सांसें थामने वाले मुक़ाबले में पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान को हराया

अंतिम ओवर में पाकिस्तान को 11 रन बनाने थे और सिर्फ़ एक विकेट उसके पास था.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and शुभम किशोर

  1. ममता बनर्जी के एक मंत्री के ठिकानों पर सीबीआई का छापा, जानिए क्या है मामला

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    मलय घटक

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को आसनसोल उत्तर के तृणमूल कांग्रेस विधायक और राज्य के क़ानून मंत्री मलय घटक के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है.

    सीबीआई सूत्रों ने बताया कि आसनसोल के दो मकानों के अलावा कोलकाता स्थित उनके आवास में भी छापे की कार्रवाई चल रही है. सीबीआई की एक टीम बाद में उनके दफ़्तर भी पहुँची.

    इससे पहले नगर निगम चुनावों के दौरान ईडी ने कोयला खनन और तस्करी मामले में पूछताछ के लिए मंत्री को दिल्ली बुलाया था.

    दूसरी ओर, इस छापे के विरोध में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया और सीबीआई के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की. वह लोग मलय घटक ज़िंदाबाद और नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सूत्रों का कहना है कि सीबीआई आसनसोल और कोलकाता समेत कम से कम सात ठिकानों की तलाशी ले रही है. तलाशी से पहले जाँच दल के सदस्यों ने परिवार के तमाम सदस्यों के मोबाइल फ़ोन अपने कब्जे में ले लिए.

    तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी या पार्टी के किसी नेता ने अब तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

    यहाँ इस बात का ज़िक्र ज़रूरी है कि अवैध कोयला खनन मामले में ईडी और सीबीआई पहले भी तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं से पूछताछ कर चुकी है.

    इनमें ममता के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी भी शामिल हैं.

  2. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म की नंबर वन की कुर्सी छिनी, जानिए कौन है अब टॉप पर

    बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एशिया कप क्रिकेट में पाकिस्तान की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है. लेकिन उसके कप्तान बाबर आज़म को लगा है झटका. आईसीसी की टी-20 की रैंकिंग में बाबर आज़म की नंबर वन की कुर्सी छिन गई है. लेकिन पाकिस्तान के लिए ख़ुशी की बात ये है कि नए नंबर वन खिलाड़ी वहीं के हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मोहम्मद रिज़वान अब टी-20 की रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज़ बन गए हैं. एशिया कप में मोहम्मद रिज़वान शानदार फ़ॉर्म में चल रहे हैं. अभी तक हुए तीन मैचों में रिज़वान ने 192 रन बनाए हैं और पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई है. पाकिस्तान की टीम एशिया कप का अपना पहला मैच भारत से हार गई थी.

    लेकिन उसके बाद पाकिस्तान ने हांगकांग को हराया और इस मैच में रिज़वान ने नाबाद 78 रनों की पारी खेली. जबकि सुपर-4 में भारत के ख़िलाफ़ मैच में पाकिस्तान को जीत मिली और इस मैच में भी मोहम्मद रिज़वान ने 71 रन बनाए. टी-20 की रैंकिंग में अभी तक पाकिस्तान के सिर्फ़ तीन बल्लेबाज़ ही टॉप पर आए हैं. बाबर और रिज़वान के अलावा मिसबाहुल हक़ ही नंबर वन रैंकिंग तक पहुँचे हैं.

    टी-20 रैंकिंग

    इमेज स्रोत, ICC

    आईसीसी की टी-20 रैंकिंग के टॉप-10 में भारत का एक ही खिलाड़ी है और वो हैं सूर्यकुमार यादव, जो चौथे नंबर पर हैं.

  3. चीन पर निर्भरता घटाने के लिए अमेरिका ने उठाया बड़ा क़दम, 50 अरब डॉलर का निवेश किया तय

    जीना रैमोंडो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका में बाइडन की सरकार ने कहा है कि वो सेमीकंडक्टर उद्योग (कंप्यूटर चिप्स) में 50 बिलियन डॉलर का निवेश कर इस क्षेत्र में चीन पर निर्भरता को ख़त्म करेगा.

