एशिया कप: सूर्यकुमार यादव का तूफ़ान, सुपर फ़ोर में पहुंचा भारत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 152 रन बनाए.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and अनंत प्रकाश

  1. एशिया कप: सूर्यकुमार यादव का तूफ़ान, सुपर फ़ोर में पहुंचा भारत

    भारत मैच

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के सुपर फ़ोर में पहुंच गई है. टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की है. इसके साथ ही भारतीय टीम एशिया कप के सुपर फ़ोर में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है.

    लगातार दो जीत के साथ अफ़ग़ानिस्तान मंगलवार को ग्रुप 'बी' से सुपर फ़ोर में पहुंचने वाली पहली टीम बना था. भारतीय टीम ने बुधवार को हांग कांग को 40 रन से हरा कर सुपर फ़ोर में अपने क़दम रखे. टॉस जीत कर हांग कांग ने भारत को पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतारा.

    भारतीय टीम ने दो विकेट पर 192 रन बनाए. भारतीय पारी में सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों पर नाबाद 68 रन और विराट कोहली ने 44 गेंदों पर नाबाद 59 रनों की पारी खेली. वहीं केएल राहुल ने 36 रन तो कप्तान रोहित शर्मा ने 21 रनों का योगदान दिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 152 रन बनाए. भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा और आवेश ख़ान ने एक-एक विकेट लिए. इन गेंदबाज़ों में जडेजा ने अपने चार ओवरों में केवल 15 रन दिए.

    वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 15 रन दिए. सूर्यकुमार यादव ने अपनी 68 रनों की पारी में 60 रन तो केवल चौके और छक्के से ही बनाए. उन्होंने इस दौरान 6 चौके और इतने ही छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 261.53 का रहा.

    भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया था. अब हांगकांग के साथ अगर पाकिस्तान भी अपना मुक़ाबला जीत जाता है तो 4 सितंबर (रविवार) को एक बार फिर एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुक़ाबला होगा.

  2. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस को भेजा समन

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    जैकलीन फर्नांडिस

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस

    दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को धन उगाही से जुड़े एक मामले में 26 सितंबर से पहले पेश होने के लिए समन भेजा है.

    प्रवर्तन निदेशालय ने 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दायर चार्जशीट में फर्नांडिस का नाम शामिल किया है.

    पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष जज परवीन सिंह ने बीती 17 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पेश की गई अतिरिक्त चार्जशीट और इस मामले से जुड़े तथ्यों को ध्यान में रखते हुए ये समन भेजा है.

    बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले की चार्जशीट में पहली बार जैकलिन फर्नांडिस का नाम अभियुक्त के रूप में दर्ज किया है. इस मामले में सुकेश चंद्रशेखर भी शामिल हैं जो इस वक़्त जेल में हैं.

    फर्नांडिस ने इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट में ही काम के सिलसिले में विदेश जाने की इजाज़त मांगी थी.

    ये निवेदन करते हुए फर्नांडिस ने कहा था कि उन्होंने इस केस की जांच में हमेशा प्रवर्तन निदेशालय का सहयोग किया है.

  3. रूस ने यूरोप को गैस सप्लाई बंद की, कहा- पाइपलाइन की हो रही है मरम्मत

    रूस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस ने यूरोप को गैस की सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी है. नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइन 1 से सप्लाई बंद करते हुए रूस की सरकारी गैस कंपनी गैजप्रॉम ने कहा है कि पाइपलाइन में बड़ी मरम्मत की जरूरत है.

    कंपनी ने कहा है कि नॉर्ड स्ट्रीम 1 गैस पाइपलाइन से सप्लाई अगले तीन दिनों तक बंद रहेगी. रूस इस गैस पाइपलाइन के जरिये यूरोप को पहले ही सप्लाई काफी कम कर चुका है. रूस इन आरोपों का खंडन करता रहा है कि वह पश्चिमी देशों के खिलाफ एनर्जी सप्लाई को युद्ध के हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है.

