यूक्रेन पर रूस के एलान में राष्ट्रपति पुतिन ने क्यों लिया भारत का नाम

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज यूक्रेन के चार नए इलाक़ों को रूस में शामिल किया. इस लेकर उन्होंने मॉस्को में एक समारोह में भाषण भी दिया जिसमें उन्होंने पश्चिम के देशों पर खुलकर निशाना साधा.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे, ब्रजेश मिश्र and अभिनव गोयल

  1. शशि थरूर के चुनावी घोषणा पत्र पर विवाद: भारत का गलत नक्शा दिखाया, जिसे बाद में सुधार लिया

    शशि थरूर

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर विवाद हो गया है.

    शशि थरूर ने जो घोषणा पत्र पत्र जारी उस बुकलेट के पेज नंबर पांच पर जो भारत का नक्शा दिया गया, उसमें जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्से दिखाई नहीं दे रहे हैं.

    इस नक्शे के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है.

    बाद में शशि थरूर की तरफ से गलती को सुधार लिया गया है और भारत के सही नक्शे को घोषणा पत्र में शामिल किया गया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस पूरे मामले पर सफाई दी है. उन्होंने कहा "कोई भी जानबूझकर इस तरह की चीज नहीं करता. वालंटियर्स की एक छोटी टीम से ये गलती हुई है. हमने तुरंत गलती को सुधार लिया था, मैं इस गलती के लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    भारत के गलत नक्शे पर भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शशि थरूर पर निशाना साधा है.

    उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं वहीं थरूर भारत को तोड़ने पर लगे हुए हैं. शायद उन्हें लगता है कि ऐसा करने से गांधी परिवार उनके साथ आ जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  2. BBC Hindi: बीते हफ़्ते की वो ख़बरें, जो शायद आप मिस कर गए

    अमेरिकी डॉलर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नमस्ते जी. कैसे हैं? उम्मीद है कि अच्छे ही होंगे.

    आप अपनी व्यस्त ज़िंदगी से वक़्त निकालकर इस कहानी को पढ़ रहे हैं, आपका आभार.

    हमें मालूम है कि बीता हफ़्ता आपके लिए काफ़ी व्यस्त रहा होगा. ऐसे में कई ज़रूरी चीज़ों को करते हुए आपसे कुछ ख़बरें छूटी होंगी.

    ऐसे में हम लाए हैं बीते सप्ताह की कुछ दिलचस्प और अहम ख़बरें जिन पर शायद आपकी नज़र ना गई हो.

    ये पांच ख़बरें आपने पढ़ लीं तो ये समझिए कि आप पूरी तरह से अपडेटेड हैं.

  3. यूक्रेन में मानवीय सहायता ले जा रहे काफ़िले पर रॉकेट से हमला, कई लोगों की मौत

    यूक्रेन रूस युद्ध

    इमेज स्रोत, IVAN FEDOROV/TELEGRAM

    यूक्रेन के ज़पोरिज़िया में मानवीय सहायता ले जा रहे काफ़िले को निशाना बनकर किए गए रूसी रॉकेट हमले में 23 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है.

    शुक्रवार को हुए इस हमले में 28 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं.

    काफ़िले में शामिल लोग रूस के कब्ज़े वाले हिस्से में अपने रिश्तेदारों को लेने और मानवीय सहायता पहुंचाने गए थे.

    हालांकि रूस की ओर से तैनात किए गए एक स्थानीय अधिकारी ने इस जानलेवा हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है.

    यह हमला तब हुआ है जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के उन हिस्सों पर जनमत संग्रह करा रहे हैं जहां रूस का कब्ज़ा है.

    इन इलाकों में ज़पोरिज़िया के अलावा, दोनेत्स्क, लुहांस्क और खेरसॉन शामिल हैं.

    रूस ने इन इलाकों में जनमत संग्रह कराया और दावा किया कि यहां के लोग रूस के साथ रहना चाहते हैं. यूक्रेन ने रूस के इस कदम की निंदा की है.

  4. स्किन कैंसर का लक्षण, बचाव और इलाज जानिए

    वीडियो कैप्शन, स्किन कैंसर का लक्षण, बचाव और इलाज जानिए

    स्किन कैंसर की पहचान कैसे कर सकते हैं? त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मंजू केशरी बता रही हैं कि स्किन कैंसर के लक्षण क्या हैं, इसके बचाव और इलाज के लिए क्या-क्या ज़रूरी है.

