बिलकिस बानो गैंगरेप केस में दोषियों की रिहाई का रास्ता कैसे खुला

वकीलों ने मंगलवार को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को इन लोगों की रिहाई की याचिका पर जुलाई, 1992 की नीति के मुताबिक़ विचार करने के लिए कहा था.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and अभिनव गोयल

  1. शाहबाज़ अहमद को भारतीय क्रिकेट टीम में मिली जगह, वॉशिंगटन सुंदर की लेंगे जगह

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ तीन एक दिवसीय मैचों की सिरीज़ के लिए घायल वॉशिंगटन सुंदर की जगह शाहबाज़ अहमद को टीम में शामिल किया गया है. बीसीसीआई के मुताबिक़ चयन समिति ने शाहबाज़ अहमद के नाम पर मुहर लगाई है. वॉशिंगटन सुंदर को इंग्लैंड में एक काउंटी मैच के दौरान कंधे पर चोट लग गई थी.

    इस कारण वे ज़िम्बॉब्वे के ख़िलाफ़ मैच नहीं खेल पाएँगे. भारत को ज़िम्बॉब्वे के ख़िलाफ़ तीन एक दिवसीय मैच खेलने हैं. पहला मैच 18 अगस्त को खेला जाएगा. दिसंबर 1994 में हरियाणा के मेवात में जन्मे शाहबाज़ अहमद ने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. घरेलू क्रिकेट में वे बंगाल की ओर से खेलते हैं, जबकि आईपीएल में वे रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर का प्रतिनिधित्व करते हैं.

    भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप कप्तान), रितुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खॉान, प्रसिद्ध कृष्ण, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और शाहबाज़ अहमद

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, अमूल और मदर डेयरी का दूध 2 रुपये महंगा हुआ, कल से लागू होंगी नई कीमतें

    दूध

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है. 17 अगस्त से प्रति लीटर दूध पर दो रुपये का इजाफा होगा.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अमूल गोल्ड, शक्ति और ताजा मिल्क में प्रति लीटर दो रुपये बढ़ा दिए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ये दाम दिल्ली एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई के अलावा और दूसरी सभी मार्केट में लागू होंगे.

    17 अगस्त से आधा लीटर अमूल गोल्ड का पैकेट 31 रुपये, अमूल ताजा मिल्क आधा लीटर का पैकेट 25 रुपये और अमूल शक्ति का पैकेट 28 रुपये में मिलेगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  3. LIVE: दिल्ली में यमुना में बढ़े पानी से मुश्किल में सैकड़ों परिवार. ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता सलमान रावी

  4. कर्नाटक: शिमोगा में दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद अब तक चार लोग गिरफ़्तार

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    कर्नाटक शिमोगा

    इमेज स्रोत, BBC/IMRAN QURESHI

    कर्नाटक के शिमोगा में सोमवार को दो समुदायों के बीच झड़प के बाद एक युवक पर चाकू से हुए हमले को लेकर अब तक चार लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है.

    इलाके में अभी भी तनाव बरकरार है और दो दिनों के लिए स्कूल-कॉलेज भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. पूरे इलाके में 18 अगस्त तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी.

    सोमवार को हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर और 18वीं सदी के मैसूरु के शासक टीपू सुल्तान के बैनर लगाने को लेकर शहर में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी. इस दौरान प्रेम सिंह नाम के युवक पर चाकू से हमला भी किया गया था. पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, प्रेम सिंह पर हमला करने और झड़प में शामिल होने के मामले में संदिग्ध मोहम्मद ज़बी को जब पुलिस पकड़ने गई तो उन्होंने पुलिसवालों पर ही हमला कर दिया. बचाव में पुलिस ने उन्हें पैर में गोली मारी और अब मोहम्मद ज़बी अस्पताल में भर्ती हैं.

    वहीं, बीबीसी के पास मौजूद जानकारी के अनुसार हमले में घायल प्रेम सिंह अब खतरे से बाहर हैं. प्रेम सिंह पर हमला करने वालों के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश करने का मामला भी दर्ज किया गया है.

    इस साल फ़रवरी से ही कर्नाटक में तनाव बना हुआ है. शुरू में हिजाब विवाद हुआ, उसके बाद एक हिंदू कार्यकर्ता की हत्या हुई जिससे इलाके में काफी तनाव फैला.

  5. सलमान रुश्दी पर हमले के मामले में भारत चुप क्यों है?

    सलमान रुश्दी

    इमेज स्रोत, DAVID LEVENSON/GETTY IMAGES

    'मिडनाइट्स चिल्ड्रेन' और 'सैटेनिक वर्सेस' जैसे उपन्यासों के लेखक सलमान रुश्दी गंभीर ज़ख्मों के साथ अस्पताल में भर्ती हैं. शुक्रवार को अमेरिका में एक साहित्यिक कार्यक्रम में भाषण देने के लिए मंच की ओर जाते वक्त उन पर एक युवक ने चाकुओं से हमला कर दिया था. हमले में उनकी एक आंख और लिवर को नुकसान पहुंचा है. शुरू में उन्हें वेंटिलेंटर पर रखा गया था लेकिन अब उनकी हालत थोड़ी सुधरी है. अब वो बात कर पा रहे हैं.

    रुश्दी की किताब ''सैटेनिक वर्सेस'' 1988 में आई थी, इस पर आरोप लगे कि ये किताब पैग़ंबर मोहम्मद का अपमान करती है.

    प्रकाशन के एक साल बाद 1989 में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह रुहुल्लाह खमेनई ने उनकी हत्या का फतवा जारी कर दिया. इसके बाद रुश्दी एक दशक तक अज्ञातवास में रहे. हालांकि इस दौरान ब्रिटिश एजेंसियां उनकी सुरक्षा में लगी हुई थीं.

    लेकिन रुश्दी ने अपने गोपनीय ठिकानों को छोड़ कर 1990 के दशक के आखिरी सालों में बाहर निकलना शुरू कर दिया था. वह भी तब, जब ईरान ने 1998 में कहा कि वह रुश्दी की हत्या का समर्थन नहीं करेगा.

  6. बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर क्या बोले नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार में नई सरकार के गठन के एक सप्ताह भर बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कैबिनेट विस्तार किया है और कुल 31 मंत्रियों ने शपथ ली है.

    नीतीश कुमार ने बताया है कि कुछ ही देर में विभागों का बँटवारा भी हो जाएगा. बताया जा रहा है कि जनता दल यूनाइटेड के पास गृह विभाग रहेगा, जबकि वित्त और स्वास्थ्य विभाग आरजेडी के पास होंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार ने कहा, "कुछ ही देर में सब लोगों के विभाग की भी घोषणा हो जाएगी. हम आज ही एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक करेंगे. तेज़ी से काम करेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    शपथग्रहण के बाद तेजस्वी यादव ने भी सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी निष्ठा, कर्मठता, ईमानदारी और आपसी समन्वय के साथ बिहार के विकास में योगदान दिया जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    इस बीच मंत्रीमंडल में जगह न मिलने से नाराज़ बताए जा रहे जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भी शपथ लेने वाले सभी विधायकों को बधाई दी है. उन्होंने नई सरकार से अमन-चैन के साथ काम करने की उम्मीद करते हुए ये भी कहा है कि सिर्फ़ बिहार ही नहीं पूरे देश के लोगों की नज़र इस गठबंधन पर है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    जनता दल (यू) के अध्यक्ष ललन सिंह ने भी ट्वीट करके सभी मंत्रियों को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि सभी मंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास में योगदान देंगे.

  7. कश्मीर के शोपियां में चरमपंथियों की गोलीबारी में एक कश्मीरी पंडित की मौत

    जम्मू-कश्मीर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, फ़ाइल तस्वीर

    जम्मू-कश्मीर में चरमपंथियों ने मंगलवार को आम लोगों पर गोलीबारी की, जिसमें एक कश्मीरी पंडित की मौत हो गई है.

    चरमपंथियों के हमले में मारे गए व्यक्ति का नाम सुनील कुमार बताया जा रहा है. वहीं, उनके भाई पिंटू कुमार घायल हो गए हैं.

    कश्मीर ज़ोन पुलिस के अनुसार ये हमला शोपियां के छोटीपुरा इलाक़े में एक सेब के बाग़ में हुआ है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पुलिस के अनुसार घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  8. भारतीय फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन को निलंबित किए जाने से जुड़े मामले में सुनवाई के लिए तैयार सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन को फ़ीफ़ा की ओर से निलंबित किए जाने से संबंधित मामले में बुधवार को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है.

    फ़ीफ़ा के इस फ़ैसले के कारण अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप की मेज़बानी का अधिकार छिन गया है. ये प्रतियोगिता अक्तूबर में होने वाली थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मंगलवार को ये मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा. सुप्रीम कोर्ट बुधवार को इस पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है.

    फ़ीफ़ा ने तीसरे पक्ष के दखल की वजह से अखिल भारतीय फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन (एआईएफ़एफ़) पर ये कार्रवाई की है.

    फ़ीफ़ा ने अपने बयान में कहा है कि परिषद ने सर्वसम्मति से निलंबित करने का निर्णय लिया है. यहाँ तीसरे पक्ष का दखल है, जो फ़ीफ़ा के नियमों का गंभीर उल्लंघन है.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, कश्मीर के पहलगाम में आईटीबीपी की बस दुर्घटनाग्रस्त, छह जवानों की मौत

    बस दुर्घटना

    इमेज स्रोत, ANI

    कश्मीर के पहलगाम में आईटीबीपी (इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस हादसे में आईटीबीपी के छह जवानों की मौत हो गई है. कई जवान घायल हुए हैं.

    घायलों को श्रीनगर के आर्मी अस्पताल में ले जाया जा रहा है.

    आईटीबीपी की ओर से जारी बयान के अनुसार बस सड़क पर फिसलकर 250 फ़ीट नीचे नदी में जा गिरी.

    घटनास्थल से आ रही तस्वीरों में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त दिख रही है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ये जवान चंदनबाड़ी से जम्मू जा रहे थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सीमा सुरक्षा बल ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे जवानों को ला रही बस गहरी खाई में गिर गई है.

    बस साधुपड़ाव और चंदनवाड़ी के बीच एक ढलान से नीचे नदी में गिर गई है.

    पास ही तैनात बीएसएफ़ के जवान घटनास्थल पर पहुँच गए हैं और वे सभी बचाव कार्य में जुट गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    आईटीबीपी के अनुसार हादसे की जानकारी मिलते ही घायलों को निकालने के लिए 19 एंबुलेंस मौके पर पहुँची. प्राथमिक उपचार देने के बाद अधिकांश जवानों को यहां से इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस हादसे पर शोक जताया है.

  10. नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार, तेज प्रताप यादव ने भी ली मंत्री पद की शपथ

    तेज प्रताप यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीते सप्ताह एनडीए से अलग होकर बिहार की नई सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार ने मंगलवार कैबिनेट विस्तार किया. राज्यपाल फागू चौहान ने सभी मंत्रियों को राजभवन में शपथ दिलाई.

    राज्यपाल ने सबसे पहले एक साथ पाँच-पाँच विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई. इनमें आरजेडी से आलोक मेहता, तेज प्रताप यादव, कांग्रेस से मोहम्मद अफ़ाक़ आलम और जेडीयू के विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव ने भी शपथ ली.

    शपथग्रहण के दौरान नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों ही मंच पर मौजूद रहे.

    नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बीते सप्ताह बुधवार को मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं.

    आरजेडी की ओर से सबसे बड़ा चेहरा तेज प्रताप यादव ही थे, जिन्हें मंत्री पद मिलने पर अब तक सस्पेंस बना हुआ था. लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव 2015 में बनी महागठबंधन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसके बाद जेडीयू के श्रवण कुमार, लेशी सिंह, अशोक चौधरी, और चार दशक से विधायक रहे आरजेडी नेता रामानंद यादव के साथ ही सुरेंद्र यादव ने भी मंत्रीपद की शपथ ली. रामानंद यादव के ऊपर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. वहीं, पति की मौत के बाद सियासत में आई लेशी सिंह नीतीश कुमार की करीबी मानी जाती हैं.

    नीतीश कुमार की नई टीम में जेडीयू से मदन सहनी को भी जगह दी गई है. सहनी को भी नीतीश कुमार का करीबी और जेडीयू का अति पिछड़ा चेहरा भी माना जाता है. मदन सहनी के अलावा जेडीयू कोटे से संजय झा को भी दोबारा मंत्री बनाया गया है. छह बार के विधायक आरजेडी नेता ललित यादव, आरजेडी कोटे से कुमार सरबजीत और जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी ने हम पार्टी के कोटे से मंत्रीपद की शपथ ली.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    आरजेडी कोटे से समीर महासेठ, मधेपुरा विधायक और आरजेडी के प्रभावी नेता माने जाने वाले चेंद्रशेखर को भी कैबिनेट में जगह दी गई है. इसके अलावा निर्दलीय चुनाव जीतकर जेडीयू के समर्थन में आने वाले सुमित कुमार सिंह, जेडीयू विधायक शीला कुमारी मंडल ने भी शपथ ली.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  11. सलमान रुश्दी पर हमले के मामले में भारत चुप क्यों है?

    सलमान रुश्दी

    इमेज स्रोत, DAVID LEVENSON/GETTY IMAGES

    'मिडनाइट्स चिल्ड्रेन' और 'सैटेनिक वर्सेस' जैसे उपन्यासों के लेखक सलमान रुश्दी गंभीर ज़ख्मों के साथ अस्पताल में भर्ती हैं. शुक्रवार को अमेरिका में एक साहित्यिक कार्यक्रम में भाषण देने के लिए मंच की ओर जाते वक्त उन पर एक युवक ने चाकुओं से हमला कर दिया था. हमले में उनकी एक आंख और लिवर को नुकसान पहुंचा है. शुरू में उन्हें वेंटिलेंटर पर रखा गया था लेकिन अब उनकी हालत थोड़ी सुधरी है. अब वो बात कर पा रहे हैं.

    रुश्दी की किताब ''सैटेनिक वर्सेस'' 1988 में आई थी, इस पर आरोप लगे कि ये किताब पैग़ंबर मोहम्मद का अपमान करती है.

    प्रकाशन के एक साल बाद 1989 में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह रुहुल्लाह खमेनई ने उनकी हत्या का फतवा जारी कर दिया. इसके बाद रुश्दी एक दशक तक अज्ञातवास में रहे. हालांकि इस दौरान ब्रिटिश एजेंसियां उनकी सुरक्षा में लगी हुई थीं.

    लेकिन रुश्दी ने अपने गोपनीय ठिकानों को छोड़ कर 1990 के दशक के आखिरी सालों में बाहर निकलना शुरू कर दिया था. वह भी तब, जब ईरान ने 1998 में कहा कि वह रुश्दी की हत्या का समर्थन नहीं करेगा.

  12. असदुद्दीन ओवैसी ने बिलकिस बानो रेप के दोषियों की रिहाई को लेकर पीएम मोदी और बीजेपी पर ऐसे साधा निशाना

    असदुद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI

    गुजरात के बिलकिस बानो गैंगरेप केस में उम्रकैद की सज़ा पाने वाले सभी 11 दोषियों को रिहा किए जाने पर असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है धर्म को लेकर बीजेपी इतनी पक्षपाती है कि रेप और नफ़रती हिंसा के लिए भी माफ़ी मिल जाती है.

    गुजरात के बिलकिस बानो गैंगरेप केस में उम्रकैद की सज़ा पाने वाले सभी 11 दोषियों को रिहा कर दिया गया. इन्हें ये रिहाई 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन की गई. ये सभी गोधरा जेल में बंद थे.

    ओवैसी ने ट्वीट किया है, "आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने का ये बीजेपी का तरीक़ा है. जो लोग जघन्य अपराध के दोषी हैं, उन्हें रिहा कर दिया गया है. एक धर्म के लिए बीजेपी इतनी पक्षपाती है कि बलात्कार और हेट क्राइम भी माफ़ कर दिए जाते हैं. क्या बीजेपी-शिंदे की महाराष्ट्र सरकार भी रुबीना मेमन की रिहाई के लिए समिति बनाएगी?"

    रुबीना मेमन 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों की दोषी हैं. उन्हें 2006 में उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई गई थी.

    स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर दिए प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का ज़िक्र करते हुए कहा, "आज के भाषण में प्रधानमंत्री ने भारतीयों से संकल्प लेने के लिए कहा कि वो महिलाओं के अपमान करने वाले आचरण को व्यवहार से हटाए. उन्होंने 'नारी शक्ति' की बात की. गुजरात बीजेपी ने इसी दिन बलात्कार के दोषी अपराधियों को रिहा कर दिया. संदेश साफ़ है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बता दें कि 2002 के गुजरात दंगों के दौरान अहमदाबाद के पास रणधी कपूर गाँव में एक भीड़ ने बिलक़ीस बानो के परिवार पर हमला किया था.

    इस दौरान पाँच महीने की गर्भवती बिलक़ीस बानो के साथ गैंगरेप किया गया. उनकी तीन साल की बेटी सालेहा की भी बेरहमी से हत्या कर दी गई.

    उस वक़्त बिलक़ीस क़रीब 20 साल की थीं. इस दंगे में बिलक़ीस बानो की माँ, छोटी बहन और अन्य रिश्तेदार समेत 14 लोग मारे गए थे.

  13. अटल बिहारी वाजपेयी को कैसे याद किया जनता दल (यू) और आरजेडी ने

    अटल बिहारी वाजपेयी और नीतीश कुमार (फ़ाइल फोटो)

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अटल बिहारी वाजपेयी और नीतीश कुमार (फ़ाइल फोटो)

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है. मंगलवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली स्थित उनकी समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बिहार में बीजेपी का साथ छोड़ने वाली पार्टी जनता दल (यू) ने भी ट्वीट करके अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया है.

    जनता दल (यू) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा है- भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में से एक, कवि, पत्रकार, प्रखर वक्ता, श्रेष्ठ सासंद, भारत रत्न, पद्म विभूषण, फ्रेंड्स ऑफ बांग्लादेश लिबरेशन वार अवॉर्ड, लोकमान्य तिलक, पंडित गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    जनता दल (यू) के अध्यक्ष ललन सिंह ने भी ट्वीट कर लिखा है कि भारतीय राजनीति में अमिट छाप छोड़ने वाले महान जनवादी नेता, पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी को स्मृति शेष दिवस पर हार्दिक नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ.

    पिछले दिनों जब नीतीश कुमार ने बीजेपी से नाता तोड़ा था, तो अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे पुराने नेताओं का ज़िक्र करते हुए कहा था कि अब बीजेपी पहले वाली बीजेपी नहीं रही. आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी ट्वीट करके अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    तेज प्रताप यादव ने लिखा है- पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न, श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सच्ची निष्ठा अर्पित. आपके विचार, आपकी दृष्टि सदैव प्रेरणास्रोत हैं और रहेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    जनता दल (यू) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी ट्वीट करके अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया है. उन्होंने लिखा है- पूर्व प्रधानमंत्री "भारत रत्न" श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि.

  14. बिहार में नीतीश कुमार के कैबिनेट का विस्तार आज, आरजेडी से हो सकते हैं सबसे अधिक मंत्री

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार में सरकार बदलने के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कैबिनेट का विस्तार करेंगे.

    नीतीश कुमार ने बीते मंगलवार एनडीए से अलग हुए थे. बीते आठ सालों में जेडीयू दूसरी बार एनडीए से बाहर हुई है.

    इसके बाद उन्होंने आरजेडी-कांग्रेस के साथ गठबंधन कर नई सरकार बनाई.

    माना जा रहा है कि सबसे अधिक मंत्री सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से होंगे. गठबंधन में आरजेडी ही सबसे बड़ी पार्टी है और उसके पास विधानसभा में 79 विधायक हैं.

    बीती सरकार में गृह विभाग अपने पास रखा था. माना जा रहा है कि इस बार भी नीतीश कुमार ये विभाग अपने पास रख सकते हैं. वहीं, वित्त मंत्रालय आरजेडी के खाते में जाने की संभावना जताई जा रही है.

    तेजप्रताप यादव के भी कैबिनेट मंत्री बनने की संभावना है. इसके साथ स्पीकर का पद भी आरजेडी कोटे में ही जाने की उम्मीद जताई जा रही है.

    कैबिनेट विस्तार को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा है कि पूरे कैबिनेट में बिहार का हित दिखेगा. केवल कैबिनेट में शामिल होने वाले लोग ही नहीं बल्कि आरजेडी का हर कार्यकर्ता और विधायक इसका हिस्सा होगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बीते सप्ताह बुधवार को मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं.

    बिहार कैबिनेट में अधिकतम 36 मंत्री शामिल हो सकते हैं. बिहार की 242 विधानसभा सीटों में से बीजेपी के पास 77, जेडीयू के पास 45, जीतन राम मांझी की हम (एस) के पास 4, आरजेडी के पास 79, कांग्रेस के पास 19, सीपीआई(एम-एल) के पास 12, सीपीआई के पास 4 विधायक हैं. इसके अलावा एआईएमआईएम का एक और एक निर्दलीय विधायक हैं.

    जेडीयू-आरजेडी-हम-कांग्रेस-सीपीआई(एम-एल)-सीपीआई के महागठबंधन की कुल सीटें 163 हैं. वहीं अकेले निर्दलीय विधायक ने भी नीतीश कुमार का समर्थन करने का एलान किया जिसके बाद महागठबंधन के पास 164 विधायक हैं.

