गला दबाकर मुझे मारने की कोशिश की. उसने मुझे धमकाया है
कि वह मुझे काट कर फेंक देगा.”
उन्होंने शिकायत में ये
भी लिखा था कि आफ़ताब उसे पिछले छह महीने से पीट रहा था, लेकिन उसकी पुलिस के पास
जाने की हिम्मत नहीं हुई, क्योंकि आफ़ताब ने ऐसा कुछ भी करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी.
श्रद्धा ने इस शिकायत
में ये भी लिखा था, “आफ़ताब के घरवालों को पता है कि वो मुझे पीटता है और उसने मुझे मारने की कोशिश
की है.”
आफ़ताब पूनावाला ने साल
2022 के मई महीने में कथित रूप से श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी थी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक हत्या करने के बाद आफ़ताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंके.
इस मामले में दिल्ली
पुलिस की कई टीमें जांच कर रही हैं. मृतका के शरीर के टुकड़े जंगलों से लेकर झीलों
में तलाशने की कोशिश की जा रही है.
दिल्ली पुलिस ने अब तक
इस मामले में हत्या करने में इस्तेमाल हुए हथियार या किसी अन्य बड़े सबूत को मिलने
की सूचना नहीं दी है.
फोरेंसिक टीम भी इस मामले में सबूत जुटाने में दिक्कतों का सामना कर रही है.
अमेरिका: वॉलमार्ट के मैनेजर ने अपने सहयोगियों पर चलाई गोलियां
इमेज स्रोत, Social Media
अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में बुधवार दोपहर (भारतीय समयानुसार)
एक शख़्स ने वॉलमार्ट स्टोर में गोलियां चलाकर कम से कम दस लोगों की जान ले ली.
घायलों और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
स्थानीय पुलिस विभाग की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक़, गोलियां चलाने वाले शख़्स की मौत हो चुकी है.
चेज़पीक पुलिस विभाग के अधिकारी लिओ कोसिन्स्की ने मीडिया को बताया है, "हमें
पता चला है कि इस घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं. हमारा मानना है कि इस घटना को एक ही शख़्स ने अंजाम दिया है और अब उसकी मौत हो चुकी है."
इस मामले में नयी जानकारियों का आना लगातार जारी है.
लेकिन अब तक जो
कुछ पता चला है कि उसके मुताबिक़ गोलियां चलाने वाला शख़्स वॉलमार्ट स्टोर का ही मैनेज़र था.
घटना के साक्षी रहे एक शख़्स
ने सोशल मीडिया पर लिखा है इस मैनेज़र ने स्टाफ़ रूम में गोलियां चलाई
हैं और उसके बाद खुद की भी जान ले ली.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वॉलमार्ट ने इस घटना के बाद ट्विटर पर बयान जारी कर कहा है, "हम वर्जीनिया के चेज़पीक स्टोर में हुए हादसे की ख़बर सुनकर हिल गये हैं. हम प्रभावित परिवारों, समुदाय और अपनी टीम के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. हम कानून व्यवस्था संभालने वाली एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और अपने सहयोगियों की मदद करने पर ध्यान दे रहे हैं."
ब्रेकिंग न्यूज़, वर्जीनिया के सीनेटर की अपील 'आम लोग घटनास्थल से दूरी बनाए रखें'
इमेज स्रोत, Twitter/MarkWarner
वर्जीनिया के सीनेटर मार्क वार्नर ने आम लोगों से घटनास्थल से दूरी बनाए रखने की अपील की है.
उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, “मैं एक और गोलीकांड की ख़बर सुनकर परेशान हो गया हूं. इस बार चेज़पीक ज़िले के वॉलमार्ट में हुई है. मैं इस मामले पर नज़र बनाए हुए हूं. मैं स्थानीय लोगों से अपील करता हूं कि वे क़ानून व्यवस्था संभालने में लगी संस्थाओं के दिशानिर्देशों का पालन करें और घटनास्थल से दूर रहें.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वॉलमार्ट गोलीबारी: 10 लोगों के मारे जाने के बाद स्थानीय प्रतिनिधि ने कहा 'चैन से नहीं बैठूंगी'
अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी की घटना में अब तक कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की ख़बर आ रही है.
वर्जीनिया की स्थानीय प्रतिनिधिलुइस लुकस ने इस घटना के बाद ट्विटर पर लिखा है, “आज रात वर्जीनिया के चेज़पीक ज़िले में स्थित वॉलमार्ट में गोलीबारी होने से मेरा दिल टूट गया है. मैं जब तक बंदूकों से की जाने वाली हिंसा, जिसकी वजह से इतने लोगों की मौत हुई है, का हल नहीं निकाल लूंगी, तब तक चैन से नहीं बैठूंगी.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़, अमेरिका: वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी, कम से कम 10 लोगों की मौत
इमेज स्रोत, SOCIAL MEDIA
अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत
पर एक शख़्स ने वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी की है.
