मंकीपॉक्स: 70 से अधिक देशों में संक्रमण के 16 हजार मामले, अब तक 5 की मौत

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रॉस एडहॉनम गीब्रिएसुस ने कहा है कि 70 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स वायरस संक्रमण के क़रीब 16 हज़ार मामले दर्ज किए गए हैं. अब तक इससे पांच मौतें हो चुकी हैं.

लाइव कवरेज

भूमिका राय and दीपक मंडल

  1. पैकेटबंद जरूरी सामानों पर जीएसटी राज्यों से मशविरे के बाद लगाया गया, केंद्र सरकार ने दी सफ़ाई

    जीेसटी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्री-पैकेज्ड रोजमर्रा के सामान और फूड पैकेट पर जीएसटी राज्यों से सलाह-मशविरा के बाद लगाया गया है.

    कुछ राज्यों का कहना था कि पहले फूड आइटम पर लगने वाली लेवी से उन्हें जो आय हासिल होती थी, वो जीएसटी के तहत खत्म कर दिए जाने से खत्म हो गई है.

    केंद्रीय राजस्व सचिव तरुण बजाज ने ये दावा किया है. उन्होंने कहा कि रोजमर्रा के पैकेटबंद सामानों पर 18 जुलाई से लागू होने वाला जीएसटी केंद्र सरकार का फैसला नहीं है. यह जीएसटी काउंसिल का फैसला है. फिटमेंट कमेटी ने इस पर विचार किया था कमेटी में केंद्र और राज्यों के भी अफसर होते हैं.

    बजाज ने कहा कि जीएसटी काउंसिल में मंत्रियों का समूह और राज्यों के प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री शामिल होते हैं. जीएसटी काउंसिल जीएसटी पर फैसला लेने वाला संवैधानिक निकाय है. उसने ही फैकेटबंद सामानों पर जीएसटी लगाने का फैसला किया है.

  2. पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने बताया देश पर कितना है विदेशी क़र्ज़

    पाकिस्तानी मुद्रा

    इमेज स्रोत, AKHTAR SOOMRO/Reuters

    पाकिस्तान के आर्थिक हालातों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कभी डिफ़ॉल्ट होने को लेकर बयान आते हैं तो कभी दिवालिया होने की आशंका जताई जाती है.

    दिसंबर 2021 में पाकिस्तान की वित्तीय मामलों की जांच एजेंसी फ़ेडरल बोर्ड ऑफ़ रेवेन्यू के पूर्व चेयरमैन सैयद शब्बर ज़ैदी ने कहा था कि अगर हालिया चालू खाते और राजकोषीय घाटे को देखें तो यह पाकिस्तान के दिवालिया होने से जुड़े मुद्दे हैं.

    उन्होंने कहा था, "सरकार का ये दावा कि सब कुछ ठीक है और चीज़ें अच्छी हो रही हैं. ये सारी बातें झूठ हैं."

    हालांकि, बाद में जैदी ने इसे लेकर सफ़ाई भी दी थी. वहीं, पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने आगाह किया था कि अगर तेल पर सब्सिडी नहीं घटाई जाएगी तो पाकिस्तान डिफॉल्टर हो जाएगा और उसकी हालत श्रीलंका जैसी हो जाएगी.

  3. पंजाब में 300 यूनिट फ्री बिजली देने के लिए राज्य सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया

    बिजली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पंजाब में बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है.

    पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने शनिवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर बिजली उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट बिजली देने का एलान किया है.

    इसके तहत दो महीने में 600 यूनिट बिजली खर्च करने पर घरेलू उपभोक्ताओं से कोई चार्ज, मीटर रेंट या टैक्स नहीं लिया जाएगा.

    अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग, गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों और स्वतंत्रता सेनानियों के वारिसों (नाती-पोतों तक) को मुफ्त बिजली का लाभ लेने के लिए एक घोषणा पत्र जमा करना होगा.

