You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

कौन जीतेगा टी20 विश्वकप, एबी डी विलियर्स ने की भविष्यवाणी

एबी डी विलियर्स ने कहा कि भारत के सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल

  1. इमरान ख़ान पर हमले की एफ़आईआर दर्ज, तहरीक़-ए-इंसाफ़ की कड़ी आपत्ति

    तहरीक़-ए-इंसाफ़ के अध्यक्ष इमरान खान पर हुए हमले को लेकर पंजाब पुलिस ने छह दिन बाद एफ़आईआर दर्ज की है.

    इस एफ़आईआर में अभियुक्त नवीद का नाम शामिल है.

    वज़ीराबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर आमिर शहजाद के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज की गई है, लेकिन इमरान ख़ान द्वारा लिए गए तीन नामों का कोई ज़िक्र नहीं है.

    पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने हमले के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और आईएसआई मेजर जनरल फै़सल नसीर को ज़िम्मेदार ठहराया और मांग की कि उनके नाम प्राथमिकी में शामिल किया जाए.

    महत्वपूर्ण है कि इस मामले की सुनवाई सोमवार को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में हुई थी, जिसमें चीफ जस्टिस ने एफ़आईआर को दर्ज करने के लिए 24 घंटे का समय दिया था.

    सुनवाई के दौरान आईजी पंजाब ने अदालत से कहा था कि उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने से रोका गया था.

    सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने लाहौर में इमरान ख़ान के साथ दो बैठकें की और इस प्राथमिकी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. इन बैठकों में पंजाब के महाधिवक्ता भी शामिल हुए.

    तहरीक़-ए-इंसाफ़ की कड़ी प्रतिक्रिया

    हालांकि इन बैठकों के बाद अब जो एफ़आईआर दर्ज की गई है, उस पर तहरीक-ए-इंसाफ के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. तहरीक़-ए-इंसाफ़ के वरिष्ठ नेता शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि वादी की इच्छा पर प्राथमिकी दर्ज की जाती है, जबकि जांच के दौरान जो साबित होता है वह बाद की बात है.

    फवाद चौधरी ने कहा कि अगर एफ़आईआर में जो तीन नाम हमने लिए हैं वो शामिल नहीं हैं, तो ऐसी एफ़आईआर स्वीकार्य नहीं है, ऐसी एफ़आईआर एक बेकार कागज का टुकड़ा है.

    पीटीआई नेता मुसरत जमशेद चीमा ने भी कहा कि वे इमरान ख़ान की हत्या के लिए दर्ज प्राथमिकी को ख़ारिज करते हैं.

  2. बेन स्टोक्स ने सेमीफ़ाइल से पहले कोहली और सूर्यकुमार को लेकर क्या कहा

    इंग्लैंड के ऑल-राउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफ़ाइनल मैच से पहले सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली की तारीफ़ की है.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बेन स्टोक ने भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार को लेकर कहा, “सूर्यकुमार एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और इस वक्त ज़बरदस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने ऐसे शॉट खेले हैं जिसे देख कर आप सिर खुजाने लगें.”

    इसके बाद जब उनसे विराट कोहली की टूर्नामेंट में परफॉर्मेंस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “बीते कुछ महीनों से विराट किन्हीं कारणों से फॉर्म में नहीं थे, लेकिन उन्होंने उम्दा खेला और ये उन्होंने कमाया है. बीते कुछ महीनों से वह मानसिक तनाव से गुज़र रहे थे लेकिन उन्होंने खेल में दमदार वापसी की है.”

  3. भारत और पाकिस्तान के बीच होगा टी-20 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल?

    भारत और पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप के सेमी फ़ाइनल में पहुँचने के बाद ही क्रिकेट प्रेमी दोनों देशों को फिर से फ़ाइनल में देखना चाहते हैं.

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन का कहना है कि टी-20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में भारत और पाकिस्तान की संभावित टक्कर को लेकर हर कोई उत्साहित है.

    भारत और पाकिस्तान की टीमें ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप के सेमी फ़ाइनल में पहुँच गई है.

