कॉमनवेल्थ खेल 2022: जूडो में सुशीला ने जीता सिल्वर, विजय को मिला कांस्य

कॉमनवेल्थ खेलों में भारत को मिला सातवां पदक, जूडो के 48 किलोग्राम वर्ग में जीता सुशीला देवी ने दिलाया मेडल.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and प्रेरणा .

  1. ममता बनर्जी ने कहा- मंत्रिपरिषद का पुनर्गठन नहीं, बुधवार को होगा विस्तार

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मौजूदा मंत्रिपरिषद को भंग करके उसका फिर से गठन करने की अटकलों को ख़ारिज कर दिया है. लेकिन उन्होंने बताया है कि दो दिन बाद यानी बुधवार को उनके मंत्रिपरिषद का विस्तार करते हुए 4-5 लोगों को शामिल किया जाएगा.

    ममता बनर्जी ने कहा, ''सुब्रत मुखर्जी, साधन पांडे अब हमारे बीच नहीं है. पार्थ जेल में हैं. इसलिए उनका सारा काम संभालना हमारे लिए अकेले संभव नहीं है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सात नए ज़िले बनाने का एलान

    ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य में सात नए ज़िले बनाने का भी एलान किया है. इन नए ज़िलों के नाम सुंदरबन, इच्छामति, राणाघाट, बिष्णुपुर, जंगीपुर, बहरामपुर और बशीरहाट होंगे.

    अभी तक पश्चिम बंगाल में ज़िलों की संख्या 23 थी, लेकिन नए ज़िलों के बनने के बाद कुल ज़िलों की संख्या 30 हो जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  2. पाकिस्तान किस किनारे पर है, वहाँ के केंद्रीय बैंक ने बताया

    पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ़्ताह इस्माइल

    इमेज स्रोत, FAROOQ NAEEM/AFP via Getty Images

    पाकिस्तान के ख़राब आर्थिक हालात के बीच स्टेट बैंक ऑफ़ पाकिस्तान और वित्त मंत्रालय ने बताया है कि वित्तीय संकट से निपटने के लिए साल 2023 में उनकी क्या रणनीति होगी.

    एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने मौजूदा हालात और उनकी वजहों के बारे में भी जानकारी दी है.

    साथ ही इसमें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की सरकार के दौरान के आर्थिक हालत से भी तुलना की गई है.

    इमरान सरकार पर नीतिगत खामियों का आरोप लगाते हुए इस बात पर ज़ोर दिया गया कि नई सरकार ने मौजूदा आर्थिक स्थितियों को कैसे संभाला है.

  3. राहुल और प्रियंका गांधी का गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर बरामद ड्रग्स को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

    राहुल और प्रियंका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर 10 दिन पहले ड्रग्स बरामद होने को लेकर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार को आड़े हाथ लिया है.

    उन्होंने ​इस बारे में दो ट्वीट करते हुए पूछा है कि क्या गुजरात में क़ानून व्यवस्था का राज ख़त्म हो गया है?

    पहले ट्वीट में उन्होंने दो सवाल पूछे हैं, ''1. एक ही पोर्ट पर 3 बार ड्रग्स बरामद होने के बावजूद, उसी पोर्ट पर लगातार ड्रग्स कैसे उतर रही है? और 2. क्या गुजरात में क़ानून व्यवस्था ख़त्म है? माफ़िया को क़ानून का कोई डर नहीं? या ये माफ़िया की सरकार है?''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दूसरे ट्वीट में उन्होंने पिछले एक साल में 3 बार गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर बरामद ड्रग्स का ब्यौरा देते हुए पूछा कि 'डबल इंजन' की सरकार में बैठे कौन लोग लगातार ड्रग्स-शराब माफ़िया को संरक्षण दे रहे हैं?

