ताइवान पर चीन का जी-7 को जवाब, कहा- ग्रुप 7 नहीं करता वैश्विक समुदाय का प्रतिनिधित्व
ताइवान के मामले में जी-7 देशों के समूह को जवाब देते हुए चीन ने कहा है कि जी-7 दुनिया वैश्विक समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करता.
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and शुभम किशोर
ताइवान ने पेलोसी के दौरे से चीन के पाले में डाली गेंद, क्या उलझन में होंगे शी जिनपिंग
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, शी जिनपिंग
दो पक्षों के बीच जब तनाव बढ़ता है तो उसमें सबसे बड़ा ख़तरा ये होता है- कि पीछे पाँव खींचना आसान नहीं होता.
अमेरिकी हाउस की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताइवान का दौरा कर लिया है और पिछले 25 सालों में ये पहला मौक़ा है जब अमेरिका का कोई इतना बड़ा नेता ताइवान पहुँचा हो.
मगर इस दौरे के बाद एक बड़ा सवाल ये पैदा होता है- पेलोसी के बाद क्या आने वाले दिनों में दूसरे भी ऐसा दौरा नहीं करना चाहेंगे?
अब जबकि चीन ने ताइवान के बिलकुल पास बड़ा सैन्य अभ्यास भी कर ही लिया है, तो फिर ऐसा दौरा क्यों ना हो?
कुलदीप बिश्नोई बीजेपी में हुए शामिल, हरियाणा से कांग्रेस के थे विधायक
इमेज स्रोत, Getty Images
कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं.
गुरुवार को दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली.
एक दिन पहले ही कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा के विधायक के रूप में त्यागपत्र दे दिया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पिछले कई दिनों से ऐसी अटकलें चल रही थी कि वे कभी भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.
कुलदीप बिश्नोई के साथ उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई भी बीजेपी में शामिल हो गई हैं. बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद दोनों पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले. इस साल जून में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निकाल दिया था.
राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के आरोप में पार्टी ने उन पर कार्रवाई की थी. राष्ट्रपति चुनाव में भी कुलदीप बिश्नोई ने एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया था.
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई आदमपुर सीट से विधायक थे. इससे पहले वे हिसार और भिवानी से सांसद भी रह चुके हैं.
ताइवान के बहाने अमेरिका बनाम चीन
वीडियो कैप्शन, चीन की आपत्ति के बावजूद नैन्सी पलोसी का ताइवान दौरा सम्पन्न.
अटकलें तो कई दिनों से लगाई जा रही थीं, लेकिन तब अटकलों पर विराम लग गया, जब चीन की आपत्तियों को दरकिनार करके नैन्सी पेलोसी का विमान ताइवान पहुंचा और वो बीते 25 साल में ताइवान का दौरान करने वाली अमेरिका की सबसे वरिष्ठ राजनेता बन गईं.
चीन कई दिनों से चेतावनी दे रहा था कि वो हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठा रहेगा और ऐसा नहीं होने देगा.
अब हम चीन की प्रतिक्रिया देख रहे हैं जो ताइवान के आसपास समुद्र में बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास की शक्ल में नज़र आ रही है.
तिरंगा को लेकर सवालों के घेरे में आए आरएसएस का जवाब, राहुल गांधी के बाद ओवैसी का संघ पर हमला
इमेज स्रोत, Getty Images
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल न करने के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहा है.
दरअसल पिछले दिनों पीएम मोदी ने आज़ादी के अमृत उत्सव के दौरान सोशल मीडिया डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) को तिरंगे के रूप में बदलने की अपील की थी.
ख़ुद पीएम मोदी ने भी ऐसा ही किया और बीजेपी के नेता और मंत्री भी ये कर रहे हैं.
लेकिन आरएसएस और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का डीपी नहीं बदला है. इसी को लेकर वे विपक्ष ख़ासकर कांग्रेस के निशाने पर हैं.
