प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर पलटवार

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर पलटवार किया है और साथ ही उनके 10 लाख नौकरी देने के ताज़ा वादे को लेकर उन्हें चैलेंज भी किया है.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and अभिजीत श्रीवास्तव

  1. प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर पलटवार, 10 लाख नौकरी देने की घोषणा पर दिया चैलेंज

    प्रशांत किशोर

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रशांत किशोर पर एक तल्ख़ बयान दिया था. वे बोले थे कि "उनको एबीसीडी भी पता है?"

    गुरुवार को प्रशांत किशोर ने उन पर पलटवार किया और साथ ही नीतीश कुमार को उनके 10 लाख नौकरी देने के ताज़ा वादे को लेकर भी चैलेंज किया.

    प्रशांत किशोर बोले, "17 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद आपको याद आया कि 10 लाख नौकरी दी जा सकती है. अगर आप इसको दे सकते हैं या इसको दे सकते थे तो अभी तक रुके क्यों हैं, पहले ही दे देना चाहिए था. लेकिन नीतीश कुमार इतने बड़े नेता हैं, उनको 'ए' से लेकर 'ज़ेड' तक आता है दूसरे को तो 'एबीसी' भी नहीं आता है."

    "उन्होंने कहा है कि 10 लाख नौकरी दे देंगे. तो हमने भी कहा कि 10 लाख नौकरी दे दीजिए, फिर हम जैसे लोगों को अभियान चलाने की क्या ज़रूरत है. 10 लाख नौकरी दे दीजिए, अभियान को वापस ले लेंगे. और केवल अभियान ही वापस नहीं लेंगे, उनके पीछे खड़े हो कर उनको अपना नेता मान कर... जैसे 2015 में उनका काम कर रहे थे, वैसे फिर से उनका काम करने लगेंगे. फिर से उनका झंडा लेकर घूमेंगे. 10 लाख लड़कों को नौकरी दे कर दिखाइए साल भर में. बारह महीना में से एक महीना निकल गया, दूसरा महीना चालू है. 12 महीना होने दीजिए उसके बाद उनसे पूछेंगे कि किसको एबीसी का ज्ञान है और किसको 'एक्सवाईज़ेड' का ज्ञान है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार की स्थिति को लेकर कई बातें कहीं और नीतीश कुमार से सवाल भी पूछे.

    उन्होंने कहा, "विकास के नज़रिए से बिहार में आज जो स्थिति है, चाहे नीतीश जी या पिछले कुछ दशकों में जिन लोगों ने भी बिहार को चलाया है तो जो कुछ भी काम उन्होंने किया या करने का दावा भी करते हैं, अगर उन सारी बातों को मान भी लीजिए तो भी इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है कि बिहार आज देश का सबसे ग़रीब और पिछड़ा राज्य है, देश में सबसे ज़्यादा अशिक्षित लोग, सबसे ज़्यादा बेरोज़गार लोग, ग़रीबी रेखा से नीचे रहने वाले सबसे ज़्यादा लोग बिहार में ही रहते हैं. सबसे ज़्यादा पलायन इस राज्य से होता है."

    "मैं कल नीतीश जी के बयान में देख रहा था, उन्होंने कहा कि इन लोगों को पता नहीं है एबीसी का ज्ञान नहीं है कि बिहार में कितना काम हुआ है. ठीक है हमें इसका ज्ञान नहीं है कि बिहार में क्या काम हुआ है आपको तो ए से लेकर ज़ेड तक का ज्ञान है. आप ही बता दीजिए कि क्या काम हुआ है. हमको नहीं बताइए नीति आयोग को बता दीजिए. जो आकड़ें बना रहे हैं लोग उनको बता दीजिए."

    "बिहार में 13 करोड़ से अधिक लोग रहते हैं, इनमें से आठ करोड़ लोग दिन का 100 रुपया नहीं कमाते हैं. 17 साल से नीतीश बाबू मुख्यमंत्री हैं. वो कह रहे हैं कि किसी को एबीसी का ज्ञान नहीं है, तो आप अपने ज्ञान से बता दीजिए कि 100 रुपये की आय वालों की आमदनी क्यों नहीं बढ़ रही है."

  2. एशिया कप में भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को 101 रन से हराया

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एशिया कप 2022 के अपने आखिरी मैच में भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को 101 रन से हरा दिया है.

    भारत ने पहले खेलते हुए विराट कोहली की 119 रनों की पारी की बदौलत अफ़ग़ानिस्तान के सामने 213 रनों की चुनौती रखी थी.