    नॉर्ड स्ट्रीम 1 पाइपलाइन 1200 किलोमीटर लंबी है और यह बाल्टिक सागर के अंदर से गुजरती है. यह पाइपलाइन सेंट पीटर्सबर्ग के नजदीक रूसी समुद्री तट से उत्तरी पूर्वी जर्मनी तक पहुंचती है. रूस के मुताबिक पहले भी मरम्मत के लिए ये पाइपलाइन जुलाई में दस दिनों के लिए बंद रही थी. अभी भी यह अपनी परिचालन क्षमता के 20 फीसदी पर ही काम कर रही है. रूस का कहना है कि खराब उपकरणों की वजह से ऐसा हो रहा है. जर्मनी इस गैस का सबसे प्रमुख ग्राहक है.

    जर्मनी के गैस नेटवर्क रेगुलेटर के प्रमुख क्लॉस मुलेर ने कहा है कि रूस अगर अगले कुछ दिनों में सप्लाई फिर शुरू कर देता है तो उनका देश मौजूदा किल्लत से निकल आएगा. उन्होंने कहा,‘’ मुझे पूरी उम्मीद है कि शनिवार तक रूस से पुरानी सप्लाई ( 20 फीसदी) बहाल हो जाएगी. लेकिन वास्तव में ऐसा हो सकेगा यह कोई नहीं जानता है.

    यूरोप के नेताओं का कहना है कि रूस अपनी गैस के दाम बढ़ाने के लिए सप्लाई में कटौती कर रहा है. पिछले एक साल से गैस के दाम काफी बढ़ गए हैं.

  4. विराट कोहली ने लंबे अरसे बाद 40 गेंदों पर बनाई हाफ़ सेंचुरी

    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, Twitter/imVkohli

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक लंबे अरसे बाद हॉन्ग-कॉन्ग के ख़िलाफ़ खेलते हुए अर्द्धशतक लगा दिया है.

    ये उनका इस साल में पहला अर्द्धशतक है जिसे उन्होंने 40 गेंदों में बनाया है.

    इसके साथ ही सूर्य कुमार यादव ने 26 गेंदों में 68 रन बनाए हैं.

    इस तरह भारतीय टीम ने हॉन्ग कॉन्ग को जीतने के लिए 193 रन का लक्ष्य दिया है.

  5. प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया गांधी की माँ के निधन पर शोक व्यक्त किया

    सोनिया गांधी की माँ पाओलो माइनो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सोनिया गांधी की माँ पाओलो माइनो और प्रियंका गांधी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम ट्वीट करके कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की माँ के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

    प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है, “भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. दुख के क्षण में मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं.”

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार शाम ट्वीट करके जानकारी दी है कि सोनिया गांधी की माँ पाओलो माइनो का बीते शनिवार इटली में निधन हो गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. बीपीएससी अभ्यर्थियों का पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    पटना बीपीएससी छात्र

    इमेज स्रोत, Vishnu Narayan/BBC

    पटना में बुधवार को पुलिस ने बीपीएससी की 67वीं प्रारम्भिक परीक्षा में पर्सेंटाइल सिस्टम लागू किए जाने और दो पालियों में परीक्षा कराए जाने के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया.

    इसके साथ ही कई अभ्यर्थियों के पुलिस द्वारा पकड़े जाने की बात भी सामने आ रही है.

    बीपीएससी कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे अभ्यर्थी अमर्त्य कुमार बीबीसी से बातचीत में कहते हैं, “जैसे हमें 67वीं बीपीएससी की प्री परीक्षा दो पाली में देने की बात कही जा रही है, इससे भ्रष्टाचार और भी बढ़ेगा. जब आयोग एक पाली में आधे अभ्यर्थियों की परीक्षा लेने की बात कह रहा है तो क्या इसमें सारी कैटेगरी के अभ्यर्थी आ सकेंगे? क्या आरक्षण को सही से लागू किया जा सकेगा?”

    इससे पहले बीती 8 मई को 67वीं बीपीएससी की प्रारम्भिक परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद उसे रद्द कर दिया गया था.

    आज से 5 दिन पहले भी बीपीएससी के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने आयोग के बाहर प्रदर्शन किया था.

    प्रदर्शनकारियों का प्रतिनिधिमंडल तब आयोग के अध्यक्ष से मुलाक़ात करने गया था.

    इस प्रतिनिधिमंडल के सदस्य दिलीप कुमार ने आयोग के अध्यक्ष से मुलाक़ात के बाद बीबीसी से बातचीत में कहा था कि उन्होंने अध्यक्ष को विज्ञापन का हवाला दिया कि कैसे पूरी परीक्षा एक पाली में ही कराने की बात आयोग ने कही थी.

