बिलकिस बानो गैंगरेप केस में सभी 11 दोषियों की हुई रिहाई, गुजरात सरकार ने लिया फैसला

गुजरात के बिलकिस बानो गैंगरेप केस में उम्रकैद की सजा पाने वाले सभी 11 दोषियों को रिहा कर दिया गया है. इन्हें ये रिहाई 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन दी गई है. ये सभी गोधरा जेल में बंद थे.

लाइव कवरेज

भूमिका राय, चंदन शर्मा and अभिनव गोयल

  1. नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाख नौकरियों के तेजस्वी यादव के वादे पर कही ये बात

    नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, TEJASHWI YADAV

    स्वतंत्रता दिवस पर बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में 10 लाख नौकरी देने के तेजस्वी यादव के वादे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने अपने संबोधन में कहा- हमलोग बड़ी संख्या में रोज़गार देंगे. नौकरी वाली जो बात है, हमलोग एक साथ हैं. हमलोगों का कॉन्सेप्ट है कि हमलोग कम से कम इसे 10 लाख कर दें. लेकिन हम तो यही कहेंगे कि हम करेंगे बच्चे-बच्चियों की नौकरी के लिए भी. और इसके अलावा उसके रोज़गार के लिए भी. नौकरी और रोज़गार दोनों का इंतजाम इतना कराएँगे, सरकारी और सरकार के बाहर भी. हर तरह से इतना ज़्यादा काम बढ़ना चाहिए कि ये हो जाएगा तो हमलोगों का मन तो है कि इसको हमलोग 20 लाख तक पहुँचाएँ.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    दरअसल वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय जनता दल ने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था. लेकिन उस समय नीतीश कुमार ने बीजेपी के सहयोग से सरकार बनाई थी.

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव उन दिनों हर रैली में इस वादे का ख़ूब ज़िक्र करते थे. अब नीतीश कुमार बीजेपी से अलग हो गए हैं और उन्होंने एक बार फिर आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाई है.

    स्वतंत्रता दिवस पर नीतीश कुमार की घोषणा पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट, 1
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त, 1

    तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके नीतीश कुमार की घोषणा को ऐतिहासिक कहा है.

    उन्होंने लिखा है- अभिभावक आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गाँधी मैदान से ऐतिहासिक ऐलान:- 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी.

    जज़्बा है बिहारी

    जुनून है बिहार

    उत्तम बिहार का सपना

    करना है साकार

    छोड़िए YouTube पोस्ट, 2
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त, 2

  2. स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भेजा संदेश

    अमरीकी राष्ट्रपति

    इमेज स्रोत, Getty Images

    स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत को शुभकामनाएं देते हुए अमेरिका के विकास में भारतीयों के योगदान को याद किया है.

    अपने एक बयान में उन्होंने 40 लाख भारतीय मूल के अमरीकियों के अमेरिका के विकास में योगदान को याद किया और अमेरिका को और इनोवेटिव, समावेशी और मजबूत देश बनाने का श्रेय दिया है.

    उन्होंने आज़ादी के लिए महात्मा गांधी के योगदान को भी याद करते हुए सत्य और अहिंसा के उनके संदेश को याद किया है.

    अमरीकी राष्ट्रपति

    इमेज स्रोत, White House

    उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय-अमेरिकियों सहित दुनिया भर के लोग भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. अमेरिका अपनी लोकतांत्रिक यात्रा का सम्मान करने के लिए भारत के लोगों के साथ शामिल हो रहा है, जो महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के स्थायी संदेश से प्रेरित होता है.

    बाइडन ने कहा, ‘‘भरोसा है कि आने वाले सालों में हमारे दो लोकतंत्र नियम आधारित व्यवस्था की रक्षा के लिए एक साथ खड़े रहेंगे. अपने लोगों के लिए अधिक शांति, समृद्धि और सुरक्षा को बढ़ावा देंगे. एक स्वतंत्र खुले हिंद प्रशांत क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगे.’’

    अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने भी भारत को बधाई दी है.

    उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारतीय लोगों को आज़ादी के 75 साल पूरा होने पर संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. इस दिन हम अपने लोकतांत्रिक मूल्यों पर विचार करते हैं. हम भारत के लोगों का सम्मान करते हैं जो उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. सोनिया गांधी का स्वतंत्रता दिवस पर मोदी सरकार पर हमला, बताया 'आत्ममुग्ध'

    सोनिया गांधी

    इमेज स्रोत, Magnum Photos

    स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार 'आत्ममुग्ध' है जो स्वतंत्रता सेनानियों की उपलब्धियों को कमज़ोर साबित करने की कोशिश कर रही है.

