क्राउन प्रिंस ने राष्ट्रपति बाइडन से कहा- ग़लतियां अमेरिका ने भी की है: सऊदी मंत्री

सऊदी अरब के एक मंत्री ने कहा है कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ मुलाकात के दौरान ये कहा कि सऊदी ने पत्रकार जमाल खाशोज्जी जैसी गलतियों को रोकने के लिए कदम उठाए हैं और अमेरिका ने भी इराक़ जैसी ग़लतियां की हैं.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and भूमिका राय

  1. चीन के भरोसे आईएमएफ़ से कर्ज़ लेने का रास्ता बना रहा है पाकिस्तान

    पाकिस्तान चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) को भरोसा दिलाया है कि वह चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) पावर प्लांट के निर्माण में हिस्सा लेने वाले निवेशकों से रियायत पाने की कोशिश करेगा.

    पाकिस्तान ने आईएमएफ़ को आश्वासन दिया है कि वो ये रियायत या तो निवेश पर प्रॉफ़िट रेट में कटौती के रूप में पाने की कोशिश करेगा या फिर लोन-रीपेमेंट को दोबारा से तय करके.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की ख़बर के मुताबिक़, पाकिस्तानी अधिकारियों ने चीनी निवेशकों से रियायत लेने का आश्वासन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ एक कर्मचारी स्तर के समझौते को अंतिम रूप देने के लिए दिया.

    यह आश्वासन इस समझौते को फ़ाइनल करने के क्रम में फंस रहे एक पेंच को दूर करने के लिए बेहद ज़रूरी था.

    पाकिस्तान और आईएमएफ़ के बीच शुरुआती स्टाफ-स्तरीय समझौता हुआ है. इस समझौते के तहत पाकिस्तान को 1.17 बिलियन अमरीकी डॉलर के ऋण की किश्त मिल सकेगी.

  2. गोल्ड बॉन्ड में ऐसे निवेश कर सकती हैं आप

    वीडियो कैप्शन, गोल्ड बॉन्ड क्या होता है और इसमें कैसे निवेश करें?

    क्या आपको पता है सोना यानी गोल्ड, जिसके आप जेवर पहनती हैं, उसमें आप निवेश भी कर सकती हैं.

    इसे सोवरन गोल्ड बॉन्ड कहा जाता है.

    तो चलिए इस वीडियो के ज़रिए समझते हैं कि गोल्ड बॉन्ड क्या होता है और इसमें किस तरह निवेश किया जा सकता है.

  3. पंजाब: बठिण्डा में महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ तोड़-फोड़ पर केस दर्ज

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, BEN BIRCHALL/PA WIRE

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    पंजाब के बठिण्डा में महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ तोड़-फोड़ का एक मामला सामने आया है. बठिण्डा पुलिस ने मामले की पुष्टि की है.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने रम्मन मंडी में स्थित सार्वजनिक पार्क में मौजूद गांधी जी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है. पुलिस के मुताबिक़, यह मामला गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि का है.

    स्थानीय लोगों को जब इस मामले के बारे में पता चला तो उन्होंने जमकर इसका विरोध किया.

    रम्मन मंडी पुलिस स्टेशन के एसएचओ सरदार हरजोत सिंह मान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है. साथ ही रम्मन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है.

    कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंगला ने इस मामले में अभियुक्तों की तुरंत गिरफ़्तारी की मांग की है.

    पुलिस ने विश्वास जताया है कि अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा.

    अभियुक्तों की पहचान के लिए इलाक़े में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है.

  4. अरुणा आसफ़ अली: भारत छोड़ो आंदोलन की वो नायिका जो सावरकर से थीं प्रभावित

    अरुणा आसफ़ अली

    इमेज स्रोत, NBT

    8 अगस्त 1942 को जब कांग्रेस पार्टी ने अपने मुंबई अधिवेशन में भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित किया तो अंग्रेज़ों ने उसे सख़्ती से कुचलने का फ़ैसला किया.

    नतीजा ये हुआ कि महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू सहित कांग्रेस के सभी नेता गिरफ़्तार कर लिए गए, लेकिन इसका उस अधिवेशन में भाग ले रही तेज़तर्रार नेता अरुणा आसफ़ अली पर कोई असर नहीं पड़ा.

