कोर्ट ने खारिज की पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन की जमानत याचिका

इस फैसले के बाद कप्पन को जेल में ही रहना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर महीने में यूएपीए मामले में पत्रकार को जमानत दे दी थी.

लाइव कवरेज

अनंत प्रकाश and दिनेश उप्रेती

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, मोरबी पुल हादसा: पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया

    मोरबी पुल

    इमेज स्रोत, gujarat tourism

    पुलिस ने मोरबी पुल हादसे के सिलसिले में आठ लोगों को हिरासत में लिया है

    मोरबी के पुलिस अधीक्षक राहुल त्रिपाठी ने बताया कि आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए लाया गया है. पुलिस ने इस मामले में शिकायत भी दर्ज कर ली है.

    पुलिस के मुताबिक रविवार को माच्छू नदी पर बने सस्पेंशन ब्रिज के टूटने से अब तक 141 लोगों की मौत हो चुकी है.

    अब भी अलग-अलग बचाव टीमें तैनात हैं और और लापता लोगों की तलाश कर रही हैं.

    नौसेना के भुज से 60 और जामनगर से 50 जवान, 33 एंबुलेंस, दमकल की 7 गाड़ियां और राजकोट मेडिकल कॉलेज और जिले के ग्रामीण इलाकों के 30 डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ बचाव कार्य में लगे हुए हैं.

  2. सऊदी अरब में काम करने के लिए भारतीय इंजीनियर्स को पूरी करनी होगी ये शर्त

    सऊदी अरब

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन ने घोषणा की है कि सऊदी अरब में काम करने के इच्छुक इंजीनियरों को पहले सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स से प्रोफेशनल मान्यता लेनी पड़ेगी.

    एआईसीटीई ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कहा है, "काउंसिल को विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव की ओर से कहा गया है कि सऊदी अरब में काम करने के इच्छुक इंजीनियरों को सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स से अनिवार्य प्रोफेशनल मान्यता लेनी होगी. सऊदी अरब की सरकार के फैसले के मुताबिक बिना प्रोफेशनल मान्यता के इंजीनियर वहां काम नहीं कर सकते हैं."

    प्रोफेशनल मान्यता के लिए इच्छुक इंजीनियर्स को सऊदी काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स के आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना होगा.

    काउंसिल ने टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और एआईसीटीआई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों के प्रमुखों को कहा है कि वे अपने यहां इंजीनियरिंग में दाखिला लेने वाले बच्चों के बीच इसकी जानकारी दें तो सऊदी अरब में काम करना चाहते हैं.

    एआईसीटीई एक राष्ट्रीय स्तर की शीर्ष सलाहकार संस्था है जिसे नवंबर 1945 में तकनीकी शिक्षा के लिए उपलब्ध सुविधाओं का सर्वे और उसे बढ़ाने के लिए स्थापित किया गया था.

  3. पीएम मोदी कल पहुंचेंगे मोरबी, करेंगे पीड़ित परिवारों से मुलाकात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Twitter/CMOGuj

    इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मोरबी पहुंचेंगे.

    सीएम ऑफ़िस से मिली जानकारी के मुताबिक़, पीएम मोदी मोरबी पहुंचकर पुल हादसे के पीड़ित परिवारों से भी मिलेंगे.

    पीएम मोदी आज गुजरात के केवड़िया में मौजूद हैं.

    उन्होंने कहा है, "मेरा मन मोरबी के पीड़ितों से जुड़ा है. शायद ही जीवन में मैंने बहुत कम ऐसी पीड़ा अनुभव की होगी. जिन लोगों को अपना जीवन गंवाना पड़ा हैं, मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. अनुष्का शर्मा ने कोहली के कमरे का वीडियो लीक होने पर निकाला गुस्सा

    विराट और अनुष्का

    इमेज स्रोत, ANI

    विराट कोहली के होटल रूम का वीडियो लीक होने पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने जमकर गुस्सा निकाला है.

    अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए एक नोट भी लिखा है.

    अनुष्का ने लिखा, "पहले भी कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जब फैन्स ने हम पर जरा भी रहम नहीं किया लेकिन यह तो सबसे खराब चीज़ थी. बहुत ही घटिया और मानवता का उल्लंघन है. जो भी इसे देखकर यह सोचता है कि सेलिब्रिटी हो तो डील करना पड़ेगा, उसे पता होना चाहिए कि आप भी समस्या का हिस्सा हैं. थोड़ा आत्म संयम रखने से सबको मदद मिलती है. साथ ही जब आपके बेडरूम में ऐसा हो सकता है तो सीमा कहां बची?