    देशवासियों के नाम जारी अपने संदेश ने सोनिया गांधी ने लिखा, ‘‘हमने 75 सालों में अनेक उपलब्धियां हासिल की, लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है, जिसे कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने आगे कहा, ‘‘राजनीतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी ग़लतबयानी और गांधी नेहरू पटेल आज़ाद जी जैसे महान नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने के हर प्रयास का कांग्रेस पुरज़ोर विरोध करेगी.’’

  4. आज़ादी के 75 साल: भारत को बदलने वाले ये 15 अहम पल

  5. भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर भी बोले पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त पर लाल क़िले से अपने संबोधन में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और परिवारवाद के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी.

    उन्होंने कहा, "देश के सामने दो बड़ी चुनौतियां है. पहली चुनौती - भ्रष्टाचार दूसरी चुनौती - भाई-भतीजावाद, परिवारवाद."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पीएम मोदी ने कहा, "भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है, उससे देश को लड़ना ही होगा. हमारी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है, उनको लौटाना भी पड़े, हम इसकी कोशिश कर रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पीएम मोदी ने कहा, "जब मैं भाई-भतीजावाद और परिवारवाद की बात करता हूं, तो लोगों को लगता है कि मैं सिर्फ राजनीति की बात कर रहा हूं. जी नहीं, दुर्भाग्य से राजनीतिक क्षेत्र की उस बुराई ने हिंदुस्तान के हर संस्थान में परिवारवाद को पोषित कर दिया है."

    पीएम मोदी ने कहा कि जब तक भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी के प्रति नफ़रत का भाव पैदा नहीं होता होता, सामाजिक रूप से उसे नीचा देखने के लिए मजबूर नहीं करते, तब तक ये मानसिकता ख़त्म नहीं होने वाली है.

  6. 75 साल में पहली बार मेड इन इंडिया तोप ने दी तिरंगे को सलामी- पीएम मोदी

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, youtube grab

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत किसी सरकार का एजेंडा नहीं है. यह समाज का जन-आंदोलन है, जिसे हमें आगे बढ़ाना है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "आज़ादी के 75 साल के बाद जिस आवाज़ को सुनने के लिए हमारे कान तरस रहे थे, 75 साल के बाद वो आवाज़ सुनाई दी. 75 साल के बाद लाल किले पर से तिरंगे को सलामी देने का काम पहली बार मेड इन इंडिया तोप ने किया है. कौन हिंदुस्तानी होगा जो ये बात, ये आवाज़ उसे नई प्रेरणा या ताक़त नहीं देगी."

  7. पीएम मोदी बोले- हमारे अंदर एक विकृति आ गई है, हम नारी का अपमान करते हैं

    पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में महिलाओं के सम्मान को लेकर भी बातें की.

    उन्होंने कहा, "मेरे दिल में एक बहुत बड़ी पीड़ा है. मैं ये दर्द कहे बिना नहीं रह सकता हूं. हो सकता है कि यह लाल किले से कहने का विषय ना हो, लेकिन मेरे भीतर का ये दर्द मैं अपने देशवासियों से नहीं कहूंगा तो किससे कहूंगा."

    पीएम मोदी ने कहा, "किसी न किसी कारण से हमारे अंदर एक ऐसी विकृति आई है, हमारी बोल-चाल में, हमारे व्यवहार में, हमारे कुछ शब्दों में... हम नारी का अपमान करते हैं. क्या हम स्वभाव से, संस्कार से, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में नारी को अपमानित करने वाली हर बात से मुक्ति का संकल्प ले सकते हैं?"

    पीएम मोदी ने कहा कि नारी का गौरव राष्ट्र के सपने पूरे करने में बहुत बड़ी पूंजी बनने वाला है, इसलिए मेरा यह आपसे आग्रह है.

  8. भाषाओं के सम्मान और नई शिक्षा नीति पर बोले पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भाषा और नई शिक्षा नीति का भी ज़िक्र किया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "जिस तरह से नई शिक्षा नीति बनी है और करोड़ों लोगों के विचारों को समाहित करके बनी है. ये एक ऐसा सामर्थ्य जो हमें ग़ुलामी से मुक्ति की ताक़त देगा."

    भाषा को लेकर पीएम ने कहा कि कभी-कभी हमारा टैलेंट भाषा के बंधनों मे बंध जाता है. ये गुलामी की मानसिकता का परिणाम है. हमें हमारी देश की हर भाषा पर गर्व होना चाहिए. हमें कोई भाषा आती हो या ना आती हो लेकिन मेरे देश की भाषा है , मेरे पूर्वजों की भाषा है, हमें ये सोचकर गौरवांवित होना चाहिए.

