संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपना भाषण की शुरुआत रूस-यूक्रेन युद्ध से की.

लाइव कवरेज

अनंत प्रकाश and अभिनव गोयल

  1. पीएफ़आईः 15 राज्यों में एक साथ पड़े छापे, कहाँ क्या हुआ

  2. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर

    एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, @DrSJaishankar

    भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपना भाषण की शुरुआत रूस-यूक्रेन युद्ध से की.

    उन्होंने कहा कि यूक्रेन संघर्ष पुरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है. संघर्ष का असर दूर-दराज़ के इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है. हम सभी ने इसके चलते बढ़ती कीमतों, खाने पीने की चीजों, फर्टिलाइजर और फ्यूल की कमी का अनुभव किया है.

    एस जयशंकर ने कहा, "मानवाधिकारों या अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन को उचित नहीं ठहराया जा सकता. जहां कहीं भी इस तरह की घटना होती है तो वहां ज़रूरी है कि उसकी निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से जांच की जाए. बूचा में हत्याओं के संबंध में हमने यही किया था."

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने अप्रैल महीने में बूचा से आईं ख़बरों को भीतर तक परेशान करने वाला बताया था और संयुक्त राष्ट्र से मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की थी.

    एस जयशंकर ने कहा कि समय की मांग है कि संघर्ष को ख़त्म किया जाए और बातचीत को फिर से शुरू किया जाए. ये काउंसिल कूटनीति की सबसे शक्तिशाली प्रतीक है.

    इसके अलावा उन्होंने यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल में पाकिस्तान आधारित आतंकवादियों की सूची पर रोक लगाने के लिए चीन पर हमला भी किया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. हैदराबादः टी20 मैच का टिकट पाने के लिए बेकाबू हुई भीड़, भगदड़ में सात घायल

    भगदड़ में घायल

    इमेज स्रोत, UGC

    हैदराबाद के जिमखाना क्रिकेट ग्राउंड पर क्रिकेट प्रशंसकों के बीच मची भगदड़ में गुरुवार को सात लोग घायल हो गए.

    इस मैदान पर रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सिरीज़ का तीसरा और आखिरी मैच खेला जाना है. क़रीब तीन साल बाद खेले जाने वाले मैच का टिकट लेने क्रिकेट प्रशंसक यहां हज़ारों की संख्या में पहुंचे थे.

    सुबह जल्द ही ऑफ़लाइन टिकटों की बिक्री ख़त्म होने के बाद भी वहां बड़ी संख्या में लोग टिकट पाने के लिए कतार में मौजूद थे. फिर उन्हें बताया गया कि ऑफ़लाइन टिकटों की बिक्री ख़त्म हो गई है और अब बाकी की टिकटें ऑनलाइन मिलेंगी.

    हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता ने बीबीसी से कहा कि वहां एकत्र लोगों को बताया गया कि सभी ऑफलाइन टिकट बिक चुके हैं और कुछ सीमित कोटे के टिकट ही ऑनलाइन जारी किए जाएंगे.

    उन्होंने यह भी बताया कि वहां कतार में लगे लोगों को पुलिस ने पानी और समोसा भी दिया. लोगों को ये बताए जाने के बाद कि ऑफ़लाइन टिकटों की बिक्री ख़त्म हो चुकी है पुलिस ने जिमखाना मैदान पर एकत्र लोगों को वापस भेजना शुरू किया.

    इसके बाद ही वहां भगदड़ मच गई. जिसमें सात लोग घायल हो गए.

    लोगों का हुजूम

    इमेज स्रोत, UGC

    तेलंगाना के खेल मंत्री वी. श्रीनिवास गौड़ा ने कहा है कि टिकट के लिए मची भगदड़ की समीक्षा की जाएगी.

    हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के अध्यक्ष मोहम्मद अज़हरुद्दीन और अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस इस समीक्षा में होगी. इतनी भीड़ कैसे एकत्र हुई?

    हुआ क्या था?

    दरअसल, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) ने कुछ टिकटों की बिक्री ऑनलाइन और कुछ की जिमखाना क्रिकेट ग्राउंड सिकंदराबाद में करने का प्रबंध किया था. इसके बाद ऑफ़लाइन टिकट लेने के लिए जिमखाना क्रिकेट ग्राउंड के बाहर हज़ारों की संख्या में लोग एकत्र हो गए.

