गुजरात के पूर्व सीएम और डिप्टी सीएम का एलान, नहीं लड़ेंगे गुजरात चुनाव

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and अभिनव गोयल

  1. शरद पवार और आदित्य ठाकरे होंगे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, INC TWITTER

    एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे 11 नवंबर को कांग्रेस पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे.

    वहीं गुरुवार यानी 10 नवंबर को एनसीपी नेता जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड इस यात्रा में शामिल होंगे.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण ने ये जानकारी दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कांग्रेस देशव्यापी भारत जोड़ो यात्रा कर रही है. बुधवार को इस यात्रा का 63वां दिन है.

    भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस नेता राहुल गांधीकर रहे हैं. अब तक इस अभियान के तहत छह राज्य के 27 ज़िलों की यात्रा की गई है. इस वक़्त ये कारवां महाराष्ट्र के नांदेड पहुंचा है. इस 63 दिनों में यात्रा के तहत 1888 किलोमीटर की दूरी तय की गई है.

  2. नागरिकों की सुरक्षा मेरी प्राथमिकता है- चीफ़ जस्टिस चंद्रचूड़

    चीफ़ जस्टिस चंद्रचूड़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    देश के 50वें मुख्य न्यायधीश पद की शपथ लेने के बाद जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे.

    इसके बाद मीडिया से बात करते हुए चीफ़ जस्टिस चंद्रचूर्ण ने कहा, “ देश की सेवा करना मेरी प्राथमिकता है. हम भारत के सभी नागरिकों की रक्षा करेंगे, चाहे वह टेक्नॉलजी में सुधार, रजिस्ट्री सुधार, या न्यायिक सुधारों के मामले में हो. नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होगी.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, एलजीबीटीक्यूआई समुदाय के अधिकारों और अभिव्यक्ति की आज़ादी से जुड़े अपने फ़ैसलों के लिए चर्चित जस्टिस डॉक्टर डीवाई चंद्रचूड़ देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं.

    जस्टिस चंद्रचूड़ पिछले सालों में कई अहम फ़ैसलों को लेकर सुर्खिय़ों में रहे हैं. उनकी टिप्पणियाँ और व्याख्याएँ न सिर्फ़ क़ानूनी गलियारों में बल्कि अख़बारों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनती रही हैं. कई बार उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर चुका है.

  3. कार्तिक और पंत में से सेमीफ़ाइनल कौन खेलेगा, रोहित शर्मा क्या बोले?

    रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ़ सेमीफ़ाइनल मैच खेलेगी. इससे पहले सुपर 12 ग्रुप में भारतीय टीम ने बढ़िया प्रदर्शन दिखाया और चार मैच जीतकर अंकतालिका में शीर्ष पर रही.

    लेकिन अब नॉकआउट मैच है. गुरुवार को होने वाले सेमीफाइनल में रोहित शर्मा का टीम कॉम्बिनेशन क्या होगा, इसे लेकर क्रिकेट फ़ैंस में उत्सुकता है.

    दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में से किस विकेटकीपर-बैट्समैन को मौक़ा दिया जाएगा इस पर सबकी निगाहें हैं. क्योंकि कई लोग बार-बार कह रहे हैं कि कार्तिक की जगह टीम में पंत को जगह दी जानी चाहिए क्योंकि वो बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं और भारतीय टीम में दाएं हाथ से खेलने वाले बल्लेबाज़ों की भरमार है.

    इसके बावजूद सुपर 12 में एक मैच को छोड़कर सभी में कार्तिक को मौका दिया गया था. पंत को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में उतारा गया था, लेकिन वो हिटिंग के चक्कर में जल्दी विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गए थे.

    सेमीफाइनल से पहले जब रोहित शर्मा से रिपोर्टर ने कार्तिक या पंत पर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा, “पंत एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें इस दौरे पर ज़्यादा खेलने का मौका नहीं मिला. उन्हें हमने प्रैक्टिस गेम में मौका दिया था और फिर ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मौका दिया. हम देखना चाहते थे कि बाएं हाथ का बल्लेबाज़ कैसा करता है. अगर हम सेमीफाइनल या फाइनल में बदलाव करना चाहते हैं तो हमारे पास उसके लिए कुछ विकल्प हों, इस वजह से भी हम पंत को खिलाना चाहते थे.”