    उन्होंने पूछा, ''डबल इंजन सरकार में बैठे कौन लोग हैं जो लगातार ड्रग्स-शराब माफिया को संरक्षण दे रहे हैं? गुजरात के युवाओं को नशे में क्यों धकेला जा रहा है?''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि गुजरात में एक ही पोर्ट से 3 बार में लगभग 22 हज़ार करोड़ का ड्रग्स बरामद होने पर भी मीडिया, सरकार और उसकी सभी एजेंसियाँ चुप रहीं और कुछ नहीं किया.

    उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार की नाक के नीचे से माफिया पूरे देश में ड्रग्स बांट रहे हैं. क़ानून व्यवस्था असहाय है या माफ़िया से मिलीभगत है?

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  4. शिवसेना नेता संजय राउत के घर के बाहर से LIVE

    मुंबई से LIVE: शिवसेना नेता संजय राउत हिरासत में हैं. संजय के घर के बाहर से ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता मयूरेश कोण्णूर

  5. विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही में रुकावट

    संसद

    लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों का हंगामा और विरोध प्रदर्शन सोमवार को भी जारी है. इस चलते सदन के दोनों सदनों की कार्यवाही पहले 12 बजे और फिर दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, लोकसभा में विपक्ष ने मांग की कि कांग्रेस के 4 सांसदों का निलंबन वापस ले लिया जाए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    शशि थरूर ने कहा, ''हम लोकसभा में क़ीमतों में वृद्धि पर विस्तार से चर्चा करना चाहते हैं. हमारी मांग है कि मॉनसून सत्र से निलंबित किए गए हमारे चारों सांसदों का निलंबन ख़त्म होना चाहिए.''

    वहीं राज्यसभा की कार्यवाही शिवसेना नेता संजय राउत की गिरफ़्तारी और अन्य मुद्दों के विरोध में विपक्ष के हंगामे के चलते 12 बजे तक स्थगित कर दी गई.

  6. ज्ञानवापी केस में मुस्लिम पक्ष के वकील अभय नाथ यादव का दिल का दौरा पड़ने से निधन

      • Author, अनंत झणाणे
      • पदनाम, लखनऊ से, बीबीसी हिंदी के लिए
    अभय नाथ यादव

    इमेज स्रोत, Ramesh Kumar Verma

    बनारस में चल रहे ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े मुक़दमे में अंजुमन इन्तेज़ामिया मसाजिद के मुख्य वकील अभय नाथ यादव का रविवार रात को अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.

    ज्ञानवापी मामले से जुड़े और अभय नाथ यादव के साथ पेश होने वाले वकील रईस अहमद और बनारस की अदालत के डिस्ट्रिक्ट गवर्नमेंट कौंसिल (क्रिमिनल) आलोक शुक्ला ने बीबीसी से उनके निधन की पुष्टि की है.

    अभय नाथ यादव ज्ञानवापी से जुड़े माँ शृंगार गौरी की पूजा दर्शन की मांग वाले मुक़दमे में मुस्लिम पक्ष की ओर से मुख्य वकील थे.

    मई और जुलाई में हुई सुनवाई के दौरान उन्होंने काफ़ी लंबी बहस करते हुए इस बात पर ज़ोर दिया था कि ज्ञानवापी परिसर के धार्मिक स्वरूप में कोई भी बदलाव 'पूजा स्थल अधिनियम (1991)' का उल्लंघन है.

    बाद में हिंदू पक्ष के वकील इस मामले में बनारस के ज़िला जज के सामने अपनी दलीलें रख रहे थे और लिखित दलीलों पर आपत्ति के लिए अभय मोहन यादव को अदालत में बहस करना था.

    इस मामले की अगली सुनवाई चार अगस्त को होनी है.

    आपको बता दें कि अभय मोहन यादव मई 2022 में ज्ञानवापी मस्जिद के हुए सर्वे में भी शामिल थे. उन्होंने उस सर्वे का विरोध किया था.

