नूपुर शर्मा केस: नाविका कुमार पर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक
नूपुर शर्मा ने पिछले महीने एक टीवी डिबेट के दौरान पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी.
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and शुभम किशोर
मध्य प्रदेश : गो तस्करी का आरोप, संदिग्ध को भीड़ ने पीट पीट कर मार डाला, शुरैह नियाजी, भोपाल से, बीबीसी हिन्दी के लिए
मध्यप्रदेश
के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में ट्रक में गाय ले जा रहे एक व्यक्ति की भीड़
ने की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.
मामला
मंगलवार देर रात का है जब महाराष्ट्र के अमरावती ज़िले के रहने वाले तीन लोगों पर
संदेह के रोका गया और उनके ट्रक की तलाशी ली गई, इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने उसमें
मौजूद लोगों को पीटना शुरू कर दिया.
एक
व्यक्ति नज़ीर अहमद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और
तस्करी का मामला दर्ज किया गया है.
हमला करने के आरोप में
अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है और चार लोगों की गिरफ़्तारी हुई है.
चीन ने ताइवान के पास सैन्य अभियान शुरू किया
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
चीन के कहा है कि उन्होंने ताइवान के आसपास 'सैन्य ऑपरेशन' शुरू किया है.
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिजियन
झाओ ने एक ट्वीट किर लिखा, “पीएलए ने ताइवान के आसपास एक
संयुक्त सैन्य अभियान शुरू किया है. चीन अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की दृढ़ता
से रक्षा करता है.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक ताइवान ने कहा है कि 27 चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के एयर डिफ़ेंस में घुसे थे.
ताइवान का कहना है कि इन विमानों को चेतावनी देने के लिए उसे अपने लड़ाकू विमान उड़ाने पड़े.
इसके बाद जी-7 देशों के समूह ने कहा है कि चीन की आक्रमक सैन्य अभ्यास का कहीं से जायज़ नहीं है.
नैंसी पेलोसी का मंगलवार रात ताइवान पहुँची थी और बुधवार को रवाना हो गईं.
चीन इस यात्रा का विरोध कर रहा था और अमेरिका को लगातार धमकी भी दे रहा था.
पेलोसी और उनके प्रतिनिधिमंडल की बुधवार को ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन से भी मुलाक़ात की.
इस प्रतिनिधिमंडल में पेलोसी के अलावा अमेरिकी कांग्रेस के पाँच और सदस्य थे. इसके अलावा वो समाजिक कार्यकर्ताओं से भी मिलीं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कॉमनवेल्थ खेल: हॉकी में भारत ने कनाडा को 8-0 से हराया
इमेज स्रोत, Getty Images
कॉमनवेल्थ
खेल के ग्रुप बी हॉकी मैच में भारत ने कनाडा को करारी शिक्शत दी है. भारत ने कनाडा को
8-0 से हरा दिया है.
मैच
में हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने 2-2 गोल किए.
इसी
के साथ पूल बी में भारत 7 अंकों से साथ पहले पायदान पर पहुंच गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कॉमनवेल्थ गेम्स में बुधवार को कैसा रहा भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन
कांग्रेस ने कहा, महंगाई का विरोध रोकने की कोशिश में सरकार
इमेज स्रोत, Getty Images
कांग्रेस ने कहा है
कि वो 5 अगस्त को पूरे देश में प्रदर्शन करने से रोकने की कोशिश की जा रही है. कांग्रेस
प्रवक्ता अजय माकन ने कहा कि उन्हें डीसीपी की एक चिट्ठी मिली है जिसमें लिखा गया
है कि प्रदर्शन नहीं किए जा सकते.
उन्होंने कहा, “सरकार हमें जितना चाहे दबा ले, लेकिन हम महंगाई, बेरोज़गारी
और खाने की चीज़ों पर जीएसटी का विरोध करते रहेंगे, चाहे हमें जेल ही क्यों नहीं
जाना पड़े.”