    कुछ लोग टिकट के लिए बीती रात से ही कतार में लग गए थे. फिर आज सुबह क्रिकेट प्रशंसक बड़ी संख्या में यहां पहुंचे. एचसीए को इतनी बड़ी संख्या में वहां लोगों के एकत्र होने की उम्मीद नहीं थी लिहाज़ा क्रिकेट प्रशंसकों के लिए पर्याप्त प्रबंध भी मौजूद नहीं था.

    जब उन्हें बताया गया कि सीमित मात्रा में उपलब्ध ऑफ़लाइन टिकटों की बिक्री ख़त्म हो गई है तो लोग टिकट लेने के लिए कतार तोड़ कर आगे आने लगे और फिर भगदड़ मच गई जिसमें कुछ लोग घायल हो गए.

    क्रिकेट प्रशंसकों के साथ ही कुछ पुलिसकर्मी भी इस भगदड़ में घायल हुए हैं. पुलिस को अनियंत्रित भीड़ को संभालने के लिए मौके पर लाठीचार्ज करना पड़ा.

    स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई है. हालांकि हैदराबाद नॉर्थ ज़ोन के एडिशनल डीएसपी ने मीडिया को बताया कि इस भगदड़ में किसी की मौत नहीं हुई है.

    उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अगर एचसीए की व्यवस्था में कोई गड़बड़ी निकली तो कार्रवाई की जाएगी.

  4. साध्वी ऋतंभरा को लेकर वीएचपी ने ब्रिटेन की गृह मंत्री को लिखा पत्र

    साध्वी ऋतंभरा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, साध्वी ऋतंभरा

    ब्रिटेन में हिंदू राजनीतिक कार्यकर्ता साध्वी ऋतंभरा का कार्यक्रम रद्द होने के बाद विश्व हिंदू परिषद यूके ने ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को पत्र लिखा है.

    पत्र में वीएचपी यूके ने लिखा कि एमपी सैम टेरी ने साध्वी ऋतंभरा पर बिना तथ्यों के गंभीर आरोप लगाए हैं और उससे जुड़ा जो पत्र गृह मंत्रालय को लिखा है उसमें सच्चाई नहीं है.

    पत्र लिखकर एमपी सैम टैरी से साध्वी ऋतंभरा के खिलाफ लगाए गए आरोपों के सबूत मांगने के लिए कहा गया है.

    23 सितंबर को यूके में साध्वी ऋतंभरा का कार्यक्रम होना था जिसे कैंसिल कर दिया गया है.

    पत्र में कहा गया है कि स्थानीय हिंदू फोबिक ग्रुप के लॉबी ग्रुप की बात मानकर उन्होंने ऐसा किया है. सैम टैरी द्वारा लिखा गया पत्र सामुदायिक एकता की भावना को नुकसान पहुंचाता है और स्थानीय स्तर पर तनाव पैदा करने के लिए ज़िम्मेदार है.

  5. रूस में सैन्य लामबंदी के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरे लोग

    प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Reuters

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन के आंशिक लामबंदी की घोषणा के विरोध में रूस में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

    राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध के लिए करीब तीन लाख रिज़र्व सैनिकों को ड्यूटी पर बुलाया जाएगा.

    पुलिस ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया है. घोषणा के बाद से रूसी लोग सीमा पार कर जॉर्जिया की तरफ भाग रहे हैं. सीमा पार करने वाले दो लोगों ने बीबीसी को बताया कि अपर लार्स चेकपॉइंट पर रूस की तरफ कम से कम पांच किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है.

    प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Reuters

    मॉस्को और सेंट पीट्सबर्ग में सबसे ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने साइबेरियाई शहरों इरकुत्स्क और याकातेरिबर्ग में दर्जनों लोगों को गिरफ़्तार किया है.

    पुतिन के एलान के बाद रूस से बाहर जाने वाली फ़्लाइट्स की बुकिंग में भी ज़बरदस्त तेजी देखी गयी. कुछ समय बाद एक भी फ़्लाइट में जगह नहीं बची है.

