तीसरी बार यूक्रेन की राजधानी कीएव पहुंचे बोरिस जॉनसन, ज़ेलेंस्की से की मुलाक़ात

यूक्रेन सोवियत संघ से आज़ादी का अपना 31वां साल मना रहा है. यूक्रेन पहुंच कर जॉनसन ने कहा, "ब्रिटेन अपने दोस्त यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा. मुझे यकीन है कि यूक्रेन इस युद्ध को जीत सकता है और जीतेगा भी."

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and अभिजीत श्रीवास्तव

  1. आम आदमी पार्टी के आरोपों पर बीजेपी का जवाब- मनीष सिसोदिया बच नहीं सकते

    संबित पात्रा

    इमेज स्रोत, TWITTER/BJP

    आम आदमी पार्टी की ओर से विधायक ख़रीदने का आरोप लगाए जाने के बाद बीजेपी ने कहा है कि मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के सबूत हैं और वो बच नहीं सकते हैं.

    बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, "जिस प्रकार की बौखलाहट आम आदमी पार्टी में विगत कुछ दिनों से देखने को मिल रही है, इसमें किसी प्रकार का संशय नहीं है कि मनीष सिसोदिया को लेकर आम आदमी पार्टी घिरी नजर आ रही है."

    संबित पात्रा ने ये भी कहा कि आम आदमी पार्टी कुचेष्टा कर रही कि इधर-उधर की बातें करे, लेकिन जो मुद्दे की बात है कि मनीष सिसोदिया ने करोड़ों रुपए का घपला किया या नहीं किया, उस पर जवाब नहीं दे रही है.

    बीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने शराब माफ़ियाओं को लाइसेंस दिए. उन कंपनियों को भी लाइसेंस दिए गए जो ब्लैकलिस्ट की गई थीं. उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी इसलिए की गई क्योंकि पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार का पैसा चाहिए था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने उनके चार विधायकों को 20-20 करोड़ रुपए में ख़रीदने का ऑफ़र दिया है और अगर ये दूसरे विधायकों को तोड़ें तो इन्हें 25 करोड़ रुपए दिए जाने की बात की गई.

    दिल्ली की नई आबकारी नीति में कथित गड़बड़ी के आरोप में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सहित सीबीआई ने 15 लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की थी. इस मामले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी भी की थी, जिसके बाद से बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं.

  2. यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर ज़ेलेंस्की ने रूस को दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

    ज़ेलेंस्की

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने रूस के संभावित हमलों को लेकर चेतावनी दी है.

    ज़ेलेंस्की की ये चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब यूक्रेन बुधवार को अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. देर रात को जारी अपने संदेश में ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन ऐसे समय में अपनी आज़ादी का जश्न मना रहा है, जब उसे एक बड़े ख़तरे से भी लड़ना पड़ रहा है.

    ज़ेलेंस्की ने कीएव, ख़ारकीएव जैसे शहर में रहने वाले लोगों से ख़ास अपील की कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें. ख़ास तौर पर कर्फ़्यू और हवाई हमलों के सायरन का.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा- आज का दिन हम सभी के लिए बहुत ख़ास दिन है. लेकिन दुर्भाग्य से इसी वजह से हमारे दुश्मनों के लिए भी ये दिन अहम है. हमें रूस के उकसावे और संभावित हमलों से सावधान रहना चाहिए.

    उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि यूक्रेन की सशस्त्र सेना, ख़ुफ़िया विभाग और स्पेशल सर्विस के जवान लोगों की सुरक्षा के लिए हर चीज़ करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस के किसी भी हमले का जवाब दिया जाएगा. बुधवार को यूक्रेन पर रूस के हमले को भी छह महीने हो गए हैं.

    24 फ़रवरी को रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण शुरू किया था. ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन 2014 से ही यूक्रेन में रूस का प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रक्षा मंत्रालय ने कहा- छह महीने पहले हमला किया गया. लेकिन तख़्तापलट करने और अधिकतर यूक्रेन पर नियंत्रण करने का उसका लक्ष्य नाकाम हो गया है.

    ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने ये भी दावा किया है कि रूस कई मोर्चों पर संसाधनों की कमी से भी जूझ रहा है. साथ ही उसकी कूटनीतिक शक्ति भी ख़त्म हो गई है. उसका कहना है कि छह महीनों में रूस की लड़ाई उसके लिए भारी पड़ी है.

