दीपक पुनिया ने पाकिस्तान के पहलवान को हराकर जीता गोल्ड
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के दीपक पुनिया ने भी जीता गोल्ड. पाकिस्तान के अनुभवी पहलवान मोहम्मद इनाम फ़ाइनल में हारे,
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and शुभम किशोर
अमुधा: हौसले और हिम्मत की मिसाल पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी
वीडियो कैप्शन, अमुधा: हौसले और हिम्मत की मिसाल पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी
हिम्मत और जज़्बे से किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है, तमिलनाडु की रहने वाली अमुधा इस बात का जीता जागता उदाहरण हैं.
5 साल की उम्र में एक हादसे में उनका एक पैर चला गया, पर इसके बावजूद अमुधा ने हार नहीं मानी.
उन्होंने बैडमिंटन खेलना शुरू किया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. देखिए बीबीसी संवाददाता नवीन की रिपोर्ट.
इस्लामिक देशों के संगठन OIC ने कश्मीर को लेकर मोदी सरकार के बारे में क्या कहा?
इमेज स्रोत, Getty Images
इस्लामिक देशों के संगठन OICने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के तीन साल पूरे होने पर कश्मीरियों के मानवाधिकार की बात की है और भारत से सभी फ़ैसले वापस लेने की मांग की है.
इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) ने अपने बयान में कहा है कि तीन साल पहले भारत सरकार ने ग़ैर क़ानूनी रूप से एकतरफ़ा फ़ैसला किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
साथ ही इसके बाद कई ग़ैर क़ानूनी फ़ैसले लेकर भू-राजनीतिक बदलाव किए गए. ओआईसी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत जम्मू-कश्मीर विवाद के हल के लिए उचित क़दम उठाए.
वर्ष 2019 में नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद-370 के तहत जम्मू-कश्मीर को प्राप्त 'विशेष राज्य का दर्जा' समाप्त कर दिया है.
सरकार ने जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बाँटने का फ़ैसला किया और इस फ़ैसले के तहत दो केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए. एक जम्मू-कश्मीर और दूसरा लद्दाख.
इतना ही नहीं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने भी ट्वीट पर मोदी सरकार पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. इमरान ख़ान ने ट्वीट कर लिखा है कि मोदी सरकार ने भारत के क़ब्ज़े वाले कश्मीर की डेमोग्राफ़ी बदल कर चौथे जिनेवा समझौते के तहत युद्ध अपराध भी किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इमेज स्रोत, Getty Images
उन्होंने कहा कि लेकिन इससे कश्मीरियों का प्रतिरोध और मज़बूत हुआ है और आगे भी मज़बूत होगा. इमरान ख़ान ने कहा है कि भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों और संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के उल्लंघन के बावजूद अंतरराष्ट्रीय समुदाय चुप्पी साधे रहता है.
इमरान ख़ान ने कहा- हमसे कहा जाता है कि हम मानवाधिकार के मुद्दे पर आलोचनाओं का साथ दें, लेकिन जब भारत और कश्मीर में उसके मानवाधिकार उल्लंघन की बात आती है, तो वही शक्तियाँ भारत के बाज़ार के कारण ख़ामोश हो जाती हैं.
LIVE: महंगाई के ख़िलाफ़ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कई कांग्रेसी नेता हिरासत में., दिल्ली से ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा. कैमरा- सेराज अली
कश्मीर में ग्रेनेड हमले में मारे गए बिहार के मोहम्मद मुमताज़, परिवार ने कहा- एक ही दिन में पूरा घर उजड़ गया
....में
Author, सीटू तिवारी
पदनाम, पटना से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि एक चरमपंथी हमले में बिहार के एक मज़दूर की मौत हो गई है और दो अन्य लोग घायल हो गए हैं. कश्मीर ज़ोन की पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि पुलवामा के गडूरा क्षेत्र में चरमपंथियों ने राज्य के बाहर से आए मज़दूरों पर ग्रेनेड से हमला किया था.
