यूक्रेन: पावर प्लांट पर रूस का हमला, नागरिकों से बिजली बचाने की अपील
सरकार ने बिजली बचाने के लिए लोगों से ज़्यादा बिजली खपत करने वाले उपकरणों का उपयोग न करने और ग़ैर-ज़रूरी रोशनी की सुविधा को बंद करने का आग्रह किया है.
लाइव कवरेज
ब्रजेश मिश्र and चंदन शर्मा
गुरुग्राम में ‘मस्जिद पर हमले’ की पूरी कहानी-ग्राउंड रिपोर्ट
गुरुग्राम के भोरा कलां गांव की मार्केट में जैसे ही हम पहुंचे, आसपास के दुकानदारों ने आपस में बातें करनी शुरू कर दी, एक और मीडिया वाले आए हैं.
इन्हीं में से एक दुकानदार ने तेज़ आवाज़ में हमसे कहा, "यहां पर सब शांति है, अच्छा-अच्छा लिखना गांव के बारे में, बदनामी नहीं करवाना."
गांव के पुराने पोस्ट ऑफ़िस के पास जहां दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी, वहां मौजूद एक व्यक्ति ने हमसे कहा, "सुबह से कई मीडिया वाले आए, किसी को कुछ नहीं मिला. छोटा सा झगड़ा था, आपस में सुलझ गया है."
शांति और भाईचारे की बात सिर्फ गांव के दूसरे लोग ही नहीं, सूबेदार नज़र मोहम्मद (रिटायर्ड) भी कर रहे थे, जिन्होंने घटना की शिकायत दर्ज कराई थी.
जम्मू और कश्मीर में देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में पांच सरकारी कर्मचारी बर्ख़ास्त
जम्मू और कश्मीर में सरकार के पांच कर्मचारियों को राज्य सरकार
ने बर्ख़ास्त कर दिया है. इन लोगों में एक बैंक मैनेजर और एक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.
इन सब पर ये कार्रवाई कथित तौर पर देशविरोधी गतिविधियों में
शामिल होने के कारण की गई है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने राज्य सरकार के प्रवक्ता के
हवाले से यह जानकारी दी है.
प्रवक्ता ने बताया कि इन सभी पांच लोगों की बर्ख़ास्तगी का आदेश
संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत दिया गया है. उनके अनुसार, क़ानून लागू करने
वाली एजेंसियों के संज्ञान में इन कर्मचारियों की आपत्तिजनक गतिविधियां सामने आई थीं.
बर्ख़ास्त होने वाले लोगों में बारामूला सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक
के मैनेजर अफ़ाक़ अहमद वानी,
जम्मू और कश्मीर पीएसी के कॉन्स्टेबल तनवीर सलीम डार, ग्राम स्तर के
कार्यकर्ता सैयद इफ़्तिख़ार अंद्राबी, बारामूला में कार्यरत जलशक्ति विभाग के चौकीदार इरशाद अहमद ख़ान
और पीएचईडी विभाग के तहत हंदवाड़ा में सहायक लाइनमैन पद पर तैनात अब्दुल मोमिन पीर
शामिल हैं.
शी जिनपिंग: चीन के सर्वोच्च नेता की कैसे बढ़ने जा रही है ताक़त
चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पांच और साल के लिए सर्वोच्च पद सौंप सकती है.
शी जिनपिंग चीन में माओत्से तुंग के बाद सबसे शक्तिशाली नेता हैं. 2018 में चीन में दो कार्यकाल के नियम को बदल दिया गया था. उसी के बाद कम्युनिस्ट पार्टी ये निर्णय करने जा रही है.
अब ये निश्चित माना जा रहा है कि शी जिनपिंग की चीन पर पकड़ और भी मज़बूत हो जाएगी.
ये भी संभव है कि 69 साल के जिनपिंग आजीवन चीन की सत्ता पर बने रहें. 16 अक्टूबर (सोमवार) को राजधानी बीजिंग में कम्युनिस्ट पार्टी की महत्वपूर्ण कांग्रेस शुरू हो रही है.
बांग्लादेश में पाकिस्तान के ज़ुल्म के ख़िलाफ़ अमेरिकी कांग्रेस में दो सांसदों ने रखा प्रस्ताव
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, बांग्लादेश में नरसंहार के विरोध में प्रदर्शन
अमेरिकी कांग्रेस में दो प्रभावशाली नेताओं
ने पाकिस्तान के ख़िलाफ एक प्रस्ताव पेश किया है जिसमें उस पर नरसंहार के आरोप लगे
हैं.