    अमेरिका इस वक्त सेमीकंडक्टर्स का उत्पादन नहीं करता. अमेरिका दुनिया भर में बनने वाले 30 फ़ीसदी चिप्स का उपभोक्ता है. इनमें कई इलेक्ट्रॉनिक चिप्स देश की सुरक्षा के लिए बेहद अहम हैं.

    राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले महीने ही इस उद्योग में चीन के वर्चस्व को चुनौती देने के लिए 280 बिलियन डॉलर के एक चिप्स बिल को मंज़ूरी दी थी.

    अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रैमोंडो ने पत्रकारों को बताया है कि उनका विभाग कंप्यूटर चिप्स उद्योग में 50 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा.

    बीते एक साल में अमेरिका में कंप्यूटर चिप्स की भारी कमी हुई थी, जिससे कार उद्योग को काफ़ी नुकसान हुआ था क्योंकि कारों में लगने वाले चिप्स की भी ख़ासी कमी हो गई थी.

    इसके अलावा घरेलू सामान के उत्पादन भी चिप्स की कमी से ख़ासी प्रभावित हुई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अमेरिका की वाणिज्य मंत्री ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था और सेना कंप्यूटर चिप्स पर ख़ासी निर्भर है और इस क्षेत्र में निवेश से भविष्य में मैनुफ़ैक्चरिंग में अमेरिका दुनिया से प्रतिस्पर्धा कर पाएगा.

    अमेरिकी मंत्री जीना रैमोंडो ने कहा, “हम सेमीकंडक्टर्स की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना चाहते हैं. हम 30 फ़ीसदी चिप्स का इस्तेमाल करते हैं और सिर्फ़ 13 फ़ीसदी का ही उत्पादन करते हैं. हमें ये बदलना है.”

    सेमीकंडक्टर्स में ताइवान और चीन का दबदबा

    सेमीकंडक्टर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ताइवान के मुद्दे पर अमेरिका और चीन के बीच हाल के महीनों में तनाव चरम पर रहा है. चीन ताइवान को अपना विद्रोही राज्य मानता है और वो नहीं चाहता कि दुनिया का कोई भी देश ताइवान के साथ एक स्वतंत्र देश सा व्यवहार न करे.

    सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए ताइवान सबसे बड़ा ठिकाना है. दुनिया दो तिहाई एडवांस सेमीकंडक्टर्स ताइवान में बनते हैं.

    सेमीकंडक्टर मोबाइल फ़ोनों, पेसमेकर्स से लेकर कारों और सैन्य साज़ो-सामान तक एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इनके बिना आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और ड्रोन्स उद्योग भी नहीं चल सकते.

    कई अमेरिकी कंपनियाँ देश के भीतर ही चिप्स डिज़ाइन तो करती हैं लेकिन उनका उत्पादन एशिया, विशेषकर ताइवान में करवाती हैं.

    न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक़ ये सिस्टम जोखिम भरी निर्भरता का कारण है.

  4. भारत की विदेश नीति के लिए बांग्लादेश कितना अहम है?

    नरेंद्र मोदी और शेख़ हसीना

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, नरेंद्र मोदी और शेख़ हसीना

    पाकिस्तान, चीन, अफ़गानिस्तान जैसे अहम पड़ोसियों के साथ तनाव भरे रिश्तों के दौर में बांग्लादेश से मज़बूत संबंधों को भारत के लिए एक बड़ी राहत बताया जाता है.

    बांग्लादेश में शेख हसीना और भारत में मोदी सरकार के आने के बाद दोनों देशों के संबंधों में नई चमक आई है. बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना वाजेद और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी 2015 से लेकर अब तक 12 बार मिल चुके हैं.

    अगर तीस्ता नदी के पानी के बंटवारे और बॉर्डर इलाकों में भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों बांग्लादेशियों की कथित हत्या का मामला छोड़ दिया तो दोनों के बीच सहयोग के कई समझौते हुए हैं.