ग्रेनेड हमले की चपेट में आए मज़दूर बिहार के सुपौल ज़िले की जल्लो के घर के सदस्य थे.
मरने वाला मज़दूर जल्लो की बेटी का पति था.
जल्लो ने बीबीसी हिंदी को बताया, “हमारे घर में चूल्हा तो उन्हीं लोगों के पैसे से चलता था. लेकिन एक दिन में ही पूरा घर उजड़ गया.”
हमले के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी.
पुलिस ने ट्वीट कर रखा, “ग्रेनेड हमले में मरने वाले की पहचान बिहार के मोहम्मद मुमताज़ के रूप में की गई है.दो घायलों की पहचान मोहम्मद आरिफ़ और मोहम्मद मक़बूल के तौर पर की गई है. दोनों की हालत स्थिर है.”
मोहम्मद मुमताज़, मोहम्मद आरिफ़ और मोहम्मद मक़बूल तीनों का ही संबंध बिहार के सुपौल ज़िले से है. ये लोग सुपौल के छातापुर प्रखंड के रामपुर पंचायत इलाक़े से आते हैं.
जल्लो का दुख
जल्लो के तीन बच्चे हैं. उनकी बेटी अपने पति के साथ पुलवामा में रहती हैं. ये परिवार कश्मीर में रज़ाई की धुनाई का काम करता था.
जल्लो ने बीबीसी हिंदी को बताया, “लगभग पाँच महीने पहले उनका बेटा आरिफ़ और शारिक़ पुलवामा गए थे. उनके साथ आरिफ़ का दामाद मोहम्मद मुमताज़ और आरिफ़ का बेटा मोहम्मद मक़बूल गए थे. रूई धुनने की मशीन उन लोगों ने अभी बुधवार को लगाई थी. गुरूवार से काम शुरू होने वाला था. लेकिन उससे पहले ही ये घटना हो गई.”
कश्मीर जाने से पहले ये परिवार, बिहार में भी रूई धुनाई का ही काम करता था.
ताइवान को लेकर आसियान देशों के बयान से चिढ़ा चीन, समर्थन करने वाले देशों के नाम गिनाए
इमेज स्रोत, Getty Images
चीन ने ताइवान के मामले में आसियान देशों की प्रतिक्रिया पर कहा है कि वन चाइना नीति पर पूरी दुनिया में सहमति है.
समाचार एजेंसी एएफ़पी के सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि मौजूदा तनाव अमेरिका और ताइवान की आज़ादी की वकालत करने वाली अलगाववादी शक्तियों के कारण है.
कंबोडिया में आसियान देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में मौजूदा तनाव पर चिंता व्यक्त की गई थी और कहा गया था तनाव से गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि कुछ शक्तियों वन चाइना नीति का उल्लंघन करती हैं, जो चीन की संप्रभुता और अखंडता के ख़िलाफ़ है. आसियान विदेश मंत्रियों के बयान पर उन्होंने कहा- जो भी लोग इस क्षेत्र में तनाव से चिंतित हैं, उन्हें अमेरिका से ये कहना चाहिए कि वो वन चाइना नीति का सम्मान करे. ये पूरी तरह स्पष्ट है कि कौन मौजूदा तनाव के लिए ज़िम्मेदार है.
आसियान ने कहा है कि वो किसी भी उकसावे के ख़िलाफ़ हैं. लेकिन पेलोसी की यात्रा अपने आप में एक उकसावा ही है.
चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि कई देशों ने फ़ोन करके पेलोसी की यात्रा का विरोध किया और वन चाइना नीति के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया.
इमेज स्रोत, Getty Images
उन्होंने कहा कि यूएन महासचिव के प्रवक्ता ने भी कहा है कि यूएन वन चाइना पॉलिसी के समर्थन में हैं. अरब लीग के देशों ने भी चीन का समर्थन किया है. शंघाई सहयोग संगठन ने भी ऐसा ही कहा है.