    भारतीय पारी में विराट कोहली के अलावा केएल राहुल ने अर्धशतक जमाया. रोहित शर्मा इस मुक़ाबले में नहीं खेल रहे हैं और उनकी ग़ैर मौजूदगी में राहुल को कप्तानी सौंपी गई है.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ़ग़ानिस्तान की टीम के विकेट पहले ओवर से ही गिरने लगे. शून्य पर पहला, एक रन पर दूसरा, 9 रन पर तीसरा, इसी स्कोर पर चौथा, 20 रन पर पांचवा और 21 रन बनने तक छह अफ़ग़ान खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे.

    अफ़ग़ानिस्तान की टीम पर कहर बन कर टूटे भुवनेश्वर कुमार. उन्होंने शुरुआती छह में पांच खिलाड़ियों को आउट किया.

    हालांकि इसके बाद एक ओर से इब्राहिम ज़रदान जम गए और उन्होंने 64 रनों की नाबाद पारी खेली. हालांकि अफ़ग़ानिस्तान की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट पर 111 रन ही बना सकी और यह मुक़ाबला 101 रन से हार गई.

    भुवनेश्वर कुमार ने अपने चार ओवरों में चार रन देकर पांच विकेट लिए. वहीं अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन और दीपक हुडा को एक-एक विकेट मिले.

    इसके साथ ही एशिया कप में इन दोनों टीमों का सफ़र भी ख़त्म हुआ. अब शुक्रवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अगला मैच खेला जाएगा और फिर ये दोनों टीमें ही रविवार को फ़ाइनल में भी आमने सामने होंगी.

  3. विराट कोहली का टी20 में पहला शतक, लंबे समय बाद शतक का सूना ख़त्म

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया है. यह कोहली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 71वां शतक है.

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक शतकों के मामले में अब कोहली दूसरे पायदान पर रिकी पोंटिंग के साथ आ गए हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक 100 शतकों का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है.

    कोहली का यह शतक एशिया कप 2022 के दौरान अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ मुक़ाबले में आया.

    एशिया कप से पहले तक विराट कोहली का ऑउट ऑफ़ फॉर्म होना चर्चा का विषय था. लेकिन विराट ने एशिया कप में एक के बाद एक लगातार कई बेहतर पारियां खेलीं और अब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में पहला शतक जमा दिया. यह विराट कोहली का 104वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच भी है.

    इससे पहले विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 94 रन था, जो उन्होंने वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ हैदराबाद में बनाया था.

    साथ ही विराट कोहली का यह शतक ढाई साल से भी अधिक समय के बाद आया है. उन्होंने 22 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के ख़िलाफ़ ईडेन गार्डन में 136 रनों की टेस्ट पारी खेली थी. वहीं एकदिवसीय मुक़ाबले में विराट ने 14 अगस्त 2019 को 114 रनों की नाबाद पारी खेली थी जो उनका इस फॉर्मेट में लगाया गया अब तक आखिरी शतक है.

    अफ़ग़ानिस्तान के सामने 213 रनों की चुनौती

    पाकिस्तान और श्रीलंका के ख़िलाफ़ दो मैच हारने के बाद टीम इंडिया एशिया कप में अपना आखिरी मैच खेल रही है.

    मैच में टॉस जीत कर अफ़ग़ानिस्तान ने पहले भारत को बल्लेबाज़ी के लिए उतारा.

    इस मैच में भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह केएल राहुल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं.

    भारत की ओर से बल्लेबाज़ी की शुरुआत कप्तान केएल राहुल और विराट कोहली ने की.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. केएल राहुल ने 41 गेंदों पर 62 रन बनाए. पहला विकेट गिरने पर टीम इंडिया का स्कोर 119 रन था.

    इसके बाद सूर्यकुमार यादव आए लेकिन वो केवल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

    सूर्यकुमार यादव के बाद पिच पर विकेटकीपर ऋषभ पंत आए और उन्होंने अपने पूर्व कप्तान विराट के साथ तीसरे विकेट के लिए नाबाद 87 रनों की साझेदारी निभाई.

    कोहली ने नाबाद 122 रन बनाए, पंत 20 रन पर नॉट आउट रहे. कोहली की इस शतकीय पारी की बदौलत भारत ने अफ़ग़ानिस्तान के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा.

  4. राजपथ आज से इतिहास की बात हो गया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी नई दिल्ली में सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन किया.

    इसके साथ ही वर्षों पुराना राजपथ कर्तव्य पथ बन गया. उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी अनावरण किया.

    कर्तव्यपथ का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज राजपथ इतिहास की बात हो गया.