इस गोलीकांड में अब तक कम से
कम 10 लोगों के मारे जाने की ख़बर आ रही है.
शहर की पुलिस ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
चेज़ापीक पुलिस ने बयान में लिखा, "हम कंफ़र्म करते हैं सेम्स सर्कल इलाक़े में एक शूटर ने गोलियां चलाई हैं. इसके बाद शूटर को मार दिया गया है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पुलिस ने अपने बयान में मृतकों की संख्या के बारे में नहीं बताया है लेकिन समाचार एजेंसियों ने कहा है कि गोलीबारी में कम से कम दस लोग मारे गए हैं.
ब्राज़ील: बोलसोनारो ने चुनाव नतीजों को दी चुनौती, राजनीतिक अशांति बढ़ने के संकेत
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, ब्राज़ील के राष्ट्रपति ज़ाएर बोलसोनारो
ब्राज़ील में आम चुनाव संपन्न होने के कुछ हफ़्तों
बाद एक बार फिर राजनीतिक अनिश्चितताओं का दौर शुरू होता दिख रहा है.
ब्राज़ील के मौजूदा राष्ट्रपति ज़ाएर बोलसोनारो ने हालिया चुनाव नतीजों को चुनौती दी है. उन्होंने कहा है कि लगभग तीन लाख वोटिंग
मशीनों पर डाले गए मतों को अवैध ठहराया जाना चाहिए.
हालांकि, उन्होंने चुनावी में धांधली के संबंध में किसी तरह के सबूत पेश नहीं किए हैं.
इस चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी और ब्राज़ील के
पूर्व राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा की जीत हुई है.
लूला डा सिल्वा को 50.9
फ़ीसदी वोट मिले हैं. लूला की ये जीत चौंकाने वाली थी क्योंकि आख़िरी
वक़्त तक दोनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी.
इस चुनाव में बोलसोनारो को 49.1 फ़ीसदी
वोट मिले हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
चुनाव के नतीजे आने के बाद ब्राज़ील के अलग-अलग प्रांतों और प्रमुख सड़क मार्गों पर बोलसोनारो समर्थकों की ओर से चक्का जाम के साथ – साथ हिंसा और आगजनी होने की ख़बरें और तस्वीरें भी आई थीं.
बोलसोनारो ने नतीजे आने के बाद सार्वजनिक रूप से अपनी हार भी स्वीकार नहीं की थी.
हालांकि, उनके चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ ने कहा था कि सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी.
इसके बाद ब्राज़ील की सुप्रीम कोर्ट ने बयान जारी करके कहा है कि सत्ता हस्तांतरण को अपनी मंजूरी देकर बोलसोनारो ने चुनाव के नतीजे स्वीकार कर लिए हैं.
इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock
इमेज कैप्शन, ब्राज़ील के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा
लेकिन इसके लगभग तीन हफ़्तों बाद बोलसोनारो ने इन नतीजों को आधिकारिक रूप से चुनौती दी है.
ब्राज़ील के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस पर कहा है कि सत्तारूढ़ पार्टी चुनाव नतीजों को चुनौती देकर लोकतंत्र का अपमान कर रही है.
सत्येंद्र जैन का तिहाड़ से नया वीडियो लीक, बढ़ा विवाद
इमेज स्रोत, ANI
आप नेता और दिल्ली
सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल से एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें
वह संभवत: बाहर से मंगवाया गया खाना खाते दिख रहे हैं.
बीजेपी और कांग्रेस ने एक बार
फिर इस वीडियो को आधार बनाकर आम आदमी पार्टी पर हमला बोलना शुरू कर दिया है.
समाचार एजेंसी
एएनआई के मुताबिक़, तिहाड़ जेल के एक सूत्र ने दावा किया है कि सत्येंद्र जैन का
वजन 8 किलोग्राम तक बढ़ गया है. जबकि जैन के वकील ने दावा किया है कि जेल में रहने
के दौरान उनके वजन में 28 किलोग्राम की कमी आई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इसे लेकर विवाद की स्थिति खड़ी होती दिख रही है.
इसके साथ ही बीजेपी और कांग्रेस नेताओं ने मसाज़ मामले में आम आदमी पार्टी को घेरना जारी रखा है.
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार सुबह ट्वीट करके सवाल उठाया है कि ‘अरविंद केजरीवाल को जवाब देना होगा कि वह पीड़ित बच्ची के साथ खड़े हैं या अभियुक्त के साथ.’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इसके साथ ही दिल्ली में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्त ने ट्विटर पर लिखा है कि ‘आपने कानून की क्या खूब धज्जियां उड़ाई! देखिए कैसे हवाला मामले में लंबे अरसे से बंद सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल से अपने गुर्गों के साथ मौज कर रहे हैं. बड़े आराम से पांव दबवा रहे हैं. इसलिए ऐसे मंत्री को बर्खास्त नही करते अरविंद केजरीवाल ताकि जेल से धंधा चलना न बंद हो जाए?’
