गुजरात के पूर्व सीएम और डिप्टी सीएम का एलान, नहीं लड़ेंगे गुजरात चुनाव

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and अभिनव गोयल

  1. गुजरात के पूर्व सीएम और डिप्टी सीएम का एलान, नहीं लड़ेंगे गुजरात चुनाव

    पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल

    इमेज स्रोत, ANI

    गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, विजय रूपाणी ने कहा, "भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के रूप में, मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता. मैंने खुद बीजेपी नेताओं से पहले भी कहा है कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता."

    विजय रूपाणी ने कहा कि उन्होंने ये फैसला नए कार्यकर्ताओं को मौका देने के लिए किया है और वे बीजेपी को जिताने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे.

    वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने गुजरात में बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल को पत्र लिखकर विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में बताया है.

    पत्र में कहा गया है, "मैं साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मेहसाणा सीट से चुनाव नहीं लड़ना चाहता. इसलिए मेरे नाम पर चयन के लिए विचार नहीं किया जाना चाहिए."

  2. कुपवाड़ा से कठुआ तक गुर्जर-बकरवाल समुदाय का मार्च

      • Author, माजिद जहांगीर
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, श्रीनगर से
    मार्च

    इमेज स्रोत, BBC/Majid_Jahangir

    जम्मू-कश्मीर में पहाड़ी समुदाय के लोगों को अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने की घोषणा के विरोध में गुर्जर बकरवाल समुदाय मार्च कर रहा है.

    समुदाय ने कुपवाड़ा से कठुआ तक 500 किलोमीटर लंबा मार्च शुरू किया है, जिसमें जम्मू और कश्मीर के सभी 20 जिलों को कवर किया जाएगा. ट्राइबल बचाओ मार्च, 4 नवंबर को कुपवाड़ा से शुरू हुआ था.

    ये मार्च बुधवार, 9 नवंबर को श्रीनगर पहुंच गया है और कल पुलवामा के लिए रवाना होगा.

    इस मार्च का आयोजन गुर्जर बकरवाल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले 40 गुर्जर युवकों ने किया है. ये लोग आदिवासी गांवों में जाकर लोगों को समझा रहे हैं कि इस घोषणा का उनके भविष्य पर कितना बुरा प्रभाव पड़ेगा.

    गृह मंत्री अमित शाह ने 4 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की घोषणा की थी.

    कुपवाड़ा से कठुआ तक गुर्जर बकरवाल समुदाय का मार्च

    इमेज स्रोत, BBC/Majid_Jahangir

    जम्मू -कश्मीर गुर्जर-बकरवाल जॉइंट एक्शन कमिटी के आर्गेनाइजर गुफ़्तार चौधरी ने बीबीसी को फ़ोन पर बताया कि सरकार ने जिस तरह से ऊँची जातियों के लोगों को अनुसूचित जनजातियों का दर्जा दिया गया है, उससे उनकी सरकारी नौकरियों और शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ेगा.

    गुफ़्तार ने बताया, "कुछ दिन पहले जी. डी कमीशन फॉर बैकवर्ड क्लास्सेस में सिफारिश की गई कि ऊँची जाति के लोगों को अनुसूचित जनजातियों का दर्जा दिया जा रहा है. इन्में जम्मू के गुप्ता, महाजन और मुसलमानों की ऊँची जाती सईद को शामिल किया जा रहा है. ये सब कुछ संविधान का उल्लंघन है.

  3. रूस ने यूक्रेनी शहर खेरसॉन से अपने सैनिकों को वापस बुलाने का आदेश दिया

    जनरल सर्गेई सुरोविकिन (बाईं तरफ)

    इमेज स्रोत, RUSSIAN DEFENCE MINISTRY

    इमेज कैप्शन, जनरल सर्गेई सुरोविकिन (बाईं तरफ)

    रूस की सेना को यूक्रेनी शहर खेरसॉन से बाहर निकलने का आदेश दिया गया है.

    खेरसॉन अकेला ऐसा शहर है जिस पर रूस ने फरवरी में हमला शुरू करने के बाद कब्जा किया है.

    यूक्रेन में रूस के कमांडर जनरल सर्गेई सुरोविकिन ने कहा कि शहर की आपूर्ति जारी रखना अब संभव नहीं है.

    इस वापसी का मतलब है कि रूसी सेना पूरी तरह से निप्रो नदी के पश्चिमी तट से हट जाएगी.