    अगले दिन यानी नौ अगस्त को उन्होंने अंग्रेज़ सरकार के सारे अवरोधों को धता बताते हुए मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान पर, जिसे आजकल 'आज़ाद मैदान' कहा जाता है, कांग्रेस का तिरंगा झंडा फहराया. इसके बाद गिरफ़्तारी देने के बजाए वो भूमिगत हो गईं.

    बाद में अपनी पुस्तक 'रिसर्जेंस ऑफ़ इंडियन विमेन' में अरुणा आसफ़ अली ने लिखा, ''9 अगस्त, 1942 को पुलिस ने उस फ़्लैट का दरवाज़ा खटखटाया जहाँ हम ठहरे हुए थे. जब उन्होंने आसफ़ साहब को गिरफ़्तार कर लिया तो मैंने पूछा कि मेरे बारे में क्या? उन्होंने कहा, 'आपके लिए कोई वारंट नहीं है.' मैंने ब्रिटिश सार्जेंट को अपने पति को स्टेशन पर विदा करने के लिए मना लिया.''

  5. 'ज़ीरो-कोविड पॉलिसी' के कारण चीन की अर्थव्यवस्था को लगा बड़ा झटका

    चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण चीन की अर्थव्यवस्था को झटका लगा है.

    कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश में लॉकडाउन लगाना पड़ा था जिसका सीधा असर व्यवसाय, कारोबार और उपभोक्ताओं पर हुआ है. इसी असर का परिणाम चीन की अर्थव्यवस्था पर नज़र आ रहा है.

    पिछली तिमाही से जून के अंत तक, तीन महीनों में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 2.6% की गिरावट दर्ज की गई है.

    शंघाई समेत चीन के दूसरे प्रमुख शहरों को इस अवधि के दौरान पूरी तरह या आंशिक रूप से बंद कर दिया गया था.

    ये आंकड़े ऐसे समय में आए हैं जबकि चीन "ज़ीरो-कोविड" नीति के साथ आगे बढ़ा रहा है.

    चीन की अर्थव्यवस्था में इस अवधि (अप्रैल-जून) में महज 0.4 फ़ीसदी बढ़ोत्तरी हुई है.

    दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन की है और चीन ने इस दौरान कम से कम एक फ़ीसद ग्रोथ की उम्मीद की थी लेकिन जारी आंकड़े उसकी उम्मीद से कम हैं.

  6. बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की ख़ास बातें जानिए, यूपी में क्या होगा असर

    बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे

    इमेज स्रोत, Twitter.com/narendramodi

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने 29 फ़रवरी, 2020 को इस एक्सप्रेस वे की नींव रखी थी.

    यह एक्सप्रेस वे 28 महीनों में बनकर तैयार हुआ है. शनिवार को पीएम मोदी ने जालौन ज़िले के ओराई तहसील के कैठारी गाँव में इसका उद्घाटन किया.

    चार लेन का बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे क़रीब 14 हजार 850 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ है. इसे आगे चलकर छह लेन का बनाने की योजना है. इसका निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट अथॉरिटी के तहत हुआ है.

    किसे मिलेगा फ़ायदा

    296 किमी. लंबा चार लेन का बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे सात जिलों से होकर गुजरेगा. इसमें चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा शामिल हैं.

    ये एक्सप्रेस वे चित्रकूट ज़िले में गोंडा गाँव में एनएच-35 से इटावा ज़िले में कुदरैल गाँव तक जाता है. इसके आगे ये एक्सप्रेस वे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से जुड़ जाता है.

  7. आम आदमी पार्टी ने बताया, राष्ट्रपति चुनाव में किस उम्मीदवार को देगी समर्थन

    सीएम अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    आम आदमी पार्टी ने घोषणा कर दी है कि वो राष्ट्रपति चुनाव में किस उम्मीदवार का समर्थन करने वाले हैं.

    आप सांसद संजय सिंह ने शनिवार को कहा, ''आप राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्हा को समर्थन देगी. हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन हम यशवंत सिन्हा के लिए वोट करेंगे.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत के राष्ट्रपति चुनाव में 18 जुलाई को मतदान होना है और 21 जुलाई को नतीजा आएगा.