    दरअसल, स्किन पर कोई ग्रोथ इलाज के बावजूद लंबे समय तक बने रहे, किसी तिल या मोल में बदलाव होना, मोल में खुजली, ख़ून निकलना, आकार बढ़ने लगना जैसे लक्षण दिखे तो ये स्किन कैंसर हो सकता है.

  5. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इनाम राशि की घोषणा

    ऑस्ट्रेलिया ने जीता था 2021 टी20 विश्व कप

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया ने जीता था 2021 टी20 विश्व कप

    ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप को जीतने वाली टीम को 16 लाख डॉलर की इनाम राशि दी जाएगी, जो करीब 13 करोड़ भारतीय रुपये बनती है.

    ये घोषणा आईसीसी की तरफ से की गई है.

    वहीं, दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम को मिलने वाली राशि घटकर आधी हो जाएगी. वहीं सेमीफाइनल हारने वाली टीम को 4 लाख डॉलर दिए जाएंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आईसीसी टी20 वर्ल्ड टूर्नामेंट में 16 टीमें खेलेंगी, जो करीब एक महीने तक चलेगा.

    टूर्नामेंट में आठ टीमें सुपर 12 स्टेज पर आकर बाहर हो जाएंगी, जिसमें हर टीम को 70 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाएगी.

    सुपर 12 फेज में पहुंचने वाली आठ टीमों में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, इंडिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका हैं.

  6. कई सेलिब्रिटी ब्लैक वाटर क्यों पीते हैं, इसकी क़ीमत क्या है?

    वीडियो कैप्शन, कई सेलिब्रिटी ब्लैक वाटर क्यों पीते हैं, इसकी कीमत क्या है?

    एक्ट्रेस काजल अग्रवाल कुछ दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर 'ब्लैक वाटर' की एक बॉटल के साथ दिखी थीं. पत्रकारों ने उनसे पूछा कि बॉटल के पानी में क्या ख़ास बात है? उन्होंने हंसकर टाल दिया.

    लेकिन ये सच है कि कई सेलेब्रिटी के हाथों में काले रंग का पानी दिखता है जिस पर ब्लैक वाटर लिखा रहता है. लेकिन ये ब्लैक वाटर क्या है, इसमें क्या-क्या होता है, इसे क्यों पीते हैं और ये कितने का आता है?

  7. मधुसूधन मिस्त्री ने बताया कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कौन है तीसरा उम्मीदवार

    मधुसूदन मिस्त्री

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मधुसूदन मिस्त्री

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन को लेकर कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने मीडिया से बात की.

    उन्होंने कहा, "20 नामांकन फॉर्म जारी किए गए, जिसमें से 14 फॉर्म मल्लिकार्जुन खड़गे, 5 फॉर्म शशि थरूर और 1 फॉर्म के एन त्रिपाठी ने जमा किया है."

    मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि वे कल यानी शनिवार को नामांकन पर्चों की जांच कर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेंगे.

    क्या पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक उम्मीदवार है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "तीन में से कोई भी पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है. सब अपने से चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस ने शुरू में कह दिया था कि वो चुनाव में निष्पक्ष है और अगर कोई ये दावा करता है कि उसे कांग्रेस पार्टी का साथ है तो वो सही नहीं है. सब अपने आप में चुनाव लड़ रहे हैं, वे खुद चुनाव प्रचार करेंगे. इसमें स्टेट पीसीसी आधिकारिक तौर पर बैठक नहीं बुलाएंगी. गांधी परिवार ने किसी भी उम्मीदवार के नामांकन का समर्थन नहीं किया है."

    केएन त्रिपाठी

    इमेज स्रोत, @KNTripathiJH

    इमेज कैप्शन, कृष्णानंद त्रिपाठी

    कौन हैं केएन त्रिपाठी

    राजनीति में आने से पहले कृष्णानंद त्रिपाठी एयरफोर्स में थे. साल 2005 में उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर पहली बार झारखंड की डालटनगंज सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा लेकिन जीत नहीं पाए.

    साल 2009 में उन्होंने फिर इसी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. विधायक बनने के बाद उन्हें झारखंड में ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. पंजाब में धर्म परिवर्तन पर बढ़ता विवाद

    वीडियो कैप्शन, हाल के दिनों में पंजाब में सिख और हिंदू धर्म के कई लोग ईसाई बन गए हैं.