अब आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने वीडियो संदेश जारी करके अपना पक्ष सामने रखा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने कहा है- स्वाधीनता का अमृत उत्सव पूरे देश का है और पूरे देश को मिलकर ये मनाना है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पिछले महीने ही नौ जुलाई को एक प्रेस वार्ता में ये घोषित किया था कि इस आज़ादी के अमृत महोत्सव के लिए भारत सरकार के द्वारा या राज्य सरकारों के द्वारा जो भी कार्यक्रम होंगे, अन्य संगठनों के द्वारा या स्वयंसेवकों द्वारा जो संगठन चलाते हैं, उनके माध्यम से ऐसे जितने भी कार्यक्रम होंगे, उन सबको संघ ने अपना समर्थन घोषित किया है और सभी स्वयंसेवकों का आह्वान किया है कि ऐसे सभी अभियानों और कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
सुनील आंबेकर ने आगे कहा- ऐसा लगता है कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के बारे में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए. सभी लोगों को ऐसी राजनीति छोड़कर सबको उसको मनाने में ही पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए. लेकिन कांग्रेस ने इस मामले पर आरएसएस को घेरना जारी रखा है. बुधवार को कांग्रेस के प्रवक्ता जयराम रमेश के साथ-साथ कई नेताओं ने आरएसएस पर सवाल उठाए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
बुधवार को कर्नाटक में मौजूद राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर लिखा- कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग के सभी साथियों से मिलकर बहुत खुशी हुई. इतिहास गवाह है, 'हर घर तिरंगा' मुहिम चलाने वाले, उस देशद्रोही संगठन से निकले हैं, जिन्होंने 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया. आज़ादी की लड़ाई से, ये कांग्रेस पार्टी को तब भी नहीं रोक पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी आरएसएस के ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर करके तंज़ किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी ट्वीट पर तिरंगा को लेकर आरएसएस के रुख़ पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आरएसएस उनका फ़ाउंडेशन है और देश के लिए जीने की प्रेरणा है. वे हमसे कह रहे हैं कि अपना डीपी तिरंगा बनाएँ और रैलियाँ निकालें. लेकिन आरएसएस ने आज़ाद भारत का विरोध किया था. आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गनाइज़र ने इस विचार का प्रदर्शित करते हुए मांग की थी कि भगवा झंडा राष्ट्रीय ध्वज होना चाहिए.
ओवैसी ने आज़ादी के आंदोलन में आरएसएस की भूमिका पर सवाल उठाए और कहा कि आरएसएस की इसमें कोई भूमिका नहीं थी.
ब्रेकिंग न्यूज़, संजय राउत आठ अगस्त तक ईडी की हिरासत में रहेंगे
इमेज स्रोत, Getty Images
शिवसेना सांसद संजय राउत को मुंबई की एक अदालत ने आठ अगस्त तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया है.
पहली बार अदालत ने उन्हें चार अगस्त तक के लिए हिरासत में भेजा था.
गुरुवार को सुनवाई के बाद अदालत ने हिरासत को आठ अगस्त तक बढ़ा दिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पिछले दिनों ईडी ने संजय राउत को पात्रा चॉल घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ़्तार किया था. ईडी का आरोप था कि कई बार समन जारी करने के बावजूद संजय राउत पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए.
राहुल गाँधी ने ईडी की कार्रवाई पर कहा- नरेंद्र मोदी से नहीं डरता, जो करना हैं कर लें
इमेज स्रोत, ANI
नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बीच कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कहा है कि वो नरेंद्र मोदी से नहीं डरते और उन्हें कोई फ़र्क नहीं पड़ता है.
पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने नेशनल हेराल्ड केस पर कहा, "ये पूरी तरह हमें डराने की कोशिश है. ये सोचते हैं दबाव डालकर हमें चुप कर देंगे. हम चुप नहीं होने वाले."
"इस देश में नरेंद्र मोदी और अमित शाह जी लोकतंत्र के ख़िलाफ़ जो कर रहे हैं, हम उसके ख़िलाफ़ खड़े रहेंगे. चाहे कुछ भी कर लें, कोई फ़र्क नहीं पड़ता."