प्रवर्तन निदेशालय ने हेराल्ड हाउस में यंग इंडिया कंपनी का परिसर अस्थायी रूप से सील कर दिया है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ ईडी ने ये भी निर्देश दिया है कि उसकी बिना पूर्व अनुमति के परिसर को नहीं खोला जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
03 अगस्त 2022 का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’ सुनिए मोहम्मद शाहिद और अंजुम शर्मा से
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
कांग्रेस ने कहा- पुलिस पहरे में पार्टी मुख्यालय और सोनिया-राहुल का घर, ये तानाशाह की बौखलाहट
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रस प्रवक्ता
जयराम रमेश ने कहा है कि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया
गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के घरों को घेर लिया है.
उन्होंने
लिखा, “यह बदले
की राजनीति का सबसे ख़राब रूप है. हम चुप नहीं बैठेंगे. हम हार नहीं मानेंगे. हम
अन्याय और मोदी सरकारी की विफलताओं के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाते रहेंगे."
इसके साथ ही कांग्रेस के कई नेता मुख्यालय पर पहुंचे हैं. इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, सलमान खुर्शीद और पी चिदंबरम शामिल हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
यंग इंडिया के दफ़्तर के सील होने और कांग्रेस मुख्यालय की सड़क पर बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि ये ‘तानाशाह की बौखलाहट’ दिखा रहा है.
कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए ट्विट में लिखा गया, “नेशनल हेराल्ड का ऑफिस सील करना, कांग्रेस मुख्यालय को पुलिस पहरे में कैद करना तानाशाह की डर और बौखलाहट दोनों दिखाता है.पर महंगाई और बेरोज़गारी के सवाल तो फिर भी पूछे जाएँगे.”
इसके आलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा है, “कांग्रेस मुख्यालय एवं 10 जनपथ को पुलिस छावनी बनाने की आज की कार्रवाई अघोषित आपातकाल है. नेशनल हेराल्ड (यंग इंडिया) के दफ्तर को जबरन सील कर दिया गया. एनडीए की इस तानाशाही सरकार के खिलाफ यदि कांग्रेसजनों के साथ आम जनता खड़ी नहीं हुई तो इसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ेगा.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस मुख्यालय की ओर जाने वाले रास्तों को ब्लॉक किया जा रहा है.
प्रवर्तन निदेशालय ने हेराल्ड हाउस में यंग इंडिया कंपनी का परिसर अस्थायी रूप से सील कर दिया है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ ईडी ने ये भी निर्देश दिया है कि उसकी बिना पूर्व अनुमति के परिसर को नहीं खोला जाएगा.
साथ ही दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ़्तर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
पेलोसी की यात्रा के बाद चीन की चेतावनी, अमेरिका और ताइवान को भुगतना होगा अंजाम
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद चीन ने चेतावनी देते हुए कहा कि इसका अंजाम
अमेरिका और ताइवान को भुगतना होगा.
चीन के
सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ शुआंग ने कहा, “पेलोसी की यात्रा के कारण होने वाले अंजाम के लिए अमेरिका और ताइवान
के अलगाववादियों को पूरी ज़िम्मेदारी लेनी पड़ेगी. चीन अपनी
बात पर खरा उतरेगा, हम पर भरोसा और धैर्य रखें.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
नैंसी पेलोसी का मंगलवार रात ताइवान पहुँची थी और बुधवार को रवाना हो गईं.
चीन इस यात्रा का विरोध कर रहा था और अमेरिका को लगातार धमकी भी दे रहा था.
पेलोसी और उनके प्रतिनिधिमंडल की बुधवार को ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन से भी मुलाक़ात की. इस प्रतिनिधिमंडल में पेलोसी के अलावा अमेरिकी कांग्रेस के पाँच और सदस्य थे. इसके अलावा वो समाजिक कार्यकर्ताओं से भी मिलीं.
