ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए देने होंगे आठ डॉलर - एलन मस्क
एलन मस्क ने मंगलवार को ट्विटर पर ब्लू टिक इस्तेमाल करने के लिए फीस लगाने से जुड़ी जानकारी दी है.
लाइव कवरेज
अनंत प्रकाश, दिनेश उप्रेती and अभिनव गोयल
ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए देने होंगे आठ डॉलर - एलन मस्क
इमेज स्रोत, Twitter/elonmusk
ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि अब इस सोशल मीडिया साइट पर ब्लू टिक लेने के लिए हर महीने आठ डॉलर की रकम देनी पड़ेगी.
उन्होंने इससे पहले 20 डॉलर का प्रस्ताव रखा था. उन्होने कहा कि अलग अलग देशों की पर्चेज़िंग पावर पैरिटी (क्रय शक्ति समता) के मुताबिक वहां के लोगों के लिए ये रकम तय की जाएगी.
उन्होंने लिखा कि पैसा देने वाले लोगों को कम विज्ञापन, जवाब देने में तवज्जो, लंबे ऑडियो वीडियो पोस्ट करने समेत कई सुविधाएं मिलेंगी. इससे ट्विटर को कमाई का ज़रिया मिलेगा और कंटेट बनाने वालों को भी फ़ायदा दिया जा सकेगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सलमान ख़ान को अब मिलेगी वाई प्लस कैटेगरी सुरक्षा, लेकिन क्यों?
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सलमान खान
महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी का हवाला देते हुए अभिनेता सलमान ख़ान की सुरक्षा बढ़ा दी.
सलमान ख़ान को अब मौजूदा एक्स श्रेणी की जगह वाई प्लस सुरक्षा मिलेगी.
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत के कुछ ही दिनों बाद सलमान और उनके पिता सलीम ख़ान को जान से मारने की धमकी मिली थी.
जानकारी के मुताबिक सलीम ख़ान की सिक्योरिटी टीम को ये पत्र उनके मुंबई स्थित घर के पास से मिला था. यहां सलीम ख़ान हर रोज सुबह सैर करने के लिए जाते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
धमकी भरे लेटर के बाद सलमान ने मुंबई पुलिस को एक अर्ज़ी देकर अपनी सुरक्षा के लिए हथियार के लाइसेंस की मांग की थी.
पुलिस के मुताबिक बिश्नोई गैंग ने धमकी भरा पत्र लिखकर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की थी.
वहीं पिछले महीने दिल्ली पुलिस ने भी सलमान ख़ान की हत्या की कथित साजिश से जुड़े मामले की जानकारी दी थी. पुलिस ने दावा किया था कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने सलमान खान के फॉर्महाउस के कर्मचारियों से दोस्ती करने की कोशिश की थी और उनसे सलमान के आने और जाने के समय की जानकारी जुटाने की कोशिश की थी.
इमेज स्रोत, Getty Images
कैसी होती है ज़ेड और वाईश्रेणी?
ज़ेड श्रेणी की सुरक्षा में सुरक्षाकर्मियों की संख्या 22 होती है. इस श्रेणी में आईटीबीपी (इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल) के जवान और अधिकारी सुरक्षा में लगाए जाते हैं.
इस श्रेणी की सुरक्षा में एस्कॉर्ट और पायलट वाहन भी दिए जाते हैं.
वाई श्रेणी में यह संख्या घटकर 11 हो जाती है. जिनमें दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफीसर्स (पीएसओ) शामिल होते हैं.
वाई-प्लस श्रेणी में एक एस्कॉर्ट वाहन और निजी सुरक्षाकर्मी के अतिरिक्त आवास पर एक गार्ड कमांडर और चार गार्ड तैनात रहते हैं. इन गार्डों में एक सब-इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी होता है जबकि तीन अन्य सुरक्षाकर्मियों के पास स्वचालित हथियार होते हैं.
एक्स कैटगरी में 2 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं जिनमें एक पीएसओ शामिल होता है.
पुलवामा हमले का 'जश्न' मनाने वाले छात्र को पांच साल की सज़ा
इमेज स्रोत, REUTERS
बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने 2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए चरमपंथी हमले के बाद अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए पांच साल की सज़ा सुनाई है.