    आम आदमी की सरकार ने एक जुलाई से पंजाब में हर परिवार को महीने में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का एलान किया था.

  4. नदी के भंवर में फंसा बाघ, देखिए वीडियो

    वीडियो कैप्शन, नदी के भंवर में फंसा बाघ, देखिए वीडियो

    उत्तर प्रदेश के दुधवा टाइगर रिजर्व के कर्तनियाघाट वन्यजीव विहार में शुक्रवार को घाघरा नदी में एक बाघ डूबने लगा.

    बाघ को डूबता देख आसपास के लोग वहां पहुंचे. कुछ देर बाद बचावकार्य के लिए अलग-अलग टीमें भी वहां पहुंच गईं.

  5. राजनाथ सिंह बोले- मैं किसी प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं कर सकता

    राजनाथ सिंह

    इमेज स्रोत, EPA

    जम्मू में कारगिल विजय दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुँचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज जो जम्मू-कश्मीर का स्वरूप है, उसे बनाए रखने में भारतीय सेना का महत्वपूर्ण योगदान है.

    उन्होंने कहा, "पचास के दशक में पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में शायद ही कोई कार्रवाई की गई. कुछ छोटी-मोटी गतिविधियां ही हुई होंगी लेकिन उस समय (1962 के दौरान) लद्दाख में चीन की गतिविधियों से यह साफ़ हो गया था कि चीन के इरादे नेक नहीं हैं.''

    ''उस समय पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रधानमंत्री थे. बहुत से लोग पंडित जवाहर लाल नेहरू की आलोचना करते हैं. मैं भी एक विशेष राजनीतिक दल से आता हूँ. मैं भारत के किसी भी प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं करना चाहता और ना ही मैं किसी भी प्रधानमंत्री की नीयत पर सवालिया निशान लगाना चाहता हूँ. मैं जानता हूँ कि नीयत में किसी की खोट नहीं हो सकता है, नीतियों को लेकर विवाद हो सकता है. नीतियों को लेकर तो आलोचना हो सकती है लेकिन नीयत को लेकर नहीं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राजनाथ सिंह ने कहा, हालांकि साल 1962 में भारत को जो ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ा है, उससे हम सभी वाकिफ़ हैं. राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं मानता हूं कि 1962 की भरपाई आज तक नहीं हो पाई है लेकिन आज मैं डंके की चोट पर कह सकता हूँ कि भारत अब कमज़ोर नहीं है. भारत अब एक ताक़तवर देश बन चुका है.

    राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में पाकिस्तान का ज़िक्र करते हुए कहा, "हम अपने पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध रखना चाहते हैं. उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की बात का ज़िक्र करते हुए कहा कि हमारे वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी कहा करते थे कि ज़िंदगी में दोस्त बदल सकते हैं लेकिन कभी पड़ोसी नहीं. पड़ोसी के साथ हम अच्छे रिश्ते रखना चाहते हैं लेकिन ना जाने हमारे पड़ोसी को क्या हो गया है."

    राजनाथ सिंह ने कहा कि ईश्वर पाकिस्तान को सद्बुद्धि दे और इससे अधिक मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूँ.

    राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी ताक़त का अंदाज़ा हमारे पड़ोसी को बखूबी है. उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन वाली घटना का ज़िक्र करते हुए कहा, "विंग कमांडर का जेट जिस समय पाकिस्तान में गिर गया था और जब उन्हें बंदी बनाया गया था तो वहाँ विदेश मंत्री ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में खड़े होकर कहा था कि आर्मी चीफ़ ने बतलाया है कि अगर अभिनंदन को रात नौ बजे तक रिहा नहीं किया गया तो भारत पाकिस्तान पर हमला कर देगा."

    राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री के हवाले से कहा कि जिस समय आर्मी चीफ़ उन्हें ये बता रहे थे उनके माथे पर पसीना आ रहा था. यह बात पाकिस्तान के नेशनल असेंबली में कही गई थी.