    रूस के लिए इसे एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि रूस को यूक्रेन के जवाबी हमले का सामना करना पड़ रहा है.

    जनरल सुरोविकिन ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक में कहा, "इस हालात में सबसे अच्छा विकल्प हमारे लिए ये है कि हम निप्रो नदी के दूसरी तरफ किनारे के साथ साथ अपने डिफेंस को मजबूत करें."

    रूसी मीडिया ने बताया कि खेरसॉन के डिप्टी लीडर किरिल स्ट्रेमोसोव एक कार एक्सीडेंट में मारे गए हैं. इस खबर के तुरंत बाद ये घोषणा सामने आई है.

    डिप्टी लीडर ने सिर्फ छह दिन पहले ही चेतावनी दी थी कि रूसी सेना नदी को पार कर पूर्वी तट पर जा सकती है.

  4. पाकिस्तान की जीत पर बोले प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ, कहा 'शानदार वापसी'

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में पहुंचने पर बधाई दी है.

    पाकिस्तान ने सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से हराया है. पीएम शहबाज़ शरीफ ने ट्वीट करते हुए लिखा, "जुनून, प्रतिबद्धता और अनुशासन शानदार वापसी के लिए शाबाश टीम पाकिस्तान."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं इमरान ख़ान ने ट्वीट करते हुए लिखा, "बाबर आज़म और टीम को शानदार जीत के लिए बधाई."

    सेमीफ़ाइनल मैच में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला लिया था. न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान के सामने 153 रन का लक्ष्य रखा था

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस मैच में न्यूज़ीलैंड की शुरुआत बहुत ख़राब रही. फिन एलेन सिर्फ़ चार रन ही बना पाए और पहले ओवर में ही पवेलियन लौट गए. इसके जवाब में पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी बेहद शानदार रही. मोहम्मद रिज़वान और बाबर आज़म ने 100 रन से ज़्यादा की हिस्सेदारी की.

    पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच ये मुक़ाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया.

    न्यूज़ीलैंड की टीम

    केन विलियम्सन (कप्तान), डेवन कॉनवे (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट

    पाकिस्तान की टीम

    बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ़्तिख़ार अहमद, मोहम्मद नवाज़, शादाब ख़ान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, हारिस राउफ़, शाहीन शाह अफ़रीदी

    सेमीफाइनल में इंडिया का मुकाबला

    सेमीफाइनल में दूसरा मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच कल यानी 10 नवंबर को होगा.

    ये मैच आस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेला जाएगा. ऐसा चौथी बार होगा जब टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के साथ मुकाबला करेगी. टीम इंडिया दो बार पहले इंग्लैंड को हरा चुकी है.

    भारत या इंग्लैंड में से जो भी टीम फ़ाइनल में पहुंचेगी उसके साथ पाकिस्तान का मुक़ाबला होगा.

  5. नीरव मोदी: ब्रिटेन की अदालत ने भारत प्रत्यर्पण किए जाने को दी हरी झंडी

    नीरव मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, नीरव मोदी

    लंदन में हाई कोर्ट ने आज हीरा व्यापारी नीरव मोदी की उस याचिका को खारिज़ कर दिया है जिसमें उन्होंने भारत प्रत्यर्पण के आदेश के खिलाफ रोक लगाने की मांग की थी.

    नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक से क़रीब 13 हज़ार करोड़ रुपए का कर्ज़ लेकर न चुकाने का आरोप है. इसे भारत का सबसे बड़ा बैंक घोटाला भी माना जाता है.

    भारत प्रत्यर्पण किए जाने का फैसला लॉर्ड जस्टिस जेरेमी स्टुअर्ट स्मिथ और जस्टिस रॉबर्ट जे ने सुनाया है.

    51 साल के नीरव मोदी फिलहाल लंदन में वांड्सवर्थ जेल में हैं. नीरव मोदी की मानसिक स्थिति खराब बताते हुए वकीलों ने हाई कोर्ट में अपील दायर की थी और कहा था कि उनका प्रत्यर्पण करना दमनकारी होगा.

    नीरव मोदी को मार्च 2019 में लंदन के होल्बोर्न इलाक़े से गिरफ्तार किया गया था. वे 2018 से​ ब्रिटेन में हैं

    नीरव डायमंड का कारोबार करने वाले परिवार से आते हैं और बेल्जियम के एंटवर्प शहर में उनका पालन-पोषण हुआ है.

