भारत-पाकिस्तान मैच के आख़िरी दो ओवर देखने के लिए पायलट ने टेक-ऑफ़ में की देरी?
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान ख़ुराना ने आज के भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है.
लाइव कवरेज
ब्रजेश मिश्र and प्रेरणा .
टी 20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत की अच्छी शुरुआत
इमेज स्रोत, ANI
भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मेलबर्न में खेले जा रहे टी-20 मुकाबले में भारत ने अच्छी शुरुआत की है. दूसरे ही ओवर में अर्शदीप ने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म का विकेट ले लिया है.
इसके बाद चौथे ओवर में उन्होंने रिज़वान का विकेट लिया.
बाबर आज़म बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू हो गए और रिज़वान ने कुल चार रन बनाए.
चार ओवर के ख़त्म होने पर पाकिस्तान ने दो विकेट खोकर 15 रन बनाए हैं.
टी20 विश्व कप में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी. कौन कितना मज़बूत?
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्वकप का अपना पहला मैच खेल रहे हैं. मैच में कौन सी टीम कितनी मज़बूत है, चर्चा कर रहे हैं वात्सल्य राय और नवीन नेगी.
टी20 वर्ल्ड कप: भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, भारत के कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म
टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच आज पहला मैच मेलबर्न में खेला जाएगा. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
भारत और पाकिस्तान टीमें ग्रुप 2 में हैं.
भारत की टीम - रोहित शर्मा,केएल राहुल,विराट कोहली,सूर्यकुमार यादव,हार्दिक पांड्या,दिनेश कार्तिक,आर अश्विन,भुवनेश्वर कुमार,अक्षर पटेल,मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह
पाकिस्तान की टीम- बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान, शान मसूद, शादाब ख़ान, हैदर अली, इफ़्तखार अहमद, मोहम्मद नवाज़, आसिफ अली, शाहीन शाह आफरीदी, नसीम शाह और हैरिस राउफ
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
टी 20 विश्वकप में श्रीलंका ने आयरलैंड को 9 विकेट से हराया
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, कुसल मेंडिस
टी20 विश्वकप के सुपर 12 मुकाबले में
श्रीलंका ने आयरलैंड को नौ विकेट से हरा दिया है. रविवार को होबार्ट में खेले गए मैच में आयरलैंड ने श्रीलंका को 129 रनों का लक्ष्य दिया था.
श्रीलंकाई टीम ने सधी हुई शुरुआत की.
कुसल मेंडिस और धनंजय डी सिल्वा ने टीम को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया. दोनों के बीच
63 रनों की साझेदारी हुई.
धनंजय डी सिल्वा ने कुल 31 रन बनाए.
उनके आउट होने के बाद मैदान में आए चरिथ असालांका ने 21 गेदों में नाबाद 31 रन जड़े.
कुसल मेंडिस ने 43 गेदों में नाबाद 68 रन बनाए.
इसके पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने
उतरी आयरलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. आयरलैंड को पहला झटका दूसरे ही ओवर
में लग गया. दूसरा विकेट भी 26 रन के स्कोर पर पांचवें ओवर में गिरा. श्रीलंकाई
गेंदबाज़ों के सामने आयरलैंड के बल्लेबाज बहुत कमाल नहीं दिखा पाए.
20 ओवर में आयरलैंड ने आठ विकेट खोकर कुल
128 रन बनाए.
आयरलैंड की ओर से सबसे अधिक 45 रन हैरी
टेक्टर ने बनाए. उनके बाद पॉल स्टरलिंग ने 34 और जॉर्ज डॉक्रेल ने 14 रन जोड़े.
शी जिनपिंग बोले- दुनिया को चीन की ज़रूरत है
इमेज स्रोत, Getty Images
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को तीसरी
बार चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की कमान सौंपी गई है. राष्ट्रपति जिनपिंग ने तीसरे
कार्यकाल की घोषणा के साथ अपने नए नेतृत्व का भी परिचय कराया.
शी जिनपिंग ने कहा कि दुनिया को चीन की
ज़रूरत है.
उन्होंने कहा, ‘‘चीन बाकी दुनिया के बिना विकास नहीं कर सकता
और दुनिया को भी चीन की ज़रूरत है. 40 सालों के अथक परिश्रम और सुधारों के बाद हम
दो चमत्कार कर सके हैं- तीव्र आर्थिक विकास और दीर्घकालिक सामाजिक स्थिरता.’’