  3. विधायक ख़रीदने के आरोपों पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने

    संजय सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर दिल्ली के विधायकों को ख़रीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

    आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर के आरोप लगाया कि बीजेपी ने उनके चार विधायकों को भाजपा में आने के बदले 20 करोड़ रुपए का ऑफ़र दिया है.

    सीबीआई जाँच का सामना कर रहे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी इस दावे को दोहराते हुए कहा है कि उन्हें तोड़ने में विफल रहने के बाद अब 20-20 करोड़ रुपये का ऑफ़र देकर और छापेमारी का डर दिखाकर 'आप' के अन्य विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है.

    आप नेता संजय सिंह ने कहा, "जो प्रयोग शिंदे पर सफल हुआ, मोदी जी का वो प्रयोग सिसोदिया पर फेल हो गया. वो प्रयोग अब हमारे चार विधायकों पर किया जा रहा है. इनसे कहा जा रहा है कि तुम टूटोगे तो 20 करोड़ मिलेगा, तोड़कर दूसरे विधायकों को लाओगे तो 25 करोड़ मिलेगा. नरेंद्र मोदी जी मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आपको शर्म आनी चाहिए."

    उन्होंने कहा, "एक तरफ़ सीएम अरविंद केजरीवाल हैं जो भारत को नंबर 1 बनाने के मिशन में लगे हैं, दूसरी तरफ़ पीएम मोदी हैं जो दूसरी पार्टियों को तोड़ने में लगे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं, मनीष सिसोदिया ने इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस के बाद ट्वीट किया, "मुझे तोड़ने में फेल हो गए,तो अब AAP के अन्य विधायकों को 20-20 करोड़ का ऑफर देकर, रेड का डर दिखाकर उन्हें तोड़ने की साज़िश शुरू कर दी. बीजेपी संभल जाए, ये अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं, भगत सिंह के अनुयायी हैं. जान दे देंगे पर ग़द्दारी नहीं करेंगे. इनके सामने आपकी ईडी-सीबीआई किसी काम की नहीं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मनीष सिसोदिया के ट्वीट पर बीजेपी के सांसद परवेश सिंह ने शराब माफ़ियाओं का ज़िक्र करते हुए उन पर कई आरोप लगा दिए हैं. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर सीबीआई की रेड के बाद दोनों पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है.

    आम आदमी पार्टी के आरोपों के जवाब में बीजेपी ने कहा कि मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के सबूत हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    दिल्ली की नई आबकारी नीति में कथित गड़बड़ी के आरोप में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सहित सीबीआई ने 15 लोगों के ख़िलाफ़ 17 अगस्त को एफ़आईआर दर्ज की थी. इस मामले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी भी की थी, जिसके बाद से बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर हमलावर हैं.

  4. LIVE: बीजेपी नेता टी राजा की पैग़ंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विरोध प्रदर्शन

    हैदराबाद से ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी की सुरेखा

  5. ईडी के अधिकारों पर दिए गए आदेश की समीक्षा को तैयार सुप्रीम कोर्ट, आज सुनवाई

    पीएमएल

    इमेज स्रोत, ANI

    सुप्रीम कोर्ट प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 (पीएमएलए) से जुड़े मामले में दिए अपने आदेश की समीक्षा को तैयार हो गया है और इस मामले में दायर पुनर्विचार याचिका पर आज ही सुनवाई होगी.

    मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना, जस्टिस दिनेश महेश्वरी और सीटी रविकुमार की पीठ ने इस मामले की सुनवाई करेगी.

    कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की समीक्षा के लिए पुनर्विचार याचिका दायर की थी.

    सुप्रीम कोर्ट ने 27 जुलाई को सुनवाई के दौरान पीएमएलए के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मिले अधिकारों को सही ठहराया था.

    सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों वाली पीठ ने अपने आदेश में पीएमएलए के तहत संपत्ति की कुर्की, तलाशी और ज़ब्ती से जुड़ी प्रवर्तन निदेशालय (ई़डी) की शक्तियों को बरकरार रखा था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस क़ानून के कुछ प्रावधानों को चुनौती देने वाली कई याचिकाएँ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई थीं.