ईडी ने हेराल्ड हाउस में यंग इंडियन लिमिटेड का परिसर किया सील, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मी तैनात
इमेज स्रोत, Getty Images
प्रवर्तन निदेशालय ने हेराल्ड हाउस में यंग इंडियन कंपनी का परिसर अस्थायी रूप से सील कर दिया है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ ईडी ने ये भी निर्देश दिया है कि उसकी बिना पूर्व अनुमति के परिसर को नहीं खोला जाएगा.
साथ ही दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ़्तर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.
कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने भी वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस मुख्यालय की ओर जाने वाले रास्तों को ब्लॉक किया जा रहा है.
एक दिन पहले ही ईडी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली और अन्य जगहों पर छापे मारे थे. कुछ दिनों पहले ही ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ की थी
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से भी ईडी कई दौर की पूछताछ कर चुका है. ईडी के मुताबिक़ प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के संबंधित प्रावधानों के तहत सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ हुई है.
नेशनल हेराल्ड अख़बार का प्रकाशन एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) करती है जिस पर यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड की मिल्कियत है. माना जा रहा है कि ईडी ने एजेएल से संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की है.
ईडी ने इसी मामले में मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल से भी पूछताछ की थी.
इमेज स्रोत, Getty Images
नेशनल हेराल्ड केस क्या है?
ये मामला नेशनल हेराल्ड अख़बार से जुड़ा है, जिसकी स्थापना 1938 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी. उस समय से यह अख़बार कांग्रेस का मुखपत्र माना जाता रहा था.
अख़बार का मालिकाना हक़ 'एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड' यानी 'एजेएल' के पास था, जो दो और अख़बार भी छापा करती थी. हिंदी में 'नवजीवन' और उर्दू में 'क़ौमी आवाज़'.
आज़ादी के बाद 1956 में एसोसिएटेड जर्नल को ग़ैर व्यावसायिक कंपनी के रूप में स्थापित किया गया और कंपनी एक्ट धारा 25 के अंतर्गत इसे कर मुक्त भी कर दिया गया. वर्ष 2008 में 'एजेएल' के सभी प्रकाशनों को निलंबित कर दिया गया और कंपनी पर 90 करोड़ रुपये का क़र्ज़ भी चढ़ गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
फिर कांग्रेस नेतृत्व ने 'यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड' नाम की एक नई ग़ैर व्यावसायिक कंपनी बनाई, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित मोतीलाल वोरा, सुमन दुबे, ऑस्कर फर्नांडिस और सैम पित्रोदा को निदेशक बनाया गया.
इस नई कंपनी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास 76 प्रतिशत शेयर थे जबकि बाकी के 24 प्रतिशत शेयर अन्य निदेशकों के पास थे. कांग्रेस पार्टी ने इस कंपनी को 90 करोड़ रुपए बतौर ऋण भी दे दिया.
इस कंपनी ने 'एजेएल' का अधिग्रहण कर लिया. भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने वर्ष 2012 में एक याचिका दायर कर कांग्रेस के नेताओं पर 'धोखाधड़ी' का आरोप लगाया था. उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि 'यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड' ने सिर्फ़ 50 लाख रुपयों में 90.25 करोड़ रुपये वसूलने का उपाय निकाला जो 'नियमों के ख़िलाफ़' है.
याचिका में आरोप लगाया गया कि 50 लाख रुपये में नई कंपनी बनाकर 'एजेएल' की 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति को 'अपना बनाने की चाल' चली गई.
भारतीय महिला हॉकी टीम बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में सेमी फ़ाइनल में पहुँची
इमेज स्रोत, Getty Images
बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की महिला हॉकी टीम सेमी फ़ाइनल में पहुँच गई है.
भारत की महिला टीम ने अपने आख़िरी ग्रुप मैच में कनाडा 3-2 से मात दी.
इसके साथ ही भारत की टीम ने सेमी फ़ाइनल में जगह बना ली है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भारत की महिला टीम नौ अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रही. भारत ने तीन मैच जीते और इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मैच हार गई.