    लालच या मर्ज़ी, दबाव या फ़ैसला अपने मन का. पंजाब में कुछ इसी तरह के शब्द तब सुनने को मिलते हैं, जब बात होती है धर्म परिवर्तन की, जिसे लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है.

    हाल के दिनों में वहां सिख और हिंदू धर्म के कई लोगों ने ईसाई धर्म ग्रहण किया है.

    आरोप ये लगाए जा रहे हैं कि उन्हें लालच देकर उनका धर्म बदलवाया गया है, लेकिन ईसाई धर्म कबूलने वाले लोगों ने इस बात से इनकार किया है. देखिए बीबीसी संवाददाता सरबजीत धालीवाल की रिपोर्ट.

  9. कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव: शशि थरूर ने जारी किया मैनिफेस्टो, खड़गे को बताया 'पार्टी का भीष्म पितामह'

    कांग्रेस नेता शशि थरूर

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में नोमिनेशन फ़ाइल करने के बाद अपना मैनिफेस्टो जारी किया है. अपने चुनावी घोषणापत्र में शशि थरूर ने कहा है कि अगर वो चुनाव जीतते हैं तो विकेंद्रीकरण, संगठन में आंतरिक फेर-बदेल के जरिए पार्टी में नई जान फूंकने की कोशिश करेंगे.

    शुक्रवार को शशि थरूर नोमिनेशन फ़ाइल करने से पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राज घाट गए. शशि थरूर ने कहा, "पार्टी में विकेंद्रीकरण की ज़रूरत है. हम हरेक पांच साल पर चुनाव जीतने वाली कोई इलेक्शन मशीन नहीं है. हमें भारत की जनता के लिए काम करना होगा."

    अपने मैनिफेस्टो पर उन्होंने कहा कि हमें पार्टी में नई जान फूंकने की उम्मीद है, इससे पार्टी के संगठन का विकेंद्रीकरण कर पाएंगे.

    एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शशि थरूर ने कहा, "पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता जो अच्छे और बुरे वक़्त में पार्टी के साथ खड़े रहे, वे एक बार फिर से ये पार्टी में नई जान फूंके जाने का इंतज़ार कर रहे हैं. मैं पार्टी के इन्हीं कार्यकर्ताओं से प्रेरित हूं. अपने कैम्पेन में मैं इसे ही सामने रखूंगा. कांग्रेस के लिए मेरे पास एक विज़न है. कांग्रेस के आंतरिक संगठन में फेरबदल के लिए, इसे मैं कांग्रेस के हरेक प्रतिनिधि के पास भेजूंगा. हमें इस बात की खुशी है कि हमारे पास केरल से लेकर कश्मीर तक और पंजाब से लेकर नगालैंड तक पार्टी के सहयोगियों का समर्थन मिला है. मैं यहां पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की आवाज़ बुलंद करने आया हूं."

    कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए हो चुनाव में शशि थरूर का मुकाबल पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और झारखंड के पार्टी नेता केएन त्रिपाठी से है.

    मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी पर उन्होंने कहा कि वे 'कांग्रेस के भीष्म पितामह' हैं.

  10. लेस्टरः तनाव के बाद हिंदू कैसे मना रहे नवरात्रि

    वीडियो कैप्शन, लेस्टरः तनाव के बाद कैसे नवरात्रि मना रहा हिंदू समुदाय

    ब्रिटेन के लेस्टर शहर में हाल ही में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच बेहद तनाव देखने को मिला.

    बाद में दोनों पक्षों से शांति की अपील भी की गई और लेस्टर पुलिस ने कई लोगों को गिरफ़्तार भी किया.

    इसी बीच नवरात्रि का त्योहार भी शुरू हो चुका है.

    हालिया तनाव के बाद वहां रह रहा हिंदू समुदाय कैसे मना रहा है नवरात्रि का त्योहार, ये जानने पहुँचीं बीबीसी संवाददाता गगन सभरवाल.

  11. कुवैत में चुनाव: नेशनल असेंबली में महिलाओं की वापसी, दो उम्मीदवार जेल से जीते

    कुवैती सांसद जेनान बुशहरी (बीच में) अपने समर्थकों के साथ

    इमेज स्रोत, YASSER AL-ZAYYAT/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, कुवैती सांसद जेनान बुशहरी (बीच में) अपने समर्थकों के साथ

    कुवैत में हुए चुनावों में विपक्ष को जीत मिली है. गुरुवार को आए नतीजो में नेशनल असेंबली में महिलाओं की वापसी हुई है. कुवैत खाड़ी का एक मात्र ऐसा देश है जहां एक पूर्ण निर्वाचित संसद है.

    हालांकि पिछले दस साल में वहां छह चुनाव हो चुके हैं. समाचार एजेंसी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार, 50 सीटों वाली नेशनल असेंबली में 28 सीटें विपक्षी उम्मीदवारों ने जीती हैं.

    20 पूर्व सांसद चुनाव हार गए हैं जिनमें तीन पूर्व मंत्री भी शामिल थे. इराक़, सऊदी अरब और ईरान के साथ सीमाएं साझा करने वाला कुवैत दुनिया के बड़े तेल निर्यातकों में से हैं.

    कुवैत में साल 1962 में संसदीय प्रणाली अपनाई गई थी जिसके बाद से वहां 18 बार चुनाव हो चुके हैं. इस तथ्य से कुवैत की संसदीय व्यवस्था की राजनीतिक अस्थिरता का भी अंदाज़ा लगाया जा सकता है.

    साल 2020 में निर्वाचित कुवैती संसद में एक भी महिला सदस्य निर्वाचित नहीं हो पाई थी लेकिन पूर्व मंत्री जेनान बुशहरी और आलिया अल-खालेद की जीत से नेशनल असेंबली में महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित हो गई है.

    कुवैत की संसद में कभी भी महिलाओं की भागीदारी चार सांसदों से ज़्यादा नहीं रही है. कुवैत के संसदीय इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि दो उम्मीदवार जेल से चुनाव जीतकर नेशनल असेंबली में पहुंचे हैं.

  12. क्या कोई 'छुपा रुस्तम' होगा कांग्रेस का अध्यक्ष, नामांकन का आख़िरी दिन

    दिग्विजय सिंह और शशि थरूर

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए आज नामांकन का आख़िरी दिन है.

    इस बात की भी चर्चा है कि क्या कांग्रेस नेतृत्व अपने किसी कैंडिडेट के लिए बाकी उम्मीदवारों को बैठने के लिए कहेगा या मुकाबला होने देगा. शुक्रवार के अख़बारों में चुनाव को लेकर कांग्रेस नेतृत्व के संभावित रुख और नए उभरते दावेदारों की चर्चा की गई है.

    'इंडियन एक्सप्रेस'की ख़बर में कहा गया गया है कि अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को सोनिया गांधी से 90 मिनट की अपनी मुलाकात में राजस्थान में मचे सियासी तूफान के लिए माफी मांगी. इसके बाद उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा देने की पेशकश की और अध्यक्ष पद की दौड़ से खुद को बाहर कर लिया.

  13. कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए जारी चुनाव के बीच पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' केरल से पहुंची कर्नाटक

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, INC

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में 'भारत जोड़ो यात्रा' शुक्रवार को केरल से कर्नाटक पहुंची. अब तक इस यात्रा में 532 किलोमीटर की दूरी तय की जा चुकी है.

    शुक्रवार को ये यात्रा चामराजनगर स्थित ऊटी -कालीकट जंक्शन से शुरू की जाएगी. कांग्रेस के इस अभियान के तहत 3,038 किलोमीटर की दूरी तय किए जाना बाक़ी है.

    राहुल गांधी कर्नाटक में भी 21 दिनों तक यात्रा करेंगे. यहां पर सात ज़िलों में 500 से ज़्यादा किलोमीटर की यात्रा कर वे अगले चरण में तेलंगाना जाएँगे.

    7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा के दौरान राहुल गांधी ना केवल 20 से 25 किलोमीटर की रोज़ाना यात्रा कर रहे हैं बल्कि समाज में अलग-अलग वर्गों के लोगों से मिल भी रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पार्टी में अध्यक्ष पद के नामांकन की आखिरी तारीख़

    दूसरी ओर कांग्रेस में अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए नामांकन भरने की आज आखिरी तारीख़ है.

    शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर और पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पर्चा भरा.

  14. गर्भपात और मैरिटल रेप पर बड़ा फ़ैसला - क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

    गर्भपात और मैरेटन रेप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अबॉर्शन या गर्भावस्था को खत्म करना... कई देशों में ये हमेशा वाद-विवाद का विषय रहा है. हाल ही में, अमेरिका में गर्भपात के ख़िलाफ़ वहां के सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला आया था जिसे लेकर अमेरिका में विरोध प्रदर्शन हुए और दुनिया भर में चर्चा.