  6. दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला, कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं

    मंकीपॉक्स

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है. 34 साल के एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं.

    दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल के डॉ. सुरेश कुमार के हवाले से न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने बताया है कि बीमार व्यक्ति की कोई 'ट्रैवल हिस्ट्री' नहीं है यानी उन्होंने किसी और देश की यात्रा नहीं की थी. डॉक्टर सुरेश ने उनके मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिल्ली में मिले केस को मिलाकर देश में अब तक मंकीपॉक्स संक्रमण के कुल चार मामले सामने आ चुके हैं. हालांकि इससे पहले जो तीन मामले सामने आए थे उनकी ट्रैवल हिस्ट्री थी.

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके दिल्ली के पहले मंकीपॉक्स केस की पुष्टि की है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इससे परेशान होने की ज़रूरत नहीं है. परिस्थितियां नियंत्रण में हैं.

    अरविंद केजरीवाल ने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल में एक अलग वॉर्ड बनाया गया है. और बेस्ट टीम इस केस को देख रही है.

    मंंकीपॉक्स

    इमेज स्रोत, Getty Images

    डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया

    डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स संक्रमण को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी करार दिया है.

    ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी को डब्ल्यूएचओ का सबसे बड़ा अलर्ट माना जाता है.

    मंकीपॉक्स के मामलों में आई तेजी के बाद डब्ल्यूएचओ ने यह अलर्ट जारी किया है.

    डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेड्रस एडहनम गेब्रिसियस ने कहा कि दुनिया भर के 75 देशों में मंकीपॉक्स के 16 हजार केस आ चुके हैं.

  7. राहुल बोले- हर साल रिटायर हो रहे 60 हज़ार सैनिक उनमें से केवल तीन हज़ार को नौकरी

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

    उन्होंने ट्वीट कर कहा है, "60,000 सैनिक हर साल रिटायर होते हैं, उनमें से सिर्फ़ 3000 को सरकारी नौकरी मिल रही है. चार साल के ठेके पर हज़ारों की संख्या में रिटायर होने वाले अग्निवीरों का भविष्य क्या होगा? प्रधानमंत्री की प्रयोगशाला के इस नए प्रयोग से देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य दोनों ख़तरे में हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    राहुल गांधी इससे पहले भी अग्निपथ योजना को लेकर सरकार पर निशाना साधते रहे हैं.

    राहुल गांधी ने पहले लिखा था, "प्रधानमंत्री अपने ‘मित्रों’ को 50 साल के लिए देश के एयरपोर्ट देकर 'दौलतवीर' और युवाओं को सिर्फ़ चार साल के ठेके पर 'अग्निवीर' बना रहे हैं."

    उन्होंने लिखा था, "बार-बार नौकरी की झूठी उम्मीद देकर, प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को बेरोज़गारी के ‘अग्निपथ’ पर चलने के लिए मजबूर किया है. आठ सालों में, 16 करोड़ नौकरियां देनी थीं मगर युवाओं को मिला सिर्फ़ पकोड़े तलने का ज्ञान. देश की इस हालत के ज़िम्मेदार केवल प्रधानमंत्री हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अग्निपथ योजना के तहत एयरफ़ोर्स के लिए आज से शुरू हुईं परीक्षाएं

    भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती के लिए आज से परीक्षा शुरू हो गई है. देश के कई हिस्सों में ये परीक्षा आयोजित की जा रही है. ये परीक्षा 24-31 जुलाई तक देशभर के 250 सेंटर्स पर आयोजित हो रही है.

  8. ऑस्ट्रेलियाई प्रेज़ेंटर ने मोहम्मद रिज़वान की तारीफ़ की

    एरिन हॉलैंड

    इमेज स्रोत, @erinvholland

    आने वाले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग 2022 के खिलाड़ियों के नाम ड्राफ्ट किए जाएंगे. टूर्नामेंट को लेकर ख़बरें हैं कि इस लीग में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कुछ टॉप टी-20 खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है.