    जवाब में आयोग के अध्यक्ष ने उनसे कहा था कि आयोग इस मामले को देख रहा है कि कैसे परीक्षा सही से कराई जाए. किसी के कोर्ट में चैलेंज करने की स्थिति में वे क्या कर सकते हैं. पर्सेंटाइल के सवाल पर अध्यक्ष ने उन्हें आश्वस्त किया था कि पर्सेंटाइल सिस्टम लागू नहीं होगा. दोनों पालियों का कट ऑफ़ अलग-अलग होगा. दोनों पालियों में अभ्यर्थियों की संख्या बराबर होगी.

    हालाँकि, आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने अभ्यर्थियों को 31 अगस्त मिलने के लिए फिर से बुलाया था. अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग ने छात्रों से मिले बग़ैर ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया कि 67वीं बीपीएससी की प्रारम्भिक परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी. साथ ही पिछली सूचना के हिसाब से पर्सेंटाइल सिस्टम भी लागू रहेगा. अभ्यर्थी इस नोटिफ़िकेशन को खुद के साथ धोखा करार दे रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. एशिया कप क्रिकेट : भारत के खिलाफ हॉन्गकॉन्ग ने टॉस जीता, गेंदबाजी के लिए उतरा

    भारत हॉन्गकॉन्ग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दुबई में चल रहे एशिया कप क्रिकेट में आज भारत का मुकाबला हॉन्गकॉन्ग से हो रहा है. हॉन्गकॉन्ग ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत ने टीम में एक बदलाव किया है. ऋषभ पंत को टीम में लाया गया है, जबकि हार्दिक पंड्या को आराम दिया गया है.

    ग्रुप ए के मैच के तहत हॉन्गकॉन्ग को हरा कर टीम इंडिया सुपर-4 में जगह बनाने की कोशिश करेगी. हॉन्गकॉन्ग एशिया कप में भारत के खिलाफ पहला मैच खेल रहा है.

    हॉन्गकॉन्ग के कप्तान ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के खिलाफ खेलना उनकी टीम के लिए एक बड़ी प्रेरणा है. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के वक्त कहा कि टीम पहले गेंदबाजी करने वाली थी. लेकिन लगता है कि पिच पर काफी घास है लिहाजा अच्छे स्कोर तक पहुंचने के लिए अच्छी बल्लेबाजी करने की जरूरत है. हम एक टीम के रूप में जो कर रहे हैं, उसे जारी रखना चाहते हैं.

    भारतीय टीम इस तरह है. रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह.

    हॉन्गकॉन्ग के खिलाड़ियों में शामिल हैं निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर ), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफर

  8. ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’, सुनिए अंजुम शर्मा और प्रेरणा से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  9. लखनऊ में सपा दफ़्तर के बाहर चला बुलडोज़र, क्या बोली समाजवादी पार्टी?

      • Author, अनंत झणाणे
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, लखनऊ से
    सपा दफ़्तर के बाहर की तस्वीर

    इमेज स्रोत, Ramesh Verma/BBC

    उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के लखनऊ विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय के सामने लखनऊ नगर निगम के बुलडोज़रों ने अतिक्रमण के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए दुकानों को तोड़ गिराया.

    इसमें से अधिकतर दुकानों में समाजवादी पार्टी के झंडे और उनके नेताओं के पोस्टर और पार्टी से जुड़ी अन्य प्रचार सामग्री बिकती थीं.

    मौके पर मौजूद नगर निगम के ज़ोनल अधिकारी राजेश सिंह ने मीडिया से कहा, "यह नियमित कार्रवाई थी. आज अतिक्रमण हटाने का शेड्यूल भी था. और यह जो दुकानें लगाई गई हैं. इन्हें पिछले महीने से लगातार नोटिस दिए गए थे. इन्होंने समय भी माँगा था और इन्हें समय भी दिया गया था. समय पर अनाउंसमेंट भी कराया गया था लेकिन दुकान नहीं हटाई गईं. आज निर्धारित तिथि थी इसलिए इन्हें हटवा दिया गया."

    राजेश सिंह से मीडिया ने पूछा कि क्या अतिक्रमण नहीं हटाने के लिए दबाव भी बनाया गया था? इस सवाल के जवाब में अधिकारी ने कहा, "जिसका अतिक्रमण हटाया जाता है, वो कुछ ना कुछ दबाव बनाने की कोशिश करता ही है."

    समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने इन दुकानों पर बुलडोज़र चलने के बाद ट्वीट करते हुए कहा, "भाजपा की निकृष्ट और राजनैतिक दुश्मनी वाली राजनीति का एक और घृणित उदाहरण सामने है. सपा कार्यालय के बाहर दशकों से झंडा, बैनर, पोस्टर बेचकर अपना घर परिवार रोटी चलाने वाले गरीबों के दुकान पर बुलडोजर चलाकर भाजपा सरकार ने अपनी निकृष्ट सोच का परिचय दिया है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आयुषी श्रीवास्तव की दुकान भी नगर निगम की कार्रवाई में ध्वस्त हो गयी. उन्होंने बीबीसी से कहा कि वो पिछले 15 साल से अपनी दुकान चला रही थीं. उनका आरोप है कि नगर निगम से उन्हें बुलडोज़र की कार्रवाई के बारे में कोई नोटिस नहीं मिला था.

    वो कहती हैं, "यहीं रहते थे,यही रोज़ी रोटी है, यही सब कुछ है. हो सकता है नोटिस चिपका कर चले गए हों, लेकिन मुझे हाथ में कोई नोटिस नहीं मिला."

  10. नीतीश कुमार से मिलकर केसीआर ने लगाया 'बीजेपी मुक्त भारत' का नारा और क्या कहा?

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को पटना में पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों की आलोचना करते हुए बीजेपी मुक्त भारत का नारा लगाया है.

    उन्होंने कहा, “आज जिस प्रकार से धर्म के नाम पर लोगों को और समाज को तोड़ने का काम किया जा रहा है और एक अच्छे भारत को ख़राब करने का जो प्रयास हो रहा है तो ये देश को कहां ले जाएगा? इसलिए देश की अर्थव्यवस्था ख़त्म और रुपये का मूल्य गिर गया है."

    उन्होने आगे कहा, "केंद्र सरकार की नाकामियों की वजह से देश का काफ़ी नुकसान हुआ है और जो राज्य अपनी जगह पर खड़े होकर अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें करने नहीं दिया जा रहा है. क्या इसका जवाब केंद्र सरकार के पास है? मोदी जी का खुद का वादा था कि 2022 तक हर ग़रीब का अपना मकान होगा..क्या ये सफल हुआ?”

    राव ने ये बात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री के तेजस्वी यादव के साथ बैठक के बाद कही.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. नहीं रहीं सोनिया गांधी की मां पाओलो माइनो, कांग्रेस पार्टी ने दी जानकारी

    पाओलो माइनो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार शाम ट्वीट कर जानकारी दी है कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की माँ पाओलो माइनो का बीते शनिवार इटली में निधन हो गया है.

    इसके साथ ही कल यानी मंगलवार, तीस अगस्त को उनकी अंतिम क्रिया की गयी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी बीती 23 अगस्त को अपनी नब्बे वर्षीय मां को देखने के लिए भारत से गयी थीं.

    इसके साथ ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी इटली पहुंचे हुए हैं.

  12. 'आप' का सीबीआई दफ़्तर के सामने धरना शुरू, एलजी करेंगे आप विधायकों के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई

    दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय सक्सेना

    इमेज स्रोत, Twitter/LtGovDelhi

    इमेज कैप्शन, दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय सक्सेना

    आम आदमी पार्टी के विधायकों ने बुधवार दोपहर सीबीआई मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

    आप विधायकों की मांग है कि सीबीआई बीजेपी द्वारा दिल्ली में चलाए गए कथित ‘ऑपरेशन लोटस’ की जांच करे.

    आम आदमी पार्टी पिछले कई दिनों से बीजेपी पर अपने विधायकों को ख़रीदने की कोशिश करने का आरोप लगा रही है. वहीं, बीजेपी ने इन सभी आरोपों को आधारहीन बताया है.

    इसी सिलसिले में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत का आह्वान किया था जिसे बीजेपी ने ग़ैर-ज़रूरी बताया था.

    केजरीवाल सरकार की शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले को लेकर बीजेपी और आप की तनातनी अब कथित शिक्षा घोटाले और एलजी पर आरोप लगाए जाने तक पहुंच गयी है.