राहुल गाँधी ने कहा, "भागने की बात बीजेपी कर रही है. हम नहीं डरेंगे. मेरा काम है, देश और लोकतंत्र की रक्षा करना, सौहार्द्र बनाए रखना...वो मैं करता रहूंगा."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
राहुल गाँधी बुधवार को कर्नाटक दौरे पर भी बीजेपी पर हमलावर रहे. वहाँ मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गाँधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी चाहती है भारत में सबकुछ चंद कारोबारी ही बनाएँ. वो ग़रीबों का हिस्सा छीनकर देश के दो-तीन बड़े व्यापारियों को देना चाहते हैं. कांग्रेस ने 5 अगस्त को महंगाई, बेरोज़गारी और जीएसटी जैसे मुद्दों पर देशव्यापी प्रदर्शन का एलान किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
बुधवार को ईडी ने दिल्ली स्थित हेराल्ड हाउस में यंग इंडियन कंपनी के ऑफिस को सील कर दिया था. इसके बाद कांग्रेस दफ़्तर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती हुई थी. इससे पहले मंगलवार को भी नेशनल हेराल्ड के दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी.
इसके बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके आरोप लगाया था कि पार्टी पर दबाव डालने के लिए कांग्रेस मुख्यालय, सोनिया और राहुल गाँधी के आवास के बाहर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है.
इससे पहले पार्टी अध्यक्ष सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी से भी ईडी लगातार कई दिनों तक पूछताछ कर चुकी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
ईडी की कार्रवाई के बाद कांग्रेस मुख्यालय और अपने आवास के बाहर की गई बैरिकेडिंग पर राहुल गाँधी ने कहा है कि वो सच्चाई की 'बैरिकेडिंग' नहीं कर सकते.
चुनाव आयोग के सामने इमरान ख़ान आज करेंगे धरना प्रदर्शन, गृह मंत्री ने जताई 'हमले' की आशंका
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ख़ान ने आशंका जताई है कि पूर्व पीएम इमरान ख़ान और उनके समर्थक चुनाव आयोग पर हमला कर सकते हैं.
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान ख़ान ने गुरुवार को चुनाव आयोग के बाहर धरना प्रदर्शन देने का एलान किया है. पीटीआई चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा का इस्तीफ़ा मांग रही है.
राणा सनाउल्लाह ने एक ट्वीट में कहा है, "रेड ज़ोन में प्रदर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंध है और ऐसी आशंका है कि पीटीआई के अराजक तत्व चुनाव आयोग पर हमला कर सकते हैं. इसलिए, अगर किसी ने रेड लाइन पार करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इसी सप्ताह पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई पर विदेश से प्रतिबंधित फ़ंड लेने का आरोप साबित हो गया है.
इस बारे में चुनाव आयोग ने पीटीआई को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि इन फ़ंड को ज़ब्त क्यों न कर लिया जाए.
इमरान ख़ान ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) को मिल रहे फ़ंड की जानकारी साझा नहीं कर रही है.
जियो न्यूज़ के अनुसार, इमरान ख़ान ने कहा है कि वो चुनाव आयुक्त के ख़िलाफ़ अदालत जाएँगे, क्योंकि उन्होंने पीटीआई को विदेशी चंदे वाली पार्टी कहकर अपमान किया है.
कोशिश उन्हें मिलाने की, जिन्हें सरहदों ने जुदा किया
भारतीय उपमहाद्वीप का बंटवारा हुए 75 साल हो गए हैं. लेकिन अभी भी हज़ारों लोग हैं जो सरहद पार अपनों को खोज रहे हैं, जिन्हें बंटवारे ने जुदा कर दिया था.
पाकिस्तान के फ़ैसलाबाद के रहने वाले नासिर ढिल्लों ऐसे परिवारों को अपने यूट्यूब चैनल पंजाबी लहर के ज़रिए जोड़ने की कोशिश करते रहे हैं.
नासिर ने अपने दोस्त लवली सिंह के साथ इस चैनल की शुरुआत की थी और उनका दावा है कि साल 2016 में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत से अब तक वो 300 से अधिक लोगों को मिला चुके हैं.
देश के हज़ारों मनरेगा मज़दूर दिल्ली में क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन
"मैं अपनी मज़दूरी का हक मांगने के लिए दिल्ली आई हूं. मनरेगा वाला पैसा समय से नहीं मिलता है. बिहार में मनरेगा वालों को 200 रुपये भी नहीं मिलते, इतने में पेट नहीं भरा जा सकता. 200 रुपये किलो तो तेल हो गया है."
ये शब्द बिहार के अररिया से आईं संजीदा के हैं जो दिल्ली में मनरेगा मज़दूरी बढ़ाने को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही हैं.