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कमेंटेटर एरिन होलैंड ने मेन इन ग्रीन के टॉप प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की प्रशंसा की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    होलैंड एक ट्वीट का जवाब दे रही थीं जिसमें बाबर आज़म, शाहीन अफ़रीदी और मोहम्मद रिज़वान को बिग बैश लीग के आगामी सीज़न के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में शामिल करने की चर्चा हो रही थी.

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कमंटेटर ने पाकिस्तान के टॉप-परफॉर्मिंग प्लेयर्स के बिग-बैश-लीग में शामिल करने से जुड़े एक ट्वीट पर रीएक्ट करने के दौरान यह बात कही.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने ना सिर्फ़ रिज़वान की तारीफ़ की बल्कि यह भी कहा कि वह हमेशा ऊर्जावान बने रहते हैं.

    उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "रिज़वान पिछले पाकिस्तान सुपर लीग मुक़ाबले में भी अद्वितीय थे और वह हमेशा ऊर्जावान रहते हैं."

    इससे कुछ दिन पहले ही होलैंड ने जोकि पीएसएल के दौरान भी प्रेज़ेंटर थीं, उन्होंने मेन-इन-ग्रीन यानी पाकिस्तानी टीम के शीर्ष खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ़ की थी.

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि उन्होंने देखा है कि बाबर आज़म, रिज़वान और शाहीन शाह अफ़रीदी पीएसएल के दौरान किसी भी टीम को मुश्किल में डाल सकने की काबिलियत रखते हैं. ऐसे में बीबीएल में उन्हें लिया जाना एक अच्छा निर्णय साबित होगा.

  9. नीरज चोपड़ा सिल्वर जीतने के बाद बोले- किसी से तुलना करना ठीक नहीं

  10. नीरज जीते लेकिन अपने अरशद नदीम पर क्या बोल रहे पाकिस्तानी

    अरशद नदीम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अरशद नदीम

    पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांचवे स्थान पर रहे. उन्होंने आख़िरी राउंड में 86.16 मीटर दूर जैवलिन फेंका. इसी चैंपियनशिप में भारत के नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है.

    पाकिस्तान में अरशद के प्रदर्शन की काफ़ी तारीफ़ हो रही है.

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के पूर्व मीडिया सलाहकार उमर आर क़ुरैशी ने नदीम के प्रदर्शन पर ट्वीट किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने लिखा है, "पाकिस्तान के अरशद नदीम वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों के जैवलिन मुक़ाबले में पांचवे स्थान पर आए हैं. उन्होंने 86.16 मीटर दूर भाला फेंका."

    "यह पहला मौक़ा है, जब किसी पाकिस्तानी एथलीट ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वॉलिफ़ाई किया."

    कराची के एक पत्रकार फ़ैज़ान लखानी ने ट्वीट किया है, "पाकिस्तान के अरशद नदीम वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों के जैवलिन मुक़ाबले में पांचवे स्थान पर आए हैं. उन्होंने 86.16 मीटर दूर भाला फेंका. भारत के नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर दूर भाला फेंककर सिल्वर मेडल हासिल किया."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है, "टोक्यो ओलंपिक के बाद से यह अरशद का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबला था. इस बीच नीरज ने अकेले इसी साल जून में तीन इवेंट्स में हिस्सा लिया. साथ ही अरशद पूरी तरह से फ़िट भी नहीं थे, बावजूद उन्होंने 86 मीटर से अधिक दूरी तक भाला फेंका. उम्मीद है कि वह आने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना और बेहतर प्रदर्शन देंगे."

    डॉन के स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट अब्दुल ग़फ़्फ़ार ने ट्वीट किया है, "एक तस्वीर जो सेव करने लायक है.. "

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    मुगीस अली ने ट्वीट किया है, "पाकिस्तान के अरशद नदीम वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों के जैवलिन मुक़ाबले में पांचवे स्थान पर आए हैं. उन्होंने 86.16 मीटर दूर भाला फेंका. यह अरशद का इस सीज़न का बेस्ट थ्रो रहा.."

