प्रधानमंत्री के रूप में लिज़ ट्रस के छह हफ़्ते ऐसे बीते

लिज़ ट्रस ने घोषणा की कि वे प्रधानमंत्री का पद छोड़ रही हैं, क्योंकि वे उस जनादेश को पूरा नहीं कर सकीं जिसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था.

लाइव कवरेज

  1. प्रधानमंत्री के रूप में लिज़ ट्रस के छह हफ़्ते ऐसे बीते

    ब्रिटेन की विदेश मंत्री रहीं लिज़ ट्रस कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में चुनी गईं.

    इमेज स्रोत, PA Media

    इमेज कैप्शन, ब्रिटेन की विदेश मंत्री रहीं लिज़ ट्रस कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में चुनी गईं.
    ब्रिटेन कीृ महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने लिज़ ट्रस को औपचारिक रूप से ब्रिटेन का प्रधानमंत्री नियुक्त किया.

    इमेज स्रोत, PA Media

    इमेज कैप्शन, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने लिज़ ट्रस को औपचारिक रूप से ब्रिटेन का प्रधानमंत्री नियुक्त किया.
    लिज़ ट्रस ने अपना मंत्रिमंडल नियुक्त किया. एक बड़े फेरबदल के बाद अपने ख़ास सहयोगियों को महत्वपूर्ण पदों पर रखा.

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, लिज़ ट्रस ने अपना मंत्रिमंडल नियुक्त किया. एक बड़े फेरबदल के बाद अपने ख़ास सहयोगियों को महत्वपूर्ण पदों पर रखा.
    प्रधानमंत्री बनने के दो दिन बाद ही लिज़ ट्रस ने प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर से ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का दुखद समाचार पढ़ा.

    इमेज स्रोत, PA Media

    इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री बनने के दो दिन बाद ही लिज़ ट्रस ने प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर से ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का दुखद समाचार पढ़ा.
    कंजर्वेटिव पार्टी सम्मेलन में अपना मुख्य भाषण देते हुए लिज़ ट्रस ने "विकास, विकास और विकास" पर ध्यान केंद्रित करने की कसम खाई.

    इमेज स्रोत, PA Media

    इमेज कैप्शन, कंजर्वेटिव पार्टी सम्मेलन में अपना मुख्य भाषण देते हुए लिज़ ट्रस ने "विकास, विकास और विकास" पर ध्यान केंद्रित करने की कसम खाई.
    मिनी बजट को पेश करने वाले वित्त मंत्री क्वाज़ी क्वार्टेंग को बर्खास्त किया.
    इमेज कैप्शन, मिनी बजट को पेश करने वाले वित्त मंत्री क्वाज़ी क्वार्टेंग को बर्खास्त किया.
    बुधवार को लिज़ ट्रेस को लेबर नेता कीर स्टारर के मुश्किल सवालों का सामना करना पड़ा, क्योंकि उनके नए वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने उनके आर्थिक एजेंडे से यू-टर्न ले लिया था.

    इमेज स्रोत, PA Media

    इमेज कैप्शन, बुधवार को लिज़ ट्रेस को लेबर नेता कीर स्टारमर के मुश्किल सवालों का सामना करना पड़ा, क्योंकि उनके नए वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने उनके आर्थिक एजेंडे से यू-टर्न ले लिया था.
    लिज़ ट्रस ने घोषणा की कि वे प्रधानमंत्री का पद छोड़ रही हैं, क्योंकि वे उस जनादेश को पूरा नहीं कर सकीं जिसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था.

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, लिज़ ट्रस ने घोषणा की कि वे प्रधानमंत्री का पद छोड़ रही हैं, क्योंकि वे उस जनादेश को पूरा नहीं कर सकीं जिसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था.
  2. गूगल पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने लगाया 1337 करोड़ का जुर्माना

    गूगल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने आज एंड्रॉयड मोबाइल डिवाइस मार्केट में अपनी प्रभावशाली स्थिति के गलत इस्तेमाल करने के लिए गूगल पर 1337.76 करोड़ का जुर्माना लगाया है.

    सीसीआई ने गूगल को निश्चित समय सीमा के अंदर अपने काम करने के तरीके में बदलाव करने का भी निर्देश दिया है.