उन्होंने समर्थन के क्रम में रूस, पाकिस्तान और क्यूबा का भी नाम लिया. पिछले दिनों अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया था.
चीन इसी को लेकर नाराज़ है. इसके बाद से ही वो ताइवान के आसपास के इलाक़ों में लगातार सैन्य अभ्यास कर रहा है.
चीन ने ताइवान के दौरे को लेकर नैंसी पेलोसी पर लगाई पाबंदी
इमेज स्रोत, Getty Images
चीन ने अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी और उनके परिवार के लोगों पर पाबंदी लगा दी है.
हाल ही में पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया था, जिससे चीन नाराज़ है और ताइवान के आसपास के इलाक़ों में लगातार सैन्य अभ्यास कर रहा है.
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने एक बयान जारी कर कहा कि पेलोसी ने “चीन के आंतरिक मामलों में गंभीर हस्तक्षेप किया है, और चीन
की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को नुक़सान पहुँचाया है, चीन की वन-चाइना नीति
को कुचलने की कोशिश की है और ताइवान
के इलाक़े में शांति और स्थिरता को नुक़सान पहुँचाया है.”
चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसे चीन से मिलाना चाहता हैं.
वहीं नैंसी पेलोसी शुक्रवार को अपने एशियाई
दौरे के आख़िरी पड़ाव के तौर पर जापान पहुँची.
यहाँ उन्होंने प्रेस कॉन्फ़्रेंस
में कहा कि उनके ताइवान दौरे का मक़सद यथास्थित को बदलना नहीं था. पेलोसी ने कहा कि
अमेरिका कभी भी ताइवान को अलग-थलग नहीं होने देगा.
ताइवान और चीन मामले में भारत ने साधी चुप्पी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद जहां रूस, पाकिस्तान और श्रीलंका ने चीन के समर्थन में बयान दिया है वहीं, भारत इस मामले में बहुत संभलकर कदम बढ़ा रहा है.
अमेरिकी नेता के दौरे से गुस्साए चीन ने ताइवान के नज़दीक सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया. चीन ने ताइवान के उत्तर पूर्व और दक्षिण पश्चिम सीमा के पास समुद्र में कई डॉन्गफेंग बैलेस्टिक मिसाइल दागे.
नैंसी पेलोसी के दौरे के बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने फौरन प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, "जो लोग आग से खेल रहे हैं, वे जल जाएंगे."
पिछले 25 सालों में अमेरिका से इतनी बड़ी हैसियत का कोई शख़्स ताइवान की यात्रा पर नहीं गया था.
ताइवान ने कहा- चीन के विस्तारवादी सपनों का कोई आख़िरी पड़ाव नहीं
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ़ वू
ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ़ वू ने कहा है कि ताइवान चीन के विस्तारवादी सपनों का कोई आख़िरी पड़ाव नहीं.
बीबीसी को दिए ख़ास इंटरव्यू में जोसेफ वू ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय समुदाय और इस क्षेत्र के देशों को ये देखने की ज़रूरत है कि चीन क्या करने की कोशिश कर रहा है."
वू ने फिर से ये दोहराया कि ताइवान 'यथास्थिति' बनाए रखने का पक्षधर है, जिसके तहत वो ख़ुद को आज़ाद देश घोषित किए बिना लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर चलने वाला स्वशासित द्वीप बना रहेगा. हालाँकि, चीन का दावा है कि ये द्वीप उसका हिस्सा है.
चीन के सैन्य अभ्यास की वजह से सैकड़ों जहाज़ों, विमानों के मार्ग बदलने का हवाला देते हुए वू ने कहा, "चीन का व्यवहार अत्यंत उकसावे वाला है और ये क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए जोखिम है. इससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार और परिवहन व्यवस्था में बाधा पैदा हो रही है."
वू ने चीन के साथ तनाव बढ़ाने का कारण माने जा रहे अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे का भी स्वागत किया.
