ब्राजील: जंगल में 26 साल से अकेले रह रहे शख़्स की मौत

ये व्यक्ति मूल ब्राजील समुदाय की एक जनजाति के आखिरी सदस्य थे, जो जंगल में अकेले रह रहे थे. इनका नाम भी किसी को नहीं पता है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and अभिनव गोयल

  1. ब्राजील: जंगल में 26 साल से अकेले रह रहे शख़्स की मौत

    ब्राजील समुदाय के आखिरी सदस्य

    इमेज स्रोत, FUNAI

    ब्राजील में आखिरी बचे उस व्यक्ति की मौत हो गई है जिनका 26 सालों से बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं था.

    ये व्यक्ति मूल ब्राजील समुदाय की एक जनजाति के आखिरी सदस्य थे, जो जंगल में अकेले रह रहे थे. इनका नाम भी किसी को नहीं पता है.

    इन्हें मैन ऑफ द होल के रूप में जाना जाता था, क्योंकि वे जमीन में गहरे गड्ढे खोदते थे. इनमें से कुछ गड्ढों का इस्तेमाल वे जानवरों का शिकार करने के लिए करते थे तो कुछ में वे खुद छिपते थे.

    अधिकारियों के मुताबिक 23 अगस्त के दिन उनकी झोपड़ी के बाहर झूले में उनका शव मिला. शव को देखने से पता चलता है कि किसी भी तरह की हिंसा उनके साथ नहीं हुई.

    ब्राजील के मूल निवासी समुदाय के बाकी छह सदस्य 1995 में मारे गए थे. ये समूह रोन्डोनिया राज्य में तनारू स्वदेशी क्षेत्र में रहता था, जो बोलीविया की सीमा में है.

    माना जाता है कि उनकी जनजाति के अधिकांश लोगों को 1970 के दशक की शुरुआत में उन किसानों ने मार दिया था जो अपनी जमीन को विस्तार करना चाहते थे. ऐसा दावा है कि उनकी उम्र 60 साल थी और उनकी मौत प्राकृतिक कारणों की वजह से हुई है.

    ब्राजील के संविधान के मुताबिक, जनजातीय मूल निवासियों का उनकी पारंपरिक जमीन पर अधिकार है, इसलिए जो लोग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, वे उन्हें अक्सर मार देते हैं.

    1996 से ब्राजील की इंडिजिनियस अफेयर एजेंसी के एजेंट मैन ऑफ द होल की निगरानी कर रहे थे.

    2018 में एजेंसी के लोग जंगल में एक मुठभेड़ के दौरान उन्हें फिल्माने में कामयाब रहे थे. एजेंटों ने उनकी झोपड़ी को भी देखा था जो पुआल से बनी थी.

    उनकी झोपड़ी में साक्ष्यों से पता चला था कि उन्होंने मक्का, पपीता और केले जैसे फल लगाए थे. ब्राजील में लगभग 240 स्वदेशी जनजातियां हैं, जिनमें से कई खतरे में हैं.

  2. बिहार में सीबीआई की एंट्री पर शिवानंद तिवारी ने उठाए सवाल

    राष्ट्रीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी

    इमेज स्रोत, ANI

    राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी का कहना है कि बिहार में सीबीआई जांच से पहले राज्य सरकार की सहमति ली जानी चाहिए.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ये सुझाव उन्होंने पार्टी को दिया है.

    उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से सीबीआई, ईडी जैसी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पिछले हफ्ते ही कथित नौकरी के बदले ज़मीन घोटाले में सीबीआई ने आरजेडी नेताओं के घर छापेमारी की थी. इसमें लालू यादव के करीबी माने जाने वाले और एमएलसी सुनील सिंह, सांसद अशफ़ाक़ क़रीम और फ़ैयाज़ अहमद और पूर्व एमएलसी सुबोध राय शामिल थे.

    शिवानंद तिवारी ने बीजेपी नेता सुशील मोदी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी एक बेचैन इंसान हैं. वे नीतीश कुमार को नरेंद्र मोदी से ज्यादा काबिल और दूरदर्शी नेता मानते थे. इसी के चलते केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राज्य से हटा दिया. इसके बाद वे और अच्छा पद पाने के लिए दिल्ली गए लेकिन वो भी नहीं मिला.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  3. कर्नाटक में स्कूल की किताब पर विवाद, 'बुलबुल के पंख पर बैठकर उड़ते थे वीर सावरकर'

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    वीर सावरकर

    इमेज स्रोत, SAVARKARSMARAK.COM

    कन्नड़ पाठ्यपुस्तक के एक पाठ में वीर सावरकर को शामिल किया गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. सोशल मीडिया पर इसका मज़ाक भी उड़ाया जा रहा है.