22 साल के छात्र रशीद ने पुलवामा हमले के बाद फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी. कोर्ट ने सज़ा के साथ-साथ 25 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
पुलवामा हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवानों की मौत हो गई थी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अपराध के समय अभियुक्त 19 साल का था और कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था. छात्र साढ़े तीन साल से हिरासत में है.
अदालत ने आईपीसी की धारा 153 ए( धर्म के आधार पर अलग अलग समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और धारा 201 (सबूत गायब करना) के तहत दोषी पाया है.
हालाँकि, धारा 124 ए(देशद्रोह) के तहत मुकदमा नहीं चलाया गया था. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद इसे निलंबित कर दिया था.
छात्र को आईपीसी की धारा 153 ए के तहत अपराध के लिए तीन साल की सज़ा और दस हज़ार रुपये जुर्माना लगाया गया. इसके साथ आईपीसी की धारा 201 के तहत अपराध के लिए तीन साल की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया.
इसके अलावा उन्हें गै़रकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13 के तहत अपराध के लिए पांच साल की सज़ा और 10 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया गया. सभी सजाएं साथ साथ चलेंगी.
रशीद ने अलग अलग मीडिया संस्थानों की पोस्ट पर हमले का 'जश्न मनाने' और 'सेना का मज़ाक' उड़ाने वाली 23 टिप्पणियां की थीं.
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा तीन करोड़ का सोना
इमेज स्रोत, ANI
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एयर कस्टम टीम ने इन लोगों के पास से करीब 2.96 करोड़ रुपये कीमत का 6.637 किलो सोना पेस्ट के रूप में बरामद किया है. ये लोग यूएई के शारजाह से दिल्ली आ रहे थे.
इन्होंने सोने को 7 पाउच में डालकर बॉडी शेपर्स और हैंडबैग की जेब में रखा हुआ था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अमेरिका के रैपर टेकऑफ की गोली मारकर हत्या
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिगोस बैंड के रैपर टेकऑफ की ह्यूस्टन में गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
पुलिस ने वैरायटी मैगजीन को बताया कि रैपर की मंगलवार सुबह एक बोलिंग एले में हत्या कर दी गई थी. यहां पर वे अपने अंकल और साथी क्वावो के साथ खेल रहे थे.
28 साल के रैपर टेकऑफ का असली नाम किर्शनिक खारी बॉल था.
मिगोस अपनी पीढ़ी के सबसे प्रभावशाली ग्रुप्स में से एक थे. ये चॉपी, स्टैकाटो ट्रिपल जैसी रैपिंग की कला में मास्टर थे.
यह बैंड इस साल की शुरुआत में अलग हो गया था, जिसके बाद उसने बैड एंड बौजी और वॉक इट टॉक जैसे इंटरनेशनल हिट्स दिए.
पुलिस ने बताया कि एक प्राइवेट पार्टी में 40 से 50 मेहमान थे, अचानक किसी ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी.
इमेज स्रोत, Getty Images
टेकऑफ, ऑफसेट और क्वावो से मिलकर मिगोस बैंड बना था. तीनों जॉर्जिया के लॉरेंसविले में एक साथ बड़े हुए थे. तीनों राजधानी अटलांटा का नाम रोशन करने आए थे.
टेकऑफ ने कहा था, "संगीत, गरीबी से बचने का एक रास्ता था. मैं खाली समय में खुद को रिकॉर्ड कर लेता था और बीट की तलाश करता था और कुछ कुछ अपने लिए बनाता था."
कैसे हुई शुरुआत
साल 2010 में इस बैंड ने मिगोस के रूप में अपनी शुरुआत की और वर्साचे के साथ अपनी पहला हिट दिया. इसे 2013 में ड्रेक से रीमिक्स मिला था.
साल 2015 में जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी में एक शो के बाद ग्रुप की टूर बस पर पुलिस छापा पड़ा था. इसके बाद बैंड के एक सदस्य ऑफसेट को जेल जाना पड़ा था. उस समय बैंड को कुछ समय के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
फिर उन्होंने मिक्सटेप बैक टू द बंदो जारी की, जिसमें हिट गाना 'लुक एट माई डेब' शामिल था.