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए सत्ताधारी एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को को उम्मीदवार बनाया है.

    द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला और आदिवासी राज्यपाल थीं. वे झारखंड में सबसे लंबे वक़्त (छह साल से कुछ अधिक वक़्त) तक राज्यपाल रहीं.

    विपक्षी पार्टियों ने यशवंत सिन्हा को इस पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा है. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के पूर्व अधिकारी यशवंत सिन्हा झारखंड की हजारीबाग सीट से बीजेपी के लोकसभा सांसद रह चुके हैं और केंद्र सरकार के मंत्री भी.

    वे लंबे वक्त तक बीजेपी के ही नेता रहे, लेकिन हाल के वर्षो में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ लगातार मुखर होते चले गए और अंततः बीजेपी से अलग होना पड़ा.

    झारखंड की पूर्व राज्यपाल और एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    इमेज कैप्शन, झारखंड की पूर्व राज्यपाल और एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

    राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष की दुविधा

    विपक्षी पार्टियों ने पहले ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी थी लेकिन बीजेपी के द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाने के बाद विपक्ष में दुविधा की स्थिति बन गई है क्योंकि अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीतती हैं तो भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं.

    जहां टीएमसी ने यशवंत सिन्हा का नाम प्रस्तावित किया था वहीं, ममता बनर्जी ने बाद में कहा कि अगर वह एनडीए की उम्मीदवारी को लेकर पहले से जानतीं तो स्थिति बिल्कुल अलग होती. अगर हमें बीजेपी की उम्मीदवार के बारे में पहले सुझाव मिला होता तो इस पर सर्वदलीय बैठक में चर्चा कर सकते थे.

    वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी के समर्थन का एलान किया है. झारखंड में जेएमएम कांग्रेस के साथ सरकार चला रही है.

    यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने वाले ओम प्रकाश राजभर ने भी शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन करने का ऐलान किया है.

  8. मोदी बोले- देश में रेवड़ी कल्चर लाने की कोशिश

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, Twitter/@BJP4India

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया. यह एक्सप्रेस वे 28 महीनों में बनकर तैयार हुआ है.

    शनिवार को पीएम मोदी ने जालौन ज़िले के ओराई तहसील के कैठारी गाँव में इसका उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने 29 फ़रवरी, 2020 को इस एक्सप्रेस वे की नींव रखी थी.

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान एक्सप्रेस वे से होने वाले फ़ायदों का ज़िक्र करते हुए पिछली सपा सरकार और मुफ़्त सुविधाएं देने की राजनीति पर निशाना भी साधा.

    पीएम मोदी ने कहा, ''बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी तो 3-4 घंटे कम हुई ही है, लेकिन इसका लाभ इससे भी कहीं ज्यादा है. ये एक्सप्रेसवे यहां सिर्फ़ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि ये पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पीएम मोदी ने कहा, ''हमारे देश में मुफ़्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है. ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है. इस रेवड़ी कल्चर से देश के लोगों को बहुत सावधान रहना है.''

    ''रेवड़ी कल्चर वाले कभी आपके लिए नए एक्सप्रेसवे नहीं बनाएंगे, नए एयरपोर्ट या डिफेंस कॉरिडोर नहीं बनाएंगे. रेवड़ी कल्चर वालों को लगता है कि जनता जनार्दन को मुफ़्त की रेवड़ी बांटकर, उन्हें खरीद लेंगे.''

    उन्होंने पिछली सपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, ''जिस यूपी में सरयू नहर परियोजना को पूरा होने में 40 साल लगे, जिस यूपी में गोरखपुर फर्टिलाइजर प्लांट 30 साल से बंद पड़ा था, जिस यूपी में रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री, सिर्फ़ डिब्बों का रंग-रौगन करके काम चला रही थी, उस यूपी में अब इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतनी गंभीरता से काम हो रहा है, कि उसने अच्छे-अच्छे राज्यों को भी पछाड़ दिया है. पूरे देश में अब यूपी की पहचान बदल रही है.''