  9. पीएम मोदी ने कहा- ये आकांक्षा से भरा भारत है, हर नागरिक बदलाव देखना चाहता है

    मोदी

    इमेज स्रोत, grab

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में कहा है कि आज का भारत आकांक्षाओं से भरा भारत है जहाँ लोग चीज़ों को बहलते हुए देखना चाहते हैं.

    उन्होंने कहा, "देश का हर नागरिक चीजें बदलते हुए देखना चाहता है, बदलना चाहता है लेकिन इंतज़ार नहीं करना चाहता है. अपनी आँखों से देखना चाहता है. वह गति चाहता है, प्रगति देखना चाहता है. 75 साल के सपनों को अपनी आंखो के आगे ही सच होते देखना चाहता है."

    पीएम मोदी ने कहा, "जब हम अमृतकाल की ओर बढ़ रहे हैं तो मैं एक ऐसे सामर्थ्य को देख रहा हूं, जिससे मैं गौरव से भर जाता हूं. मैं आज देश का सबसे बड़ा सौभाग्य ये समझता हूं कि भारत का जनमन आकांक्षी जनमन है. किसी भी देश के लिए यह अमानत होती है और हमें गर्व है कि आज हिंदुस्तान के हर कोने, हर वर्ग में, हर तबके में आकांक्षाएं उफ़ान पर हैं."

  10. आज़ादी की 75वीं सालगिरहः लाल क़िले पर समारोह की कुछ तस्वीरें

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, Twitter/BJP

    स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह साढ़े सात बजे लाल क़िले की प्राचीर से तिरंगा फहराया. लाल क़िले से वे नौवीं बार झंडा फहरा रहे थे.

    इमेज स्रोत, Twitter/BJP

    इमेज कैप्शन, स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह साढ़े सात बजे लाल क़िले की प्राचीर से तिरंगा फहराया. लाल क़िले से वे नौवीं बार झंडा फहरा रहे थे.
    स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा गारद की सलामी लेते हुए

    इमेज स्रोत, Twitter/BJP

    इमेज कैप्शन, स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा गारद की सलामी लेते हुए
    तीनों सेनाओं के अध्यक्ष और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ

    इमेज स्रोत, Twitter/BJP

    इमेज कैप्शन, तीनों सेनाओं के अध्यक्ष और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Twitter/BJP

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Twitter/BJP

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, Twitter/BJP

    इमेज कैप्शन, राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी
    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, Twitter/BJP

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, Twitter/BJP

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, Twitter/BJP

  11. पीएम मोदी ने कहा- देश को लेना चाहिए ये 5 प्रण

    प्रधानमंत्री मोदी ने लाल क़िले से अपने संबोधन में कहा है कि देश को आज़ादी के 75वें वर्ष में पाँच प्रण लेना चाहिए.

    उन्होंने कहा,"आने वाले 25 साल के लिए हमें उन पंच प्राण पर अपनी शक्ति को केंद्रित करना होगा. 2047 जब आज़ादी के 100 साल होंगे, आज़ादी के दीवानों के सारे सपने पूरे करने का जिम्मा उठाकर चलना होगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. प्रधानमंत्री ने आज़ादी के बाद देश-निर्माण करने वाले नेताओं को किया याद

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, youtube grab

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत देश के हर नागरिक और भारत-प्रेमियों को आज़ादी के अमृत महोत्सव की बधाई देने से की.अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह एक पुण्य अवसर है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा, "ग़ुलामी का पूरा कालखंड संघर्ष में बिता है. कोई जगह ऐसी नहीं थी जब देशवासियों ने ग़ुलामी के ख़िलाफ़ आहुति ना दी हो. आज का यह मौक़ा देश के लिए त्याग करने वाले हर त्यागी को स्मरण करने का दिन है. इसके साथ ही उनके सपनों को पूर्ण करने के लिए संकल्प लेने का दिन है."

    प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबा साहब आंबेडकर और वीर सावरकर का नाम लेते हुए कहा कि इन लोगों ने कर्तव्य पथ पर खुद को खपा दिया.

    पीएम ने कहा कि ये देश कृतज्ञ है मंगल पांडे, तात्या टोपे, भगत सिंह, राजगुरु, चंद्रशेखर आज़ाद, अशफ़ाक उल्लाह ख़ान, राम प्रसाद बिस्मिल जैसे अनगिनत क्रांति वीरों का, जिन्होंने अंग्रेज़ो की हुकूमत की नींव हिला दी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पीएम ने अपने संबोधन में देश की वीरांगनाओं रानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई, दुर्गा भाभी, रानी चेनम्मा, बेग़म हजरत महल जैसी वीरांगनाओं को याद करते हुए नारी-शक्ति का ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि देश की वीरांगनाओं को याद करते हुए हम गर्व से भर जाते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद और नेहरू का भी ज़िक्र किया.