    उन्होंने कहा, "ये अवसर ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है. हम सभी का सौभाग्य है कि हम इस दिन को देख रहे हैं इसके साक्षी बन रहे हैं. आज से राजपथ इतिहास बन गया है."

    उन्होंने कहा, "देश को आज एक नई प्रेरणा मिली है, नई ऊर्जा मिली है. आज हम गुज़रे हुए कल को छोड़ कर आने वाले कल की तस्वीर में नए रंग भर रहे हैं."

    वे बोले, "ग़ुलामी का प्रतीक किंग्सवे यानी राजपथ, आज से इतिहास की बात हो गया है, हमेशा के लिए मिट गया है. आज कर्तव्यपथ के रूप में नए इतिहास का सृजन हुआ है. मैं सभी देशवासियों को आजादी के इस अमृतकाल में, ग़ुलामी की एक और पहचान से मुक्ति के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस दौरान उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा के अनावरण के विषय में कहा, "ग़ुलामी के समय यहां ब्रिटिश राज के सत्ता की प्रतिमा लगी हुई थी, आज उसी स्थान पर नेताजी की प्रतिमा लगाई गई है."

    पीएम मोदी ने कहा, "आज इंडिया गेट के समीप हमारे राष्ट्रनायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की विशाल मूर्ति भी स्थापित हुई है. ग़ुलामी के समय यहां ब्रिटिश राजसत्ता के प्रतिनिधि की प्रतिमा लगी हुई थी. आज देश ने उसी स्थान पर नेताजी की मूर्ति की स्थापना करके आधुनिक, सशक्त भारत की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी है."

    इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि वे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास परियोजना पर काम करने वाले सभी श्रमिकों को आमंत्रित करेंगे.

  5. लद्दाख के गोगरा-हॉटस्प्रिंग से पीछे हट रही हैं चीन और भारत की सैन्य टुकड़ियां

    भारतीय सेना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत और चीन ने एक साझे बयान में कहा है कि कोर कमांडरों के बीच 16वें राउंड की बातचीत के बाद दोनों देशों की टुकड़ियां लद्दाख के गोगरा-हॉटस्प्रिंग (पीपी-15) इलाक़े से पीछे हट रही हैं.

    भारत की ओर जारी बयान में कहा गया है कि सुनियोजित ढंग से पीछे हटना, दोनों देशों की सीमाओं पर शांति के लिए सही क़दम है.

    ये बयान अगले सप्ताह उज़्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक से पहले आया है. इस बैठक भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हिस्सा लेंगे.

    पीआईबी का प्रेस नोट

    इमेज स्रोत, PIB

    भारत-चीन के बीच विवाद की जड़ क्यों है लद्दाख?

    • अप्रैल 2020 में शुरू हुआ ताज़ा विवाद, जब चीन ने विवादित एलएसी के पूर्वी लद्दाख में सैन्य मोर्चाबंदी की
    • गलवान घाटी, पैंगोंग त्सो और गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स जैसे इलाकों में दोनों देशों की सेनाएँ आमने-सामने आईं
    • 15 जून को गतिरोध हिंसक हुआ. गलवान में हुए खूनी संघर्ष में 20 भारतीय सैनिकों की मौत
    • बाद में चीन ने माना कि उसके भी चार सैनिक मरे, पर जानकारों के मुताबिक चीनी सैनिकों की मौत का आंकड़ा इससे कहीं ज़्यादा था.
    • फरवरी 2021 में दोनों देशों ने पैंगोंग त्सो के उत्तरी और दक्षिणी किनारे पर चरणबद्ध और समन्वित तरीके से तनाव को कम करने की घोषणा
    • गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स, डेमचोक और डेपसांग जैसे इलाकों को लेकर चल रहा विवाद जारी
    • एलएसी पर भारत और चीन के बीच कई सालों से कम-से-कम 12 जगहों पर विवाद रहा है.
    • जून 2020 के बाद दोनों देशों के कोर कमांडर स्तर पर 16 राउंड की बातचीत हो चुकी है.
    • ताज़ा बयान इसी 16वें राउंड के बाद जारी किया गया है.
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्यपथ का उद्घाटन और नेताजी की प्रतिमा का अनावरण किया

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्यपथ का उद्घाटन किया. इससे पहले उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण भी किया.

    इंडिया गेट के पास बनी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की यह प्रतिमा 28 फ़ीट ऊंची है.

    यह प्रतिमा ग्रेनाइट पत्थर पर बनाई गई है.

    इसी वर्ष 23 जनवरी को नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया था.

    ये दोनों निर्माण सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं.

