ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए देने होंगे आठ डॉलर - एलन मस्क
एलन मस्क ने मंगलवार को ट्विटर पर ब्लू टिक इस्तेमाल करने के लिए फीस लगाने से जुड़ी जानकारी दी है.
लाइव कवरेज
अनंत प्रकाश, दिनेश उप्रेती and अभिनव गोयल
राहुल गांधी रोहित वेमुला की मां से मिलकर क्या बोले
इमेज स्रोत, Twitter/RahulGandhi
इमेज कैप्शन, राहुल गांधी रोहित वेमुला की मां के साथ
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को भारत
जोड़ो यात्रा के दौरान तेलंगाना में रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला से मुलाक़ात
की.
वेमुला ने साल 2016 में कथित रूप से प्रताड़ित किए
जाने के बाद हैदराबाद यूनिवर्सिटी में आत्महत्या कर ली थी.
इसके बाद देश भर में
सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे.
राहुल गांधी ने राधिका वेमुला से मिलने के बाद ट्वीट
किया, “रोहित वेमुला, सामाजिक भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध
मेरे संघर्ष का प्रतीक है, और रहेगा. रोहित की माताजी से मिल कर, यात्रा के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे कदमों को नया साहस, और मन को नई शक्ति मिली.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राधिका वेमुला ने भी ट्वीट कर भारत जोड़ो यात्रा के प्रति अपना समर्थन जताया है.
बीते 54 दिनों से जारी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब तक 16 ज़िलों और चार राज्यों से गुज़रने के बाद तेलंगाना पहुंच चुकी है.
चीन में आईफ़ोन फैक्ट्री की दीवारें फांदकर क्यों भाग रहे हैं लोग
इमेज स्रोत, Video Grab
इमेज कैप्शन, चीन के झेंगझो शहर में स्थित आईफ़ोन की फैक्ट्री फांदते हुए कर्मचारी
चीन में आईफ़ोन बनाने वाली सबसे बड़ी फैक्ट्री से कई कर्मचारियों के भागने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
वायरल वीडियोज़ में कुछ लोग फैक्ट्री परिसर की कंटीली
बाड़ को फांदते दिख रहे हैं.
चीन की सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे वीडियो और चीन
में बीबीसी संवाददाता स्टीफन मैकडोनेल से पता चला है कि लोग फैक्ट्री से निकलकर
पैदल ही अपने घरों की तरफ जा रहे हैं,
वे अपने शहरों तक पहुँचने के लिए सरकारी बसों का
इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं और पैदल ही घरों की ओर बढ़ रहे हैं.
फाइनेंशियल टाइम्स ने 22 साल के एक कर्मचारी के हवाले से लिखा है कि उसे और
उसके एक और सहयोगी को जहाँ रखा गया था, वहाँ अफ़रातफ़री का माहौल है.
उसने कहा, "हमने पहले प्लास्टिक की एक दीवार को फांदा और फिर
मेटल की दीवार फांदकर प्लांट से बाहर निकले."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
आख़िर क्यों फैक्ट्री छोड़कर भाग रहे हैं लोग?
चीन सरकार ने अपनी ज़ीरो कोविड नीति के तहत एक बार
फिर कड़े लॉकडाउन का एलान किया है.
ये स्पष्ट नहीं है कि इस फैक्ट्री में कोविड संक्रमण
के कितने मामले सामने आए हैं.
हेनान प्रांत की राजधानी झेंगझो में पिछले हफ्ते
कोविड संक्रमण के 167 मामले सामने आए
थे.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक ये आंकड़ा पिछले
हफ्ते के 97 मामलों से अधिक
है. करीब एक करोड़ की आबादी वाले इस शहर में इसके बाद आंशिक रूप से लॉकडाउन लगा
दिया गया था.
फॉक्सकॉन के इस प्लांट में कई हज़ार कर्मचारी काम
करते हैं, हालांकि फैक्ट्री
ने आधिकारिक तौर पर ये नहीं बताया है कि संक्रमण के कितने मामले सामने आए हैं.
ताइवान की इस कंपनी ने रविवार को दावा किया था कि वह किसी कर्मचारी को फैक्ट्री
छोड़ने से नहीं रोकेगी.
कर्मचारियों ने ये भी दावा किया कि प्लांट के चारों
ओर कई दिनों से लॉकडाउन है, कोविड संक्रमित
कर्मचारियों की रोज़ाना टेस्टिंग की जा रही है और उन्हें क्वारंटीन किया गया है
ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.