    बाद में सर्वे से जुड़ी एडवोकेट कमिश्नर की रिपोर्ट भी लीक हो गई और वीडियोग्राफ़ी का फ़ुटेज भी लीक हुआ, जिसे न्यूज़ चैनलों पर दिखाया गया.

    इस तरह से रिपोर्ट और वीडियो फुटेज लीक होने का भी उन्होंने अदालत में विरोध किया था. अब देखना यह होगा कि इस मामले में अंजुमन इंतेज़ामिया मसाजिद की तरफ़ से अदालत में कौन पक्ष रखता है.

  7. रूस की जंग यूक्रेन में इतनी लंबी क्यों होती जा रही है?

    रूस

    इमेज स्रोत, EPA

    पूर्वी यूक्रेन में मोर्चे पर लड़ रहे जवानों का कहना है कि पश्चिमी देशों से मिले आधुनिक हथियारों ने रूस की ओर से जारी भारी बमबारी पर लगाम लगा दिया है. लेकिन क्या ये महज़ एक अस्थायी ठहराव है या तूफ़ान से पहले वाली शांति का संकेत?

    बीते कई सप्ताह से रूस की बमबारी झेल रहे एकदम वीरान पड़े शहर बखमत में आसमान में धुएं का गुबार दिख रहा है.

    दो यूक्रेनी लड़ाकू विमान कम ऊंचाई पर उड़ रहे हैं. इस बीच 86 वर्षीय ऐना इवानोवा, लाठी के सहारे अपने बगीचे में हैं. वो कहती हैं, "हमारा कोई जीवन नहीं है. कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. ईमानदारी से मैं ये कामना करती हूँ कि काश मैं मर चुकी होती."

    10 मिनट बाद पश्चिम की ओर सूरजमुखी से भरे खेतों में पाँच या शायद उससे भी अधिक बार भयानक धमाकों की गूंज सुनाई पड़ती है.

  8. संजय राउत के समर्थन में आई कांग्रेस ने कहा- बीजेपी के आगे न झुकना है उनका अपराध

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शिवसेना सांसद संजय राउत का समर्थन किया है.

    उन्होंने ट्वीट करके संजय राउत के प्रति समर्थन जताते हुए लिखा है कि वे दृढ़ निश्चय वाले और साहसी व्यक्ति हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को हिरासत में लिया था और बाद में उन्हें गिरफ़्तार भी कर लिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    संजय राउत को पात्रा चॉल मामले में गिरफ़्तार किया है. ईडी के समन के बावजूद संजय राउत दो बार उनके सामने पेश नहीं हुए थे.

    अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर लिखा है- संजय राउत का यही अपराध है कि वो बीजेपी की डराने की राजनीति के आगे झुके नहीं है. हम संजय राउत के साथ हैं.

    इस बीच संजय राउत की गिरफ़्तारी को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ. महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना विरोध प्रदर्शन भी कर रही है.

  9. छोटे क़द वाले लोगों को स्टाइलिश बनाती लड़की की कहानी

    वीडियो कैप्शन, बौने लोगों को स्टाइलिश बनाती लड़की की कहानी

    ब्रिटेन के ब्रिस्टल में रहने वाली कैट कद में छोटी हैं लेकिन वो अपने जैसे कदहीनता से जूझ रहे लोगों की अलग तरह से मदद कर रही हैं.

    कैट को एकोन्ड्रोप्लेसिया है, जिसमें धड़ तो सामान्य रहता है लेकिन हाथ और पैरों की लंबाई कम रह जाती है.

    कैट अपने जैसे दूसरे लोगों की कपड़े ख़रीदने में मदद करती हैं.

  10. क़तर ने मनी लॉन्ड्रिंग पर नकेल कसने के लिए किया है ये महत्वपूर्ण फ़ैसला

    क़तर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मनी लॉन्ड्रिंग और चरमपंथ पर नकेल कसने के लिए क़तर ने 50 हज़ार क़तरी रियाल से अधिक के नकद लेनदेन करने पर रोक लगा दी है.