    “हम बाएं हाथ के बल्लेबाज़ को मिडिल ऑर्डर में स्पिनरों का मुकाबला करने का मौका देना चाहते है. लेकिन फिर, कल क्या होने वाला है, मैं आपको नहीं बता सकता, लेकिन इतना ज़रूर कह सकता हूं कि दोनों विकेटकीपर बल्लेबाज़ हमारी योजना का हिस्सा हैं.”

    ये देखना दिलचस्प होगा कि एडिलेड में भारतीय टीम किसे मैदान में उतारेगी. फिनिशर की भूमिका निभाने वाले अनुभवी दिनेश कार्तिक या फिर बाएं हाथ के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत.

  4. देश को 10 हज़ार अंबानी और 20 हज़ार अडानी की ज़रूरत है- अमिताभ कांत

    अमिताभ कांत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एक मुकेश अंबानी या एक गौतम अडानी नहीं बल्कि देश को 10 हज़ार अंबानी और 20 हज़ार अडानी की ज़रूरत है तभी भारत तरक्की कर पाएगा. ये बात जी20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कही है.

    कांत ने जी-20 की अपनी प्रेसीडेंसी को व्यवसायों के साथ बातचीत करने और वैश्विक सप्लाई-चेन का एक अभिन्न हिस्सा बनने का एक बड़ा अवसर बताया.

    नई दिल्ली में एक बातचीत के सेशन के दौरान अभिकांत दास ने कहा, “आपको जी-20 के अवसर का इस्तेमाल कर अपने संबंधित क्षेत्र में सबसे बड़ा बनने की कोशिश करनी चाहिए. यह अवसर आपको फिर कभी नहीं मिलेगा.”

    उन्होंने भारत के लिए चुनौतियों के बारे में भी बात की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, “ यदि भारत को तीन दशकों के लिए 9 से 10 प्रतिशत की दर से विकास करना है, तो हमें हर साल 30 से 40 प्रतिशत की दर से विकास करना होगा. यही भारत के लिए चुनौती है. निजी क्षेत्रों के विकसित किए बिना ये नहीं हो पाएगा, एक बुनियादी बात हमें ये समझनी चाहिए कि जी20 केवल सरकार के लिए नहीं, जब तक आप नहीं बढ़ेंगे और समृद्ध नहीं होंगे, भारत समृद्ध नहीं होगा.”

  5. सुप्रीम कोर्ट के 50वें चीफ़ जस्टिस बने डीवाई चंद्रचूड़

    जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़

    जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने औपचारिक रूप से भारत के नए मुख्य न्यायाधीश पद में शपथ ली.

    संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, एलजीबीटीक्यूआई समुदाय के अधिकारों और अभिव्यक्ति की आज़ादी से जुड़े अपने फ़ैसलों के लिए चर्चित जस्टिस डॉक्टर डीवाई चंद्रचूड़ देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं.

    जस्टिस चंद्रचूड़ पिछले सालों में कई अहम फ़ैसलों को लेकर सुर्खिय़ों में रहे हैं. उनकी टिप्पणियाँ और व्याख्याएँ न सिर्फ़ क़ानूनी गलियारों में बल्कि अख़बारों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनती रही हैं. कई बार उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर चुका है.

    वह 13 मई 2016 से के सुप्रीमं कोर्ट के जस्टिस हैं, 31 अक्टूबर 2013 में उन्हें इलाहाबाद हीकोर्ट का चीफ़ जस्टिस नियुक्त किया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. अमेरिका में मध्यावधि चुनाव: दोनों सदनों में पिछड़ रही है बाइडन की पार्टी

    बाइडन

    अमेरिका में हो रहे मध्यावधि चुनाव में हाउस ऑफ़ रिप्रज़ेंटेटिव (प्रतिनिधि सभा) में रिपब्लिकन पार्टी काफ़ी बेहतर स्थिति में नज़र रही है.