हाउस ऑफ रिप्रेज़ेंटेटिव्स में पेश किए गए
इस प्रस्ताव में अमेरिकी राष्ट्रपति से 1971 में पाकिस्तानी सेनाओं द्वारा बंगालियों
और हिंदुओं के ख़िलाफ़ किए गए अत्याचारों को संज्ञान में लेते हुए इसे नरसंहार
करार देने की मांग की गई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना और सांसद सेव
चाबोट ने शुक्रवार को हाउस ऑफ रिप्रेज़ेंटेटिव्स में यह प्रस्ताव रखा और इस
नरसंहार में अपनी भूमिका के लिए पाकिस्तान सरकार को बांग्लादेश के लोगों से माफी
मांगने के लिए कहा.
इमेज स्रोत, Chip Somodevilla/Getty Images
इमेज कैप्शन, डेमोक्रेट नेता रो खन्ना
रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य चाबोट ने ट्विटर पर लिखा, "हमें बीतते सालों के साथ उन लाखों लोगों की याद को मिटने नहीं देना चाहिए जिनका नरसंहार हुआ था. ऐसे नरसंहारों की पहचान करने से ऐतिहासिक रिकॉर्ड मज़बूत होते हैं, हमारे साथी अमेरिकियों को सीख देते हैं और आने वाले समय में इस तरह के अपराध करने की सोचने वालों यह हिदायत भी दें कि ये सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा न भुलाया जाएगा."
उन्होंने यह भी कहा, "बांग्लादेश में 1971 में हुआ नरसंहार भूलना नहीं चाहिए. मैं अपने हिंदू साथी रो खन्ना के साथ यह प्रस्ताव रखता हूं कि बांग्लादेश में सामूहिक रूप से हुई बंगालियों और हिंदुओं की हत्याओं नरसंहार करार दिया जाए."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
डेमोक्रेट नेता रो खन्ना ने ट्वीट किया कि उन्होंने चाबोट के साथ 1971 में बंगालियों के ख़िलाफ़ हुए नरसंहार पर एक प्रस्ताव पेश किया है जिसमें लाखों बंगाली और हिंदू मारे गए या विस्थापित हो गए थे. ये हमारे समय का सबसे ज़्यादा भुला दिया गया नरसंहार है.
ह्यूमन राइट्स कांग्रेस फॉर बांग्लादेश माइनॉरिटीज़ की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रिया साहा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बांग्लादेश की आज़ादी की 51वीं वर्षगांठ पर शायद पाकिस्तानी सेना और उनके सहयोगियों द्वारा किए गए सुनियोजित नरसंहार को शायद आधिकारिक तौर पर याद किया जाएगा.
एपीजे अब्दुल कलाम को क्यों कहा जाता था जनता का राष्ट्रपति?, आज 15 अक्तूबर को भारत के 11वें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती है. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्तूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम शहर में हुआ था. उनकी जयंती पर पढ़िए ये पूर्व प्रकाशित लेख.
इमेज स्रोत, JOEL NITO
अपनी सरकार के गिरने से पहले बीजेपी के तानों से तंग आ कर कि वो एक 'कमज़ोर' प्रधानमंत्री है, इंदर कुमार गुजराल ने तय किया कि वो भारतवासियों और दुनिया वालों को बताएंगे कि वो भारतीय सुरक्षा को कितनी ज़्यादा तरजीह देते हैं.
उन्होंने 'मिसाइल मैन' के नाम से मशहूर एपीजे अब्दुल कलाम को भारत रत्न से सम्मानित करने का फ़ैसला लिया. इससे पहले 1952 में सी वी रमण के छोड़कर किसी वैज्ञानिक को इस पुरस्कार के लायक नहीं समझा गया था.
1 मार्च , 1998 को राष्ट्पति भवन में भारत रत्न के पुरस्कार वितरण समारोह में कलाम नर्वस थे और अपनी नीली धारी की टाई को बार बार छू कर देख रहे थे.
कलाम को इस तरह के औपचारिक मौकों से चिढ़ थी जहाँ उन्हें उस तरह के कपड़े पहनने पड़ते थे जिसमें वो अपनेआप को कभी सहज नहीं पाते थे. सूट पहनना उन्हें कभी रास नहीं आया. यहाँ तक कि वो चमड़े के जूतों की जगह हमेशा स्पोर्ट्स शू पहनना ही पसंद करते थे.