पिछले हफ्ते 19 अक्टूबर को घोषणा की थी कि सामूहिक रूप से भोजन करने
पर प्रतिबंध रहेगा और कर्मचारियों को अपने कमरे में ही भोजन करने को कहा गया है.
ब्राज़ील चुनाव: लूला डी सिल्वा की जीत के बाद बोलसोनारो समर्थकों ने की आगजनी और चक्का जाम
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, लूला की जीत के बाद ब्राज़ीली इलाके अबादियानिया के हालात
लूला डी सिल्वा ने ब्राज़ील के राष्ट्रपति चुनाव में बेहद क़रीबी मुक़ाबले में जाएर बोलसोनारो को हराकर जीत दर्ज
की है.
इस चुनाव में लूला डी सिल्वा
को 50.9 फ़ीसद और बोलसोनारो को 49.1 फ़ीसदी वोट मिले हैं.
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा
लूला की जीत के बाद ब्राज़ील में हालात बिगड़ते दिख रहे हैं. बोलसोनारो की ओर से अब तक इस हार को स्वीकार नहीं किया गया है.
ऐसे में आशंकाएं जताई जा रही हैं कि वे इन चुनावी नतीजों को मानने से इनकार कर सकते हैं और इन्हें चुनौती दे सकते हैं. उनकी सरकार के एक कैबिनेट मंत्री ने बताया है कि बोलसोनारो मंगलवार को चुनावी नतीजों पर टिप्पणी कर सकते हैं.
इमेज स्रोत, Reuters
इसी बीच बोलसोनारो का समर्थन कर रहे ट्रक चालकों ने ब्राज़ील में कई जगहों पर अहम सड़क मार्गों को ब्लॉक कर दिया है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, इन विरोध प्रदर्शनों की एक वीडियो फुटेज़ में कुछ ट्रक चालक लूला को राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए सैन्य तख़्तापलट की मांग करते दिख रहे हैं.
ब्राज़ील की संघीय हाइवे पुलिस ने बताया है कि प्रदर्शनकारियों ने 321 जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर 26 राज्यों में पूर्ण या आंशिक रूप से सड़क मार्गों को बंद कर दिया है.
ट्रक चालकों के सुप्रीम कोर्ट के सामने वाले चौराहे को घेरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ब्राज़ीलिया में केंद्र सरकार के दफ़्तरों की ओर जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया है.
डीज़ल की कीमतें कम रखने जैसी नीतियों की वजह से ट्रक चालक बोलसोनारो के सबसे अहम समर्थकों में शुमार हैं.
'आप सब देख रहे हो न भगवान'... पृथ्वी शॉ ने लिखी भावुक पोस्ट
इमेज स्रोत, Getty Images
चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति ने सोमवार को न्यूज़ीलैंड और बांग्लादेश के दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी.
न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टी20 मैच के लिए कप्तानी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को सौंपी गई है, जबकि ऋषभ पंत को उप कप्तान बनाया गया है.
इसके अलावा चयनकर्ताओं ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ भी दौरे के लिए भी टीम का एलान किया है और कई नए चेहरों को भी आजमाने का फ़ैसला किया है.
टीम की घोषणा के कुछ ही देर बाद पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख डाला, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. मुंबई के इस धाकड़ बल्लेबाज़ को न्यूज़ीलैंड और बांग्लादेश के ख़िलाफ़ किसी भी फॉर्मेट में जगह नहीं मिली है.
घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे शॉ एक साल से भी अधिक समय से टीम इंडिया से बाहर हैं.
पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम स्टोरी में भावुक पोस्ट शेयर की है, जिसे टीम सेलेक्शन की घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा है.
पृथ्वी शॉ ने लिखा, "साई बाबा उम्मीद करता हूँ आप सब कुछ देख रहे होंगे."
इमेज स्रोत, Social Media
हालाँकि चयन समिति के प्रमुख चेतन शर्मा ने टीम की घोषणा के बाद कहा कि पृथ्वी शॉ चयनकर्ताओं के रडार से बाहर नहीं हैं.
चेतन शर्मा ने कहा, "पृथ्वी के साथ कुछ भी ग़लत नहीं है. हमें उन प्लेयर्स को देखना होगा जो पहले से सिस्टम में हैं और अच्छा कर रहे हैं. हम लगातार शॉ के संपर्क में हैं. उन्हें जल्दी ही उनका मौका मिलेगा."
पृथ्वी शॉ ने जुलाई 2021 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ द्विपक्षीय सिरीज़ में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, उसके बाद से वह टीम इंडिया से बाहर हैं.
सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने पृथ्वी शॉ को शामिल नहीं करने पर हैरानी जताई है.
@CricCrazyJohns हैंडल से लिखा गया, "भारत ने सफ़ेद गेंद की फॉर्मेट की तीन टीमों का ऐलान किया, इनमें सीनियर्स को आराम दिया गया है, लेकिन उस खिलाड़ी के लिए कोई जगह नहीं है, जिसने घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित किया और असरदार प्रदर्शन किया है. मुझे नहीं पता कि भारतीय टीम में खेलने के लिए उन्हें और क्या करने की ज़रूरत होगी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
ललित कालीदास नामक यूजर ने शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ और इशान किशन के 2021 में टी20 के आंकड़े गिनाते हुए टीम के चयन पर सवाल उठाए.
प्रत्यूष राज ने लिखा, "पृथ्वी शॉ नहीं. ये अंधा क़ानून है."
मोहसिन कमाल ने लिखा, "क्या कोई बताएगा कि सरफ़राज़ ख़ान और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह पाने के लिए और क्या करना होगा?"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उमेश यादव ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट लिखा, "आप मुझे बेवकूफ़ बना सकते हैं, लेकिन याद रखिए भगवान आपको देख रहा है."
इमेज स्रोत, Social Media
रवि विश्नोई ने लिखा, "वापसी हमेशा सेटबैक से मजबूत होती है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
विराट कोहली के कमरे के वीडियो पर क्या बोलीं उर्वशी रौतेला
इमेज स्रोत, Instagram/urvashirautela
इमेज कैप्शन, बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी
रौतेला ने सोमवार को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का समर्थन करते हुए उनके कमरे तक
एक फैन के पहुंचने को निजता का भारी उल्लंघन बताया है.
उन्होंने कहा है कि ‘ये पूरी तरह अनैतिक और बेशर्मी से भरा है, सोचिए, अगर
उन्होंने (वीडियो बनाने वाले शख्स ने) किसी महिला के कमरे के साथ ऐसा किया होता’
इमेज स्रोत, Instagram/urvashirautela
विराट कोहली ने बीते सोमवार उनके होटल के कमरे का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने पर विरोध दर्ज कराया था.
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कोहली ने लिखा था कि खिलाड़ियों और सेलिब्रिटीज़ को सिर्फ़ मनोरंजन का ज़रिया नहीं समझा जाना चाहिए.
कोहली ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दिख रहा है कि कोई शख़्स कोहली के होटल रूम में प्रवेश करता है वो भी तब जबकि कोहली कमरे में नहीं थे.
कोहली ने लिखा, "मैं समझता हूँ कि फैन अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर बेहद उत्साहित हो जाते हैं और उनसे मिलना चाहते हैं. मैंने हमेशा इसकी सराहना की है. लेकिन यह वीडियो आहत करने वाला है और मैं अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंतित हूँ."
कोहली ने कहा कि अगर मेरे होटल रूम तक में मुझे प्राइवेसी नहीं मिल पाएगी तो मैं कहीं और अपने पर्सनल स्पेस की कैसे उम्मीद कर सकता हूं? मैं इस तरह के जुनून और प्राइवेसी में ऐसे दखल देने के तरीके को पसंद नहीं करता हूं. कृपया लोगों की निजता का सम्मान करें और उन्हें सिर्फ़ अपने मनोरंजन का सामान नहीं समझें.
इसके बाद उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा था कि जब आपके बेडरूम में ऐसा हो सकता है तो सीमा कहां बची है.
इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट Instagram समाप्त
एलन मस्क का नया दांव, खुद बनेंगे ट्विटर के सीईओ
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, अमेरिकी व्यवसायी एलन मस्क
अमेरिकी व्यवसायी एलन मस्क
ने ट्विटर को ख़रीदने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद खुद को कंपनी का नया सीईओ और निदेशक
बना लिया है.
कंपनी ने सिक्योरिटी
फाइलिंग में इस बारे में जानकारी दी है.
पिछले दिनों लगभग 44 अरब
डॉलर में ट्विटर को ख़रीदने के बाद से मस्क लगातार माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट चलाने
वाली इस कंपनी में बदलाव ला रहे हैं.
इन बदलावों की शुरुआत कंपनी
के सीईओ पराग अग्रवाल समेत अन्य शीर्ष अधिकारियों की बर्खास्तगी से हुई थी.
अब मस्क ने निदेशक मंडल को
बर्खास्त करके खुद को कंपनी का इकलौता निदेशक बना लिया है.