भारतीय महिला हॉकी टीम ने घाना को 5-0 से और वेल्स को 3-1 से हराया था. लेकिन इंग्लैंड की टीम ने भारत को 3-1 से हरा दिया था.
LIVE: चीन-ताइवान की लड़ाई क्या है और इसका इतिहास क्या है?
ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी की सर्वप्रिया सांगवान
ममता बनर्जी ने मोदी सरकार में मंत्री रहे बाबुल सुप्रियो को बनाया कैबिनेट मंत्री
इमेज स्रोत, Getty Images
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है.
बीजेपी के पूर्व सांसद और नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रहे बाबुल सुप्रियो को ममता बनर्जी ने कैबिनेट मंत्री बनाया है.
बाबुल सुप्रियो के अलावा स्नेहाशीष चक्रवर्ती, पार्थ भौमिक, उदयन गुहा, प्रदीप मज़ूमदार, तजमुल हुसैन और सत्यजीत बर्मन को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.
इनके अलावा बीरबहा हंसडा और बिप्लव रॉय चौधरी को स्वतंत्र प्रभार वाला मंत्री बनाया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को ये बता दिया था कि बुधवार को वे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगी.
उस समय ममता बनर्जी ने कहा था कि कई मंत्रालय ख़ाली हैं और वे अकेले ज़िम्मेदारी नहीं संभाल सकतीं. ये भी माना जा रहा है कि ममता बनर्जी जल्द ही विभागों में भी फेरबदल कर सकती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़, कॉमनवेल्थ खेल 2022: लवप्रीत सिंह ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज़ मेडल
इमेज स्रोत, Twitter/Sai media
कॉमनवेल्थ खेल में भारत को एक और ब्रॉन्ज़ मिल गया है. लवप्रीत
सिंह ने वेटलिफ़्टिंग में 109 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज़ मेडल दिलाया है.
उन्होंने 163 किलोग्राम और 192 किलोग्राम वज़न उठाया यानी कुल 355 किलोग्राम का वज़न उठाया. इसी के साथ उन्होंने एक नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी का ताइवान दौरा ख़त्म हुआ
इमेज स्रोत, Handout/Getty Images
अमेरिकी संसद के
निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी का ताइवान दौरा ख़त्म
हो गया है.
ताइवान में लैंड करने
के 24 घंटे से भी कम समय में शोंगशैंन एयरपोर्ट से उनका जहाज़ टेक ऑफ़ कर गया.
पेलोसी और उनके
प्रतिनिधिमंडल की बुधवार को ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन से भी मुलाक़ात की.
इस प्रतिनिधिमंडल में पेलोसी के अलावा अमेरिकी कांग्रेस के पाँच और सदस्य थे. इसके अलावा वो समाजिक कार्यकर्ताओं से
भी मिलीं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
चीन लगातार धमकी दे रहा था और ऐसा लग रहा था कि नैंसी पेलोसी एशिया दौरे में शायद ताइवान नहीं जाएंगी. नैंसी पेलोसी के आने की अटकलों के बीच चीन ने सैन्य टकराव की भी धमकी दी थी लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ.
डेमोक्रेटिक कांग्रेसनल प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुँचीं पेलोसी ताइवान के मामले में चीन के ख़िलाफ़ काफ़ी मुखर रही हैं. उनकी छवि ताइवान समर्थक की है.
पेलोसी का ताइपेई दौरा अघोषित था. अमेरिका से रवाना होने से पहले उन्होंने अपने प्रतिनिधिमंडल के मलेशिया, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और जापान जाने की घोषणा की थी लेकिन ताइवान का ज़िक्र नहीं था.
यस बैंक-डीएचएफ़एल घोटाले में ईडी की कार्रवाई, दो अभियुक्तों की 415 करोड़ रुपए की संपत्ति ज़ब्त
इमेज स्रोत, Getty Images
प्रवर्तन निदेशालय ने यस बैंक-डीएचफ़एल घोटाले में अभियुक्त संजय छाबरिया और अविनाश भोसले की संपत्तियां अस्थायी तौर पर ज़ब्त की हैं. ये घोटाला क़रीब 3 हज़ार 700 करोड़ रुपए का है.