    प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, EPA

    मॉस्को के प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने बुधवार को चेतावनी दी थी कि इंटरनेट पर अनाधिकृत विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए आह्वान करने या उनमें हिस्सा लेने पर 15 सालों तक जेल में रहने की सज़ा दी जा सकती है.

    यूक्रेन युद्ध से जुड़ा “दुष्प्रचार” फैलाने पर कड़ी सजाएं देने के प्रावधानों एवं पुतिन विरोधी सामाजिक कार्यकर्ताओं की पुलिस प्रताड़ना के बाद रूस में सार्वजनिक रूप से विरोध प्रदर्शन काफ़ी दुर्लभ हो गए हैं.

  6. गिरिराज सिंह ने कहा, सिमी का ही नया रूप है पीएफ़आई

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    बीजेपी नेता और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत में पॉपुलर फ़्रंट ऑफ इंडिया को एक आतंकवादी संगठन बताया है.

    उन्होंने कहा, "लोग कहते हैं कि सिमी पर जब बैन हुआ तो उसे बंद करके पीएफ़आई बनाया गया. जब सिमी (स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ़ इंडिया) बंद हुआ तो लालू यादव का राज था. बिहार खासकर आतंकवादियों के लिए स्लीपर सेल बनता जा रहा है. राजनीतिक संरक्षण के कारण यहां फलता फूलता है."

    गिरिराज सिंह ने कहा, "पीएफ़आई भारत विरोधी काम करता है. पूर्णिया को उसने अपना सेंटर बनाया है. फुलवारी शरीफ में पकड़े गए. उसकी प्लानिंग आपने देखी और सुनी कि वो भारत को 1947 से पहले ही मुस्लिम राष्ट्र बना देना चाहते थे. जो इतना बड़ा कुकृत्य करता हो. फंड जमा करता है. भारत के ख़िलाफ़ आंदोलन करता है, भारत के जनमानस को भड़काता है. ऐसे संस्थानों पर कार्रवाई हो रही है. दुर्भाग्य है जब फुलवारी शरीफ़ में पीएफआई पर छापे पड़े तो पुलिस का बयान सामने आया था वो निराशाजनक था. उसे सांस्कृतिक संगठन बताने की कोशिश की गई थी. नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ख़ुद को 'भारत का सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले काडर बेस्ड जन-आंदोलन बताने वाला' पीएफ़आई 23 राज्यों में फैले होने और चार लाख सदस्यता का दावा करता है.

    राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह से ही पॉपुलर फ़्रंट ऑफ़ इंडिया के ठिकानों पर कई राज्यों में छापेमारी की है.

    समाचार एजेंसियों के मुताबिक जांच एजेंसी ने सौ से अधिक लोगों को हिरासत में भी लिया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केरल में पीएफ़आई के ज़िला और राज्य के कई नेताओं के यहां जांच अधिकारी पहुँचे. पीएफ़आई के चेयरमैन ओएमए सलाम के मलाप्पुरम के घर पर भी छापेमारी की गई.

    इसके अलावा तमिलनाडु के कोएंबतूर, कडालोर, रामनाड, डिंडीगुल, तेनी और तेनकासी में भी पीएफ़आई के पदाधिकारियों के यहाँ जांच की गई.

  7. 22 सितंबर 2022 का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’ सुनिए मानसी दाश और प्रेरणा से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. चीन: भूकंप के 17 दिन बाद लापता व्यक्ति को ज़िंदा बचाया गया

    व्यक्ति की खोज

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    चीन में आए भूकंप के बाद 17 दिनों से पहाड़ों में लापता हुए व्यक्ति को ज़िंदा बचा लिया गया है.

    चीन के सिचुआन प्रांत में 5 सितंबर को 6.6 तीव्रता का भूंकप आया था जिसमें 93 लोगों की मौत गई थी और 400 से अधिक लोग घायल हो गए थे.

    स्थानीय मीडिया के मुताबिक गेन यू नाम का व्यक्ति हाइड्रो पावर प्लांट में दूसरों की मदद करने की वजह से पीछे छूट गया था. चश्मा खो जाने की वजह से व्यक्ति कई दिनों से उबड़ खाबड़ इलाके से निकलने के लिए संघर्ष कर रहा था.