संजीदा के घर में तीन बेटियाँ हैं. घर चलाने की सारी ज़िम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है और इस सबके लिए वे मनरेगा पर निर्भर हैं. उन्होंने दिल्ली आने में एक हज़ार रुपये किराए में खर्च किए हैं, ताकि सरकार तक अपनी बात पहुंचा सके.
संसद से करीब दो किलोमीटर दूर देशभर से आए मज़दूरों ने एक मोर्चा लगा रखा है. एक मंच और उसके सामने कई सौ मज़दूर बैठे हैं. मंच से नारा लगता है, 'सही समय पर पूरा काम' तो एक साथ कई सौ मुठ्ठियां उस नारे को पूरा करते हुए कहती हैं 'सही समय पर पूरा दाम'.
कंगना रनौत ने फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर आमिर ख़ान को क्यों कहा 'मास्टरमाइंड'
इमेज स्रोत, Getty Images
सोशल मीडिया पर फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा के विरोध के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने आमिर ख़ान को ही इस विवाद का मास्टरमाइंड बताया है.
कंगना रनौत ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की. इसमें उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि लाल सिंह चड्ढा को लेकर जो भी निगेटिविटी है वो पूरी तरह मास्टरमाइंड आमिर ख़ान जी ने ही पैदा की है."
कंगना ने इसके पीछे तर्क देते हुए लिखा है, "इस साल कुछ कॉमेडी सीक्वल के अलावा कोई भी हिंदी फ़िल्म नहीं चली. दक्षिण की केवल वो फ़िल्में चलीं जो भारतीय संस्कृति से गहराई से जुड़ी हैं या जिनमें कुछ स्थानीय तड़का था. एक हॉलीवुड रीमेक शायद ही चलेगी...लेकिन अब वो भारत को असहिष्णु कहेंगे."
इमेज स्रोत, Kangana Ranaut Instagram
"हिंदी फ़िल्मों को उसके दर्शकों की नब्ज़ समझनी होगी. ये हिंदू या मुसलमान होने से नहीं जुड़ा है. हिंदुफ़ोबिक पीके फ़िल्म बनाने और भारत को असहिष्णु कहने के बावजूद आमिर ख़ान जी ने अपने जीवन की हिट फ़िल्में दी हैं. कृपया इसे धर्म या विचारधारा से न जोड़ें. ये उनकी खराब एक्टिंग और खराब फिल्मों को छिपा देता है."
आमिर ख़ान के एक पुराने बयान की वजह से सोशल मीडिया पर इसके बहिष्कार की मांग हो रही है. आमिर ख़ान ने दर्शकों से अपील की है कि उनकी फ़िल्म का बहिष्कार न किया जाए.
पिछले दिनों ट्विटर पर फ़िल्म के बायकॉट से जुड़ा हैशटैग ट्रेंड कर रहा था. कुछ ट्विटर यूज़र्स ने साल 2015 में आमिर ख़ान के दिए उस इंटरव्यू का क्लिप शेयर करना शुरू कर दिया था, जिसमें उन्होंने देश में असहिष्णुता पर अपनी राय रखी थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पत्रकारों से बात करते हुए आमिर ख़ान ने कहा था- ये बायकॉट बॉलीवुड...बायकॉट आमिर ख़ान...बायकॉट लाल सिंह चड्ढा...मुझे दुख होता है क्योंकि ज़्यादातर लोग, जो ये कह रहे हैं उन्हें वाकई ये लगता है कि मैं भारत को पसंद नहीं करता...लेकिन ये बिल्कुल झूठ है. ये बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण है अगर कुछ लोग ऐसा महसूस करते हैं.मैं अपने देश से वाकई प्यार करता हूं...मैं ऐसा ही हूं. मैं सभी को ये आश्वस्त करना चाहता हूं कि ऐसी कोई बात नहीं है इसलिए प्लीज़ मेरी फ़िल्मों का बायकॉट नहीं करें.'
मुख्य न्यायाधीश रमन्ना ने जस्टिस यूयू ललित को अगला सीजेआई बनाने की सिफ़ारिश की
इमेज स्रोत, Getty Images
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने केंद्र सरकार के पास अगले मुख्य न्यायाधीश के लिए जस्टिस यूयू ललित का नाम भेजा है.