  6. जीत के बाद बोले बाबर आज़म, 'हमारी निगाहें अब फाइनल पर हैं'

    बाबर आज़म

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बाबर आज़म

    टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से हराने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म ने कहा कि अब उनका फ़ोकस फ़ाइनल पर है.

    मैच के बाद उन्होंने कहा कि 'टीम बहुत अच्छा खेली. भीड़ की वजह से ऐसा लगता है कि हम घर पर खेल रहे हैं.'

    बाबर आज़म ने कहा कि 'शाहीन ने अच्छी शुरुआत की, फिर शादाब और नवाज़ ने अच्छी गेंदबाज़ी की. रिज़वान और मैंने पहले छह ओवरों में आक्रामक तरीके से खेलने का फ़ैसला किया था.'

    उन्होंने कहा कि हैरिस युवा खिलाड़ी हैं और बहुत आत्मविश्वास के साथ खेलते हैं. हम इस पल का लुत्फ उठा रहे हैं. हमें नहीं पता कि फाइनल में हमारा मुकाबला किस टीम से होगा, लेकिन अब हमारा फोकस फाइनल पर है.

  7. तेजस्वी यादव ने जन्मदिन के मौके पर नीतीश के पांव छूकर आशीर्वाद लिया

      • Author, चंदन कुमार जाजवड़े
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, @RJD_BiharState

    बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर पांव छूकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया है.

    उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज अपना 33वां जन्मदिन मनाया है. राजधानी पटना में पंचायती राज और विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की तरफ से एक कार्यक्रम में बुधवार को नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे थे.

    इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों मौजूद थे. पहले तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार ने गले लगाया और सभी लोगों से अपील की कि वे खड़े होकर हाथ हिला कर तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दें.

    उसके बाद तेजस्वी ने नीतीश के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’ सुनिए मानसी दाश और पायल भुयन से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  9. श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का गुणातिलके पर क्या हैं आरोप? पुलिस ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा

    क्रिकेटर दानुष्का गुणातिलके

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, क्रिकेटर दानुष्का गुणातिलके

    ऑस्ट्रेलिया में टी 20 विश्व कप के दौरान श्रीलंका के क्रिकेटर दानुष्का गुणातिलके पर बलात्कार करने का आरोप है.

    कोर्ट के दस्तावेज़ों में क्रिकेटर पर आरोप है कि उन्होंने महिला का मुंह इतनी जोर दबाया कि उन्हें अपनी जान गंवाने का डर हो गया था.

    31 साल के क्रिकेटर पर महिला के साथ यौन संबंध के दौरान कंडोम का उतारने का भी आरोप है.

    तफ्शीश के दौरान पुलिस के सामने श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का गुणातिलके ने महिला के साथ किसी भी तरह की हिंसा से इनकार किया था और महिला की सहमति की बात बताई थी.

    पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि क्रिकेटर देश छोड़ कर जा सकता है इसलिए ज़मानत नहीं दी जानी चाहिए, जिसके बाद कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था.

    अदालत को पुलिस ने जो तथ्य दिए हैं उनके मुताबिक क्रिकेटर गुणातिलके और 29 साल की शिकायतकर्ता 29 अक्टूबर को डेटिंग एप टिंडर पर मिले थे.

    दस्तावेज़ों में कहा गया है कि वे 2 नवंबर को दोनों ने सिडनी में मिलने की लिए सहमति जताई थी. वे दोनों शिकायतकर्ता के घर लौटने से पहले बाहर ड्रिंक और डिनर के लिए गए थे.

    वहां क्रिकेटर गुणातिलके पर महिला के साथ जबरन यौन संबंध बनाने का आरोप है. कथित तौर पर तीन बार महिला का दम घोंटने की कोशिश की गई, जिसमें से एक बार 30 सेकंड तक उसका दम घुटता रहा.

    पुलिस ने आरोप लगाया है कि महिला को मौत का डर था और वह भाग नहीं सकती थी.

    दस्तावेज़ों में कहा गया है कि महिला ने कथित हमलों के दौरान फर्श पर एक कंडोम भी देखा था. महिला ने क्रिकेटर को उसे पहनने के लिए कहा था.