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

  11. नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलिटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड नहीं जीत पाने की बताई वजह

    नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वर्ल्ड एथलिटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है.

    वहीं ग्रेनेडा के पीटर्स एंडर्सन ने इस मुक़ाबले के अंतिम राउंड में 90.54 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड अपने नाम किया है.

    नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीतने के बाद मीडिया से बात की. उन्होंने मुक़ाबले के दौरान की परिस्थितियों और अपने प्रदर्शन पर खुलकर बात की.

    उन्होंने बताया, "हवा के चलते थोड़ी परेशानी हो रही थी लेकिन खेल में वापसी करके ख़ुशी हुई."

    नीरज चोपड़ा ने कहा कि यह बेहद कड़ा मुकाबला था और उन्हें इस मुक़ाबले से काफ़ी कुछ सीखने को मिला है.

    अपने पहले राउंड में फाउल फेंकने और दूसरे राउंड में भी अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाने पर नीरज चोपड़ा ने कहा, "आज परिस्थितियां मेरे पक्ष में नहीं थीं. लेकिन मेडल जीतने का सोचकर ही थ्रो किया था. आगे भी बहुत से मौक़े मिलेंगे और उसमें अपना और बेहतरीन देने की कोशिश करूंगा."

    नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नीरज चोपड़ा ने एक सवाल के जवाब में बताया, "चौथे नंबर पर होने का दबाव तो था. यह एक कड़ा मुक़ाबला भी था. पर फिर भी मुझे यक़ीन था. मैं अपने परफॉर्मेंस से आज भी ख़ुश हूं. हवा सामने से आ रही थी जो थोड़ा चुनौतीपूर्ण था."

    पीटर्स के प्रदर्शन से तुलना पर नीरज ने कहा, "उन्होंने बहुत अच्छे थ्रो लगाए लेकिन हाँ मेरे लिए परिस्थितियां उतनी अनुकूल नहीं थीं. मैं अपने लिए संतुष्ट हूँ."

    उन्होंने कहा, "देखने वालों को लग रहा होगा की पीटर्स ने बड़ी आसानी से 90 मीटर थ्रो किया लेकिन ऐसा नहीं है. यह बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. उन्होंने कैसे मैनेज किया इसका जवाब वही दे सकते हैं और एक बात ज़रूर है जो मैं हमेशा कहता हूं कि हर एथलीट का एक दिन होता है. लेकिन किसी की किसी से तुलना नहीं करनी चाहिए."

    नीरज ने गोल्ड नहीं सिल्वर जीतने के सवाल पर कहा कि मुझे पता है कि गोल्ड की उम्मीद थी लेकिन ये भी तो हो सकता था कि कोई मेडल ही ना आए.ये स्पोर्ट्स है और यहाँ अप-डाउन चलता रहता है. हमारे हाथ में सिर्फ़ कोशिश करना है और वो मैं करता रहूंगा.

    नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीतने के लिए अगली चैपिंयनशिप में गोल्ड जीतने की उम्मीद जताई.

    उन्होंने अपने कोच और सरकार को धन्यवाद कहा. उन्होंने कहा कि मुझे एक विदेशी कोच मिला है, जिससे मेरी ट्रेनिंग अच्छी चल रही है और मैं बाहर के मुक़ाबलों में भी प्रबल दावेदारी कर सकता हूँ. नीरज चोपड़ा ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि उन्हें और खेल को इसी तरह समर्थन मिलता रहेगा.

  12. नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर उनकी माँ ने क्या कहा?

    नीरज चोपड़ा की मां

    इमेज स्रोत, ANI

    नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपिंयनशिप के पुरुष जैवलिन थ्रो मुक़ाबले में सिल्वर मेडल जीत लिया है.