एक नवंबर: ‘दिनभर- पूरा दिन, पूरी ख़बर’ मोहम्मद शाहिद और अंजुम शर्मा के साथ
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
दक्षिण कोरिया: भगदड़ से कई घंटे पहले पुलिस को इमरजेंसी कॉल की गई थी
इमेज स्रोत, Reuters
दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल के हैलोवीन समारोह में भगदड़ की घटना से कई घंटे पहले ही पुलिस को पहली कॉल स्थानीय समयानुसार 18:34 पर मिल चुकी थी.
दक्षिण कोरिया के 112 आपातकालीन नंबर पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वो इतेवोन की मुख्य सड़क पर थे और हैमिल्टन होटल के पास वाली गली में भीड़ ख़तरनाक रूप से बढ़ती जा रही थी.
फोन करने वाले ने व्यक्ति ने पुलिस को बताया, "वह गली वास्तव में ख़तरनाक हो चुकी है और लोग ऊपर और नीचे आ जा रहे हैं, इसलिए लोग नीचे नहीं आ सकते हैं, लेकिन लोग ऊपर आते जा रहे हैं. मैं बड़ी मुश्किल से किसी तरह रास्ता बनाकर बाहर निकला. लेकिन यहाँ भारी भीड़ है और मुझे लगता है कि आपको इसे नियंत्रित करना चाहिए."
इसके बाद, पुलिस अधिकारी ने पूछा कि क्या लोग कुचल कर गिर सकते हैं या फिर कोई बड़ा हादसा होने वाला है?"
हां, फोन करने वाले ने जवाब दिया और कहा, ''अभी यहाँ बहुत ठंड है.''
अगले तीन घंटों में पुलिस को कम से कम मिली 10 कॉल्स में से यह पहली कॉल थी.
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उस रात पुलिस की मौजूदगी पूरी तरह से अपर्याप्त थी.
घटना के बाद सबूत, विशेषज्ञ और आधिकारिक रूप से जिस तरह से लगातार माफ़ी मांगी जा रही है उस दिन की विफलताओं की ओर इशारा करती है.
स्थानीय अधिकारी और पुलिस उस इकट्ठी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैयार ही नहीं थे.
पुलिस को वहाँ पहुंचने के बाद लोगों को रोकने कि लिए काफ़ी संघर्ष करना पड़ा.
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, पुलिस प्रमुख यून ही-क्यून
पुलिस प्रमुख का बयान
इससे पहले, दक्षिण कोरिया के पुलिस प्रमुख ने कहा था कि हैलोवीन समारोह में मची भगदड़ के दौरान उनकी आपातकालीन प्रतिक्रिया "अपर्याप्त" थी.
इस घटना के बाद पहली बार किसी अधिकारी ने इस बात को स्वीकार किया है कि इसे रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए.
शनिवार को हैलोवीन उत्सव के दौरान मची भगदड़ में 156 लोग मारे गए थे और 152 अन्य घायल हुए थे.
मरने वालों में ज़्यादातर युवा थे, जिनकी उम्र 20 से 30 के साल के बीच है.
कोविड से जुड़ी पाबंदियां हटने के बाद ये सोल में पहला हैलोवीन उत्सव था.
न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ मुकाबले में जोस बटलर ने बना डाले दो रिकॉर्ड
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, जोस बटलर
न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जोस बटलर ने दो रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं.
इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रहे इयोन मोर्गन का रिकॉर्ड तोड़ा है.
इसके अलावा बतौर विकेटकीपर भी उन्होंने 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जोस बटलर ने 47 गेंद पर 73 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए.
जोस बटलर ने 33.80 की औसत से टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2468 रन बना लिए हैं. उनसे पहले इयोन मोर्गन के नाम 2458 रन का रिकॉर्ड था.
पाकिस्तान में महंगाई की मार, 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
इमेज कैप्शन, फाइल फोटो
पाकिस्तान में अक्टूबर 2021 के मुकाबले अक्टूबर 2022 में महंगाई दर में 26.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.
वहीं इस साल के पहले चार महीनों में पिछले साल के पहले चार महीनों के तुलना में 25.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
सांख्यिकी ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर की तुलना में इस साल अक्टूबर में खाने-पीने की चीजों की कीमतों में 36.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
इसके अलावा देश के हाउसिंग सेक्टर में हाउस कंस्ट्रक्शन कॉस्ट और किराए में करीब 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है.
