अदनान सामी ने बताया उन्होंने क्यों छोड़ा पाकिस्तान
गायक अदनान सामी ने दावा किया है कि पाकिस्तान की सरकार के बुरे बर्ताव के कारण उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and शुभम किशोर
ब्रेकिंग न्यूज़, शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति क्या बोले
इमेज स्रोत, Reuters
शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुरुआती टिप्पणी मे अमेरिका और चीन के बीच “टकराव” को कम करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है.
उन्होंने जिनपिंग से सहमति जताते हुए कहा कि आमने सामने की मुलाकात के अलावा “कम विकल्प” बचे हैं.
बाइडन ने कहा कि वो “दोनों देशों के बीच बातचीत के रास्ते को खुला रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. ताकि दोनों देश जलवायु परिवर्तन और असुरक्षा समेत दूसरे “अति आवश्यक वैश्विक मुद्दों पर साथ” काम कर सकें.
उन्होंने कहा कि दुनिया दोनों देशों से पार्टनरशिप की “उम्मीद” ही है.
दुनिया की नज़रें चीन और अमरीका पर है- शी जिनपिंंग
इमेज स्रोत, Reuters
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और शी जिनपिंग ने बाली में मुलाकात की है.
जिनपिंग ने कहा, “दुनिया चीन और अमेरिका से रिश्तों को बेहतर हैंडल करने की उम्मीद कर रही है. हमारी मीटिंग ने दुनिया का ध्यान खींचा है. हमें विश्व शांति के लिए दूसरे सभी देशों के साथ काम करना होगा.”
“हमारी मीटिंग में सामरिक मुद्दों पर दोनों ने अच्छे से अपनी राय रखी. मैं उम्मीद करता हूं कि आपसे आगे मुलाकात होगी.”
ब्रेकिंग न्यूज़, बाइडन से मुलाकात के बाद शी जिनपिंग ने क्या कहा?
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और शी जिनपिंग ने बाली में मुलाकात की है.
मुलाकात के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों को इस रिश्ते को आगे ले जाने की ज़रूरत है.
जिनपिंग ने कहा, “राष्ट्रपति से मिलकर अच्छा लगा. पिछली बार हम दावोस में पांच साल पहले मिले थे. जब से आप राष्ट्रपति बने हैं, हम लोग ऑनलाइन कॉल पर बातचीत करते रहे हैं, लेकिन आमने-सामने मिलने से बेहतर कुछ नहीं है. आज हम आमने सामने मिले हैं.”
“ हम लोगों को ने अनुभव से सीखा है. इतिहास से अच्छी किताब किताब दूसरी नहीं है. इतिहास को आइने की तरह लेना चाहिए.”
“अभी अमेरिका और चीन के रिश्ते उस दौर में हैं जब हमें बहुत ध्यान रखना है, दो बड़े देशों के नेता के तौर पर हमें सही फ़ैसले लेने होंगे.
“हमें द्विपक्षीय संबंधों के लिए सही दिशा तलाशनी है ताकि हम अपने रिश्ते को आगे ले जाएं और बेहतर बना सकें,“
ब्रेकिंग न्यूज़, जी-20: बाइडन और जिनपिंग की हुई मुलाकात
इमेज स्रोत, Reuters
इंडोनेशिया के बाली में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिंग के बीच मुलाकात हो गई है.
दोनों नेता पहली बार बतौर राष्ट्रपति एक-दूसरे से मिल रहे हैं.
बातचीत के ब्योरे का इंतज़ार है.
जी-20: बाइडन-जिनपिंग की मुलाकात से पहले सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, बाली का मुलिया रिसॉर्ट जहां जिनपिंग और बाइडन थोड़ी देर बाद मुलाकात करेंगे.
इमेज स्रोत, EPA
इमेज कैप्शन, जी-20 के बैठक स्थल के आसपास हथियारबंद जवान पेट्रोलिंग करते हुए
इमेज स्रोत, EPA
इमेज कैप्शन, सुरक्षा अधिकारियों ने उस हॉल की भी अच्छे से जांच की है जहां कल अलग-अलग देशों के नेता मिलेंगे
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, चीन की प्रथम महिला पेंग लियुआन के साथ पहुंच राष्ट्रपति शी जिनपिंग
इमेज स्रोत, Reuters
हॉन्ग कॉन्ग में रग्बी मैच में लोकतंत्र के समर्थन में बजा गाना,जांच के आदेश
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
हॉन्ग कॉन्ग में एक रग्बी मैच में चीन के
राष्ट्रीय गान के बदले चीन विरोधी गाना बजाए जाने के बाद अधिकारियों ने मामले
की जांच के आदेश दिए हैं.