इसके साथ ही कंपनी ने न्यू
यॉर्क स्टॉक एक्सचेंज से डीलिस्टिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. ये प्रक्रिया
पूरी होने के बाद ट्विटर एक निजी कंपनी बन जाएगी जो कि स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट
नहीं होगी.
ऐसा होने से मस्क और उनकी
टीम पर हर तीन महीने में कंपनी की आर्थिक सेहत से जुड़ी जानकारियां सार्वजनिक करने
का दायित्व ख़त्म हो जाएगा.
तकनीकी दुनिया के विशेषज्ञ मान
रहे हैं कि मस्क कंपनी में ज़रूरी बदलाव करने के बाद इसे एक बार फिर स्टॉक
एक्सचेंज में लिस्ट करा सकते हैं.
दिनेश कार्तिक को लेकर चेतन शर्मा ने दिया अहम बयान
इमेज स्रोत, Getty Images
दिनेश कार्तिक ने 37 साल की उम्र में टीम इंडिया में वापसी कर तमाम क्रिकेट पंडितों को हैरान कर दिया था और इन दिनों वह टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं.
अहम इतने कि भारतीय टीम प्रबंधन इन दिनों शायद ऋषभ पंत से अधिक तरजीह दे रहा है.
सोमवार को चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टी20 सिरीज़ के लिए टीम की घोषणा कर दी.
इस टीम में दिनेश कार्तिक का नाम शामिल नहीं है और चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर के विकल्प के रूप में ऋषभ पंत और संजू सैमसन को टीम में शामिल किया है.
ऐसे में सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या यह दिनेश कार्तिक के इंटरनेशनल करियर पर फुल स्टॉप है?
टीम की घोषणा के कुछ देर बाद वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा कि कार्तिक को उनके वर्कलोड के कारण नहीं चुना गया है.
हालाँकि चेतन शर्मा ने साफ़ संकेत दिए कि चयनकर्ता अब वर्ल्ड कप के लिए टीम कम्बिनेशन की तरफ़ देख रहे हैं और इसके हिसाब से ही फ़ैसले ले रहे हैं.
चेतन शर्मा ने कहा, "हम वर्कलोड मैनेजमेंट पर फोकस कर रहे हैं. दिनेश कार्तिक को नहीं चुना गया, हालाँकि वो चयन के लिए उपलब्ध थे. टी20 वर्ल्ड कप के बाद हम अलग टीम कॉम्बिनेशन की कोशिश करना चाहते हैं. उनके लिए दरवाजे खुले हैं."
अगला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्ट इंडीज़ और अमेरिका में होगा और कार्तिक तब तक 39 साल के हो जाएंगे.
मोरबी पुल हादसा: पीएम मोदी आज मिलेंगे पीड़ितों से, कांग्रेस ने पूछे सवाल
इमेज स्रोत, BJP
इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को गुजरात के मोरबी में पुल हादसे के शिकार हुए पीड़ितों से
मुलाकात करेंगे.
मोरबी में बीते रविवार
सस्पेंशन ब्रिज़ गिरने से 140 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी जिनमें महिलाएं,
बच्चे और युवा भी शामिल हैं.
राज्य सरकार ने इस
मामले में उच्च स्तरीय जांच शुरू करके अब तक नौ लोगों को गिरफ़्तार किया है.
गुजरात सरकार के
मुख्यमंत्री कार्यालय ने कल दोपहर पीएम मोदी के मोरबी आने की सूचना दी थी.
इसके बाद पीएम मोदी ने बीती
रात गुजरात के राजभवन में हुई मोरबी पुल हादसे की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया
है.
बीजेपी ने इस बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की हैं.
कांग्रेस पार्टी ने मोरबी
के अस्पताल में पीएम मोदी के आने से पहले हो रहे रंग रोगन पर सवाल उठाए हैं.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर किसी तरह का राजनीतिक बयान देने से इनकार किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में
आपका स्वागत है, अभिवादन
स्वीकार करें दिनेश और अनंत
का.
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम
ख़बरें मिलेंगी.
ये लाइव
पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 31अक्तूबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर
सकते हैं.
आज की अहम ख़बरें –
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मोरबी पुल
हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलेंगे.
भारतीय रिज़र्व बैंक देश की पहली डिजिटल करेंसी
की शुरुआत करेगा
विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ)
की वर्चुअल मीटिंग में शामिल होंगे.
गृह मंत्री अमित शाह का हिमाचल दौरा आज, छह चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे.