पूर्व नौकरशाह सीवी आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया

डॉ बोस ने केरल के मुख्यमंत्री के सचिव से लेकर कई मंत्रालयों में प्रधान सचिव के रूप में काम किया है.

लाइव कवरेज

अनंत प्रकाश and अभिनव गोयल

  1. श्रद्धा मर्डर केस: आफ़ताब को आज कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस

    श्रद्धा वालकर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, श्रद्धा वालकर

    दिल्ली पुलिस श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफ़ताब पूनावाला को आज दिल्ली की साकेत कोर्ट में पेश करेगी.

    इस मामले में दिल्ली पुलिस को अब तक वो हथियार नहीं मिला है जिससे हत्या की गयी है. इसके साथ ही पुलिस को अब तक मृतका के कपड़े और सीसीटीवी फुटेज़ नहीं मिला है.

    दिल्ली पुलिस पिछले कुछ दिनों से अभियुक्त आफ़ताब को लेकर छतरपुर पहाड़ी क्षेत्र के जंगलों में जा रही है ताकि इस मामले में सबूत जुटा जा सकें.

    इसके साथ ही बीते बुधवार दिल्ली पुलिस ने इस मामले में क्राइम सीन को दोबारा क्रिएट करने की कोशिश भी की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मृतका के पिता विकास वालकर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात की है.

    उन्होंने कहा, "दिल्ली पुलिस को आभास हो गया था कि आफ़ताब कभी झूठ बोलता है और कभी सच. इसलिए उन्होंने नार्को टेस्ट के लिए आवेदन किया. मुझे लग रहा है कि मुझे न्याय मिलने वाला है. अगर उसने अपराध किया है, तो उसे फांसी दी जानी चाहिए.

    मुझे हमेशा लगा कि वह झूठ बोल रहा है, मैंने मुंबई और दिल्ली पुलिस से कहा था. आफ़ताब शातिर है और पिछले 5-6 महीने में सबूत मिटा चुका है. ऐसे में पुलिस को सच्चाई सामने लाने में थोड़ी दिक्कत होगी. मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा जब तक आफ़ताब को मौत की सजा नहीं दी जाती."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  2. म्यांमार की सेना ने पूर्व ब्रितानी राजदूत विकी बोमेन समेत रिहा किए 6000 कैदी

    म्यांमार की सेना के प्रमुख मिन आंग लैंग

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, म्यांमार की सेना के प्रमुख मिन आंग लैंग

    म्यांमार की सेना ने गुरुवार को छह हज़ार कैदियों को रिहा किया है जिसमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

    सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया है कि पूर्व ब्रितानी राजदूत विकी बोमेन, जापानी पत्रकार तोरू कूबोता और आंग सान सू ची की अपदस्थ सरकार के ऑस्ट्रेलियाई सलाहकार शॉन टर्नेल को रिहा किया गया है.

    साल 2002 से 2006 तक राजदूत रहीं बोमेन को अगस्त में उनके पति के साथ हिरासत में ले लिया गया था. वह एक ऐसे पते पर रह रही थीं जो उनके विदेशी नागरिक पंजीकरण दस्तावेज़ पर दर्ज पते से अलग था. और उन्होंने इस बारे में जानकारी भी उपलब्ध नहीं करवाई थी.

    बोमेन को उनके पति के साथ शुरुआती हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया था.

    बोमेन के पति तेन लिन एक प्रसिद्ध कलाकार हैं जिन्हें बोमेन के साथ ही रिहा कर दिया गया है

    एएफ़पी के पत्रकार ने बताया है कि इस घोषणा के बाद यंगून स्थित इनसेन कारावास के बाहर रिहा होने वालों के परिजन जुटने लगे हैं.

  3. क़तर ने पत्रकार का लाइव प्रसारण रोका, फिर मांगी माफ़ी

    लाइव प्रसारण में बाधा

    इमेज स्रोत, @RasmusTantholdt

    फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन खाड़ी के देश क़तर में हो रहा है. बुधवार को वहां कवरेज के लिए पहुँचे डेनमार्क के एक टीवी क्रू को ज़बरदस्ती ब्रॉडकास्टिंग से रोका गया.

