काबुल में रूस के दूतावास के बाहर हुए आत्मघाती बम धमाके में कई हताहत

हमले में रूस के दो नागरिकों की मौत हो गई है. मरने वालों में रूस के एक राजनयिक और रूसी दूतावास के एक सुरक्षा गार्ड हैं.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and शुभम किशोर

  1. हिमंत बिस्वा सरमा झारखंड में सरकार गिराने के आरोप पर बोले

    हिमंत बिस्वा सरमा

    इमेज स्रोत, ANI

    झारखंड में सरकार गिराने की साज़िश के आरोपों पर पलटवार करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बोफ़ोर्स और ओत्तावियो क्वात्रोची का नाम लेकर कांग्रेस पर तंज़ कसा है.

    झारखंड के तीन कांग्रेस विधायक लाखों में कैश के साथ पश्चिम बंगाल में गिरफ़्तार हुए थे. इसके बाद कांग्रेस के बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने आरोप लगाया था कि हिमंत बिस्वा सरमा के कहने पर कांग्रेस विधायकों को झारखंड की मौजूदा सरकार गिराने के बदले 10 करोड़ रुपये और एक मंत्री पद का ऑफ़र दिया गया था.

    जयमंगल का आरोप था कि तीनों विधायक कोलकाता के रास्ते गुवाहाटी जाने वाले थे, जहाँ उनकी मुलाक़ात हिमंत बिस्वा सरमा से होनी थी. इस संबंध में असम सीएम के ख़िलाफ़ एफ़आईआर भी दर्ज कराई गई है.

    असम सरकार में मंत्री और प्रवक्ता पिजूष हजारिका ने कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के साथ बैठे दिख रहे हैं.

    तस्वीरों के साथ पिजूष हजारिका ने लिखा है, "झारखंड कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह ने फ़र्ज़ी आरोप लगाया कि गिरफ़्तार हुए तीन विधायकों ने उन्हें सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से मिलने का लालच दिया."

    "झूठी एफ़आईआर दर्ज कराने से पाँच दिन पहले 26 जुलाई को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा उन्हें केंद्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी के घर ले गए थे. ये मुलाक़ात ट्रेड यूनियन से जुड़े मसले को लेकर थी. जयमंगल सिंह अक्सर हिमंत बिस्वा सरमा से मिलते रहते हैं. उन्हें असम सीएम और उन आदिवासी विधायकों के ख़िलाफ़ फ़र्जी आरोप लगाने के लिए क़ानूनी प्रक्रिया का सामना करना चाहिए."

    हजारिका के इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने लिखा, "झारखंड में फर्ज़ी एफ़आईआर. ये तथाकथित एफ़आईआर ऐसे लग रही है जैसे कांग्रेस ओत्तावियो क्वात्रोची को बोफ़ोर्स के ख़िलाफ़ केस दर्ज करने को कह रही हो."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    झारखंड के तीनों विधायकों की गिरफ़्तारी के अगले ही दिन कांग्रेस ने इन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

    झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की गठबंधन सरकार है और बीजेपी विपक्ष में है.

    ओत्तावियो क्वात्रोची पर भारत सरकार और स्वीडन की कंपनी बोफ़ोर्स के बीच हुए सौदे में बिचौलिया होने का आरोप लगा था.

  2. Live: दिल्ली के जंतर-मंतर से

  3. सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ के बाद नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की छापेमारी

    हेराल्ड हाउस

    इमेज स्रोत, SANCHIT KHANNA/HINDUSTAN TIMES VIA GETTY IMAGES

    प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली और अन्य जगहों पर छापे मारे हैं. कुछ दिनों पहले ही ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ की थी

    समाचार एजेंसी पीटीआई और एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है.

    साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से भी ईडी कई दौर की पूछताछ कर चुका है. ईडी के मुताबिक़ प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के संबंधित प्रावधानों के तहत सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ हुई है.

    नेशनल हेराल्ड अख़बार का प्रकाशन एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) करती है जिस पर यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड की मिल्कियत है. माना जा रहा है कि ईडी ने एजेएल से संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की है.

    ईडी ने इसी मामले में मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल से भी पूछताछ की थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    नेशनल हेराल्ड केस क्या है?

    ये मामला नेशनल हेराल्ड अख़बार से जुड़ा है, जिसकी स्थापना 1938 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी. उस समय से यह अख़बार कांग्रेस का मुखपत्र माना जाता रहा था.

    अख़बार का मालिकाना हक़ 'एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड' यानी 'एजेएल' के पास था, जो दो और अख़बार भी छापा करती थी. हिंदी में 'नवजीवन' और उर्दू में 'क़ौमी आवाज़'.