  7. हिजाब की तुलना सिखों की पगड़ी और कृपाण से नहीं की जा सकती है: सुप्रीम कोर्ट

  8. 08 सितंबर 2022 का दिनभर- पूरा दिन पूरी ख़बर सुनिए मानसी दाश और सारिका सिंह के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  9. आर्थिक आधार पर आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तय किए तीन मुद्दे, मंगलवार को अगली सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने आदेश में तीन क़ानूनी मुद्दे तय किए हैं, जिन पर अदालत 13 सितंबर को फ़ैसला सुनाएगी. ये विषय संविधान के 103वें संशोधन की वैधता से जुड़े मुद्दे हैं.

    इसी संशोधन के ज़रिए आर्थिक रूप से कमज़ोर (इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन्स) तबकों को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में 10 फ़ीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया था.

    मुख्य न्यायाधीश जस्टिस उदय उमेश ललित की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद तीन क़ानूनी मुद्दों को तय किया है.

    सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पहला सवाल यह है कि क्या 103वें संविधान संशोधन को आर्थिक मानदंडों के आधार पर आरक्षण देने की अनुमति देने को संविधान के मूल ढांचे का उल्लंघन कहा जा सकता है?

    दूसरा मुद्दा है- क्या संशोधन को निजी ग़ैर-सहायता प्राप्त संस्थानों में प्रवेश के संबंध में विशेष प्रावधान करने की अनुमति देकर बुनियादी ढांचे को भंग करने वाला, कहा जा सकता है?

    तीसरा क़ानूनी मुद्दा, जिस पर कोर्ट विचार करेगा वह है- क्या यह एसईबीसी/ओबीसी/एससी/एसटी को ईडब्ल्यूएस कोटे के दायरे से बाहर करके बुनियादी ढांचे का उल्लंघन होता है?

    अब अदालत मगंलवार को ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 10% आरक्षण की संवैधानिक वैधता पर सुनवाई करेगी.

  10. गुजरात के राज्यपाल ने कहा - 'हिंदू समाज ढोंगी नंबर एक है', पढ़िए पूरा बयान...

    गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत हिंदुओं पर दिए अपने बयान की वजह से विवादों में घिर गए हैं.

    आचार्य देवव्रत ने हिंदुओं को ढोंगी बताया और कहा "तुम ये तो बहुत बोलते हो, गो माता की पूजा करते हो, तिलक भी लगाते हो, घंटी भी बजाते हो, पर बेचारी दूध नहीं देती तो घर से भी निकाल देते हो. न दूध पीते, न गाय पालते हो लेकिन गो माता की जय हो. इसलिए मैं कहता हूं ये हिंदू समाज ढोंगी नंबर-1 है. न दूध पीते हो, न गाय पालते हो और गो माता की जय हो... तो हो जाएगी गो माता की जय. गो माता को समझो जानो, ये सही अर्थों में गो माता है. भगवान ने गो माता के पेट में, आंतों में सूक्ष्म जीवाणुओं की फ़ैक्ट्री लगा कर भेजा है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "लोग पूजा करने मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा जाते हैं, पूजा के लिए ताकि भगवान उन्हें आशीर्वाद दें. लेकिन मैं घोषणा करता हूं कि आप प्राकृतिक खेती करनी शुरू कर दो भगवान अपने आप प्रसन्न हो जाएंगे. क्यों? मैं प्रमाण के साथ कहता हूं कि तुम जो रासायनिक खेती जो करते हो उससे तो प्राणियों को मारने का काम करते हो. और प्राकृतिक खेती करोगे तो प्राणियों को जीवन देने का काम करोगे.

    उन्होंने कहा, ये जो मनुष्य है न, इस जितना पाखंडी, इस जितना ढोंगी एक भी प्राणी नहीं है धरती पर. इस प्राणी (मनुष्यों) से ज्यादा ढोंगी, पाखंडी इस धरती पर कोई नहीं है.

    वे बोले, "वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ कह रहा हूं कि रासायनिक खाद के प्रयोग से आप पशुओं को मार रहे हैं. अगर आप जैविक खेती को अपनाते हैं तो पशुओं को जीवन देंगे."

    राज्यपाल देवव्रत ने ये बयान बुधवार को नर्मदा ज़िले में 'प्रकृति की गोद में जैविक खेती' विषय पर आयोजित एक सेमिनार में दिया.