    इसके बाद फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप के आयोजकों ने डेनिश पत्रकार से माफ़ी मांगी है.

    सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में डेनमार्क के टीवी 2 के रिपोर्टर रास्मस टेंथॉल्डट अपने स्टूडियो से लाइव जुड़े हुए हैं.

    ठीक तभी क़तर के सिक्यूरिटी गार्ड वहां आते हैं और ब्रॉडकास्ट बंद कर देते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रास्मस को वीडियो में सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस करते देखा जा सकता है. वे अपने कार्ड और परमिट दिखा कर अपना पक्ष रख रहे हैं.

    क़तर की एक वेबसाइट अल-आइन ने लिखा है कि क़तर ने डेनमार्क के टीवी क्रू से उस घटना के लिए माफ़ी मांग ली है.

    पत्रकार रास्मस ने भी ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है.

    उन्होंने लिखा है, “अब हम से क़तर इंटरनेशनल मीडिया ऑफ़िस ने माफ़ी मांग ली है.”

    अल-आइन ने भी जो कुछ हुआ उसे शर्मनाक बताया है.

    वेबसाइट ने वर्ल्ड कप के आयाजकों से लिखा है ‘डेनमार्क के पत्रकारों को लाइव के दौरान कुछ दिक्कत आई है. जब ये सुनिश्चित हो गया कि उनके पास कवरेज़ की अनुमति थी तो सिक्योरिटी गार्ड्स ने पत्रकार से वहीं माफ़ी मांग ली.'

  4. पोलैंड में गिरी मिसाइल पर अमेरिका और यूक्रेन की राय अलग-अलग, अब क्या कहा ज़ेलेंस्की ने

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर ज़ेलेंस्की (टीवी स्क्रीन पर) और पश्चिमी देशों के नेता

    इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock

    इमेज कैप्शन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर ज़ेलेंस्की (टीवी स्क्रीन पर) और पश्चिमी देशों के नेता

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर ज़ेलेंस्की ने पोलैंड में मिसाइल गिरने के मुद्दे पर पश्चिमी देशों के रुख से इतर बयान दिया है.

    उन्होंने कहा है कि ये मिसाइल गिरने के लिए उनके देश का मिसाइल डिफ़ेंस सिस्टम ज़िम्मेदार नहीं है.

    बीते बुधवार यूक्रेन पर रूसी मिसाइल हमलों के बीच एक मिसाइल पोलैंड की सीमा में जाकर गिरी है जिससे दो लोगों की मौत हो गयी है.

    पोलैंड पश्चिमी देशों के सैन्य संगठन नेटो का सदस्य देश है जिसकी वजह से बुधवार को हालात एकाएक बेहद संवेदनशील हो गए थे.

    ये ख़बर आने के बाद जी 7 देशों के नेताओं ने इस मुद्दे पर बाली में ही आपात बैठक भी की. शुरुआत में इस मिसाइल के रूसी होने की ख़बरें आ रही थीं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लेकिन रूस ने भी इस मामले में किसी भी तरह की ज़िम्मेदारी लेने से इनकार करते हुए इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी.

    हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि ये संभव है कि ये मिसाइल रूस से न आई हो.

    दोपहर होते-होते समाचार एजेंसी एपी ने एक अनाम अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि ये संभव है कि ये मिसाइल यूक्रेन की ओर से चलाई गयी हो.

    नेटो, पोलैंड और अमेरिका ने भी कहा है कि वे मानते हैं कि ये मिसाइल संभवत: यूक्रेन एयर डिफेंस मिसाइल से जुड़ी हो. लेकिन ज़ेलेंस्की ने इस मुद्दे पर पश्चिमी देशों के रुख से इतर बयान दिया है.

    उन्होंने कहा है कि उन्हें इस बात पर ज़रा भी शक नहीं है कि पोलैंड में जिस मिसाइल से दो लोगों की मौत हुई, वो मिसाइल यूक्रेनी एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़ी हुई नहीं है.

  5. इमरान ख़ान बोले, ‘मुझ पर दोबारा जानलेवा हमला हो सकता है’

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने अपने हालिया इंटरव्यू में आशंका जताई है कि उन पर एक बार फिर जानलेवा हमला हो सकता है.

    कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के वज़ीराबाद में इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई के लॉन्ग मार्च के दौरान एक शख़्स ने उन पर जानलेवा हमला किया था जिसके बाद उन्हें लाहौर के शौकत ख़ानम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

    इस हमले में इमरान ख़ान के पैर में गोली लगी थी. वहीं, उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत हो गयी थी.

    इसके बाद इमरान ख़ान और उनकी पार्टी ने इस हमले के लिए पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और पाकिस्तानी सेना के एक मौजूदा जनरल को ज़िम्मेदार ठहराया है.

    इसी मसले पर फ्रांस 24 से बात करते हुए इमरान ख़ान ने कहा है कि उनकी जान पर ख़तरा बना हुआ है.

    इमरान ख़ान ने कहा, “मेरे सत्ता से बाहर होने के बाद से मेरी पार्टी मजबूत हुई है. मेरी पार्टी ने 75 फीसद उप-चुनावों में जीत हासिल की है. ऐसे में वे डरे हुए हैं कि अगर चुनाव हुए तो हमारी पार्टी की जीत होगी. इसी वजह से वो मुझे ख़त्म करना चाहते थे.”

    उन्होंने कहा, “ये ख़तरा बना हुआ है क्योंकि ये लोग मुझे जिस वजह से ख़त्म करना चाहते थे, वो ये है कि मेरी पार्टी इस समय पाकिस्तान में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय पार्टी है. हमने 75 फीसद उप-चुनाव जीते हैं.

    जबकि दूसरी सभी पार्टियां एक तरफ़ हैं, उनको स्टेब्लिशमेंट का समर्थन हासिल है. इसके बाद भी हमने उप-चुनावों में बेहतरीन सफ़लता हासिल की है. हमारी लोकप्रियता बढ़ गयी है क्योंकि जनता इन अपराधियों को नहीं पसंद करती जो इस समय पाकिस्तान पर शासन कर रहे हैं.

    इसी वजह से मुझे जनता का असीम समर्थन मिल रहा है. ऐसे में उन्हें लगता है कि मुझे रास्ते से हटाने का एक ही तरीका, मुझे ख़त्म करना है. ऐसे में मुझे लगता है कि ख़तरा बना हुआ है.”

  6. रिपब्लिकन पार्टी को अमेरिकी संसद के निचले सदन में मिला बहुमत, क्या बोले बाइडन

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

    इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock

    इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

    अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी ने हाल ही में संपन्न हुए मध्यावधि चुनाव में अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा में अपना दबदबा कायम कर लिया है.

    इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को प्रतिनिधि सभा यानी हाउस ऑफ़ रेप्रज़ेंटेटिव्स में 218 सीटें हासिल हुई हैं.

    इस चुनाव में अमेरिकी सीनेट की 35 सीटों और प्रतिनिधि सभा की सभी सीटों के लिए दोनों पार्टियों के बीच संघर्ष हुआ था.

    सीनेट सदस्यों का कार्यकाल छह साल और प्रतिनिधि सभा के सदस्यों का कार्यकाल दो साल लंबा होता है.

    रिपब्लिकन पार्टी को उम्मीद थी कि उसे सीनेट से लेकर प्रतिनिधि सभा तक दोनों सदनों में अच्छी सफ़लता मिलेगी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं और डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हालांकि, प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत होने की वजह से बाइडन प्रशासन के लिए अपने कानूनों को पास करवाना एक चुनौती होगा.

    चुनाव के नतीजे आने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने रिपब्लिकन पार्टी को प्रतिनिधि सभा में बहुमत में आने पर बधाई दी है.