    क्रिकेटर दानुष्का गुणातिलके

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, क्रिकेटर दानुष्का गुणातिलके

    पुलिस का कहना है कि महिला ने क्रिकेटर को बिना कंडोम के सेक्स करने या सांस घोटने के साथ सेक्स करने की अनुमति नहीं दी थी.

    पुलिस का कहना है कि अगले दिन महिला ने दो दोस्तों को इस घटना के बारे में बताया, एक काउंसलिंग सर्विस से बात की और पुलिस से संपर्क करने से पहले डॉक्टर को दिखाया.

    महिला का घटना के बाद अस्पताल में यौन उत्पीड़न की फॉरेंसिक जांच की गई और दम घोटने का पता करने के लिए महिला का ब्रेन स्कैन किया गया ताकि आंतरिक चोट के बारे में पता लगाया जा सके.

    अदालत के दस्तावेज़ों में पुलिस ने बताया कि क्रिकेटर दानुष्का गुणातिलके ने किसी भी तरह की हिंसा से इनकार किया है और कहा कि उन्होंने सेक्स सहमति से किया था. लेकिन जब डिटेक्टिव्स ने उस बातचीत के बारे में पूछा जिसमें सहमति का जिक्र था तो क्रिकेटर को कुछ याद नहीं आ रहा था.

    न्यू साउथ वेल्स में नए "अफरमेटिव कंसेंट” कानून के तहत एक व्यक्ति को सेक्स के लिए अपनी सहमति को कुछ बताकर या कुछ करके कम्युनिकेट करना होता है.

    जून में लागू हुए सुधारों के मुताबिक यौन संबंध बनाते वक्त कंडोम को बिना सहमति के हटाना भी यौन उत्पीड़न अपराध की श्रेणी में आता है.

    वहीं इस घटना के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने दानुष्का गुणातिलके को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया गया है और घटना की जांच के लिए अपना पैनल नियुक्त किया है.

  10. फ़ेसबुक की मालिक कंपनी मेटा 11 हज़ार कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी

    मार्क जुकरबर्ग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फेसबुक की पेरेन्ट कंपनी मेटा ने 11 हजार से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है.

    कंपनी के रेवेन्यू में गिरावट के बाद सोशल मीडिया कंपनी ने यह फैसला लिया है. इस फैसले के बाद कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क ज़करबर्ग ने एक बयान जारी किया है.

    अपने बयान में मार्क ज़करबर्ग ने कहा, " आज मैं मेटा के इतिहास में किए गए कुछ सबसे कठिन बदलावों को साझा कर रहा हूं. मैंने अपनी टीम को करीब 13 प्रतिशत छोटा करने और 11 हज़ार से ज़्यादा प्रतिभाशाली कर्मचारियों को कंपनी से बाहर करने का फैसला लिया है."

    उन्होंने अपने बयान में कहा, "मुझे पता है कि यह सभी के लिए कठिन है, और मुझे विशेष रूप से इससे प्रभावित होने वाले लोगों के लिए दुख है."

    साल 2004 में मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक की शुरुआत की थी. फेसबुक में करीब 87 हज़ार कर्मचारी काम करते हैं.

    मंगलवार को ज़करबर्ग ने छंटनी पर बात करने के लिए अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी.

  11. बाबरी विध्वंस मामला: हाई कोर्ट से लालकृष्ण आडवाणी को राहत

      • Author, अनंत झणाणे
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, लखनऊ से
    बाबरी मस्जिद

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    बाबरी विध्वंस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सीबीआई अदालत के अभियुक्तों को बरी करने के फै़सले को चुनौती देने वाली अपील को ख़ारिज कर दिया है.

    बीबीसी से इस आदेश की पुष्टि करते हुए मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त सरकारी वकील अरुनेंंद्र सिंह ने बताया कि, "कोर्ट ने अपील दायर करने वाले याचिकाकर्ताओं को पीड़ित नहीं माना है."

    उन्होंने बताया, "सरकार ने दलील दी थी कि जिस मामले में याचिकाकर्ता पीड़ित थे उस मामले में उन्होंने अपील दायर नहीं की.और इस मामले में उनका वाद नहीं बनता था. यह मेंटेनेबल यानी कि आगे सुनवाई लायक नहीं पाया गया."

    आपको बता दें कि हाजी महबूब अहमद और सईद अख़लाक अहमद नाम के दो लोगों ने सीबीआई अदालत के सितम्बर 2020 के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी.

    बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सभी 32 अभियुक्तों को बरी कर दिया था. अभियुक्तों में एलके आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह और उमा भारती के नाम शामिल थे. इन सभी पर 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस के पीछे आपराधिक साजिश रचने का आरोप था.

    विशेष न्यायाधीश ने फ़ैसला सुनाते हुए कहा कि इस मामले में कोई ठोस सबूत नहीं है. न्यायाधीश ने साथ ही कहा कि ये विध्वंस सुनियोजित नहीं था.

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान फ़ाइनल में, बाबर आज़म फार्म में लौटे

    बाबर आजम

    इमेज स्रोत, ANI

    टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफ़ाइनल में पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को सात विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है.

    सेमीफ़ाइनल मैच में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला लिया था. न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान के सामने 153 रन का लक्ष्य रखा था.

    इस मैच में न्यूज़ीलैंड की शुरुआत बहुत खराब रही. फिन एलेन सिर्फ़ चार रन ही बना पाए और पहले ओवर में ही पवेलियन लौट गए. इसके जवाब में पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी बेहद शानदार रही. मोहम्मद रिजवान और बाबर आज़म ने 100 रन से ज़्यादा की हिस्सेदारी की.

    इस जीत के बाद पाकिस्तान के फ़ैन्स काफी खुश हैं.

    पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच ये मुक़ाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया.

    न्यूज़ीलैंड की टीम

    केन विलियम्सन (कप्तान), डेवन कॉनवे (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट

    पाकिस्तान की टीम

    बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ़्तिख़ार अहमद, मोहम्मद नवाज़, शादाब ख़ान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, हारिस राउफ़, शाहीन शाह अफ़रीदी

  13. दिल्ली एमसीडी चुनाव: हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

    दिल्ली का हाई कोर्ट

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनावों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है.

    दिल्ली में एमसीडी चुनाव 4 दिसंबर को होने हैं. चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग पहले ही अधिसूचना जारी कर चुका है और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पीठ ने कहा, "चुनाव आयोग की अधिसूचना है. हम इसे अभी छू नहीं सकते."

    राज्य चुनाव आयोग ने 4 नवंबर को एमसीडी के लिए चुनाव तारीखों की घोषणा की थी, जिसके अनुसार इस बार 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को मतदान और 7 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

    बुधवार को दिल्ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन और उनके आरक्षण को चुनौती देने वाली तीन याचिकाएं हाई कोर्ट के सामने सूचीबद्ध की गई हैं.

    पीठ ने याचिकाओं पर नोटिस जारी करते हुए केंद्र, दिल्ली सरकार और एसईसी से जवाब देने के लिए कहा है. साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई 15 दिसंबर को तय की है.

    सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वकील ने अदालत से कहा कि वह चुनाव पर तब तक रोक लगा दे जब तक याचिका पर सुनवाई नहीं हो जाती.

    हालांकि पीठ ने इस बात को मना करते हुए कहा कि एक बार चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद वह इस पर रोक नहीं लगा सकते.

    दिल्ली में एमसीडी चुनावों की तारीखों पर आम आदमी पार्टी पहले ही सवाल उठा चुकी हैं. पार्टी का कहना है कि गुजरात चुनावों के समय पर ही जानबूझकर दिल्ली में चुनाव करवाए जा रहे हैं.

  14. चिकन में पिस्टल छिपाकर तस्करी की कोशिश, अधिकारियों ने पकड़ा

    तस्करी की कोशिश

    इमेज स्रोत, TRANSPORTATION SECURITY ADMINISTRATION

    अमेरिका ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने एक यात्री को विमान के अंदर पिस्तौल ले जाने की कोशिश करते हुए पकड़ा है.

    अमेरिका के फ्लोरिडा एयरपोर्ट पर यात्री पिस्तौल को चिकन में छिपाकर ले जा रहा था.

    अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि इस प्लान को किसने बनाया था लेकिन ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

    इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुरक्षा अधिकारी एयरपोर्ट के स्क्रीनिंग एरिया में चिकन की जांच कर रहे हैं.

    पिछले साल ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया था कि उन्होंने अमेरिकी एयरपोर्ट पर यात्रियों से रिकॉर्ड संख्या में बंदूकें बरामद की हैं. एजेंसी ने कहा था कि इनमें से करीब 85 प्रतिशत हथियार लोड किए गए थे.