    इस मुद्दे पर दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय सक्सेना ने आप विधायकों सौरभ भारद्वाज, आतिशी, दुर्गेश पाठक और जेस्मीन शाह के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई करने का फ़ैसला किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. तेलंगाना सीएम केसीआर से मिले नीतीश और तेजस्वी, बीजेपी ने क्यों बताया 'कॉमेडी शो'

    नीतीश कुमार, केसीआर, तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, Twitter/ANI

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की है.

    दिल्ली के राजनीतिक हल्कों में इस मुलाकात को बेहद दिलचस्पी के साथ देखा जा रहा है.

    कुछ समय पहले तक नीतीश कुमार के सहयोगी रहे बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने इस मुलाकात को विपक्षी एकता का कॉमेडी शो करार दिया है.

    नीतीश कुमार और केसीआर

    इमेज स्रोत, ANI

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    तेजस्वी यादव ने इस कार्यक्रम में कहा है कि “आज का कार्यक्रम गलवान घाटी और हाल ही में हैदराबाद में एक दुर्घटना के दौरान मारे गए लोगों के सम्मान में सीएम नीतीश कुमार और तेलंगाना के सीएम केसीआर ने किया है. अगर देश के सभी राज्य इस तरह एक दूसरे का सहयोग करें तो देश तरक्की करेगा.”

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री राजनीति में अपने लिए राष्ट्रीय भूमिका की तलाश में हैं. उधर नीतीश कुमार के समर्थक उन्हें अगले आम चुनावों में बीजेपी के ख़िलाफ़ विपक्ष को एकजुट करने वाले नेता के रूप में पेश करना चाहते हैं.

    कुछ सप्ताह पहले तक नीतीश कुमार बीजेपी के साथ थे लेकिन अब उनकी सरकार आरजेडी के साथ गठबंधन में में चल रही है.

  14. LIVE: बिहार में बीपीएससी स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज. पटना में स्टूडेंट्स से बात कर रहे हैं बीबीसी के लिए विष्णु नारायण

  15. क्या भारत और पाकिस्तान के बीच कारोबार के बंद दरवाज़े फिर खुलेंगे

  16. दिल्लीः अरविंद केजरीवाल ने लाॅन्च किया देश का पहला वर्चुअल स्कूल, आवेदन आज से शुरू

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के पहले वर्चुअल स्कूल की लाॅन्चिंग बुधवार को कर दी. उन्होंने कहा है कि यह स्कूल उन बच्चों के लिए है जो किसी वजह से स्कूल नहीं जा सकते.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उन्होंने बताया है कि ‘दिल्ली माॅडल वर्चुअल स्कूल’ में देश के किसी कोने के छात्र दाखि़ला ले सकते हैं. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है.

    केजरीवाल ने कहा, ‘‘आज हम दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के तहत भारत का पहला वर्चुअल स्कूल ‘दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल’ की शुरुआत कर रहे हैं.’’

    उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी छात्र दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल में लाइव क्लासेज़ अटेंड कर सकते हैं और रिकॉर्ड किए हुए क्लासेज़ को देख सकते हैं. अभी यह स्कूल कक्षा 9 से 12 तक के लिए शूरू किया जा रहा है.’’

    केजरीवाल के अनुसार, इस स्कूल में विद्यार्थियों को आईआईटी जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी. उन्होंने दावा किया है कि यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा.

  17. अग्निपथ योजना पर नेपाल में क्यों है ग़ुस्सा और निराशा

  18. सड़क पर भिड़े बीजेपी-आप प्रवक्ता, दिल्ली के स्कूलों पर बहस गरमाई

    सौरभ भारद्वाज

    इमेज स्रोत, Twitter/Saurabh_MLAgk

    आम आदमी पार्टी और बीजेपी के प्रवक्ताओं के बीच टीवी चैनलों पर जारी जंग अब सड़क पर उतर आई है.

    आप विधायक एवं प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज और बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया का बुधवार को दिल्ली के एक स्कूल में आमना-सामना हुआ.

    गौरव भाटिया ने ट्वीट कर इस घटना के बारे में बताया है कि “अरविंद केजरीवाल जी 500 नए स्कूल की लिस्ट सार्वजनिक कर दीजिए दुनिया देख लेगी हैं कि नहीं और किस हालत में हैं. आप भाग क्यों रहे हैं सूची देने से. मैनिफेस्टो में वादा किया था आप ने.”