    बुधवार को एक स्थानीय व्यक्ति ने गेन यू को घायल अवस्था में पाया.

    गेन यू अपने एक साथी के लोगों को प्राथमिक उपचार देने और बांध से पानी छोड़कर बाढ़ को रोकने के लिए पांच सितंबर के दिन वांडोंग हाइडो पावर प्लांट में रुके हुए थे.

    गेन यू के साथी लुओ ने बताया कि उन्होंने अपने कपड़े पेड़ की टहनियों पर लटका कर मदद मांगने की भी कोशिशें की थी.

    लुओ को तो तीन दिन बाद बचाव दल ने बचा लिया लेकिन गण को ढूंढने में काफी वक्त लगा.

  9. पीएम मोदी जाएंगे जापान, शिंज़ो आबे के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जापान जाएंगे.

    इसकी पुष्टि विदेश मंत्रालय ने की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग से जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा के साथ भी मुलाकात करेंगे.

    शिंज़ो आबे का अंतिम संस्कार टोक्यो के निप्पॉन बुडोकन में होगा. इसमें 6 हज़ार से ज़्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

    8 जुलाई 2022 को शिंज़ो आबे एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, जब उन्हें पीछे से गोली मारी गई.

    गोली लगने के बाद शिंज़ो आबे को हेलीकॉप्टर से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

  10. मुद्रा लोन पर चिदंबरम ने पूछे सवाल, बीजेपी सांसद ने दिया ये जवाब

    पी चिदंबरम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार की छोटे कर्ज़ देने की मुद्रा योजना पर हमला बोला है.

    उन्होंने ट्वीट कर कहा है, “स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने फ़ख़्र के साथ कहा है कि उसने तमिलनाडु-पुदुच्चेरी ज़ोन में 26,750 लाभार्थियों को वर्ष 2121-22 में 1,000 करोड़ का कर्ज़ बांटा है. ये आंकड़ा अच्छा लग रहा है लेकिन ध्यान से देखें तो पूरी कहानी समझ आती है.”

    उनका तर्क है कि औसतन हर लाभार्थी को 3.73 लाख रुपये का लोन दिया गया है और इतने पैसे में कितनी नौकरियां पैदा हो पाएंगी.

    उन्होंने कहा कि शायद इसी वजह से मुद्रा लोन के अंतर्गत कर्ज़ न चुकाने का अनुपात सबसे अधिक है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मुद्रा लोन क्या हैं?

    प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) वंचित और सामाजिक-आर्थिक रूप से उपेक्षित समुदाय को वित्तीय सहायता देता है.

    इस योजना के तहत ऋण बैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों, लघु वित्तीय संस्थान, अन्य वित्तीय मध्यस्थों के माध्यम से 10 लाख रुपये तक के ऋण प्रदान किए जाते हैं.

    सांसद का चिदंबरम को जवाब

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बुलंदशहर से बीजेपी सांसद भोला सिंह ने पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम को ट्विटर पर जवाब दिया है.

    भोला सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है, “पीएम मुद्रा योजना की कई कामयाब कहानियाँ हैं. आप बहुत जल्दी किसी भी योजना को असफल बता देते हैं जैसे कि आपने यूपीआई को बताया था.”

    इसके बाद सांसद ने एक कहानी का लिंक दिया है जिसमें मुद्रा लोन के कारण पांच कामयाब लोगों की कहानी है.

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, भ्रष्टाचार के मामले में चीन के पूर्व न्याय मंत्री को निलंबित मौत की सज़ा

    फू को सज़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ने वाले चीन के पूर्व न्याय मंत्री फू झेंगहुआ को रिश्वत लेने के मामले में जेल भेजा गया है.

    फू को जुलाई में 117 मिलियन युआन रिश्वत के रूप में लेने का दोषी पाया गया है.

    चीनी मीडिया ने बताया कि उन्हें निलंबित मौत की सज़ा मिली है जो दो साल में आजीवन कारावास में बदल जाएगी.

    फू झेंगहुआ 2018 से 2020 तक चीन के न्याय मंत्री थे. उन्होंने पुलिसकर्मी से लेकर चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के उप प्रमुख तक का पद संभाला.