    पीएम ने बताया, ''बुंदेलखंड की एक और चुनौती को कम करने के लिए हमारी सरकार निरंतर काम कर रही है. हर घर तक पाइप से पानी पहुंचाने के लिए हम जल जीवन मिशन पर काम कर रहे हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे

    इमेज स्रोत, TWITTER.COM/NARENDRAMODI

    इमेज कैप्शन, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे

    बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की खासियत

    296 किमी. लंबा चार लेन का बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे सात जिलों से होकर गुजरेगा. इसमें चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा शामिल हैं.

    ये एक्सप्रेस वे चित्रकूट ज़िले में गोंडा गाँव में एनएच-35 से इटावा ज़िले में कुदरैल गाँव तक जाता है. इसके आगे ये एक्सप्रेस वे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से जुड़ जाता है.

    एक्सप्रेस वे के शुरू होने के बाद चित्रकूट से राजधानी दिल्ली का सफ़र क़रीब आठ घंटे में पूरा किया जा सकता है, जिसके लिए अभी 12 से 13 घंटे लग जाते हैं. इस एक्सप्रेस वे के बाद लोगों की यात्रा में चार से पाँच घंटे समय की बचत होगी.

    सरकार का कहना है कि इससे ना सिर्फ़ कनेक्टिविटी बढ़ेगी बल्कि ये आर्थिक विकास और नौकरियों को बढ़ावा देगा.

    एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जाएगा. इसके लिए जालौन और बांदा को इंडस्ट्रियल हब की तर्ज़ पर बनाया जाएगा.

  9. चिरंजीवी ने ऐसा क्या कहा कि भावुक हो गए आमिर ख़ान

    आमिर ख़ान की आने वाली फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा का स्पेशल प्रीव्यू

    इमेज स्रोत, Twitter/@KChiruTweets

    इमेज कैप्शन, आमिर ख़ान की आने वाली फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा का स्पेशल प्रीव्यू

    हाल ही में आमिर ख़ान ने अपनी आने वाली फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा का स्पेशल प्रीव्यू रखा था जिसके वीडियो में वो काफ़ी भावुक नज़र आए.

    ये स्पेशल प्रीव्यू तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी के घर पर रखा गया था, जिसमें अभिनेता नागार्जुन, नागा चैतन्या, निर्देशक एसएस राजामौली और निर्देशक सुकुमार भी मौजूद थे.

    चिरंजीवी ने इस प्रीव्यू का एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें सभी सेलिब्रिटी फ़िल्मे देखते नज़र आ रहे हैं.

    फ़िल्म देखने के बाद चिरंजीवी उठकर आमिर ख़ान से हाथ मिलाते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं. इसके बाद आमिर ख़ान काफ़ी भावुक नज़र आ रहे हैं और अपनी आंखें पोछते दिख रहे हैं. वीडियो में सभी फ़िल्म पर चर्चा करते हुए उसकी तारीफ़ करते दिखते हैं.

    चिरंजीवी ने इस वीडियो के साथ लिखा है, ''कुछ साल पहले जापान में क्योटो हवाई अड्डे पर अचानक हुई मुलाक़ात और मेरे प्यारे दोस्त आमिर ख़ान के साथ थोड़ी बहुत बातचीत के बाद मैं इस ड्रीम प्रोजेक्ट लाल सिंह चड्ढा का हिस्सा बन गया. मेरे घर पर इस विशेष प्रीव्यू के लिए आमिर ख़ान आपका शुक्रिया.''

    लाल सिंह चड्ढा से चिरंजीवी ही नहीं बल्कि नागार्जुन भी जुड़े हुए हैं. उनके बेटे नागा चेतन्या की फ़िल्म में सहायक भूमिका है. इसमें चिरंजीवी के बेटे राम चरण भी भूमिका निभा रहे हैं.