    154 सीटों पर बढ़त के साथ रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत लगभग तय माना जा रहा है. 435 सीटों के सदन में बहुमत के लिए किसी एक पार्टी को 218 सीटों की ज़रूरत होती है.

    हालांकि सीनेट में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टी के बीच काफ़ी कड़ी टक्कर नज़र रही है.

    लेकिन यहां भी रिपब्लिकन डेमोक्रेट्स पर भारी पड़ते दिख रहे हैं. सीनेट में इस वक्त डैमोक्रेट्स के हिस्से में 41 सीटें हैं और रिपब्लिकन 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. बहुतमत के लिए यहां 50 सीटों की ज़रूरत है.

    सीनेट में स्थिति दोनों ही पार्टियों के बीच काफ़ी टक्कर की नज़र आ रही है.

    इस चुनाव में हाउस ऑफ़ रिप्रजेंटेटिव की सभी 435 सीटों और सीनेट की 34 सीटों पर चुनाव लड़ा जा रहा. इसके अलावा, साथ ही राज्य भी अपने गवर्नर का चुनाव करेंगे.

    ट्रंप और फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इन चुनाव का हिस्सा नहीं है ना ही उनके मौजूदा कार्यकाल पर इस नतीजे का असर पड़ेगा लेकिन मध्यावधि चुनाव भविष्य की राजनीति का रूख़ और जनता के मूड की ओर संकेत करते हैा.

    फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस जिन्हें 2024 चुनाव के लिए रिपब्लिकन दावेदार माना जा रहा है वो एक बार फिर जीत की ओऱ बढ़ रहे हैं.

    विसकॉन्सिन, पेंसिल्वेनिया, नेवादा, जॉर्जिया और एरिज़ोना में टक्कर कांटे की मानी जा रही है.

    मध्यावधि चुनाव क्यों होते हैं

    नवंबर 2020 में जो बाइडन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति चुने गए. दो साल बाद, मध्यावधि चुनाव के लिए मंच तैयार है.

    जैसा कि नाम से ज़ाहिर है, मध्यावधि चुनाव राष्ट्रपति के कार्यकाल के ठीक बीच में रखे जाते हैं. यानी राष्ट्रपति चुनाव के दो साल बाद और अगले चुनाव से दो साल पहले. माना जाता है कि इस चुनाव के नतीजे बताते हैं कि जनता को मौजूदा सरकार का कामकाज कैसा लग रहा है और देश का मूड किस ओर है.

  7. क़तर में फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप के अधिकारी ने समलैंगिकता को बताया 'दिमागी गड़बड़ी'

    फ़ुटबॉल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    क़तर में होने जा रहे फ़ुटबॉल विश्वकप के राजदूत ने समलैंगिकता को "दिमाग की गड़बड़ी" बताया है. उनके इस बयान को ह्यूमन राइट्स वॉच ने "हानिकारक और अस्वीकार्य" क़रार दिया है.

    कतर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉलर और इस वर्ल्ड कप के लिए देश के राजदूत, ख़ालिद सलमान ने जर्मन ब्रॉडकास्टर जेडडीएफ़ की एक डॉक्यूमेंट्री में कहा है कि टूर्नामेंट में शामिल होने वाले LGBTQ+ लोगों को "हमारे नियमों को स्वीकार करना चाहिए."

    सलमान ने कहा, "समलैंगिकता हराम है, आपको पता है ना कि हराम का मतलब क्या होता है?"

    यह पूछे जाने पर कि यह हराम क्यों है, उन्होंने कहा: "मैं सख़्त मुसलमान नहीं हूं लेकिन यह हराम क्यों है? क्योंकि यह दिमाग की गड़बड़ी है."

    ये इंटरव्यू मंगलवार को प्रसारित होने वाले एक डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा है.