उन्होंने बीबीसी से कहा, "ताइवान का रुतबा बढ़ाने के लिए, अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ये समझाने के लिए कि ताइवान एक लोकतंत्र है...स्पीकर पेलोसी जैसे बड़े नेताओं का ताइवान दौरे पर आना बहुत महत्वपूर्ण है."
तकनीकी जगत में ताइवान की अहमियत बताते हुए उन्होंने कहा, "बहुत से लोगों ने ये सोचना शुरू कर दिया है कि ताइवान का चीन के हाथों में जाने की कीमत वो नहीं झेल पाएंगे. आजकल हर मशीन या अहम उत्पादों के लिए कंप्यूटर चिप की ज़रूरत होती है- जो ताइवान से आती है."
"इस इंडस्ट्री के बिना अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मुश्किलें झेलनी पड़ेंगी."
हिंदू राष्ट्र: जब संगीत के सुर बन जाएं नफ़रत के हथियार
इमेज कैप्शन, उपेंद्र राणा और संदीप चतुर्वेदी
"हिंदुस्तान में रहना हो तो वन्दे मातरम कहना सीखो.. और औकात में रहना सीखो.."
ये बोल एक म्यूज़िक वीडियो के हैं जिसका शीर्षक है "हर घर भगवा छायेगा". अपने मोबाइल फ़ोन पर इस वीडियो को देखते हुए 23 साल के विजय यादव के चेहरे पर एक मुस्कुराहट है और वो इस गीत को गुनगुनाने से खुद को रोक नहीं पाते.
विजय एक स्केच आर्टिस्ट हैं और ललित कला अकादमी से पढ़ाई कर रहे हैं. इस गीत को सुनते हुए वे कहते हैं, "बहुत ऊर्जा आ जाती है शरीर में. ऐसा प्रतीत होता है कि हमारे साथ एक समय पर क्या-क्या हुआ... कभी एक वक़्त था, हमारे साथ ऐसा हुआ था और आज हम किस स्टेज पर आकर खड़े हैं."
जिस ऊर्जा की बात विजय कर रहे हैं शायद उसी का एक विकराल रूप इस साल अप्रैल के महीने में राजस्थान के करौली, मध्य प्रदेश के खरगोन, दिल्ली के जहांगीरपुरी और उत्तराखंड के रुड़की में देखने को मिला.
मोदी सरकार के ख़िलाफ़ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी, हिरासत में राहुल गाँधी, प्रियंका सड़क पर बैठीं
इमेज स्रोत, TWITTER@INC
बढ़ती बेरोज़गारी और महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया गया है, तो वहीं प्रियंका गांधी सड़क पर धरने पर बैठ गईं.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय के पास सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए बैरिकेड कूदकर आगे की ओर बढ़ रही थीं लेकिन रोके जाने पर वो सड़क पर बैठ गईं.
दूसरी ओर कांग्रेस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में राहुल गांधी बस में दिख रहे हैं और उनके साथ सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारी सुरक्षा के बीच प्रियंका गांधी सड़क पर बैठी हैं.
वहीं, हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कुछ सांसदों को घसीटा गया है और मारपीट भी की गई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कांग्रेस ने पाँच अगस्त को बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ देशभर में प्रदर्शन करने का एलान किया था. राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके बीजेपी पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि जो डरते हैं वही धमकाते हैं. राहुल गांधी ने ये भी कहा कि आने वाले समय में उन पर हमले और बढ़ेंगे लेकिन इससे उन्हें बेहतर बनने में मदद मिलती है.
राहुल गांधी की अगुवाई में काले रंग पहने सभी कांग्रेस सांसदों और नेताओं ने संसद से राष्ट्रपति भवन के लिए मार्च निकाला था लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया.