कपड़े और जूतों की कीमतों में 18.3 प्रतिशत, होटल और रेस्तरां में खाना खाने और घर बनाने की लागत में 30.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते ट्रांसपोर्टेशन लागत में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई है. पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले इस अक्टूबर में 50.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
पढ़ाई मे होने वाले खर्च में 11 प्रतिशत और स्वास्थ्य खर्च में 16.2 प्रतिशत बढ़त हुई है.
ब्रेकिंग न्यूज़, गुजरात के मोरबी में प्रधानमंत्री मोदी, पीड़ितों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे
इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मोरबी में पहुंच गए हैं. रविवार को माच्छू नदी के ऊपर बने हैंगिंग ब्रिज के टूटने से लोग नदी में गिर गए थे. हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत हुई है.
सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने माच्छू नदी पर पहुंचकर हादसे वाली जगह का जायजा लिया.
इसके बाद पीएम मोदी ने मोरबी के सिविल अस्पताल पहुंचकर हादसे में घायल लोगों से मुलाकात की. वहीं दूसरी तरफ उनके आने से पहले अस्पताल की साज सजावट को लेकर सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना भी हो रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पीएम मोदी ने मोरबी में बचाव और राहत कार्यों में शामिल लोगों से भी मुलाकात की.
आखिर में पीएम मोदी मोरबी के पुलिस अधीक्षक ऑफिस पहुंचे हैं. यहां पर पीएम मोदी समीक्षा बैठक करेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ चीन के लिए रवाना, किन मुद्दों पर होगी बात
इमेज स्रोत, @CMSHEHBAZ
इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर चीन के लिए रवाना हो गए हैं.
इस साल 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद शहबाज़ शरीफ़ की यह पहली चीन यात्रा है.
शहबाज़ शरीफ़ को स्टेट काउंसिल ऑफ चाइना के प्रमुख ली कचियांग ने आमंत्रित किया था. वे इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात करेंगे.
प्रधानमंत्री आवास के मुताबिक उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी जा रहा है.
बीबीसी उर्दू सेवा के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक स्थिति को लेकर चर्चा होगी.
प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने ट्वीट कर बताया है कि चीनी नेतृत्व के साथ ध्यान चीन-पाक आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) को नया जीवन देने पर केंद्रित रहेगा.
उन्होंने लिखा, "सीपीईसी के दूसरा चरण से सामाजिक-आर्थिक प्रगति के एक नए युग की शुरुआत होगी जो हमारे लोगों के जीवन को और बेहतर बनाने का काम करेगा. चीन के आर्थिक चमत्कार से बहुत कुछ सीखने को मिला है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इसके अलावा यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम करेगी.
यात्रा के दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद भी जताई जा रही है.
हैलोवीन फेस्टिवल में भगदड़: पुलिस ने माना, भीड़ को वक्त रहते संभाल नहीं पाए
इमेज स्रोत, REUTERS
दक्षिण कोरिया के पुलिस प्रमुख ने कहा है कि शनिवार को हैलोवीन समारोह में मची भगदड़ के दौरान उनकी आपातकालीन प्रतिक्रिया "अपर्याप्त" थी.
इस घटना के बाद पहली बार किसी अधिकारी ने इस बात को स्वीकार किया है कि इसे रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए.
घटना की जवाबदेही की बढ़ती मांग के बीच पुलिस प्रमुख यून ही-क्यून ने कहा कि जो कुछ हुआ उस पर उन्हें "सार्वजनिक सुरक्षा के बारे में भारी ज़िम्मेदारी" महसूस हुई, उन्होंने घटना की पूरी जांच का आश्वासन दिया.
देश के गृह मंत्री ली सांग-मिन ने भी इस घटना के लिए माफ़ी मांगी.
शनिवार को हैलोवीन उत्सव के दौरान मची भगदड़ में 156 लोग मारे गए थे और 152 अन्य घायल हुए थे.
मरने वालों में ज़्यादातर युवा हैं, जिनकी उम्र 20 से 30 के साल के बीच है. चश्मदीदों का कहना है कि पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम रही थी.
कोविड से जुड़ी पाबंदियां हटने के बाद ये सोल में पहला हैलोवीन उत्सव था.
सुकेश चंद्रशेखर ने लिखी एलजी को चिट्ठी, सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ की प्रोटेक्शन मनी देने का दावा
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि उन्होंने तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी के तौर पर दिए थे.
दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना को लिखे एक पत्र में चंद्रशेखर ने दावा किया कि वो सत्येंद्र जैन को साल 2015 से जानते हैं. पत्र में कहा गया है कि कुल 50 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था क्योंकि उन्हें दक्षिण भारत में पार्टी के अंदर एक बड़े पद का वादा किया गया था.
सुकेश चंद्रशेखर को फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति जैसे हाई प्रोफाइल लोगों से कथित तौर पर पैसे वसूलने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था.
पत्र में दावा किया गया है कि सत्येंद्र जैन साल 2017 और 2019 में उनसे मिलने जेल में आए थे. जेल में सुरक्षित तरीके से रहने और सुविधाओं को हासिल करने के लिए उन्हें दो करोड़ रुपये हर महीने देने के लिए कहा गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
आप पार्टी ने क्या कहा?
वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि गुजरात के भ्रष्टाचार और 134 मौतों से ध्यान हटाने के लिए बीजेपी ने देश के सबसे बड़े फ्रॉड को अपना पार्टनर बनाया है.
इस मामले पर अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "बीजेपी की गुजरात में हालत इतनी खराब हो गई है कि उसे देश के सबसे बड़े ठग की मदद लेनी पड़ रही है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
बीजेपी ने क्या कहा ?
सुकेश चंद्रशेखर के पत्र के बाद आप पार्टी बीजेपी के निशाने पर है. बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, "जेल के अंदर जो ठग है सुकेश चंद्रशेखर, उसी को सत्येंद्र जैन ने ठगने का काम कर दिया है."
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के जेल मंत्री पिछले छह महीने से जेल से ही अपना धंधा चला रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
यूक्रेन-रूस युद्ध: बाइडन ने तेल कंपनियों को दी चेतावनी
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
अमेरिकी
राष्ट्रपति जो बाइडन ने तेल कंपनियों को आड़े हाथों लेते हुए उन पर यूक्रेन रूस युद्ध का फायदा उठाने का आरोप लगाया है.
इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर तेल कंपनियां तेल के दामों को नहीं घटाएंगी तो वह उन पर टैक्स का दबाव बढ़ा सकते हैं.
बता
दें कि शीर्ष तेल कंपनियों एक्सॉनमोबिल और शेवरॉन ने कुछ दिनों पहले अपनी कमाई के
नतीजे सार्वजनिक किए हैं.
इन
नतीजों में कंपनियों को यूक्रेन - रूस युद्ध के दौर में बंपर कमाई होने की जानकारी
सामने आई है.
यूक्रेन
में युद्ध शुरू होने के बाद से दुनिया भर में तेल कीमतों से लेकर प्राकृतिक गैसों
के दामों में भारी उछाल दर्ज किया गया है.
बाइडन
ने कहा है कि इन कंपनियों को युद्ध की वजह से भारी फायदा हुआ है.
इसके साथ ही बाइडन ने कहा है कि अब वक़्त आ गया है कि ये कंपनियां युद्ध से
फायदा उठाना बंद करके अमेरिकी लोगों को राहत पहुंचाएं.
कोच राहुल द्रविड़ 'फ़्लॉप' चल रहे केएल राहुल पर क्या बोले?
इमेज स्रोत, Getty Images
टीम इंडिया के हेड
कोच राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्होंने केएल राहुल
से बात की है.
दाएं हाथ के बल्लेबाज़
केएल राहुल का बल्ला लय में नहीं है. मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में वो तीन मुक़ाबलों में
सिर्फ़ 22 रन ही बना सके हैं और तीनों ही पारियों में वो दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू
सके हैं.
तो ऐसे में केएल राहुल
की फॉर्म को लेकर सवाल उठने को लेकर शायद किसी को हैरानी न हो. पूछा तो यह भी जा रहा
है कि बुधवार को एडिलेड ओवल में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ मैच में उन्हें अंतिम 11 में
शामिल किया भी जाना चाहिए कि नहीं?
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़
मंगलवार को कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केएल राहुल से जुड़े सवालों का जवाब दिया.