    स्मार्ट मोबाइल फोन में एप्लिकेशन और प्रोग्राम चलाने के लिए एक ऑपरेटिंग सिस्टम की ज़रूरत पड़ती है. एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का साल 2005 में गूगल ने अधिग्रहण कर लिया था.

    सीआईसी ने पाया कि एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले मोबाइल फोन में पहले से गूगल के अपने सर्च एप, क्रोम ब्राउजर और यूट्यूब इंस्टॉल होता हैं. इससे गूगल को बाजार में दूसरे प्लेयर्स के मुकाबले अनुचित फायदा मिलता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. कौन होगा ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री, किन नामों की है चर्चा

    प्रधानमंत्री ऑफिस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लिज़ ट्रस के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद सबसे पहला नाम पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का सामने आ रहा है.

    संभावना है कि वे कंजर्वेटिव पार्टी नेता के चुनाव में फिर से खड़े हो सकते हैं, लेकिन बीबीसी अभी इसकी पुष्टि नहीं कर पाया है. वे इस समय कैरिबियन में छुट्टियां मना रहे हैं.

    ऋषि सुनक- पिछली बार कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के चुनाव में पूर्व मंत्री ऋषि सुनक, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के सबसे करीब आने वाले दावेदार थे. अभी तक उनकी तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि वे प्रधानमंत्री बनने के लिए फिर से खड़ा होने के लिए तैयार हैं.

    जेरेमी हंट- वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने खुद को प्रधानमंत्री की रेस से बाहर कर लिया है. कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसा कर ऋषि सुनक की दावेदारी को मज़बूत किया है.

    पेनी मोर्डेंट- बोरिस जॉनसन के इस्तीफे़ के बाद हुए कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के चुनावों में पेनी मोर्डेंट तीसरे नंबर पर रहीं थी. संभावना है कि वे भी अपनी दावेदारी फिर से पेश कर सकती हैं, हालांकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर ऐसा कुछ नहीं कहा है.

    इसके अलावा रक्षा मंत्री बेन वालेस, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री केमी बडेनोच, विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली और हाल में ही गृह मंत्री पद से इस्तीफ़ा देने वाली सुएला ब्रेवरमैन भी शामिल हैं.

    इस बीच, ऐसी कुछ खबरें भी हैं कि लिज़ ट्रस के कट्टर आलोचकों में से एक पार्टी के सांसद माइकल गोव और टॉम तुंगेदहट ने चुनाव लड़ने से मना किया है. दोनों ने पिछला चुनाव लड़ा था, जिसमें लिज़ ट्रस को पार्टी नेता चुना गया था.

  4. 100 बच्चों की मौत के बाद इंडोनेशिया ने खांसी समेत सभी सिरप पर लगाई रोक

    सिरप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कफ सिरप के चलते करीब 100 बच्चों की मौत के बाद इंडोनेशिया के सभी सिरप और तरल दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है.

    कुछ दिन पहले गाम्बिया में खांसी की दवाई पीने से करीब 70 बच्चों की मौत हो गई थी.

    इंडोनेशिया ने कहा कि कुछ सिरप दवाओं में ऐसे तत्व पाए गए हैं जो सीधा एक्यूट किडनी इंजरी से जुड़े हैं.

    यह अभी साफ़ नहीं है कि वे दवाएं आयात की गई थी या फिर स्थानीय रूप से बनाई गई थीं.

    गुरुवार को, इंडोनेशिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने बच्चों में एक्यूट किडनी इंजरी (एकेआई) के लगभग 200 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से अधिकांश पांच साल से कम उम्र के थे.

    इस महीने की शुरुआत में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चार कफ सिरप पर वैश्विक अलर्ट जारी किया था जो गाम्बिया में लगभग 70 बच्चों की मौत से जुड़े थे.

    डब्ल्यूएचओ ने पाया कि वहां इस्तेमाल किए गए कप सिरप को भारतीय कंपनी ने बनाया था. इन कप सिरप में डाई एथिलीन ग्लाइकोल और एथिलीन ग्लाइकोल की जरूरत से ज्यादा मात्रा पाई गई थी.

    इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुवार को कहा कि स्थानीय रूप से इस्तेमाल की जाने वाली कुछ दवाओं में भी यही रासायनिक तत्व पाए गए हैं.