  11. मानव विकास सूचकांक में फिर पिछड़ा भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश से भी पीछे

    मानव विकास सूचकांक
  12. कर्तव्यपथ से LIVE: पीएम मोदी करेंगे सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का उद्घाटन, दिल्ली के इंडिया गेट से ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव, कैमरा - मनीष जालुई

  13. रूस-यूक्रेन युद्ध: अमेरिका ने किया यूक्रेन के लिए हथियारों की एक बड़ी खेप का एलान

    2021 में एक सैन्य अभ्यास के दौरान एंटी टैंक मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल करता यूक्रेन का सैनिक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, एंटी टैंक मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल करता यूक्रेन का सैनिक

    यूक्रेन के दौरे पर कीएव पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटी ब्लिंकन ने घोषणा की है कि जो बाइडन प्रशासन ने यूक्रेन के साथ-साथ रूस से ख़तरे की आशंका वाले यूरोपीय देशों को दो बिलियन डॉलर से अधिक की सैन्य सहायता देने का फ़ैसला किया है.

    अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन गुरुवार को अचानक कीएव के दौर पर पहुंचे और वहां उन्होंने ये घोषणा की.

    यूक्रेन की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में ब्लिंकन ने कहा कि बाइडन प्रशासन दो बिलियन डॉलर की ये सहायता यूक्रेन के साथ इसके 18 पड़ोसियों को देगा.

    ब्लिंकन के मुताबिक जिन्हें ये मदद मिल रही है उनमें ऐसी सहयोगी शामिल हैं जिनपर "भविष्य में रूस के हमले की आशंका" है.

    इसके अलावा गुरुवार को ही अमेरिकी रक्षा मंत्री ने लॉयड ऑस्टिन जर्मनी में एलान किया था कि यूक्रेन को भारी हथियारों, गोलाबारूदों और बख़्तरबंद वाहनों का 675 मिलियन डॉलर का एक पैकेज दिया जाएगा.

    इस पैकेज में होवित्ज़र, तोपखाना, हाई मोबिलिटी मल्टीपर्पज़ व्हीकल, हथियारबंद एंबुलेंस, एंटी टैंक सिस्टम जैसे हथियार भी शामिल हैं.

  14. ममता का एलान- नीतीश, सोरेन और बाक़ी विपक्ष के नेता 2024 लोकसभा चुनाव के लिए आएंगे एक साथ

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS/BBC

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा है कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दूसरे नेताओं के साथ मिल कर विपक्षी मोर्चा बनाएंगी.

    ममता बृहस्पतिवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में तृणमूल कांग्रेस के विशेष अधिवेशन को संबोधित कर रही थीं.

    उन्होंने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना के दौरे के मुद्दे पर भी केंद्र की खिंचाई की.

    ममता ने कहा, "शेख हसीना के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं. लेकिन केंद्र सरकार ने उनके भारत दौरे का हिस्सा बनने के लिए मुझे न्योता ही दिया."

    मुख्यमंत्री ने हाल में राज्य में ईडी और सीबीआई की बढ़ती गतिविधियों पर भी सवाल उठाया.

    उनका कहना था, "यह बताया जा रहा है कि फलां के घर में इतनी रकम मिली है. लेकिन क्या यह साबित हुआ है कि वह किसकी रकम है? दोनों एजेंसियां तृणमूल कांग्रेस के तमाम नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ सक्रिय हो गई हैं."

    उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि राजनीति में हमसे मुक़ाबले करे, हम देख लेंगे. वर्ष 2021 में उन्होंने क्या नहीं किया? मेरा पांव तक तोड़ दिया जिसमें अब तक दर्द होता है.

    ममता ने अधिवेशन में एक बात साफ़ कर दी कि पार्टी में न तो कोई मतभेद है और न ही गुटबाजी.

    ममता के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी कहा, "इस पार्टी में सिर्फ़ ममता लॉबी ही है, कोई दूसरी लॉबी नहीं. जो सीना तान कर लड़ेगा और ममता जिंदाबाद कहेगा, उसे पार्टी में सम्मान मिलेगा."

  15. हॉकी वर्ल्ड कप 2023: भारत के लिए मुश्किल ड्रॉ, देखें किन टीमों से लेनी होगी टक्कर?

    हॉकी वर्ल्ड कप 2023,

    इमेज स्रोत, TWITTER @TheHockeyIndia

    हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के लिए कौन सी टीम किस पूल में है इसे लेकर ड्रॉ आ गया है.

    ये टूर्नामेंट भारत के ओडिशा राज्य के भुवनेश्वर-राउरकेला में अगले साल 13 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा.

    गुरुवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मौजूदगी में निकाले गए ड्रॉ में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पूल ‘डी’ में रखा गया है. इस पूल में भारत के साथ इंग्लैंड, वेल्स और स्पेन शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    गौरतलब है कि इस वक़्त भारतीय पुरुष हॉकी की विश्व रैंकिंग पांचवी है और इस लिहाज से ये इस पूल की शीर्ष वरीयता प्राप्त टीम है. बावजूद इसके कि भारत इस पूल में सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम है, उसके लिए क्वार्टर फ़ाइनल तक पहुंचने की राह आसान नहीं होगी.

    भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले हॉकी मैच अक्सर हाई स्कोरिंग होते हैं और बड़े टूर्नामेंट में इंग्लैंड ने अधिकांश मौकों पर भारत को हराया है. हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि उसे अपने होम कंडीशन में खेलने का फ़ायदा ज़रूर मिलेगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अलग अलग पूल के की शीर्ष टीमें सीधे क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचेंगी जबकि अन्य टीमों के बीच आपस में मुक़ाबले से उनका भविष्य तय होगा.

    पूल ‘ए’ में कॉमनवेल्थ गेम्स की विजेता ऑस्ट्रेलिया को अर्जेंटीना, फ़्रांस और चिली के साथ रखा गया है तो पूल ‘बी’ में वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम, एशियाई चैंपियन दक्षिण कोरिया, चौथी वरीयता प्राप्त जर्मनी और जापान को रखा गया है. वहीं पूल ‘सी’ में नीदरलैंड, न्यूज़ीलैंड, मलेशिया और चिली की टीमें हैं.

  16. पटना के फुलवारी शरीफ़ और अररिया में एनआईए कर रही छापेमारी, पुलिस ने की पुष्टि

      • Author, विष्णु नारायण
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    फुलवारी शरीफ़

    इमेज स्रोत, Twitter/ANI

    बिहार की राजधानी पटना में फुलवारी शरीफ़ इलाके और राज्य के अररिया ज़िले से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के छापेमारी की ख़बर आ रही है.

    पटना का फुलवारी शरीफ़ इलाका दो महीने पहले जुलाई के माह के दौरान सुर्खियों में था.

    तब पटना पुलिस की टीम ने इस इलाके के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ़्तार किया था. पुलिस ने दावा किया कि गिरफ़्तार किए गए चारों लोग चरमपंथ गतिविधियों में शामिल थे.

    पुलिस ने तब 26 लोगों के ख़िलाफ़ नामजद एफ़आईआर भी किया था. पुलिस ने ये दावा भी किया था कि पटना के फुलवारी शरीफ़ इलाके के कुछ घरों में देशविरोधी गतिविधियां जारी थीं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पटना के फुलवारी शरीफ़ इलाके में एनआईए की ओर से जारी छापेमारी के संदर्भ में फुलवारी शरीफ़ के थानाध्यक्ष इकरार अहमद ने कहा, “देखिए छापेमारी या कार्रवाई के संदर्भ में हम आपको अभी कुछ भी नहीं बता सकते. आप बस इतना जान लें कि छापेमारी हो रही है. बाकी बातें बाद में बताई जाएंगी. " इतना कह कर उन्होंने फ़ोन डिस्कनेक्ट कर दिया.

    पटना के फुलवारी शरीफ़ इलाके के अलावा अररिया ज़िले से भी एनआईए के छापेमारी की ख़बर है. ऐसी ख़बरें हैं कि अररिया ज़िले के जोकीहाट थाना क्षेत्र में स्थित एहसान परवेज के घर पर छापेमारी हुई है.

    फुलवारी शरीफ़

    इमेज स्रोत, VISHNU NARAYAN/BBC

    एहसान परवेज़ एसडीपीआई के प्रदेश महासचिव हैं. एहसान परवेज़ के सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया (एसडीपीआई) से जुड़ाव को लेकर पार्टी के प्रदेश सचिव नसीम अख़्तर ने स्वीकार किया कि एहसान परवेज़ उनकी पार्टी के सदस्य हैं.

    एनआईए की छापेमारी के संदर्भ में उन्होंने कहा, "देखिए एनआईए की पूरी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है. एनआईए या पटना पुलिस की सारी बातें मनगढंत हैं. एनआईए को शुरू से लेकर अब तक ऐसा कुछ भी नहीं मिला कि वे हमें (SDPI) कटघरे में खड़ा कर सकें. एनआईए ने ख़ुद मुझे भी दो बार पूछताछ के लिए पटना बुलाया. मैंने पूरा सहयोग किया. जब एनआईए को कुछ मिल नहीं पा रहा तो वे आए दिन इस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं."

  17. आया एप्पल का नया फ़ोन, लॉन्च इवेंट में किस भारतीय रैपर का गाना बजा?