    क़तर सेंट्रल बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर सरकार के इस फ़ैसले की जानकारी दी.

    उस ट्वीट में क्यूसीबी ने लिखा कि मंत्रिपरिषद के फ़ैसले के तहत 50 हज़ार क़तरी रियाल से ज़्यादा की नकदी के इस्तेमाल को कई तरह के लेनदेन में प्रतिबंधित किया जा रहा है.

    50 हज़ार रियाल से अधिक लेनदेन करने के लिए लोगों को चेक, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या बैंक ट्रांसफ़र के ज़रिए भुगतान करना होगा.

    उसमें बताया गया कि हर तरह की प्रॉपर्टीज़ की बिक्री, ख़रीद और किराए पर लेने के साथ प्रॉपर्टीज़ को मॉडिफाई करने में 50 हज़ार से ज़्यादा का क़तरी रियाल इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

    साथ ही, हर तरह की गाड़ी, क़ीमती धातु, रत्न और आभूषणों आदि की बिक्री, ख़रीद और किराए पर लेने में भी यह प्रतिबंध लागू होगा.

    इसके अलावा ऊंट, घोड़े, मवेशी, बाज़ आदि के मामले में भी यह शर्त लागू की गई है. समुद्री परिवहन के मामले में भी यह प्रतिबंध लगा दिया गया है.

    क्यों लागू हुए ये प्रतिबंध

    इससे पहले जुलाई की शुरुआत में कैश के ज़रिए लक्जरी कार ख़रीदकर ग़ैर क़ानूनी धन को मनी लॉन्ड्रिंग करने के लिए सात लोग गिरफ़्तार किए गए थे.

    क़तर में मनी लॉन्ड्रिंग और करप्शन का गुनाह साबित होने पर जेल के साथ भारी जुर्माना लगाया जाता है.

  11. नरेंद्र मोदी ने गोल्ड मेडलिस्ट अचिंत शेउली से की बातचीत का वीडियो किया शेयर

    अचिंत शेउली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेटलिफ़्टिंग में गोल्ड जीतने वाले अचिंत शेउली को बधाई तो दी है, साथ ही अपने ट्विटर अकाउंट पर शेउली के साथ अपनी बातचीत का वीडियो भी शेयर किया है. ये वीडियो कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए टीम के रवाना होने से पहले का है.

    रविवार रात 73 किलोग्राम भार वर्ग में शेउली ने गोल्ड मेडल जीता था. नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा है कि उन्हें अपने शांत स्वभाव के कारण जाना जाता है. उन्होंने शेउली को भविष्य के लिए शुभकामना भी दी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अपने साथ बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शेउली को फ़िल्म देखने का समय मिलेगा.

    वीडियो में नरेंद्र मोदी ने कहा- अचिंत आपके बारे में कहा जाता है कि आप बहुत शांत स्वभाव के खिलाड़ी हैं. लेकिन आपके खेल में पावर लगता है, शक्ति का खेल है, तो ये शक्ति और शांति का मेल आप कैसे बिठाते हैं.

    अचिंत ने जवाब दिया है कि वो नियमित योग करते हैं. उससे दिमाग़ शांत हो जाता है.

    पीएम नरेंद्र मोदी के पूछने पर अचिंत ने अपनी माँ और भाई से मिलने वाले सहयोग और समर्थन का भी ज़िक्र किया.

    उनके सिनेमा देखने के शौक के बारे में नरेंद्र मोदी ने पूछा- मैंने सुना है कि आप सिनेमा देखने के काफ़ी शौकीन हैं. ट्रेनिंग के दौरान तो आपको समय नहीं मिलता होगा?

    अचिंत ने बताया कि समय तो नहीं मिलता, लेकिन जब भी मिलता है, वो सिनेमा देख लेते हैं. आख़िर में नरेंद्र मोदी ने कहा- जब कोई खिलाड़ी बनता है, तो उसके साथ पूरे परिवार को भी तपस्या करनी पड़ती है.