    पीएमएलए के तहत मनी लॉन्ड्रिंग के दोषी पाए गए अपराधियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई करने का प्रावधान है. साल 2002 में पीएमएलए पारित किया गया था.

    इस क़ानून के अंतर्गत अपराधों की जाँच की ज़िम्मेदारी प्रवर्तन निदेशालय की है.

  6. नितिन गडकरी का मोदी सरकार को लेकर नया बयान फिर चर्चा में

    नितिन गडकरी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सरकार के कामकाज को लेकर दिया गया बयान एक बार फिर चर्चा है. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ''सरकार में समय पर फ़ैसले नहीं लिए जाते हैं.''

    अंग्रेज़ी अख़बार टाइम्स ऑफ़ इंडियालिखता है कि नितिन गडकरी ने रविवार को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहें.

    उन्होंने कहा, ''निर्माण के मामले में समय सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है. समय सबसे बड़ी पूंजी है. सबसे बड़ी समस्या ये है कि सरकार फ़ैसले समय पर नहीं लेती है.''

    उन्होंने कहा, ''आप चमत्कार कर सकते हैं. हमारे पास क्षमता है. मेरा कहना है कि भारत के बुनियादी ढांचे का भविष्य सुनहरा है. हमें दुनिया और भारत की अच्छी तकनीक़, अच्छी रिसर्च और सफ़ल तरीक़ों को स्वीकार करना होगा. हमारे पास वैकल्पिक संसाधन होने चाहिए जिससे हम गुणवत्ता से समझौता किए बिना लागत घटा सकें.''

  7. मायावती ने अखिलेश यादव से क्यों पूछा- मुस्लिम नेताओं से मिलने जेल क्यों नहीं जाते?

    मायावती

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने जेल जाकर अपने पार्टी विधायक रमाकांत यादव से मिलने पर अखिलेश यादव की आलोचना की है.

    सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज़मगढ़ जाकर जेल में बंद सपा विधायक रमाकांत यादव से मुलाक़ात की थी.

    बाहर निकलकर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा था कि फर्ज़ी मुक़दमे किए जा रहे हैं.

    अब मायावती ने ट्वीट कर लिखा है कि अखिलेश यादव के इस क़दम से इस आम धारणा को बल मिलता है कि सपा ऐसे आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा है- समाजवादी पार्टी के प्रमुख द्वारा आज़मगढ़ जेल जाकर वहाँ क़ैद पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मिलकर उनसे सहानुभूति व्यक्त करने पर हर तरफ से तीखी प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक है जो इस आम धारणा को भी प्रबल करता है कि सपा इन्हीं प्रकार के आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है.

    मायावती ने ये भी सवाल उठाया है कि वे अपनी पार्टी के मुस्लिम नेताओं से मिलने जेल क्यों नहीं जाते.

    अखिलेश यादव और आज़म ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा- विभिन्न संगठनों और आम लोगों द्वारा भी सपा प्रमुख से यह सवाल पूछना क्या अनुचित है कि वे मुस्लिम नेताओं से मिलने जेल क्यों नहीं जाते हैं, जबकि उनका ही आरोप है कि यूपी बीजेपी सरकार में सपा नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में क़ैद रखा जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मायावती का इशारा आज़म ख़ान सहित सपा के उन मुसलमानों नेताओं की ओर था, जिनको लेकर अखिलेश यादव पर ये सवाल उठते रहे हैं. आज़म ख़ान जब जेल में थे, उस समय अखिलेश यादव का उनसे जेल जाकर न मिलने को लेकर सवाल उठते रहे थे.

    हालाँकि अब आज़म ख़ान जेल से बाहर हैं. रमाकांत यादव कई बार सांसद और विधायक रह चुके हैं. वे समाजवादी पार्टी के साथ-साथ बीएसपी और बीजेपी में भी रह चुके हैं.

  8. बिहार में नीतीश सरकार के बहुमत हासिल करने से पहले विधानसभा स्पीकर ने दिया इस्तीफ़ा

    विजय कुमार सिन्हा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार में विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने इस्तीफ़ा दे दिया है. वे बीजेपी के विधायक भी हैं.

    पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ अपना गठबंधन तोड़ लिया था और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ मिलकर सरकार बनाई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हालाँकि एक दिन पहले उन्होंने इस्तीफ़ा देने से इनकार कर लिया था, जबकि महागठबंधन की सरकार ने उनके ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने का फ़ैसला किया था.