    नीरज चोपड़ा की इस कामयाबी पर देश भर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं.

    इस मौक़े पर पानीपत में मौजूद उनकी माँ सरोज देवी ने अपने बेटे की जीत पर पत्रकारों से बात की.

    उन्होंने कहा, "माँ तो बहुत ख़ुश है और ये सिर्फ़ हमारी ख़ुशी नहीं है ये तो पूरे देश की ख़ुशी है. गोल्ड हो या सिल्वर हमारे लिए ख़ुशी उतनी ही है."

    सरोज देवी ने कहा, "हमें इस बात की ख़ुशी है कि उसने जो कठिन मेहनत की है, उसे उसका फल मिला है. हम इस बात के लिए पूरी तरह आश्वस्त थे कि वो मेडल तो जीतेगा ही."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    नीरज चोपड़ा की माँ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "बच्चा जब अपनी लाइन पर चल पड़ता है तो ख़ुशी ही होती है. दुनिया के हर माँ-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा अच्छी राह पर चले. लेकिन नीरज ने मेरे सारे सपने पूरे कर दिए हैं."

    नीरज चोपड़ा जब भी घर आते हैं वो अपनी मां से चूरमे की मांग करते हैं तो क्या इस बार उनके फिर चूरमा ही तैयार होगा या कुछ ख़ास?

    इस सवाल के जवाब में उनकी माँ ने कहा कि उसे तो सिर्फ़ चूरमा ही चाहिए होता और इसके अलावा वो जो कहेगा वो होगा.

    नीरज की माँ ने बताया कि जब वो ओलंपिक मेडल जीतकर आए थे तब जश्न मना था और इस बार भी ज़रूर कुछ सोचा जाएगा.

    पीएम मोदी ने दी बधाई

    नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं. पीएम मोदी ने उन्हें उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देने के साथ ही आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

    उन्होंने ट्वीट किया है, "हमारे सबसे सम्मानित एथलीट्स में से एक नीरज चोपड़ा की एक और शानदार उपलब्धि. #WorldChampionships में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं. यह भारतीय खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण पल है.नीरज को उनके आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करके नीरज को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी है.

    उन्होंने लिखा है, "बधाई नीरज चोपड़ा. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक के शानदार प्रदर्शन के लिए आपको बधाई. आपकी यह सराहनीय उपलब्धि भारतीय खेल को आगे ले जाएगी."

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई दी है.

    उन्होंने लिखा है, "सूबेदार नीरज चोपड़ा के शानदार प्रदर्शन से भारत में जश्न का माहौल है. ओरेगॉन में #WorldAthleticsChampionships में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई. यह उनकी कड़ी मेहनत, धैर्य और दृढ़ संकल्प का नतीजा है. हमें उन पर गर्व है."

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने भी ट्वीट करते हुए नीरज चोपड़ा ने बधाई दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

    उन्होंने लिखा है, "ओरेगॉन में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. वह 2003 में लॉन्ग-जम्पर अंजू बॉबी जॉर्ज के विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीतने के बाद, पदक जीतने वाले वह पहले पुरुष और दूसरे भारतीय बन गए गए हैं."

  13. नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

    नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पुरुष जैवलिन थ्रो (भाला फेंकने) में सिल्वर मेडल जीता है. नीरज चोपड़ा ने चौथी कोशिश में 88.13 लंबा थ्रो किया.

    वहीं ग्रेनेडा के एंडर्सन पीटर्स ने गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने अपने आख़िरी थ्रो में अपना बेस्ट देते हुए 90.54 मीटर दूर भाला फेंका. चेक रिपब्लिक के जैकब वादले ने कांस्य पदक जीता है.

    19 साल बाद किसी भारतीय को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेडल मिला है. इससे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने महिला लॉन्ग जंप में 2003 में कांस्य पदक जीता था.