    दरअसल इस पाठ में कहा गया है कि वीर सावरकर अंडमान द्वीप समूह की सेलुलर जेल में बुलबुल के पंख पर बैठकर उड़ते थे.

    इस पाठ का नाम कलावनु गेद्दावरु है. इसका मतलब है कि जो धारा के ख़िलाफ़ जीतते हैं. ये पाठ केटी गट्टी द्वारा लिखा गया एक यात्रा वृत्तांत है. लेखक केटी गट्टी ने जेल में उस कोठरी का दौरा किया था जहां वीर सावरकर 1911 से 1921 तक कैद रहे.

    ये पाठ कर्नाटक में रोहित चक्रतीर्थ की अध्यक्षता वाली पाठ्यपुस्तक संशोधन कमेटी ने संशोधित पाठ्यक्रम में शामिल किया. पाठ्यक्रम में इस पाठ पर विवाद होने के बाद इसे हटा दिया गया है.

    जेल में सावरकर के जीवन की चर्चा करते हुए लेखक ने एक पैराग्राफ में जिक्र किया है कि कैसे पीछे की दीवार में एक छोटा सा छेद था जिससे आकाश भी नहीं देखा जा सकता था. कहीं से बुलबुल पक्षी उठकर इसी छेद से कोठरी में आ जाते थे और वीर सावरकर उनके पंखों पर बैठकर हर रोज मातृभूमि का भ्रमण करते थे.

    लेखक और डेटा वैज्ञानिक अरुण कृष्णन ने कहा, “मैं मानता हूं कि हमें सावरकर को अपने स्कूल की पाठ्यपुस्तकों में शामिल करने की जरूरत है, लेकिन क्या इसे इस तरीके से किया जाना चाहिए. सावरकर खुद इसे देखकर शर्मिंदा महसूस करते.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    एक अधिकारी की तरफ से ये बताया गया कि लेखक ने इसका इस्तेमाल एक रूपक की तरह किया था.

    इसके जवाब में पूर्व कांग्रेस मंत्री प्रियांक खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि ऐसा नहीं लगता है कि इसे एक रूपक की तरह कहा गया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हालांकि टेक्स्ट बुक सोसायटी के प्रबंध निदेशक मेडगौड़ा ने बीबीसी हिंदी को बताया, “यह लेखक की कल्पना है. पाठ्यपुस्तक रिविजन कमेटी ने ये फैसला लिया था. अभी तक हमें सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं मिला है. हम लोग इंतज़ार कर रहे हैं.”

    बीजेपी का क्या कहना है

    इस मामले पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, “मातृभूमि के प्रति वीर सावरकर के प्रेम ने उन्हें कैसे लोगों से जोड़ा, ये बताने के लिए लेखक ने कल्पना का सहारा लिया. आपको इसे प्रैक्टिकल होकर देखने की ज़रूरत नहीं है. अगर आप कल्पना करें तो आप दुनिया में कई जगहों पर हो सकते हैं.”

    कर्नाटक के प्राइमरी एंड सेकेंडरी शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने इस मामले पर टिप्पणी करने से मना कर दिया.

    पहले भी हो चुका है विवाद

    कुछ महीने पहले भी पाठ्यपुस्तकों का कंटेंट कर्नाटक में बीजेपी सरकार के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गया था. उस समय 12वीं शताब्दी के समाज सुधारक और लिंगायत समुदाय के संस्थापक बसवन्ना के कथनों को गलत तरीके से पेश करने को लेकर शिकायत की गई थी.

  4. 29 अगस्त 2022 का दिनभर- पूरा दिन पूरी ख़बर सुनिए मानसी दाश और अंजुम शर्मा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  5. ग़ुलाम नबी आज़ाद ने जयराम रमेश पर किया कटाक्ष, तो मिला ये जवाब

    गुलाम नबी आज़ाद और जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने ग़ुलाम नबी आज़ाद पर एक बार फिर निशाना साधा है. कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देने के बाद ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कई टीवी चैनल्स और पत्रकारों को अपने इंटरव्यू दिए हैं. उन्होंने अपने इंटरव्यू में कांग्रेस नेतृत्व ख़ासकर राहुल गांधी पर फिर टिप्पणी की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने इसी को लेकर ट्वीट किया है और कहा है कि उन्हें कांग्रेस को बदनाम करने का काम सौंपा गया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- आज़ाद वर्षों तक जिस पार्टी में रहे, जहाँ उन्हें सब कुछ मिला, उन्हें उसी पार्टी को बदनाम करने का काम सौंपा गया है. यह उनके स्तर को और गिरा रहा है. आख़िर क्यों हर मिनट वह अपने विश्वासघात को सही ठहरा रहे हैं? उन्हें आसानी से बेनकाब किया जा सकता है, लेकिन हम अपना स्तर क्यों गिराएँ ?