    विजय कुमार सिन्हा का कहना था कि वे विधानसभा का सत्र शुरू होने पर अपना पक्ष रखना चाहते थे, क्योंकि उनके ख़िलाफ़ अविश्वास का प्रस्ताव स्पष्ट नहीं है और उनके ख़िलाफ़ लगाए गए आरोप ग़लत हैं.

    उन्होंने कहा- विधानसभा स्पीकर की कुर्सी पंच परमेश्वर है. इस कुर्सी पर संदेह खड़ा करके आप क्या संदेश देना चाहते हैं? लोग फ़ैसला करेंगे.

    बिहार में विधानसभा का सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है. इस सत्र में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार को बहुमत साबित करना है. वैसे महागठबंधन ने 164 विधायकों के समर्थन का दावा किया है.

    बिहार विधानसभा के स्पीकर रहे विजय कुमार सिन्हा उस समय भी चर्चा में आए थे, जब विधानसभा में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन पर नाराज़ हो गए थे. उस समय नीतीश कुमार बीजेपी गठबंधन के साथ सरकार में थे.

  9. एनडीटीवी में अडानी ग्रुप के हिस्सेदारी ख़रीदने पर कांग्रेस ने कहा- बेशर्मी भरा क़दम

    जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, ANI

    एशिया के सबसे अमीर शख़्स गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रुप ने मीडिया कंपनी एनडीटीवी में अप्रत्यक्ष रूप से 29.18 फ़ीसदी हिस्सा ख़रीदा है.

    अब कांग्रेस पार्टी ने इसको लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरा है और इसे बेशर्मी भरा क़दम बताया है.

    कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस घटनाक्रम पर ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री के 'ख़ास दोस्त' की अत्यधिक ऋणी कंपनी द्वारा एक प्रसिद्ध टीवी न्यूज़ नेटवर्क के द्वेषपूर्ण अधिग्रहण की ख़बर आर्थिक और राजनीतिक ताक़त का केंद्रीकरण है. ये किसी भी रूप में स्वतंत्र दिख रही मीडिया को नियंत्रित करने और दबाने के लिए बेशर्मी भरा क़दम है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने एक अन्य ट्वीट में मुकेश अंबानी और अडानी पर तंज़ करते हुए लिखा है, "इसमें रहस्यमय ये है कि कैसे 'हमारे दो' में से एक के दिए कर्ज़ का इस्तेमाल दूसरे ने एक टेलीविज़न नेटवर्क को हथियाने के लिए हथियार के तौर पर किया है. दुर्भाग्य से 'विश्वप्रधान' नाम की इकाई इसमें क़रीबी रूप से शामिल है. "

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अडानी ग्रुप ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज़ एनएसई को बताया है कि वह एनडीटीवी में 26 फ़ीसदी और हिस्सेदारी ख़रीदने के लिए ओपन ऑफ़र भी लाएगी.

    एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक़ अडानी एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड यानी वीसीपीएल में 100 फ़ीसदी हिस्सा ख़रीद लिया है.

    दरअसल, अडानी समूह ने एक कंपनी का अधिग्रहण किया था. इस कंपनी ने साल 2008-09 में एनडीटीवी से जुड़े प्रमोटर्स को 250 करोड़ रुपए का कर्ज़ दिया था. कर्ज़ चुकाने के लिए दस साल का समय दिया गया था.

    अब अडानी ग्रुप ने एनडीटीवी को कर्ज़ देने वाली इसी कंपनी को ख़रीद लिया है, जिससे एनडीटीवी के 29.18 फ़ीसदी शेयर अडानी ग्रुप के पास चले गए हैं.

    वहीं, एनडीटीवी की ओर से कहा गया है कि उन्हें मंगलवार तक इस अधिग्रहण की कोई जानकारी नहीं थी और ये फ़ैसला बिना किसी चर्चा के लिया गया है.

  10. नैंसी पेलोसी के पति को शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में मिली सज़ा, मैक्स मात्ज़ा, बीबीसी न्यूज़

    नैंसी पेलोसी और पॉल पेलोसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका में प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के पति को शराब के नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में दोषी पाए जाने पर पाँच दिन की जेल की सज़ा सुनाई गई है.