    एप्पल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एप्पल ने आईफ़ोन 14 में इमरजेंसी सैटलाइट कनेक्टिविटी और कार क्रैश डिटेक्शन जैसी टेक्नोलॉजी डाली है जिससे ये अपनी तरह का अनोखा फ़ोन होगा.

    कंपनी ने अपने अमेरिका स्थित हेडक्वार्टर में एक इवेंट के दौरान नए फ़ोन के चार वर्जन लांच किए हैं.

    कंपनी ने एप्पल वॉच का नया वर्जन भी लॉन्च किया है. लेकिन इस लॉन्च इवेंट का एक इंडिया कनेक्शन भी है.

    भारत एप्पल के लिए एक अहम बाज़ार है और शायद इसी को ध्यान में रखते हुए इवेंट के दौरान एयरपॉड्स प्रो को लांच करते वक़्त एक भारतीय रैपर का गाना बजा.

    गाना था मशहूर रैपर बादशाह - करे कंट्रोल जैसे वूडू.

    बादशाह ने ट्वीटर पर इसे रीट्वीट करते हुए तिरंगे का इमोजी डाला.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लेकिन ये पहली बार नहीं है जब एप्पल ने किसी भारतीय का संगीत इस्तेमाल किया हो.

    जब आईफ़ोन-13 लांच हुआ था तब आरडी बर्मन के दम मारो दम गाने का इस्तेमाल किया गया था.

    तो भारत में क्या है नए फ़ोन की क़ीमत?

    आईफ़ोन-14 भारत में 79,900 रुपये में मिलेगा. इसके बाद स्टोरेज स्पेस के हिसाब फ़ोन का दाम बढ़ता जाएगा.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  18. मुंबई में याकूब मेमन की कब्र पर विवाद, बीजेपी विधायक ने उद्धव ठाकरे पर लगाए आरोप

    याकूब मेमन

    इमेज स्रोत, Twitter/Ram Kadam

    1993 के मुंबई बम धमाकों में दोषी साबित होने पर फांसी की सज़ा पाने वाले याकूब मेमन की कब्र को मज़ार में बदलने का दावा करते हुए बीजेपी नेता राम कदम ने उद्धव ठाकरे की आलोचना की है.

    मुंबई के घाटकोपर पश्चिम के विधायक राम कदम ने ट्वीट में यह बात कही.

    उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की देशभक्ति और मुंबई से प्यार पर सवाल खड़े करते हुए दावा किया कि उनके मुख्यमंत्री रहते हुए ही मेमन की कब्र को मज़ार में बदल दिया गया.

    उन्होंने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे जब मुख्यमंत्री थे, उस समय मुंबई में पाकिस्तान के इशारे पर 1993 में बम कांड करने वाला ख़ूँख़ार आतंकवादी याक़ूब मेमन की कब्र मज़ार में तब्दील हो गई. यही है इनका मुंबई से प्यार, यही है इनकी देशभक्ति.''

    राम कदम ने ऐसा होने देने के लिए उद्धव ठाकरे, शरद पवार और राहुल गांधी मुंबई की जनता से माफ़ी मांगने को कहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राम कदम ने अपने इस ट्वीट में पहले और आज के चार फोटो भी जारी किए हैं.

    इन फोटो में दिख रहा है कि याकूब मेमन की कब्र के चारों ओर संगमरमर लगा दिया गया है. वहीं एलईडी लाइट की बेहतर रोशनी का भी प्रबंध किया गया है.

    हालांकि राम कदम के ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस ने कब्र के पास एलईडी लाइटों को तुरंत हटवा दिया है.

    याकूब मेमन का परिचय

    1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन को सुप्रीम कोर्ट ने साज़िश में शामिल माना था.

    याकूब मेमन पर दाउद इब्राहिम और टाइगर मेमन के चरमपंथी संगठन के वित्तीय मामलों को देखने का आरोप साबित हुआ था.

    सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 2013 में दोषी क़रार देते हुए मौत की सज़ा सुनाई थी. उसके बाद 2015 में उन्हें फांसी की सज़ा दे दी गई थी.

  19. शोएब अख़्तर को अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट के पूर्व सीईओ की सलाह- आइंदा देश को बीच में मत लाना

    शोएब अख़्तर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बुधवार को शारजाह में एशिया कप में पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच एक मैच के दौरान पाकिस्तान के बल्लेबाज़ आसिफ़ अली के व्यवहार के बाद दोनों देशों की बड़ी हस्तियां सोशल मीडिया पर भिड़ती नज़र आ रही हैं.