इस केस में अब तक कुल 1827 करोड़ रुपए की संपत्ति ज़ब्त की जा चुकी हैं. ईडी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार संजय छाबरिया की 251 करोड़ रुपए और अविनाश भोसले की 164 करोड़ रुपए की संपत्ति को पीएमएलए क़ानून के तहत ज़ब्त किया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पीएमएलए क़ानून के तहत ईडी हवाला लेन-देन से जुड़े मामलों की जाँच करती है. इस मामले में सीबीआई भी जाँच कर रही है.
सीबीआई ने इस घोटाले को लेकर वर्ष 2020 में केस फ़ाइल किया था. पुणे के कारोबारी अविनाश भोसले पर आरोप हैं कि उन्होंने यस बैंक से डीएचएफ़ल को कर्ज़ दिलवाने में बड़ी भूमिका निभाई और इसके बदले करोड़ो रुपए कमिशन के तौर पर हासिल किए थे.
वहीं, डीएचएफ़एल के बाद सबसे ज़्यादा रेडियस ग्रुप ने यस बैंक से कर्ज़ लिया था. रेडियस ग्रुप संजय छाबरिया का था.
सीबीआई के अनुसार राणा कपूर की अगुवाई में कुछ साल पहले यस बैंक से डीएचएफ़एल ने जो 3700 करोड़ रुपए का कर्ज़ लिया वो वास्तव में रेडियस ग्रुप को मिले थे. बाद में डीएचएफ़एल ने ये लोन नहीं चुकाया, जिससे यस बैंक पर बोझ बढ़ा.
दोनों अभियुक्तों को इसी साल गिरफ़्तार किया जा चुका है. बीते महीने ही सीबीआई ने अविनाश भोसले के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर की है.
श्रीलंका ने कहा, भारत ने मुश्किल समय में जीवनदान दिया
इमेज स्रोत, Getty Images
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे ने भारत को मदद के
लिए शुक्रिया कहा है.
संसद में अपने भाषण में
उन्होंने कहा, “भारत जो हमारा सबसे क़रीबी
पड़ोसी है, इस आर्थिक स्थिति में उनकी की गई मदद के बारे में में बाताना चाहता हूं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत
सरकार ने हमें जीवनदान दिया है. मैं खुद और अपने लोगों की तरफ़ से प्रधानमंत्री मोदी,
भारत सरकार और वहां के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं.”
भारत ने श्रीलंका
को क़रीब 3.5 बिलियन डॉलर की क्रेडिट और करेंसी-स्वैप
सहायता दी है. बीते कुछ महीनों में क्रेडिट लाइन के स्तर पर भारत ने श्रीलंका को
ईंधन, खाद्य और ज़रूरी चीज़ों के कई शिपमेंट्स भेजे हैं.
भारत सरकार की ओर दी गई
सहायता के अतिरिक्त, भारत के तमिलनाडु राज्य सरकार ने भी
श्रीलंका को खाद्य पदार्थों और दवाइयों की शिपमेंट्स सहायता के तौर पर भेजी हैं.
उपराष्ट्रपति चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा करेगा मार्गरेट अल्वा का समर्थन
इमेज स्रोत, Getty Images
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का समर्थन करने की घोषणा की है.
पार्टी की ओर से जारी बयान में जेएमएम ने कहा है कि विचार विमर्श के बाद पार्टी ने मार्गरेट अल्वा का समर्थन करने का फ़ैसला किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पार्टी ने अपने सभी सांसदों से अपील की है कि वो 6 अगस्त को होने वाले चुनाव में मार्गरेट अल्वा के समर्थन में मतदान करें. मार्गरेट अल्वा के सामने एनडीए ने पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर जगदीप धनखड़ को मैदान में उतारा है.
हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में जेएमएम ने एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था. जो बाद में देश की राष्ट्रपति भी बनीं.