शी जिनपिंग ने पार्टी का नेता चुने
जाने के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘मुझ पर भरोसा
जताने के लिए आप सभी का शुक्रिया.’
उन्होंने कहा
कि देश ने अब तक काफ़ी कुछ हासिल किया है और अब हम हर तरह से चीन को एक आधुनिक
समाजवादी देश बनाने की ओर अग्रसर होंगे.
शी जिनपिंग को
लगातार तीसरी बार कम्युनिस्ट पार्टी की कमान मिलने के बीच राजधानी बीजिंग में
सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
चीनी
कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो में कुल 24 सदस्य हैं. लेकिन इस बार इसमें किसी
महिला को जगह नहीं दी गई.
पोलिस ब्यूरो
के सदस्यों में से ही स्टैंडिंग कमेटी गठित की गई है.
72 साल की सुन चुनलान उप प्रधानमंत्री
थीं और अब रिटायर हो रही हैं.
कम्युनिस्ट पार्टी के अधिवेशन में यह घोषणा
भी हुई कि शी जिनपिंग सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के चेयरमैन बने रहेंगे. यानी वो चीन
की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के कमांडर बने रहेंगे.
इस तरह शी जिनपिंग पार्टी सेक्रेटरी,
मिलिट्री कमांडर के पद पर बने रहेंगे और यह भी लगभग तय है कि अगले साल की शुरुआत
में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भी अपना पद बरकरार रखेंगे.
मोदी सरकार ने राजीव गांधी फ़ाउंडेशन का एफ़सीआरए लाइसेंस रद्द किया
इमेज स्रोत, ANI
केंद्र सरकार ने राजीव गांधी फ़ाउंडेशन
(आरजीएफ़) का फॉरेन कॉन्ट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (एफ़सीआरए) लाइसेंस रद्द कर दिया
है. गांधी परिवार से जुड़े इस गैर सरकारी संगठन पर विदेशी फंडिंग कानून के उल्लंघन
का आरोप लगा है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह
फ़ैसला गृह मंत्रालय की ओर से जुलाई 2020 में बनाई गई एक कमिटी की जांच के बाद लिया
गया है.
एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है
कि राजीव गांधी फ़ाउंडेशन का एफसीआरए लाइसेंस रद्द कर दिया गया है.
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राजीव
गांधी फ़ाउंडेशन की अध्यक्ष हैं जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व वित्त
मंत्री पी चिदंबरम, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इसके ट्रस्टी हैं.
साल 1991 में स्थापना के बाद से आरजीएफ
ने स्वास्थ्य, विज्ञान और तकनीक, महिला एवं बाल विकास, विकलांगों की मदद जैसे
मुद्दों पर 2009 तक काम किया.
फ़ाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट के
मुताबिक इसका योगदान शिक्षा के क्षेत्र में भी रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़, शी जिनपिंग तीसरी बार चुने गए चीन के राष्ट्रपति
इमेज स्रोत, Getty Images
शी जिनपिंग तीसरी बार चीन के
राष्ट्रपति बन गए हैं. कम्युनिस्ट पार्टी के अधिवेशन में उन्हें एक बार फिर पार्टी
का महासचिव चुना गया.
यह लगातार तीसरी बार है जब शी जिनपिंग
पार्टी के प्रमुख चुने गए हैं. अब वो अगले पांच साल तक इस पद पर बने रहेंगे.
एक दशक से सत्ता में बने शी जिनपिंग ने
तीसरी बार सत्ता में आकर कई दशकों से चला आ रहा रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इतिहास
बनाया है. उन्होंने अब माओ त्से तुंग की बराबरी कर ली है.
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक
माओ त्से तुंग के निधन के बाद कोई भी नेता
तीसरी बार सत्ता में नहीं पहुंचा.
शी जिनपिंग ने पार्टी का प्रमुख चुने
जाने के बाद अपनी नई स्टैंडिंग कमिटी का भी ऐलान किया है.
शी जिनपिंग की टीम में ली क़ियांग, शाओ
लेजी, वांग ह्यूनिंग, काई की
डिंग शेशियांग और ली शी शामिल हैं.
