प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर पलटवार

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर पलटवार किया है और साथ ही उनके 10 लाख नौकरी देने के ताज़ा वादे को लेकर उन्हें चैलेंज भी किया है.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and अभिजीत श्रीवास्तव

  1. भारत ने ड्रोन को तबाह करने वाले मिसाइल का परीक्षण किया पूरा, क्यों है ये अहम

    QRSAM

    इमेज स्रोत, Twitter/DRDO

    रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भारतीय सेना ने सतह से हवा में मार करने वाली क्विक रिएक्शन मिसाइल (QRSAM) के सभी 6 परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया.

    DRDO ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में बताया कि ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से गुरुवार को किया गया ताज़ा परीक्षण भारतीय सेना के मूल्यांकन अभ्यास का एक हिस्सा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मिसाइल ने इस दौरान अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा. इस मिसाइल को ड्रोन जैसे पायलट रहित यानों को मार गिराने के लिए बनाया गया है.

    यह सिस्टम कई चीजों पर नज़र रखने और लक्ष्य को साधने में सक्षम है. इसे विकसित करने में DRDO की कई प्रयोगशालाओं का योगदान रहा है.

    QRSAM में इस्तेमाल सभी उपकरणों जैसे बैटरी मल्‍टीफंक्‍शन रडार, बैटरी सर्विलांस रडार, बैटरी कमांड पोस्‍ट व्‍हीकल और मोबाइल लाॅन्चर को देश में ही तैयार किया गया है.

    यह सिस्‍टम इतना सक्षम है कि यह मूव करते हुए टारगेट को डिटेक्‍ट और ट्रैक कर सकता है.

  2. LIVE: नीतीश कुमार नेताओं से मिलकर क्या बात करते हैं ? जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी से बात कर रही हैं सरोज सिंह

  3. झारखंड में सियासी संकट: हेमंत सोरेन के विधायक भाई ने बताई बार-बार दिल्ली आने की ये वजह

    बसंत सोरेन

    इमेज स्रोत, Twitter/JMM

    झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर सस्पेंस अभी बना हुआ है. चुनाव आयोग ने अपनी राय राज्यपाल को भेज दी है पर गवर्नर ने अभी कोई फ़ैसला नहीं किया है.

    इस बीच उनके भाई और दुमका से सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक बसंत सोरेन का एक अजीबोगरीब बयान आया है.

    राज्य के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही ने अपने ट्विटर एकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए बसंत सोरेन की आलोचना की है.

    इस वीडियो में, राज्य की ताज़ा राजनीतिक हलचल के बारे में एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि आप भी दिल्ली चले गए थे, क्यों?

    इसके जवाब में बसंत सोरेन ने कहा, ‘‘हां, गए थे. असल में मेरे अंडर गारमेंट्स कम हो गए थे, तो मैं अपने अंडर गारमेंट्स ख़रीदने मैं दिल्ली चला गया था.’’

    उन्होंने आगे जोड़ा कि वे अपने अंडर गारमेंट्स वहीं से लाते हैं.

    इसी बातचीत में उन्होंने बताया कि बीच में राज्य की राजनीतिक स्थिति में थोड़ी हलचल हुई थी, लेकिन स्थिति अब स्थिर है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायकी जाने की आशंका की वजह से राज्य में राजनीतिक संकट पैदा होने का ख़तरा बना हुआ है.

    पिछले हफ़्ते सत्तारूढ़ गठबंधन के लगभग सभी विधायकों को हाॅर्स ट्रेडिंग से बचाने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भेज दिया गया था.

    बाद में सभी विधायकों को विश्वास प्रस्ताव पर वोट डालने के लिए बुलाया गया था. विश्वास प्रस्ताव में मौजूदा सरकार को 81 में से 48 विधायकों का समर्थन हासिल हुआ.

  4. पीएम मोदी आज करेंगे सेंट्रल विस्टा का उद्घाटन, राजपथ की जगह अब लगा कर्तव्य पथ का बोर्ड

    कर्त्तव्य पथ

    इमेज स्रोत, Twitter/Kiren Rijiju

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम 7 बजे नई दिल्ली में इंडिया गेट के आस-पास के क्षेत्र सेंट्रल विस्टा के नए स्वरूप का उद्घाटन करेंगे. इसके तहत राजपथ का नाम अब कर्तव्य पथ कर दिया गया है.

