यूक्रेन युद्ध: रूस के कब्जे से छूटे इज़ियुम में मिली सैकड़ों कब्रें
यूक्रेन ने बताया है कि रूस के क़ब्ज़े से हाल में छुड़ाए गए उसके शहर इज़ियुम के पास के जंगल में सैकड़ों कब्रें पाई गई हैं.
लाइव कवरेज
कुमारी स्नेहा and चंदन शर्मा
वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका से लगभग दो फ़ीसदी टूटे भारत के शेयर बाज़ार
इमेज स्रोत, ANI
दुनिया के
बाज़ारों में कमज़ोरी के रुख़ से भारत के शेयर बाज़ारों में शुक्रवार को तेज़ गिरावट
दर्ज की गई.
समाचार एजेंसी
पीटीआई के अनुसार, बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज (एनएसई) में सप्ताह के अंतिम दिन दो फ़ीसदी से
ज़्यादा गिरावट रिकाॅर्ड की गई.
पीटीआई ने बताया
है कि ऐसा विदेशी धन के बाहर जाने और दुनिया में आर्थिक मंदी आने की आशंका से हुआ
है.
शुक्रवार को देश
के सबसे पुराने शेयर बाज़ार बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज के 30 अंकों वाले संवेदी सूचकांक ‘सेंसेक्स’ में 1,093 अंकों 1.82 फ़ीसदी की गिरावट
हुई और यह 58,840 पर बंद
हुआ.
वहीं भारत के
सबसे बड़े शेयर बाज़ार नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज के 50 अंकों वाले
संवेदी सूचकांक ‘निफ्टी’ में 346 अंकों 1.94 फ़ीसदी की कमी हुई और यह 17,531 पर बंद हुआ.
देश की जिन
कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें टेक
महिंद्रा,
अल्ट्राटेक, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड
महिंद्रा,
विप्रो, टीसीएस, नेस्ले, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ प्रमुख हैं.
भारत के अलावा, सोल, टोक्यो, शंघाई, हाॅन्गकाॅन्ग, अमेरिका और यूरोप के शेयर बाज़ारों में भी
शेयरों में गिरावट का माहौल देखा गया है.
बदल रही है क्रिप्टो की दुनिया
वीडियो कैप्शन, क्रिप्टो करेंसी की दुनिया में आने वाला है एक बड़ा बदलाव
क्रिप्टो-करेंसी के बारे में आपने सुना ही होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिप्टो-करेंसी की दुनिया में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है?
क्या है ये बदलाव. देखिए इस रिपोर्ट में.
ब्रेकिंग न्यूज़, एससीओ सम्मेलन: तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन के साथ पीएम मोदी की मुलाकात, क्या हुई बात
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
शंघाई सहयोग सम्मेलन की बैठक के दौरान समरकंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन की मुलाकात हुई है.
प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने ट्विटर हैंडल में इस मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों नेताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत और तुर्की के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और हाल ही में द्विपक्षीय व्यापार में हुई बढ़ोतरी की सराहना की.
उन्होंने ये भी कहा कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
जानिए गर्भाशय कैंसर के लक्षण और इसका इलाज
वीडियो कैप्शन, जानिए, गर्भाशय कैंसर के लक्षण और इसका इलाज
अगर किसी महिला को 9 साल की उम्र से पहले पीरियड्स शुरू हुए हों या 52 साल के बाद मेनोपॉज़ हो तो ये गर्भाशय कैंसर का एक बड़ा कारण हो सकता है.
क्या आप जानती हैं कि महिलाओं का बच्चे देर से पैदा करना या बांझपन गर्भाशय के कैंसर का कारण बन सकता है?
गर्भाशय कैंसर के लक्षण और इसके इलाज के बारे में ऑन्कोलॉजिस्ट और स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉक्टर कनिका गुप्ता से जानिए.
मछली के जीवाश्म में मिला दुनिया का सबसे पुराना ह्रदय, करोड़ों साल पुराना है यह
ऑस्ट्रेलिया में
पाए गए एक मछली के जीवाश्म में दुनिया का सबसे पुराना ह्रदय ढूंढ़ा गया है.