    लाल सिंह चड्ढा फ़िल्म में आमिर ख़ान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं. इस फ़िल्म को अद्वैत चंदन ने निर्देशित किया है जो 11 अगस्त को रिलीज़ हो रही है. ये फ़िल्म 1994 में आई अमेरिकी फ़िल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. अहमद पटेल को लेकर गुजरात SIT के हलफ़नामे पर विवाद

    कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता अहमद पटेल

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता अहमद पटेल

    2002 के गुजरात दंगों के मामले में राज्य विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल का नाम आने पर कांग्रेस ने बीजेपी को निशाने पर लिया है. कांग्रेस ने अहमद पटेल पर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह ख़ारिज किया है.

    अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़, सेवानिवृत्त डीजीपी आरबी श्रीकुमार और पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट के ख़िलाफ़ 2002 दंगों के मामले में सबूतों से छेड़छाड़ और साज़िश को लेकर जांच कर रही गुजरात एसआईटी ने हलफ़नामे में कहा है कि अभियुक्त कथित तौर पर 'किसी भी तरह राज्य सरकार को अस्थिर' करने के लिए 'व्यापक साज़िश' में शामिल थे.

    हलफ़नामे के मुताबिक़ ये साज़िश कथित तौर पर दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल के 'आदेश' पर की गई थी. अहमद पटेल उस समय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार थे.

    इन आरोपों को ख़ारिज करते हुए अब कांग्रेस ने बयान जारी किया है और पीएम मोदी पर अपने राजनीतिक विरोधियों से बदला लेने का आरोप लगाया है.

    कांग्रेस ने कहा, ''कांग्रेस श्री अहमद पटेल पर लगाए गए ग़लत आरोपों को पूरी तरह से ख़ारिज करती है. ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यवस्थित रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वो 2002 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए सांप्रदायिक जनसंहार की ज़िम्मेदार से पल्ला झाड़ना चाहते हैं. उस जनसंहार को नियंत्रित करने में उनकी अनिच्छा और अक्षमता थी जिसके कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उन्हें राजधर्म निभाने के लिए कहना पड़ा.''

    कांग्रेस ने कहा, ''प्रधानमंत्री की राजनीतिक प्रतिशोध की मशीन दुनिया से जा चुके राजनीतिक विरोधियों को भी नहीं बख़्शती. एसआईटी अपने राजनीतिक मास्टर की धुन पर नाच रही है और उसके कहने पर ही रुकेगी. हम जानते हैं कि मुख्यमंत्री को 'क्लीन चिट' देने के बाद कैसे पहले एक एसआईटी प्रमुख को राजनयिक कार्यभार से पुरस्कृत किया गया था.''

    ''कोर्ट में चल रहे किसी मामले पर कठपुतली एजेंसियों के ज़रिए प्रेस के माध्यम से फ़ैसला सुनाना सालों से मोदी-शाह के दांव-पेचों का हॉलमार्क रहा है. इसमें कुछ नया नहीं है बल्कि ये एक और उदाहरण है. इसमें एक मृत व्यक्ति को बदनाम करना और जुड़ गया है क्योंकि वो व्यक्ति इन शर्मनाक झूठों को अब ख़ारिज नहीं कर सकता है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस के इन आरोपों और अहमद पटेल को लेकर आई रिपोर्ट पर बीजेपी ने भी जवाबी हमला किया है.

    बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ''आज हलफ़नामे में ये सामने आया है कि षड्यंत्र के रचयिता सोनिया गांधी के पूर्व मुख्य राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल थे. अहमद पटेल तो सिर्फ़ नाम है, इस सबके पीछे मुख्य रूप से सोनिया गांधी का नाम है. सोनिया गांधी जी ने गुजरात की छवि और नरेंद्र मोदी जी को अपमानित करने का षड्यंत्र रचा.''

    ''इसके बाद न जाने कितने करोड़ों रुपये सोनिया गांधी जी ने, नरेंद्र मोदी जी को अपमानित और बदनाम करने के लिए और केवल राहुल गांधी को प्रोमोट करने के लिए तीस्ता सीतलवाड़ का इस्तेमाल सोनिया गांधी जी ने किया.''

    उन्होंने कहा, ''मीडिया में आए एफिडेविट के अनुसार इस काम के लिए पैसे दिए गए, पहली क़िस्त के रूप में 30 लाख रुपये सोनिया गांधी जी ने तिस्ता सीतलवाड़ को दिए. अहमद पटेल जी हमारे बीच नहीं है, लेकिन उन्होंने तो केवल वो डिलीवरी की थी. ये 30 लाख उस जमाने में मात्र पहली किस्त के रूप में दिए गए थे.''

    सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 63 अन्य को एसआईटी की क्लीन चिट को चुनौती देने वाली याचिका शुक्रवार को ख़ारिज कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में जो कड़ी टिप्पणी की उसी के आधार पर गुजरात पुलिस ने अगले ही दिन तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व डीजीपी आरबी श्रीकुमार को गिरफ़्तार किया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  11. सऊदी अरब दौरे पर बाइडन और क्राउन प्रिंस के बीच 'मुश्किल सवाल-जवाब'

  12. श्रीलंका: पेट्रोल की कमी से प्रैक्टिस पर असर, क्रिकेटर ने साझा की परेशानी

    श्रीलंकाई क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने

    इमेज स्रोत, LINDSEY PARNABY/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, श्रीलंकाई क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने

    श्रीलंका के क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने ने बताया कि देश में जारी पेट्रोल की किल्लत की वजह से वो प्रैक्टिस तक नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने श्रीलंका की मदद के लिए भारत को धन्यवाद दिया है.

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2019 में कदम रखने वाले चमिका करुणारत्ने ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''एशिया कप और लंका प्रीमियर लीग इस साल आयोजित हो रही हैं. मैं नहीं जानता कि क्या होगा.''

    ''मुझे प्रैक्टिस के लिए कोलंबो और अलग-अलग जगहों पर जाना पड़ता है और क्लब क्रिकेट सीज़न भी चल रहा है. लेकिन, मैं दो दिन से प्रैक्टिस के लिए नहीं जा पाया हूं क्योंकि मुझे पेट्रोल के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ा. तब जाकर 10 हज़ार रुपये का पेट्रोल भरवा पाया हूं जो मुश्किल से दो-तीन दिन ही चलेगा. मुझे नहीं पता कि आगे मैं क्या करूंगा क्योंकि लोग कह रहे हैं कि अगले हफ़्ते पेट्रोल नहीं आने वाला है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    श्रीलंका इस साल अगस्त में एशिया कप की मेजबानी करने जा रहा है. लेकिन, पूरा देश गंभीर आर्थिक संकट से गुज़र रहा है और पेट्रोल से लेकर खाने के सामने तक की भारी कमी हो गई है.

    एशिया कप की तैयारियों को लेकर चमिका ने कहा, ''हम एशिया कप के लिए तैयार हैं और मुझे लगता है कि बडे़ इवेंट के लिए देश पर्याप्त तेल उपलब्ध कराएगा. ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच बहुत अच्छा रहा. एशिया कप की तैयारियां भी चल रही हैं.''

    क्या मौजूदा सरकार मसले को सुलझा पाएगी? इस पर चमिका ने कहा, ''मुझे पता नहीं है, मैं इसके लिए कोई जवाब नहीं दे रहा हूं. लेकिन, अभी स्थितियां ख़राब हैं. लोगों को सही जगह के लिए सही व्यक्ति को चुनना होगा तो स्थितियां बेहतर होंगी.''

    चमिका करुणारत्ने ने भारत की मदद के लिए कहा, ''भारत हमारे लिए भाई की तरह है और वो हमारी काफ़ी मदद कर रहे हैं. मैं उन्हें इसके लिए बहुत धन्यवाद करता हूं. हम जानते हैं कि हम बड़ी परेशानी में हैं और भारत ने हमेशा हमारा साथ दिया है. हमारा समृद्ध इतिहास रहा है. हम आगे और बेहतर होंगे.''

  13. श्रीलंका: सभी मज़हब के लोगों ने मिलकर कैसे किया राजपक्षे को बाहर

  14. जो बाइडन को लेकर क्या सोचते हैं फ़लस्तीनी?

  15. डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना की मौत की वजह आई सामने

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    इमेज कैप्शन, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप की मौत के कारणों को लेकर जानकारी दी गई है.

