इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ को लेकर BCCI की अहम घोषणा
इमेज स्रोत, ANI
पाकिस्तान के साथ होने
वाले मैच से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना से उबर गए
हैं.
कोरोना की जांच रिपोर्ट
निगेटिव आने के बाद राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के साथ दुबई में जुड़ गए हैं.
वहीं उनकी
अनुपस्थिति में अब तक अंतरिम हेड कोच की भूमिका निभा रहे वीवीएस लक्ष्मण भारत की ‘ए’
टीम की देखरेख करने के लिए बेंगलुरू लौट आए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई
के अनुसार, रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई द्वारा
जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले एशिया कप के लिए भारतीय टीम के दुबई रवाना होने से पहले हुई रूटीन जांच में राहुल द्रविड़ कोरोना से संक्रमित पाए गए थे.
उसके बाद ज़िंबाब्वे दौरे पर पहली बार भारत के हेड कोच बने वीवीएस लक्ष्मण को टीम के अंतरिम हेड कोच की भूमिका दी गई थी.
भारतीय टीम रविवार को दुबई में एशिया कप के दूसरे मैच में पाकिस्तान के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
लीबिया में ख़ूनी संघर्ष में 23 की मौत, संयुक्त राष्ट्र ने की शांति की अपील
इमेज स्रोत, Getty Images
संयुक्त राष्ट्र ने लीबिया की राजधानी त्रिपोली में हुए घातक संघर्ष को तत्काल रोकने की अपील की है.
शनिवार को त्रिपोली में दो राजनीतिक गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, इस झड़प में कम से कम 23 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए.
एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में युवा हास्य अभिनेता मुस्तफा बराका भी शामिल हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
2011 में नाटो समर्थित विद्रोह के बाद से लीबिया में अराजकता का माहौल है.
इस विद्रोह ने लंबे समय तक शासन करने वाले शासक कर्नल मुअम्मर गद्दाफ़ी को सत्ता से बेदख़ल कर दिया था. तब से लेकर 2019 तक देश में अशांतिपूर्ण माहौल बरक़रार रहा.
हालांकि पहले की तुलना में बीते दो साल शांतिपूर्ण गुज़रे लेकिन शनिवार की घटना ने देश में एक बार फिर हिंसा और अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है.
राजधानी के कई इलाकों में विस्फोट हुए हैं. आपातकालीन सेवाओं ने कहा है कि कई अस्पताल प्रभावित हुए हैं. लड़ाई के आसपास के इलाकों से भी लोगों को निकाला गया है.
संयुक्त राष्ट्र के लीबिया मिशन ने कहा कि लड़ाई में 'रिहायशी इलाकों में अंधाधुंध और भारी गोलाबारी' हुई है, जिसके बाद तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया गया है.
शनिवार को ये झड़प तब शुरू हुई, जब देश की संयुक्त राष्ट्र समर्थक सरकार के सशस्त्र बलों ने उनके प्रतिद्वंद्वी फाति बाशाघा के वफ़ादार मिलिशिया के एक काफ़िले को रोकने की कोशिश की.
नोएडा अथॉरिटी ने बताया- ट्विन टावर गिराने से निकली धूल से निपटने के लिए क्या किए हैं इंतज़ाम?
इमेज स्रोत, ANI
सुपरटेक की दोनों इमारतों
को धमाके से उड़ाने के बाद आसपास के इलाके़ में धूल और कंक्रीट फैलने से रोकने के लिए नोएडा
अथॉरिटी ने काफ़ी तैयारियां की हैं.
नोएडा अथॉरिटी ने ट्वीट
कर इन तैयारियों की जानकारी दी है.
इसमें बताया गया है
कि सुपरटेक के ट्विन टावर को गिराने के बाद पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रभावित
क्षेत्रों में सड़क, फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज और पेड़ पौधों की धुलाई के लिए वाटर
टैंकर्स, मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन और सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई
है.
नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक़, वहां प्रभावित क्षेत्रों
में साफ-सफाई के लिए 6 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें और 200 कर्मचारियों को तैनात किया
जाएगा.