विज्ञान
के जाने-माने जर्नल ‘साइंस’ में छपे एक शोध में इस ह्रदय की उम्र लगभग 38 करोड़ साल
बताई गई है.
शोधकर्ताओं के
अनुसार, इस जीवश्म में पाया गया ह्रदय न केवल मछली
बल्कि इंसान सहित किसी भी रीढ़ वाले जीव में सबसे पुराना है.
उनके अनुसार, जीवों में ह्रदय की विकास यात्रा का पता इस जीवाश्म से चलता है.
इमेज स्रोत, LINDSAY HATCHER
अब लुप्त हो चुकी ‘गोगो’ नाम की इस मछली का जीवाश्म पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के नाॅर्दन केप प्रांत के किम्बरले के पास मिले एक चट्टान में सुरक्षित पाया गया.
पर्थ की कर्टिन यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर केट ट्रिनास्टिक ने बीबीसी से कहा कि जब उन्हें पता चला कि यह दिल इतना पुराना है, तो उन्हें यक़ीन नहीं हो पाया.
उनके अनुसार, वो पल वाकई अविश्वसनीय था.
महाराष्ट्र में साधुओं की पिटाई का मामला क्या है?
वीडियो कैप्शन, महाराष्ट्र के सांगली में साधुओं की पिटाई का मामला सामने आया है.
महाराष्ट्र के सांगली में साधुओं की पिटाई का मामला सामने आया है. यहां 4 साधुओं की बच्चा चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई कर दी गई.
घटना 13 सितंबर की है और साधु उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.
ये साधु भगवान के दर्शन के लिए कर्नाटक से महाराष्ट्र के पंढरपुर जा रहे थे. सांगली पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ईडी ने चीन की लोन ऐप कंपनियों के 46 करोड़ रुपये किए ज़ब्त
इमेज स्रोत, ANI
प्रवर्तन
निदेशालय ने शुक्रवार को कहा है कि उसने भारत में लोन देने के कारोबार में शामिल
चीन की कई ऐप कंपनियों के लगभग 46 करोड़ रुपये की राशि ज़ब्त कर ली है.
समाचार एजेंसी
पीटीआई ने ईडी के हवाले से बताया है कि 46.67 करोड़ रुपये की जो रकम ज़ब्त की गई है, वो ईजबज़, रेज़रपे, कैशफ्री और पेटीएम जैसी पेमेंट गेटवे कंपनियों
के खातों में पड़ी थी.
इससे पहले आरोप
लगाया गया था कि चीन की कई लोन कंपनियां मनी लाॅन्ड्रिंग के धंधे में शामिल हैं.
इसलिए ईडी की यह कार्रवाई मनी लाॅन्ड्रिंग रोधी क़ानून के तहत हुई है.
इन आरोपों के बाद
ईडी ने बुधवार को दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, जोधपुर और
बेंगलुरु स्थित इन कंपनियों के कई ठिकानों पर छापे मारे थे.
ईडी के बयान में
बताया गया था कि छापेमारी में कई आपत्तिजनक दस्तावेज़ ज़ब्त किए गए. साथ ही इससे
जुड़ी संस्थाओं और पेमेंट एग्रीगेटरों के वर्चुअल अकाउंट में बड़ी राशि बरामद की गई.
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बताया अब सब्सिडी वाली बिजली कैसे मिलेगी?
वीडियो कैप्शन, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में अब फ्री बिजली कैसे मिलेगी?
दिल्ली में बिजली सब्सिडी लेने के लिए अब लोगों को आवेदन देना होगा. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सब्सिडी अब सिर्फ़ उन लोगों को मिलेगी जो इसके लिए आवेदन करेंगे.
उन्होंने कहा जो लोग 31 अक्तूबर तक आवेदन देते हैं उन्हें 1 अक्तूबर से सब्सिडी मिलेगी. बाद के महीनों में भी सब्सिडी का आवेदन दिया जा सकता है. साथ ही साल में एक बार सब्सिडी को छोड़ने का मौका मिलेगा.