उस समय पार्टी ने कहा था कि आज़ादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त होने वाला है. इसलिए पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का फ़ैसला किया है. वैसे राज्य में जेएमएम कांग्रेस के सहयोग से सरकार का नेतृत्व कर रही है. आज ही बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन करने का ऐलान किया है.
मुफ़्त वाली घोषणाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सख़्ती, सरकार और चुनाव आयोग से मांगी रिपोर्ट
इमेज स्रोत, ani
चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों की ओर से किए जाने वाले लोकलुभावन वादों यानी फ़्री बी पर रोक लगाने को लेकर सख़्ती दिखाई है. शीर्ष न्यायालय ने कहा है कि ये एक गंभीर मुद्दा है और चुनाव आयोग और सरकार ये नहीं कह सकते कि वो इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं.
शीर्ष अदालत ने कहा कि चुनावी अभियानों के समय राजनीतिक पार्टियों की ओर से किए जाने वाले इन लोकलुभावन वादों के कल्चर को रोकने के लिए एक शीर्ष निकाय बनना चाहिए.
इसमें नीति आयोग, वित्त आयोग, सत्ताधारी और विपक्षी पार्टी, आरबीआई और अन्य संबंधित पक्षों के प्रतिनिधियों की राय को शामिल किया जाना चाहिए.
अदालत ने केंद्र सरकार, चुनाव आयोग, वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल और याचिकाकर्ता से कहा है कि वो सात दिनों में बताएँ कि इस विशेषज्ञ निकाय का गठन कैसे होगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
चुनावों में मुफ्त की घोषणा वाले वादे के ख़िलाफ़ अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ये टिप्पणी की है. मामले में अगले सप्ताह फिर सुनवाई होगी.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीते महीने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे उद्घाटन के दौरान ये कहा था कि देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है जो कि देश के लिए बहुत ही घातक है. उन्होंने कहा कि इस रेवड़ी कल्चर से लोगों को बहुत सावधान रहना है.
पेलोसी की ताइवान यात्रा पर रूस ने कहा- चीन को चिढ़ाना चाहता है अमेरिका
इमेज स्रोत, Getty Images
रूस ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा की तुलना रूस के ख़िलाफ़ यूक्रेन की सुरक्षा को लेकर अमेरिकी समर्थन से की है.
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने कहा है कि पेलोसी की ताइवान यात्रा से अमेरिका ये दिखाना चाहता है कि अमेरिका जो चाहे वो कर सकता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
म्यांमार की अपनी यात्रा के दौरान लावरोफ़ ने कहा कि ये उस लाइन को दिखाता है, जो हम यूक्रेन के संबंध में लगातार बात करते रहे हैं.
उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी कार्रवाई से चीन को चिढ़ाना चाहता है. लावरोफ़ ने कहा कि रूस वन चाइना का समर्थन करता है.
हाल के समय में चीन और रूस के रिश्ते और मज़बूत हुए हैं.
रूस के यूक्रेन पर आक्रमण से पहले चीन ने रूस का साथ देते हुए नेटो के विस्तार का विरोध किया था. हालाँकि चीन ने कभी खुलकर यूक्रेन में रूस के आक्रमण का समर्थन नहीं किया, लेकिन उसने कभी इसका विरोध भी नहीं किया.
सोमवार की रात नैंसी पेलोसी चीन की चेतावनी के बावजूद ताइवान पहुँची हैं. चीन ने इसका कड़ा विरोध किया है. रूस के अलावा पाकिस्तान ने भी चीन का समर्थन किया है.
विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके वन चाइना नीति का समर्थन किया है. चीन ताइवान का अपना हिस्सा मानता है. लेकिन ताइवान अपने को एक स्वतंत्र देश कहता रहा है.
पटना से Live: बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले छात्र क्यों गुस्से में हैं?
पटना से Live: बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले छात्र क्यों गुस्से में हैं. ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता फ़ैसल मोहम्मद अली.