    प्रधानमंत्री ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन करने के साथ इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उधर इस कार्यक्रम के पहले ही नई दिल्ली नगरपालिका परिषद एनडीएमसी ने सड़क किनारे लगे ‘ट्रैफिक साइन बोर्ड’ में राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ कर दिया है.

    उससे पहले एनडीएमसी ने बुधवार को हुई बैठक में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ रखने को मंज़ूरी दे दी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    गुरुवार को इंडिया गेट के पास अमर जवान ज्योति के नीचे 28 फीट लंबी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा.

    बुधवार को उनकी प्रतिमा वहां स्थापित कर दी गई.

  5. कनाडाः चाकू से हमला करने वाले दूसरे संदिग्ध की गिरफ़्तारी के बाद मौत

    कनाडा

    इमेज स्रोत, Reuters

    कनाडा के सेंट्रल सैसकैचवान प्रांत में रविवार को कई लोगों को चाकू मारने वाले दूसरे संदिग्ध हमलावर मिल्स सैंडर्सन की भी मौत हो गई है.

    असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर रोंडा ब्लैकमोर ने बताया कि सैसकैचवान में जब उन्हें हिरासत में लिया गया था, तो उन्हें इलाज की ज़रूरत थी. लेकिन उन्होंने मिल्स सैंडर्सन की मौत की वजह के बारे में कुछ और भी बताने से इनकार कर दिया.

    उन्होंने कहा कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चल जाएगा.

    हालांकि एक अन्य अधिकारी ने मीडिया को बताया है कि उनकी मौत ख़ुद को चोट पहुंचाने के चलते हुई है.

    इससे पहले इन घटनाओं में शामिल डेमियन सैंडर्सन का शव हमले के एक दिन बाद एक घर में पाया गया था. डेमियन, मिल्स सैंडसर्न के बड़े भाई थे.

    कनाडा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    क्या है मामला?

    पुलिस के अनुसार सैंडर्सन मिल्स को बुधवार को सैसकैचवान प्रांत के रोस्टर्न से स्थानीय समय के अनुसार शाम साढ़े तीन बजे गिरफ़्तार किया गया था.

    पुलिस के अनुसार मिल्स पर सालों से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. हिंसा का इतिहास होने के बावजूद उन्हें पेरोल पर जेल से रिहा करने के फ़ैसले पर सवाल उठाते हुए लोग इसकी काफ़ी आलोचना कर रहे हैं.

    रविवार को 13 अलग-अलग जगहों पर किए गए इन हमलों में 10 लोग मारे गए थे, जबकि 18 अन्य घायल हुए थे.

    घायलों में से 10 लोग अभी भी अस्पताल में हैं. उनमें से तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

  6. प्रशांत किशोर पर भड़के नीतीश कुमार, बोले- उनको एबीसीडी भी पता है?

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, @NITISHKUMAR TWITTER

    अगले लोकसभा चुनाव के पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने के इरादे से दिल्ली पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को आड़े हाथों लिया है.

    मीडिया से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर के बारे में कहा, ‘‘वो आदमी मेरे साथ आए थे न! लेकिन जब मैंने बोला कि चुनावी प्रबंधन का ये सब काम छोड़ दीजिए, तो नहीं माने और देश भर की कितनी पार्टियों का काम करते रहे. ये उसका धंधा है.’’

    प्रशांत किशोर के राजनीति में उतरने के बारे में नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘अब बिहार में राजनीति करना चाहते हैं, तो करे न भाई! उससे क्या मतलब है. उसके बयान का कोई अर्थ नहीं है.’’

    वहीं राजनीति में नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने वाले प्रशांत किशोर के हाल के एक बयान पर उन्होंने कहा, ‘‘2005 से अब तक बिहार में जो काम हुआ है, उसका उन्हें एबीसीडी भी मालूम है? लेकिन हां, इन्हें मालूम है, अपना पब्लिसिटी लेने का, स्टेटमेंट देने का. वो इसी सब का एक्सपर्ट है.’’