केजरीवाल ने बताया कि बिजली के बिल के साथ लोगों को एक फ़ॉर्म दिया जाएगा जिसके ज़रिए वो सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते है. इसके साथ ही व्हाट्सऐप के ज़रिए भी आवेदन किया जा सकता है.
इसके लिए 7011311111 पर मिस कॉल दें, आपके व्हाट्सऐप पर एक फ़ॉर्म आएगा, उसे भरना होगा. अरविंद केजरीवाल के मुताबिक़ 3 दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और सब्सिडी मिलने लगेगी.
अब्राहम समझौते से इसराइल के साथ रिश्तों में क्या बदला, बोले यूएई के विदेश मंत्री
इमेज स्रोत, TWITTER@YairLapid
इमेज कैप्शन, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री अब्दुल्लाह बिन ज़ायेद अल नाहयान और इसराइल के प्रधानमंत्री यायिर लैपिड
संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री अब्दुल्लाह बिन ज़ायेद अल नाहयान ने तेल अवीव में इसराइल के प्रधानमंत्री यायिर लैपिड से मुलाकात की है.
तेल अवीव में गुरुवार को हुई मुलाकात के बाद बिन ज़ायेद ने अपने बयान में कहा है कि दोनों के बीच समान हितों वाले कई मुद्दों और यूएई और इसराइल के बीच सहयोग बढ़ाने की संभावना पर बात हुई.
यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम की रिपोर्ट के अनुसार, बिन ज़ायेद ने कहा कि दोनों देशों और उनके लोगों के बीच गर्मजोशी भरे संबंधों की शुरुआत करने वाले अब्राहम समझौते की दूसरी सालगिरह के मौके पर उनकी ये यात्रा हो रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इस समझौते के बाद दोनों देशों के संबंधों में क्या बदलाव हुए हैं, इसकी चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में लगभग पांच लाख इसराइली लोग यूएई की यात्रा कर चुके हैं. दोनों देशों के बीच हर रोज़ सात-आठ फ़्लाइट की सर्विस है.
मई में इसराइल के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते पर बिन ज़ायेद ने बताया कि ये 'अब तक का सबसे तेज़ फ्री ट्रेड' डील है जिस पर इसराइल ने दस्तखत किए हैं.
बिन ज़ायेद की यात्रा पर इसराइल के प्रधानमंत्री की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है. पीएम यायिर लैपिड ने बिन ज़ायेद की यात्रा को ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने ट्विटर पर कहा, "साथ मिल कर हम इस क्षेत्र के लोगों के सुनहरे भविष्य का निर्माण कर रहे हैं."
रोजर फ़ेडरर से जब सचिन ने कहा "मैं आपको क्रिकेट सिखाऊंगा"
इमेज स्रोत, Getty Images
"प्रिय रोजर, मेरे दोस्त और प्रतिद्वंद्वी... काश ये दिन कभी नहीं आता."
करीब डेढ़ दशक तक टेनिस कोर्ट पर राज करने वाले रोजर फ़ेडरर ने जब गुरुवार को संन्यास की घोषणा की तो उनके प्रतिद्वंद्वी रफ़ाएल नडाल समेत दुनियाभर के टेनिस प्रेमियों ने कुछ चुभन सी महसूस की. न ताक़त, न शोरशराबा और न ही किसी तरह का उतावलापन... बस अपने क्लासिक शॉट्स से प्रतिद्वंद्वी को छकाने की महारत हासिल करने वाले फ़ेडरर के प्रशंसक उन देशों में भी मौजूद हैं, जहाँ टेनिस की चर्चा कभी कभार ही होती है.
20 ग्रैंड स्लैम के साथ कुल 103 खिताब जीतने वाले फ़ेडरर जब एक हाथ से बैंकहैंड लगाते थे, तो कोर्ट पर मौजूद हज़ारों दर्शक और टेलीविजन सेट्स से चिपके उनके करोड़ों प्रशंसकों के हाथ तालियां बजाने के लिए साथ हो जाते थे.
310 हफ्तों तक दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रहे फ़ेडरर ने एक ट्विटर पोस्ट के ज़रिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया.
कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को थामेंगे बीजेपी का दामन, पार्टी का भी करेंगे बीजेपी में विलय
इमेज स्रोत, ANI
पंजाब के पूर्व
मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता
पार्टी में शामिल हो जाएंगे. उनके साथ ही उनकी पार्टी का भी बीजेपी में विलय हो
जाएगा.
पंजाब लोक
कांग्रेस के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने
यह जानकारी दी है.
प्रीतपाल सिंह के अनुसार, 80 साल के कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में राजधानी दिल्ली में बीजेपी में शामिल होंगे.
उन्होंने यह भी बताया है कि पंजाब के सात पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद भी कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बीजेपी का दामन थामेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
लंदन में अपना
इलाज कराकर लौटने के बाद कुछ दिनों पहले ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की थी.
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने
पिछले साल ही कांग्रेस पार्टी छोड़कर पंजाब लोक कांग्रेस बनाई थी. कांग्रेस छोड़ने
के कुछ समय पहले ही उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री का पद छोड़ा था.
वैसे इस साल
फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था.
SCO सम्मेलन भारत के लिए कितना अहम
वीडियो कैप्शन, भारत के लिए शंघाई सहयोग सम्मेलन के क्या हैं मायने
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से वन-टू-वन मुलाक़ात अभी तय नहीं है.
लेकिन अगर ये मुलाकात होती है, तो इससे क्या उम्मीद लगाई जाना चाहिए, ख़ासतौर पर ऐसे वक्त में, जब सीमा के मुद्दे पर भारत-चीन के बीच लंबे समय से जारी तनाव अभी भी बरकरार है.
भारत के लिए शंघाई सहयोग सम्मेलन के क्या मायने है, यही जानने के लिए बीबीसी ने पूर्व भारतीय राजनयिक फ़ुनचोक स्टॉबडन से बात की.
शंघाई सहयोग संगठन में क्या बोले पीएम मोदी
इमेज स्रोत, ANI
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में अपने भाषण में
कोरोना महामारी और यूक्रेन संकट की वजह से उपजे आर्थिक और खाद्य आपूर्ति संकट की
चर्चा की. उन्होंने इससे निपटने के उपाय भी बताए.
प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार रात समरकंद पहुंचे थे. आज वे सम्मेलन में शामिल हुए और अन्य नेताओं के साथ एक
तस्वीर ट्वीट की.
आठ नेताओं की इस तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी सबसे दाहिनी ओर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ सबसे बाईं ओर खड़े दिखे.
एससीओ के प्रभावी नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव का शुक्रिया अदा
किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा विश्व महामारी के बाद आर्थिक संकट से उबरने की कोशिश कर रहा है.
एससीओ के सदस्य देश वैश्विक जीडीपी में लगभग 30 प्रतिशत का योगदान देते हैं. वहीं, विश्व की 40 प्रतिशत जनसंख्या इन देशों में निवास करती हैं. इसलिए इन संकटों से निपटने में एससीओ देशों की भूमिका अहम है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस वर्ष भारत की अर्थव्यवस्था में 7.5 प्रतिशत वृद्धि की आशा है, जो विश्व की बड़ी इकोनॉमी में सबसे अधिक होगी.
पीएम मोदी ने कहा कि भारत प्रत्येक सेक्टर में इनोवेशन का समर्थन कर रहा है और आज देश में 70 हज़ार से अधिक स्टार्टअप्स हैं, जिनमें से 100 से अधिक यूनिकॉर्न (बिलियन डॉलर की कंपनी) हैं.
उन्होंने कहा कि ये अनुभव कई एससीओ सदस्यों के भी काम आ सकता है. इस उद्देश्य के लिए वे 'स्पेशल वर्किंग ग्रुप ऑन स्टार्टअप्स एंड इनोवेशन' की स्थापना करके एससीओ देशों के साथ अनुभव साझा करने को तैयार हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मोटे अनाज की खेती पर जोर
उन्होंने कहा कि विश्व आज खाद्य सुरक्षा के संकट का सामना कर रहा है. इस समस्या का संभावित समाधान है- मोटे अनाज की खेती और उपभोग को बढ़ावा देना.
यह एक ऐसा सुपरफूड है, जो न सिर्फ़ एससीओ देशों में बल्कि विश्व के कई भागों में हजारों सालों से उगाया जाता है.