इस मामले पर अब तक अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं की ओर से स्पष्टीकरण नहीं आया है.
जैन का पहला वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि डॉक्टरों ने जैन को रोज़ाना फिज़ीयोथेरेपी कराने की सलाह दी है, किसी की बीमारी और उसके इलाज़ का मज़ाक उड़ाने की सोच बहुत ही घटिया है.
ब्रेकिंग न्यूज़, तुर्की में भूकंप के दो झटके, शुरूआती जानकारी का इंतज़ार
इमेज स्रोत, Getty Images
पश्चिमी तुर्की में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं. देश के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल से लगभग 210 किलोमीटर दूर आए इस भूकंप से जुड़ी अधिक जानकारी नहीं आई है.
लेकिन झटके इस्तांबुल और राजधानी अंकारा तक महसूस करने की ख़बरें आ रही हैं.
मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप से होने वाले नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं मिल पाई है.
भूंकप को रिक्टर स्केल पर 6.0 तीव्रता वाला बताया गया है.
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र धरती के 3.09 किलोमीटर भीतर था.
पहले झटकों के थोड़ी देर बाद एक और छोटा झटका महूसस किया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पाकिस्तान ने बताया कैसे लीक हुए पाक आर्मी चीफ़ बाजवा के टैक्स रिकॉर्ड
इमेज स्रोत, AFP
इमेज कैप्शन, पाकिस्तानी सेना के प्रमुख क़मर जावेद बाजवा
पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने मंगलवार को बताया है
कि पाकिस्तानी सेना के प्रमुख क़मर जावेद बाजवा के इनकम टैक्स से जुड़े
दस्तावेज़ों को लीक करने वालों की पहचान हो गयी है.
बाजवा की टैक्स डीटेल्स लीक होने के बाद पाकिस्तानी मीडिया
में बाजवा और उनके परिवार की संपत्ति चर्चा का विषय बन गयी थी.
इसके बाद वित्त मंत्री
डार ने 24 घंटों के अंदर इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों का पता लगाने की घोषणा की थी.
इसी मुद्दे पर पाकिस्तानी
टीवी चैनल जियो न्यूज़ से बात करते हुए डार ने कहा है कि उनकी टीम इस मामले की
जांच को अंजाम तक पहुँचाएगी.
उन्होंने कहा है कि ‘सेनाध्यक्ष के आयकर से जुड़े दस्तावेज़ों को
लीक करना एक ग़ैर-कानूनी हरक़त थी. इसे अंजाम देने वाले दो लोग थे जिनमें से एक
लाहौर और दूसरा रावलपिंडी से जुड़ा है.’
डार ने ये भी बताया कि
ये संभव है कि इस मामले में शामिल कुछ लोगों को इनकम टैक्स से जुड़े दस्तावेज़ों
को देखने का अधिकार हो क्योंकि रावलपिंडी में आयकर से जुड़े दस्तावेज़ों का आकलन
किया जाता है.
उन्होंने ये भी बताया
कि इस मामले में जांच के आदेश दिए गए थे क्योंकि टैक्स से जुड़ी जानकारियों का सार्वजनिक
करना अवैध है जब तक कोर्ट ने इस संबंध में आदेश न दिए हों.
इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 268 हुई, बचाव अभियान जारी
इमेज स्रोत, Reuters
इंडोनेशिया
में सोमवार को आए 5.6 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 268 हो गयी
है. इसके साथ ही 150 से ज़्यादा लोग गुमशुदा बताए जा रहे हैं.
इस भूकंप में
इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है. यहां बचाव अभी भी जारी
है. और राहतकर्मी भूकंप की वजह से गिरी इमारतों के मलबे में दबे लोगों को निकालने
की कोशिशें कर रहे हैं.
इसके साथ ही भूस्खलन
होने की घटनाएं भी सामने आई हैं. इस क्षेत्र में भूकंप के बाद आने वाले हल्के झटके
महसूस किए जा रहे हैं.
इस भूकंप का
केंद्र सियांजुर कस्बे के पास था. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने
मंगलवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है.
उन्होंने कहा
है कि उनकी सरकार भूकंप में क्षतिग्रस्त हुए घरों के पुनर्निमाण में मदद करेगी.
नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में
आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.
बीबीसी
हिंदी के इस लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.
ये लाइव
पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 22 नवंबर के
अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते
हैं.
आज की अहम ख़बरें-
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे आज पटना में राजद नेता और बिहार
के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलेंगे
कांग्रेस की
भारत जोड़ो यात्रा आज मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी
केंद्रीय रक्षामंत्री
राजनाथ सिंह आज आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ एक वार्षिक बैठक में
हिस्सा लेंगे
फ़ुटबॉल विश्वकप में आज फ्रांस – ऑस्ट्रेलिया, मोरोक्को-क्रोएशिया, जर्मनी-जापान
और स्पेन – कोस्टारिका के बीच मुक़ाबला होगा