  5. 20 अक्टूबर 2022 का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’ सुनिए अंजुम शर्मा और सारिका सिंह से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  6. ब्रितानी प्रधानमंत्री ऑफिस में लिज़ ट्रस के छह हफ़्ते कैसे बीते?

    ब्रिटेन की कार्यवाहक प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ब्रिटेन की कार्यवाहक प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस

    ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. वे सिर्फ़ 45 दिनों के लिए ही इस पद पर रहीं.

    प्रधानमंत्री दफ़्तर में लिज़ ट्रस के छह हफ़्ते कैसे बीते..

    5 सितंबर

    कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों ने लिज़ ट्रस को पार्टी के नेता के रूप में चुना, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ऋषि सुनक हार गए. ब्रिटेन में जो पार्टी नेता चुना जाता है, वही प्रधानमंत्री बनता है.

    8 सितंबर

    ट्रस के प्रधानमंत्री बनने के दो दिन बाद ही ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया.

    23 सितंबर

    वित्त मंत्री क्वाज़ी क्वार्टेंग ने मिनी-बजट की घोषणा की. इसमें 45 अरब डॉलर की कर कटौती शामिल थी. इस बजट ने बाज़ार में अनिश्चितता पैदा कर दी.

    26 सितंबर

    डॉलर के मुकाबले पाउंड अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया.

    3 अक्टूबर

    प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस और वित्त मंत्री क्वाज़ी क्वार्टेंग ने इनकम टैक्स की उच्चतम दर में कटौती का फैसला पलट दिया.

    14 अक्टूबर

    लिज़ ट्रस ने वित्त मंत्री क्वाज़ी क्वार्टेंग को बर्ख़ास्त कर दिया. उनकी जगह जेरेमी हंट ने ली. जेरेमी हंट ने क्वाज़ी क्वार्टेंग के सभी फैसले पलट दिए.

    19 अक्टूबर

    ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने इस्तीफ़ा दिया.

    20 अक्टूबर

    लिज़ ट्रस ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, सिर्फ़ 45 दिन ही ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रहीं लिज़ ट्रस

    लिज़ ट्रस

    लिज़ ट्रस सिर्फ़ 45 दिनों के लिए प्रधानमंत्री के पद पर रहीं. ये ब्रिटेन में किसी भी प्रधानमंत्री का सबसे छोटा कार्यकाल है.

    इस लिस्ट में दूसरा नाम प्रधानमंत्री जॉर्ज कैनिंग का है. वे प्रधानमंत्री के पद पर महज़ 119 दिन रहे थे. उनका निधन साल 1827 में हुआ था.

    लिज़ ट्रस के लिए मुश्किलों का दौर तब शुरू हुआ जब वित्त मंत्री क्वाज़ी क्वार्टेंग ने 23 सितंबर को मिनी बजट पेश किया था. इस बजट ने वित्तीय बाजारों में हलचल पैदा कर दी थी.

    इससे पहले लिज़ ट्रस को प्रधानमंत्री पद से हटाने की मुहिम शुरू हुई थी और कई सांसदों ने खुलकर उनका इस्तीफ़ा मांगा था.

    बुधवार रात ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था.

  8. ब्रितानी प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने पद से इस्तीफ़ा दिया

    Breaking News

    ब्रितानी प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. छह हफ़्ते पहले प्रधानमंत्री बनी थीं.

  9. सुप्रीम कोर्ट का पटाखों पर प्रतिबंध हटाने से इनकार, कहा- मिठाई पर पैसा खर्च करो

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    पटाखा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर प्रतिबंध हटाने से इनकार कर दिया है.

    बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.

    जस्टिस एम आर शाह की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि लोगों को साफ़ हवा में सांस लेने दें और नसीहत दी कि पटाखों की बजाय पैसा मिठाई पर खर्च करें.

    मनोज तिवारी के ओर से पेश वकील शशांक शेखर झा ने कहा कि इससे पहले अदालत ने बेरियम साल्ट के बिना बनने वाले और ग्रीन पटाखों की इजाजत दी थी. इस बार भी कोर्ट को कुछ इसी तरह के निर्देश पारित करने चाहिए.

    वकील शशांक झा ने कहा कि पराली और दूसरे कारणों की वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है और कोर्ट से मांग की कि त्योहार सीज़न को देखते हुए दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को पटाखों की खरीद-बिक्री को लेकर नए दिशा निर्देश जारी करने चाहिए.