    सेमी फ़ाइनल में पहले पाकिस्तान का मुक़ाबला न्यूज़ीलैंड से है और अगले दिन भारत की टीम इंग्लैंड से खेलेगी.

    इसकी संभावना जताई जा रही है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें फ़ाइनल में आमने-सामने हो सकती हैं.

    विस्तार से पढ़िए इस लेख में -

  4. जब शोएब अख़्तर को मिला पाकिस्तान की सड़कों पर शाहरुख़ ख़ान का फ़ैन

    पाकिस्तान बुधवार को सिडनी में न्यूज़ीलैंड के साथ टी 20 का पहला सेमीफ़ाइनल मैच खेलेगा.

    इस मैच से पहले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख़्तर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो क्रिकेट फ़ैंस से टी20 सेमीफ़ाइनल की बात कर रहे हैं, जिनमें फ़ैस पाकिस्तानी टीम को बैटिंग ऑर्डर बदलने की सलाह देते दिख रहे हैं.

    लेकिन इस डेढ़ मिनट के वीडियो में पाकिस्तान में फ़िल्म अभिनेता शाहरुख़ के एक फैन की खूब चर्चा हो रही है.

    वीडियो में फ़ैस बतता है-“ मैं शाहरुख खान का बहुत बड़ा फ़ैन हूं और मेरा नाम भी शाहरूख़ है.”

    इसके बाद वो शाहरुख़ की मिमिक्री करते हुए एक डॉयलॉग बोलने लगता है.

    बातचीत के इस वीडियो को 22,000 से अधिक लाइक और 2,000 से अधिक बार रीट्वीट किया गया है.

    पाकिस्तान अपने पहले दो ग्रुप मैच हारकर टी20 विश्व कप से बाहर होने की कगार पर था. लेकिन

    बाबर आज़म की कैप्टेंसी वाली टीम ने टूर्नामेंट बने रहने रहने के लिए अपने अगले दो गेम जीते.

    नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पाकिस्तान की सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की राह आसान कर दी. अब पाकिस्तान बुधवार को सिडनी में न्यूज़ीलैंड के साथ सेमीफ़ाइनल मैच खेलेगा.

  5. रोहित शर्मा चोट लगने के क़रीब एक घंटे बाद फिर नेट्स पर लौटे

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज सुबह ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे. उनकी बाईं कलाई पर चोट लगी थी जिसके बाद उन्हें नेट्स के पास ही बैठे हुए देखा गया.

    करीब घंटे भर आराम करने के बाद रोहित शर्मा दोबारा नेट्स पर लौट आए हैं. इससे भारतीय फैंस में राहत है.

    अब से थोड़ी देर पहले उनके दाईं कलाई में आई थी. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें वह प्रैक्टिस रोक कर मैदान में किनारे बैठते नज़र आ रहे हैं और तुरंत एक मेडिकल स्टाफ आता है जो उनके हाथ देखता है.

    टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में भारत गुरुवार को इंग्लैंड के सामने होगा.

    टीम इंडिया ने रविवार, को जिम्बाब्वे को हराकर टी20 विश्व कप 2022 सेमीफाइनल में आधिकारिक एंट्री ले ली है. अब भारत 10 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ़ सेमीफाइनल मैच खेलने की तैयारी कर रहा है.

    भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करती रही है लिहाज़ा आने वाले इस मैच को काफ़ी दिलचस्प मुकाबला माना जा रहा है.

    टी20 विश्व कप 2022 के सुपर 12 चरण में कुछ बेहद जबरदस्त गेम के बादन्यूजीलैंड, इंग्लैंड, भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल मैच खेलेंगी.

  6. गुजरात से LIVE: गांधी के जन्मस्थान पोरबंदर में क्या है चुनावी माहौल.