इनमें से ली क़ियांग नए प्रधानमंत्री बनाए गए हैं. उन्होंने ली केकियांग की जगह ली
है.
शी जिनपिंग ने पार्टी का नेता चुने
जाने के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘मुझ पर भरोसा
जताने के लिए आप सभी का शुक्रिया.’
उन्होंने कहा
कि देश ने अब तक काफ़ी कुछ हासिल किया है और अब हम हर तरह से चीन को एक आधुनिक
समाजवादी देश बनाने की ओर अग्रसर होंगे.
पीएम मोदी ने 'मुफ्त की रेवड़ी' पर फिर दिया बयान, अब क्या बोले?
इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार
फिर रेवड़ी कल्चर पर बयान दिया है जो चर्चा में है. पीएम मोदी शनिवार को मध्य
प्रदेश के सतना में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को संबोधित कर रहे थे.
पीएम मोदी ने कहा कि बीते कई महीनों से
केंद्र सरकार 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन
इसलिए दे रही है, ताकि वैश्विक महामारी के समय उसे
भुखमरी का सामना न करना पड़े. इसके लिए केंद्र सरकार अब तक पीएम गरीब कल्याण अन्न
योजना पर 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर चुकी है.
उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको एक और बात बताना चाहता हूं, जब टैक्सपेयर को लगता है, जो देश का खज़ाना भरते हैं, कर देते हैं, जब उसको लगता है कि उसका पैसा सही जगह खर्च हो रहा है तो टैक्सपेयर
भी खुश होता, संतुष्ट होता है और वो ज़्यादा टैक्स देता है.’’
पीएम मोदी ने कहा, ‘‘आज जब मैं चार लाख घर दे रहा हूं तो हर टैक्सपेयर सोचता होगा कि चलिए
मैं तो दिवाली मना रहा हूं लेकिन मध्य प्रदेश का कोई गरीब भाई भी अच्छी दिवाली मना
रहा है, उसको पक्का घर मिल रहा है, उसकी बेटी का जीवन बन जाएगा, लेकिन साथियों, जब वही टैक्सपेयर ये देखता है कि उससे वसूले गए टैक्स
के रुपयों में मुफ्त की रेवड़ी बांटी जा रही है, तो टैक्सपेयर सबसे ज़्यादा दुखी
होता है.’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘ऐसे टैक्स पेयर मुझे खुलकर चिट्ठी लिख रहे हैं. मुझे गर्व है कि देश
में एक बड़ा वर्ग है जो देश को रेवड़ी कल्चर से मुक्ति दिलाने के लिए कमर कस रहा
है.’’
इमेज स्रोत, ANI
पीएम मोदी ने पहले भी उठाया सवाल
प्रधानमंत्री मोदी ने 16 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मौके पर रेवड़ी कल्चर का ज़िक्र किया था. यहां उन्होंने जो बयान दिया था उसे लेकर राजनीतिक गतिरोध भी खूब हुआ और आम आदमी पार्टी समेत कई दलों ने इस बयान पर सवाल उठाए थे.
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा था, ‘‘देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है. ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है. इससे देश के लोगों को बहुत सावधान रहना है.’’
केजरीवाल का पलटवार
21 जुलाई को गुजरात दौरे पर गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जिसे मोदी मुफ्त की रेवड़ी कह रहे हैं, वो भगवान का प्रसाद है.
केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने जनता में जो फ्री की रेवड़ी बांटी है, वो भगवान का प्रसाद है. जैसे फ्री बिजली, फ्री शिक्षा देना. लेकिन ये लोग फ्री की रेवड़ी सिर्फ अपने दोस्तों को देते हैं, उनके कर्ज़ माफ़ करते हैं. ये पाप है.’’
''हिंदू रेप नहीं करते...'' इस बयान पर भड़कीं महुआ, मोदी-शाह को क्या कहा?
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने
बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री
अमित शाह पर निशाना साधा है और कहा कि सरकार ने ‘जानवर को खुला छोड़ दिया है.’
बिलकिस बानो गैंगरेप मामले के दोषी जेल
से रिहा होने के बाद अब अपने गांवों को लौट रहे हैं.
इन दोषियों में से एक गोविंदभाई अखमभाई
नाई ने कहा है कि ‘हिन्दू रेप नहीं करते.’