    कोर्ट ने कहा कि याचिका पर बाद में सुनवाई हो सकती है.

    आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 7 सितंबर से पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था. ये प्रतिबंध 1 जनवरी 2023 तक जारी रहेगा.

  10. जेल में बंद बाहुबली अतीक़ अहमद ने योगी आदित्यनाथ के बारे में क्या कहा

    अतीक अहमद

    इमेज स्रोत, ANI

    लखनऊ कोर्ट में पेशी के दौरान बाहुबली अतीक़ अहमद ने मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ़ की है.

    जेल से कोर्ट ले जाने वाली पुलिस की गाड़ी की जाली से अतीक़ अहमद ने पत्रकारों से कहा, "बहुत बहादुर मुख्यमंत्री हैं, ईमानदार हैं और मेहनत कर रहे हैं."

    अतीक़ अहमद को आज बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में कोर्ट में पेश किया गया था.

    वे इस समय गुजरात की साबरमती जेल में बंद हैं. उन्हें पेशी के लिए गुजरात से लखनऊ लाया गया था.

    उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक़ अहमद की कई संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, कई मंत्रियों के इस्तीफे़, अब एक और सांसद ने मांगा ब्रिटेन की प्रधानमंत्री का इस्तीफ़ा

    सांसद शेरिल मरे

    इमेज स्रोत, @sheryllmurray

    ब्रिटेन में कंज़र्वेटिव पार्टी की एक और सांसद शेरिल मरे ने सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस के इस्तीफे की मांग की है.

    उन्होंने कहा कि लिज़ ट्र्स की स्थिति अब ऐसी नहीं है कि वो प्रधानमंत्री बनी रहें.

    शेरिल मरे, उस समूह में शामिल हो गई हैं जो पिछले कुछ समय से लिज़ ट्रस ने उनका इस्तीफ़ा मांग रहा है.

    उन्होंने 1922 समिति के अध्यक्ष ग्राहम ब्रैडी को एक पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि कल रात जो कुछ हुआ है उसके बाद लिज़ ट्रस की स्थिति अस्थिर हो गई है और उन्हें अब अपनी प्रधानमंत्री में विश्वास नहीं बचा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    गृह मंत्री का इस्तीफ़ा

    बुधवार रात ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था. उनकी जगह पूर्व परिवहन मंत्री ग्रांट शाप्स को गृह मंत्री बनाया गया है.

    भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ने सितंबर महीने में ही ये पद संभाला था.

    उन्होंने अपने इस्तीफ़े का कारण नई सरकार के कामकाज़ के तरीक़ों को बताया और कहा है कि ये सरकार जिस दिशा में जा रही है उसे लेकर वो चिंतित हैं.

    प्रवासियों पर उदार नीति की आलोचक रहीं ब्रेवरमैन ने ये भी कहा है कि नई सरकार मतदाताओं से किए वादे भी पूरे नहीं कर रही, जैसे प्रवासियों की संख्या कम करना और अवैध प्रवास पर रोक लगाना.

  12. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अनुराग ठाकुर का जवाब

    अनराग ठाकुर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

    केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भारत में विश्व कप न खेलने की अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने कहा, "भारत खेलों की ऐसी भूमि है, जहां एक नहीं कई विश्व कप का आयोजन किया गया है. अगले साल विश्व कप भी होगा और दुनियाभर की टीमें भी खेलेंगी, क्योंकि आज भारत को कोई किसी क्षेत्र में नकार नहीं सकता है. भारत के बिना क्रिकेट की जगह क्या है? भारत का एक बहुत बड़ा योगदान है क्रिकेट जगत में. विश्व कप का आय़ोजन भारत में भव्य और ऐतिहासिक होगा."

    इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप को न्यूट्रल जगह पर करवाने वाले बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह के बयान पर आपत्ति जताई थी.

    पीसीबी ने बयान जारी कर कहा था कि एशिया कप का पाकिस्तान में होना पूर्व निर्धारित है. जय शाह के इस बयान का असर साल 2023 में होने वाले विश्व कप में पाकिस्तान की टीम के हिस्सा लेने पर पड़ सकता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. मध्य प्रदेश: मुरैना में पटाखों के गोदाम में विस्फोट 6 की मौत

      • Author, शुरैह नियाज़ी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
    पटाखा फैक्ट्री में आग

    इमेज स्रोत, ANI

    मध्य प्रदेश के मुरैना में एक पटाखा गोदाम में विस्फोट होने से 6 लोगों की मौत हो गई है.