इसके साथ ही प्रभावित
क्षेत्रों में सड़कों, फुटपाथ, पार्क, सेंट्रल वर्ज, पेड़-पौधों की धुलाई के लिए 100 वाटर टैंकों की व्यवस्था
भी की गई है. साथ ही 20 ट्रैक्टर ट्रॉली भी वहां लगाए जाएंगे.
इस दौरान आसपास के इलाक़ों
में मौजूद पेड़ पौधों पर जमी धूल को तुरंत हटाया जाएगा. साथ ही यह भी बताया गया है कि
आने वाले कई दिनों तक इलाक़े में पानी का छिड़काव किया जाएगा.
चीन से जारी दबाव के बीच अमेरिका के दो जंगी जहाज ताइवान के पास से गुजरे
इमेज स्रोत, US 7TH FLEET
अमेरिकी नौसेना ने कहा है कि उसके दो जंगी जहाज ताइवान
के पास से गुजर रहे हैं.
ये पहला मौक़ा है जब नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे
के बाद अमेरिका ने इस तरह का ऑपरेशन शुरू किया है.
अमेरिकी सदन की स्पीकर नैन्सी पेलोसी अगस्त की शुरुआत
में ताइवान के दौरे पर गई थी, जिस पर चीन
ने सख़्त ऐतराज़ जताया था.
हालाँकि ताइवान के पास पश्चिमी देशों की नौसेनाओं
का युद्ध अभ्यास कोई नई बात नहीं है. पहले भी कई देश इस इलाके में ऐसा ऑपरेशन कर चुके
हैं.
चीन ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है और कहा है कि
ये उकसाने वाली कार्रवाई है. साथ ही ये भी कहा है कि ताइवान चीन का अभिन्न हिस्सा है.
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने अपनी टीम से पिछला विश्व कप याद करने को क्यों कहा?
इमेज स्रोत, Twitter/PCB
एशिया कप के दूसरे
मैच में रविवार को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच खेला जाना
है. दोनों देशों के प्रशंसक बड़ी बेसब्री से शाम 7.30 बजे का इंतज़ार कर रहे हैं, जब यह मैच शुरू होगा.
बहरहाल इस मैच से
पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म का एक वीडियो काफ़ी चर्चित हो रहा है.
इस वीडियो
में वे अपने खिलाड़ियों से 2021 के टी20 विश्वकप के शानदार प्रदर्शन को याद करने को कहते हुए उन्हें जीत के लिए प्रोत्साहित
कर रहे हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट
बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में बाबर
आज़म कह रहे हैं कि हमें उसी बाॅडी लैंग्वेज से खेलना है, जैसे पिछले विश्व कप में खेला था.
टी20 क्रिकेट का पिछला विश्वकप यूएई और ओमान में अक्तूबर और नवंबर में खेला गया था. उसमें आस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड को हराकर खि़ताब जीता था. पाकिस्तान की टीम सेमीफ़ाइनल तक पहुंची थी.
उस दौरान 24 अक्तूबर को हुए मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया था. बाबर आज़म का इशारा उसी मैच की ओर है.
वह जीत इस मायने में ख़ास थी कि उसके पहले तक पाकिस्तान ने किसी भी वनडे या टी20 विश्वकप में भारत को नहीं हराया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
टी20 के पिछले विश्वकप में किए गए शानदार प्रदर्शन को याद करने की अपील खिलाड़ियों से करते हुए वे कह रहे हैं, ‘‘पीछे जाकर उस लम्हे को याद करो. जब याद करोगे, तो सारी चीज़ें आना शुरू हो जाएंगी, वैसी तैयारी होनी शुरू हो जाएगी.’’
अपने खिलाड़ियों से वे आज के मैच में वैसा ही खेल खेलने की बात कह रहे हैं, जैसा कि वे प्रैक्टिस के दौरान करते हैं. उन्होंने कहा कि मैच में कुछ अलग करने की ज़रूरत नहीं है.
अपने तेज़ गेंदबाज़ों से वे शाहीन अफ़रीदी के चोटिल होने की कमी न खलने देने की भी अपील की है.