    आज़ादी के बाद 1956 में एसोसिएटेड जर्नल को ग़ैर व्यावसायिक कंपनी के रूप में स्थापित किया गया और कंपनी एक्ट धारा 25 के अंतर्गत इसे कर मुक्त भी कर दिया गया. वर्ष 2008 में 'एजेएल' के सभी प्रकाशनों को निलंबित कर दिया गया और कंपनी पर 90 करोड़ रुपये का क़र्ज़ भी चढ़ गया.

    फिर कांग्रेस नेतृत्व ने 'यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड' नाम की एक नई ग़ैर व्यावसायिक कंपनी बनाई, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित मोतीलाल वोरा, सुमन दुबे, ऑस्कर फर्नांडिस और सैम पित्रोदा को निदेशक बनाया गया.

    सोनिया गांधी और राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    इस नई कंपनी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास 76 प्रतिशत शेयर थे जबकि बाकी के 24 प्रतिशत शेयर अन्य निदेशकों के पास थे. कांग्रेस पार्टी ने इस कंपनी को 90 करोड़ रुपए बतौर ऋण भी दे दिया.

    इस कंपनी ने 'एजेएल' का अधिग्रहण कर लिया.

    भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने वर्ष 2012 में एक याचिका दायर कर कांग्रेस के नेताओं पर 'धोखाधड़ी' का आरोप लगाया था. उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि 'यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड' ने सिर्फ़ 50 लाख रुपयों में 90.25 करोड़ रुपये वसूलने का उपाय निकाला जो 'नियमों के ख़िलाफ़' है.

    याचिका में आरोप लगाया गया कि 50 लाख रुपये में नई कंपनी बनाकर 'एजेएल' की 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति को 'अपना बनाने की चाल' चली गई.

  4. अल-ज़वाहिरी के मारे जाने पर दिग्विजय सिंह ने क्यों याद दिलाया 'ओसामा जी' वाला बयान?

    दिग्विजय सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अमेरिका के हमले में अल-क़ायदा प्रमुख अल-ज़वाहिरी के मारे जाने की सराहना की है.

    उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "मैं अल-क़ायदा प्रमुख अल-ज़वाहिरी के मारे जाने की सराहना करता हूँ. कोई अच्छा या बुरा तालिबान नहीं होता. ये वहम एक मिथक है. नफ़रत और हिंसा को बढ़ावा देने वाले लोग समाज के लिए अभिशाप हैं."

    दिग्विजय सिंह ने अपने एक दशक भर से भी अधिक पुराने बयान का ज़िक्र किया है, जब उन्होंने ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद बयान को लेकर विवादों में घिर गए थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लादेन के मारे जाने पर दिग्विजय सिंह उन्हें 'ओसामा जी' कह कर संबोधित किया था. उन्होंने कहा था, "ओसामा बिन लादेन आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं और हमें इस बात की प्रसन्नता है कि उनपर जो कार्रवाई हुई है, हम उसका स्वागत करते हैं. लेकिन इस बात पर हमें आश्चर्य है कि पाकिस्तान की मिलिट्री एकेडमी से महज़ 100 गज की दूरी पर ये ओसामा जी कई बरसों से रह रहे थे. पाकिस्तान आर्मी और सरकार क्या कर रही थी?"

    लादेन को 'ओसामा जी' कहने पर दिग्विजय सिंह को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था.

    इस पर दिग्विजय सिंह ने लिखा है, "मेरे भाजपा संघी मित्रों, आपको झूठ बोलने की बीमारी है. मैं कभी भी आतंकवाद व आतंकवादियों का समर्थक नहीं रहा और ना कभी रहूँगा. चाहे वह किसी देश का हो या किसी भी धर्म का हो."

  5. हॉकी में तीन गोल की बढ़त, फिर भी भारत को नहीं मिली जीत

    भारत-इंग्लैंड मैच, कॉमनवेल्थ खेल 2022

    इमेज स्रोत, Reuters

    भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स की पुरुष हॉकी के पूल बी मेंआख़िरी क्वार्टर में ख़राब प्रदर्शन से जीत को हाथ से निकलते देखा. इससे इंग्लैंड मैच 4-4 से ड्रा कराने में सफल हो गई.

    इस ड्ऱ़ॉ से यह ग्रुप अभी खुला हुआ है और आगे के परिणामों से ही तय होगा कि टॉप पर कौन सी टीम रहती है.