चीन ने ताइवान के पास आक्रामक सैन्य अभ्यास के बीच विदेशी राजनयिकों को किया तलब
इमेज स्रोत, Getty Images
चीन ने ताइवान में अपनी आक्रामक सैन्य कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज कराने वाले यूरोपीय देशों के राजनयिकों के साथ ही जापान के राजदूत को तलब किया है.
अमेरिका के प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने चीन की आपत्ति के बावजूद ताइवान का दौरा किया था. ताइवान को चीन अपना हिस्सा मानता है.
जवाबी कार्रवाई के तौर पर चीन ताइवान के आस-पास के इलाक़ों में आक्रामक सैन्य अभ्यास कर रहा है. उसकी ओर से लगातार मिसाइलें दागी जा रही हैं. उसने ताइवान स्ट्रेट में नौसेना के जहाज़, जंगी विमान भी भेजे हैं.
इस पर यूरोपीय संघ और जी-7 समूहों में शामिल देशों ने आपत्ति जताई थी. अब चीन ने सैन्य अभ्यास पर विरोध जताने वाले यूरोपीय देशों के राजनयिकों के साथ ही जापानी राजदूत को भी तलब किया है.
शुक्रवार को चीन के विदेश मंत्रालय ने विदेश उप मंत्री डेंग ली के हवाले से इन देशों के बयान को 'ग़लत' बताया और साथ ही चीन के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप पर आपत्ति दर्ज की.
इससे पहले जी-7 समूह के बयान के प्रति विरोध दर्ज करने के लिए चीन ने गुरुवार को जापान के साथ होने वाली विदेश मंत्रियों की बैठक भी रद्द कर दी थी. जी-7 ने संयुक्त बयान जारी कर चीन से 'यथास्थिति में एकतरफ़ा बदलाव' लाने से बचने को कहा था.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, जापान के पीएम के साथ नैंसी पेलोसी
चीन की ओर से दागी गई मिसाइलों में चार जापान के विशेष आर्थिक ज़ोन में गिरीं, जिसको लेकर जापान ने विरोध दर्ज कराया है. जापान ने इसे अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा बताया है.
जापान के प्रधानमंत्री फ़ुमियो किशिदा ने शुक्रवार को कहा है कि चीन के सैन्य अभ्यास से क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को ख़तरा पैदा हो रहा है.
दूसरी ओर नैंसी पेलोसी शुक्रवार को अपने एशियाई दौरे के आख़िरी पड़ाव के तौर पर जापान पहुँची. यहाँ उन्होंने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि उनके ताइवान दौरे का मकसद यथास्थित को बदलना नहीं था. पेलोसी ने कहा कि अमेरिका कभी भी ताइवान को अलग-थलग नहीं होने देगा.
राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी, सांसदों से मारपीट का दावा
इमेज स्रोत, ANI
महंगाई, बेरोज़गारी और जीएसटी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है. दिल्ली में राष्ट्रपति भवन से पहले विजय चौक पर पार्टी के नेताओं-समर्थकों का जमावड़ा लग गया है और नेता सड़क पर ही धरना दे रहे हैं.
राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस सांसदों ने राष्ट्रपति भवन के लिए कूच किया लेकिन सभी को विजय चौक पर ही रोक दिया गया. इसके बाद कई सांसद सड़क पर ही धरने पर बैठ गए.
मार्च के दौरान मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि कुछ सांसदों को हिरासत में लिया गया है और एक-एक कर के कांग्रेस के लोगों को घसीट कर ले जाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दो-तीन लोगों के साथ मारपीट भी हुई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत सभी बड़े नेताओं ने विरोध दर्ज कराने के लिए काले रंग के कपड़े पहने हैं.
मार्च निकालने से पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि आने वाले समय में उन पर हमले और बढ़ेंगे. राहुल गांधी ने बीजेपी को 24 घंटे झूठ बोलने वाली पार्टी बताया और कहा कि वो डरेंगे नहीं.
कांग्रेस ने पाँच अगस्त को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया था. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के अलावा पूरे नई दिल्ली इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी थी.
