रूस ने फिर से यूरोप के लिए रोकी गैस सप्लाई, टरबाइन खराब होने की बात कही
रूस सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी गजप्रोम ने बताया है कि जर्मनी को जाने वाली गैस पाइपलाइन आज भी नहीं खुलेगी.
गैस कंपनी ने नॉर्ड स्ट्रीम 1 पाइपलाइन में एक टरबाइन में तेल रिसाव का हवाला दिया है. इसका मतलब है कि ये गैस पाइपलाइन को शुरू करने की तारीख के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है. मेंटेनेंस का काम बताते हुए गजप्रोम ने पिछले दिन दिनों से पाइपलाइन बंद कर रखी है.
रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से ऊर्जा की कीमतों में तेजी आई है और आने वाले दिनों में ये और बढ़ सकती हैं. दुनिया में रूस में सबसे अधिक प्राकृतिक गैस भंडार है और वो दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक है. यूरोप में 40 फ़ीसदी गैस रूस से ही आयात की जाती रही है.
यूरोप, रूस से आने वाली गैस पर अपनी निर्भरता को कम करने की कोशिश कर रहा है लेकिन इसके लिए काफी समय लगेगा. यूरोपीय यूनियन के प्रेसिडेंट चार्ल्स मिशेन ने रूस के इस कदम की निंदा की है.
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि रूस गैस को हथियार के तरह इस्तेमाल कर रहा है लेकिन यूरोपियन यूनियन का संकल्प नहीं बदलेगा. हम रूस पर अपनी निर्भरता को कम करने की दिशा में और तेजी लाएंगे. हमारा कर्तव्य अपने नागरिकों की रक्षा करना और यूक्रेन की स्वतंत्रता का समर्थन करना है.
हालांकि रूस ने पश्चिमी प्रतिबंधों को बदलने लेने के लिए गैस को आर्थिक हथियार की तरह इस्तेमाल करने के आरोपों से इनकार किया है. .