द्रविड़ ने कहा, "मैं समझता हूँ कि वह शानदार खिलाड़ी है, उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है. वह बेहतरीन बल्लेबाज़ी कर रहे थे. टी20 में ऐसा होता रहता है, शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ों के लिए तो ये कतई आसान नहीं है. यह टूर्नामेंट चुनौतीपूर्ण है.
अभ्यास मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ अच्छी बल्लेबाज़ी की, ख़ासकर पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क के ख़िलाफ. उन्होंने 60-70 रन बनाए. मैं उम्मीद कर रहा हूँ कि वह अगले कुछ मैचों में अच्छा करेंगे."
द्रविड़ ने कहा, "हम उनकी योग्यता और क्षमता जानते हैं, इन हालात के लिए वह अच्छे खिलाड़ी हैं. बैकफ़ुट पर वो बेहद उम्दा खिलाड़ी है."
आपने केएल राहुल के साथ क्या बातचीत की? द्रविड़ ने कहा, "हम खिलाड़ियों से खूब बातचीत करते हैं, क्या-क्या बात हुई ये बताना तो मुश्किल है.
लेकिन ये कहना चाहूँगा कि पिछले एक साल से राहुल (केएल) को पता है कि उन्हें हमारा समर्थन हासिल है. हमें कोई चिंता नहीं है. हम जानते हैं कि जब वह (केएल राहुल) चलने लगेगा तो कितना असरदार होगा."
मोरबी हादसे पर बोले केजरीवाल- घड़ी बनाने वाले को पुल कैसे बनाने दिया
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे के लिए ज़िम्मेदार कंपनी को बचाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि मोरबी हादसा भ्रष्टाचार का बड़ा नतीजा है.
उन्होंने सवाल पूछा कि घड़ी बनाने वाली कंपनी को पुल बनाने का ठेका कैसे दे दिया गया.
केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि पुल बनाने वाली कंपनी वही है जिसने बीजेपी को चंदा दिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पीएम मोदी को विदेशों में क्यों मिलता है सम्मान, अशोक गहलोत ने बताया
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को बांसवाड़ा में कहा है
कि दुनिया भर में उन्हें गांधी के देश से आने की वजह से सम्मान मिलता है.
उन्होंने ये बात पीएम मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में कही है.
उन्होंने कहा, “हमारा देश इस समय
दुनिया भर में इतिहास बना रहा है. इस पर कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है. क्योंकि दुनिया में हमारे मुल्क का इस समय जो मान
सम्मान है वो कहां से कहां पहुंच गया है. कहां हम गुलामी की जंजीरों में जकड़े हुए
थे. हम यहां इसी पर बातचीत कर रहे हैं. और अब देश कहां पहुंच गया है."
गहलोत ने कहा, "पीएम मोदी जब विदेश
जाते हैं तो उन्हें कितना सम्मान मिलता है. ये सम्मान क्यों मिलता है? ये सम्मान इसलिए मिलता है क्योंकि नरेंद्र मोदी
जी उस देश के प्रधानमंत्री हैं जो गांधी का देश है. जहां लोकतंत्र की जड़ें मजबूत
हैं, गहरी हैं और जहां 76 साल बाद भी लोकतंत्र ज़िंदा रहा है. जब दुनिया को इस बात
का अहसास होता है तो उन्हें गर्व होता है कि ऐसे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी उनके
यहां आ रहे हैं.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ब्लू टिक के लिए फ़ीस: मस्क ने कहा- हमें भी बिल भरने होते हैं
इमेज स्रोत, Twitter/elonmusk
इमेज कैप्शन, अमेरिकी व्यवसायी एलन मस्क
अमेरिकी व्यवसायी
एलन मस्क ने मंगलवार को ट्विटर पर ब्लू टिक इस्तेमाल करने के लिए फीस लगाने से
जुड़ी जानकारी दी है.
ट्विटर अपनी
शुरुआत से ही प्रतिष्ठित व्यक्तियों और संस्थाओं को ब्लू टिक देता आया है. धीरे-धीरे
सोशल मीडिया की दुनिया में ये प्रतिष्ठा का मानक बन चुका है.
लेकिन ट्विटर इसके
लिए किसी तरह की कीमत नहीं वसूलता है. लेकिन मस्क के ट्विटर ख़रीदने के बाद ख़बरें
आ रही थीं कि वह इसे एक पेड सर्विस में बदल सकते हैं.