शहर के अधिकारियों ने कहा कि “हिंसक
विरोध” से जुड़े गाने की वो “कड़ी
निंदा” करते
हैं.
‘ग्लोरी टू हॉन्ग कॉन्ग’ गाने
को 2019 के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन का अनाधिकारिक गाना माना जाता था.
गाने में “ज़मीन
के आंसू” और
“लोकतंत्र
और स्वतंत्रता” की
बात की गई है.
अधिकारियों ने अपने बयान में गाने का नाम
नहीं बताया है लेकिन रविवार के मैच के
वीडियो ऑनलाइन शेयर किए जा रहे हैं. इनमें हॉन्ग कॉन्ग और दक्षिण कोरिया के बीच खेले गए मैच में लोग ये गाना गाते देखे जा सकते हैं.
गुजरात के कुछ दंगा पीड़ित मुसलमानों का बीजेपी से सवाल- दाऊद की बेटी को टिकट मिलता, तो कैसा लगता
मध्य प्रदेश के दमोह में ईसाई मिशनरी पर बच्चों का धर्म परिवर्तन करने का आरोप
....में
Author, शुरैह नियाज़ी
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
इमेज कैप्शन, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो
मध्यप्रदेश के दमोह में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने एक ईसाई मिशनरी के छात्रावास पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है.
इस मामलें में उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें 9 लोगों के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
प्रियांक कानूनगो रविवार को कई छात्रावासों का औचक निरीक्षण करने गये थे.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारी और स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत का संदेह है.
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार एफ़आईआर में कहा गया है कि कानूनगो राज्य के बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ओमकार सिंह मरकम के साथ कांति बाइपास पर स्थित ईसाई मिशनरी के छात्रावास पहुंचे.
कानूनगो का कहना है कि यहां बच्चों का ईसाई धर्म में परिवर्तन किया जा रहा है. डिंडोरी ज़िले से बच्चों को यहां लाया गया है और उन्हें पादरी बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है.
वहीं छात्रावास की देखरेख करने वालों ने सभी आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने धर्म का पालन करने की पूरी स्वतंत्रता है और उन्हें बाइबल पढ़ने या प्रार्थना करने के लिये कभी भी नही कहा जाता है.
तहरीक़-ए-इंसाफ़ ने इमरान ख़ान पर हमले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
इमेज स्रोत, EPA
तहरीक़-ए-इंसाफ़ ने सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान पर हुए हमले की जांच करने और नई एफ़आईआर दर्ज करने की मांग की है.
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार की ओर से लाहौर में सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में एक याचिका दाखिल की गई है.
तहरीक़-ए-इंसाफ़ के वाइस चेयरमैन ने लाहौर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इमरान ख़ान पर जानलेवा हमला हुआ है. हम चाहते हैं कि इसकी जांच हो. तथ्य और ज़िम्मेदार लोग देश के सामने आए. एफ़आईआर दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन दर्ज नहीं हुई. यह शिकायतकर्ता का मौलिक अधिकार है. तीन लोगों की पहचान की गई है जिनकी जांच होनी चाहिए.
उन्होंने आगे कहा कि दूसरी बात यह है कि सीनेटर आजम स्वाति और उनकी पत्नी का मज़ाक उड़ाया गया। इसकी जांच होनी चाहिए कि ज़िम्मेदार कौन है. तीसरा यह कि पत्रकार अरशद शरीफ की केन्या में हत्या कर दी गई. इसके तथ्य क्या हैं?
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में अर्ज़ी दाखिल की गई है. चीफ़ जस्टिस को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए.
वहीं तहरीक़-ए-इंसाफ़ के नेता फवाद चौधरी ने कहा कि मैं चीफ़ जस्टिस से गुजारिश करेंगे कि सुप्रीम कोर्ट को इतना कमज़ोर न करें कि लोग उसकी ओर देखना बंद कर दें. मैं मुख्य न्यायाधीश और वरिष्ठ न्यायाधीशों से कहूंगा कि पाकिस्तान की न्याय व्यवस्था की अच्छी छवि ठीक नहीं चल रही है. पाकिस्तान में बंद कमरों में फै़सले नहीं लिए जा सकते. न्याय व्यवस्था में संकट है. हमारा संघर्ष संस्थानों की प्रतिष्ठा को बहाल करना है.
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन उन्होंने हमले के लिए जिन तीन लोगों पर आरोप लगाए उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया.
ये नाम थे प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़, आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह और आईएसआई मेजर जनरल फै़सल शामिल नहीं थे.
पीएम मोदी जी20 सम्मेलन के लिए बाली रवाना
इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17वें जी20 शिखर सम्मेलन के
लिए इंडोनेशिया के शहर बाली के लिए रवाना हो गए हैं.
पीएम मोदी बाली के तीन दिन के दौरे पर होंगे. इस
सम्मेलन में दुनिया के बड़े नेता शामिल हो रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन,
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और ब्रिटेन
के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इसमें हिस्सा लेने के लिए बाली में होंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
13 नवंबर को भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारत एक दिसंबर से एक साल के लिए G-20 की अध्यक्षता करेगा.
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “बाली में चल रहे सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री कई जी 20 नेताओं से द्विपक्षीय बैठक करेंगे ताकि उन्हें भारत की जी20 प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी जा सके और साथ ही इन विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की जा सके.”
उन्होंने ये भी कहा कि जी-20 की अध्यक्षता के दौरान भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील एक तिकड़ी होंगे. जी-20 में यह पहली बार है कि जब तिकड़ी में विकासशील देश और उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएं शामिल होंगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
आम जनता को राहत, थोक महंगाई दर अक्टूबर में घटी
इमेज स्रोत, Getty Images
अक्टूबर में
थोक महंगाई दर के आंकड़े सितंबर के मुकाबले घट गए हैं.
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने मुताबिक़ अक्टूबर
में थोक महंगाई दर 8.39 फ़ीसदी हो गई है. महीने दर महीने आधार पर देखें तो इसमें गिरावट आई
है.
इस
आंकड़ों का मतलब है कि बढ़ती महंगाई से लोगों को अक्टूबर महीने में थोड़ी राहत
मिली है.
सितंबर
में थोक महंगाई दर 10.7 फीसदी थी और इसके पिछले महीने यानी अगस्त में 12.41 फीसदी थी. यानी महीने-दर
महीने के हिसाब से ये लागातार घट रही है.
हैदराबाद वायरल वीडियो मामले में कॉलेज ने 12 छात्रों को किया सस्पेंड
इमेज स्रोत, social media
हैदराबाद के एक लॉ कॉलेज के हॉस्टल में एक लड़के से मारपीट करने और
जबरन 'अल्लाह-हू-अक़बर' बुलवाने के मामले में कॉलेज
प्रशासन ने 12 छात्रों को सस्पेंड कर दिया है.
वहीं हैदराबाद पुलिस ने भी इस मामले में कई
छात्रों को गिरफ़्तार किया है. आरोप है कि कुछ छात्रों ने एक छात्र को बंधक बनाकर
प्रताड़ित किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
वीडियो में
हिंमांक को कुछ लड़के प्रताड़ित करते और मारते हुए दिख रहे हैं.
घटना एक नवंबर को हैदराबाद के एक स्थानीय लॉ
कॉलेज के हॉस्टल में हुई थी. शमशाबाद पुलिस को इसकी जानकारी तब मिली जब पीड़ित
लड़के हिमांक बंसल ने भारत के राष्ट्रपति और शीर्ष नेताओं को शिकायत की, इस शिकायक तो बाद में तेलंगाना
पुलिस के पास भेजी गई.
शमशाबाद के डीसीपी जगदीश्वर
रेड्डी ने बीबीसी हिंदी को बताया, ''हमने 10 छात्रों में से पांच को गिरफ़्तार किया है. इनमें से पांच
लड़के हिंदू और अन्य मुसलमान समुदाय से है. जल्द ही बाकी पांच अभियुक्तों को भी
पकड़ लिया जाएगा.''
हिमांक की शिकायत के मुताबिक़
उन्हें एक नवंबर की दोपहर को हॉस्टल के उनके कमरे में प्रताड़ित किया गया था.
इसमें 10 लड़के शामिल थे. इनमें से एक ने उनके कपड़े फाड़ने और आपत्तिजनक
हरकतें करने की कोशिश कीं. एक लड़का वीडियो में ये बोलता हुआ भी सुनाई दे रहा है
कि ''इसे मारो
जब तक ये मर ना जाए.''
इमेज स्रोत, twitter
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद हिमांक शहर छोड़कर अपने घर चले गए और उन्होंने वहां से राष्ट्रपति और अन्य शीर्ष नेताओं को शिकायत का मेल भेजा.
अपनी शिकायत में हिमांक ने कहा कि उन्होंने प्रताड़ित करने वाले छात्रों से पूछा था कि उनकी ग़लती क्या है. लड़कों ने कहा कि हिमांक ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.
इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामले दर्ज किए हैं. इसमें हत्या की कोशिश, आपराधिक धमकी, ख़तरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना और ग़लत तरीके से बंधक बनाना शामिल है.
एलन मस्क ने ट्विटर के यूज़र्स से क्यों मांगी माफ़ी
इमेज स्रोत, Getty Images
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने रविवार को एक ट्वीट कर माइक्रोब्लॉगिंग
वेबसाइट के ‘बेहद स्लो’ होने के कारण यूज़र्स से माफ़ी मांगी है.
एक ट्वीट में मस्क ने कहा, “मैं ट्विटर के कई देशों में बेहद स्लों
चलने के कारण माफ़ी मांगता हूं.”
इसके बाद उन्होंने इसके स्लो होने के तकनीकी कारण का ज़िक्र
किया.
इसके अलावा उन्होंने ट्विटर पर ढेर सारी फ़ेक प्रोफ़ाइलों से
निपटने के लिए भी एक नया फ़ीचर लाने का वादा किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि “ट्विटर संस्थाओं से जानकारी लेगा कि कौन कौन से ट्विटर अकाउंट उनसे जुड़े हुए हैं.“
बीते दिनों ट्विटर को अपना वैरिफ़िकेशन प्रोग्राम रोकना पड़ा क्योंकि कई पैरोडी और फ़ेक अकाउंट ने 8 डॉलर की फ़ीस भरकर अपना अकाउंट वैरिफाई करवा लिया था.
इसके बाद ट्विटर के इस प्लान की जमकर आलोचना होने लगी और इसे तत्काल प्रभाव से रोकना पड़ा.
पाकिस्तान ने जिस फ़िल्म को ऑस्कर में भेजा उसे देश में किया बैन
इमेज स्रोत, Twitter
पाकिस्तान में फ़िल्म निर्माता सईम सदीक़ की बहु-चर्चित
फ़िल्म ‘जॉयलैंड’ में कथित तौर पर ‘अति आपत्तिजनक सामग्री’होने के कारण बैन कर दिया गया है.
ये बैन तब लगा है जब कुछ महीने
पहले ही फ़िल्म को रिलीज़ करने का सर्टिफ़िकेट दिया जा चुका था.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ जॉयलैंड पाकिस्तान की ओर से ऑस्कर
में आधिकारिक एंट्री के तौर पर भी भेजी गई है.
इस फ़िल्म को 17 अगस्त को सर्टिफ़िकेट
बोर्ड ने हरी झंडी दी थी. हालांकि हाल ही में इसके कंटेंट को लेकर आपत्ति जताई
जाने लगी.
कहा जा रहा है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय देश के
रूढ़िवादी तत्वों की ओर से आ रही प्रतिक्रिया से बचने के लिए फिल्म पर बैन
लगा दिया.
एक नवंबर को मंत्रालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना में
कहा गया कि फिल्म देश के ‘सामाजिक
मूल्यों और नैतिक मानकों पर’
खरी नहीं उतरती है.
अधिसूचना के अनुसार, "लिखित
शिकायतें मिली हैं कि फिल्म में अत्यधिक आपत्तिजनक सामग्री है जो हमारे सामाजिक मूल्यों और नैतिक मानकों के अनुरूप नहीं है और मोशन पिक्चर अध्यादेश 1979
की धारा 9 में निर्धारित 'शालीनता और नैतिकता' के मानदंडों के प्रतिकूल
है."
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को मिली आईसीसी की टीम में जगह
इमेज स्रोत, Getty Images
आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप
के बाद अपनी टीम में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को जगह दी है.
छह अलग-अलग देशों की टीम
से 11 खिलाड़ियों को आईसीसी ने ‘मोस्ट वैल्यूबल टीम’ में जगह दिया है.
इस टीम में भारत सहित टी20
वर्ल्ड कप विजेता इंग्लैंड, रनरअप पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे के
खिलाड़ी शामिल किए गए हैं.
इस टीम में खिलाड़ियों का
चयन टूर्नामेंट में उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाता है.
इस लिस्ट में 12वें नंबर
पर हार्दिक पाड्या को भी मेंशन किया गया है.
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय
बल्लेबाज़ विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर है. पूर्व
भारतीय कप्तान ने इस साल टूर्नामेंट के 6 मैचों में 296
रन बनाए.
विराट कोहली का औसत 98.67 रहा. यह दूसरी बार हुआ है जब विराट कोहली टी20 वर्ल्ड
कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.
इससे पहले उन्होंने साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए थे. साल
2014 में कोहली ने 6 मैचों में 319 रन बनाए थे और उनका औसत 106.33 था.
हालांकि साल 2014 में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में
श्रीलंका से हार गई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
विराट कोहली आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं.
उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने के 1016 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.
इस्तांबुल बम धमाका मामले में एक व्यक्ति गिरफ़्तार, हादसे में मारे गए छह लोग
इमेज स्रोत, Getty Images
तुर्की की सरकार ने कहा है
कि रविवार को इस्तांबुल की एक व्यस्त सड़क पर हुए विस्फोट के बाद अब बम रखने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर
लिया गया है.
इस बम धमाके में छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 53 लोग घायल हुए.
इंस्ताबुल के गवर्नर अली यरलिकाया ने बताया कि विस्फोट
स्थानीय समय के मुताबिक विस्फोट रविवार शाम चार बजकर बीस मिनट पर इस्तिकलाल
स्ट्रीट में हुआ.
जिस
समय विस्फोट हुआ उस वक्त इस बाज़ार में दुकानदार और पर्यटक बड़ी तादाद में थे. कई
लोग अपने परिवार के साथ यहां घूमने आए थे.
उपराष्ट्रपति फुआत ओक्ते ने पहले कहा था कि विस्फोट एक महिला द्वारा किया गया और माना गया कि ये एक आतंकवादी हमला है.
न्यायमंत्री बेकिर बोज़दाग ने तुर्की मीडिया को बताया कि विस्फोट होने से कुछ देर पहले एक महिला 40 मिनट से अधिक समय तक इलाके में एक बेंच पर बैठी रही. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है और मामले की जांच जारी है.
राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपराधियों को कड़ी सज़ा दी जाएगी.
इस्तांबुल में एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए अर्दोआन ने इस हमले की निंदा की और कहा कि हादसे में "आतंक की गंध" थी.
बाइडन और शी की मुलाक़ात: क्यों कम हैं बड़ी घोषणा की उम्मीदें?
रिश्तों में दरार की ख़बरों के बीच सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक के टॉक शो का एलान
इमेज स्रोत, Sania Mirza/ Twitter
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा और उनके पति पाकिस्तानी
क्रिकेटर शोएब मलिक एक टॉक शो होस्ट करने वाले हैं.
इस शो का नाम है- ‘द मिर्ज़ा मलिक शो’
ये शो पाकिस्तानी चैनल उर्दूफ्लिक्स
ऑफ़िशियल पर आएगा. चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर टॉक शो का पोस्टर जारी किया है
जिसमें सानिया
मिर्ज़ा और शोएब मलिक को फ़ीचर किया गया है.
पोस्ट के लिखा गया है,
"द
मिर्ज़ा मलिक शो बहुत जल्द केवल उर्दूफ्लिक्स पर."
इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट Instagram समाप्त
बीते दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि ये जोड़ी टूट रही है. लेकिन एक नए टॉक शो के एलान ने इन अफ़वाहों पर विराम लगाया है.
साल 2010 में सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक ने शादी की थी. इसके बाद ये दोनों दुबई शिफ़्ट हो गए थे. साल 2018 में उनके बेटे इज़हान का जन्म हुआ.