बुधवार को केंद्रीय क़ानून मंत्री किरेन रिजिजू ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर नए सीजेआई के लिए नाम की सिफ़ारिश भेजने का अनुरोध किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमन्ना ने अपने पत्र की कॉपी जस्टिस ललित को भी सौंपी. जस्टिस रमन्ना 26 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं. जस्टिस ललित को 27 अगस्त को नए सीजेआई के रूप में शपथ दिलाई जा सकती है.
वे देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश होंगे. लेकिन जस्टिस ललित आठ नवंबर तक ही इस पद पर बने रहेंगे. क्योंकि वे उसी दिन रिटायर हो रहे हैं. माना जा रहे हैं कि उसके बाद जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे.
पेलोसी का ताइवान यात्रा पर आया व्हाइट हाउस का बयान, चीन को भी संदेश
इमेज स्रोत, Getty Images
व्हाइट हाउस ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर एक बार फिर स्पष्टीकरण दिया है.
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरिन जॉ पियरे ने कहा है कि स्पीकर को जहाँ उनकी मर्ज़ी हो, वहाँ जाने का अधिकार है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
व्हाइट हाउस की नियमित ब्रीफ़िंग में एक सवाल का जवाब देते हुए कैरिन जॉ पियरे ने कहा- हम सिर्फ़ सहायता प्रदान करते हैं. हम ये फ़ैसला नहीं करते कि वो कहाँ जाती हैं. ये फ़ैसला उनका होता है. जैसा कि आप जानते हैं राष्ट्रपति ख़ुद 36 साल तक सीनेटर थे. वे इस तथ्य को समझते हैं. लेकिन उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि इससे अमेरिका की दीर्घकालिक नीति पर कोई असर नहीं पड़ता.
इमेज स्रोत, Getty Images
उन्होंने कहा- हमने इसे पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है. पेलोसी की ताइवान यात्रा से अमेरिका की नीति नहीं बदलेगी. कैरिन जॉ पियरे ने कहा कि इसलिए चीन को इस यात्रा को एक संकट के रूप में देखने की कोई ज़रूरत नहीं. उन्होंने कहा- चीन को इस यात्रा के बहाने ताइवान स्ट्रेट के आसपास अपनी आक्रामक सैनिक गतिविधियों को बढ़ाने की आवश्यकता नहीं.
उन्होंने ये भी जानकारी दी कि पिछले सप्ताह राष्ट्रपति बाइडन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत की थी. ये उनकी पाँचवीं बातचीत थी. उनके बीच बातचीत जारी है और हम चीन से यही चाहे हैं. जी-7 के देशों ने चीन के व्यवहार की आलोचना की थी. अमेरिका भी जी-7 का सदस्य है. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- हमें पता था कि चीन इसी तरह का व्यवहार करेगा. लेकिन इससे हमारी नीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि अमेरिकी चीन की गतिविधियों पर नज़र रखे हुए हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
पिछले दिनों चीन की चेतावनी के बावजूद नैंसी पेलोसी ने ताइवान की यात्रा की थी. चीन अपने वन चाइना नीति के तहत ताइवान को अपना हिस्सा मानता है. लेकिन ताइवान अपने को एक स्वतंत्र देश मानता है. चीन ने पेलोसी की यात्रा के बाद गंभीर परिणामों की चेतावनी दी है. उसने ताइवान की सीमा के पास सैनिक अभ्यास भी शुरू किया है. चीन के कई जेट विमान लगातार ताइवान की वायु सीमा में भी घुस रहे हैं.
पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने अपने देश के लिए गोल्ड का सूखा ऐसे किया ख़त्म
इमेज स्रोत, Getty Images
बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के छह दिन बाद पाकिस्तान के लिए गोल्ड मेडल का सूखा ख़त्म हो गया. बुधवार रात पाकिस्तान के वेटलिफ़्टर मोहम्मद नूह दस्तगीर बट ने 109 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता है.
नूह बट ने स्नैच राउंड में 173 किलोग्राम वज़न उठाया और क्लीन-जर्क में उन्होंने 232 किलोग्राम भार उठाकर पदक अपने नाम कर लिया. बट ने कुल 405 किलोग्राम भार उठाया, जो कॉमनवेल्थ खेलों में रिकॉर्ड है.