    तस्करी की कोशिश

    इमेज स्रोत, TRANSPORTATION SECURITY ADMINISTRATION

  15. एलन मस्क ने फिर बेचे टेस्ला के करीब 2 करोड़ शेयर

    एलन मस्क

    इमेज स्रोत, REUTERS

    दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के 1 करोड़ 95 लाख शेयर बेच दिए हैं. इनकी कीमत करीब 3.95 अरब डॉलर है.

    यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन से इस बात की जानकारी सामने आई है.

    ये जानकारी ऐसे समय पर आई है जब एलन मस्क को ट्विटर का 44 अरब डॉलर में अधिग्रहण किए दो हफ्ते भी नहीं बीते हैं.

    इस साल की शुरुआत से टेस्ला के शेयर की कीमत में 50 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट आई है.

    इसके अलावा टेस्ला ने अमेरिका में अपनी कारों में पावर स्टीयरिंग के साथ संभावित दिक्कत के चलते 40 हज़ार कारों को वापिस बुला रही है.

    पिछले हफ़्ते हुई इस बिक्री के कारणों की अभी जानकारी सामने नहीं आई है.

    एलन मस्क ने इस साल के अप्रैल में 8.5 अरब डॉलर और अगस्त में करीब 7 अरब डॉलर के टेस्ला शेयर बेचे थे.

    वहीं ट्विटर के अधिग्रहण के बाद से एलन मस्क करीब 50 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से हटा चुके हैं. इस पर उन्होंने ट्वीट कर सफ़ाई दी थी कि उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है, क्योंकि ट्विटर को हर रोज़ 40 लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है.

    उन्होंने कुछ एक्टिविस्ट ग्रुप पर विज्ञापन देने वालों पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया था जिसके चलते ट्विटर को रेवेन्यू में नुकसान हो रहा है.

    एलन मस्क ने ट्विटर पर ब्लू टिक पाने के लिए 8 डॉलर फीस की घोषणा भी की है.

  16. चीन के राष्ट्रपति ने कहा, 'युद्ध के लिए तैयार हो जाओ'

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
    इमेज कैप्शन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना को 'युद्ध के लिए तैयार रहने' का आदेश दिया है.

    उन्होंने कहा कि चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा बढ़ती अस्थिरता का सामना कर रही है. इसे देखते हुए उन्होंने चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी को अपनी क्षमता बढ़ाने, युद्ध की तैयारी और युद्ध लड़ने को आदेश दिया है.

    69 साल के शी जिनपिंग को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के महासचिव और केंद्रीय सैन्य आयोग के प्रमुख नियुक्त किया गया है.

    शी जिनपिंग एक साथ तीन सबसे शक्तिशाली पदों पर हैं. वे पार्टी और सेना प्रमुख हैं साथ ही चीन के राष्ट्रपति भी हैं. हाल ही में वे तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मंगलवार को उन्होंने सीएमसी के संयुक्त अभियान कमान केंद्र का निरीक्षण किया.

    चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि चीन की पूरी सेना को युद्ध की तैयारी, लड़ने और जीतने की क्षमता बढ़ाने के लिए अपनी सारी शक्ति का इस्तेमाल करना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. कैसे एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए पीएम मोदी ने रोका अपना काफ़िला

    पीएम नरेंद्र मोदी ने एंबुलेंस को रास्ता दिया

    इमेज स्रोत, ANI

    हिमाचल प्रदेश में आज नरेंद्र मोदी हमीरपुर में चुनावी रैली करने जा रहे थे. बीच रास्ते में ही उन्होंने अपना काफ़िला रुकवा दिया.

    पीएम मोदी ने अपना काफिला एक एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रुकवाया था. समाचार एजेंसी ने पीएम मोदी के काफ़िले की वो तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे प्रधानमंत्री की कार एंबुलेंस की निकलने के बाद चलनी शुरू होती है.

    यह पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा किया हो. पिछले महीने गुजरात में भी ऐसा ही देखने को मिला था. उस दौरान भी उन्होंने एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए ऐसा ही किया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दो दिन बचे हैं. पीएम मोदी ने आज शाहपुर और सुजानपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया.

    चुनावी सभा में उन्होंने जनता से कहा कि वे भाजपा की सरकार बनाएं, हम विकास करने को तैयार बैठे हैं.