    अनुष्का शर्मा की इंस्टा स्टोरी

    इमेज स्रोत, Anushka/Insta Stories

    टीम इंडिया के बल्लेबाज़ विराट कोहली ने पर्थ में अपने होटल के कमरे का एक वीडियो लीक होने पर नाराज़गी जताई है.

    इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कोहली ने कहा खिलाड़ियों और सेलिब्रिटीज़ को सिर्फ़ मनोरंजन का ज़रिया नहीं समझा जाना चाहिए. कोहली ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दिख रहा है कि कोई शख्स कोहली के होटल रूम में प्रवेश करता है वो भी तब जबकि कोहली कमरे में नहीं थे.

    कोहली ने लिखा, "मैं समझता हूँ कि फैन अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर बेहद उत्साहित हो जाते हैं और उनसे मिलना चाहते हैं. मैंने हमेशा इसकी सराहना की है. लेकिन यह वीडियो आहत करने वाला है और मैं अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंतित हूँ."

    कोहली ने कहा कि अगर मेरे होटल रूम तक में मुझे प्राइवेसी नहीं मिल पाएगी तो मैं कहीं और अपने पर्सनल स्पेस की कैसे उम्मीद कर सकता हूं? मैं इस तरह के जुनून और प्राइवेसी में ऐसे दखल देने के तरीके को पसंद नहीं करता हूं. कृपया लोगों की निजता का सम्मान करें और उन्हें सिर्फ़ अपने मनोरंजन का सामान नहीं समझें.

  5. मोरबी हादसे के पीड़ितों की आपबीती: 'भाई बचा पर बहन का हाथ छूटा'

  6. शोएब अख़्तर ने क्यों कहा, भारत ने पाकिस्तान को मरवा दिया

    शोएब अख़्तर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख़्तर ने कहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ़्रीका के हाथों भारत की हार के बाद पाकिस्तान को बेहद निराशा हुई है.

    अपने यूट्यूब चैनल पर शोएब अख़्तर ने कहा, "भारत ने हमें निराश किया. भारतीय बल्लेबाज़ चले नहीं और भारत ने हमें मरवा दिया... वैसे हम अपनी इस हालत के लिए ख़ुद ही ज़िम्मेदार हैं. जब दुनिया की बेहतरीन गेंदबाज़ी आपके सामने हो तो उपमहाद्वीप की कमज़ोरियां सामने आ ही जाती हैं."

    दक्षिण अफ़्रीका ने रविवार को भारत को 5 विकेट से हरा दिया था.

    इससे पहले शोएब अख़्तर ने ज़िम्बाब्वे के हाथों पाकिस्तान की हार पर भी बेबाक राय रखी थी.

    तब उन्होंने भविष्यवाणी की थी, "मैं पहले भी कह चुका था कि पाकिस्तान इस हफ़्ते पाकिस्तान वापस आ जाएगी और अगले हफ़्ते इंडिया वापस आ जाएगी. वो भी इतने तीसमार खां नहीं हैं."

    शोएब ने कहा, "इसके बाद पाकिस्तान के मौके बहुत धूमिल हो गए हैं. दक्षिण अफ़्रीका जीत की बड़ी दावेदार बन गई है. इसके अलावा न्यूज़ीलैंड की टीम भी बेहद दमदार लग रही है."

  7. मोरबी पुल हादसा: राजद ने मीडिया संस्थानों की चुप्पी पर सवाल उठाए

    राजद नेता तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, Twitter/yadavtejashwi

    इमेज कैप्शन, राजद नेता तेजस्वी यादव

    राष्ट्रीय जनता दल ने गुजरात के मोरबी में पुल हादसे पर मीडिया संस्थानों की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं.

    राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट कर लिखा है – ‘गुजरात में पुल गिरने से 140 निर्दोष लोगों की हत्या हो गयी लेकिन भ्रष्टाचार और मौतों पर गोदी मीडिया में सन्नाटा है क्योंकि वहाँ 27 वर्षों से BJP सरकार है.

    गोदी मीडिया मोदी-शाह के गृह राज्य में कोई दोष और अवगुण तो देखेगी नहीं? कल्पना कीजिए अगर 140 मौतें गैर-भाजपा शासन में होती तो?’

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    राष्ट्रीय जनता दल ने अपने ट्विटर पर पीएम मोदी के बयान पर टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, यूक्रेन में राजधानी कीएव समेत कई जगहों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले

    मिसाइल हमले

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन की राजधानी कीएव समेत कई शहरों में एक के बाद एक कई मिसाइल हमले होने की ख़बरें आ रही हैं.