अमेरिकी लेखक
स्टीफ़न किंग ने इन्हीं ख़बरों पर टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया है – ‘मुझे ब्लू टिक के
लिए हर महीने 20 डॉलर की राशि ख़र्च करनी होगी? इसकी जगह उन्हें हमें पैसे देने चाहिए. अगर इसे
अमल में लाया गया तो मैं यहां से एनरॉन की तरह चला जाऊंगा.’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
एलन मस्क ने इस पर जवाब देते हुए लिखा है कि ‘हमें अपने बिल भी भरने होते हैं, ट्विटर सिर्फ विज्ञापनदाताओं के भरोसे नहीं चल सकता. आठ डॉलर की राशि ठीक रहेगी?’
इसके साथ ही मस्क ने लिखा है – “मैं इस कदम को अमल में लाने से पहले इसकी वजहों को विस्तार से बयां करूंगा. ट्रोल और बोट्स को हराने का यही एक मात्र तरीका है.”
ये हैं दुनिया के सबसे बड़े अमीर कारोबारी घराने, जानिए अंबानी किस नंबर पर हैं?
इमेज स्रोत, Getty Images
ब्लूमबर्ग ने दुनिया के 25 सबसे अमीर कारोबारी घरानों की सूची जारी की है.
224 अरब डॉलर के साथ वॉलमार्ट चलाने वाला वॉल्टन परिवार पहले नंबर पर है.
इतनी कमाई होने के बावजूद यह फैमिली अमेरिका के नॉर्थवेस्ट अरकंसास के कस्बे में रहता है.
दूसरे नंबर पर अमेरिका का मार्स परिवार है. इस परिवार की कुल नेटवर्थ 160 अरब डॉलर है. मार्स परिवार का मुख्य कारोबार कन्फैक्शनरी और पेट केयर है. ये दुनिया की सबसे बड़ी पेटकेयर उत्पाद कंपनी है. अभी मार्स परिवार की पाँचवी पीढ़ी कारोबार कर रही है.
तीसरे नंबर पर कोच औद्योगिक घराना है. इस परिवार की कुल नेटवर्थ 128 अरब डॉलर है.
फ्रेडरिक कोच ने सबसे पहले 1940 में वुड रिवर ऑयल एंड रिफाइनिंग कंपनी की स्थापना की थी. अभी इस परिवार की तीसरी पीढ़ी कारोबार कर रही है.
सऊदी अरब का अल सऊद परिवार अमीर कारोबारी घरानों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है. इस परिवार की कुल संपत्ति 105 अरब डॉलर है.
सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान निजी तौर पर 100 अरब डॉलर से अधिक की कारोबारी संपत्तियों का नियंत्रण करते हैं.
पाँचवें नंबर पर फ्रांस का हर्म्स परिवार है. इस कारोबारी घराने की कुल संपत्ति करीब 95 अरब डॉलर है.
छठे नंबर पर भारत का अंबानी परिवार
भारत का अंबानी परिवार इस लिस्ट में छठे स्थान पर है. धीरूभाई अंबानी ने 1950 के दशक में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की स्थापना की थी. 1957 में धीरूभाई अंबानी यमन से लौटकर भारत आए थे और मुंबई में यार्न का कारोबार शुरू किया था.
अंबानी परिवार की कुल नेटवर्थ अभी 85 अरब डॉलर के करीब है. साल 2002 में धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद उनका कारोबार अनिल अंबानी और मुकेश अंबानी में बंट गया था. अभी अंबानी परिवार की तीसरी पीढ़ी कारोबार में है.
ब्रेकिंग न्यूज़, मोरबी पुल हादसे की सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत की सर्वोच्च अदालत बीते रविवार गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे पर 14 नवंबर को सुनवाई करेगा.
इस पुल हादसे में 140 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गयी है जिसमें महिलाएं, बच्चे और युवा भी शामिल हैं. राज्य सरकार ने इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ़्तार किया है.
विपक्षी दलों की ओर से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की जा रही थी.
सुप्रीम कोर्ट ने अधिवक्ता विशाल तिवारी की जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए रजामंदी दे दी है.
तिवारी ने अपनी याचिका में इस दर्दनाक हादसे की अदालत की निगरानी में न्यायिक जाँच कराने की मांग की है.
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि इस मामले में 14 नवंबर को सुनवाई की जाएगी.