इस भारवर्ग में भारत के गुरदीप सिंह ने कांस्य पदक जीता है.
इस जीत के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने भी नूह बट को मुबारकबाद दी है. एक ट्वीट में पीएम ने लिखा है, "बहुत अच्छे बट साहब."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
नूह बट ने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में 105 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता था. इसके अलावा बीते साल दिसंबर वेटलिफ़्टिंग चैंपियनशिप में भी उन्होंने रजत पदक जीता था.
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार राष्ट्रमंडल खेलों में वेटलिफ्टिंग में पाकिस्तान ने दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है. इससे पहले साल 2006 में शुजाउद्दीन मलिक ने 85 किलोग्राम भारवर्ग में पाकिस्तान को स्वर्ण पदक दिलाया था.
इस साल ये पाकिस्तान का दूसरा पदक है. शाह हुसैन ने जूडो में पाकिस्तान की ओर से कांस्य पदक जीता है.
मैक्सिको सीमा पर सिखों की पगड़ी उतरवाने के मामलों की अमेरिका करेगा जाँच
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि वो मैक्सिको सीमा पर हिरासत में लिए गए सिखों की पगड़ी ज़ब्त करने से जुड़े आरोपों की जाँच कर रहे हैं.
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का मानना है कि सीमा पर क़रीब 50 प्रवासियों की पगड़ियाँ उतरवा ली गईं.
सिख धर्म में पगड़ी पहनना अनिवार्य माना जाता है. हाल के महीनों में अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर रिकॉर्ड संख्या में भारतीय प्रवासी पकड़े गए हैं. इनमें से अधिकांश पंजाब राज्य से हैं.
अमेरिकन सिविल लिबर्टीज़ यूनियन (एसीएलयू) ने पगड़ी ज़ब्त किए जाने को क़ानून का गंभीर उल्लंघन बताया है.
यूएस कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (सीबीपी) कमिश्नर को एक अगस्त को लिखी चिट्ठी में पगड़ियों को ज़ब्त किए जाने को धार्मिक आज़ादी का गंभीर उल्लंघन बताया गया है.
इमेज स्रोत, Getty Images
एसीएलयू की वकील वैनेसा पिनेडा ने बीबीसी को बताया कि अभी तक इस बारे में कोई ढंग का स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है कि क्या पगड़ी से सुरक्षा को किसी तरह का ख़तरा था.
उन्होंने कहा कि ये सीमा पर मौजूदा हालात का हिस्सा है, जहाँ प्रवासियों के सामान को ज़ब्त किया जा रहा है और बिना वजह बताए उसे फेंक दिया जाता है.
वॉशिंगटन पोस्ट में सीबीपी के अधिकारी मैग्नस के हवाले से लिखे बयान में कहा गया है कि बॉर्डर एजेंसी अपने सभी कर्मियों से उम्मीद करती है कि वो सभी प्रवासियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें.
उनके बयान के अनुसार इस मामले में जाँच शुरू कर दी गई है. सीबीपी के आंकड़ों के अनुसार, बीते साल अक्तूबर से लेकर अब तक अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर 13 हज़ार भारतीय नागरिकों को हिरासत में लिया गया है.
महबूबा मुफ़्ती ने ट्विटर पर तिरंगे के साथ लगाया एक और झंडा, पीएम मोदी भी तस्वीर में मौजूद
इमेज स्रोत, Getty Images
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) लगाई, जिसमें उनके पिता मुफ़्ती मोहम्मद सईद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साथ बैठे दिख रहे हैं.
साथ ही उनके सामने तिरंगा और अब अमान्य हो चुका जम्मू-कश्मीर का झंडा दिख रहा है.
आज़ादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते रविवार 'मन की बात' कार्यक्रम में ये आग्रह किया था कि लोग 15 अगस्त तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी में तिरंगा लगाएं.
महबूबा मुफ़्ती ने नई डीपी लगाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर से उसका झंडा भले ही 'छीन' लिया गया हो, लेकिन इसे लोगों की सामूहिक चेतना से नहीं मिटाया जा सकता.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
महबूबा ने तस्वीर के साथ लिखा है, "मैंने डीपी बदली क्योंकि झंडा हर्ष और गर्व का प्रतीक है. हमारे राज्य के झंडे को भारतीय ध्वज से जोड़ा गया था, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता. इस जुड़ाव को मिटाने के लिए इसे छीन लिया गया. आपने भले ही हमसे हमारा झंडा छीन लिया हो, लेकिन इसे हमारी सामूहिक चेतना से नहीं मिटा सकते."