    सलमान 2022 विश्व कप के लिए एक राजदूत की हैसियत से इंटरव्यू दे रहे थे,सलमान के साथ-साथ कैफू और शावी अर्नांडेज़ सहित कई फुटबॉल दिग्गजों को राजदूत बनाया है.

    ह्यूमन राइट्स वॉच की सीनियर रिसर्चर राशा यूनुस ने कहा है, "सलमान का ये मानना कि समलैंगिक आकर्षण 'दिमाग की गड़बड़ी' है, येहानिकारक और अस्वीकार्य है.

    "इस तरह की फ़ेक जानकारी से निपटने में क़तर सरकार की विफलता का क़तर के LGBTQ+ लोगों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है.”

  8. विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा रूस से तेल ख़रीदना जारी रखेगा भारत, बताई ये वजह

    जयशंकर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस से तेल के आयात पर एक सवाल के जवाब में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि रूस से तेल खरीदना भारत के लिए फ़ायदे की बात है और भारत "इसे जारी रखना चाहता है."

    कई पश्चिमी देशों की आलोचना के बावजूद, पिछले कुछ महीनों में भारत ने सस्ती दरों पर रूस से कच्चे तेल की खरीद में भारी वृद्धि की है.

    विदेश मंत्री जयशंकर की ये टिप्पणी ऐसे वक़्त में सामने आई है जब वह मास्को में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ उनकी मुलाकात कर रहे हैं.

    विदेश मंत्री जयशंकर ने अपनी दो दिवसीय मास्को यात्रा के दैरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “एनर्जी मार्केट पर दबाव है. यह एक तनाव है जिसके लिए कई कारण ज़िम्मेदार है, लेकिन दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल और गैस उपभोक्ता के रूप में–जिसकी आय बहुत ज़्यादा नहीं है–हमारा मौलिक दायित्व यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय उपभोक्ताओं को सबसे दर पर तेल मिले और हमें अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सबसे फायदेमंद डील मिले.”

    “ईमानदारी से कहूं तो इस लिहाज़ से, भारत और रूस के संबंधों का हमें फ़ायदा मिला है. तो अगर ये हमारे लिए फ़ायदेमंद है तो मैं इसे जारी रखना चाहूंगा.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रूस के साथ भारत के संबंधों को "बेहद" स्थिर बताते हुए, जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच इस रिश्ते का उद्देश्य बढ़ते आर्थिक सहयोग की पृष्ठ भूमि में पारस्परिक रूप से फ़ायदेमंद और लंबी साझेदारी बनानी है.

  9. दिल्ली-एनसीआर में देर रात भूकंप के तेज़ झटके, नेपाल में 6 लोगों की मौत

    भूकंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, फ़ाइल फोटो

    दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बुधवार सुबह करीब 2 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.

    भूकंप का केन्द्र नेपाल में था जहां रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 थी.

    बीबीसी नेपाली सेवा से बात करते हुए नेपाल के डोटी ज़िले की मुख्य जिला अधिकारी कल्पना श्रेष्ठा ने बताया है कि ज़िले में भूकंप के कारण एक मकान गिर गया, इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और पांच लोग ज़ख़्मी हुए हैं.

    दिल्ली एनसीआर में लगभग 20 सेकेंड तक भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए.

    नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार 9 नवंबर की देर रात 1 बजकर 57 मिनट और 24 सेकेंड पर भूकंप आया. इसका केंद्र 10 किलोमीटर गहरा था.

    दिल्ली में इस भूकंप के कारण आए झटके काफ़ी तेज़ थे. कई इलाकों में लोग देर रात घरों से बाहर निकल गए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. नमस्कार,बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार करें.

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 8 नवंबर के अपडेट्स के लिए आपयहां क्लिककर सकते हैं.

    आज की अहम ख़बरें –

    • दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मंगलवार की देर रात करीब 2 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.
    • इंग्लैंड के ऑल-राउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफ़ाइनल मैच से पहले विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को लेकर बयान दिया है.
    • कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने चीन पर देश के चुनाव में दखल देने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.