    अमेरिका में आए फ़ैसले को रूढ़िवादी और महिलाओं के अधिकार के ख़िलाफ़ बताया गया लेकिन भारत में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर ना सिर्फ़ स्पष्टता दी है बल्कि सुरक्षित गर्भपात के अधिकार के दायरे को भी बढ़ाया है.

    सुप्रीम कोर्ट ने सभी महिलाओं को सुरक्षित और क़ानूनी गर्भपात का अधिकार देते हुए कहा है कि अविवाहित महिलाएं भी 24 हफ़्ते तक की गर्भावस्था को ख़त्म करवा सकती हैं.

    कोर्ट ने ये भी कहा कि वैवाहिक जीवन में पति के ज़बरन शारीरिक संबंध बनाने की वजह से हुई गर्भावस्था भी एमटीपी एक्ट यानी मेडिकल टर्मिनेशन प्रेग्नेंसी क़ानून के दायरे में आती है.

  15. पाकिस्तान: जज से माफी मांगने अदालत पहुंचे इमरान खान, रैली में दी थी धमकी

    इमरान

    इमेज स्रोत, @fawadchaudhry

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी से माफी मांगने के लिए अदालत के सामने पेश हुए.

    20 अगस्त को इस्लामाबाद में हुई रैली में उन्होंने अपने सहयोगी शाहबाज गिल के साथ हुए व्यवहार को पुलिस अधिकारियों, चुनाव आयोग और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी दी थी.

    शाहबाज गिल को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया था. इमरान ख़ान ने रैली में ख़ास तौर पर जज ज़ेबा चौधरी को निशाना बनाया था, जिन्होंने इस्लामाबाद पुलिस के आग्रह पर शहबाज़ गिल की दो दिन की पुलिस रिमांड को मंज़ूरी दी थी.

    इमरान ख़ान ने रैली में कहा था, "शर्म करो, इस्लामाबाद आईजी, तुम्हें तो नहीं छोड़ना है, तुम्हारे ऊपर केस करना है हमने, और मजिस्ट्रेट साहिबा ज़ेबा, आप भी तैयार हो जाएँ, आपके ऊपर भी हम ऐक्शन लेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भाषण के कुछ घंटों के बाद इमरान खान पर उनकी रैली में पुलिस, न्यायपालिका और अन्य लोगों को धमकी देने के लिए आतंकवाद निरोधी ऐक्ट की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

    इमरान खान और उनकी वकील जज जेबा चौधरी की अदालत में पेश हुए, हालांकि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख को अदालत की तरफ से बताया गया कि जज जेबा चौधरी आज छुट्टी पर हैं.

    इमरान खान ने जज जेबा चौधरी के लिए संदेश छोड़ा है. पीटीआई ने ट्विटर पर एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें इमरान खान अदालत के रीडर से कहते हुए सुने जा सकते हैं कि मैं न्यायिक मजिस्ट्रेट जेबा चौधरी से माफी मांगने आया हूं.

    उन्होंने कहा कि मैडम जेबा को बताना है कि इमरान खान आया था और माफी मांगना चाहता था, अगर उनके शब्दों से वे आहत हुई हों, जरूर बता देना.

  16. राहुल गांधी तमिलनाडु, केरल के बाद अब पहुँचे कर्नाटक, कितनी मिल रही तवज्जो?

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, @INCIndia

    राहुल गांधी की भारत यात्रा से ज़्यादा चर्चा इन दिनों कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव और इस चुनाव को लेकर राजस्थान कांग्रेस के अंदर मचे घमासान की हो रही है. लेकिन दक्षिण भारतीय राज्यों में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर दिखता है.

    7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा के दौरान राहुल गांधी ना केवल 20 से 25 किलोमीटर की रोज़ाना यात्रा कर रहे हैं बल्कि समाज में अलग-अलग वर्गों के लोगों से मिल जुल भी रहे हैं.

    30 सितंबर को राहुल गांधी केरल की सीमा पार कर कर्नाटक पहुँच गए हैं और वहाँ भी 21 दिनों तक यात्रा करेंगे. कर्नाटक में सात ज़िलों में 500 से ज़्यादा किलोमीटर की यात्र कर वे अगले चरण में तेलंगाना जाएँगे.

    केरल में ए जयशंकर इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ लॉयर्स के महासचिव हैं, उन्हें भी कोच्चि में राहुल गांधी के साथ लंच करने का आमंत्रण मिला था. सात सितंबर को राहुल गांधी ने अपनी पैदल यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी शहर से की थी. वे 300 किलोमीटर की दूरी तय करके कोच्चि पहुंचे थे.