    गुजरात से LIVE: गांधी के जन्मस्थान पोरबंदर में क्या है चुनावी माहौल. पोरबंदर के समुद्री तट पर आम लोगों से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता रजनीश कुमार. कैमरा- मनीश जालुई

  7. कांग्रेस नेता ने कहा हिंदू शब्द का अर्थ शर्मनाक, बीजेपी का पलटवार

    कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश लक्ष्मणराव जारकीहोली ने बयान दिया है कि "हिंदू" शब्द का अर्थ‘ शर्मनाक’ है और इसका मूल भारत में नहीं है, यह फारसी शब्द है.

    उन्होंने ये भी कहा कि लोग आखिर ऐसा शब्द कैसे मान सकते है जिसका भारत से कोई नाता ही नहीं है.

    बीजेपी ने उनके बयान पर सख़्त आपत्ति करते हुए इसे वोट बैंक की पॉलिटिक्स क़रार दिया है.

    उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वो कहते दिख रहे हैं, “हिन्दू शब्द की उत्पत्ति कहाँ से हुई? क्या यह हमारा है? यह ईरान, इराक़, उज़्बेकिस्तान, कज़ाकिस्तान के क्षेत्र से आने वाला फारसी शब्द है. हिंदू शब्द का भारत से क्या संबंध है? फिर आप इसे कैसे स्वीकार कर सकते हैं? इस पर बहस होनी चाहिए.”

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ जारकीहोली ने ये बयान रविवार को बेलगाम ज़िले में 'मानव बंधुत्व वेदिके' की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में दिया.

    उन्होंने ये भी कहा, “विकिपीडिया देखें, यह शब्द (हिंदू) कहां से आया है? यह आपका नहीं है. फिर आप इसे इतने ऊंचे स्थान पर क्यों रख रहे हैं? यदि आप इसका अर्थ समझते हैं, तो आपको शर्म आएगी. इस शब्द का अर्थ बहुत गंदा है. मैं यह नहीं कह रहा हूं, स्वामी जी ने यह कहा है, यह वेबसाइटों पर है."

    बीजेपी ने इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस नेता की आलोचना की है और इसे हिंदुओ का अपमान और उन्हें उकासाने वाला बताया है.

    इसके बाद कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी इस बयान की आलोचना कि और पार्टी को इससे अलग कर लिया.

    उन्होंने ट्वीट किया, “हिंदू धर्म जीवन का एक तरीका है और एक सभ्यतागत वास्तविकता है. कांग्रेस नेएक ऐसे देश का निर्माण किया है जहां हर धर्म, आस्था और आस्था का सम्मान होता है.यही भारत का सार है. ”

    सतीश जारकीहोली ने जो बयान दिया है वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और ख़ारिज करने योग्य है. हम इसकी स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं.’’

    बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, " शिवराज पाटिल के बाद अब कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली हिंदुओं को भड़काते और उनका अपमान कर रहे हैं. वह कहते हैं- हिंदू शब्द का मतलब बहुत ही गंदा है. "

    "ये संयोग नहीं वोट बैंक का प्रयोग है. हिंदू आतंक से लेकर राम मंदिर के विरोध तक गीता को जिहाद से जोड़ने तक."

  8. सेमीफ़ाइनल मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान रोहित शर्मा को लगी चोट

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं. एडिलेड में बल्लेबाजी की नेट प्रैक्टिस के दौरान उन्हें चोट लगी है.

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनको दाईं बांह में चोट आई है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह प्रैक्टिस रोक कर मैदान में किनारे बैठते नज़र आ रहे हैं और तुरंत एक मेडिकल स्टाफ आता है जो उनके हाथ देखता है.

    चोट लगने के बाद रोहित शर्मा ने 50 मिनट का ब्रेक लिया और इसके बाद 10 मिनट के लिए उन्होंने प्रैक्टिस की.

    हालांकि कि ये चोट कितनी गहरी है इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

    टीम इंडिया ने रविवार, को जिम्बाब्वे को हराकर टी20 विश्व कप 2022 सेमीफाइनल में आधिकारिक एंट्री ले ली है. अब भारत 10 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ़ सेमीफाइनल मैच खेलने की तैयारी कर रहा है.

    भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करती रही है लिहाज़ा आने वाले इस मैच को काफ़ी दिलचस्प मुकाबला माना जा रहा है.