    इस हफ्ते, तीन पूर्व पुलिस प्रमुखों को सज़ा सुनाए जाने के बाद फू को जेल भेजा गया है. चारों लोगों पर ना सिर्फ़ भ्रष्टाचार के आरोप हैं बल्कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए वफादार नहीं होने का भी आरोप है.

    चारों पर आरोप है कि वे एक दूसरे पूर्व सुरक्षा प्रमुख सन लिजुन की देखरेख में एक भ्रष्ट राजनीतिक ग्रुप का हिस्सा थे. सन लिजुन अपनी सज़ा का इंतज़ार कर रहे हैं.

    फू झेंगहुआ ने कई भ्रष्ट राजनेताओं के ख़िलाफ़ जांच का नेतृत्व किया है. पिछले साल अक्टूबर में पार्टी ने बताया था कि वो अनुशासन और राष्ट्रीय कानूनों के गंभीर उल्लंघन के मामले में फू की जांच कर रही है.

    उन्हें पद से बर्ख़ास्त कर दिया था और फिर इस साल मार्च महीने में पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया. इसके एक महीने के बाद उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था.

    अगले महीने कम्युनिस्ट पार्टी की एक प्रमुख बैठक से पहले अधिकारियों पर अचानक कार्रवाई के बीच उन्हें दोषी ठहराया गया है.

    चीन की सत्ताधारी पार्टी हर पांच साल में इस बैठक का आयोजन करती है इसमें राष्ट्रपति शी जिनपिंग को ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल दिए जाने की उम्मीद है.

  12. ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख इमाम ने मोहन भागवत को बताया 'राष्ट्रपिता'

    अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख मौलवी उमर अहमद इलियासी

    इमेज स्रोत, ANI

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली में ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मौलवी उमर अहमद इलियासी ने मोहन भागवत को राष्ट्रपिता बताया है. उन्होंने कहा, "हमारा डीएनए एक ही है, केवल भगवान की पूजा करने का हमारा तरीका अलग है."

    दोनों की ये मुलाकात बंद कमरे में करीब एक घंटे तक चली. उमर अहमद इलियासी के बेटे सुहैब इलियासी ने कहा कि इससे देश को काफी अच्छा संदेश गया है. हमने परिवार की तरह बैठकर बात की और ये बहुत अच्छा है कि हमारे बुलाने पर वे यहां आए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मुलाकात के बाद मोहन भागवत ने मदरसे का दौरा किया और वहां पर बच्चों से मुलाकात की.

    संगठन के मुताबिक आरएसएस प्रमुख ने हाल ही में मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने की कोशिश की है.

    कर्नाटक में हिजाब विवाद और बीजेपी नेता नुपूर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद ये मुलाकात काफ़ी अहम है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  13. इमरान ख़ान से अदालत ने लिखित माफ़ी मांगने को कहा

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक़-ए-इंसाफ़ के अध्यक्ष इमरान खान ने अदालत की अवमानना ​​मामले में महिला जज से माफ़ी मांगने की पेशकश की है. इसके बाद इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने उन पर अभियोग ना लगाने का फैसला किया है.

    महत्वपूर्ण है कि पिछली सुनवाई पर अदालत ने उनके जवाब को संतोषजनक नहीं पाया था, और आज की तारीख उन पर अभियोग तय करने के लिए निश्चित की थी.

    हालांकि आज जब मामले की सुनवाई शुरू हुई तो इमरान ख़ान के वकील ने कोर्ट से कहा कि उनका मुवक्किल कुछ कहना चाहता है, जिस पर कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री को बुलाया.

    तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष ने पीठ को संबोधित करते हुए कहा कि वह महिला न्यायाधीश से व्यक्तिगत रूप से माफ़ी मांगने के लिए तैयार हैं.

    अदालत ने उनके बयान की सराहना की और उन्हें 29 सितंबर तक लिखित हलफ़नामा देने को कहा है. अगली सुनवाई पर कोर्ट इमरान खान के दिए गए हलफनामे की जांच करेगा.

    पांच जजों की पीठ ने फ़िलहाल अभियोग दाखिल नहीं करने का फैसला करते हुए मामले की सुनवाई 3 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी.