इस बयान पर नाराज़गी
जताते हुए महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया, ‘‘बिलकिस केस में
दोषी बलात्कारी और मासूम के हत्यारे गोविंद नाई कह
रहे हैं, ‘हम निर्दोष हैं. क्या आपने देखा है कभी कि
चाचा-भतीजा एक दूसरे के सामने किसी का रेप करें? क्या हिंदू समुदाय में ऐसा होता है? नहीं, हिंदू ऐसा नहीं करते.’ मोदी-शाह की
सरकार ने इस जानवर को बाहर छोड़ दिया है.’’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बिलकिस बानो केस में दोषियों की जेल से रिहाई के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में याचिका देने वालों में महुआ मोइत्रा भी शामिल हैं.
बीते सप्ताह गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिए गए हलफनामे में स्वीकार किया था कि केंद्र सरकार ने इन दोषियों की रिहाई के आदेश दिए थे.
दोषियों की रिहाई के खिलाफ़ दायर याचिका पर सुनवाई 29 नवंबर को होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों को फिर से जेल में डालने की मांग संबंधी याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई है.
इसरो ने लॉन्च किया अब तक का सबसे भारी रॉकेट, क्या है ख़ास?
इमेज स्रोत, ANI
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने रविवार
को श्रीहरिकोटा से अब तक का सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी एमके-3 को लॉन्च किया है.
रात 12 बजकर 7 मिनट पर इसरो ने वनवेब
द्वारा विकसित 36 ब्रॉडबैंड कम्युनिकेशन सैटेलाइट लो अर्थ ऑबिट में भेजे हैं. सतीश
धवन स्पेश सेंटर से इसे लॉन्च किया गया है.
इसका नाम एलवीएम3-एम2
कर दिया गया है. इसमें 36
‘वनवेब’ उपग्रह हैं. एलवीएम 3-एम2 रॉकेट 43.5 मीटर लंबा और 644 टन
वज़नी है. यह 8 हज़ार किलो वज़न ले जाने में सक्षम है.
वनवेब एक प्राइवेट सैटेलाइट कंपनी है जिसमें भारत
की भारती ग्लोबल एक बड़ी हिस्सेदार है.
न्यू स्पेस इंडिया
लिमिटेड (एनएसआईएल) ने पहले इसरो के एलवीएम3 बोर्ड पर वनवेब लियो
उपग्रहों को लॉन्च करने के लिए लंदन स्थित नेटवर्क एक्सेस एसोसिएटेड लिमिटेड
(वनवेब) के साथ दो लॉन्च सर्विस के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
यह मिशन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि एलवीएम3 का यह पहला कमर्शियल मिशन है और एनएसआईएल का इस रॉकेट में पहला लॉन्च है.
इसरो ने बताया कि इस मिशन में वनवेब की 36 सैटेलाइट का पेलोड है और यह भारत का पहला रॉकेट है जो 5796 किलोग्राम वज़न लेकर रवाना हुआ है.
एलवीएम3 एम2 तीन चरण वाला रॉकेट है. इसमें पहले चरण में तरल ईंधन से दो स्ट्रैप ठोस ईंधन द्वारा संचालित मोटर्स पर दूसरा तरल ईंधन द्वारा और तीसरा क्रायोजेनिक इंजन है.
इसरो के भारी लिफ्ट रॉकेट की क्षमता एलईओ तक 10 टन और जियो ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) तक चार टन है.
इसरो ने बताया कि मिशन को ‘न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड’ और ब्रिटेन स्थित ‘नेटवर्क एक्सेस एसोसिएट्स लिमिटेड’ (वनवेब लिमिटेड) के बीच वाणिज्यिक व्यवस्था के हिस्से के रूप में चलाया जा रहा है.
नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव
पेज में आपका स्वागत है.
बीबीसी हिंदी के इस
लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 22 अक्टूबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
शुरुआत आज की कुछ
बड़ी ख़बरों से:
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने रविवार
को श्रीहरिकोटा से अब तक का सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी एमके-3 को लॉन्च किया है.
टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान
के बीच आज पहला मैच मेलबर्न में खेला जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली मनाने
के लिए आज अयोध्या पहुंचेंगे. दिवाली के मौके पर दीपोत्सव में हिस्सा लेंगे.
टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने अफ़ग़ानिस्तान पर 5 विकेट से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की.