ब्रेकिंग न्यूज़, एशिया कप: भारत की महिला टीम का फाइनल में धमाल, श्रीलंका को आठ विकेट से हराया
इमेज स्रोत, Getty Images
महिला टी20 एशिया कप टूर्नामेंट के फ़ाइनल में भारत
ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफ़ी पर 7वीं बार क़ब्ज़ा कर लिया है. एशिया कप के 8 आयोजनों में भारत केवल एक बार चैंपियन नहीं बन सका है.
बांग्लादेश के सिलहट में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के फ़ाइनल
मुक़ाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते तय 20 ओवरों में 9 विकेट के नुक़सान
पर महज़ 65 रन ही बना सकी.
भारत ने केवल 8.3 ओवर में 2 विकेट के नुक़सान पर 71 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने नाबाद रहते हुए सबसे ज़्यादा 51 रन बनाए. मंधाना ने छक्का मारकर टीम को यह जीत दिलाई.
भारत की रेणुका सिंह 'मैन ऑफ़ द मैच' घोषित की गईं, जबकि दीप्ति शर्मा 'मैन ऑफ़ द सिरीज़' बनीं.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, स्मृति मंधाना
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 11 रन बनाए. शेफाली वर्मा ने 5 और जेमिमा रॉड्रिग्स ने 2 रनों का योगदान दिया. श्रीलंका के लिए इनोका रणवीरा और कविशा दिलहारी ने 1-1 विकेट लिए.
बिखरी श्रीलंका की पारी
इससे पहले श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया. हालांकि श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके दोनों ओपनर चौथे ओवर तक रन आउट हो गईं.
सबसे पहले, तीसरे ओवर में 8 रन के स्कोर पर 6 रन बनाकर कप्तान चमारी अट्टापट्टू रन आउट हुईं.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, रेणुका सिंह (सबसे दाएँ)
उसके बाद हर्षिता समरविक्रमा 9 रन के स्कोर पर आउट हो गईं. एक अन्य ओपनर और विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी भी 2 रन बनाकर इसी स्कोर पर रन आउट हो गईं. इसी स्कोर पर श्रीलंका का चौथा विकेट हसिनी परेरा आउट हो गईं.
इस तरह चौथे ओवर में 9वें रन पर श्रीलंका ने कुल तीन विकेट खो दिए. इन शुरुआती झटकों के बाद श्रीलंका की टीम संभल नहीं पाई और लगातार विकेट गिरते गए.
श्रीलंका की ओर से सबसे ज़्यादा ओशादी रणसिंघे ने 13 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं. श्रीलंकाई पारी का हाल यह रहा कि टीम की सबसे बड़ी साझेदारी आख़िरी विकेट के लिए हुई, जो 22 रनों की रही.
इमेज स्रोत, ANI
भारत की ओर से सबसे ज़्यादा रेणुका सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट लिए.
महिला एशिया कप का इतिहास
महिलाओं के एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 2004 में श्रीलंका से हुई थी, लेकिन तब यह वनडे टूर्नामेंट था.
2022 में पहली बार इसका फ़ॉर्मेट वनडे से बदलकर टी20 हो गया है.
2022 का एशिया कप कुल 8वीं बार हो रहा है और 2018 को छोड़कर भारत ने हर बार टूर्नामेंट पर क़ब्जा जमाया. कोरोना के चलते 2020 का एशिया कप आयोजित नहीं हो सका था.
रूस के खिलाफ़ यूक्रेन को कहां से मिल रही ताक़त?
वीडियो कैप्शन, रूस के खिलाफ़ यूक्रेन को कहां से मिल रही ताक़त?
रूस-यूक्रेन जंग को करीब 8 महीने हो चुके हैं और ब्रिटेन, यूक्रेन को लगातार हथियारों के रूप में मदद भेज रहा है.
इन 8 महीनों में ये पहली बार ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने हथियारों को ले जा रहे विमानों में बीबीसी को जाने और फिल्माने की इजाज़त दी है.
देखिए बीबीसी संवाददाता डंकन केनेडी की रिपोर्ट.
रूस से लड़ रहे यूक्रेन को 400 मिलियन डॉलर की मदद देने का सऊदी अरब ने किया एलान
इमेज स्रोत, Getty Images
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने यूक्रेन को 400 मिलियन डॉलर की मानवीय सहायता देने का एलान किया है.
क्राउन प्रिंस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की से फोन पर बातचीत की. क्राउन प्रिंस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को भरोसा दिलाया कि सऊदी अरब संघर्ष को कम करने के लिए अपने मध्यस्थता प्रयासों को जारी रखने के लिए तैयार हैं.