    मामला क्या है?

    बता दें कि इमरान ख़ान ने बीती 20 अगस्त को हुई एक रैली में अपने सहयोगी शहबाज़ गिल के साथ हुए बर्ताव को लेकर पुलिस विभाग और चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारियों और राजनीतिक विरोधियों के ख़िलाफ़ मुकदमे दर्ज करने का एलान किया था.

    इसी रैली में इमरान ख़ान ने अतिरिक्त ज़िला और सत्र न्यायाधीश ज़ेबा चौधरी को भी धमकी दी थी कि उन्हें ‘खुद को तैयार कर लेना चाहिए क्योंकि उनके ख़िलाफ़ भी कदम उठाए जाएंगे.’

    जज ज़ेबा चौधरी ने ही शहबाज़ चौधरी को दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा था.

    इस धमकी के कुछ घंटों बाद ही इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ एंटी-टेरेरिज़्म कानून के तहत पुलिस, न्यायपालिका और अन्य शासकीय अधिकारियों को धमकाने का मामला दर्ज किया गया था.

    जस्टिस आमेर फारुक़ ने गिल की पुलिस रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई करते हुए इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ अवमानना का मामला दर्ज किया था.

  14. नीतीश कुमार के साथ सोनिया गांधी से मिलने जाएंगे लालू प्रसाद यादव

    नीतीश कुमार के साथ लालू प्रसाद यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव का कहना है कि नीतीश कुमार के साथ वे जल्द ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे.

    ये मुलाकात 2024 के आम चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने के मकसद से होगी.

    पार्टी की स्टेट काउंसिल मीटिंग को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वे सोनिया गांधी के अलावा कांग्रेस की पदयात्रा पूरी होने के बाद राहुल गांधी से भी मिलेंगे और 2024 के आम चुनावों में एक साथ मिलकर विपक्ष बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देगा.

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बिहार के सीमांचल में होने वाली यात्रा को लेकर उन्होंने राज्य के लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

    उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग अलग अलग समाज के लोगों को एक दूसरे से लड़ने के लिए भड़का सकते हैं.

    अमित शाह शुक्रवार और शनिवार को बिहार के पूर्णिया और किशनगंज जिले में रैली करने जा रहे हैं.

  15. कांग्रेस अध्यक्ष पद पर क्या बोले राहुल गांधी?

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, @INCINDIA

    भारत जोड़ो अभियान पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एर्नाकुलम में कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद सिर्फ़ एक संगठन का पद नहीं है. बल्कि ये एक विचार धारा है.

    भारत जोड़ो पद यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि यह यात्रा बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ जंग है. उन्होंने कहा कि यह देश को एक रखने की यात्रा है.

    कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि ये एक ऐतिहासिक पद है और ये पद भारत के बारे में एक ख़ास विचार रखता है. उन्होंने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष का पद मात्र एक संगठन का पद नहीं है. यह एक विचारधारा का पद है. यह एक विश्वास का पद है."

    इस दौरान राहुल ने कहा कि मैं कैंडिडेट हूं या नहीं वो इस यात्रा से भटकाव है. और मैं इससे भटकने वाला नहीं हूं.

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    राहुल गांधी से जब ये पूछा गया कि इस यात्रा में उत्तर प्रदेश को क्यों नहीं शामिल किया गया तो उन्होंने कहा ये यात्रा एक जगह से दूसरे जगह जाने की यात्रा है. अभी हम यूपी नहीं जा रहे हैं. हम गुजरात, बिहार, बंगाल भी नहीं जा रहे हैं. हम 10 हज़ार किलोमीटर पैदल नहीं चल सकते.

    हालांकि राहुल ने ये स्पष्ट किया कि "हमारे पास उत्तर प्रदेश को लेकर बिल्कुल स्पष्ट सोच है."

    यह पूछने पर कि पीएफ़आई के दफ़्तरों और लोगों पर छापे मारे जा रहे हैं, तो राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी तरह की सांप्रदायिकता और हिंसा, भले फिर वो कहीं से भी पैदा हो रही हैं वे सब एक जैसी हैं उनके खिलाफ लड़ने की जरूरत है और इसमें जीरो टॉलरेंस होना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. पंजाब: गवर्नर से विवाद के बाद भगवंत मान ने 27 सितंबर को फिर बुलाया विधानसभा सत्र

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

    इमेज स्रोत, Twitter/BhagwantMann

    इमेज कैप्शन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को एलान किया है कि 27 सितंबर को पंजाब विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा.