    इसके साथ ही उन्होंने भारद्वाज के साथ हुई बहस का वीडियो भी जारी किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं, सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट करके दावा किया है कि ‘बार-बार रुकने का आग्रह करने पर भी गौरव भाटिया स्कूल के अंदर नहीं गए और भाग गए. उनको कहा कि अभी तो 498 स्कूल और देखने हैं चलिए, मगर वे नहीं माने और भाग गए.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  19. असम में राज्य सरकार ने एक और मदरसा गिराया, संचालकों पर चरमपंथी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

    मदरसा

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम के बोंगाईगांव ज़िले के एक मदरसे को प्रशासन ने ढहा दिया है. इस मदरसों के संचालकों पर चरमपंथी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सरकार ने आरोप लगाया है कि इस मदरसे के परिसर का इस्तेमाल चरमपंथी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था.

    एएनआई के अनुसार, जोगीघोपा थाने में स्थित मदरसे को तोड़ने के लिए कई बुलडोज़रों को लगाया गया. किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए.

    चरमपंथी संगठन अलक़ायदा की भारतीय उपमहाद्वीप में काम करने वाली इकाई एक्यूआईएस से संबंध रखने के आरोप में अब तक असम के तीन मदरसों को तोड़ा गया है.

    उससे पहले चरमपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में इमाम और मदरसों में पढ़ाने वाले शिक्षकों सहित 37 लोगों को गिरफ़्तार किया गया था.

  20. रूस ने रोकी यूरोप को गैस की सप्लाई, क्या यूरोप के प्रतिबंधों का है ये जवाब?

    नॉर्ड स्ट्रीम 1

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस ने पाइपलाइन को रिपेयर करने का हवाला देते हुए यूरोप तक गैस पहुंचाने वाली अहम पाइपलाइन ‘नॉर्ड स्ट्रीम 1’ को पूरी तरह बंद करने का एलान किया है.

    इस परियोजना की मालिक रूसी कंपनी ‘गज़प्रोम’ ने कहा है कि नॉर्ड स्ट्रीम 1 पाइपलाइन से गैस सप्लाई पर तीन दिनों तक रोक लगी रहेगी.

    रूस पहले ही इस पाइपलाइन के ज़रिए केवल 20 फ़ीसदी गैस की आपूर्ति ही यूरोप को कर रहा है. रूस ने ख़राब उपकरणों को इसकी वजह बताया है.

    हालांकि रूस ने उन आरोपों को भी ख़ारिज कर दिया है कि यूक्रेन पर हमला करने के बाद लगाए गए प्रतिबंधों का जवाब देने के लिए उसने यह क़दम उठाया है.

    पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नॉर्ड स्ट्रीम 1 पाइपलाइन 1,200 किलोमीटर लंबी है, जो बाल्टिक सागर के नीचे से होकर पश्चिमी रूस के सेंट पीट्सबर्ग से पूर्वोत्तर जर्मनी तक जाती है.

    अभी तक रूस से जर्मनी जाने वाली गैस ‘नॉर्ड स्ट्रीम 1’ पाइपलाइन के ज़रिए यूक्रेन होते हुए भेजी जाती है. इसे 2011 में खोला गया था. जुलाई में भी मरम्मती का हवाला देते हुए इसे 10 दिनों के लिए बंद किया गया था.

    यूरोपीय नेताओं को डर है कि गैस के दाम और बढ़ाने के लिए रूस आपूर्ति में और रुकावट पैदा कर सकता है. गैस के दाम पहले ही 400 प्रतिशत बढ़ चुके हैं. ऐसे हाल में सर्दियों में यूरोप में जीवनयापन के बहुत कठिन होने की आशंका है.

    नॉर्ड स्ट्रीम 2 गैस पाइपलाइन का शुरू होना अभी बाक़ी

    पिछले साल सितंबर में एक अन्य पाइपलाइन ‘नॉर्ड स्ट्रीम 2’ को डालने का काम पूरा हो गया. उसकी भी लंबाई लगभग 1,200 किलोमीटर है.

    इस परियोजना के शुरू होने पर रूस से जर्मनी जाने वाली प्राकृतिक गैस की सप्लाई को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है. इस पाइपलाइन से जर्मनी को हर साल 55 अरब घन मीटर गैस की सप्लाई होनी थी.