    नीतीश कुमार ने आगे कहा, ‘‘वही सब अंड-बंड बोलते रहता है. कोई मतलब है इसका? यदि कोई ये सब बात बोलता है तो आप समझ लीजिए, मन होगा कुछ. बीजेपी के साथ रहने का या बीजेपी को भीतर से मदद करने का.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या कहा था प्रशांत किशोर ने?

    चुनावी रणनीतिकार और कभी नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में उपाध्यक्ष रहे प्रशांत किशोर ने सोमवार को कहा था कि फिर से जदयू और राजद की मिली-जुली सरकार बनने का असर केवल बिहार तक सीमित रहेगा और देश की राजनीति पर कोई असर नहीं होगा.

    उन्होंने नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जो एक महीने पक्ष में थे, वे अब विपक्ष की गोलबंदी कर रहे हैं.

  7. NEET परीक्षा का परिणाम जारी, ये छात्रा रही टॉपर

    NEET

    इमेज स्रोत, Twitter/ANI

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल काॅलेजों के एमबीबीएस कोर्स में दाखि़ले के लिए होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी सह एंट्रेस टेस्ट (NEET) के नतीजों का एलान बुधवार को कर दिया.

    NTA ने इन नतीजों के साथ ही परीक्षा में पूछे गए सवालों के सही जवाब भी जारी कर दिए.

    राजस्थान की तनिष्का ने नीट यूजी 2022 में पूरे देश में नंबर एक रैंक हासिल की है. वहीं वत्स आशीष बत्रा को दूसरी रैंक और हृषिकेश नागभूषण गंगुले ने तीसरी रैंक मिली है.

    इस साल देश के 497 और विदेश के 14 शहरों के कुल 3,750 केंद्रों पर 17 जुलाई को आयोजित इस परीक्षा में 16 लाख से ज़्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे.

    इनमें से क़रीब 56 प्रतिशत विद्यार्थियों यानी 9 लाख 94 हज़ार ने यह टेस्ट क्वालिफाई करने में कामयाबी पाई है.

    हालांकि 18 लाख 72 हज़ार विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा देने के लिए पंजीकरण करवाया था.

    इस परीक्षा के आधार पर देश के 612 मेडिकल और 317 डेंटल काॅलेजों में एडिमिशन होगा. इस साल एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन के लिए क़रीब 92 हज़ार सीट है, जबकि बीडीएस की 53 हज़ार सीटें हैं.

    नीट में सफल विद्यार्थियों को काॅलेजों में अपना एडमिशन सुरक्षित करने के लिए मेडिकल काउंसेलिंग कमेटी द्वारा आयोजित होने वाली काउंसलिंग में भाग लेना होगा.

  8. असम: ग्वालपाड़ा में क्या 'पुलिस कार्रवाई' से परेशान हो लोगों ने तोड़ा मदरसा?

    मदरसे को तोड़ते गांव वाले

    इमेज स्रोत, Dilip Kumar Sharma/BBC

    इमेज कैप्शन, मदरसे को तोड़ते गांव वाले

    असम के कुछ मदरसों में कथित तौर पर 'जिहादी गतिविधियों' का लिंक सामने आने के बाद सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है.

    इसी बीच ख़बर आई कि ग्वालपाड़ा ज़िले के एक गाँव में खु़द वहीं के लोगों ने मदरसा तोड़ दिया. क्या है ये पूरी घटना, ग्वालपाड़ा के गाँव से पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट.

  9. वियतनामः बार में लगी आग, 32 लोगों की मौत

    वियतनाम

    इमेज स्रोत, AN PHONG

    वियतनाम के दक्षिणी शहर थुआन आन के केराओके बार में लगी भीषण आग से कम-से-कम 32 लोगों की मौत हो गई है. कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं.

    देश के सरकारी मीडिया के अनुसार, मंगलवार की रात केराओके परिसर की दूसरी मंजिल पर लगी आग और उससे निकले धुएंँ में कई ग्राहक और स्टाफ फंस गए. वहां से निकलने का इमरजेंसी रास्ता भी इसकी चपेट में आ गया.