    मंगलवार को दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की अगुआई में हुई द्विपक्षीय वार्ता में सात सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर हुए. इनमें जल संसाधन, रेलवे, विज्ञान और तकनीक तथा अंतरिक्ष तकनीक से जुड़े विषय शामिल हैं.

  5. रणबीर और आलिया के विरोध पर शिवसेना सांसद ने दी बॉलीवुड कलाकारों को ये नसीहत

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रवेश न करने देने पर शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बॉलीवुड के कलाकारों को नसीहत दी है. प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कुछ फ़िल्मी कलाकारों की एक पुरानी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है कि इस तरह के फोटो ऑप से आपको मदद नहीं मिलेगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने आगे लिखा है कि अगर आप नफ़रत को लेकर चुप्पी साधे रखेंगे और ये कहेंगे कि राजनीति पर बात करना आपका काम नहीं है, तो इससे आपकी कोई मदद नहीं होगी.

    प्रियंका ने लिखा है- वे आपके पीछे पड़ जाएँगे. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में प्रदर्शन इसका स्पष्ट उदाहरण है. ये शर्मनाक है कि राजनीतिक पूर्वाग्रह के कारण इस तरह की घटनाएँ सामने आ रही हैं.

    प्रियंका चतुर्वेदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मंगलवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर की सांध्य पूजा में शामिल नहीं हो सकी.

    हिंदूवादी संगठनों के विरोध-प्रदर्शन के कारण इन्हें अपनी योजना टालनी पड़ी. रणबीर और आलिया की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    रिलीज होने से पहले दोनों आशीर्वाद लेने महाकाल पहुँचे थे लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रणबीर और आलिया का विरोध किया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस मामले की पुष्टि करते हुए महाकाल पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए उन्हें लाठी-डंडों का इस्तेमाल करना पड़ा.

    प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से पीटीआई ने बताया कि पुलिस की सख़्ती के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने रणबीर-आलिया को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया.

  6. हर टीम के फ़ाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी भी कैसे बरक़रार है?

    भारत के कप्तान रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, भारत के कप्तान रोहित शर्मा

    संयुक्त अरब अमीरात में हो रहे एशिया कप के अहम मुकाबले में भारत मंगलवार को श्रीलंका से हार गया. इस तरह टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीद अब काफ़ी कम रह गई है.

    भारत और श्रीलंका ने सुपर फ़ोर में तीन में से दो-दो मैच खेल लिए हैं. पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान की टीमों ने अब तक एक-एक मैच खेला है. उनके दो-दो मैच बाकी हैं.

    आइए आपको बताते हैं कि अब तक खेले गए मैचों और नतीज़ों के बावजूद सभी टीमों के फ़ाइनल में पहुंचने की संभावना बनी हुई है.

    क्या हैं वो समीकरण, आइए समझते हैं.

  7. शिवसेना के चुनाव चिन्ह को लेकर सुप्रीम कोर्ट 27 सितंबर को करेगा एक अहम फ़ैसला

    एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES/FACEBOOK

    सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा है कि शिवसेना के चुनाव चिन्ह को लेकर एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट की दावेदारी पर चुनाव आयोग को कार्यवाही जारी रखनी चाहिए या नहीं, इस पर 27 सितंबर को सुनवाई करेगा.

    महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार, बीजेपी के समर्थन से चल रही है. शिवसेना के अधिकतर विधायक शिंदे के साथ हैं. अब पार्टी के चुनाव चिन्ह धनुष-बाण के लिए शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट का दावा चुनाव आयोग के पास है.

    दोनों में से किस गुट का दावा सही है ये फ़ैसला चुनाव आयोग को करना है.

    बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई के दौरान शिवसेना के दोनों गुटों और चुनाव आयोग से तीन पन्ने का एक ब्रीफ़ नोट दाख़िल करने को कहा है.

    पाँच सदस्यों वाली संवैधानिक पीठ ने आज कहा, “हम 27 सितंबर को इस मामले की सुनवाई करेंगे. उस दिन केस से जुड़ी सभी पार्टियाँ तीन पन्नों में अपना पक्ष पेश करें.”