इससे पहले बुधवार को राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी सहित तमाम कांग्रेस नेताओं ने भी अपनी सोशल मीडिया डीपी में पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर लगाई थी, जिसमें उनके हाथ में तिरंगा था.
पांच अगस्त 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करके जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस ले लिया गया था. इसके बाद जम्मू-कश्मीर का झंडा अमान्य हो गया था.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम कॉमनवेल्थ खेलों के सेमीफ़ाइनल में, बारबाडोस को 100 रनों से हराया
इमेज स्रोत, Getty Images
इंग्लैंड के बर्मिंघम में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. टीम ने बुधवार रात खेले गए मैच में बारबाडोस को 100 रनों के बड़े फ़ासले से शिकस्त देकर सेमीफ़ाइनल में जगह पक्की कर ली है.
भारतीय टीम ने बारबाडोस के ख़िलाफ़ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए थे. वहीं, प्रतिद्वंद्वी टीम 62 रनों पर ही ढेर हो गई. भारत की ओर से तेज़ गेंदबाज़ रेणुका सिंह ने महज़ 10 रन देकर सबसे अधिक चार विकेट झटके.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ग्रुप-ए से ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 प्वाइंट के साथ सेमीफ़ाइनल में पहुँची है. वहीं भारतीय टीम 4 अंक के साथ सेमीफ़ाइनल में पहुँची है.
ग्रुप-बी से न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड टीम ने सेमीफ़ाइनल के लिए क्वॉलिफ़ाई किया है.
दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला, भारत में अब तक कुल 9 केस
इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली में एक और विदेशी नागरिक में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है. राजधानी में इस संक्रमण के अब कुल चार मामले हो गए हैं. ये मरीज़ 31 साल की महिला हैं.
हालाँकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि संक्रमित महिला ने हाल ही में कोई विदेश दौरा किया है या नहीं. इस केस के बाद अब भारत में मंकीपॉक्स के कुल 9 मामले हो गए हैं. ये सारे मामले दिल्ली और केरल में हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार महिला को बुखार और शरीर में घावों जैसे लक्षण के साथ लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला का सैंपल बुधवार को पॉज़िटिव मिला है.
इससे पहले मंगलवार को एक 35 वर्षीय विदेशी शख्स में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी. इस शख्स की भी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी.
संक्रमित शख्स को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, सोमवार को मंकीपॉक्स के एक मरीज़ को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी मिली थी.
हॉकी में भारत की कनाडा पर 8-0 से बड़ी जीत, आ सकता है मेडल
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, आकाशदीप सिंह
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की हॉकी टीम ने कनाडा के ख़िलाफ़ 8-0 से बड़ी जीत दर्ज की है. इसके आगे अब क्या होगा?
भारत ने शानदार प्रदर्शन से कॉमनवेल्थ गेम्स की पुरुष हॉकी में कनाडा पर अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. उसे 8-0 से मात देकर भारत ने ग्रुप में टॉप पर रहना लगभग पक्का कर लिया है.
इस जीत के बाद गोल अंतर के हिसाब से भारत की स्थिति इंग्लैंड से बहुत बेहतर हो गई है. अब इंग्लैंड को आख़िरी मैच में कनाडा पर दर्जनभर गोलों के अंतर से जीत पानी होगी, तब ही वह भारत को दूसरे स्थान पर छोड़ पाएगा.
भारत का ग्रुप में शीर्ष पर रहना महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके बाद ही वो सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से खेलने से बच सकेगा, जिससे उसके पदक जीतने की संभावनाएं बढ़ जाएँगी.
अज़रबैजान और आर्मीनिया के बीच नागोर्नो काराबाख़ को लेकर फिर छिड़ी लड़ाई
इमेज स्रोत, Getty Images
अज़रबैजान और आर्मीनिया के बीच एक बार फिर से हिंसा शुरू हो गई है, जिसमें अब तक तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.