    ये हमले रूस की ओर से अपनी ब्लैक सी फ़्लीट पर ड्रोन हमले के लिए यूक्रेन को ज़िम्मेदार ठहराने के कुछ दिनों बाद हुए हैं.

    कीएव में अब तक कम से कम दो धमाके होने की ख़बर आ रही हैं.

    एक स्थानीय नागरिक ने बीबीसी को बताया है कि उसके ज़िले में बिजली नहीं आ रही है.

    इसके साथ ही स्थानीय एजेंसियों ने उत्तर पूर्वी शहर खारकीएव में आधारभूत ढांचों को नुकसान पहुंचने की जानकारी दी है.

    इस ख़बर से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं, इसे अपडेट किया जाएगा.

  9. गुजरात से LIVE: हादसे के बाद मोरबी के श्मशान घाट में जगह की किल्लत

  10. विराट कोहली होटल के कमरे का वीडियो लीक होने पर हुए आग बबूला

    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, ANI

    टीम इंडिया के बल्लेबाज़ विराट कोहली ने पर्थ में अपने होटल के कमरे का एक वीडियो लीक होने पर नाराज़गी जताई है.

    इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कोहली ने कहा खिलाड़िओं और सेलेब्रेटीज़ को सिर्फ़ मनोरंजन का ज़रिया नहीं समझा जाना चाहिए.

    कोहली ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दिख रहा है कि कोई शख्स कोहली के होटल रूम में प्रवेश करता है वो भी तब जबकि कोहली कमरे में नहीं थे.

    कोहली ने लिखा, " मैं समझता हूँ कि फैन अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर बेहद उत्साहित हो जाते हैं और उनसे मिलना चाहते हैं. मैंने हमेशा इसकी सराहना की है. लेकिन यह वीडियो आहत करने वाला है और मैं अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंतित हूँ."

    कोहली ने कहा कि अगर मेरे होटल रूम तक में मुझे प्राइवेसी नहीं मिल पाएगी तो मैं कहीं और अपने पर्सनल स्पेस की कैसे उम्मीद कर सकता हूं? मैं इस तरह के जुनून और प्राइवेसी में ऐसे दखल देने के तरीके को पसंद नहीं करता हूं. कृपया लोगों की निजता का सम्मान करें और उन्हें सिर्फ़ अपने मनोरंजन का सामान नहीं समझें.

    कोहली के इंस्टाग्राम पोस्ट पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने भी प्रतिक्रिया दी है. वार्नर ने लिखा, "यह हास्यास्पद है, इसे किसी भी तरह स्वीकार नहीं किया जा सकता."

    कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी विराट का पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है.

  11. मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोरबी हादसे पर बीजेपी सरकार को घेरा, पूछे सवाल

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोरबी पुल हादसे की ज़िम्मेदारी तय किए जाने की मांग की है.

    उन्होंने कहा है, "हम कांग्रेस पार्टी और अपनी ओर से मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. साथ ही जो भी लोग इस ब्रिज को बनाने में शामिल थे, इसकी जांच की जानी चाहिए.

    इस ब्रिज को ठीक करने के बाद इसका उद्घाटन हुआ और मरम्मत के बाद ही ब्रिज गिर गया इसके पीछे क्या कारण है? इसकी जांच हो. इतने लोगों की एक साथ एक समय पर ब्रिज पर उपस्थिति का कारण क्या था, इसका भी पता लगाया जाए."

    खड़गे ने ये भी कहा है कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के पूर्व जज के नेतृत्व होनी चाहिए.

    इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मृतकों के परिवारों को सरकार की ओर से जल्द राहत मिलनी चाहिए, घायलों को राहत दी जानी चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने मोरबी हादसे पर जताया शोक

    नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा

    नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे पर संवेदना जताई है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने कहा, "मैं गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे से बहुत दुखी हूं. इस हादसे में कीमती ज़िंदगियां जाने पर भारत सरकार और भारत के लोगों के प्रति हम हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ब्रितानी दौर में बने 230 मीटर लंबे इस सस्पेंशन ब्रिज़ को छह महीने पहले मरम्मत के लिए बंद किया था.

    मोरबी नगरपालिका के मुख्य अधिकारी संदीप झाला ने बताया है कि, "पुल बेहद जर्जर स्थिति में था इसलिए इसे सार्वजनिक उपयोग के लिए बंद कर दिया गया था."

    और मरम्मत के बाद इसे जनता के लिए फिर से खोला गया था.

  13. राहुल गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को इस तरह किया याद

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया है.