    शिवसेना का चुनाव चिन्ह

    इमेज स्रोत, Shiv Sena Facebook

    चुनाव आयोग की दलील

    चुनाव आयोग के लिए पेश हुए वरिष्ठ वकील अरविंद दतार ने कहा कि सिंबल्स एक्ट के तहत अगर किसी पार्टी का कोई धड़ा शिकायत करता है तो आयोग को दूसरे पक्ष को नोटिस देना पड़ता है. उन्होंने कहा कि इस मामले में स्टे लगाने की ज़रूरत नहीें है क्योंकि सिंबल तय करने में लंबा वक़्त लगता है.

    शिवसेना के शिंदे गुट की पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील नीरज किशन कौल ने अदालत को बताया कि चुनाव आयोग सिंबल पर फ़ैसला करने से नहीं रोका जा सकता. उन्होंने कहा कि जल्द ही मुंबई में नगरपालिका चुनाव होने हैं और इसलिए सिंबल पर जल्द फ़ैसला किया जाना चाहिए.

    उद्धव गुट की ओर पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने अदालत को तीन अगस्त की सुनवाई का ध्यान दिलाया जब कोर्ट ने चुनाव आयोग से पार्टी के सिंबल पर कोई कार्रवाई न करने का आग्रह किया था.

    सिब्बल ने चुनाव आयोग से सुप्रीम कोर्ट में अंतिम फ़ैसला होने तक सिंबल पर अपनी कार्यवाही को स्थगित करने का अनुरोध किया.

  8. पाकिस्तान जाने की हिमंत बिस्वा सरमा की टिप्पणी पर कांग्रेस ने क्या कहा है

    जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के ताज़ा बयान को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता और सांसद जयराम रमेश ने टिप्पणी की है. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस पर जयराम रमेश ने कहा- असम के मुख्यमंत्री बचकाने और अपरिपक्व हैं. वे अपने नए आकाओं के प्रति अपनी वफ़ादारी साबित करने के लिए ऐसे बयान देते रहते हैं.

    उन्होंने कहा कि वे असम के सीएम के बयान को गंभीरता से नहीं लेते हैं. जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रस में 20-25 साल रहने के बाद हर दिन हिमंत बिस्वा सरमा को अपनी वफ़ादारी साबित करनी पड़ती है. इसलिए वे ऐसे बयान देते रहते हैं.

    कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' यात्रा को निशाने पर लेते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि पार्टी को अपना अभियान पाकिस्तान जाकर शुरू करना चाहिए क्योंकि भारत पहले से ही जुड़ा हुआ है.

    कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार यानी आज से शुरू हो रही है. इसके तहत 150 दिनों में 3570 किलोमीटर का सफर तय किया जाना है. ये यात्रा कन्याकुमारी से 12 राज्य होते हुए कश्मीर जाकर ख़त्म होगी.

    इस यात्रा पर मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि भारत का बंटवारा 1947 में हो चुका है और अब भारत में 'भारत जोड़ो' यात्रा शुरू करने का कोई फायदा नहीं है.

  9. सिद्दीक़ कप्पन मामले में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से क्या-क्या कहा

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    सिद्दीक़ कप्पन

    इमेज स्रोत, @SANAMWAZIR

    उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि हाथरस जाते समय अक्तूबर 2020 में गिरफ़्तार किए गए केरल के पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन के पॉपुलर फ़्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएफ़आई) के साथ गहरे संबंध हैं.

    साथ ही, वो सांप्रदायिक भावनाएँ भड़काने और आतंक फैलाने की व्यापक साज़िश का हिस्सा हैं.

    शीर्ष न्यायालय में दायर हलफ़नामे में उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है, "जाँच से ये पता लगा है कि याचिकाकर्ता (कप्पन) सह-अभियुक्त राउफ़ शरीफ़ के साथ मिलकर सीएए प्रदर्शन, बाबरी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले और हाथरस की वारदात के बहाने भारत में आतंक फैलाने और सांप्रदायिक भावनाएँ भड़काने की एक बड़ी साज़िश का हिस्सा थे."