    मौजूदा हॉकी में किसी भी टीम की बड़ी बढ़त भी मायने नहीं रखती है, क्योंकि मैच को कभी पलटा जा सकता है.

    इंग्लैंड की टीम एक समय 1-4 से पिछड़ी हुई थी पर उन्होंने आख़िरी क्वार्टर में शानदार प्रदर्शन करके मैच का रुख एकदम से बदल दिया.

  6. अमेरिकी ड्रोन हमले में अल-ज़वाहिरी के मारे जाने पर सऊदी अरब ने क्या कहा?

    मोहम्मद बिन सलमान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सऊदी अरब ने अल-क़ायदा नेता आयमन अल-ज़वाहिरी को मारने के लिए अमेरिका की सराहना की है.

    सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से आतंकवादी और अल-क़ायदा के नेता आयमन-अल ज़वाहिरी की हत्या की घोषणा का सऊदी अरब स्वागत करता है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    जो बाइडन ने देर रात की गई घोषणा में बताया कि शनिवार को अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी यानी सीआईए ने अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन चलाया था. इसी में अल-ज़वाहिरी की मौत हुई है.

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी अल-ज़वाहिरी को मारने पर बाइडन प्रशासन की सराहना की है.

    उन्होंने ट्वीट किया है कि 9/11 हमलों को 20 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद इस हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के उत्तराधिकारी अल-ज़वाहिरी को आख़िरकार सज़ा मिली.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  7. भारत में बच्चों में मोटापा बन सकता है महामारी

    मोटापा

    इमेज स्रोत, AFP

    भारत दुनियाभर में उम्र के मुक़ाबले छोटे क़द के बच्चों के मामले में बहुत पहले ही शीर्ष पर था. अब भारत में बच्चों में मोटापा चिंताजनक स्तर तक बढ़ गया है और विशेषज्ञों को आशंका है कि यदि इससे तुरंत नहीं निबटा गया तो ये महामारी का रूप भी ले सकता है.

    14 साल के मिहिर जैन जब साल 2017 में व्हीलचेयर पर बैठकर दिल्ली के मैक्स अस्पताल में बेरिएट्रिक सर्जन डॉ. प्रदीप चौबे से सलाह लेने पहुंचे तो डॉक्टर को अपनी आंखों पर यक़ीन नहीं हुआ.

    डॉ. चौबे याद करते हैं, "मिहिर बहुत ज़्यादा मोटे थे, वो सही से खड़े नहीं हो पाते थे और बमुश्किल अपनी आंखें खोल पाते थे. उनका वज़न 237 किलो था और बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 92 था."

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक यदि बीएमआई 25 से ऊपर हो तो व्यक्ति को मोटा माना जाता है.

  8. नैंसी पेलोसी के संभावित ताइवान दौरे पर चीन और अमेरिका में बढ़ी तनातनी

    नैंसी पेलोसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन और अमेरिका के बीच ताइवान के मुद्दे पर तल्ख़ी बढ़ती जा रही है.

    ऐसी चर्चा है कि अमेरिका के हाउस ऑफ़ रिप्रेंज़ेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी आज ताइवान पहुँच सकती है.

    अब व्हाइट हाउस ने चेतावनी है कि नैंसी पेलोसी की इस संभावित यात्रा के जवाब में चीन सैन्य कार्रवाई कर सकता है.

    व्हाइट हाउस प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा है कि चीन ताइवान के पास मिसाइल दाग सकता है और उसकी ओर से व्यापक स्तर पर नौसैनिक या हवाई गतिविधि भी देखने को मिल सकती है.

    पेलोसी रविवार से एशिया दौरे पर हैं और ताइवानी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि वो ताइपे भी आएँगी. हालाँकि, अमेरिकी सरकार ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है.

    ताइवान को चीन उसे अपना हिस्सा बताता है.

    चीन ने नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत झांग जुन ने चेतावनी दी थी कि नैंसी पेलोसी का ताइवान दौरा अमेरिका और चीन के संबंधों को बिगाड़ सकता है.

    एशिया दौरे पर पेलोसी सिंगापुर, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान में रुकेंगी.

    नैंसी पेलोसी ने मानवाधिकार रिकॉर्ड पर हमेशा मुखर रहकर चीन की आलोचना की है. इसी महीने उन्होंने कहा था कि 'ताइवान के लिए समर्थन दिखाना अमेरिका के लिए ज़रूरी है.'

    पेलोसी पहले अप्रैल में ताइवान जाने वाली थीं लेकिन उस समय कोरोना संक्रमित होने की वजह से उनका दौरा रद्द हो गया था.

  9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई आज दिल्ली में क्यों देंगे धरना?