  12. दिल्ली सरकार ने शराब की दुकानों का लाइसेंस दो महीने बढ़ाया

    शराब

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली सरकार ने शराब दु​कानों के लाइसेंस को दो महीने तक बढ़ाने का फ़ैसला किया है. इस फ़ैसले के बाद दिल्ली के मौजूदा शराब ठेके पहले जारी हुए लाइसेंस पर 30 सितंबर तक शराब बेच सकते हैं.

    दिल्ली सरकार के आबकारी, मनोरंजन और लक्जरी टैक्स के कार्यालय की ओर से 30 जुलाई की तारीख़ से जारी एक आदेश में यह बताया गया है.

    इसमें बताया गया है कि L-3/33 लाइसेंस (2021-22) के तहत देश में बनी शराब की लाइसेंस अ​वधि को 30 सितंबर, 2022 या टेंडर के फ़ाइनल होने तक बढ़ा दिया गया है.

    इस सुविधा का लाभ लेने के इच्छुक दुकानदार दो महीने की फ़ीस देकर अपना कारोबार जारी रख सकते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या है मामला?

    दिल्ली में पिछले साल नई आबकारी नीति लाई गई थी, जिसके तहत नवंबर से राज्य में निजी दुकानों को इसके कारोबार की अनुमति दे दी गई थी.

    हालांकि इसकी समय सीमा 31 जुलाई को ख़त्म हो रही थी. लेकिन सरकारी दुकानों से शराब बेचे जाने या मौजूदा निजी दुकानों के लाइसेंस बढ़ाए जाने का कोई आदेश समय सीमा ख़त्म हो जाने के बाद भी नहीं आया था.

    नई नीति के न आने से कारोबारियों में बड़ी उलझन की स्थिति थी. सरकार को शराब की कालाबाज़ारी का भी डर था.

    उपराज्यपाल और सरकार में टकराव

    पिछले साल लाई गई नई शराब नीति को लागू करने में की गई कथित गड़बड़ी की जाँच के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना पहले ही सीबीआई जाँच का आदेश दे चुके हैं.

    मुख्य सचिव की सिफ़ारिश के बाद उन्होंने यह फ़ैसला दिया था. उस रिपोर्ट में राज्य के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए थे.

  13. रूस के हमले में यूक्रेन के बड़े कारोबारी की पत्नी के साथ मौत

    ओलेक्सी वदातुर्स्की

    इमेज स्रोत, NIBULON

    रूस के मिसाइल हमले में यूक्रेन के अमीर कारोबारियों में शुमार रहे ओलेक्सी वदातुर्स्की (74) और उनकी पत्नी रायसा की मौत हो गई है.

    यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना दक्षिणी शहर मायकोलायिव में रूस की ओर से हुई भारी बमबारी के चलते हुई.

    ओलेक्सी वदातुर्स्की अनाजों का निर्यात करने वाली कंपनी निबुलॉन के मालिक थे. उन्हें 'यूक्रेन के हीरो' सम्मान से भी सम्मानित किया गया था. फोर्ब्स के अनुसार, 2020 में उनके पास क़रीब 45 करोड़ डॉलर की संपत्ति थी.

    ओलेक्सी वदातुर्स्की

    इमेज स्रोत, MYKOLAIV REGIONAL PROSECUTOR'S OFFICE

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने वदातुर्स्की की जीत को देश के लिए बहुत बड़ा नुक़सान बताया है.

    मायकोलायिव के मेयर ऑलेक्ज़ेंडर सेनकेविच ने कहा कि उनके शहर पर रूस की शायद अब तक का सबसे बड़ी बमबारी हुई है. शहर में इससे बड़ी तबाही हुई है.