ताज़ा हिंसा अज़रबैजान के नागोर्नो काराबाख़ इलाके में हो रही है. ये इलाक़ा सोवियत संघ के अस्तित्व के दौरान अज़रबैजान के भीतर ही एक स्वायत्त क्षेत्र बन गया था.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे अज़रबैजान के हिस्से के तौर पर ही जाना जाता है, लेकिन तीन दशकों से यहाँ अधिकतर आर्मीनियाई आबादी ही रह रही है.
अज़रबैजान ने आरोप लगाया है कि अवैध आर्मीनियाई टुकड़ियों ने अज़ेरी सैन्य ठिकानों पर बम बरसाए हैं, जिसमें एक जवान की मौत हो गई है. अज़रबैजान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उनके जवान की मौत गोली लगने से हुई है.
अज़रबैजान ने आर्मीनिया पर रूस की ओर से साल 2020 में झड़पों को खत्म करने के लिए कराए संघर्षविराम का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया है.
लेकिन आर्मीनिया समर्थक अलगाववादियों ने आरोप लगाया है कि अज़रबैजान के ड्रोन और मोर्टार हमलों में उनके दो लोगों की जान चली गई है.
अज़रबैजान और आर्मीनिया के बीच तनातनी कोई नई बात नहीं है. नागोर्नो-काराबाख़ में संघर्ष का मसला पहले भी कई बार संयुक्त राष्ट्र में उठता रहा है.
साल 1993 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दोनों देशों के बीच चल रहे विवाद को लेकर चार प्रस्ताव भी पास किए थे. हालाँकि, उनमें से कोई लागू नहीं किया जा सका.
नैंसी पेलोसी के दौरे के बाद चीन की कार्रवाई, ताइवान के आस-पास सैन्य अभ्यास
इमेज स्रोत, Reuters
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के ताइवान से रवाना होने के बाद चीन आज से आस-पास के इलाकों में अपना सैन्य अभियान शुरू कर रहा है.
ताइवान ने कहा है कि चीन के 27 जंगी जहाज़ पहले ही उसके हवाई क्षेत्र में घुस चुके हैं.
चीन ने कहा है कि ये सैन्याभ्यास दुनिया के कुछ सबसे व्यस्त जलमार्गों पर होगा और इस दौरान 'लंबी दूरी तक गोला-बारूद' दागे जाएंगे.
ताइवान ने इस अभ्यास से बचने के लिए जहाज़ों को वैकल्पिक मार्ग ढूंढने के लिए कहा है. साथ ही वो अपने पड़ोसी जापान और फ़िलिपींस के साथ वैकल्पिक हवाई मार्गों पर भी चर्चा कर रहा है.
चीन की चेतावनी के बावजूद मंगलवार को नैंसी पेलोसी ताइवान पहुँची थीं. बुधवार को ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन से मुलाकात करने के बाद वो अमेरिका के लिए रवाना हुईं.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, जुलाई महीने में ताइवान ने भी की थी मिलिट्री ड्रिल
मामले को शांत कराने के मकसद से जी-7 समूह देशों के विदेश मंत्रियों ने एक संयुक्त बयान जारी कहा है कि चीन की कार्रवाई से इस क्षेत्र में अस्थिरता पैदा होने का जोखिम बढ़ गया है. जी-7 समूह में कनाडा, फ़्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं.
बयान में कहा गया है, "एक यात्रा के बहाने ताइवान स्ट्रेट में आक्रामक सैन्य गतिविधि करने का कोई औचित्य नहीं है. हमारे देशों में सांसद नियमित तौर पर अंतरराष्ट्रीय यात्रा करते हैं और ये सामान्य है."
पेलोसी अमेरिका की पहली ऐसी शीर्ष अधिकारी हैं, जिन्होंने 25 सालों में पहली बार ताइवान का दौरा किया. चीन ने उन्हें इस यात्रा को न करने की चेतावनी दी थी. चीन ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है और इसकी आज़ादी का विरोध करता है.
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका पर 'तथाकथित लोकतंत्र की आड़ में चीन की संप्रभुता का उल्लंघन' करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, "जो लोग आग से खेलते हैं, उनका अंत अच्छा नहीं होता और जिन्होंने चीन को उकसाने वालों को सज़ा दी जाएगी."