    प्रह्लाद मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रह्लाद मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर अलग-अलग मांगों के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे.

    प्रह्लाद मोदी 'ऑल इंडिया फ़ेयर प्राइस शॉप डीलर्स फे़डरेशन' (एआईएफपीएसडीएफ़) के उपाध्यक्ष भी हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार एआईएफपीएसडीएफ़ ने एक बयान में कहा कि धरने के बाद प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा. सदस्यों की बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलने की भी योजना है.

    प्रह्लाद मोदी एआईएफपीएसडीएफ़ के अन्य सदस्यों के साथ जंतर-मंतर पर धरना देंगे.

    एआईएफपीएसडीएफ़ की नौ मांगे हैं, जिनमें चावल, गेहूं और चीनी पर होने वाले नुकसान के लिए मुआवज़ा भी शामिल है.

    एक मांग ये भी है कि मुफ़्त वितरण के 'पश्चिम बंगाल राशन मॉडल' को देश भर में लागू किया जाए.

  10. 'महंगाई ढूंढने से भी नहीं मिल रही, क्योंकि है ही नहीं', संसद में बीजेपी सांसद का बयान

    जयंत सिन्हा

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय जनता पार्टी के सांसद जयंत सिन्हा ने कहा है कि विपक्ष को महंगाई ढूंढने से भी नहीं मिल रही, क्योंकि महंगाई है ही नहीं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार जयंत सिन्हा ने ये टिप्पणी लोकसभा में महंगाई पर चर्चा के दौरान दी.

    पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'रेवड़ी कल्चर' वाले एक बयान का हवाला देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली वालों को एक ऐसा हलवाई मिला है जो जलेबी ही तलता रहता है तथा अब वह अपनी कढ़ाई लेकर गुजरात और हिमाचल प्रदेश में घूम रहा है.

    हज़ारीबाग से सांसद सिन्हा ने महंगाई के मोर्चे पर केंद्र सरकार के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा, "ज़रूरी सामान की कीमत पर इस सरकार का नियंत्रण अतुलनीय और अकल्पनीय है. आपके (विपक्ष) समय में ऐसा नहीं था. आज गरीब की थाली आंकड़ों से नहीं, वस्तुओं से भरी हुई है."

    सिन्हा ने कहा, "आप (विपक्ष) महंगाई ढूंढ रहे हैं, लेकिन महंगाई नहीं मिल रही है क्योंकि महंगाई है ही नहीं."

    उन्होंने कहा, "अगर आम लोगों को महंगाई महसूस नहीं हो रही है तो यह प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच के कारण है. सत्ता में आते ही प्रधानमंत्री जनधन योजना की शुरुआत की...कोविड के समय सबके जनधन खाते में पैसा पहुंचा दिया."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. बीजेपी सांसद बोले- पीएम मोदी खिला रहे '80 करोड़ लोगों को फ़्री खाना', कांग्रेस ने बताया 'भद्दा मज़ाक'

    निशिकांत दुबे

    इमेज स्रोत, ANI

    संसद के मॉनसून सत्र में महंगाई पर हो रही चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की एक टिप्पणी पर विपक्षी नेताओं ने आपत्ति प्रकट की है.

    झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में कोविड और रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद गेंहू का उत्पादन एक प्रतिशत घट गया, चावल का उत्पादन 0.5 प्रतिशत घटा है. चीनी का उत्पान कम हो गया है. क्या हमने दुनिया के किसानों को कहा कि प्रोडक्शन कम करो. क्या युद्ध हमारी वजह से हो रहा है. आज हमारे प्रधानमंत्री 80 करोड़ ग़रीब लोगों को फ्री का..फ्री-फंड खाना दे रहे हैं तो क्या हमें उन्हें बधाई नहीं देना चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीजेपी सांसद के इस बयान पर अब काफ़ी आलोचना हो रही है.

    संसद में बीजेपी नेता के इस बयान को गरीबों के साथ भद्दा मज़ाक बताया है. कांग्रेस ने कहा है कि गरीबों को खाना जनता के पैसों से ही दिया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, "रोज़गार माँगा था,मुफ़्त का राशन नहीं, सम्मान माँगा था,बेहिसाब अहंकार नहीं."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    पूर्व सांसद पप्पू यादव ने ट्वीट किया, "फ़्री फंड का सर्वाधिक आनंद लूटने वाला सांसद, अब 80 करोड़ की आबादी को फ़्री फंड भोजन के लिए पब्लिक से पालतू बनने को कह रहा है!"