व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने सऊदी अरब की मानवीय सहायता और संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन के पक्ष में वोट देने के लिए लिए क्राउन प्रिंस का शुक्रिया अदा किया.
वीडियो कैप्शन, रूस-यूक्रेन युद्ध: मलबे के नीचे से ज़िंदा निकला यूक्रेनी सैनिक
संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन के इलाकों पर रूस के कब्ज़े की आलोचना में एक प्रस्ताव पारित किया गया था जिसमें सऊदी अरब ने रूस के ख़िलाफ़ और यूक्रेन के पक्ष में वोट दिया था.
ज़ेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन संकट का हल खोजने के लिए सऊदी अरब के प्रयासों की भी सराहना की है.
अमेरिका ने भी यूक्रेन के लिए 750 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सैन्य सहायता पैकेज का एलान किया है. यूक्रेन को अमेरिका अब तक 18 अरब डॉलर से ज़्यादा की सैनिक मदद दे चुका है.
ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की हालत पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भी बदतर
इमेज स्रोत, Getty Images
साल 2022 के ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट जारी हुई है, जिसमें भारत से बेहतर स्थिति में उसके पड़ोसी देश पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश हैं.
121 देशों की रैंकिंग को लेकर जारी इस रिपोर्ट में भारत 107वें पायदान पर है जबकि उसका पड़ोसी देश पाकिस्तान 99वें पायदान पर है.
इस सूची में दक्षिण एशिया का सबसे बेहतर स्थिति में देश श्रीलंका है. आर्थिक दिक़्क़तों से जूझ रहे श्रीलंका को इस इंडेक्स में 64वां स्थान दिया गया है.
भारत के पड़ोसी देश नेपाल 81वें स्थान पर जबकि बांग्लादेश 84वें स्थान पर है.
सिर्फ़ एक पड़ोसी देश अफ़ग़ानिस्तान को छोड़कर सभी की स्थिति हंगर इंडेक्स में भारत से बेहतर है. अफ़ग़ानिस्तान इस सूची में 109वें स्थान पर है.
ब्रेकिंग न्यूज़, महिला टी-20 एशिया कप: पहले बल्लेबाज़ी करके बिखरी श्रीलंकाई टीम, भारत को जीत के लिए 66 रन का लक्ष्य
इमेज स्रोत, ANI
महिलाओं की टी-20 एशिया कप टूर्नामेंट में भारत
और श्रीलंका के बीच हो रहे फ़ाइनल मुकाबले में श्रीलंका की टीम तय 20 ओवर में नौ विकेट के नुक़सान पर 65 रन ही बना सकी.
इस तरह भारत को यह टूर्नामेंट अपने नाम करने के लिए निर्धारित 20 ओवरों में 66 रन बनाने हैं.
इससे पहले श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने ने टॉस जीतकर
पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया. हालांकि श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और
उसके दोनों ओपनर चौथे ओवर तक रन आउट हो गईं.
सबसे पहले, तीसरे ओवर में 8 रन के
स्कोर पर 6 रन बनाकर कप्तान चमारी अट्टापट्टू रन आउट हुईं.
इमेज स्रोत, ANI
उसके बाद हर्षिता समरविक्रमा 9 रन के स्कोर पर आउट हो गईं. एक अन्य ओपनर और विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी भी 2 रन बनाकर इसी स्कोर पर रन आउट हो गईं. इसी स्कोर पर श्रीलंका का चौथा विकेट हसिनी परेरा आउट हो गईं.
इस तरह चौथे ओवर में 9वें रन पर श्रीलंका ने कुल तीन विकेट खो दिए. इन शुरुआती झटकों के बाद श्रीलंका की टीम संभल नहीं पाई और लगातार विकेट गिरते गए.
श्रीलंका की ओर से सबसे ज़्यादा इनोका रणवीरा ने 18 रन बनाए, जबकि ओशादी रणसिंघे ने 13 रन बनाए. लेकिन इन दोनों के अलावा बाक़ी बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी न छू सकीं.
इमेज स्रोत, ANI
श्रीलंकाई पारी का हाल यह रहा कि टीम की सबसे बड़ी साझेदारी आख़िरी विकेट के लिए हुई, जो 22 रनों की रही.
भारत की ओर से सबसे ज़्यादा रेणुका सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट लिए.
टूर्नामेंट में भारत और श्रीलंका का सफ़र
फ़ाइनल में पहुंचने के भारत ने सेमीफ़ाइनल में थाईलैंड को हराया, जबकि श्रीलंका ने पाकिस्तान को रोमांचक मुक़ाबले में 1 रन से हराया.