    मायकोलायिव शहर, काला सागर पर स्थित देश के सबसे बड़े पोर्ट ओडेसा से कुछ किलोमीटर उत्तर में स्थित है. फ़रवरी में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ओडेसा पर लगातार बमबारी होती रही है.

    मायकोलायिव

    इमेज स्रोत, RAZVOZHAYEV/TELEGRAM

    इस इलाक़े के नेता वितालिए किम ने बताया कि देश के कृषि और जहाज निर्माण उद्योग के साथ इलाके के विकास में वदातुर्स्की का अमूल्य योगदान रहा है.

    इस बीच राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के कार्यालय ने कहा है कि उनकी राय में रूस ने जानबूझकर वदातुर्स्की को टारगेट किया है.

    राष्ट्रपति के सलाहाकार मिखाइलो पोदोलियाक ने बताया कि कुछ मिसाइलों ने वदातुर्स्की के बेडरूम को टारगेट किया, जिसे देखते हुए कोई शक़ नहीं रह जाता कि ये मिसाइल गाइडेड थे.

    वदातुर्स्की की कंपनी निबुलॉन ने अनाज के निर्यात के लिए देश में कई गोदाम और अन्य बुनियादी ढांचे बनाए थे.

    अनाज निर्यात के मामले में रूस और यूक्रेन दुनिया के बड़े निर्यातक हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच के इस युद्ध के चलते पूरे विश्व में खाने पीने की चीज़ें काफ़ी बढ़ गई हैं.

    तुर्की में पिछले हफ़्ते यूएन के ज़रिए इन दोनों देशों ने एक समझौते पर दस्तख़त किए हैं, जिसका लक्ष्य बाज़ार में क़ीमतें कम करना है. लेकिन उसके बाद ओडेसा पोर्ट पर रूस की बमबारी से अब यह समझौता लगभग खटाई में पड़ गया है.

    इसके अलावा सुरक्षा जांच के चलते भी निर्यात शुरू होने में देरी हुई है. लेकिन तुर्की ने रविवार को बताया कि यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से अनाज का पहला जहाज सोमवार को निकल सकता है.

  14. अचिंत शेउली ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड, जानिए आज भारत के कितने मुक़ाबले और कब

  15. मेडागास्कर में मवेशी चोरों ने लगाई घरों में आग, 32 जलकर मरे

    मेडागास्कर

    इमेज स्रोत, WWW.DEFENSE.GOV.MG

    पूर्वी अफ्रीकी देश मेडागास्कर में एक आपराधिक समूह ने घरों में आग लगाकर दी, जिसमें कम से कम 32 लोगों के मारे जाने की ख़बर है. इसके बाद सेना ने अपराधियों की तलाश में अपने हेलिकॉप्टरों को तैनात किया है.

    पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने लोगों को तीन झोपड़ियों में बंद होने को मजबूर किया और उसके बाद उन झोपड़ियों में आग लगा दी.

    यह घटना मेडागास्कर की राजधानी अंटानानारिवो के उत्तर में स्थित अंकाज़ोबे ज़िले के अंबोलोतेरेकेली गांव में हुई है. मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

    मेडागास्कर

    इमेज स्रोत, WWW.DEFENSE.GOV.MG

    मेडागास्कर के रक्षा मंत्री जनरल लियोन ज्यां रिचर्ड राकोतोनिरिना ने बताया है कि इस घटना को मवेशी चोरी करने वालों, जिन्हें वहां 'दहालो' कहा जाता है, ने अंज़ाम दिया है.

    उन्होंने संदेह जताया है कि अधिकारियों को सूचना देने के चलते ग्रामीणों को निशाना बनाया गया हो. उन्होंने अपराधियों को खोज निकालने और उन्हें सज़ा दिलाने की बात कही है.

    पिछले कुछ सालों में मवेशी चोरों और उन्हें रोकने के प्रयासों के चलते मेडागास्कर में कई हिंसक घटनाएं घट चुकी हैं.