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

  12. भारत दूसरे टी-20 मैच में पाँच विकेट से हारा, वेस्टइंडीज़ ने सीरीज़ में 1-1 से की बराबरी

    भारत-वेस्टइंडीज़ मैच

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, रोहित शर्मा पारी की पहली गेंद पर ही आउट हो गए

    वेस्टइंडीज़ ने सोमवार रात भारत को दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पाँच विकेट से हरा दिया. जीत के साथ ही वेस्टइंडीज़ की टीम ने पाँच मैचों की सीरीज़ में एक-एक से बराबरी हासिल कर ली है.

    सेंट किट्स में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 19.4 ओवर में 138 रन बनाए. वहीं, वेस्टइंडीज़ ने 19.2 ओवर में पाँच विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वेस्टइंडीज़ की ओर से ब्रैंडन किंग ने सबसे अधिक 68 रन बनाए.

    वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए.

    वेस्टइंडीज़ के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी थी.

  13. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: भारत को अब तक 9 पदक, आज इन खेलों में मेडल की आस

    हरजिंदर कौर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, हरजिंदर कौर

    बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स का आज पाँचवां दिन है और भारतीय खेमे के लिहाज से इसे बहुत अहम माना जा रहा है. मंगलवार को वेटलिफ्टिंग, लॉन बॉल और तैराकी सहित कई निर्णायक मुक़ाबलों में भारत की दावेदारी है, जिसने मेडल की उम्मीद बढ़ा दी है. कुछ मुक़ाबलों में भारत के लिए मेडल सुनिश्चित भी हो गया है.

    वेटलिफ़्टिंग के 76 किलोग्राम वर्ग में फ़ाइनल मुक़ाबले के लिए उतरने वाली भारत की पूनम यादव पर सबकी नज़रें रहेंगी. उनके अलावा महिलाओं के 87 किलोग्राम वर्ग में उषा बन्नौर एके से भी मेडल की उम्मीद की जा रही है.

    लॉन बॉल में महिलाओं ने इतिहास का पहला पदक सुनिश्चित कर लिया है. स्वर्ण पदक के लिए फ़ाइनल मुक़ाबला आज शाम सवा चार बजे है.

    हॉकी स्पर्धा में पूल ए के लिए भारत और इंग्लैंड के बीच शाम साढ़े 6 बजे मैच होगा.

    चौथे दिन पुरुष हॉकी स्पर्धा में सोमवार को पूल बी के मैच में भारत ने इंग्लैंड से 4-4 से ड्रॉ खेला.

    डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत की सीमा पूनिया और नवजीत कौर ढिल्लों फ़ाइनल के लिए उतरेंगी.

    स्क्वॉश में सुनयना सारा कुरुविला महिला एकल सेमीफ़ाइनल में और सौरव घोषाल पुरुष सिंगल सेमीफ़ाइनल में पहुंच गए हैं.

    पुरुषों में वेटलिफ़्टिंग के 96 किलोग्राम वर्ग में विकास ठाकुर का मैच शाम साढ़े 6 बजे होगा.

    सत्यजीत मंडल आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स श्रेणी में मेन्स वॉल्ट फ़ाइनल स्पर्धा में उतरेंगे.

    एथलेटिक्स में पुरुषों की लॉन्ग जम्प के क्वॉलिफ़ाइंग राउंड के लिए एम श्रीशंकर और मोहम्मद अनीस याह्या भारत की ओर से रहेंगे.

    चौथे दिन मिले 3 पदक

    कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन भारत की सुशीला देवी ने जूडो के 48 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया.

    60 किलोग्राम वर्ग में विजय यादव ने कांस्य पदक जीता.

    रोमांचक मुकाबले में भारत की हरजिंदर कौर ने वेटलिफ़्टिंग के 71 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अब तक नौ पदक

    भारत की झोली में अब कुल नौ पदक हो गए हैं. इनमें से छह वेटलिफ़्टिंग कैटेगरी में मिले हैं.

    वहीं सिंगापुर को 3-0 से हराकर भारतीय बैडमिंटन टीम ने भी मिक्स्ड फ़ाइनल में जगह पक्की कर ली है.

    इसके अलावा मुक्केबाज़ी में प्री-क्वॉर्टर फ़ाइनल के लिए भारत की ओर से रोहित टोकस रहेंगे.

    तैराकी की 200 मीटर बैकस्ट्रोक-हीट मुकाबले में श्रीहरि नटराज, 1500 मीटर फ़्रीस्टाइल हीट वन में अद्वैत पेज और 1500 मीटर फ्री स्टाइल हीट 2 में कुशाग्र रावत भारत की ओर से रहेंगे.

  14. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. एक जुलाई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.