    टी20 विश्व कप 2022 के सुपर 12 चरण में कुछ बेहद जबरदस्त गेम के बादन्यूजीलैंड, इंग्लैंड, भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल मैच खेलेंगी.

  9. मध्यावधि चुनाव से ठीक पहले बाइडन ने कहा- चुनाव जनमत संग्रह नहीं होते

    अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति जो बाइडन और रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप अपने चुनाव प्रचार की आखिरी रैली कर रहे हैं.

    सोमवार को जो बाइडन मैरीलैंड और डॉनल्ड ट्रंप ओहायो में रैली कर रहे हैं. मंगलवार को मध्यावधि चुनाव के लिए वोटिंग की जाएगी.

    मैरीलैंड में ऐतिहासिक-ब्लैक यूनिवर्सिटी में जनता को संबोधित करते हुए बाइडन ने कहा, "यह चुनाव एक जनमत संग्रह नहीं है, ये अमेरिका को लेकर दो विज़न के बीच का चुनाव है.”

    बाइडन ने मैरीलैंड में लोगों को 6 जनवरी 2021 को "यूएस कैपिटल पर हमले" की याद दिलाते हुए कहा, "ये समझना बेहद आसान है कि आप अमेरिकी समर्थक और विद्रोह समर्थक दोनों नहीं हो सकते."

    उन्होंने ज़िक्र किया कि इस चुनाव में 300 ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्होंने 2020 चुनाव में बाइडन की जीत को धोखा बताया था.

    बाइडन ने कहा, “बैलेट लोकतंत्र है”

    थोड़ी देर में डॉनल्ड ट्रंप अमेरिका के ओहायो में रैली करेंगे.

    मध्यावधि चुनाव क्यों होते हैं

    नवंबर 2020 में जो बाइडन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति चुने गए. दो साल बाद, मध्यावधि चुनाव के लिए मंच तैयार है.

    जैसा कि नाम से ज़ाहिर है, मध्यावधि चुनाव राष्ट्रपति के कार्यकाल के ठीक बीच में रखे जाते हैं. यानी राष्ट्रपति चुनाव के दो साल बाद और अगले चुनाव से दो साल पहले. माना जाता है कि इस चुनाव के नतीजे बताते हैं कि जनता को मौजूदा सरकार का कामकाज कैसा लग रहा है और देश का मूड किस ओर है.

    इस चुनाव में हाउस ऑफ़ रिप्रजेंटेटिव की सभी 435 सीटों और सीनेट की 34 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा. इसके अलावा, साथ हीराज्य भी अपने गवर्नर का चुनाव करेंगे.

    मंगलवार को अमोरिका में मध्यावधि चुनाव होने हैं. नियमों के मुताबिक नवंबर के पहले मंगलवार को मध्यावधि चुनाव होता है लेकिन अगर मंगलवार पहली ही तारीख को है तो ऐसे में चुनाव महीने के दूसरे मंगलवार को होते है.

  10. नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार करें.

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 7नवंबर के अपडेट्स के लिए आपयहां क्लिककर सकते हैं.

    आज की अहम ख़बरें –

    • अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी रैली में कहा है कि चुनाव जनमत संग्रह नहीं है, ये अमेरिका के लिए दो विज़न के बीच का चुनाव है.
    • कर्नाटक कांग्रेस केनेता सतीश लक्ष्मणराव जारकीहोली ने कहा है- "हिंदू" शब्द का अश्लील अर्थ है और इसकी उत्पत्ति भारत में नहीं हुई बल्कि यह फ़ारसी से है.
    • आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फ़ीसदी आरक्षण जारी रहेगा. सुप्रीम कोर्ट की पाँच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने सोमवार को ईडब्लूएस कोटे के तहत आरक्षण को बरकरार रखा.
    • बेंगलुरु की एक अदालत ने म्यूजिक कॉपीराइट मामले में कांग्रेस पार्टी और 'भारत जोड़ो यात्रा' के ट्विटर हैंडल को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का आदेश दिया है.