प्रियंका गांधी ने याद किया वो लम्हा, जब कांग्रेस-बीजेपी के नेता एक साथ नाचने लगे
इमेज स्रोत, Twitter/Priyanka Gandhi Vadra
कांग्रेस नेता प्रियंका
गांधी वाड्रा ने भारतीय क्रिकेट टीम को यूएई में रविवार को पाकिस्तान के साथ होने वाले
एशिया कप के मैच के लिए शुभकामनाएं दी हैं.
इस सिलसिले में उन्होंने
अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी ट्वीट किया है, जिसमें कई साल पहले भारत और पाकिस्तान के कराची में हुए मैच की
यादें साझा की हैं.
इस वीडियो में वे कह
रही हैं, ‘‘मेरी एक बहुत स्पेशल मेमोरी है. मैं कई साल पहले कराची गई थी
भारत और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए. मैं कभी उस क्षण को नहीं भूल सकती, जब इंडिया जीती. जितने
भी नेता थे, चाहे बीजेपी के, चाहे कांग्रेस के, जो भी गया था मैच देखने, सब इतने ख़ुश हुए कि कूदने लग गए.’’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भारतीय टीम को रविवार के मैच के लिए शुभकमानाएं देते हुए उन्होंने लिखा, ‘‘28 अगस्त को इंडिया-पाकिस्तान का एशिया कप का मैच है. पूरे देश की तरफ़ से, अपनी तरफ़ से, पूरे परिवार की तरफ़ से मैं अपनी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूं. Best Of Luck... जी जान से खेलिए और जीतकर आइए.’’
सुपरटेक की जुड़वां इमारतें गिराने की तैयारी पूरी, गिराने से पहले नोएडा एक्सप्रेसवे भी होगा बंद
इमेज स्रोत, Getty Images
नोएडा में सुपरटेक की दो इमारतें आज दोपहर 2.30 बजे गिराई जाएंगी. इन इमारतों को ध्वस्त करने के पहले वहां से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा.
डीसीपी सेंट्रल राजेश ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि एक्सप्रेसवे को ब्लास्ट से ठीक पहले 2.15 बजे यातायात के लिए बंद किया जाएगा.
ब्लास्ट के आधे घंटे बाद जैसे ही धूल बैठ जाएगी, इसे खोल दिया जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
डीसीपी सेंट्रल राजेश ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि 560 पुलिसकर्मी, रिज़र्व फ़ोर्स के 100 लोग और 4 क्विक रिस्पांस टीम और एनडीआरएफ़ की टीमें तैनात की गई हैं.
साथ ही कुछ जगहों से ट्रैफ़िक को डायवर्ट करने का प्रबंध भी किया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
नोएडा के सेक्टर 93A की इन दो बहुमंजिला इमारतों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गिराया जा रहा है.
रविवार की सुबह कई क्रेन यहां इन इमारतों को हटाए जाने के बाद मलबा हटाने के लिए लाए गए. इस दौरान पुलिस ने इलाके को खाली करने की घोषणा की.
कब होगा कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव, तय होगा आज साढ़े तीन बजे
इमेज स्रोत, AFP
कांग्रेस कार्यसमिति
की रविवार दोपहर बाद 3.30 बजे से होने वाली वर्चुअल मीटिंग में यह फ़ैसला होगा कि पार्टी
के अध्यक्ष का चुनाव कब होगा.
एएनआई के अनुसार, इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के कार्यक्रम को मंज़ूरी
दी जाएगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
2019 में राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे देने के बाद से उनकी मां सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष हैं.
ऐसे में पार्टी की कोशिश है कि अगले कुछ महीनों में चुनाव करवाकर अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाए.
सोनाली फोगाट की मौत मामले में एक और ड्रग पेडलर हिरासत में
इमेज स्रोत, ANI
बीजेपी नेता सोनाली
फोगाट की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के मामले में गोवा पुलिस ने एक और ड्रग पेडलर
रामा मांडरेकर को हिरासत में लिया है.