    न्यूयॉर्क सिटी मेडिकल एग्ज़ामिनर ऑफिस ने बताया कि इवाना ट्रंप की मौत शरीर के ऊपरी हिस्से में आईं गंभीर चोटों के कारण हुई थी. उनकी मौत एक दुर्घटना थी.

    अमेरिकी मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक इवाना ट्रंप की मौत सीढ़ियों से गिरने से हुई थी. घटना वाले दिन 14 जुलाई को वो न्यूयॉर्क में अपने अपार्टमेंट में थीं.

    इवाना ट्रंप का जन्म चेकोस्लोवाकिया में हुआ था. उन्होंने 1977 में डोनाल्ड ट्रंप से शादी की और 15 साल बाद 1992 में उनका तलाक हो गया.

    अपनी पहली पत्नी की मौत पर डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, ''वो अद्भुत, सुंदर और गज़ब की महिला थीं जिन्होंने एक बेहतरीन और प्रेरणादायक जीवन बिताया.''

    डोनाल्ड ट्रंप और इवाना ट्रंप के तीन बच्चे हैं- डोनाल्ड जूनियर, इवांका और एरिक ट्रंप.

  16. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म श्रीलंका में सुरक्षा को लेकर बोले

    पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म

    इमेज स्रोत, Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म

    पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म ने श्रीलंका में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सिरीज़ के दौरान सुरक्षा को लेकर बयान दिया है.

    बाबर आज़म ने सीरीज़ से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रीलंका में सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ़ की.

    उन्होंने कहा, ''स्थानीय प्रशासन टीम का अच्छा ध्यान रख रहा है. हम श्रीलंका में असुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. श्रीलंका क्रिकेट ने हमारा बहुत अच्छा ध्यान रखा है और हमें बेहतरीन सुरक्षा दी गई है.''

    बाबर आज़म ने कहा कि श्रीलंका के लोग क्रिकेट से प्यार करते हैं और उनमें ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई टेस्ट सिरीज़ में बेहद उत्साह था. हमें उम्मीद है कि फैंस इस सीरीज़ के लिए भी स्टेडियम में आएंगे.

    श्रीलंका में राष्ट्रपति आवास में घुसे विरोध प्रदर्शनकारी

    इमेज स्रोत, REUTERS/DINUKA LIYANAWATTE

    इमेज कैप्शन, श्रीलंका में राष्ट्रपति आवास में विरोध प्रदर्शनकारियों ने धावा बोल दिया था

    पाकिस्तानी टीम श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में पिछले हफ़्ते पहुंची थी. उस समय श्रीलंका में हिंसक विरोध प्रदर्शनों का दौर था. लोगों ने तत्कालीन राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफ़े की मांग करते हुए राष्ट्रपति के सरकारी आवास पर धावा बोल दिया था.

    वहीं, प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे के निजी आवास में आग लगा दी थी. विरोध प्रदर्शन इतना जबरदस्त था कि गोटाबाया राजपक्षे को इस्तीफ़े की घोषणा करनी पड़ी. श्रीलंका में आर्थिक संकट और महंगाई को लेकर सरकार के ख़िलाफ़ लंबे समय से विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं.

    इस बीच पाकिस्तान की टीम ने कोलंबो में तीन दिनों का वार्म-अप मैच खेला और अब टेस्ट सिरीज़ के लिए गाले पहुंच गई है. दोनों देशों के बीच आज सीरीज़ का पहला मैच है.

    बाबर आज़म से टीम की तैयारियों को लेकर भी सवाल किए गए. उन्होंने कहा कि टीम सीरीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है और अच्छे प्रदर्शन की भरपूर कोशिश करेगी.

    उन्होंने कहा, ''मुझे गाले का ग्राउंड पसंद है. श्रीलंका की टीम कुछ स्थितियों में बहुत कड़ी चुनौती देती है. हमें ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए मैच से स्थितियों का कुछ अंदाज़ा मिला है.''

  17. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप से भारत के लिए ख़ुशख़बरी

    विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप

    इमेज स्रोत, Andy Lyons/Getty Images for World Athletics

    विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को दो भारतीय एथलीट ने सफलता हासिल की है. एथलीट अविनाश साबले ने तीन हज़ार मीटर स्टीपलचेज़ इवेंट में मेडल रेस के लिए क्वॉलिफाई किया है.