    मैच के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर आसिफ़ अली और अफ़ग़ान गेंदबाज़ फ़रीद अहमद एक-दूसरे से उलझ पड़े. दोनों के बीच ज़ुबानी जंग हो ही रही थी कि आसिफ़ अली ने फ़रीद अहमद के ऊपर अपना बल्ला उठा दिया.

    इसके बाद सोशल मीडिया पर अफ़ग़ान और पाकिस्तान अपने-अपने ढंग से इस विवाद पर राय दे रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसी क्रम में पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब अख़्तर ने मैदान में खिलाड़ियों के बीच हुई तू-तू मैं-मैं के बाद स्टेडियम में फ़ैन्स के बीच हुए झगड़े का एक वीडियो पोस्ट किया है.

    इस वीडियो में अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट के पूर्व सीईओ शफ़ीक़ स्तानिकज़ई को टैग करते हुए शोएब अख़्तर ने लिखा, "ये सब कर रहे हैं अफ़ग़ान फ़ैन. पहले भी ये लोग ऐसा कर चुके हैं. ये खेल है और इसे सही ढंग से लिया जाना चाहिए. शफ़ीक़ स्तानिकज़ई अगर आपको इस खेल में आगे जाना है, तो आप के खिलाड़ियों और फ़ैन्स को कुछ चीज़ें सीखनी पड़ेंगी."

    शफ़ीक स्तानिकज़ई ने शोएब अख़्तर के इस बयान पर ट्वीट के ज़रिए ही जवाब दिया है.

    उन्होंने ट्वीट किया, "आप भीड़ के जज़्बात को नियंत्रित नहीं कर सकते. क्रिकेट में ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं. आप कबीर ख़ान, इंज़िमाम भाई और राशिद लतीफ़ से पूछ सकते हैं कि हमने उनके साथ कैसा व्यवहार किया है. एक सलाह देता हूं. आइंदा देश को बीच में न लाएं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले स्तानिकज़ई ने कहा था कि आसिफ़ अली ने जिस तरह से आउट होने के बाद व्यवहार किया है उन्हें एशिया कप में नहीं खेलने देना चाहिए.

  20. नसीम शाह की बैटिंग का मुरीद हुआ पाकिस्तान, शोएब अख़्तर ने कहा- पठान ने पठान को पछाड़ा

    नसीम शाह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    संयुक्त राज्य अमीरात में चल रहे एशिया कप के सुपर फ़ोर मैच में अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की कगार पर था. पाकिस्तान की अंतिम जोड़ी क्रीज़ पर थी और उन्हें आख़िरी ओवर में 11 रन बनाने थे.

    किसी भी टीम के 10वें और 11वें खिलाड़ी के लिए ये चुनौती भरा टार्गेट था, पर 18 वर्षीय नसीम शाह अपना नाम इतिहास में दर्ज करने को तैयार थे.

    उन्होंने 20वें ओवर की पहली दो गेंदों पर दो छक्के मार कर मैच पाकिस्तान के नाम कर दिया.

    जीत के बाद नसीम शाह ने कहा, “मैं नेट प्रेक्टिस में बैटिंग भी करता हूँ. मेरा बैट ठीक नहीं था, इसलिए मैंने हसनैन का बैट लिया. मैंने उसे कहा कि बाक़ी मुझ पर छोड़ दो. मैं बार-बार यही कह रहा हूँ कि मुझे यक़ीन था कि मैं ये कर सकता हूँ.''

    हसनैन ने भी कहा कि नसीम ने उससे बैट मांगा तो मैंने दे दिया, पर कहा कि ‘तुरंत सिंगल लो और बैट मुझे लौटा दो’

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख़्तर ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि नसीम शाह ने इसी मैच में आसिफ़ अली के साथ हुई बदतमीज़ी का बदला भी ले लिया है.

    उन्होंने कहा, “आपने आसिफ़ अली के साथ बदतमीज़ी की, इसलिए अल्लाह ने आपको सज़ा दी है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पाकिस्तान मुस्लिम लीग की नेता मरियम नवाज़ शरीफ़ ने ट्वीट करके कहा, “क्या ज़बरदस्त मैच था. नसीम शाह ने क्या कमाल किया है…”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमीज़ राजा ने नसीम शाह की ख़ूब तारीफ़ की है और कहा, “अगर आपको भरोसा है तो आप कुछ भी कर सकते हैं. नसीम शाह ने वही किया.”

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    इससे पहले स्तानिकज़ई

    अब एशिया कप टी20 का फ़ाइनल मुक़ाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगा.