बिलकिस बानो गैंगरेप केस में दोषियों की रिहाई का रास्ता कैसे खुला
वकीलों ने मंगलवार को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को इन लोगों की रिहाई की याचिका पर जुलाई, 1992 की नीति के मुताबिक़ विचार करने के लिए कहा था.
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and अभिनव गोयल
बिलकिस बानो गैंगरेप केस में दोषियों की रिहाई का रास्ता कैसे खुला
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, बिलकिस बानो
बिलकिस बानो गैंगरेप केस में 11 दोषियों की समय से पहले रिहाई का गुजरात सरकार का फ़ैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आया है. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, वकीलों ने मंगलवार को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को इन लोगों की रिहाई की याचिका पर जुलाई, 1992 की नीति के मुताबिक़ विचार करने के लिए कहा था.
गुजरात सरकार की जुलाई 1992 की नीति के तहत दोषियों को सजा में छूट दी गई है जिसके चलते गैंगरेप के सभी 11 दोषी 15 अगस्त को रिहा हुए हैं.
एक वकील ने बताया कि 2014 में तैयार की गई मौजूदा नीति के अनुसार गैंगरेप और हत्या दोनों के लिए दोषी ठहराए गए व्यक्ति को समय से पहले रिहा नहीं किया जा सकता है लेकिन 1992 की नीति में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं था.
2002 के गुजरात दंगों के दौरान अहमदाबाद के पास रणधी कपूर गांव में एक भीड़ ने बिलक़ीस बानो के परिवार पर हमला किया था.
इस दौरान पांच महीने की गर्भवती बिलकिस बानो के साथ गैंगरेप किया गया. उनकी तीन साल की बेटी सालेहा की भी बेरहमी से हत्या कर दी गई. उस वक़्त बिलकिस क़रीब 20 साल की थीं.
बिलकिस बानो कौन हैं और कैसे रिहा हुए उनसे गैंगरेप करने वाले 11 सज़ायाफ़्ता ?
इमेज स्रोत, Hindustan Times
गुजरात में 2002 में हुए दंगों के दौरान बिलकिस बानो से गैंगरेप और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या में सज़ा काट रहे सभी 11 अभियुक्त रिहा कर दिए गए हैं. गुजरात सरकार की माफ़ी नीति के तहत 15 अगस्त को जसवंत नाई, गोविंद नाई, शैलेश भट्ट, राधेश्याम शाह, विपिन चंद्र जोशी, केशरभाई वोहानिया, प्रदीप मोढ़डिया, बाकाभाई वोहानिया, राजूभाई सोनी, मितेश भट्ट और रमेश चांदना को गोधरा उप कारागर से छोड़ दिया गया.
मुंबई में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने 2008 में बिलकिस बानो के साथ गैंगरेप और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के आरोप में 11 अभियुक्तों को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई थी. बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस सज़ा पर अपनी सहमति की मुहर लगाई थी.
सभी दोषी 15 साल से अधिक वक़्त तक सज़ा काट चुके थे. इस आधार पर इनमें से एक अभियुक्त राधेश्याम शाह ने सज़ा में रियायत की गुहार लगाई थी.
गुजरात के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राज कुमार ने'इंडियन एक्सप्रेस'को बताया कि जेल में "14 साल पूरे होने" और दूसरे कारकों जैसे "उम्र, अपराध की प्रकृति, जेल में व्यवहार वगैरह" के कारण सज़ा में छूट के आवेदन पर विचार किया गया."
तीस्ता सीतलवाड़ की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 22 अगस्त को सुनवाई
....में
Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
जानीमानी सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है.
उन्हें साल 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े मामलों में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी समेत वरिष्ठ अधिकारियों को फंसाने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था.
तीस्ता सीतलवाड़ की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में चीफ़ जस्टिस एनवी रमन्ना, जस्टिस कृष्ण मुरारि और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच के सामने आज सवेरे इस पर चर्चा हुई.
बेंच ने कहा कि तीस्ता सीतलवाड़ की अपील पर जस्टिस उदय उमेश ललित की अगुवाई वाली बेंच 22 अगस्त को सुनवाई करेगी.
'हर घर तिरंगा' अभियान में लगाए गए करोड़ों झंडों का अब क्या होगा?
इमेज स्रोत, EPA
13 से 15 अगस्त के बीच, मुमकिन है कि आपने भी अपने घर, दफ़्तर, कार या बाइक पर भारत का झंडा लगाया हो.
यूं तो भारत में 15 अगस्त पर तिरंगा फहराने का चलन नया नहीं है. लेकिन इस साल बात बिल्कुल अलग थी.
इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ख़ास तौर पर जनता से 13 -15 अगस्त के बीच झंडा लगाने की अपील की थी. भारत के संस्कृति मंत्रालय ने दूसरे मंत्रालयों और राज्य सरकारों के साथ मिलकर इसके लिए ख़ास व्यवस्था भी की थी.
इस अभियान को 'हर घर तिरंगा' का नाम दिया गया.
चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने परमाणु ताक़त से लैस बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया
इमेज स्रोत, Reuters
अमेरिका ने चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच परमाणु ताक़त से लैस लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल मिनटमैन-3 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया.
अगस्त महीने में ही अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्री के बाद चीन ने इलाके में युद्ध अभ्यास शुरू कर दिया था. चीन, ताइवान को अपने से अलग हुआ प्रांत मानता है, जिसे वो दोबारा हासिल करना चाहता है.
वायु सेना की ग्लोबल स्ट्राइक कमांड ने आधी रात के बाद कैलिफोर्निया के वन्देंबेर्ग स्पेस फोर्स बेस से मिनटमैन-3 को लॉन्च किया गया था. बैलिस्टिक मिसाइल ने 6 हजार 760 किलोमीटर का सफर तय किया. मिसाइल 24 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफर कर सकती है.
सेना ने कहा कि इससे पहले ऐसे करीब 300 परीक्षण किए गए हैं और ये परीक्षण किसी वैश्विक घटना से प्रभावित नहीं है.
अप्रैल महीने में अमेरिका ने रूस के साथ परमाणु तनाव को कम करने के बैलिस्टिक मिसाइल मिनटमैन-3 का परीक्षण रद्द कर दिया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
जवाहरलाल नेहरू का पहला टीवी इंटरव्यू देखिए
वीडियो कैप्शन, जवाहरलाल नेहरू का पहला टीवी इंटरव्यू देखिए
जून, साल 1953 में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लंदन में बीबीसी को अपना टेलीविज़न इंटरव्यू दिया था.
राजस्थान में दलित छात्र की मौत पर मुआवजे को लेकर खींचतान, 20 लाख रुपये देगी प्रदेश कांग्रेस कमेटी
....में
Author, मोहर सिंह मीणा
पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, BBC/MOHAR SINGH MEENA
इमेज कैप्शन, इंद्र कुमार मेघवाल
मृतक छात्र इंद्र कुमार मेघवाल के परिवार को राजस्थान कांग्रेस कमेटी की ओर से बीस लाख रुपये देने की घोषणा की गई है. इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पांच लाख रुपये परिवार को देने की घोषणा की थी.
पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत सरकार के कई मंत्रियों और नेताओं ने मंगलवार को जालोर के सुराणा गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात की.
पीसीसी प्रवक्ता आरसी चौधरी ने बीबीसी से कहा, "पीसीसी की ओर से परिवार को बीस लाख रुपये देने की घोषणा की है. परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की बात सरकार के पास रखेंगे, नियमों की जांच करवाएंगे और नियमों के अनुसार यदि दे सकते हैं तो नौकरी देंगे."
मृतक छात्र के परिजन और सामाजिक संगठन पचास लाख रुपये मुआवजा और दो सदस्यों को सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं.
इमेज स्रोत, BBC/MOHAR SINGH MEENA
कई जिलों में विरोध प्रदर्शन
दलित छात्र की मौत के मामले में राजस्थान के कई जिलों में कैंडल मार्च और सरकार को ज्ञापन सौंपे गए हैं.
जयपुर में विधानसभा के पास मंगलवार को भीम सेना से जुड़े चार युवा पानी की टंकी पर चढ़ गए.
घटना के विरोध में बारां ज़िले के अटरु से कांग्रेस के दलित विधायक पानाचंद मेघवाल अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं.
इसके अलावा करीब दस पार्षद और पंचायत समिति पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया है.
इमेज स्रोत, Twitter.com/pana_chand
इमेज कैप्शन, पानाचंद मेघवाल
क्या है मामला
जालौर विधानसभा की सायला तहसील के सुराणा गाँव में सरस्वती विद्यालय है. इस निजी विद्यालय की तीसरी कक्षा में ही नौ साल का दलित छात्र इंद्र कुमार मेघवाल पढ़ता था. आरोप है कि विद्यालय के संचालक और शिक्षक छैल सिंह ने 20 जुलाई को तीसरी कक्षा के छात्र इंद्र कुमार मेघवाल की पिटाई कर दी.
लगभग 40 साल के छैला सिंह की पिटाई से 9 साल के इंद्र कुमार मेघवाल के कान और आंख में चोट आई. परिवार वालों ने इस मामले में पुलिस को जो लिखित शिकायत दी है.
शिकायत के मुताबिक़, "हमेशा की तरह ही 20 जुलाई को इंद्र कुमार मेघवाल स्कूल गया था. लगभग 11 बजे उसे प्यास लगी तो मटकी से पानी पी लिया. वह नादान था, उसे नहीं पता था कि मटकी सवर्ण जाति के अध्यापक छैल सिह के लिए अलग से रखी हुई थी. छैल सिंह ने छात्र इंद्र कुमार मेघवाल से कहा, नीची जाति का होकर हमारी मटकी से पानी कैसे पिया और पीटा.जिससे उसके दाहिने कान और आंख पर अंदरूनी चोटें आईं."
इस पिटाई के बाद परिवार ने 23 दिन तक अलग-अलग जगह इंद्र कुमार को इलाज के लिए भर्ती करवाया. लेकिन आराम नहीं मिला. आख़िर में छात्र को गंभीर स्थिति में उदयपुर के अस्पताल से अहमदाबाद ले जाया गया.
अहमदाबाद में दो दिन भर्ती रहने के बाद इलाज के दौरान इंद्र कुमार ने 13 अगस्त को दम तोड़ दिया. मृतक इंद्र कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था.
नेपाल को चीन की मदद क्या भारतीय-अमेरिकी प्रभाव का मुकाबला करने की कोशिश है?
इमेज स्रोत, Getty Images
चीन ने इस साल विभिन्न परियोजनाओं में निवेश करने के लिए नेपाल को 15 अरब रुपये की अनुदान सहायता देने का वादा किया है.
इसकी घोषणा हाल ही में नेपाल के विदेश मंत्री नारायण खड़का की चीन की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान की गई. इस यात्रा के दौरान खड़का अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मिले और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने पर व्यापक बातचीत हुई.
इसी साल मार्च में वांग यी नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर गए थे. नेपाल के विदेश मंत्री की इस हालिया यात्रा के बाद दोनों देशों ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मामलों में हुई प्रग्रति पर संतोष जताया.
साथ ही वांग यी ने घोषणा की कि चीन वर्ष 2022 के लिए नेपाल द्वारा चुनी गई परियोजनाओं में निवेश करने के लिए नेपाल को ₹15 बिलियन (800 मिलियन आरएमबी) का अनुदान देगा. उन्होंने ये घोषणा भी की कि चीन नेपाल के अनुरोध पर 30 लाख आरएमबी मूल्य की आपदा राहत सामग्री भी नेपाल को देगा.
क्या है पेट्रोलियम कोक, जिसे भारतीय कंपनियां भारी मात्रा में वेनेजुएला से खरीद रही हैं
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
भारतीय कंपनियां पहली बार वेनेजुएला से भारी मात्रा में पेट्रोलियम कोक का आयात कर रही हैं.
पेट्रोलियम कोक का इस्तेमाल कोयले के विकल्प के रूप में किया जाता है.
समाचार एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कोयले के बढ़ते दामों के चलते पेट्रोलियम कोक का ये आयात किया जा रहा है. भारतीय सीमेंट कंपनियों ने अप्रैल से जुलाई तक 1 लाख 60 हजार टन पेट्रोलियम कोक का आयात किया है.
इसके अलावा आने वाले दिनों में 50 हजार टन पेट्रोलियम कोक के भारत के दक्षिणी पश्चिमी तट पर स्थित मंगलौर बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है, जबकि 30 हजार टन का एक शिपमेंट अगस्त में रवाना होगा.
एजेंसी के मुताबिक वैश्विक स्तर पर कोयले की बढ़ती कीमतों और रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते जेएसडब्ल्यू, रैमको सीमेंट्स लिमिटेड और ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड जैसी कंपनियां वेनेजुएला से पेटकोक का आयात कर रही हैं.
रैमको सीमेंट्स लिमिटेड के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर वैथियानाथन ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, "पेटकोक की क्वॉलिटी बहुत अच्छी है और इसमें बहुत कम सल्फर है लेकिन इसमें मुश्किल सिर्फ ये है कि कार्गो को भारत पहुंचने में 50 दिन का समय लग जाता है."
आज का कार्टून: आपको तो मिली
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर आज का कार्टून.
16 अगस्त 2022 का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’ सुनिए मोहम्मद शाहिद और नवीन नेगी से
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
NIA कोर्ट ने मोहसिन अहमद को एक महीने की न्यायिक हिरासत में भेजा, आईएसआईएस का सदस्य होने का आरोप
इमेज स्रोत, ANI
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कोर्ट ने मंगलवार को मोहसिन अहमद को एक महीने की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
रिमांड खत्म होने के बाद मोहसिन अहमद को कोर्ट में पेश किया गया था. उन्हें 6 अगस्त को दिल्ली के बाटला हाउस से गिरफ्तार किया गया था.
मोहसिन अहमद पर आरोप है कि वे आईएसआईएस के सक्रिय सदस्य हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
एनआईए के मुताबिक मोहसिन को आईएसआईएस की ऑनलाइन और ऑन ग्राउंड से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. एनआईए ने इस साल 25 जून को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था.
मोहसिन अहमद पर आईएसआईएस के लिए फंड जुटाने और उसे क्रिप्टोकरेंसी के जरिए सीरिया और दूसरी जगहों पर भेजने का आरोप है.
एनआईए का कहना कि मोहसिन आईएसआईएस का एक्टिव मेंबर है.
बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों की रिहाई पर कांग्रेस ने पूछा- क्या यही है अमृत महोत्सव, असली मोदी कौन?
इमेज स्रोत, Getty Images
गुजरात में बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों की रिहाई को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए हैं.
एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री जी ने लाल क़िले की प्राचीर से बड़ी-बड़ी बातें की. नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी शक्ति. अच्छे-अच्छे शब्द इस्तेमाल किए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने कहा कि लेकिन इसके कुछ घंटों के बाद गुजरात सरकार ने एक ऐसा निर्णय लिया, जो अप्रत्याशित था, जो कभी नहीं हुआ. बलात्कार के दोषियों को रिहा कर दिया गया.
कल यानी 15 अगस्त को गुजरात सरकार ने बिलकिस बानो गैंगरेप केस में उम्रक़ैद की सज़ा पाने वाले सभी 11 दोषियों को रिहा कर दिया था. ये सभी गोधरा जेल में बंद थे. सभी 11 दोषियों को गुजरात सरकार की माफ़ी योजना के तहत रिहाई दी गई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
2002 के गुजरात दंगों के दौरान एक भीड़ ने बिलकिस बानो के परिवार पर हमला किया था. इस दौरान पाँच महीने की गर्भवती बिलकिस बानो के साथ गैंगरेप किया गया. उनकी तीन साल की बेटी सालेहा की भी बेरहमी से हत्या कर दी गई.
उस वक़्त बिलकिस क़रीब 20 साल की थीं. इस दंगे में बिलकिस बानो की माँ, छोटी बहन और अन्य रिश्तेदारों समेत 14 लोग मारे गए थे.
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा- क्या बलात्कार उस श्रेणी में नहीं आता, जिसमें उनको कड़ी से कड़ी सज़ा मिले? आज हमने ये भी देखा कि जो रिहा हुए हैं, उनकी आरती उतारी जा रही है, उनका तिलक किया जा रहा है. क्या ये है अमृत महोत्सव? ये है प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में अंतर.
उन्होंने कहा कि या तो प्रधानमंत्री की उनके अपने लोगों या उनकी अपनी सरकारों ने सुननी बंद कर दी है या प्रधानमंत्री देश को कुछ और कहते हैं और फिर फ़ोन उठाकर अपनी सरकारों को कुछ और कहते हैं.
पवन खेड़ा ने कहा- असली नरेंद्र मोदी कौन हैं? जो लाल किले की प्राचीर से झूठ परोसते हैं या फिर वो जो अपनी गुजरात सरकार से बलात्कार के दोषियों को रिहा करवाते हैं. यह देश जानना चाहता है.
नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल विस्तार पर सुशील मोदी ने कहा- तेजस्वी को भी धोखा दिया गया
इमेज स्रोत, Getty Images
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल विस्तार पर सवाल उठाए हैं.
उन्होंने आरोप लगाया है कि बिहार में जो कैबिनेट का विस्तार हुआ है, उसमें आपराधिक छवि के लोगों की भरमार है. साथ ही इसमें सामाजिक संतुलन भी नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
एक वीडियो संदेश में सुशील कुमार मोदी ने कहा- इस मंत्रिपरिषद में राजद की ओर से ललित यादव, रामानंद यादव, सुरिंदर यादव, कार्तिक कुमार, ये ऐसे नाम हैं, जो आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग हैं और जिनकी छवि दाग़दार है.
उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछा है कि आप किस मजबूरी में ऐसे लोगों को मंत्री बना रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
बिहार में आज मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है, जिसमें 31 मंत्रियों को शामिल किया गया है. सुशील मोदी ने ये भी आरोप लगाया कि मंत्रिमंडल में मुसलमान और यादवों को 33 फ़ीसदी हिस्सेदारी मिली है, जबकि कई जाति के लोगों को तो प्रतिनिधित्व तक नहीं मिला है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
उन्होंने कहा- दो वर्ग के लोगों को 33 फ़ीसदी जगह दे दी गई. हमलोगों ने अति पिछड़ा समाज से आने वाली रेनू देवी को उप मुख्यमंत्री बनाया था. हमलोगों ने वैश्य समाज के तारकिशोर प्रसाद को डिप्टी सीएम बनाया था.
सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने चालाकी से गृह और वित्त विभाग अपने पास रख लिए हैं. जबकि वित्त विभाग राजद के पास रहना चाहिए था. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को भी धोखा दिया है.
भारत में थोक महंगाई दर में आई गिरावट, जुलाई में गिरकर 13.93 प्रतिशत हुई
इमेज स्रोत, Getty Images
खाने पीने की चीज़ों की क़ीमतों में गिरावट आने के कारण भारत में थोक आधारित महंगाई में भी कमी दर्ज की गई है. थोक महंगाई दर जुलाई महीने में कम होकर 13.93 प्रतिशत रही.
पिछले महीने थोक महंगाई 15.18 प्रतिशत और मई में 15.88 प्रतिशत की रिकॉर्ड ऊँचाई पर थी.
वहीं अगर पिछले साल जुलाई की बात करें तो ये दर 11.57 प्रतिशत थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इसके अलावा खाने पीने के चीज़ों में महंगाई जुलाई में घटकर 10.77 प्रतिशत रही, जो जून में 14.39 प्रतिशत थी.
सब्ज़ियों के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई है. जुलाई महीने में सब्ज़ियों के दाम घटकर 18.25 प्रतिशत पर आ गए हैं जो पिछले महीने 56.75 प्रतिशत पर थे.
लेकिन ईंधन और बिजली सेक्टर में महंगाई दर जून महीने की तुलना में क़रीब 3 प्रतिशत बढ़ी है.
महंगाई पर काबू पाने के लिए आरबीआई ने इस साल तीन बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है.
वहीं केंद्रीय बैंक ने साल 2022-23 में महंगाई दर का औसत 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था.
रूस ने माना, क्राइमिया में सैन्य ठिकाने पर विस्फोट 'नुक़सान पहुँचाने वाली कार्रवाई'
इमेज स्रोत, Reuters
रूस के नियंत्रण वाले क्राइमिया के दजानकोय में सैन्य ठिकाने पर हुए विस्फोट को रूस ने 'नुक़सान पहुँचाने वाली कार्रवाई' बताया है.
इससे पहले रूस का कहना था कि धमाके हथियार डिपो में आग लगने की वजह से हुए हैं.
इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के मुताबिक रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 16 अगस्त की सुबह नुकसान पहुँचाने की कार्रवाई के बाद दजानकोय के पास एक हथियार डिपो क्षतिग्रस्त हुआ.
मंत्रालय का कहना है कि इस हमले में इलेक्ट्रिसिटी सब स्टेशन, रेलवे और घरों को भी नुकसान पहुँचा है लेकिन कोई भी गंभीर रूप से जख्मी नहीं है.
रूस की ओर से क्राइमिया में नियुक्त क्षेत्रीय प्रमुख सर्जेई अक्सयोनोव मौक़े पर गए और कहा कि पास के गाँव से 2000 लोगों को हटाया गया है और दो लोग घायल हुए हैं. वर्ष 2014 की शुरुआत में रूस ने यूक्रेन से क्राइमिया को छीन लिया था और उसका विलय कर लिया था.
पिछले हफ्ते भी कथित रूप से यूक्रेन के हमले में रूस के लड़ाकू विमान तबाह हो गए थे.
इस साल फरवरी में जब रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू किया, तो क्राइमिया में अपने ठिकानों का इस्तेमाल दक्षिणी यूक्रेन पर नियंत्रण करने के लिए किया.
ओवैसी ने कश्मीरी पंडित की हत्या पर बीजेपी को घेरा, तो अनुपम खेर ने कहा 'शर्मनाक'
इमेज स्रोत, ANI
कश्मीर में मंगलवार को हुए चरमपंथी हमले में एक कश्मीरी पंडित की मौत के लिए एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी को ज़िम्मेदार बताया है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल का जवाब देते हुए ओवैसी ने कहा, "कश्मीर में केंद्र की सरकार है. वो नाकाम साबित हुए हैं. 370 हटाते हुए उन्होंने देश से कहा था कि कश्मीरी पंडितों को फ़ायदा होगा, कश्मीर में अमन हो जाएगा. ये कश्मीरी पंडितों पर पहला हमला नहीं है. जो बरसो से वहाँ पर रह रहे थे उनको आज आपने असुरक्षित कर दिया."
ओवैसी ने कहा कि कश्मीरी पंडित इसलिए असुरक्षित हुए हैं क्योंकि वहाँ पर बीजेपी सरकार सुरक्षा देने में नाकाम हुई है.
उन्होंने कहा, "कश्मीरी पंडित तो कश्मीर छोड़कर जाना चाहते हैं. वो सड़कों पर आकर प्रदर्शन कर रहे हैं. ये मोदी सरकार की नाकामी की एक और मिसाल है. इसकी पूरी ज़िम्मेदारी बीजेपी और उनकी सरकार पर आती है."
आज हुए चरमपंथियों के हमले में सुनील कुमार भट्ट नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं उनके भाई पिंटू कुमार भी घायल हैं. कश्मीर ज़ोन पुलिस के अनुसार ये हमला शोपियां के छोटीपुरा इलाक़े में एक सेब के बाग़ में हुआ है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं शोपियां हमले पर अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "ये शर्मनाक बात है कि अभी भी वहाँ कश्मीरी पंडितों के साथ वही अत्याचार हो रहा है. वहाँ तो अपने ही लोगों को मार रहे हैं. वहां पिछले 30 साल से ऐसा हो रहा है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है."
साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "ये उन तमाम लोगों के मुँह पर तमाचा है जो 'कश्मीर फाइल्स' को काल्पनिक बता रहे थे. 5 लाख लोग जो अपने घरों से निकाल दिए गए थे, उनके बारे में बोल रहे थे कि ये हो नहीं सकता. मैं उनसे कहूँगा कि आपसे बड़ा पाखंडी मैंने ज़िंदगी में नहीं देखा."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
भोजपुरी के इंतजार कब खतम होई?
इमेज स्रोत, ANI
आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव ने संसद के अंदर अपने पहले भाषण में भोजपुरी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की माँग की है.
हालांकि ऐसी माँग करने वाले वो पहले नेता नहीं हैं, लेकिन अब तक ये इंतज़ार जारी है, आख़िर क्यों?
यूक्रेन से सटे रूस के इस सैन्य ठिकाने पर होने लगे धमाके, जानिए क्या किए जा रहे हैं दावे
इमेज स्रोत, Reuters
रूस के नियंत्रण वाले क्राइमिया में एक सैनिक ठिकाने पर कई धमाके हुए हैं. ऐसी रिपोर्टें है कि इस धमाके में कम से कम दो लोग घायल हो गए हैं.
हालाँकि रूस का कहना है कि ये धमाके हथियार डिपो में आग लगने के कारण हुए.
धमाके उत्तरी क्राइमिया में हुए.
पास के इलेक्ट्रिसिटी सब स्टेशन में भी आग नज़र आई. अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि धमाके कैसे हुए.
पिछले सप्ताह क्राइमिया कोस्ट पर कथित रूप से हुए यूक्रेन के हमले में रूस के लड़ाकू विमान तबाह हो गए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के सलाहकार मिख़ाइलो पोडोलियाक ने घटना को 'विसैन्यीकरण की कार्रवाई' कहा था. उनका इशारा ये था कि धमाके अचानक से हुई कोई घटना नहीं थे.
क्राइमिया के एक नेता रेफ़त चुबारोफ़ ने भी धमाकों के बारे में कहा था कि इसकी आवाज़ काफ़ी दूर तक सुनाई दी थी.
दूसरी ओर ताज़ा घटना के बारे में रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि मैस्के गाँव के निकट एक अस्थायी हथियार डिपो में आग लग गई थी, जिसके कारण की जाँच की जा रही है.
ट्रैक को हुए नुक़सान के कारण रेल सेवाओं पर भी असर पड़ा है. रक्षा मंत्रालय का कहना कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
लेकिन रूस की ओर से नियुक्त क्षेत्रीय प्रमुख सर्जेई अक्सयोनोव मौक़े पर गए और कहा कि पास के गाँव से 2000 लोगों को हटाया गया है और दो लोग घायल हुए हैं. वर्ष 2014 की शुरुआत में रूस ने यूक्रेन से क्राइमिया को छीन लिया था और उसका विलय कर लिया था.
इस साल फरवरी में जब रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू किया, तो क्राइमिया में अपने ठिकानों का इस्तेमाल दक्षिणी यूक्रेन पर नियंत्रण करने के लिए किया.
नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास रखा, तेजस्वी को स्वास्थ्य मंत्रालय का भी ज़िम्मा, जानिए तेज प्रताप को क्या मिला
इमेज स्रोत, Twitter.com/TejYadav14
नीतीश कुमार ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है. मंत्रिमंडल में शामिल 31 मंत्रियों में से 16 राष्ट्रीय जनता दल से, 11 जेडीयू से, 2 कांग्रेस से, एक पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के हिंदुस्तान आवाम मोर्चा से और 1 निर्दलीय को जगह दी गई है.
नए मंत्रिमंडल में पाँच मुसलमान विधायकों को मंत्री बनाया गया है जबकि जेडीयू-एनडीए गठबंधन में महज एक मुस्लिम मंत्री को जगह दी गई थी.
नीतीश कुमार ने गृह विभाग को अपने पास रखा है, वहीं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास और ग्रामीण कार्य विभाग की ज़िम्मेदारी दी गई है.
इसके अलावा तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग दिया गया है.
वित्त विभाग भी जेडीयू ने अपने पास ही रखा है. इस विभाग की ज़िम्मेदारी विजय कुमार चौधरी को मिली है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
नई मंत्रिमंडल में ऊर्जा और योजना एवं विकास विभाग जेडीयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव को, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग आलोक कुमार मेहता को को दिया गया है.
कांग्रेस से बने दो मंत्री
कांग्रेस के जिन दो विधायकों को मंत्री बनाया गया है उसमें मोहम्मद आफाक आलाम और मुरारी गौतम शामिल हैं.
आफाक आलाम को पशु एवं मत्स्य विभाग और मुरारी गौतम को पंचायती राज विभाग दिया गया है.
इसके अलावा जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा से संतोष कुमार सुमन को अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण विभाग दिया है.