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कहा था कि घरवाले अगर पराया समझें, तो अक्लमंदी यही है कि घर छोड़ देना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस का ज़िक्र करते हुए कहा कि घरवालों ने घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने कहा- मोदी जी की बात तो एक कहाना है. जब से जी-23 नेताओं ने चिट्ठी लिखी थी, उसी समय से उन्हें मुझसे समस्या था. वे कभी नहीं चाहते कि कोई पत्र लिखे और उन पर सवाल उठाए. कांग्रेस की कई बैठकें हुईं, लेकिन कभी भी एक भी सुझाव नहीं माना गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    ग़ुलाम नबी आज़ाद ने जयराम रमेश पर भी काफ़ी कटाक्ष किया था. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा- जो उनके डीएनए की बात करता है, वो ख़ुद कांग्रेस पार्टी की मेंबर तक नहीं है. स्टोरी प्लांट करने के लिए ही वे यहाँ तक पहुँचे हैं. उनका पार्टी का डीएनए क्या है, ये किसी को मालूम नहीं है. वे किस स्टेट से हैं, ये मालूम नहीं है. पहले तो वे अपना डीएनए चेक कराएँ.

  6. ये है हरफ़नमौला हार्दिक पंड्या का बेखौफ़ क्रिकेट

    हार्दिक पांड्या

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रंग बिरंगे बाल, बदन पर आकर्षक टैटुओं की लड़ी, बॉलिंग और बैटिंग में ऐसा स्वैग जो सर विवियन रिचर्ड्स की याद दिला दे - दरअसल हार्दिक पंड्या के जीवन का आदर्श ही है - 'लिव लाइफ़ लाइक ए किंग' यानी जियो तो शहंशाह की तरह.

    हार्दिक के आकर्षक और स्टाइलिश पर्सनैलिटी की झलक उनके क्रिकेट में भी दिखती है जहां वो मैच तो जिताते ही हैं, स्टाइल और क्लास में भी कोई कमी नहीं छोड़ते.

    आत्म-विश्वास से भरे पंड्या ने रविवार को एक बार फिर जताया कि इस भारतीय टीम में उनका महत्व क्या है. पंड्या ने पहले आक्रामक गेंदबाज़ी करते हुए पाकिस्तान के 3 अहम विकेट निकाले और फिर जब भारत के लिए मुश्किल घड़ी में बैटिंग करने आए तो बेहद शांत भाव से 17 गेदों पर 33 रन बनाए और आखिरी ओवर में छक्का लगाकर भारत को एक तनाव भरा मैच जिता दिया.

    जीत के बाद पंड्या ने कहा कि आखिरी ओवर में अगर 15 रनों की भी ज़रूरत होती तो वो उसे ज़रूर बना देते!

  7. मनीष सिसोदिया का नया दावा- कल सीबीआई देखने आ रही है उनका बैंक लॉकर

    मनीष सिसोदिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को लेकर सीबीआई जाँच का सामना कर रहे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर नया दावा किया है. मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा है कि कल सीबीआई उनका बैंक लॉकर देखने आ रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने लिखा है- 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे की रेड में कुछ नहीं मिला था. लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा. सीबीआई का स्वागत है. जाँच में मेरा और मेरे परिवार का पूरा सहयोग रहेगा. पिछले दिनों दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की सिफ़ारिश पर सीबीआई ने दिल्ली की आबकारी नीति को लेकर जाँच शुरू की है

    इसी क्रम में सीबीआई ने पिछले दिनों मनीष सिसोदियों के आवास पर छापा मारा था. उसके बाद से ही बीजेपी और आम आदमी पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है.

    जहाँ आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सभी नेता इसे केंद्र सरकार की ओर से एजेंसियों का दुरुपयोग कह रहे हैं, वहीं बीजेपी ने आबकारी नीति को लेकर मनीष सिसोदिया और आप की सरकार पर घोटाले का आरोप लगाया है.

    केजरीवाल ने तो यहाँ तक आरोप लगाया कि बीजेपी दिल्ली सरकार को गिराना चाहती है. उन्होंने ये भी दावा किया कि उनके विधायकों को 20-20 करोड़ रुपए ऑफ़र किए जा रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मनीष सिसोदिया ने ख़ुद भी दावा किया था कि उनके पास बीजेपी का संदेश आया है और पेशकश की गई है कि आप तोड़कर बीजेपी में आ जाएँ. उस समय मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा था- मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे. मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, राजपूत हूँ. सर कटा लूँगा लेकिन भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियोंके सामने झुकूँगा नहीं। मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं. जो करना है कर लो.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    बाद में उन्होंने ये भी दावा किया कि बीजेपी ने उन्हें सीएम उम्मीदवार बनाने का ऑफ़र दिया था. उन्होंने ट्विटर पर लिखा- मुझे सीएम कैंडिडेट बनाने के ऑफ़र पर बीजेपी को मेरा संदेश- अरविंद केजरीवाल जी मेरे राजनैतिक गुरु है, उनसे कभी ग़द्दारी नहीं करूँगा. मैं सीएम बनने नहीं आया, मेरा सपना है- देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, तभी तो भारत नंबर वन देश बनेगा. पूरे देश में ये काम केवल केजरीवाल जी कर सकते हैं.