    पटाखा का ये गोदाम एक मकान में चल रहा था. विस्फोट से पूरा मकान ध्वस्त हो गया है. बताया जा रहा है कि अभी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.

    विस्फोट की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. उत्तराखंड में ख़त्म होगी ब्रिटिश काल से चली आ रही पटवारी-पुलिस व्यवस्था

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तराखंड में अंकिता भंडारी केस से चर्चा में आए 150 साल पुराने पुलिस पटवारी व्यवस्था को जल्द ही ख़त्म कर दिया जाएगा. उत्तराखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को इसकी जानकारी दी है.

    राज्य सरकार की ओर से शीर्ष न्यायालय को बताया गया है कि अब हत्या, रेप जैसे जघन्य अपराधों की जांच नियमित पुलिस ही करेगी और सब केसों की फ़ाइल तुरंत ज़िला मैजिस्ट्रेट पुलिस को सौंप देंगे.

    अंकिता भंडारी हत्या के बाद सुप्रीम कोर्ट में अर्ज़ी दायर कर के उत्तराखंड में पुलिस पटवारी व्यवस्था को ख़त्म किए जाने की मांग की थी. इसी अर्ज़ी पर उत्तराखंड के डिप्टी एडवोकेट जनरल (डीएजी) जतिंदर कुमार सेठी ने शीर्ष न्यायालय में जवाब दायर किया है.

    सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड के पत्रकार अनु पंत ने याचिका दायर की थी. राज्य के कई हिस्सों में अभी भी पटवारी-पुलिस व्यवस्था मौजूद है.

    अपने हलफ़नामे में उत्तराखंड सरकार ने कहा है कि ये व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से ख़त्म की जाएगी और पहले चरण में महिलाओं के साथ होने वाले सभी जघन्य अपराध, अपहरण, सायबर-अपराध, पोक्सो आदि से जुड़े मामले नियमित पुलिस को तुरंत सौंपे जाएंगे.

    पहले तीन महीने में ज़िलाधिकारी ऐसे इलाकों की पहचान करेंगे जहां नई व्यवस्था सबसे पहले लागू करनी है. इसके अगले तीन महीनों में इन इलाकों के जघन्य अपराध से जुड़े मामलों की फ़ाइलें पुलिस को सौंपना शुरू किया जाएगा.

    अंकिता भंडारी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अंकिता भंडारी हत्या के बाद आम लोगों ने किया था प्रदर्शन

    अंकिता भंडारी केस में उनके पिता कोदो कतोवाली और फिर पटवारी के दफ़्तर जाकर शिकायत करनी पड़ी थी, जहां पटवारी ने उनकी शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया था. पटवारी ने इस मामले में मुख्य अभियुक्त और रिजॉर्ट के मैनेजर की ओर से दर्ज कराई एफ़आईआर को ही मंज़ूरी दी थी. आम लोगों के आक्रोश के बाद ही अंकिता भंडारी के पिता की शिकायत दर्ज की गई और संबंधित पटवारी को भी उनके पद से निलंबित कर दिया गया.

    साल 2018 में उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पटवारी-पुलिस व्यवस्था को ख़त्म करने का सुझाव दिया था, लेकिन राज्य सरकार ने इसके ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया. हालांकि, साल 2019 से ये याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है.

  15. श्रीलंका टी-20 क्रिकेट विश्व कप के सुपर 12 में पहुँचा, नीदरलैंड्स को 16 रनों से हराया

    श्रीलंका-नीदरलैंड्स

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीते महीने ही एशिया कप जीतने वाली श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने गुरुवार को नीदरलैंड्स को 16 रनों से मात देकर टी 20 विश्व कप के सुपर 12 में जगह पक्की कर ली है.

    नामीबिया के साथ पहले ही मैच में उलटफेर का शिकार होने के बाद श्रीलंका की टीम ने बाकी दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद सुपर 12 में जगह बनाई है.

    दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट के नुक़सान पर 162 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 20 ओवरों में 146 रनों पर ही सिमट गई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अब अगर नीदरलैंड्स को वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफ़ाई करना है तो नामीबिया के साथ मैच में यूएई का जीतना ज़रूरी है. अभी तक ये साफ़ नहीं हो पाया है कि श्रीलंका ने विश्व कप मुकाबले के कौन से ग्रुप में जगह बनाई है. इसका फ़ैसला भी नामीबिया और यूएई के बीच मुकाबले के बाद होगा.

  16. इसराइल की राजधानी से जुड़े ऑस्ट्रेलिया के इस फ़ैसले पर सऊदी अरब हुआ ख़ुश

    मोहम्मद बिन सलमान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइल की राजधानी के तौर पर पश्चिमी यरुशलम को दी गई मान्यता वापस लिए जाने के ऑस्ट्रेलिया के फ़ैसले का सऊदी अरब ने स्वागत किया है.

    ऑस्ट्रेलिया ने साल 2018 में पश्चिमी यरुशलम को इसरायल की राजधानी के तौर पर मान्यता दी थी, लेकिन अब इसे वापस ले लिया गया है.

    ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि इस मुद्दे को इसराइल और फ़लस्तीन को शांति पूर्वक तरीक़े से मिलकर सुलझाना चाहिए.

    सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में इस फ़ैसले की सराहना की गई है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय से साझा प्रयास के ज़रिए फ़लस्तीन मसले का हल निकालने की अभी मांग की है.

    सऊदी अरब ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय फ़लस्तीनी लोगों की अपना अलग देश बनाने की इच्छा को पूरा करने के लिए इस मसले को सुलझाने में मिलकर प्रयास करे और पूर्वी यरुशलम इसकी राजधानी हो.

    इस बयान के ज़रिए सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने फ़लस्तीनी लोगों को समर्थन जारी रखने के अपने रुख को दोहराया है.

  17. मल्लिकार्जुन खड़गे पर मायावती बोलीं- दलितों को बलि का बकरा बना रही कांग्रेस

    मायावती

    इमेज स्रोत, ANI

    बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है और कहा है कि पार्टी बुरे दिनों में दलितों को बलि का बकरा बना देती है.

    मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं. खड़गे पार्टी के दलित नेता हैं. अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे का मुक़ाबला शशि थरूर से था.

    बीएसपी चीफ़ ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर ट्वीट किया, "कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि इन्होंने दलितों व उपेक्षितों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर व इनके समाज की हमेशा उपेक्षा/तिरस्कार किया. इस पार्टी को अपने अच्छे दिनों में दलितों की सुरक्षा व सम्मान की याद नहीं आती बल्कि बुरे दिनों में इनको बलि का बकरा बनाते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने अच्छे दिनों के लंबे समय में गैर-दलितों को आगे रखने की याद आती है. उन्होंने सवाल किया कि क्या ये छलावा नहीं है?

  18. कश्मीरी फ़ोटो जर्नलिस्ट को न्यूयॉर्क जाने से रोकने के मामले में बोला अमेरिका

    सना इरशाद मट्टू

    अमेरिका ने कहा है कि वो पुलित्ज़र पुरस्कार विजेता कश्मीरी फ़ोटो जर्नलिस्ट सना इरशाद मट्टू को कथित तौर पर न्यूयॉर्क की यात्रा करने से रोकने की ख़बरों से अवगत है.

    मट्टू ने बीते मंगलवार ये कहा था कि वो अपना पुलित्ज़र पुरस्कार लेने अमेरिका जा रही थीं, लेकिन उन्हें दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर रोक दिया गया.

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने नियमित प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान कहा, "हम इन ख़बरों से अवगत हैं कि सना इरशाद मट्टू को अमेरिका की यात्रा करने से रोका जा रहा है और हम इन घटनाओं पर क़रीब से नज़र रख रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "हम प्रेस की स्वतंत्रता का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जैसा कि विदेश मंत्री ने उल्लेख किया है, प्रेस की स्वतंत्रता के प्रति सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए एक साझा प्रतिबद्धता, अमेरिका-भारत संबंधों का आधार है."

    "लेकिन मेरे पास कुछ और बताने के लिए नहीं है. हम इस मामले पर नज़र रख रहे हैं."

    सना इरशाद मट्टू फ़्रीलांस फ़ोटोजर्नलिस्ट हैं. वो समाचार एजेंसी रॉयटर्स की उस टीम का हिस्सा थीं, जिसे भारत में कोरोना महामारी की कवरेज के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार दिया गया है.