रणवीर सिंह को फिर से मिला न्यूड फ़ोटोशूट का न्योता
इमेज स्रोत, Getty Images
अभिनेता रणवीर सिंह को एक बार फिर न्यूड फ़ोटोशूट का ऑफ़र मिला है. जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा इंडिया ने अपने एक कैंपेन के लिए रणवीर सिंह को चिट्ठी लिखी है.
इससे पहले विदेशी मैगज़ीन 'पेपर' के कवर के लिए न्यूड फ़ोटोग्राफ़ी कराने पर रणवीर सिंह विवादों में घिर चुके हैं. उनके ख़िलाफ़ मुंबई में एफ़आईआर भी दर्ज कराई गई थी. हालांकि, आलिया भट्ट, विद्या बालन जैसे कई बॉलीवुड सितारे उनके समर्थन में भी आए थे.
पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने रणवीर सिंह से कहा है, "हमने पेपर मैगज़ीन के लिए कराया फ़ोटोशूट देखा और उम्मीद करते हैं कि आप हमारे लिए भी अपनी पैंट कुर्बान करेंगे. जानवरों के प्रति सहानुभूति को बढ़ावा देने के लिए, क्या आप पेटा इंडिया के न्यूड विज्ञापन का हिस्सा बनेंगे. इस विज्ञापन का शीर्षक 'ऑल एनिमल्स हैव द सेम पार्ट्स- ट्राई वीगन?' है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पेटा ने एक रिपोर्ट का ज़िक्र करते हुए कहा है कि रणवीर सिंह एक फ़िल्म के लिए वीगन बन गए थे. पेटा ने कहा है कि वीगन ख़ाने से जानवरों की मदद होती है.
आरबीआई ने फिर बढ़ाया रेपो रेट, लोन चुकाने वालों पर बढ़ेगा बोझ
इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को खुदरा महंगाई को काबू में लाने के लिए रेपो दर में 0.5 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा किया है. इसके बाद अब रेपो दर 5.4 फ़ीसदी हो गई है. इससे कर्ज़ चुकाने वालों की मासिक किस्त बढ़ जाएगी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन की बैठक में किए गए निर्णय की जानकारी देते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, "एमपीसी ने आम सहमति से रेपो दर 0.5 प्रतिशत बढ़ाकर 5.4 प्रतिशत करने का निर्णय किया है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इसके अलावा आरबीआई ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 7.2 फ़ीसदी पर बरकरार रखा है. वहीं, खुदरा महंगाई दर 6.7 फ़ीसदी रहने का अनुमान है.
इससे पहले जून में हुई पिछली नीतिगत घोषणा में भी आरबीआई ने रेपो रेट को आधा फ़ीसदी बढ़ाया था. इससे रेपो रेट बढ़कर 4.90 फीसदी पर पहुंच गई थी.
चीन के सैन्य अभ्यास पर ताइवान की राष्ट्रपति बोलीं- जवाब देने के लिए तैयार
इमेज स्रोत, Getty Images
ताइवान के आस-पास जारी चीन के व्यापक सैन्य अभ्यास पर अब ताइवान की राष्ट्रपति ताई इंग-वेन ने कहा है कि वो अपनी संप्रभुता बनाए रखने और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के जवाब में चीन व्यापर पैमाने पर सैन्य अभ्यास कर रहा है.
ताइवान की राष्ट्रपति ने इस सैन्य अभ्यास पर कहा, "ताइवान संघर्ष को बढ़ावा नहीं देगा लेकिन वो निश्चित तौर पर अपनी संप्रभुता और राष्ट्र की सुरक्षा करेगा."
उन्होंने कहा कि उनका देश और सेना चीनी सेना की हरकत पर क़रीब से नज़र रखे हुए है और 'ज़रूरत पड़ने पर वो इसका जवाब देने के लिए तैयार है'.