    घटनास्थल से सामने आए वीडियो फुटेज में दिखा कि जलने से घर की छोटी सी दीवारों के अलावा अब कुछ भी नहीं बचा है.

  16. पश्चिम बंगाल: बिजली के झटके से कम से कम 10 कांवड़ियों की मौत, 16 घायल

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    पश्चिम बंगाल

    इमेज स्रोत, Amit Pal

    उत्तर बंगाल में कूचबिहार ज़िले से पिकअप वैन के ज़रिए जल चढ़ाने के लिए जलपाईगुड़ी जिले के जल्पेश मंदिर जा रहे कम से कम 10 कांवड़ियों की, बिजली का झटका लगने से मौत हो गई है.

    इस हादसे में 16 अन्य घायल हो गए हैं. घायलों को जलपाईगुड़ी के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में दाख़िल कराया गया है.

    पुलिस का अनुमान है कि पिकअप वैन में डीजे बजाने के लिए जो जनरेटर लगाया था, उसमें शार्ट सर्किट के चलते ही यह हादसा हुआ. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

    कूचबिहार ज़िले में माथाभांगा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने बताया, ''गाड़ी में जनरेटर के जरिए डीजी बजाया जा रहा था. प्राथमिक अनुमान है कि उसमें शॉर्ट सर्किट के कारण ही यह हादसा हुआ.”

    उन्होंने बताया कि 16 घायलों को जलपाईगुड़ी के अस्पताल में दाख़िल कराया गया है. पुलिस ने गाड़ी ज़ब्त कर ली है, लेकिन उसका ड्राइवर फरार है.

    वैन में सवार तमाम कांवड़िए सीतलकुची के रहने वाले थे. उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है.

    पुलिस ने बताया कि कूचबिहार के सीतलकुची से आ रहे कांवड़ियों के उस दल में 27 लोग थे. चेंग्ड़ाबांधा में धरला नदी पर बने ब्रिज को पार करने के बाद यह हादसा हुआ.

    कई कांवड़ियों को बेहोश पड़े देख कर वैन का ड्राइवर उनको चेंग्ड़ाबांधा अस्पताल ले गया. वहां डाक्टरों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया. घायलों ने बताया कि जनरेटर में शार्ट सर्किट के कारण ही हादसा हुआ है.

  17. महंगाई पर चर्चा के लिए तैयार हो सकती है केंद्र सरकार

    संसद

    इमेज स्रोत, ANI

    पिछले हफ़्ते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही महंगाई पर चर्चा की मांग और सांसदों के निलंबन के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों की भेंट चढ़ गया था. लेकिन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आज से शुरू हो रहे हफ़्ते में सरकार महंगाई पर चर्चा के लिए तैयार हो सकती है.

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, बुधवार को सरकार के एक पदाधिकारी ने कहा था कि अगले हफ़्ते चीज़ों की क़ीमतों में हो रही वृद्धि और महंगाई पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा हो सकती है.

    विपक्ष की मांग है कि आम आदमी महंगाई से बहुत प्रभावित है, इसलिए संसद में इस मसले पर चर्चा करवाई जाए.

    18 जुलाई से प्रारंभ हुए संसद के इस मानसून सत्र के पहले हफ़्ते में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद के भीतर विरोध प्रदर्शन हुआ था.

    इससे कई दिनों से इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चली आ रही रार शायद थम जाए.

    मानसून सत्र के ठीक पहले आए दिशानिर्देश में संसद में विरोध प्रदर्शन करने, नारेबाज़ी करने और बैनर दिखाने पर रोक लगा दी गई थी. इन दिशानिर्देशों के उल्लंघन के बाद कई सांसदों को निलंबित कर दिया गया था. लेकिन उसके बाद विरोध प्रदर्शन थमने के बजाय और बढ़ गए.

    पिछले हफ़्ते महंगाई के अलावा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति को 'राष्ट्रपत्नी' कहे जाने का मामला काफ़ी गरमाया रहा.

