नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 21 अक्टूबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
शुरुआत आज की कुछ बड़ी ख़बरों से:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10 लाख नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया के लिए रोज़गार मेला की शुरुआत करेंगे. इस दौरान 75000 लोगों को अप्वाइंटमेंट लेटर भी दिया जाएगा.
- अमेरिकी संसद पर बीते साल हमले से जुड़े मामले की जांच कर रही कमिटी ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पूछताछ के लिए समन जारी किया.
- जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं, दूसरे विश्व युद्ध के बाद वो पहली धुर-दक्षिणपंथी प्रधानमंत्री होंगी.
- ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस के इस्तीफ़ा देने के बाद दोबारा ऋषि सुनक को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की रेस में आगे बताया जा रहा है.
- पेनी मॉरडॉन्ट ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की रेस के लिए आधिकारिक तौर पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है.