इमेज स्रोत, ANI
टूर्नामेंट में अब तक खेले गए कुल छह में से भारतीय टीम सिर्फ़ एक मैच हारी है. जबकि श्रीलंकाई टीम को दो मैचों में हार झेलनी पड़ी थी.
मुग़ल बादशाह अकबर ने जोधाबाई नहीं हरखाबाई से की थी शादी
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत पर 300 साल शासन करने के बावजूद भारत की इतिहास की किताबों और मीडिया में मुग़लों के चित्रण में कई ख़ामियाँ पाई जाती हैं.
आज़ादी के 75 वर्ष बाद मुग़ल बादशाह अकबर को केंद्र में रख कर दो बड़ी हिंदी फ़िल्में बनाई गई हैं.
पहली के आसिफ़ की 'मुग़ल- ए-आज़म' और दूसरी आशुतोष गोवारिकर की 'जोधा अकबर.'
फ़िल्म 'जोधा अकबर' में अकबर और उनकी पत्नी जोधा की काल्पनिक कहानी को चित्रित किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़, कश्मीर के शोपियां में चरमपंथियों ने कश्मीरी पंडित की गोलीमार कर हत्या की
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, शोपियां ज़िले में गश्त करते सेना के जवान (फ़ाइल फ़ोटो)
जम्मू और कश्मीर के शोपियां ज़िले में शनिवार को चरमपंथियों ने एक कश्मीरी पंडित की गोलीमार हत्या कर दी है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के इस ज़िले के चौधरी गुंड इलाके में पूरन कृष्ण को उनके घर के पास गोली मारी गई.
उन्हें शोपियां के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें 'मृत लाया गया' घोषित कर दिया.
अधिकारियों ने बताया कि पूरन कृष्ण की हत्या के बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
बाइडन ने पाकिस्तान को क्यों बताया दुनिया के सबसे ख़तरनाक देशों में से एक
इमेज स्रोत, EPA
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने नवंबर में होने वाले संसद के मध्यावधि चुनाव के लिए आयोजित फ़ंड जुटाने के डेमोक्रेटिक पार्टी के एक कार्यक्रम में गुरुवार रात वर्तमान वैश्विक स्थिति पर खुलकर अपनी बात कही.
बाइडन के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद एक ओर जहां कई देशों में दक्षिणपंथी सरकारें आईं हैं, वहीं कई देशों के अमेरिका के साथ रिश्तों में तनाव है.
फ़ंड जुटाने के कार्यक्रम में राष्ट्रपति बाइडन ने दुनिया भर में लोकतंत्र के ख़तरे और बढ़ती निरंकुशता पर भी अपनी बात कही.
लॉस एंजिलिस में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने बाइडन पाकिस्तान को निशाने पर लिया. बाइडन ने पाकिस्तान को दुनिया के सबसे ख़तरनाक देशों में से एक बताया. बाइडन ने कहा, ''मुझे लगता है कि शायद पाकिस्तान दुनिया के सबसे ख़तरनाक देशों में से एक है. एक ग़ैर-ज़िम्मेदार देश के पास परमाणु हथियार है.''
गुरमीत राम रहीम 40 दिन की परोल पर जेल से बाहर आए, डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचे
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, गुरमीत राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम
एक बार फिर परोल पर जेल से बाहर आ गए हैं. राम रहीम को इस बार 40 दिनों की परोल
मिली है.
बलात्कार और हत्या के मामलों में सज़ा काट
रहे राम रहीम जेल से छूटने के बाद उत्तर प्रदेश के बरनावा स्थिति डेरा सच्चा सौदा
के आश्रम पहुंचे. राम रहीम कड़ी सुरक्षा के बीच आश्रम पहुंचे.
राम रहीम के परिवार ने जेल प्रशासन को एक
एप्लिकेशन लिखकर उनकी एक महीने की परोल मांगी थी. उन्हें 17 जून को एक महीने की
परोल मिली थी.
राम रहीम साल 2017 से हरियाणा की सुनारिया
जेल में सज़ा काट रहे हैं. उन्हें हरियाणा के सिरसा स्थित आश्रम में दो महिलाओं के
साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल जेल की सज़ा सुनाई
गई है.
इमेज स्रोत, Getty Images
इसके पहले उन्हें इसी साल फरवरी में तीन सप्ताह के लिए फर्लो पर रिहा किया गया था.