    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, नीरज चोपड़ा, ग्रेनेडा के एंडर्सन पीटर्स और चेक रिपब्लिक के जैकब वादले

    उम्मीद के विपरीत रही शुरुआत

    अपने पहले तीन थ्रोज़ के बाद तक तो नीरज चोपड़ा शीर्ष तीन में भी शामिल नहीं हो सके थे. हालांकि चौथे राउंड में वापसी करते हुए वह दूसरे स्थान पर आ गए. वर्ल्ड चैंपियनशिप मुक़ाबले में ग्रेनेडा के एंडर्सन पीटर्स शुरुआत से ही पहले स्थान पर बने हुए थे और अपने आख़िरी राउंड में अपनी श्रेष्ठ देते हुए उन्होंने मुक़ाबला अपने नाम कर लिया. आख़िरी थ्रो में उन्होंने 90.54 मीटर की दूरी तक थ्रो किया.

    नीरज चोपड़ा से गोल्ड मेडल की उम्मीद की जी रही थी और निश्चित तौर वह इसके एक मज़बूत दावेदार थे लेकिन उनके शुरुआती तीन थ्रोज़ के बाद इसकी उम्मीद धुंधली पड़ गई थी. नीरज ने फ़ाउल के साथ शुरुआत की और 82.39 मीटर के दूसरे प्रयास के साथ मुक़ाबले में बने रहे. अपने तीसरे में 86.37 के अच्छे थ्रो के साथ इसे बेहतर किया लेकिन इस समय तक भी वो शीर्ष तीन से बाहर ही थे.

    हालांकि, चौथे प्रयास के बाद वो दूसरे स्थान पर आ गए. इसके साथ ही भारत के लिए सिल्वर मेडल तो पक्का हो गया था लेकिन नीरज के पांचवें और छठे राउंड के फ़ाउल हो जाने से वह गोल्ड से दूर रह गए.

    नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसके पहले अंजू बॉबी जॉर्ज एकमात्र भारतीय थीं, जिन्होंने वर्ल्ड एथलिटिक्स चैंपियनशिप में 2003 में कांस्य पदक जीता था. उन्होंने लॉन्ग जंप में यह मेडल जीता था.

    वर्ल्ड एथलिटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने 88.39 मीटर के अपने पहले ही थ्रो के साथ फ़ाइनल में जगह बनाई थी. यह उनके करियर का तीसरा सबसे बेहतरीन थ्रो था. वो सिर्फ़ एंडर्सन पीटर्स से पीछे थे.

    अगर नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीत जाते तो पुरुष जैवलिन थ्रो में दुनिया के तीसरे एथलिट बन जाते, जिन्होंने ओलंपिक चैंपियन के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता. नॉर्वे के एंड्रीआस थोरकिल्डसन (2008-09) और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले चेक रिपब्लिक के जैन ज़ेलेज़्नी के बाद नीरज चोपड़ा इस फेहरिस्त में आ जाते.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. मोहम्मद ज़ुबैर अपनी गिरफ़्तारी और उसके कारणों पर बोले

    ज़ुबैर

    इमेज स्रोत, Social Media

    ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक और पत्रकार मोहम्मद ज़ुबैर जेल से रिहा होकर वापस अपने घर, बेंगलुरु पहुँच गए हैं. अपने ख़िलाफ़ दर्ज कई एफ़आईआर के कारण दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 23 दिन तक जेल में और पुलिस कस्टडी में गुज़ारने के बाद वह घर लौट आए हैं.

    उन्होंने अपनी गिरफ़्तारी और उसके बाद के घटनाक्रमों पर विस्तार से अंग्रेजी अख़बार द हिंदू से बात की है.