    पॉल पेलोसी ने ये स्वीकार किया है कि उन्होंने मई 2022 में शराब पीकर गाड़ी चलाई थी, जिसकी वजह से उनकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई थी.

    हालाँकि, पॉल पेलोसी को इस मामले में गंभीर आरोपों से मुक्त कर दिया गया.

    पॉल पेलोसी ने नैंसी पेलोसी से सन् 1963 में शादी की थी.

    लेकिन 82 वर्षीय पॉल पेलोसी को जेल में नहीं रहना पड़ेगा.

    दरअसल, दुर्घटना वाली रात यान 28 मई 2022 को वो जेल में रुके जिसे कोर्ट ने दो दिन की क़ैद माना.

    इसके अलावा उनके अच्छे व्यवहार को देखते हुए दो दिन की सज़ा माफ़ कर दी गई है और उनके आख़िरी दिन की सज़ा के तौर पर उन्हें आठ घंटे कम्युनिटी सर्विस यानी समुदायिक सेवा में गुज़ारने हैं.

    इस सज़ा के बाद पेलोसी का ड्राइविंग लाइसेंस भी वापस नहीं लिया जाएगा. उन्हें अपनी गाड़ी में एक इग्निशन डिवाइस का इस्तेमाल करना होगा, जिससे इंजन चालू होने से पहले एल्कोहल टेस्ट के लिए सांस का सैंपल देना होता है.

    मंगलवार को सुनवाई के समय पॉल पेलोसी अदालत में मौजूद नहीं थे.

    दुर्घटना कैलिफ़ॉर्निया के ओकविले में रात के समय हुई थी. पॉल पेलोसी अपने पुराने दोस्त से मिलने के लिए घर से निकले थे.

    पुलिस रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपनी काले रंग की पॉर्शे गाड़ी को घर के पास ही खड़ी जीप से ठोका. इस हादसे में दोनों वाहर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे.

  11. पीएम नरेंद्र मोदी के सुरक्षा दस्ते में शामिल हो रहे मुधोल कुत्ते क्यों हैं ख़ास?

    मुधोल कुत्ते

    इमेज स्रोत, Venkayya Navalgi

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप ने देसी प्रजाति के मुधोल हाउंड कुत्तों को शामिल करने का फैसला किया है.

    बेहद फुर्तीले इन कुत्तों की सबसे बड़ी ख़ासियत है कि ये "ज्वार की सिर्फ़ एक रोटी" पर भी ज़िंदा रह सकते हैं.

    कर्नाटक के बगलकोट ज़िले में स्थित केनाइन रिसर्च इनफॉरमेशन सेंटर (सीआरआईसी) में रह रहे ये कुत्ते बिल्कुल आम भारतीय घरों का खाना खाते हैं.

    इनका काम केवल आधा किलो पिसा हुआ मक्का, गेहूँ, अरहर दाल से चल जाता है जो उन्हें दिन में दो बार दिया जाता है. इसके साथ हर दिन दो अंडे और आधा लीटर दूध भी दिया जाता है.

  12. बिहार में चार नेताओं के घर पहुँची सीबीआई, आरजेडी ने ये कहा

    बिहार में सीबीआई की छापेमारी

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार में कथित नौकरी के बदले ज़मीन घोटाले में आरजेडी नेताओं के घर सीबीआई की छापेमारी जारी है.

    सीबीआई जिन आरजेडी नेताओं के घर पर छापेमारी कर रही है उनमें लालू यादव के करीबी माने जाने वाले और एमएलसी सुनील सिंह, सांसद अशफ़ाक़ क़रीम और फ़ैयाज़ अहमद और पूर्व एमएलसी सुबोध राय शामिल है.

    सीबीआई की छापेमारी ऐसे समय में हो रही है जब आज बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जेडीयू-आरजेडी गठबंधन की नई सरकार का विधानसभा में शक्ति प्रदर्शन होना है.

    आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है. सुनील सिंह को लालू यादव का करीबी माना जाता है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हर साल राबड़ी देवी उन्हें राखी भी बांधती हैं.