    उन्होंने कहा है कि ‘आज की कैबिनेट बैठक में तय किया गया है कि आगामी 27 सितंबर को विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा. बिजली और पराली जलाने जैसे मुद्दों पर बात की जाएगी. हम (राज्यपाल की ओर से) विधानसभा सत्र रद्द किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएंगे.’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भगवंत मान ने इससे पहले 22 सितंबर को एक दिवसीय सत्र बुलाया था लेकिन राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने इसे रद्द कर दिया था.

    भगवंत मान ने इसके विरोध में ट्विटर पर लिखा है –

    ‘राज्यपाल द्वारा विधानसभा ना चलने देना देश के लोकतंत्र पर बड़े सवाल पैदा करता है. अब लोकतंत्र को करोड़ों लोगों द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि चलाएंगे या केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किया हुआ एक व्यक्ति. एक तरफ भीमराव जी का संविधान और दूसरी तरफ ऑपरेशन लोटस. जनता सब देख रही है.’

    लेकिन कुछ समय पहले ही पंजाब में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी किसान नेताओं और बीजेपी की ओर से विरोध का सामना कर रही है.

    किसान नेताओं के गुट भाकियु (एकता-उग्राहां) ने आम आदमी पार्टी की सरकार के प्रति अविश्वास जताते हुए 12 बजे से तीन बजे तक अलग – अलग जगहों पर ट्रेन रोकने का एलान किया है.

  17. उत्तर कोरिया ने रूस को हथियार बेचने के दावों का खंडन किया

    उत्तर कोरिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर कोरिया ने रूस को हथियार बेचने से जुड़े अमेरिकी दावों का खंडन किया है.

    उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसने रूस को हथियार नहीं बेचे हैं और उसकी ऐसी योजना भी नहीं है.

    अमेरिकी अधिकारियों ने पहले कहा था कि रूस रॉकेट और आर्टिलरी शेल (तोपखाने के गोले) ख़रीदने के लिए उत्तर कोरिया का रुख कर सकता है.

    उन्होंने ये भी कहा था कि इस तरह के कदम एवं ईरान से हथियारों की कथित ख़रीदारी बताती है कि रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंध यूक्रेन युद्ध से जुड़े उसके प्रयासों को कमतर करने में कारगर साबित हो रहे हैं.

    रूस ने उस वक़्त भी इस तरह की ख़बरों का खंडन किया था. दोनों देशों के बीच हथियारों का लेनदेन संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन होगा.

    उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने उत्तर कोरियाई रक्षा मंत्रालय के अनाम अधिकारी के हवाले से बताया है कि “हमने कभी भी रूस को हथियार या गोला बारूद नहीं बेचे हैं और हम उन्हें हथियार बेचने की योजना नहीं बना रहे हैं.”

    उत्तर कोरिया ने अमेरिका समेत अन्य “विरोधी शक्तियों” पर “अपने मूल राजनीतिक और सैन्य लक्ष्यों का पीछा” के लिए अफ़वाहें फैलाने का आरोप लगाया है.

  18. पीएफ़आई छापों पर बोले गिरिराज सिंह, लालू और नीतीश कुमार पर की ये टिप्पणी

    बीजेपी नेता गिरिराज सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बीजेपी नेता गिरिराज सिंह

    बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने गुरुवार को बिहार में पीएफ़आई के दफ़्तरों पर पड़ते छापों के बाद लालू यादव और नीतीश कुमार पर टिप्पणी की है.

    उन्होंने कहा कि जब बिहार इस संस्था पर कार्रवाई हुई थी कुछ नेताओं निराश करने वाले बयान आए थे.