उन्होंने कहा कि 2023 को 'यूएन इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स' के रूप में मनाया जाएगा. इसे बढ़ावा देने के लिए एससीओ के अंतर्गत 'मिलेट्स फूड फेस्टिवल' के आयोजन पर विचार किया जाना चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत विश्व के 'मेडिकल एंड वेलनेस टूरिज़्म' के लिए सबसे किफ़ायती जगहों में से एक है.
उन्होंने कहा कि एससीओ देशों के बीच ट्रेडिशनल मेडिसिन पर सहयोग बढ़ाना चाहिए और भारत इसके लिए नए 'एससीओ वर्किंग ग्रुप ऑन ट्रेडिशनल मेडिसिन' की पहल करेगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
पीएम मोदी ने और क्या कहा
भारत एससीओ सदस्य देशों के बीच अधिक सहयोग और आपसी विश्वास का समर्थन करता है.
महामारी और यूक्रेन संकट से ग्लोबल सप्लाई चेन में कई बाधाएं पैदा हुईं, जिसकी वजह से पूरा विश्व ऊर्जा और खाद्य संकट का सामना कर रहा है.
एससीओ को इसके लिए विश्वस्त, लचीला और विविध चेन विकसित करने के प्रयास करने चाहिए. कनेक्टिविटी के साथ यह भी महत्वपूर्ण है कि एक-दूसरे को ट्रांजिट का पूरा अधिकार दें.
उन्होंने कहा कि भारत को एक 'मैन्यूफैक्चरिंग हब' बनाने की दिशा में प्रगति हो रही है.
पाकिस्तान में बाढ़ के बाद बीमारी का ख़तरा
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान पर एक बड़े स्वास्थ्य संकट का ख़तरा मंडरा रहा है.
पाकिस्तान में आई भयानक बाढ़ ने अब तक क़रीब डेढ़ हज़ार लोगों की जान ले ली है.
इसे जलवायु परिवर्तन की वजह से आई आपदा कहा जा रहा है. लोगों को अब वहां डेंगू, मलेरिया और पेट में संक्रमण जैसी पानी से जुड़ी बीमारियां हो रही हैं.
स्वास्थ्य विशेषज्ञों को चिंता है कि पाकिस्तान पर एक बड़े स्वास्थ्य संकट का ख़तरा मंडरा रहा है. बीबीसी संवाददाता पुम्ज़ा फिग्लानी की रिपोर्ट.
गौतम अडानी फ़ॉर्ब्स की अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंचे
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत के उद्योगपति गौतम अडानी शुक्रवार को फ्रांस के
एलवीएमएच के बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर लोगों की
सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
एलन मस्क अब भी पहले नंबर पर हैं. दूसरे नंबर पर गौतम अडानी, तीसरे नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट, चौथे नंबर पर जेफ़ बेज़ोस और पांचवे नंबर पर बिल
गेट्स हैं.
गौतम अडानी एंड फैमिली का नेट वर्थ 154.6 बिलियन डॉलर
है. वहीं, स्पेस एक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का नेट वर्थ
$273.5 बिलियन डॉलर है. वहीं मुकेश अंबानी 92.1 बिलियन डॉलर नेट वर्थ के साथ आठवें
स्थान पर हैं.
घर के राशन से लेकर कोयले की खदान तक, रेलवे, हवाई अड्डे, बंदरगाह से लेकर बिजली बनाने तक ऐसे दर्जनों कारोबार हैं
जहां गौतम अडानी की बड़ी दखल है.
हाल ही में गौतम अडानी के नियंत्रण वाले अडानी
ग्रुप ने मीडिया कंपनी एनडीटीवी में अप्रत्यक्ष रूप से 29.18 फ़ीसदी हिस्सा ख़रीद
लिया है.
पीएम मोदी जिस समरकंद गए हैं, वहाँ दफ़न है तैमूर
पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ को देख पुतिन को क्यों आई हंसी
पाँच बार आईपीएल टाइटल जीतने वाली टीम मुंबई इंडियन्स को मिला नया कोच
इमेज स्रोत, Getty Images
इंडियन प्रीमियर लीग की टीम, मुंबई
इंडियन्स ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज को अपना हेड कोच बनाया
है.