    रिपोर्ट के अनुसार इस आग की शुरुआत दूसरी मंज़िल से हुई, जो जल्द ही तीसरी मंज़िल तक पहुंच गई, जहां तेज़ी से जलने वाले सामान रखे हुए थे.

    लोक सुरक्षा मंत्रालय के आधिकारिक मुखपत्र काॅन्ग अन न्हान डान के अनुसार, मरने वाले 32 लोगों में 17 आदमी और 15 औरतें हैं.

    वहीं एक अन्य वेबसाइट ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि आग लगते समय बार में क़रीब 60 लोग मौजूद थे.

    बताया गया है कि आग से बचने के लिए कई लोग बालकनी में जमा हो गए थे, लेकिन लकड़ी के बने इंटीरियर तक आग फैलने से वहां भी सुरक्षित रहना संभव नहीं रह गया था. ऐसे में बचने के लिए दूसरी और तीसरी मंज़िल से चार लोगों ने इमारत से नीचे छलांग लगा दी.

    हो ची मिन्ह शहर के पास बसे थुआन आन में लगी इस आग की पुलिस जांच कर रही है.

  10. कनाडाः चाकू से हमला करने वाला दूसरा संदिग्ध गिरफ़्तार, 10 लोगों की गई थी जान

    मिल्स सैंडर्सन

    इमेज स्रोत, Reuters

    कनाडा के सेंट्रल सैसकैचवान प्रांत में रविवार को कई लोगों को चाकू मारने वाले दो संदिग्ध हमलावरों में से एक मिल्स सैंडर्सन को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. पहले संदिग्ध की लाश हमले के एक दिन बाद एक घर में मिली थी.

    पुलिस के अनुसार मिल्स को बुधवार को सैसकैचवान प्रांत के रोस्टर्न से स्थानीय समय के अनुसार शाम साढ़े तीन बजे गिरफ़्तार किया गया.

    पुलिस के अनुसार मिल्स पर सालों से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. हिंसा का इतिहास होने के बावजूद उन्हें पेरोल पर जेल से रिहा करने के फ़ैसले पर सवाल उठाते हुए लोग इसकी काफ़ी आलोचना कर रहे हैं.

    रविवार को 13 अलग-अलग जगहों पर किए गए इन हमलों में 10 लोग मारे गए थे, जबकि 18 अन्य घायल हुए थे. घायलों में से 10 लोग अभी भी अस्पताल में हैं. उनमें से तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

    मिल्स सैंडर्सन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, मिल्स को गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस को का़फ़ी मेहनत करनी पड़ी.

    मिल्स की गिरफ़्तारी

    पुलिस ने मिल्स की गिरफ़्तारी से पहले एडवाइज़री जारी करते हुए कहा था कि मिल्स अभी भी फरार है, लिहाजा लोगों को सतर्क रहना चाहिए.

    वहीं बुधवार शाम को लोगों के मोबाइल पर एक संदेश भेजा गया कि मिल्स को वाकावो शहर के पास एक आदमी को चाकू के साथ गाड़ी चलाते हुए देखा गया.

    वाकावो शहर रोस्टर्न से 44 किलोमीटर दूर है. मिल्स की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने कहा है कि अब ख़तरे की कोई बात नहीं है.

    पुलिस के अनुसार दो भाइयों ने किए ये हमले

    पुलिस ने इन घटनाओं में दो भाइयों का हाथ होने का दावा किया था. बाद में एक भाई 31 साल के डेमियन सैंडर्सन का शव जेम्स स्मिद क्री नेशन में पाया गया. हमले में हताहत हुए कई लोग इसी जगह रहते हैं.

    वैसे अभी तक ये साफ़ नहीं हो पाया कि डेमियन को क्या मिल्स ने ही मारा या किसी और ने. मिल्स सैंडर्सन को पकड़ने के लिए तीन प्रांतों की पुलिस को लगाया गया था.

    पुलिस ने दोनों भाइयों डैमियन और मिल्स पर हत्या का मामला दर्ज किया था. गिरफ़्तार किए गए मिल्स सैंडर्सन पर हत्या और हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है.

  11. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 07 सितंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.