    नीतीश कुमार को विधानसभा में 24 अगस्त को विश्वास प्रस्ताव का सामना करना है.

  15. श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने की नेहरू की तारीफ़, कहा उनसे रहा प्रेरित

    रानिल विक्रमसिंघे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तारीफ़ की है.

    भारत की ओर से तोहफ़े में डोर्नियर विमान मिलने के मौके पर विक्रमसिंघे ने ये भी कहा कि श्रीलंका को संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बनवाने में नेहरू ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई.

    रानिल विक्रमसिंघे ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद कहा.

    इस विमान को श्रीलंकाई वायु सेना के 15 सदस्य उड़ा सकेंगे, जिन्हें चार महीनों तक भारत में खासतौर से प्रशिक्षण दिया गया है.

    विक्रमसिंघे ने सोमवार को भारत के स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ का ज़िक्र करते हुए कहा कि वो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के प्रसिद्ध 'नियति से वादा' भाषण से प्रेरित हैं, जो भारत की आज़ादी की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त, 1947 को दिया गया था.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस कार्यक्रम के दौरान विक्रमसिंघे ने कहा , "ये भाषण पंडित नेहरू द्वारा तय किया गया आगे का रास्ता दिखाता है. भारत ने इसे समझा और आज वो विश्व शक्ति बन रहा है और ये अब भी उत्थान पर है. शताब्दी के मध्य में जब हम वहां नहीं रहेंगे, तो आप वैश्विक मंच पर प्रभावी भूमिका निभाते हुए एक शक्तिशाली भारत को देख सकते हैं."

    विक्रमसिंघे ने कहा कि नेहरू ने श्रीलंका को संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा बनवाने में अहम भूमिका निभाई थी और पूरा सहयोग दिया था. उस समय संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि रहे वी कृष्ण मेनन ने विक्रमसिंघे के पिता की मदद की थी.

    श्रीलंका के राष्ट्रपति ने अपने देश के उभरते हुए नेताओं को भारतीय सहयोगियों को अच्छी तरह से जानने की सलाह भी दी.

    उन्होंने कहा, "आप उन्हें अच्छे से समझिए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो कई मुद्दों को समझना आपने के लिए मुश्किल होगा. भारत श्रीलंका का करीबी पड़ोसी है, हमारे मुद्दे पर एक समान हैं. हमारा उनसे बात करना ज़रूरी है."

  16. बिहार में नीतीश-तेजस्वी का गठबंधन क्या 2024 में वाक़ई बीजेपी पर भारी पड़ेगा?

  17. राजस्थान में दलित बच्चे की मौत पर मीरा कुमार ने कहा- 100 साल पहले मेरे पिता को भी रोका गया था

    मीरा कुमार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राजस्थान के जालौर में शिक्षक की कथित पिटाई से दलित बच्चे की मौत की घटना का ज़िक्र करते हुए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने अपने पिता बाबू जगजीवन राम से जुड़ा एक ऐसा ही वाकया सबके सामने रखा है.

    उन्होंने ट्वीट किया, "100 साल पहले मेरे पिता बाबू जगजीवन राम को स्कूल में सवर्ण हिंदुओं के लिए रखे मटके से पानी पीने से रोक दिया गया था. उनका जीवन बचना एक चमत्कार था."

    मीरा कुमार ने लिखा, "आज, एक 9 साल के दलित बच्चे को इसी कारण से मार दिया गया. आज़ादी के बाद 75 बरस गुज़रने के बाद भी जाति व्यवस्था हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आरोप है कि राजस्थान के जालौर में एक दलित बच्चे की मौत निजी स्कूल के शिक्षक के पिटाई से हुई और शिक्षक ने मटके से पानी पीने के चलते बच्चे को पीटा था.

    स्कूल शिक्षक की कथित पिटाई के बाद परिवार वालों ने बच्चे का अलग-अलग अस्पताल में 23 दिनों तक इलाज कराया, जिसके बाद शनिवार यानी 13 अगस्त को अहमदाबाद के एक अस्पताल में बच्चे की मौत हो गई.

    बाबू जगजीवन राम को सामाजिक न्याय और समाज में हाशिए पर पड़े लोगों के सबसे बड़े मसीहा के रूप में जाना जाता है. बाबू जगजीवन राम देश के पहले दलित उप-प्रधानमंत्री बने थे.

  18. अटल बिहारी वाजपेयीः इसलिए अपने और पराए दोनों उनके मुरीद थे

    अटल बिहारी वाजपेयी

    इमेज स्रोत, RAVI RAVEENDRAN/AFP via Getty Images

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज चौथी पुण्यतिथि है. वाजपेयी अपनी तबीयत से उदारवादी थे या संघ और बीजेपी के मुखौटे? पढ़िए विशेष लेख.

  19. फ़ीफ़ा ने भारतीय फ़ुटबॉल संघ को किया निलंबित, अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप की मेज़बानी छिनी

    भारतीय फ़ुटबॉल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल की शासकीय संस्था फ़ीफ़ा ने भारतीय फ़ुटबॉल संघ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

    फ़ीफ़ा ने तीसरे पक्ष के दखल की वजह से भारतीय फ़ुटबॉल महासंघ (एआईएफ़एफ़) पर ये कार्रवाई की है.

    फ़ीफ़ा ने अपने बयान में कहा है कि परिषद ने सर्वसम्मति से भारतीय फ़ुटबॉल संग को निलंबित करने का निर्णय लिया है. यहाँ तीसरे पक्ष का दखल है, जो कि फ़ीफ़ा के नियमों का गंभीर उल्लंघन है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    फ़ीफ़ा की ओर से जारी बयान के अनुसार इस निर्णय से भारत से इसी साल आयोजित होने वाले अंडर-17 वीमेन फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप की मेज़बानी भी छिन गई है. इस टूर्नामेंट का आयोजन 11 से 30 अक्टूबर के बीच भारत के अलग-अलग राज्यों में होना था.

    फ़ीफ़ा ने कहा है कि ये निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू है. इसी महीने की शुरुआत में फ़ीफ़ा ने भारतीय फ़ुटबॉल को सस्पेंशन की चेतावनी दी थी.

    फ़ीफ़ा ने एक बयान में कहा है कि ये निलंबन तभी वापस लिया जाएगा जब एआईएफ़एफ़ के अधिकारियों का अपने दैनिक मामलों पर पूरी तरह नियंत्रण होगा.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, अभी तक एआईएफ़एफ़ को एक समिति द्वारा चलाया जा रहा है. पूर्व प्रमुख प्रफुल्ल पटेल अपना कार्यकाल ख़त्म होने के बाद भी चुनावों के बिना कार्यालय में बने हुए है.

  20. चीन का जहाज़ आज पहुँचेगा हंबनटोटा, भारत ने की थी आपत्ति

    हंबनटोटा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन का युआन वांग-5 जहाज़ आज यानी 16 अगस्त को श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर पहुँच जाएगा. ये जहाज़ अगले छह दिनों तक हंबनटोटा में रहेगा.

    पहले ये पोत 11 अगस्त को हंबनटोटा पहुँचने वाला था. तब भी भारत ने श्रीलंका के इस कदम पर चिंता जताई थी.

    इसके बाद श्रीलंका ने कहा था कि चीनी पोत केवल ईंधन भराने के लिए हम्बनटोटा पोर्ट पर रुकेगा लेकिन फिर श्रीलंका ने भारत की आपत्ति के बाद चीन से अपने पोत भेजने की योजना को टालने के लिए कहा था.

    आखिरकार श्रीलंकाई विदेश मंत्रालय ने बीते शुक्रवार पुष्टि की थी कि चीनी पोत युआन वांग 5 को 16 से 22 अगस्त तक हंबनटोटा बंदरगाह पर पोर्ट करने की मंज़ूरी दे दी गई है.

    भारत को आशंका है कि चीन इस पोर्ट का इस्तेमाल सैन्य गतिविधियों के लिए कर सकता है.

    1.5 अरब डॉलर का हंबनटोटा पोर्ट एशिया और यूरोप के मुख्य शिपिंग रूट के पास है. भारत यह चिंता तब से जता रहा है जब हम्बनटोटा पोर्ट को श्रीलंका ने क़र्ज़ नहीं चुका पाने के बदले 99 साल के लिए गिरवी रख दिया था.

    दरअसल, चीन यूआन वांग 5 को एक अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और शोध-सर्वेक्षण पोत बताता है, लेकिन इसे दोहरे उपयोग वाला जासूसी जहाज़ भी कहा जाता है.