नए हेड कोच के तौर पर वह आईपीएल के 2023 सीज़न से काम करेंगे.
बाउचर इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के कोच हैं. वह श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने की
जगह लेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
जयवर्धने 2017 से ही मुंबई इंडियन्स के हेड कोच हैं. उन्हें मुंबई इंडियन्स के भीतर ही अब बड़ा रोल मिला है. अब वह इस फ्रेंचाइजी के ग्लोबल हेड हो गए हैं.
मार्क बाउचर ने एक बयान में कहा कि मुंबई इंडियन्स का कोच बनना उनके लिए सम्मान और गर्व की बात है. यह सबसे सफल टीम में से एक है और वह इस टीम में और वैल्यू जोड़ने के लिए काम करेंगे.
इंग्लैंड के हाथों दक्षिण अफ्रीका के 2-1 से टेस्ट सिरीज़ गंवाने के बाद बाउचर ने टी-20 वर्ल्ड के बाद कोच का पद छोड़ देने की घोषणा की.
मुंबई इंडियन्स ने अब तक आईपीएल में पांच टाइटल्स अपने नाम किए हैं.
मोदी की SCO नेताओं के साथ तस्वीर पर कांग्रेस ने कहा - लाल नहीं, बंद आँख दिखाई दे रही है
इमेज स्रोत, @PMOIndia
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समरकंद में हो रहे शंघाई सहयोग संगठन के सम्मलेन में हिस्सा लेने गए हैं.
वहां पहुँच कर उन्होंने संगठन के अन्य नेताओं के साथ एक तस्वीर ट्वीट की है.
आठ नेताओं की इस तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी सबसे दाहिनी ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ सबसे बाईं ओर खड़े दिख रहे हैं.
कांग्रेस पार्टी के नेता गौरव गोगोई ने इस तस्वीर पर चुटकी लेते हुए ट्विटर पर लिखा, "विदेश मंत्रालय और पीएम मोदी की ओर से ख़राब शो. हमारा मज़बूत देश सबसे आख़िर में खड़ा है. और उसे दूसरी छोर पर खड़े पाकिस्तान के साथ संतुलित किया गया है. मुझे लाल आँख नहीं बल्कि बंद आँख दिखाई दे रहा है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे.
इसके अलावा उनके चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने के बारे अब भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
दिल्ली की शराब नीति मामले में कई शहरों में ईडी की छापेमारी
इमेज स्रोत, ANI
प्रवर्तन निदेशालय शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले में हैदराबाद, बेंगलुरु और
चेन्नई समेत कई शहरों में छापेमारी कर रहा है.
यह छापेमारी ऐसे दिन हो रही है जब जेल में बंद, दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन से आबकारी नीति मामले में पूछताछ होने वाली है.
जैन को करीब तीन महीने पहले मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ़्तार किया गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
सीबीआई दिल्ली में शराब के ठेकों के आवंटन के बारे में दिल्ली सरकार द्वारा तय की गई आबकारी नीति की तफ़्तीश कर रही है.
उसके बाद सीबीआई ने जिन लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की थी, प्रवर्तन निदेशालय ने भी उनपर जांच शुरू कर, मनी लॉन्ड्रिंग के केस शुरू कर दिए हैं.
दिल्ली बीजेपी भी आप पर लगातार शराब के ठेकों के आवंटन में धांधली के आरोप लगाती रही है. गुरुवार को बीजेपी ने एक स्टिंग जारी कर केजरीवाल सरकार पर हमला बोला था.
बीजेपी ने दावा किया था कि शराब के ठेकों के ज़रिए केजरीवाल ने पसंदीदा लोगों को फ़ायदा पहुँचाया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर स्टिंग झूठा निकला तो पीएम मांफ़ी मांगे.
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सिसोदिया ने कहा, “पहले सीबीआई ने घर में रेड की, उन्हें कुछ नहीं मिला, ईडी ने जांच कर ली, कुछ नहीं मिला. अब बीजेपी स्टिंग लेकर आई है.''