    अपनी गिरफ़्तारी की वज़ह पर पूछे गए सवाल के जवाब में मोहम्मद ज़ुबैर ने कहा, ''मैं सच कहूँ तो मुझे अपने गिरफ़्तार होने का अनुमान पहले से था. ऑल्ट न्यूज़ में काम करते हुए मैं और प्रतीक सिन्हा हमेशा से ये जानते थे कि हमें कभी भी गिरफ़्तार किया जा सकता है. लेकिन जब मैंने टीवी डिबेट का बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का एक क्लिप पोस्ट किया, जो वायरल हो गया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उसे लेकर प्रतिक्रियाएं आने लगीं, तो मैं एकदम श्योर हो गया था कि मुझे गिरफ़्तार किया जा सकता है.''

    मोहम्मद ज़ुबैर ने कहा, ''यह छिप-छिपाकर भी नहीं हुआ. ट्विटर पर बक़ायदा एक तूफ़ान खड़ा किया गया, मेरे ख़िलाफ़ हैशटैग चलाकर मेरी गिरफ़्तारी की मांग की गई. उस समय देश में जो कुछ हुआ, मुझे उसका दोषी ठहराते हुए ट्विटर पर पूरी मुहिम चलाई गई.''

    छोड़िए YouTube पोस्ट, 1
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त, 1

    पुलिस कस्टडी और जेल में रहने के दौरान ज़ुबैर क्या सोच रहे थे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ''मैं कई पुलिस-फ़ोर्सेज के साथ था और जेल अधिकारियों ने मेरे साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार ही किया. लेकिन मेरे ख़िलाफ़ जो मामले वो दर्ज कर रहे थे, उसने मुझे डरा दिया था.''

    ''दिल्ली मामले में मुझे जब तिहाड़ जेल भेजा गया तो मुझे अपने लिए ज़मानत की उम्मीद थी लेकिन इसके महज़ एक सप्ताह बाद ही मेरे ख़िलाफ़ उत्तर प्रदेश में सात एफआईआर दर्ज हो गईं और उनकी जांच के लिए एक एसआईटी भी गठित कर दी गई. यह जानते हुए कि उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआईटी कैसे काम करती है, मैंने अपनी सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं.''

    ''मैं अपने को लंबे समय तक जेल में रहने के लिए तैयार कर रहा था. मुझे डर था कि मुझे किसी बड़े मामले में फंसाया जा रहा है. इसलिए सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला मेरे लिए बहुत मायने रखने वाला है. मुझे लगता है कि जो लोग भी सत्ता के निशाने पर हैं, उन लोगों की स्वतंत्रता की रक्षा करने के वाला यह एक ऐतिहासिक फ़ैसला है.''

    छोड़िए YouTube पोस्ट, 2
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त, 2

    ज़ुबैर को क्यों लगता है कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है?

    इसके जवाब में कहा, ''यह सरकार उनके ख़िलाफ़ असहमति रखने वाली सभी आवाज़ों को, फ़ैक्ट-चेकर्स को, पत्रकारों को चुप करा देना चाहती है. ख़ासतौर पर तब जब वे आपको अपने आलोचक के रूप में देखते हैं. मुझे विश्वास है कि मेरे धर्म का भी इसमें कोई छोटा रोल तो नहीं ही होगा. मुझे लगता है कि मुझे दूसरे के लिए एक उदाहरण बनाया गया है. संदेश साफ़ है कि सरकार अगर चाहे तो कई राज्यों में 10-15 रैंडम एफ़आईआर दर्ज कर सकती है और आपको सालों तक जेल में रख सकती है.''

    ''मेरे ख़िलाफ़ दर्ज की गई एफ़आईआर इतनी बेतरतीब हैं कि क्या बताऊं. उत्तर प्रदेश में दर्ज दो एफ़आईआर एक मीडिया चैनल की रिपोर्ट के फ़ैक्ट-चेक करने के लिए दर्ज है,जो कि करना मेरा काम है. दूसरा एक अभियुक्त को नफ़रत फैलाने वाले भाषण के मामले में ट्वीट करके नफ़रत फैलाने वाला कहने के लिए.''

  15. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.

    हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.

    23 जुलाई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.