    राहुल ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया, "दादी, आपका प्यार और संस्कार दोनों दिल में लेकर चल रहा हूँ. जिस तरह भारत के लिए आपने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया, उसे बिखरने नहीं दूँगा."

    राहुल गांधी ट्वीट के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' का एक वीडियो भी शेयर किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं. 150 दिनों की यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई है और 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए श्रीनगर में खत्म होगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. मोरबी पुल हादसा: राजकोट के सांसद के 11 रिश्तेदारों की मौत

    राजकोट के सांसद मोहन कुंडारिया
    इमेज कैप्शन, राजकोट के सांसद मोहन कुंडारिया

    गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे में राजकोट के सांसद मोहन कुंडारिया के 11 रिश्तेदारों की मौत हुई है.

    मोहन कुंडारिया ने बीबीसी से बात करते हुए बताया है, “मेरे बहनोई के भाई की चार बेटियां, तीन दामाद, और पांच बच्चे हैं. ग्यारह शव मिले हैं. एक लापता है.”

    इस हादसे में अब तक 141 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है. एनडीआरएफ़ से लेकर तमाम दूसरी संस्थाएं बचाव अभियान चला रही हैं.

    इस मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है.

    इसके साथ ही पुल की प्रबंधन टीम के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 304, 308 और 114 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    बचाव अभियान चलाते राहतकर्मी

    इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock

    इमेज कैप्शन, बचाव अभियान चलाते राहतकर्मी

    एनडीआरएफ़ डीआईजी (ऑपरेशन) मोहसिन शाहिदी ने बचाव अभियान से जुड़ी ताजा जानकारी दी है.

    उन्होंने कहा, "अब तक 132 शवों को निकाला गया है. दो लोगों के लापता होने की सूचना है. एनडीआरएफ़ की 5 टीमों को तैनात किया गया है. दो लापता लोगों के मिल जाने के बाद संभवतः सर्च ऑपरेशन बंद किया जाएगा. कल वहां के लोगों और प्रशासन ने 170 से ज्यादा लोगों को बचाया."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. मोरबी पुल हादसे पर गुजरात पहुंचे पीएम मोदी क्या बोले

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Twitter/BJP4India

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के केवड़िया में मोरबी हादसे पर बयान दिया है.

    पीएम मोदी ने कहा है, “आज राष्ट्रीय एकता दिवस हमें इस दुख की घड़ी में एकजुट होकर अपने कर्तव्य पथ पर रहने की संवेदना दे रहा है. अस्पताल में लगातार इलाज चल रहा है.

    हादसे की ख़बर मिलने के बाद ही सीएमभूपेंद्र पटेल मोरबी पहुंच गए थे. जांच के लिए एक समिति बनाई गई है. राहत और बचाव कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी.”

    इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि ‘राहत-बचाव कार्य में एनडीआरएफ़, सेनाऔर वायुसेना लगी हुई है. लोगों की दिक्कतें कम से कम हो इसे प्राथमिकता दी जा रही.’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि ‘गुजरात में कल की घटना में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है. सबसे पहले मैं दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उन्हें शांति मिले.”

  16. मोरबी पुल हादसा: 141 मौतों की वजह बने पुल पर हुआ क्या था, देखें लाइव

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  17. मोरबी पुल हादसा: घटनास्थल पर मौजूद राहतकर्मी क्या बता रहे हैं?

    बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे एनडीआरएफ़ के अधिकारी प्रसन्ना कुमार
    इमेज कैप्शन, बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे एनडीआरएफ़ के अधिकारी प्रसन्ना कुमार

    गुजरात के मोरबी में बीती रात हुए पुल हादसे में अब तक कम से कम 132 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है.

    बीबीसी संवाददाता तेजस वैद्य ने राहतकर्मियों से बात करके बचाव अभियान से जुड़ी ताजा जानकारियां जुटाने की कोशिश की है.

    एनडीआरएफ़ के अधिकारी प्रसन्ना कुमार ने बीबीसी को बताया है कि उनकी टीमों को बचाव अभियान में किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

    उन्होंने कहा, “यहां पर पानी ठहरा हुआ है और ये पानी सीवेज़ वॉटर है. इस वजह से पानी में देखना बहुत मुश्किल है. हमारे गोताखोर रात के टाइम पर पानी में लाइट लेकर उतरें तब भी दिखाई नहीं पड़ता है. हमारे लिए ये बहुत बड़ी चुनौती है. अब सुबह होने के बाद स्थिति बेहतर होनी चाहिए.