    सुनील सिंह ने कहा, "ये जानबूझकर किया जा रहा है. इसका कोई मतलब नहीं है. वो ये सोचकर कर रहे हैं कि डर से विधायक उनके पक्ष में आ जाएंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ये कथित घोटाला उस समय का है जब लालू यादव रेल मंत्री थे. ऐसा दावा है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान रेल मंत्रालय में लोगों को नौकरी देने के बदले उनसे ज़मीन ली गई थी.

    छापेमारी को लेकर आरजेडी ने बीजेपी पर निशाना साधा है और कहा है कि बिहार में सरकार न चला पाने की खुन्नस निकाली जा रही है. आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा है कि आज बिहार के लिए महत्वपूर्ण दिन है और इसलिए डराने के मकसद से आज का दिन छापेमारी के लिए चुना गया है.

    बिहार में चल रही छापेमारी को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर सवाल खड़ा किया और कहा कि इन संस्थाओं के चरित्र को तहस-नहस कर दिया गया है. उन्होंने कहा, "किस बात की खुन्नस निकाली जा रही है. आप सरकार नहीं चला पाए इसकी? महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक आपकी स्क्रिप्ट वही है, बिहार इसका बदला अपनी तरह से लेगा. बिहार की सियासत के लिए आज महत्वपूर्ण दिन है और इन लोगों ने डराने के लिए आज का दिन ही चुना. आप राजनीतिक रूप से लड़ाई नही लड़ सकते. आप इन्हें ईडी, सीबीआई की नहीं, भाजपा की रेड कहिए. ये संगठन भाजपा के लिए काम करते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं, बीजेपी के बिहार अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल ने कहा है कि उनकी पार्टी किसी को नहीं फंसाती. उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले सीएम नीतीश कुमार ने खुद शिकायत की थी कि बिस्कोमान (बिहार सरकार की सहकारी समिति) से करोड़ों रुपये मिले हैं. संभवतः ये छापेमारी उसी का हिस्सा है.

  13. बिहार में आरजेडी सांसद और एमएलसी के घर सीबीआई रेड, आज सदन में शक्ति प्रदर्शन

    सीबीआई छापा

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय जाँच एजेंसी सीबीआई ने बुधवार को आरजेडी सांसद अशफ़ाक़ क़रीम और एमएलसी सुनील सिंह के आवास पर छापेमारी की है. समझा जा रहा है कि ये छापेमारी बिहार में ज़मीन के बदले नौकरी से जुड़े कथित घोटाले को लेकर हुई है.

    सीबीआई रेड ऐसे समय हो रही है जब आज बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में जेडीयू-आरजेडी गठबंधन की नई सरकार का विधानसभा में शक्ति प्रदर्शन होना है.

    आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने इसे राजनीतिक साज़िश बताया है. सुनील सिंह को लालू यादव का करीबी माना जाता है.

    ये कथित घोटाला उस समय का है जब लालू यादव रेल मंत्री थे. ऐसा दावा है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान रेल मंत्रालय में लोगों को नौकरी देने के बदले उनसे ज़मीन ली गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सुनील सिंह ने कहा, "ये जानबूझकर किया जा रहा है. इसका कोई मतलब नहीं है. वो ये सोचकर कर रहे हैं कि डर से विधायक उनके पक्ष में आ जाएंगे."

    बिहार में चल रही छापेमारी को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर सवाल खड़ा किया और कहा कि इन संस्थाओं के चरित्र को तहस-नहस कर दिया गया है.

    उन्होंने कहा, "किस बात की खुन्नस निकाली जा रही है. आप सरकार नहीं चला पाए इसकी? महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक आपकी स्क्रिप्ट वही है, बिहार इसका बदला अपनी तरह से लेगा. बिहार की सियासत के लिए आज महत्वपूर्ण दिन है और इन लोगों ने डराने के लिए आज का दिन ही चुना. आप राजनीतिक रूप से लड़ाई नही लड़ सकते. आप इन्हें ईडी, सीबीआई की नहीं, भाजपा की रेड कहिए. ये संगठन भाजपा के लिए काम करते हैं."

    वहीं, आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने मंगलवार रात ही ट्वीट कर बताया था कि सीबीआई रेड की तैयारी कर रही है.