  8. असम में मदरसा तोड़े जाने पर क्या कहा है मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

    इमेज स्रोत, ANI

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कथित राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में मदरसा तोड़े जाने की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है.

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- दूसरी बार है जब हमने मदरसा ख़ाली करवाया है. वे उसे संस्थान की तरह नहीं बल्कि आतंकवादी केंद्र के तौर पर चला रहे थे. मैं जनरलाइज नहीं करना चाहता, लेकिन जब कट्टरवाद की शिकायत आती है तो हम जाँच करते हैं और कार्रवाई की जाती है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वहीं असम के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर लचित कुमार ने कहा कि असम के बारपेटा ज़िले में चल रहा मदरसा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल था.

    लचित दात ने कहा, "हम तुरंत मौक़े पर पहुँचे, प्रॉपर्टी का जायजा लिया. मदरसा सरकारी ज़मीन पर था, लेकिन वहाँ कोई मालिक नहीं मिला. हमने तुरंत ध्वस्त करने का फ़ैसला किया."

    असम पुलिस ने पिछले हफ्ते ग्वालपाड़ा ज़िले से दो संदिग्ध लोगों को गिरफ़्तार किया था. इसके बाद से ही राज्य में मदरसों पर कार्रवाई की जा रही है.

    पुलिस के मुताबिक़ गिरफ़्तार किए गए दोनों लोगों का संबंध अल-क़ायदा और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम से है.

    मदरसा

    इमेज स्रोत, DILIP SHARMA

    इमामों की पहचान करेगी असम सरकार

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राज्य में बाहर से आने वाले मुस्लिम समुदाय के सभी इमामों की पहचान की पुष्टि करने की बात भी कह चुके हैं.

    उन्होंने कहा था कि इसके लिए असम सरकार ने एक एसओपी अर्थात स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर निर्धारित किया है.

    दरअसल असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पत्रकारों से कहा था, "हमने एक एसओपी बनाई है. अगर राज्य के बाहर से कोई नया इमाम किसी गांव में आता है, तो स्थानीय ग्रामीण इसकी सूचना स्थानीय पुलिस स्टेशन को देंगे जिसके बाद पुलिस उस व्यक्ति की पहचान की पुष्टि करेगी."

    उन्होंने यह भी कहा कि इस काम के लिए एक सरकारी पोर्टल बनाया जाएगा, जिस पर इमामों और मदरसा शिक्षकों को अपना पंजीकरण कराना होगा.

    मुख्यमंत्री सरमा का यह दावा है कि इस काम में असम का मुस्लिम समुदाय सरकार की मदद कर रहा है.

  9. झारखंड: 'उसने पेट्रोल छिड़क कर मेरी बेटी को मार डाला, उसे फांसी दो'

    झारखंड

    इमेज स्रोत, RAVI PRAKASH/BBC

    दुमका में अधिकतर दुकानें रविवार से ही बंद हैं. प्रदर्शनकारी इस मामले के मुख्य अभियुक्त को फांसी की सज़ा दिलाने की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी 'जस्टिस फ़ॉर अंकिता' कैंपेन चलाया जा रहा है.

  10. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

    विनय कुमार सक्सेना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर नोटबंदी के दौरान घोटाले का आरोप लगाया.

    दिल्ली विधानसभा की बैठक के दौरान सबसे पहले आप के विधायक दुर्गेश पाठक ने ये मामला उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि विनय कुमार सक्सेना ने खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन रहते करोड़ों रुपए का घोटाला किया.

    उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कैशियर के बयान का ज़िक्र किया. इस पर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विनय कुमार सक्सेना के ख़िलाफ़ जाँच की मांग करते हुए नारेबाज़ी की.

    उसी समय आम आदमी पार्टी के दो नेताओं आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ़ेंस करके उप राज्यपाल पर कई गंभीर आरोप लगाए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आप की विधायक आतिशी ने कहा- जब देश लाइनों में लगा था तब तत्कालीन खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना काले धन को सफेद करने में लगे थे. उन्होंने दावा किया कि दो कैशियर ने अपे बयान में कहा है कि उन्हें तबादले की धमकी देकर पुराने नोटों को नए नोटों में बदलवाया गया.

    आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि इसकी सीबीआई जाँच हो और चूँकि ये मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है, इसलिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पीएमएलए के तहत केस दर्ज करे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पार्टी ने उप राज्यपाल को हटाने की मांग करते हुए कहा है कि उनके सभी कार्यालय और आवास पर छापे मारे जाए. आप के विधायक सौरव भारद्वाज ने बताया है कि उप राज्यपाल के ख़िलाफ़ निष्पक्ष जाँच की मांग को लेकर आज शाम 7 बजे आप के विधायक गांधीजी की प्रतिमा के नीचे विरोध जताएँगे और पूरी रात विधानसभा में ही रुकेंगे.

  11. ईशा अंबानी को मुकेश अंबानी ने रिलायंस रिटेल के लीडर के तौर पर पेश किया

    ईशा अंबानी

    इमेज स्रोत, RIL

    इमेज कैप्शन, ईशा अंबानी

    मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं सालाना आम बैठक में अपनी बेटी ईशा अंबानी को रिलायंस ग्रुप के रिटेल बिजनेस के लीडर के तौर पर पेश किया है.

    जून महीने में ही बेटे आकाश अंबानी को रिलायंस जियो इंफोकॉम का अध्यक्ष बनाया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    45वीं आम बैठक में ईशा अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल एक एफ़एमसीजी बिजनेस शुरू करेगी. इसके लिए वॉट्सऐप और जियो मार्ट के बीच नया करार किया गया है. इसमें जियो मार्ट में ख़रीदारी करने के लिए वॉट्सऐप पे की सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

    ईशा अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल ने पिछले साल 20 करोड़ रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएँ दी हैं, जो यूके, फ्रांस और इटली की जनसंख्या के बराबर है.

    उन्होंने कहा- रिलायंस के डिज़िटल और फ़िजिकल स्टोर में 52 करोड़ लोगों को सेवाएँ दीं. इसमें हर साल 18 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है. इसके अलावा डिज़िटल प्लेटफ़ॉर्म पर 450 करोड़ विजिट दर्ज की गई हैं, जो पिछले साल की तुलना में 2.3 गुना ज़्यादा है.

    ईशा अंबानी ने बताया कि रिलायंस रिटेल के डिज़िटल कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म पर हर दिन क़रीब 6 लाख ऑर्डर डिलीवर किए गए हैं.

    उन्होंने ये भी कहा कि रिलायंस कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के देश के 7 हजार शहरों में 8700 स्टोर होने जा रहे हैं.

  12. सुप्रीम कोर्ट ने रफ़ाल सौदे में जाँच की मांग करने वाली याचिका ख़ारिज की

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    रफ़ाल

    इमेज स्रोत, AFP

    सुप्रीम कोर्ट में वकील मनोहर लाल शर्मा ने रफ़ाल सौदे में स्वतंत्र जाँच की मांग करते हुए याचिका दायर की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है. ये याचिका फ्रांसीसी मीडिया में छपी एक रिपोर्ट के बाद दायर की गई थी.

    फ्रांसीसी मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि डासो एविएशन ने सौदे को पूरा करने के लिए बिचौलिए को एक मिलियन यूरो दिए थे.

    पीठ में मुख्य न्यायाधीश उदय उमेश ललित और जस्टिस एस रवींद्र भट शामिल थे.

    याचिका में कहा गया था कि फ्रांसीसी एजेंसी की जाँच में कुछ तथ्य सामने आए हैं और इसलिए प्रक्रिया को पूरा करने के लिए दस्तावेज़ों के लिए समन जारी किए जाने चाहिए.

  13. मुकेश अंबानी ने की घोषणा- देश में दीवाली तक शुरू हो जाएगी 5जी सर्विस

    मुकेश अंबानी

    इमेज स्रोत, ANI

    मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज आज अपनी 45वीं सालाना आम बैठक कर रही है.

    इस बैठक में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने दीवाली तक दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सहित प्रमुख शहरों में 5जी सेवाएँ शुरू करने की घोषणा की.

    उन्होंने कहा कि दिसंबर 2023 तक जियो 5जी की सेवाएँ देश के हर शहर, हर तहसील तक पहुँच जाएँगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसी बैठक में आकाश अंबानी ने कहा- भारत में कई फ़िक्स्ड ब्रॉडबैंड नेटवर्क पर भी 1 जीबीपीएस की स्पीड नहीं मिलती है. जियो 5जी बिना किसी तार के हवा में अल्ट्रा-हाई फ़ाइबर की स्पीड देगा. हम इसे जियो जियो एयर फाइबर कह रहे हैं.

    उन्होंने कहा कि जियो एयर फ़ाइबर से लोग अपने घर या ऑफिस में गीगाबाइट की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएँगे.

    हाल ही में हुई स्पेक्ट्रम नीलामी में रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने सबसे अधिक बोली लगाने वाली कंपनी थी.

    मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस सालाना रेवेन्यू में 100 अरब डॉलर को पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है. रिलायंस का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 47 प्रतिशत बढ़कर 104.6 अरब डॉलर हो गया है.

    भारत मुश्किल में भी मजबूती से खड़ा रहा

    मुकेश अंबानी ने कहा कि वैश्विक संकट के बीच भारत विकास और स्थिरता के साथ खड़ा रहा. दुनिया के कई हिस्सों में गंभीर आर्थिक तनाव है. दुनिया ने कोविड-19 महामारी को लगभग पार कर लिया है लेकिन बढ़ते जियोपॉलिटिकल और ग्लोबल रिस्क के कारण अनिश्चितता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मुकेश अंबानी ने कहा कि ईंधन, खाने-पीने और फर्टिलाइजर की बढ़ती कीमतों सभी को प्रभावित कर रही हैं. बढ़ती महंगाई और सप्लाई चेन में रुकावट से वैश्विक मंदी का खतरा है.

    क्लीन एनर्जी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि रिलायंस एनर्जी का कारोबार ग्रीन एनर्जी में भारत को दुनिया में निर्यातक बनाने में मदद करेगा. इसके साथ ही रिलायंस भारत को एनर्जी निर्माण में दुनिया का लीडर बनाना चाहता है.

    मुकेश अंबानी ने बताया कि सोलर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाते हुए उन्होंने आरईसी सोलर का अधिग्रहण किया है.

  14. ममता बनर्जी ने कहा- मैं बीजेपी को चुनौती देती हूँ कि मुझे गिरफ़्तार करके दिखाए

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पश्चिम बंगाल में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा है कि वे उन्हें गिरफ़्तार करके दिखाएँ.

    उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वो केंद्रीय एजेंसियों और काले धन का इस्तेमाल राज्य सरकारों को गिराने के लिए कर रही है.

    ममता बनर्जी सरकार में मंत्री रहे पार्थ चटर्जी इस समय पश्चिम बंगाल के स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) घोटाले में जेल में हैं. हालाँकि उनकी गिरफ़्तारी के बाद ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल से पार्टी के पदों से हटा दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    रैली के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि एसएससी घोटाले में पार्थ चटर्जी का मामला अभी न्यायालय के विचाराधीन है और अभी कुछ भी साबित नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि इस मामले में मीडिया ट्रायल हो रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी को इसका जवाब देना चाहिए कि उनके पास चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए कहाँ से पैसा आता है. विपक्षी पार्टियाँ बीजेपी पर कई राज्य सरकारों को गिराने का आरोप लगाती रही हैं.

    अपनी आबकारी नीति को लेकर सीबीआई जाँच का सामना कर रहे मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने भी ये आरोप लगाया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    केजरीवाल ने तो विधानसभा में कहा कि बीजेपी ने महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में सरकारें गिराई. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि झारखंड में भी वे सरकार गिराने जा रहे हैं.

    ममता बनर्जी ने रैली ने दौरान बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में 11 दोषियों की रिहाई का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा- बीजेपी के नेता बेटी बचाओ की बात करते हैं, लेकिन उसकी सरकार बिलकिस बानो केस में शामिल लोगों को रिहा कर देती है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    15 अगस्त को गुजरात सरकार ने अपनी माफ़ी योजना के तहत बिलकिस बानो गैंगरेप केस में दोषी ठहराए गए 11 लोगों को रिहा कर दिया था. बीजेपी सरकार के इस फ़ैसले को लेकर विपक्ष ने आक्रामक रुख़ अपनाया हुआ है.

    अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में गुजरात सरकार और केंद्र से जवाब मांगा है.

  15. बीजेपी ने अब दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर लगाया शिक्षा घोटाले का आरोप

    बीजेपी

    इमेज स्रोत, Twitter/BJP4INDIA

    केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति को लेकर चल रही जाँच के बीच बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ हो गया है.

    बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोमवार को दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में 500 नए स्कूल बनवाने का वादा किया था. लेकिन अब कहा जाता है कि पहले से मौजूद स्कूल में ही नए कमरे बनाए जाएँगे, स्कूल नहीं खुलवाएँगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीजेपी प्रवक्ता ने तंज़ कसते हुए कहा, "'आप' का तो लगता है बस यही एक सपना, न्यूयॉर्क टाइम्स का नाम जपना, जनता का माल अपना. ये हैं अरविंद केजरीवाल जी."

    वहीं, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि सीवीसी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के स्कूलों में कमरे बनाने के लिए 989 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे. 860 करोड़ रुपए का टेंडर अमाउंट किया गया और दिल्ली सरकार ने 1315 करोड़ रुपए ख़र्च कर दिए.

    उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल ने स्कूलों में बनाए गए टॉयलेट भी कमरों में गिनकर पेमेंट करवाई. दिल्ली सरकार ने कहा कि 6133 टॉयलेट बनवाए, लेकिन जाँच के बाद उनकी संख्या सिर्फ़ 4027 निकली.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  16. क्या मौसम को काबू में किया जा सकता है?- दुनिया जहान

    एरोसोल को स्ट्रैटोस्फियर में पहुंचाने की प्रक्रिया

    इमेज स्रोत, NASA

    जुलाई के महीने में मौसम संयुक्त अरब अमीरात का इम्तिहान ले रहा था.

    यूएई में आम तौर पर मौसम गर्म और शुष्क रहता है लेकिन इस बार परेशानी की वजह थी ज़ोरदार बारिश.

    तेज़ बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बन गई और कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. एक इलाका ऐसा भी था जहां एक ही दिन में उतनी बारिश हो गई जितनी पूरे साल में नहीं होती.

    यूएई ने जब से बारिश बढ़ाने के लिए कृत्रिम तरीके आज़माना शुरू किया है तब से इस तरह के दृश्य आम हो चले हैं. हालांकि जुलाई 2022 में हुई बारिश में इसकी कितनी भूमिका है, अभी ये जानकारी सामने नहीं आई है.

  17. सिद्दीक़ कप्पन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार से मांगा जवाब

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    सिद्दीक़ कप्पन

    इमेज स्रोत, @SANAMWAZIR

    केरल के पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन की ज़मानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है.

    उत्तर प्रदेश की पुलिस ने सिद्दीक़ कप्पन के ख़िलाफ़ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें गिरफ़्तार किया है. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने सिद्दीक़ कप्पन की याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब देने को कहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस मामले पर अगली सुनवाई अब नौ सितंबर को होगी. कोर्ट ने यूपी सरकार से पाँच सितंबर तक जवाब दाखिल करने को कहा है.

    सिद्दीक़ कप्पन की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि कप्पन से ये कहा गया था कि वे पीएफ़आई के साथ हाथरस क्यों गए. हाथरस में एक दलित लड़की के साथ हुए बलात्कार को लेकर काफ़ी हंगामा हुआ था.

    कप्पन ने अपनी याचिका में कहा है- मैं एक पत्रकार हूँ. एक बार मैंने एक संगठन से काम किया था, जिसका संपर्क पीएफ़आई से था, लेकिन अब मैं वहाँ काम नहीं करता हूँ. मैं अक्तूबर 2020 से जेल में हूँ. मेरे ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं है.

    कपिल सिब्बल ने दावा किया कि इस मामले में 5000 पन्ने की चार्जशीट फ़ाइल की गई है, लेकिन सिर्फ़ 165 पन्ने उन्हें दिए गए हैं.

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केरल के पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन ने 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था. उन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से ज़मानत याचिका ख़ारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख़ किया था.

    22 अगस्त को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने कप्पन और उनके साथियों को हाथरस ले जा रहे ड्राइवर को ज़मानत दे दी थी, लेकिन सिद्दीक़ कप्पन की याचिका ख़ारिज कर दी गई थी.

  18. अरविंद केजरीवाल बीजेपी और नरेंद्र मोदी पर फिर बरसे, विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया और एक बार फिर से बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए.

    उन्होंने ये भी दावा किया केंद्र की बीजेपी सरकार ने सरकारें गिराने में हज़ारों करोड़ रुपए ख़र्च किए हैं इसलिए देश में पेट्रोल-डीज़ल महंगा हो रहा है.

    दिल्ली की आबकारी नीति में हुई कथित गड़बड़ी में शुरू हुई सीबीआई जांच के बाद आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं. इस मामले में सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ ही 15 लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की है.

    विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा विश्वास मत इसलिए पेश किया गया ताकि ये दिखाया जा सके कि आम आदमी पार्टी का एक-एक विधायक और मंत्री कट्टर ईमानदार है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए उसे बीते 75 सालों की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया. दिल्ली के सीएम ने पीएम मोदी पर इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि 6300 करोड़ रुपए में अलग-अलग राज्यों विधायक ख़रीदे गए और लाल क़िले से कहते हैं 'मैं भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ रहा हूँ.'