    इस पानी को निकालना मुश्किल है. हमारे गोताखोर इसी पानी में से लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. यहां पर हमारी पांच टीमें तैनात हैं जिसमें लगभग 125 बचावकर्मी शामिल हैं. इसके साथ ही हमारे पास नावों के साथ-साथ गहरे पानी में उतरने वाले गोताखोर और ज़रूरी उपकरण मौजूद हैं.”

    इसके साथ ही राजकोट के ज़िलाध्यक्ष अरुण महेश बाबू ने बताया है कि ‘मौके पर एसडीआरएफ़ की दो टीमें, एनडीआरएफ़ की एक स्थानीय टीम और बड़ौदा से आई एक टीम मौजूद है. इसके साथ ही आर्मी, एयरफोर्स, दमकल विभाग से लेकर नगर निकायों की टीमें बचाव अभियान में लगी हुई हैं.’

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    राजकोट के मुख्य दमकल अधिकारी इलेश खेर ने बताया है, “राजकोट फायर बिग्रेड ने छह नावों, छह एंबुलेंस, दो रेस्क्यू वैन और साठ जवानों को तैनात किया है. इसके साथ ही बड़ौदा, अहमदाबाद, गोंडाल, जामनगर और कच्छ से आईं कुल 20 नावें बचाव अभियान चला रही हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  18. मोरबी में हादसे की सुबह, क्या है हाल, देखें लाइव

    गुजरात के मोरबी में पुल गिरने से अब तक कम से कम 132 लोगों की मौत हो चुकी है. नौसेना से लेकर एयरफोर्स और भारतीय सेना समेत एनडीआरएफ़ की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं.

    बीबीसी संवाददाता रॉक्सी गागड़ेकर छारा और तेजस वैद्य हादसे की अगली सुबह घटनास्थल पहुंचकर स्थानीय लोगों से बात कर रहे हैं.

    मोरबी पुल हादसे के घटनास्थल पर बीबीसी संवाददाता तेजस वैद्य
  19. मोरबी पुल हादसे के बारे में गुजरात के होम मिनिस्टर ने क्या क्या बताया?

    गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी

    गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने सोमवार सुबह मोरबी पहुंचकर बताया है कि अब तक पुल गिरने से हुए हादसे में कम से कम 132 लोगों की मौत हो गयी है.

    उन्होंने कहा है, “अब तक इस हादसे में 132 लोगों की मृत्यु हुई है. हादसे के बाद नेवी, एनडीआरएफ़, वायुसेना और सेना की बचाव टीमें तेजी से मौके पर पहुंच गयीं. रात भर से जारी बचाव अभियान में 200 से अधिक लोगों ने काम किया है.”

    गुजरात सरकार ने इस मामले में एक उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है.

    सांघवी ने बताया है कि ‘मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कल अहमदाबाद से रवाना होते हुए ही एक हाई पावर कमेटी का गठन किया था. इसके तहत विभिन्न स्थानों पर तैनात सभी अधिकारियों को सुबह दो बजे तक मोरबी में रिपोर्ट करने को कहा गया, इस मामले में जांच चल रही है.’

    इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि इस मामले मेंआपराधिक मामला दर्ज किया गया है और रेंज आईजीपीके नेतृत्व में आज से जांच शुरू हो गई है.

  20. मोरबी पुल हादसा: 132 लोगों की मौत की पुष्टि, जानिए अब तक क्या हुआ?

    गुजरात की नदी पर बना पुल

    इमेज स्रोत, Bipin Tankaria/BBC

    • गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने घटनास्थल पर पहुंचकर बताया है कि मोरबी पुल हादसे में अब तक कम से कम 132 लोगों की मौत हो चुकी है.
    • हर्ष सांघवी ने ये भी बताया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद से रवाना होते हुए कल ही एक हाई पावर कमेटी का गठन किया था. विभिन्न स्थानों पर तैनात सभी अधिकारियों को सुबह दो बजे तक मोरबी में रिपोर्ट करने को कहा गया है, जांच चल रही है.
    • पुल की प्रबंधन टीम के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 304, 308 और 114 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है.
    • बताया जा रहा है कि रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में लोग पुल पर पहुंच गए थे.
    • ज़िला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट कार्यालय के अनुसार 170 लोगों को रेस्क्यू किया गया है.
    • इस हादसे के बाद राजनीतिक आरोप भी लगाए जा रहे हैं. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मौजूदा भाजपा सरकार पर आरोप लगाए हैं.
    • इस हादसे में जो लोग लापता हैं या आपदा में फंसे हैं, वे ज़िला आपदा नियंत्रण कक्ष को 02822 243300 पर सूचित कर सकते हैं.