    पीएम मोदी ने कहा, “आज़ादी की लड़ाई लड़ने वाले और आज़ादी के बाद देश का निर्माण करने वाले डॉ. राजेंद्र प्रसाद हों, नेहरू हों, पटेल हों, श्यामा प्रसाद हो, लाल बहादुर शास्त्री जैसे अनगिनत महापुरुषों को आज नमन करने का अवसर है. ”

  13. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से फ़हराया तिरंगा, देश को कर रहे हैं संबोधित

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, grab

    देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का ध्वज तिरंगा फहराया.

    अब से कुछ देर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पहुंचे. जहां उन्होंने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया.

    पीएम मोदी लाहौरी गेट से किले में दाख़िल हुए.

    प्रधानमंत्री आवास से वह सबसे पहले महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि देने राजघाट पहुंचे.

    लाल किले पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी अगुवाई की. इस दौरान तीनों सेनाओं के अध्यक्ष भी मौजूद रहे और उनकी अगवानी की.

    इसके बाद प्रधानमंत्री ने सलामी ली और उन्होंने गार्ड ऑफ़ ऑनर का निरीक्षण किया.

    इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं.

  14. LIVE: 76वाँ स्वतंत्रता दिवस- लाल क़िले से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

  15. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुँचे लाल क़िला, ध्वजारोहण के बाद करेंगे संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण के बाद देश को संबोधित करेंगे. लाल किले जाने से पहले प्रधानमंत्री राजघाट पहुँचे जहाँ उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की.

    देश आज अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रधानमंत्री 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्र को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव आप बीबीसी के पन्ने पर देख सकते हैं.

  16. स्वतंत्रता दिवस की 75वीं सालगिरह पर दिल्ली में सुरक्षा के सख़्त इंतज़ाम

    दिल्ली

    सोमवार को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं सालगिरह मनाई जा रही है. इसे लेकर देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं.

    वहीं आज सुबह दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, लाल क़िले और आसपास के इलाक़े में सुबह सुबह हल्की बारिश होने और तेज़ हवांए चलने का अनुमान है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लालकिला से नौवीं बार तिरंगा फहराएंगे और देशवासियों को संबोधित करेंगे. पीटीआई के अनुसार, लालक़िले की सुरक्षा के लिए 10 हज़ार से अधिक जवान तैनात किए गए हैं.

    सुरक्षा के लिए चेहरा पहचानने वाले कैमरे से लेकर कई स्तर के सुरक्षा घेरे का प्रबंध किया गया है. पतंगों और उड़ने वाली चीज़ों को पकड़ने के लिए 400 से ज़्यादा लोग तैनात किए गए हैं. अनुमान है कि इस बार लालक़िले के इस समारोह में 7,000 से अधिक लोग इकट्ठा होंगे.

    आज का समारोह ख़त्म होने तक लालक़िले के पास के 5 किलोमीटर क्षेत्र को ‘नो काइट फ्लाइंग ज़ोन’ के रूप में चिह्नित किया गया है.

    शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार बस अड्डे के पास से 2,200 से अधिक जिं़दा कारतूस बरामद किए थे. साथ ही छह लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया था.

    क़ानून और व्यवस्था के लिए दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर देवेंद्र पाठक ने बतायास कि दिल्ली में पहले ही धारा 144 लगा दी गई है. 13 अगस्त से 15 अगस्त को कार्यक्रम ख़त्म होने तक दिल्ली में किसी को पतंग, गुब्बारे या चीनी लालटेन उड़ाते हुए पाए जाने पर दंडित किया जाएगा.

    इससे पहले, 2017 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब लालक़िले से देश को संबोधित कर रहे थे, तब उनके पोडियम के पास एक पतंग आकर गिरा था. हालांकि पीएम मोदी ने उसके बाद भी बिना रूके अपना संबोधन जारी रखा.

    उत्तरी, मध्य और नई दिल्ली ज़िलों में क़रीब 1,000 उच्च दक्षता वाले कैमरे लगाए गए हैं. इससे न केवल उड़ने वाली चीज़ों पर बल्कि वीवीआईपी लोगों के आने जाने के रास्तों पर भी नज़र रखी जा रही है.

  17. 15 अगस्त की सुबह पीएम मोदी ने किया ये ट्वीट

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है.

    सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उन्होंने लिखा, ‘‘देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. जय हिंद!’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत 15 अगस्त, 1947 को आज़ाद हुआ था. ऐसे में देश आज स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह और 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है.