  17. कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव: शशि थरूर बोले- दोस्ताना मुक़ाबला है, कोई दुश्मनी नहीं...

    शशि थरूर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, शशि थरूर

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया है. नोमिनेशन फॉर्म भरने से पहले उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में भाग ले रहे पार्टी नेताओं के बीच कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है.

    उन्होंने कहा कि ये एक 'दोस्ताना मुक़ाबला' होने जा रहा है. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "हम सभी एक ही विचारधारा से जुड़े हुए हैं. हमारे मूल्य और आदर्श एक हैं. हम चाहते हैं कि पार्टी मजबूत हो. ये एक दोस्ताना मुक़ाबला है. कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है."

    मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव में जितने उम्मीदवार होंगे, पार्टी के लिए उतना ही अच्छा होगा.

    थरूर ने कहा, "वे एक सम्मानित सहयोगी हैं. हमने लोकसभा में साथ काम किया है. चुनाव में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों का हिस्सा लेना अच्छी बात है. शुरू से मैं ये कहता रहा हूं कि अधिक उम्मीदवारों का होना बेहतर रहेगा."

    जब उनसे ये पूछा गया कि क्या उनके चुनाव से पीछे हटने की भी कोई संभावना है तो उन्होंने साफ़ किया कि इसकी कोई संभावना नहीं है.

  18. बुमराह अगर टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं खेले, तो कौन गेंदबाज़ लेगा उनकी जगह

    जसप्रीत बुमराह

    इमेज स्रोत, Dan Mullan

    भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टी-20 सिरीज़ से बाहर हो गए हैं.

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को टीम में जगह दी है.

    तीन टी-20 मैचों की सिरीज़ का एक मैच हो चुका है और दो मैच बाक़ी हैं.

    भारतीय टीम अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी के सिलसिले में ये सिरीज़ खेल रही है.

    इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भी तीन टी-20 मैचों की सिरीज़ खेली थी और उसे 2-1 से जीत लिया था.

  19. कांग्रेस दफ्तर के बाहर सचिन पायलट के समर्थकों की नारेबाजी

    सचिन पायलट के समर्थक

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सचिन पायलट के समर्थक

    राजस्थान से कांग्रेस के नेता सचिन पायलट के समर्थकों ने आज दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर उन्हें पार्टी का अध्यक्ष या फिर राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने के लिए नारेबाजी की.

    जैसे ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एआईसीसी दफ्तर पहुंचे वैसे ही सचिन पायलट के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक समर्थक ने कहा कि राहुल गांधी भी युवा हैं और भारत का भविष्य युवाओं के हाथ में है. जब तक युवा को कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बिठाया जाएगा तब तक कांग्रेस सत्ता में नहीं आएगी. सचिन पायलट को जमीनी स्तर पर समस्याओं का पता है.

    वहीं एक दिन पहले अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी के निवास 10 जनपथ पर उनसे मुलाकात की थी. डेढ़ घंटे चली इस मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि जो कुछ राजस्थान में हुआ, वो दुर्भाग्यपूर्ण है.

    सोनिया गांधी से माफी मांगते हुए उन्होंने एलान किया था कि ऐसे माहौल में वे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे.

    इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि राजस्थान में मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला सोनिया गांधी एक से दो दिन में करेंगी.

  20. डॉलर इतना मज़बूत क्यों हो रहा, दुनिया भर में मची है खलबली

    डॉलर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी डॉलर दूसरी मुद्राओं की तुलना नें पिछले दशकों में सबसे मज़बूत स्थिति में हैं. इसका मतलब है कि डॉलर ख़रीदना महंगा हो गया है, और एक डॉलर अब पहले से ज़्यादा पाउंड, यूरो या येन ख़रीद सकता है.

    इसका असर दुनिया भर के व्यापार और घरों पर पड़ रहा है.

    डॉलर इंडेक्स यानी डीएक्सवाई, अमेरिकी डॉलर की दुनिया की छह दूसरी मुद्राओं से तुलना करता है. इसमें यूरो, पाउंड और येन शामिल हैं.

    डीएक्सवाई 2022 में 15 प्रतिशत बढ़ा है. ये आँकड़े बताते हैं कि डॉलर पिछले 20 सालों में सबसे ऊंचाई पर है.