एक हफ्ते पहले, पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों में दावा किया गया था कि दोनों अपनी शादी मुश्किल दौर से गुज़र रही है.
हालांकि इस पर शोएब मलिक और सनिया मिर्ज़ा की ओर ये कोई बयान नहीं दिया गया.
पंजाब के मोगा में पाकिस्तान की हार के बाद भिड़े छात्रों के दो गुट
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पंजाब के मोगा में एक कॉलेज में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मैच देख रहे हॉस्टल में छात्रों के दो गुटों के बीच मार-पीट हुई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच हुए फ़ाइनल में इंग्लैंड के जीत के बाद बिहार और कश्मीर के छात्र आपस में भिड़ गए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ छात्रों को मामूली चोट आई है.
पीटीआई के अनुसार मोगा के निजी इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज के छात्र एक साथ बैठकर मैच देख रहे थे. मैच में पाकिस्तान की हार के बाद बिहार और कश्मीर के छात्रों के बीच बहस छिड़ गई.
पुलिस का कहना है कि जल्द ही बहस हाथापाई तक पहुँची और फिर दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पत्थर-ईंटों से हमला कर दिया.
अब कॉलेज में पुलिस का पहरा है और पूरी घटना की जांच चल रही है.
छात्रों के बीच हुई झड़प के कई वीडियो वायरल हुए हैं. इनमें छात्रों को एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकते हुए देखा जा सकता है.
स्थानीय थाने के एसएचओ जसविंदर सिंह ने एएनआई को बताया, “लाला लाजपत राय कॉलेज में छात्रों के दो गुट भिड़े हैं. दोनों गुट एक दूसरे पर पत्थरबाज़ी कर रहे थे. किसी किस्म की नारेबाज़ी की कोई रिपोर्ट नहीं है.”
स्लोवेनिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं नतासा पिर्क मुसर
इमेज स्रोत, Reuters
स्लोवेनिया ने एक वकील को अपनी पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना है.
नतासा पिर्क मुसर पेशे से एक पत्रकार और वकील हैं जिन्होंने
निर्दलीय चुनाव लड़ा था हालांकि उन्हें स्लोवेनिया की वामपंथी सरकार का समर्थन
प्राप्त था.
मुसर, देश के पूर्व विदेश मंत्री और जाने वाले कंज़रवेटिव नेता एंज़
लोगर को हराया कर पहली महिला राष्ट्रपति बनी हैं.
स्लोवेनिया के चुनाव आयोग ने कहा है कि पिर्क मुसर ने लगभग 54% वोट
जीते, वहीं
उनके प्रतिद्वंदी लोगर को 46% वोट मिले.
आयोग ने कहा कि लगभग 20 लाख लोगों की आबादी वाले देश में 49.9%
मतदान हुआ था.
पिर्क मुसर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की पत्नी मलानिया
ट्रंप की वकील रह चुकी हैं. वह अमेरिका की तत्कालीन प्रथम महिला मलानिया ट्रंप के
पति के राष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान स्लोवेनिया में जन्मी मलानिया के हितों की
रक्षा से जुड़े एक मामले में उनकी वकील के तौर पर उनके साथ काम किया.
अपनी जीत के बाद मुसर ने कहा, “स्लोवेनिया ने एक ऐसा राष्ट्रपति
चुना है जो यूरोपीय संघ में विश्वास करता है,
उन लोकतांत्रिक मूल्यों पर यक़ीन करता है जिन पर यूरोपीय संघ की
स्थापना हुई.”
अपने संबोधन में उन्होंने ये भी माना कि ‘दुनिया जलवायु परिवर्तन के कारण एक मुश्किल दौर से गुज़र रही है.’
उन्होंने कहा, “युवा लोग अब हमारे राजनीतिक कंधों पर धरती को संभालने की ज़िम्मेदारी
डाल रहे हैं ताकि हमारी अगली पीढ़ी,
हमारे
बच्चे स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण में रह सकें.”
स्लोवेनिया में राष्ट्रपति
की भूमिका ज़्यादातर औपचारिक होती है,
लेकिन
पिर्क मुसर सेना की कमांडर इन चीफ होंगी
और केंद्रीय बैंक के गवर्नर सहित कई शीर्ष अधिकारियों को भी नामित करेंगी.