    उन्होंने कहा है, “मैं रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल करने पर उसके नेता केविन मेककार्थी को बधाई देता हूं.

    मैं मध्यमवर्गी परिवारों के हित में काम करते हुए नतीजे लाने के लिए रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हूं. मैं उनके हित में काम करने के लिए रिपब्लिकन या डेमोक्रेट किसी के साथ भी काम करने के लिए तैयार हूं.”

  7. चीन ने ताइवान पर हमला किया तो होगी पुतिन जैसी ग़लती: अमेरिकी जनरल

    अमेरिकी सेना के शीर्ष जनरल मार्क मिले

    इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock

    इमेज कैप्शन, अमेरिकी सेना के शीर्ष जनरल मार्क मिले

    अमेरिकी सेना के शीर्ष जनरल मार्क मिले ने कहा है कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है तो ये उसके लिए एक रणनीतिक चूक होगी.

    मार्क मिले इस समय अमेरिकी सेना में सबसे शीर्ष पद यूएस चेयरमैन ऑफ़ ज्वॉइंट चीफ़्स ऑफ़ स्टाफ़ की ज़िम्मेदारियां संभाल रहे हैं.

    मिले ने कहा है कि अगर चीन ने ताइवान के प्रति आक्रामकता दिखाई तो ये पुतिन जैसी ग़लती होगी.

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस साल की शुरुआत में अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर सैन्य आक्रमण कर दिया था जिसे वह विशेष सैन्य अभियान का नाम देते आए हैं.

    ये युद्ध अब तक जारी है और निकट भविष्य में भी इस संघर्ष का हल निकलता नहीं दिख रहा है.

    रूस को इस युद्ध की वजह से भारी आर्थिक और भू-राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

    मिले ने कहा, “ताइवान पर हमला करके घेराबंदी करना एक बहुत मुश्किल काम है. ताइवान का ज़्यादातर इलाका पहाड़ी क्षेत्र है. सैन्य अभियान की दृष्टि से ये एक काफ़ी मुश्किल काम है.

    ऐसी स्थिति में चीनी पक्ष काफ़ी जोख़िमभरी स्थितियों में होगा. इसके साथ ही चीन के लिए ये एक रणनीतिक और भू-राजनीतिक ग़लती होगी जैसी पुतिन ने यूक्रेन में की है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसके साथ ही मिले ने कहा है कि ताइवान में जो स्थिति है, उसमें यूक्रेन युद्ध से सबक लेकर ताइवान को खुद का बचाव करने के लिए बेहतर ढंग से तैयार किया जा सकता है.

    लेकिन इसके साथ ही मिले ने कहा कि चीन इस सदी के मध्य तक दुनिया की सबसे बड़ी ताक़त बनने की ओर बढ़ रहा है.

    हालांकि, उन्होंने फिलहाल अमेरिका को दुनिया की सबसे बड़ी ताक़त बताया.

    उन्होंने कहा, “कोई कितनी भी आलोचना करें लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि इस समय अमेरिकी सेना दुनिया में सबसे ख़तरनाक सेना है. अमेरिकी सेना सबसे पहले पायदान पर है और हम इस पायदान पर बने रहना चाहते हैं.”

    अमेरिका और चीन के बीच भविष्य में किसी तरह के संघर्ष के सवाल पर मिले ने कहा कि जब तक अमेरिकी सेना मजबूत स्थिति में रहती है तब तक ये अमेरिका और चीन में शक्ति के लिए संघर्ष का युद्ध में बाधक बना रहेगा.

  8. नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 16 नवंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    आज की अहम ख़बरें –

    • दिल्ली पुलिस आज श्रद्धा वलकर की कथित रूप से हत्या करने वाले आफ़ताब को साकेत कोर्ट में पेश करेगी
    • दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर आज फ़ैसला आएगा
    • प्रवर्तन निदेशालय आज खनन घोटाले की जांच के तहत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर सकता है