    सना इरशाद मट्टू ने दूसरी बार विदेश यात्रा से रोके जाने का दावा किया है.

  19. डोनाल्ड ट्रंप ने रेप का आरोप लगाने वाली महिला से जुड़े मानहानि केस में दर्ज कराया बयान

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, ANI

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मानहानि से जुड़े मामले में अपना बयान दर्ज कराया. ये केस पर उनपर ई जीन कैरल ने दर्ज कराया था.

    कैरल ने डोनाल्ड ट्रंप पर बलात्कार का आरोप लगाया था. लेकिन ट्रंप ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि कैरल झूठ बोल रही हैं. इसके बाद कैरल ने उन पर मानहानि का मामला दर्ज कराया था.

    ई जीन कैरल ने आरोप लगाया था कि ट्रंप ने उनके साथ 1990 के दशक में न्यूयॉर्क के एक लग्ज़री डिपार्टमेंट स्टोर के ड्रेसिंग रूम में बलात्कार किया.

    जीन कैरल के वकील ने अभी तक ट्रंप के बयान से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उन्होंने बताया कि बुधवार को ट्रंप ने अपना बयान दर्ज कराया है.

    डोनाल्ड ट्रंप की वकील अलीना हबा ने एक बयान में इस केस को अपने मुवक्किल के ख़िलाफ़ राजनीतिक साज़िश बताया है.

    हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप ने अपने बयान में क्या कहा और वो व्यक्तिगत तौर पर अदालत में पेश हुए या उन्होंने वर्चुअली अपनी बयान दर्ज कराया.

    सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ट्रंप ने फ़्लोरिडा स्थित अपने घर से बयान दर्ज कराया है.

    ई जीन कैरल

    इमेज स्रोत, THE WASHINGTON POST VIA GETTY IMAGES

    इमेज कैप्शन, ई जीन कैरल

    क्या है मामला?

    न्यूयॉर्क मैग़ज़ीन में ई जीन कैरल ने साल 2019 में एक लेख लिखा जिसमें उन्होंने 1995 में ट्रंप से हुई पहली बार मुलाक़ात के बारे में बताया. दोनों एक डिपार्टमेंट स्टोर में मिले.

    जीन कैरल के मुताबिक, वो ट्रंप को गिफ़्ट लेने में मदद कर रही थीं और इसी दौरान वो एक ड्रेसिंग रूम तक चले गए, जहाँ ट्रंप ने कथित तौर पर उनसे बलात्कार किया. उस समय जीन की उम्र 52 साल और ट्रंप 50 साल के थे. उस समय ट्रंप मार्ला मेपल्स के साथ शादीशुदा थे.

    हालाँकि, ट्रंप ने इन आरोपों को ये कहते हुए ख़ारिज किया कि कैरल अपनी लिखी क़िताब की बिक्री बढ़ाने के लिए झूठ बोल रही हैं. इसके बाद कैरल ने ट्रंप पर मानहानि का केस दर्ज किया. उस समय ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति थे.

  20. यूएन चीफ़ एंटोनियो गुटेरस से मिले प्रधानमंत्री मोदी

    नरेंद्र मोदी और एंतोनियो गुटेरस

    इमेज स्रोत, ANI

    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस गुरुवार को गुजरात के केवड़िया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले. ये मुलाक़ात स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी पर हुई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    यूएन चीफ़ तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं. उन्होंने यात्रा की शुरू मुंबई में ताज पैलेस होटल पर 26/11 हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित कर के की थी.

    इसके बाद उन्होंने बुधवार को आईआईटी मुंबई में आईआईटी बॉम्बे में ''इंडिया @75: यूएन इंडिया पार्टनरशिप साउथ-साउथ कॉपरेशन'' विषय पर अपना संबोधन भी दिया. एंतोनियो गुटेरस का भारत दौरा आज ही पूरा हो रहा है.

    यूएन प्रमुख ने पिछले 75 सालों में भारत की कई उपलब्धियों के लिए प्रशंसा भी की. उन्होंने कोविड महामारी में दुनिया भर में मोदी सरकार की ओर से वैक्सीन पहुँचाने की नीति की भी तारीफ़ की.

    लेकिन मानवाधिकार को लेकर सवाल भी उठाए.