    एक नज़र हिमाचल चुनावों पर

    • 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 68 में ले 44 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी और कांग्रेस को 20 सीटें मिली थीं.
    • 2012 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का वोट प्रतिशत 38.47 प्रतिशत था जो 2017 में बढ़कर 48.8 प्रतिशत होगया.
    • प्रदेश में वोट शेयर के मामले में बीजेपी का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था.
    • जबकि 2017 में कांग्रेस का वोट प्रतिशत 42.81 से घटकर 41.7 प्रतिशत हो गया.
    • राज्य में 55.74 लाख से अधिक मतदाता हैं.
  18. केरल सरकार राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद के ख़िलाफ़ अध्यादेश कैसे लाएगी- थरूर

    शशि थरूर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केरल में राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान बनाम और पिनराई विजयन सरकार विवाद में अब तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने कहा है कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच इस तरह की तक़रार राज्य और संविधान दोनों के लिए बुरी है , लेकिन राज्य सरकार का राज्यपाल के ख़िलाफ़ अध्यादेश लाने की मंशा थोड़ी अजीब है.

    थरूर ने कहा, “अध्यादेश तभी मान्य होता है जब राज्यपाल उस पर हस्ताक्षर करते हैं, इसलिए मुझे यह थोड़ा अजीब लग रहा है कि राज्य कैबिनेट राज्यपाल के ख़िलाफ़ एक प्रस्ताव पारित करेगा, देखते हैं कि वह इसे करना चाहते है या नहीं. ”

    “सीएम और राज्यपाल के बीच यह विवाद दुर्भाग्यपूर्ण है, देश में संवैधानिक, शासन और राज्य के लिए ये बुरा है. मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही अपने मतभेदों को सुलझा लेंगे.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ख़बर है कि पिनराई विजयन सरकार राज्यपाल को विश्वविद्यालयों के चांसलर पद से हटाने के लिए अध्यादेश लाने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि सरकार अध्यादेश लाकर चांसलर की जगह इस क्षेत्र के विशेषज्ञ को लाना चाहती है.

    इससे पहले बीते दिनों राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ने 9 यूनिवर्सिटी के कुलपतियों से इस्तीफ़ा देने को कहा था. राजभवन की ओर से जारी चिट्ठी के तहत नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पद से इस्तीफा देने को कहा गया था.

    जिसके बाद राज्य सरकार और राज्य भवन के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.

  19. संजय राउत को मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली ज़मानत, होंगे रिहा

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पत्रा चॉल केस में शिवसेना सांसद संजय राउत को ज़मानत मिल गई है.

    मुंबई कोर्ट के जज एमजी देशपांडे ने बुधवार को संजय राउत को ज़मानत दे दी.

    इससे पहले, अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर उनकी ज़मानत याचिका पर फै़सला सुरक्षित रख लिया था.

    करीब 100 दिन बाद संजय राउत जेल से बाहर आएंगे. उनके भाई सुनील राउत को भी ज़मानत मिल गई है.

    मामला

    प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी राउत के खिलाफ़ लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है. ईडी का आरोप है कि संजय राउत पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड हैं

    ये मामला मुंबई के उत्तरी उपनगर में पत्रा चॉल परियोजना के पुनर्विकास से जुड़ा हुआ है. 31 जुलाई को संजय राउत को गिरफ़्तार किया गया था.

    गिरफ़्तारी से पहले 8 दिन ईडी की हिरासत में बिताने के बाद राउत को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, टी20 वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल: पाकिस्तान vs न्यूज़ीलैंडः केन विलियम्सन ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला

    टी20 वर्ल्ड कप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला लिया है.

    दोनों टीमों ने अपने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है.

    पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच ये मुक़ाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है.

    दोनों टीमें सिडनी के मैदान पर इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है.

    न्यूज़ीलैंड ने जहां इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया वहीं पाकिस्तान ने इस मैदान पर अपने ग्रुप के सबसे अहम मैचों में से एक दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ जीता.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    न्यूज़ीलैंड की टीम

    केन विलियम्सन (कप्तान), डेवन कॉनवे (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट

    पाकिस्तान की टीम

    बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ़्तिख़ार अहमद, मोहम्मद नवाज़, शादाब ख़ान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, हारिस राउफ़, शाहीन शाह अफ़रीदी