    उन्होंने ट्वीट किया,"बौख़लाई हुई भाजपा के सहयोगी सीबीआई, ईडी, आईटी बिहार में अतिशीघ्र ही रेड की तैयारी कर रहे हैं. पटना में जमावड़ा शुरू हो चुका है. कल का दिन महत्वपूर्ण है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  14. सोनाली फोगाट की मौत को गोवा पुलिस ने बताया 'अप्राकृतिक'

    सोनाली फोगाट

    इमेज स्रोत, ANI

    बीजेपी नेता और टिक टॉक स्टार रहीं सोनाली फोगाट की मौत को गोवा पुलिस ने अप्राकृतिक बताते हुए मामला दर्ज किया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने गोवा के मापुसा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जिवबा दलवी के हवाले से ये जानकारी दी.

    जिवबा दलवी ने कहा, "शुरुआती जांच में पता चला है कि सोनाली फोगाट 22 अगस्त को गोवा आई थीं और अंजुना के एक होटल में ठहरी थीं. मंगलवार सुबह उन्हें होटल में बेचैनी होने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया."

    पुलिस को सुबह नौ बजे इस मामले की जानकारी मिली.

    डीएसपी ने बताया कि अंजुना में सोनाली फोगाट के निधन के बाद अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा, "संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और अंजुना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम जाँच के लिए डॉक्टरों की एक समिति गठित करने को लेकर गोवा मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग को पत्र लिखा है."

    डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है.

    सोनाली फोगाट के परिवार के सदस्य इस मौत में साज़िश का दावा कर रहे हैं. एक स्थानीय मीडिया चैनल से बात करते हुए सोनाली फोगाट की बहन ने कहा कि बीजेपी नेता को इशक था कि उनके ख़ाने में कुछ मिलाया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सोनाली फोगाट को आखिरी बार बिग बॉस 14 में देखा गया था. सोनाली फोगाट ने 2019 में बीजेपी की टिकट पर हरियाणा के हिसार की आदमपुर सीट से चुनाव भी लड़ा था. हालाँकि, वो हार गई थीं.

  15. अमिताभ बच्चन फिर हुए कोरोना संक्रमित, करीबियों से की ये अपील

    अमिताभ बच्चन

    इमेज स्रोत, ANI

    अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर से कोरोना संक्रमित हो गए हैं. इसकी जानकारी उन्होंने ख़ुद दी है.

    अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, "मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूँ...जो भी लोग मेरे संपर्क में आए थे, वे कृपया अपनी जाँच करा लें."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित हुए हों.

    इससे पहले जुलाई 2020 में भी उन्हें कोविड हुआ था. तब उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. उस समय उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय भी कोरोना संक्रमित हुए थे.

    अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज़ शो कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग कर रहे हैं.

  16. देवेंद्र फडणवीस बोले, बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों का सम्मान ग़लत

    देवेंद्र फडणवीस

    इमेज स्रोत, ANI

    महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बिलकिस बानो से सामूहिक बलात्कार के दोषियों को जेल से रिहा किए जाने पर टिप्पणी दी है.

    देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि गुजरात के 2002 के बिलकिस बानो मामले के दोषियों को सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद रिहा किया गया लेकिन किसी अपराध के दोषी को सम्मानित किया जाना गलत है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार भंडारा जिले में तीन लोगों द्वारा 35 साल की एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न की घटना पर राज्य विधान परिषद में हुई चर्चा का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि सदन में बिलकिस बानो के मुद्दे को नहीं उठाया जाना चाहिए.

    फडणवीस ने कहा, "14-20 साल सज़ा मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार दोषियों को रिहा किया गया. लेकिन इन दोषियों को रिहाई के बाद सम्मानित करना गलत है. अपराधी, अपराधी है. किसी को उनका समर्थन नहीं करना चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "गुजरात में 2002 के बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रिहा किया गया लेकिन किसी अपराधी को सम्मानित किया जाना गलत है और ऐसे कृत्य को सही नहीं ठहराया जा सकता."

    गुजरात सरकार ने बिलकिस बानो गैंगरेप के सभी 11 सज़ायाफ्ता दोषियों को 15 अगस्त के दिन रिहा कर दिया था.

    इन सब पर 2002 में गुजरात दंगों के समय बिलकिस बानो से सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या का आरोप था.

    रिहाई के बाद ऐसे कई वीडियो और तस्वीरें आई जिनमें दोषियों को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर सम्मानित करते देखा गया.

  17. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 23 अगस्त के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.