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अरविंद केजरीवाल ने सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करने के दौरान कहा, "इन्होंने (बीजेपी) महाराष्ट्र, कर्नाटक, एमपी, गोवा वगैरह की सरकार गिराई. अब झारखंड में सरकार गिराने वाले हैं. इन्होंने 6300 करोड़ ख़र्च किए सरकारे गिराने में, इसलिए आप का पेट्रोल-डीज़ल महंगा हो रहा है. अब पेट्रोल-डीज़ल महंगा हो तो समझ जाना कोई सरकार गिरने वाली है."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  19. ग़ुलाम नबी आज़ाद ने पीएम मोदी और बीजेपी से हाथ मिलाने के सवाल पर ये दिया जवाब

    ग़ुलाम नबी आज़ाद और नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने वाले वरिष्ठ नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कहा है कि घरवाले अगर पराया समझें, तो अक्लमंदी यही है कि घर छोड़ देना चाहिए. दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस का ज़िक्र करते हुए कहा कि घरवालों ने घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ग़ुलाम नबी आज़ाद ने शुक्रवार को कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने की घोषणा की थी. उन्होंने राहुल गांधी की कार्यशैली की ख़ास तौर से आलोचना की थी. आज़ाद ने आज भी पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस पार्टी के काम करने के तरीक़े पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि उन्होंने काम करने के तरीक़े को ही चुनौती दी थी, लेकिन पार्टी में अपने लिए किसी पद की मांग नहीं की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि कांग्रेस ने उनके सुझावों को कभी नहीं माना. उन्होंने कहा- मोदी जी की बात तो एक कहाना है. जब से जी-23 नेताओं ने चिट्ठी लिखी थी, उसी समय से उन्हें मुझसे समस्या था. वे कभी नहीं चाहते कि कोई पत्र लिखे और उन पर सवाल उठाए. कांग्रेस की कई बैठकें हुईं, लेकिन कभी भी एक भी सुझाव नहीं माना गया.

    बीजेपी के साथ हाथ मिलाने के सवाल पर ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कहा- कांग्रेस में तो अनपढ़ों की जमात है. जिसको जम्मू-कश्मीर का ए, बी और सी मालूम है, मैं बीजेपी के चुनाव क्षेत्र में एक भी वोट नहीं बढ़ा सकता और वो मेरे चुनाव क्षेत्र में आधा वोट भी नहीं बढ़ा सकते. मेरा अलग मतदाता वर्ग है और उनका अलग है. उनका कौन सा मतदाता वर्ग है, वो आपको मालूम है.

    चुनाव बाद गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियाँ भी तो हैं. अपनी नई पार्टी की बात करते हुए ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि वे तो अभी जन्म ही ले रहे हैं. उस समय क्या होगा, इस पर क्या बोलें.

    ग़ुलाम नबी आज़ाद ने इस्तीफ़ा देते समय जो कहा.....

    ग़ुलाम नबी आज़ाद
    ग़ुलाम नबी आज़ाद
    ग़ुलाम नबी आज़ाद
  20. भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान वायरल हुआ जय शाह का एक वीडियो, कांग्रेस ने उठाए सवाल

    जय शाह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में एशिया कप के लिए रविवार को हुए रोमांचक मुक़ाबले में भारत की पाँच विकेट से जीत हुई.

    भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और रवींद्र जाडेजा का इस मैच को जिताने में सबसे अधिक योगदान रहा और हर तरफ़ उनकी खू़ब चर्चा भी है.

    इस बीच सोशल मीडिया पर मैच से जुड़ा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन ये भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों से जुड़ा नहीं है.

    दरअसल, ये वीडियो है जय शाह का. बीसीसीआई सचिव के साथ ही जय शाह एशिया क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं.

    मैच के दौरान कई बार कैमरा जय शाह की ओर गया और इन्हीं में से एक मौक़े का वीडियो शेयर कर अब विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर हमला कर रही हैं.

    वीडियो में तिरंगा हाथ में लिए एक शख़्स जय शाह से कुछ कह रहे हैं. बदले में जय शाह ना में सिर हिलाते दिख रहे हैं.

    अब विपक्षी पार्टियाँ इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रही हैं कि जय शाह तिरंगे को पकड़ने से कतरा रहे थे. जय शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे भी हैं.

    कांग्रेस पार्टी ने इस वीडियो के साथ लिखा है- तिरंगे से दूरी की आदत इनकी कई पीढ़ियों पुरानी है- जाएगी कैसे?

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस हिंदुत्ववादी संगठन आरएसएस पर तिरंगा विरोधी होने का आरोप लगाती रही है. माना जाता है कि आरएसएस ही बीजेपी की दिशा-दशा तय करने में अहम भूमिका निभाती है.

    तंज़ भरे अंदाज़ में कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, "मेरे पास पापा हैं, तिरंगा अपने पास रखो."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं, राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने भी इस वीडियो के ज़रिए संघ और बीजेपी पर निशाना साधा है. आरएलडी ने लिखा है कि संघ की परंपरा को गृह मंत्री अमित शाह के सुपुत्र आगे बढ़ा रहे हैं. उन्हें तिरंगे के सम्मान की बजाय राष्ट्रीय ध्वज के तिरस्कार में रुचि है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस वीडियो के साथ लिखा है कि इस तरीके से तिरंगे को झटकना 133 करोड़ आबादी का अपमान है.