परोल में किसी कैदी को कुछ समय के लिए किसी विशेष काम की वजह से या फिर सज़ा पूरी होने से पहले अच्छे आचरण की वजह से जेल से रिहा कर दिया जाता है. फर्लो में क़ैदी को जेल से अस्थाई रूप से रिहा किया जाता है और इसकी समय सीमा कम होती है.
अक्टूबर 2021 में राम रहीम और चार अन्य को डेरा के पूर्व मैनेजर रंजीत सिंग की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था. राम रहीम की हत्या साल 2002 में डेरा सच्चा सौदा आश्रम के परिसर में ही हुई थी.
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 2003 में इस मामले की जांच शुरू की थी. इस मामले में एफआईआर हरियाणा के कुरुक्षेत्र ज़िले में दर्ज की गई थी.
हिन्दू धर्म छोड़ बौद्ध धर्म क्यों अपना रहे हैं लोग
वीडियो कैप्शन, बौद्ध धर्म के दीक्षा कार्यक्रम के बाद दिल्ली सरकार के एक मंत्री को इस्तीफ़ा देना पड़ा.
बौद्ध धर्म के एक दीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को इस्तीफ़ा देना पड़ा. भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं का अनादर किया गया.
वैसे हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध बनने का सिलसिला भारत में तब से जारी है, जब भारतीय संविधान के निर्माताओं में से एक डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने साल 1956 में बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया था. बीबीसी संवाददाता फ़ैसल मोहम्मद अली की रिपोर्ट.
ब्रेकिंग न्यूज़, अमूल फुल क्रीम मिल्क की क़ीमत गुजरात छोड़कर शेष भारत में दो रुपये बढ़ी
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अमूल ने अपने दूध की क़ीमत दो रुपये प्रति लीटर की दर से बढ़ा दी है.
क़ीमतों में ये वृद्धि अमूल गोल्ड (फुल क्रीम) और अमूल के भैंस के दूध पर लागू होगी.
गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने बताया है कि ये क़ीमत गुजरात छोड़कर सभी राज्यों में प्रभावी होगी.
पाकिस्तान के हालात पर मलाला यूसुफ़ज़ई ने की दुनिया से मदद की अपील
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान के हालात पर क्या बोलीं मलाला यूसुफ़ज़ई?
नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मलाला यूसुफ़ज़ई से बीबीसी ने ख़ास बातचीत की है.
इस दौरान मलाला ने पाकिस्तान के मौजूदा हालात पर अपनी राय रखी.
इस इंटरव्यू में वो ये भी बता रही हैं कि बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान को किस तरह से राहत पहुंचाया जा सकता है और इसके लिए वो ख़ुद क्या कर रही हैं.
महिला एशिया कप फ़ाइनल: श्रीलंका ने जीता टॉस, भारत की पहले गेंदबाज़ी
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, महिला एशिया कप में भारत और श्रीलंका के बीच फ़ाइनल
महिला एशिया कप में भारत और श्रीलंका के बीच
हो रहे फ़ाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला लिया
है.
टूर्नामेंट में अब तक के अपने प्रदर्शन की बदौलत
भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है.
सेमीफ़ाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को
हराया है जबकि भारतीय टीम थाइलैंड को
हराकर फाइनल मुकाबले में पहुंची है.
टूर्नामेंट में अब तक खेले गए कुल छह में से
भारतीय टीम सिर्फ एक मैच हारी है. जबकि श्रीलंकाई टीम को दो मैचों में हार झेलनी
पड़ी थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
शुक्रवार को न्यायाधीश जस्टिस रोहित देव और जस्टिस अनिल पंसारे की बेंच ने ट्रायल कोर्ट के फ़ैसले को पलटते हुए उन्हें बरी कर दिया.
नक्सलियों के साथ कथित संबंध के मामले में साल 2017 में गिरफ़्तार किए गए प्रोफ़ेसर जीएन साईबाबा को ट्रायल कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई थी.
प्रोफ़ेसर साईबाबा ने ट्रायल कोर्ट के फ़ैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच में चुनौती दी थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रोफ़ेसर जीएन साईबाबा समेत पांच अन्य को भी रिहा करने का आदेश दिया था.
हाई कोर्ट ने कहना था कि 'इस मुक़दमे की कार्यवाही के लिए यूएपीए क़ानून की धारा 45 (1) के तहत ज़रूरी वैध अनुमति नहीं ली गई थी और इसके अभाव में मुक़दमा ख़ारिज किया जाता है.'
बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र सरकार ने तुरंत सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था.