    गिरिराज सिंह ने कहा, “पीएफ़आई जो भारत विरोधी काम करता है. पूर्णिया को उसने अपना सेंटर बनाया है. ये दुर्भाग्य है जब फुलवारी शरीफ में पीएफ़आई पर छापे पड़े तब पुलिस का निराशाजनक वक्तव्य आया था. नीतीश और लालू बाबू तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह से ही पॉपुलर फ़्रंट ऑफ़ इंडिया के ठिकानों पर कई राज्यों में छापेमारी की है.

    समाचार एजेंसियों के मुताबिक जांच एजेंसी ने सौ से अधिक लोगों को हिरासत में भी लिया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केरल में पीएफ़आई के ज़िला और राज्य के कई नेताओं के यहां जांच अधिकारी पहुँचे हैं. पीएफ़आई के चेयरमैन ओएमए सलाम के मलाप्पुरम के घर पर आधी रात से छापेमारी हो रही है.

    इसके अलावा तमिलनाडु के कोएंबतूर, कडालोर, रामनाड, डिंडीगुल, तेनी और तेनकासी में भी पीएफ़आई के पदाधिकारियों के यहाँ जांच की जा रही है.

  19. भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर की तुलना में 80.47 रुपये पर पहुंचा

    रुपया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी डॉलर की तुलना में गुरुवार को भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गयी है. बुधवार को भारतीय रुपया 79.98 के स्तर तक पहुंच गया था.

    लेकिन गुरुवार को भारतीय मुद्रा में गिरावट जारी रही.

    इसके साथ ही डॉलर की तुलना में रुपया 80.47 के स्तर पर पहुंच गया है.

    सरल शब्दों में कहें तो फॉरेन एक्सचेंज पर एक डॉलर के बदले में 80.47 रुपये मिल सकते हैं.

    रुपये में गिरावट के लिए अमेरिकी फेडरल रिज़र्व की ब्याज़ दरों में बढ़त को ज़िम्मेदार माना जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. ईरान में पांचवे दिन भी ज़ोरदार प्रदर्शन जारी, हिजाब पर बढ़ रहा है विवाद

    ईरान में होता विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, REX/Shutterstock

    ईरान में एक महिला महसा आमिनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन थमता हुआ नज़र नहीं आ रहा है. लगातार पांचवे दिन ईरान के अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन जारी है.

    बीबीसी को तेहरान, तालेश, मशाद, ज़हेदान, अहवाज़, सिरजन, अमोल, केशम और नौशहर समेत तमाम अन्य शहरों से वीडियो मिले हैं.

    इन विरोध प्रदर्शनों में 'तानाशाह की मौत हो' के नारे लगाए जा रहे हैं. ये नारा ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामनेई के लिए लगाया जा रहा था.

    पांचवे दिन हुए विरोध प्रदर्शनों में प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों से भिड़ते हुए नज़र आए. इसके साथ ही ईरान के कई हिस्सों में सोशल मीडिया एप्स जैसे इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप को प्रतिबंधित कर दिया गया है.

    महिलाओं ने लगातार पांचवे दिन भी कई जगहों पर हिजाब जलाकर विरोध करना जारी रखा है.

    ईरान में प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, SOCIAL MEDIA

    ईरान में ताज़ा प्रदर्शनों की शुरूआत महसा आमिनी नाम की एक लड़की की पुलिस हिरासत में मौत के बाद शुरू हुए हैं.

    ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत की 22 वर्षीया महसा आमिनी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी.

    उन्हें पिछले हफ़्ते तेहरान में 'हिजाब से जुड़े नियमों का कथित तौर पर पालन नहीं करने के लिए' गिरफ़्तार किया गया था.

    तेहरान की मोरलिटी पुलिस का कहना है कि ईरान में 'सार्वजनिक जगहों पर बाल ढँकने और ढीले कपड़े पहनने' के नियम को सख़्ती से लागू करने के सिलसिले में कुछ महिलाएँ हिरासत में ली गई थीं.महसा भी उनमें थीं.

    तेहरान पुलिस के कमांडर हुसैन रहीमी ने सोमवार को कहा कि पुलिस के ख़िलाफ़ 'कायराना इल्जाम' लगाए जा रहे हैं. महसा के साथ कोई हिंसा नहीं की गई थी और पुलिस उन्हें ज़िंदा रखने के लिए जो कुछ भी कर सकती थी, पुलिस ने किया.