इस तरह इस मामले में पुलिस अब तक पांच लोगों
को अपने शिकंजे में ले चुकी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले पुलिस ने शनिवार को दो और लोगों को हिरासत में लिया था. इन दोनों में से एक अंजुना के एक रेस्टोरेंट के मालिक और एक ड्रग पेडलर थे.
फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और उनके सहायक सुखविंदर सिंह पहले से ही पुलिस की गिरफ़्त में थे. गोवा की एक अदालत ने शनिवार को इन दोनों को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था.
शनिवार को ही गोवा पुलिस ने बताया था कि सोनाली फोगाट को मेथमफेटामाइन नाम का ड्रग जबरन दिया गया था.
इमेज स्रोत, ANI
हरियाणा ने गोवा सरकार से की सीबीआई जांच की सिफ़ारिश
सोनाली फोगाट के परिजनों ने शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात में फोगाट के परिवारवालों ने इस घटना की जांच सीबीआई से करने की मांग की थी.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सोनाली फोगाट के परिजनों के अनुरोध पर हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह ने गोवा सरकार से इस मामले की जांच को सीबीआई को सौंपने के लिए एक पत्र लिखा है.
क्या है मामला?
सोनाली फोगाट की 22 अगस्त को उत्तरी गोवा के अंजुना में मौत हो गई थी. पहले सोनाली फोगाट की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी, लेकिन गोवा पुलिस ने बाद में इस मामले में हत्या के लिए आईपीसी की धारा 302 जोड़ी.
सोनाली फोगाट के परिवार ने अंजुना पुलिस थाने में लिखित शिकायत की थी. इस शिकायत में परिवार ने सुधीर और सुखविंदर पर सोनाली की हत्या का आरोप लगाया था.
आज दोपहर में ध्वस्त किए जाएंगे नोएडा के ट्विन टावर्स
इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 93ए में स्थित बहुचर्चित ट्विन टावर्स को गिराने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. रविवार को दोपहर क़रीब ढाई बजे ये दोनों विवादास्पद टावर्स केवल 12 सेकेंड में मलबे में तब्दील हो जाएंगे.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक के इन टावरों को गिराने के पहले वहां कई क्रेन पहुंच चुके हैं. स्थानीय पुलिस इलाक़े को खाली कराने में जुटी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं कई एनजीओ ने मिलकर आसपास रहने वाले कुत्तों को वहां से निकालने में जुटी हैं.
एक एनजीओ से जुड़े एक कार्यकर्ता ने बताया है कि उन लोगों ने मिलकर क़रीब 30 से 35 कुत्तों को बचाया है. उनके अनुसार वे हर कुत्ते को बचाने में जुटे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कॉमनवेल्थ खेलों की कांस्य पदक विजेता पहलवान पूजा सिहाग के पति की संदिग्ध हालात में मौत
इमेज स्रोत, ANI
हाल में संपन्न कॉमनवेल्थ खेलों में कांस्य पदक जीतने
वाली पहलवान पूजा सिहाग के पति अजय नांदल की हरियाणा के रोहतक में संदिग्ध हालात में
मौत हो गई है.
मृतक नांदल भी राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती के मुक़ाबले
लड़ चुके थे. पूजा सिहाग की उनसे पिछले साल ही शादी हुई थी.
समाचार एजेंसी एएनआई ने रोहतक के डीएसपी महेश कुमार
के हवाले से बताया है कि अजय नांदल के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है.
उन्होंने बताया, ‘‘उनके पिता के अजय के दोस्त रवि पर ड्रग्स का ओवरडोज़ देने का आरोप लगाया है.
यह घटना महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय के पास घटी.’’
भारत ने इसी महीने ब्रिटेन के बर्मिंघम में संपन्न
काॅमनवेल्थ खेलों में कुश्ती में शानदार प्रदर्शन किया था.
भारत के पहलवानों ने भाग लेने वाली सभी 12 श्रेणियों में कोई न कोई पदक ज़रूर जीता. पूजा सिहाग उन्हीं में से एक थी. उन्होंने 76 किलोग्राम भारवर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता था.
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.
हम यहां आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.
27 अगस्त के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.