  18. झारखंड कांग्रेस के तीनों विधायक गिरफ़्तार, मामला और उलझा

    झारखंड

    इमेज स्रोत, ANI

    झारखंड के कांग्रेस के तीन विधायकों की गाड़ी से हावड़ा में 49 लाख रुपए कैश बरामद होने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने तीनों विधायकों सहित कुल पाँच लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है.

    इसके बाद इन सभी को राज्य पुलिस की सीआईडी ने 10 अगस्त तक अपनी रिमांड में ले लिया है.

    इससे पहले राज्य पुलिस ने शनिवार को भारी नक़दी मिलने के बाद जामताड़ा के विधायक इरफ़ान अंसारी, खिजरी के राजेश कच्छप और कोलेबिरा के नमन बिक्सल कोंगारी को अपनी हिरासत में ले लिया था.

    कांग्रेस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए तीनों विधायकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था. दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने इसका एलान किया था.

    उधर झारखंड सरकार को गिराने के लिए पार्टी के अन्य विधायकों को कथित रूप से पैसे देने के आरोप में उनके ख़िलाफ़ रांची में पुलिस शिकायत भी दर्ज की गई थी.

    वहीं इस घटना के सामने आने के बाद एक बड़ा राजनीतिक विवाद छिड़ गया है. एक तरफ़ कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. वहीं बीजेपी ने इस घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है.

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और अविनाश पांडे दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन के दौरान.

    इमेज स्रोत, Twitter/Congress

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और अविनाश पांडे दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन के दौरान.

    अविनाश पांडे ने रविवार को आरोप लगाया था कि बीजेपी पिछले कई महीनों से झारखंड की चुनी हुई हेमंत सोरेन सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है.

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विधायकों को डराने-धमकाने के लिए कर रही है.

    कांग्रेस झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा है.

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट में आरोप लगाया, ''झारखंड में बीजेपी का 'ऑपरेशन लोटस' आज रात हावड़ा में बेनकाब हो गया. दिल्ली में 'हम दो' का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है, जो उन्होंने महाराष्ट्र में एकनाथ-देवेंद्र (ED) की जोड़ी से करवाया."

    हालांकि बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा ने कहा कि अपनी ग़लतियां छिपाने के लिए दूसरों पर बेबुनियाद आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है.

    तीनों पर अन्य विधायकों को लालच देने का मामला दर्ज

    उधर रांची में बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल सिंह (अनूप सिंह) के साथ कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इन तीनों विधायकों ने अन्य विधायकों को बीजेपी की सरकार बनाने के लिए कथित तौर पर 10-10 करोड़ रुपए और मंत्री पद की पेशकश की थी.

    ये आरोप लगाते हुए जयमंगल सिंह ने रांची के अरगोड़ा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है.

    दावा किया गया है कि ये तीनों विधायक गुवाहाटी से असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा से मिलकर आ रहे थे.

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, दावा किया गया है कि ये तीनों विधायक गुवाहाटी से असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा से मिलकर आ रहे थे.

    उनका आरोप है कि तीनों गिरफ़्तार विधायक उन्हें कोलकाता से गुवाहाटी ले जाना चाहते थे, जहां क​थित तौर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के साथ एक बैठक तय की गई थी.

    हालांकि असम के सीएम सरमा ने इन आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा है कि झारखंड में सरकार गिराने की कोशिश के आरोप ग़लत हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं के साथ उनके अभी भी अच्छे संबंध बने हुए हैं.

    वैसे गिरफ़्तार किए गए तीनों विधायकों ने दावा किया है कि वे कोलकाता से साड़ी खरीदने के लिए अपने साथ कैश लाए थे. पश्चिम बंगाल पुलिस के सूत्रों का दावा है कि ये तीनों विधायक गुवाहाटी से कोलकाता लौटे थे.

  19. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 31 जुलाई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.