    राउफ़ शरीफ़ कैंपस फ़्रंट ऑफ़ इंडिया(सीएफ़आई) के सदस्य हैं. पीएफ़आई के लिए फ़ंड जुटाने और वित्तीय लेनदेन का काम सीएफ़आई देखती है.

    बीबीसी के पास यूपी सरकार के हलफ़नामे की कॉपी मौजूद है. इसके अनुसार, राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि कप्पन को उस समय गिरफ़्तार किया गया, जब वो दंगों के पिछले मामलों में अभियुक्तों के साथ सफ़र कर रहे थे.

    यूपी सरकार ने कहा है, "जाँच में ये सामने आया है कि याचिकाकर्ता असल में हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने जाने वाले, हिंसा भड़काने और आतंक फैलाने के लिए पीएफ़आई/सीएफ़आई प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे. जाँच से पता लगता है कि ये प्रतिनिधिमंडल सह-अभियुक्त राउफ़ शरीफ़ (सीएफ़आई के नेशनल जनरल सेक्रटरी) के इशारों पर हाथरस भेजा गया था."

    कप्पन की ज़मानत अर्ज़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के 29 अगस्त दिए निर्देश के बाद यूपी सरकार ने मंगलवार को इस मामले में अपना हलफ़नामा दायर किया.

    कप्पन की ज़मानत याचिका को 2 अगस्त को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ख़ारिज कर दिया था. इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ सिद्दीक़ कप्पन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया.

    हाथरस की लड़की की दिल्ली के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई थी. उनके गाँव के चार लोगों ने 14 सितंबर 2020 को उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था.

  10. भारतीय मूल के वेदांत पटेल को अमेरिकी विदेश मंत्रालय में मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

    वेदांत पटेल

    इमेज स्रोत, US STATE DEPARTMENT

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रमुख उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने इतिहास रच दिया है. वो विदेश मंत्रालय की दैनिक प्रेस ब्रीफ़िंग करने वाले पहले भारतीय-मूल के अमेरिकी बन गए हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस इन दिनों छुट्टी पर हैं. इसलिए कैलिफ़ोर्निया के रहने वाले 33 साल के पटेल ने मंगलवार को विदेश नीति से जुड़े मामलों पर मीडिया को संबोधित किया.

    इस दौरान पटेल ने यूक्रेन पर रूस के हमले, लिज़ ट्रस के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुने जाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की.

    वेदांत पटेल बुधवार को भी मीडिया को संबोधित करेंगे.

    व्हाइट हाउस में कम्युनिकेशन से जुड़े वरिष्ठ सहयोगी मैट हिल ने प्रेस ब्रीफ़िंग के बाद ट्वीट किया कि पटेल ने प्रभावशाली ढंग से अपनी बात रखी.

    उन्होंने लिखा, "विश्व स्तर पर अमेरिका का प्रतिनिधित्व करना एक बड़ी ज़िम्मेदारी है और वेदांत ने उसे बेहतरीन तरीके से किया और बेहद स्पष्ट तरीके से अपनी बात रखी."

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान जो बाइडन के प्रचार अभियान में भी वेदांत पटेल संचार विभाग में अहम ज़िम्मेदारी संभाल चुके हैं.

    इससे पहले वो अमेरिकी कांग्रेस सदस्य प्रमिला जयपाल और माइक हॉन्डा के कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट का भी काम देख चुके हैं. पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ़ फ़्लॉरिडा से एमबीए की पढ़ाई कर चुके हैं.

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार पटेल कैलिफ़ोर्निया के सेन होज़े से हैं.

  11. योगेंद्र यादव कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में आए

    योगेंद्र यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस आज यानी सात सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है. यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक होगी. इस यात्रा को सिविल सोसाइटी के 200 जाने-माने लोगों ने समर्थन दिया है.

    इन्होंने लोगों से भी कांग्रेस की इस यात्रा को समर्थन देने की अपील की है. इनका कहना है कि भारत की एकता और लोकतंत्र को बचाने में अब देरी नहीं होनी चाहिए. कांग्रेस की इस यात्रा को स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव ने भी समर्थन किया है. इस बीच योगेंद्र यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति से इस्तीफ़ा दे दिया है.

    योगेंद्र यादव, फ़िल्मकार आनंद पटवर्धन, ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट के अनिल सदगोपाल, अंजलि भारद्वाज, थिएटर से जुड़ीं अनुराधा कपूर, पत्रकार मृणाल पांडे, पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी, पूर्व आईएएस अधिकारी अभिजीत सेनगुप्ता और सुजाता राव कांग्रेस की इस यात्रा का समर्थन किया है.

    भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों तक चलेगी. इस यात्रा में लोग 3,500 किलोमीटर तक मार्च करेंगे. राहुल गांधी इस यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक रहेंगे. कांग्रेस का यह सबसे बड़ा जनसपंर्क अभियान माना जा रहा है.

    योगेंद्र यादव ने भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में लिखा है, ''आज हम एक निर्णायक मोड़ पर खड़े हैं. आज हर भारतीय को कहना होगा:मेरे नाम पर देश में जो कुछ हो रहा वह हमारी अनूठी विविध भारतीय सामाजिक बुनावट पर हमला है. आज वक्त की पुकार है: भारत जोड़ो.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. तेजस्वी यादव आधी रात पहुँचे PMCH, कोताही को लेकर जमकर डाँटा

    तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, @yadavtejashwi

    बिहार के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार की रात पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में आधी रात को अचानक दौरा किया.

    तेजस्वी यादव ने अस्पताल के अधिकारियों को अव्यवस्था को लेकर जमकर फटकार लगाई. तेजस्वी यादव ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी.

    तेजस्वी यादव ने अस्पताल के अधिकारियों और मरीज़ों के साथ बात की. उन्होंने मरीज़ों के सामने ही अस्पताल के अधिकारियों को जमकर डाँटा. तेजस्वी ने मरीज़ों और उनके परिवार के लोगों को आश्वस्त किया कि चीज़ें ठीक होंगी और कोई लापरवाही नहीं बरतेगा.

    तेजस्वी यादव अस्पताल की व्यवस्था देखकर हैरान थे. उन्होंने देखा कि मरीज़ फर्श पर लेटे हैं और वहाँ गंदगी फैली हुई है. जहाँ मरीज़ लेटे थे, वहाँ मेडिकल कचरा फैला हुआ था. मुर्दाघर में शवों को भी ठीक से नहीं रखा गया था. हॉस्पिटल के भीतर आवारा पशु भी आज़ाद टहलते मिले.

    तेजस्वी यादव जैसे ही अस्पताल में पहुँचे वहाँ के मरीज़ अपनी शिकायतें लेकर पहुँच गए. लोगों ने अस्पताल में दवाई, शौचालय और कई बुनियादी सुविधाओं को लेकर शिकायत की. तेजस्वी यादव ने रात में सीनियर डॉक्टरों के नहीं होने पर हैरानी और नाराज़गी जताई. तेजस्वी यादव के दौरे के बाद पीएमसीएच के अधीक्षक भी पहुँचे.

    समाचार एजेंसी एएनआई से तेजस्वी यादव ने कहा, ''हमने पीएमसीएच, गार्डिनर और गर्दनीबाग हॉस्पिटल का दौरा किया है. इनमें से दो अस्पतालों में डॉक्टर मौजूद थे. पीएमसीएच के टाटा वॉर्ड में हालात बदतर हैं. बिहार के अलग-अलग ज़िलों से इलाज कराने आए लोगों से स्थिति के बारे में पूछा है. मैं जानना चाहता हूँ कि अस्पताल किन समस्याओं से जूझ रहे हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. एशिया कप में भारत का प्रदर्शन इतना ख़राब क्यों रहा

  14. रणबीर कपूर और आलिया विरोध के कारण नहीं कर पाए महाकाल का दर्शन

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

    इमेज स्रोत, ANI

    बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मंगलवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर की सांध्य पूजा में शामिल नहीं हो सकी. हिन्दूवादी संगठनों के विरोध-प्रदर्शन के कारण इन्हें अपनी योजना टालनी पड़ी.

    रणबीर और आलिया की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रहा है. रिलीज होने से पहले दोनों आशीर्वाद लेने महाकाल पहुँचे थे लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रणबीर और आलिया का विरोध किया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस मामले की पुष्टि करते हुए महाकाल पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए उन्हें लाठी-डंडों का इस्तेमाल करना पड़ा.

    प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से पीटीआई ने बताया कि पुलिस की सख़्ती के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने रणबीर-आलिया को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे ही दर्शन के लिए पहुँचे, तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाने शुरू कर दिए.

    बजरंग दल के नेता अंकित चौबे ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हम उन्हें पवित्र महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन नहीं करने देंगे क्योंकि कुछ दिन पहले ही रणबीर कपूर ने कहा था कि उन्हें नॉन-वेज में मटन, चिकन और बीफ़ ख़ाना पसंद है."

    उन्होंने दावा किया, "यहां तक कि आलिया ने भी कहा था कि जिन लोगों को उनकी फ़िल्म 'ब्रह्मास्त्र' देखनी है वो देखें, जिन्हें नहीं देखनी वो न देखें."

    हालांकि, मंदिर के पुजारी ने पीटीआई को बताया कि ब्रह्मास्त्र फ़िल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने दर्शन किए. पुलिस अधिकारी ने कहा कि वो हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 353 के तहत सख़्त कार्रवाई करेंगे.

  15. श्रीलंका से हारने पर रोहित शर्मा को लेकर भड़के पाकिस्तानी

    रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंज़माम-उल-हक़ ने मंगलवार को श्रीलंका से मैच शुरू होने से पहले ही कह दिया था कि भारत एशिया कप बाहर हो सकता है.

    ऐसा लग रहा है कि इंज़माम को पहले से ही पता था कि भारत श्रीलंका को नहीं हरा पाएगा.

    52 साल के इंज़माम ने पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल जियो के प्रोग्राम जश्न-ए-क्रिकेट में कहा था कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान के साथ मैच में काफ़ी दबाव में दिख रहे थे.

  16. पाकिस्तान में पदयात्रा करें राहुल गांधी- बोले हिमंत बिस्वा सरमा

    हिमंत बिस्वा सरमा

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' यात्रा को निशाने पर लेते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि पार्टी को अपना अभियान पाकिस्तान जाकर शुरू करना चाहिए क्योंकि भारत पहले से ही जुड़ा हुआ है.

    कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार यानी आज से शुरू हो रही है. इसके तहत 150 दिनों में 3570 किलोमीटर का सफर तय किया जाना है. ये यात्रा कन्याकुमार से 12 राज्य होते हुए कश्मीर जाकर ख़त्म होगी.

    इस यात्रा पर मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि भारत का बंटवारा 1947 में हो चुका है और अब भारत में 'भारत जोड़ो' यात्रा शुरू करने का कोई फायदा नहीं है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "कांग्रेस के रहते हुए भारत का बंटवारा 1947 मे हो चुका है. अगर वो भारत जोड़ो यात्रा शुरू करना चाहते हैं, तो राहुल गांधी को ये पाकिस्तान में करना चाहिए. भारत में यात्रा करने का क्या फायदा? भारत एकजुट है, एक है. मैं राहुल गांधी को सुझाव देना चाहूंगा कि भारत जोड़ो कार्यक्रम को पाकिस्तान लेकर जाएं."

  17. 'भारत जोड़ो' यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने दी पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी पदयात्रा शुरू करने से पहले बुधवार को श्रीपेरंबूदूर पहुँचकर पिता राजीव गांधी के समाधि स्थल पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

    1991 में श्रीपेरेंबूदूर में चुनाव अभियान के दौरान एक सभा में हुए आत्मघाती बम धमाके में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी.

    आज शाम से ही राहुल गांधी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' यात्रा की भी शुरुआत करेंगे. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कुछ देर के लिए प्रार्थना शभा भी आयोजित की गई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हर दिन 25 किलोमीटर की पदयात्रा होगी और 150 दिन में 3570 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा. 150 दिनों में ये यात्रा 12 राज्यों से गुज़रेगी. ये यात्रा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ख़त्म होगी.

    पार्टी का कहना है कि इस यात्रा का मक़सद अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ाई, भेदभाव के खिलाफ खड़े होना और जुल्म के ख़िलाफ़ एकजुट होना है. यात्रा में प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता भी जुड़ेंगे. कई जगहों पर चौपाल और आम सभाएं भी आयोजित की जाएंगी.

  18. भारत जोड़ो यात्रा: कितनी आसान कांग्रेस और राहुल गांधी की राह

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

    कांग्रेस की ये यात्रा बुधवार को शुरू होने वाली है. लेकिन इसके शुरू होने से एक दिन पहले कन्याकुमारी में इसके लिए क्या हैं तैयारियां, पढ़िए आंखों देखा हाल.

  19. कर्नाटक सरकार के मंत्री उमेश कट्टी का हार्ट अटैक से निधन

    उमेश कट्टी

    इमेज स्रोत, TWITTER/BASAVRAJBOMMAI

    इमेज कैप्शन, उमेश कट्टी

    कर्नाटक के मंत्री उमेश कट्टी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वो 61 साल के थे.

    उमेश कट्टी कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार में खाद्य, वन मंत्री थे. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार कट्टी अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उमेश कट्टी की मौत पर दुख ज़ाहिर किया है. उन्होंने कहा कि उमेश कट्टी की मौत के साथ ही राज्य ने एक कुशल राजनेता और ईमानदार जनसेवक खो दिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पीटीआई ने कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक के हवाले से बताया है कि उमेश कट्टी को जब तक अस्पताल ले जाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

    इससे पहले मंगलवार सुबह ही उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बीजेपी विधायक अरविंद गिरि की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी.

  20. सायरस मिस्त्री की मौत के मामले में आया मर्सिडीज़ बेंज़ का बयान

    सायरस मिस्त्री

    इमेज स्रोत, ANI

    लग्ज़री गाड़ियां बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज़ बेंज़ ने कहा है कि वो टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मौत के लिए ज़िम्मेदार कार हादसे की जांच में अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रही है.

    मिस्त्री और एक अन्य शख्स जहांगी पंडोल की रविवार दोपहर को महाराष्ट्र के पालघर में कार हादसे में मौत हो गई थी. वहीं, गाड़ी में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. ये सब मर्सिडीज़ के एसयूवी मॉडल जीएलसी 220डी 4MATIC में सवार थे.

    मंगलवार को मिस्त्री का मुंबई के वर्ली में अंतिम संस्कार किया गया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मर्सिडीज़ ने बयान में कहा कि वह हादसे से संबंधित जांच में सभी जरूरी मदद कर रही है. कंपनी ने कहा, "अपने ग्राहक की निजता का सम्मान करने वाले एक ज़िम्मेदार ब्रांड के तौर पर हमारी टीम अधिकारियों के साथ हर ज़रूरी मदद क रही है. ज़रूरत पड़ने पर हम सीधे जांच अधिकारियों को ज़रूरी जानकारी मुहैया कराएंगे."

    कंपनी ने कहा, "हम दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में सायरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोल के असामयिक निधन से बहुत दुखी हैं. इसी के साथ हम अनाहिता पंडोले और डेरियस पंडोले के ठीक होने की बात सुनकर खुश भी हैं. हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं."

    इससे पहले कंपनी की एक टीम ने हादसे का शिकार हुए वाहन का डेटा इकट्ठा किया. इनके आधार पर आगे का विश्लेषण किया जाएगा.

    शुरुआती जांच में पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि हादसे के समय मिस्त्री की मर्सिडीज कार बहुत तेज़ रफ्तार से चल रही थी. इसके अलावा पिछली सीट पर बैठे मिस्त्री और जहांगीर ने सीट बेल्ट भी नहीं पहनी हुई थी.