ताइवान वर्ष 1949 से स्वशासित रहा है लेकिन चीन के लिए ये उसका क्षेत्र है और ताइवान के साथ रिश्तों को भी वो अपना घरेलू मामला मानता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अपने अब तक के सबसे बड़े सैन्याभ्यास के दौरान चीन ने ताइवान के आस-पास समुद्री क्षेत्रों में कई मिसाइलें दागी हैं. इनमें से चार मिसाइलें ताइवान की राजधानी ताइपे से होकर गुज़री हैं.
जापान का रक्षा मंत्रालय इस अभ्यास पर नज़र रखे हुए हैं. जापानी रक्षा मंत्रालय ने ये भी बताया है कि उसके क्षेत्र की ओर दागी गई 9 में पाँच मिसाइलें उसके विशेष आर्थिक ज़ोन में गिरी हैं. इसकी वजह से जापान ने भी चीन के सामने विरोध दर्ज किया है.
कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले नई दिल्ली में धारा 144 लागू, पार्टी मुख्यालय के बाहर बढ़ा पुलिस का पहरा
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस ने महंगाई और बेरोज़गारी के मुद्दे पर देशव्यापी प्रदर्शन का एलान किया है. इस दौरान प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने की भी योजना है.
इस बीच दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को छोड़कर पूरे नई दिल्ली इलाके में निषेधाज्ञा या धारा 144 लागू कर दी है.
कांग्रेस पार्टी ने अपने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च और प्रधानमंत्री आवास के घेराव की भी योजना बनाई है.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने गुरुवार सुबह ही अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर पहरा बढ़ा दिया है. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस के जवान भी तैनात हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को प्रदर्शन की इजाज़त देने से मना कर दिया है और बताया है कि नई दिल्ली इलाके में निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
प्रधानमंत्री आवास घेराव में कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे. लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे.
नैंसी पेलोसी ने बताया- चीन के विरोध के बावजूद क्यों किया ताइवान का दौरा
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा है कि चीन ने ताइवान को अलग-थलग करने की कोशिश की लेकिन अमेरिका ऐसा होने नहीं देगा.
नैंसी पेलोसी गुरुवार को जापान दौरे पर हैं. यहां प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान उन्होंने अपनी ताइवान यात्रा को लेकर कहा, "ये दौरान यथास्थिति बदलने के लिए नहीं था. चीन ने ताइवान को अलग-थलग करने की कोशिश की है, लेकिन वो हमें ताइवान जाने से रोककर उसे अलग-थलग नहीं कर सकेगा. हम उन्हें ऐसा करने नहीं देंगे."
नैंसी पेलोसी ताइवान की आज़ादी के लिए हमेशा मुखर रही हैं. उनसे जब प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान पूछा गया कि क्या ये यात्रा ताइवान की मदद करने से ज्यादा उनके बारे में थी तो उन्होंने कहा, "ये बेतुका तर्क है. ये मेरे बारे में नहीं ताइवान के बारे में है. ये कहने के बारे में है कि हम ताइवान पर खुशी मनाएं."
उसी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में मौजूद अमेरिका के विदेश मामलों की समिति के चेयरमैन ग्रेजरी मीक्स ने कहा, "हम यहाँ ताइवान की स्थिति में बदलाव करने नहीं आए, बल्कि हम अपने सभी दोस्तों, सहयोगियों और पार्टनर से बात करना चाहते थे. एक बार भी ताइवान ने ये नहीं कहा कि हमें नहीं आना चाहिए था. बल्कि उन्होंने हमारे आने के लिए धन्यवाद कहा. अगर हम न आते तो लोग सवाल कर रहे होते कि आप कहां हैं? हम लोकतंत्र के लिए बोलते रहेंगे. ये दौरा भी इसी बारे में था."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बीते मंगलवार चीन की आपत्ति के बावजूद नैंसी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया था और वहां की राष्ट्रपति साई इंग-वेन से मुलाकात की थी.
बीते 25 सालों में पेलोसी ताइवान का दौरा करने वाली पहली अमेरिकी शीर्ष अधिकारी हैं.
चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है. चीन ने इस यात्रा के विरोध में ताइवान के आस-पास व्यापक सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है.
कॉमनवेल्थ गेम्सः मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर मेडल, रचा नया इतिहास
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत के मुरली श्रीशंकर ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की लॉन्ग जंप में रजत पदक जीता है.
23 साल के मुरली श्रीशंकर कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में लॉन्ग जंप इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट बन गए हैं.
इससे पहले 1978 कॉमनवेल्थ गेम्स में सुरेश बाबू ने कांस्य पदक जीता था.
महिलाओं के वर्ग में इससे पहले भारत ने रजत पदक जीता था. 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रजुषा मलिआक्कल ने ये इतिहास बनाया था.
इससे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2002 में मैनचेस्टर में कांस्य पदक हासिल किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इस स्पर्धा में बहामास के लकान नायरन ने स्वर्ण पदक और दक्षिण अफ़्रीका के जोवन वैन वुरेन ने कांस्य पदक जीता.
मुरली श्रीशंकर ने सिल्वर मेडल जीतने के लिए छह प्रयासों में 8.08 मीटर की सर्वश्रेष्ठ कूद लगाई. पहले प्रयास में मुरली 7.60 मीटर कूद लगाने में कामयाब रहे.
राष्ट्रमंडल खेलों के पैरा-पावरलिफ़्टिंग में गोल्ड मेडल जीत सुधीर ने रचा इतिहास, भारत का छठा स्वर्ण
इमेज स्रोत, Getty Images
बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स कr पैरा पावरलिफ़्टिंग स्पर्धा में भारत के सुधीर ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है.
सुधीर ने इस स्पर्धा के हैवीवेट फ़ाइनल में 212 किलोग्राम वज़न उठाकर स्वर्ण पदक जीता.
इसी के साथ कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के खाते में अभी तक छह स्वर्ण पदक आ गए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
सुधीर राष्ट्रमंडल खेलों की पैरा पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है.
पहले प्रयास में 87.30 किलोग्राम वज़न वाले सुधीर 208 किलोग्राम भार उठाने में कामयाब रहे, जबकि दूसरे प्रयास में उन्होंने 212 किलोग्राम भार उठाया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी सुधीर की उपलब्धि पर बधाई दी है और कहा है कि एक बार फिर से हरियाणा के एथलीट ने वैश्विक मंच पर छाप छोड़ी है.
पुलवामा में बिहारी मज़दूरों पर चरमपंथी हमला, एक की मौत, दो घायल
इमेज स्रोत, ANI
जम्मू-कश्मीर में पुलिस का कहना है कि पुलवामा ज़िले में एक चरमपंथी हमले में बिहार के एक मज़दूर की मौत हो गई है और दो अन्य लोग घायल हो गए हैं.
कश्मीर ज़ोन की पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि पुलवामा के गडूरा क्षेत्र में चरमपंथियों ने बाहरी मज़दूरों पर ग्रेनेड से हमला किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मारे गए मज़दूर का नाम मोहम्मद मुमताज़ है जो बिहार के सकवा परसा इलाक़े के निवासी हैं.
घायल लोगों के नाम मोहम्मद आरिफ़ और मोहम्मद मजबूल हैं जो बिहार के रामपुर के रहने वाले हैं. पुलिस के मुताबिक़ दोनों की हालत स्थिर है.
समाचार एजेंसी पीटीआई को एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चरमंपथियों ने मज़दूरों के शिविर पर एक ग्रेनेड फेंका.
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार ये मज़दूर वहाँ कॉटन के बिस्तर बना रहे थे.
कश्मीर में हाल के वर्षों में बाहर से आए लोगों पर चरमपंथी हमले की घटनाएँ बढ़ी हैं.
हालाँकि पीटीआई के अनुसार पिछले लगभग दो महीनों से इन घटनाओं पर रोक लग गई थी.