    उन्होंने इसके लिए 8 मिनट 18:75 सेकेंड का समय लिया और तीसरा स्थान हासिल कर लिया.

    साबले ने तीन हज़ार मीटर स्टीपलचेज़ इवेंट में लगातार दूसरी बार हिस्सा लिया है. वहीं, इस इवेंट में इथियोपिया पहले और अमेरिका दूसरे स्थान पर रहा.

    साबले ने बहुत अच्छी शुरुआत की और वो पहले 1000 मीटर के बाद सबसे आगे थे लेकिन फिर पिछड़ गए. एक समय पर वो छठे नंबर पर भी पहुंच गए थे लेकिन अंत में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल करते हुए सीधा क्वॉलिफाई कर लिया.

    वहीं, एथलीट मुरली श्रीशंकर ने पुरुष लंबी कूद के फ़ाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है. उन्होंने आठ मीटर की कूद के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और शीर्ष 12 में सातवां स्थान हासिल किया.

    वो फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाले अकेले भारतीय हैं. उनके अलावा भारतीय एथलीट जसविन एल्दरिन और मोहम्मद अनीस याहिया भी प्रतिस्पर्धा में शामिल थे लेकिन वो क्वॉलिफाई नहीं कर पाए.

  18. बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, जानिए ख़ास बातें

    बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे

    इमेज स्रोत, Twitter/@narendramodi

    इमेज कैप्शन, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी ने 29 फरवरी, 2020 को इस एक्सप्रेस वे की नींव रखी थी.

    ये एक्सप्रेस वे 28 महीनों में बनकर तैयार हुआ है और पीएम मोदी जालौन ज़िले के ओराई तहसील में कैठारी गाँव में आज इसका उद्घाटन करने वाले हैं.

    चार लेन वाला बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे 296 किमी. लंबा है जो चित्रकूट ज़िले में गोंडा गाँव में एनएच-35 से इटावा ज़िले में कुदरैल गांव तक जाता है. इसके आगे ये एक्सप्रेस वे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से जुड़ जाता है.

    बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे सात ज़िलों चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा से होकर गुज़रता है.

    बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे क़रीब 14,850 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ है, जिसे आगे चलकर छह लेन का बनाने की योजना है. इसका निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट अथॉरिटी के तहत हुआ है.

    सरकार का कहना है कि इससे ना सिर्फ़ कनेक्टिविटी बढ़ेगी बल्कि ये आर्थिक विकास और नौकरियों को बढ़ावा देगा.

    पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ''अत्याधुनिक बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे सात ज़िलों से होकर गुज़रेगा. इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को जबरदस्त फायदा होगा. क्षेत्र में ओद्योगिक विकास होगा और स्थानीय युवाओं के लिए ज़्यादा अवसर लेकर आएगा. ''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. अमेरिकी राष्ट्रपति के सऊदी दौरे पर दोनों देशों के बीच हुए ये 18 समझौते

    राष्ट्रपति जो बाइडन और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

    इमेज स्रोत, Royal Court of Saudi Arabia / Handout/Anadolu Agen

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के सऊदी अरब दौर पर शुक्रवार को दोनों देशों के बीच ऊर्जा, निवेश, संचार और स्वास्थ्य क्षेत्र में 18 समझौते हुए हैं.

    सऊदी अरब और अमेरिका 5जी नेटवर्क, उन्नत साइबर सुरक्षा और अंतरिक्ष अन्वेषण सहित कई भावी उद्योगों में सहयोग करेंगे.

    अमेरिकी राष्ट्रपति सऊदी अरब के दौरे पर हैं. यहाँ उनकी शुक्रवार को सऊदी किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाक़ात हुई. इसके बाद दोनों देशों के बीच इन समझौतों की घोषणा की गई.

    व्हाइट हाउस के एक बयान के मुताबिक़ दोनों देशों में हुआ एक समझौता स्थानीय स्तर पर खुले, वर्चुअल और क्लाउड-आधारित रेडियो एक्सेस नेटवर्क का इस्तेमाल करके सऊदी और अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों को 5जी तकनीक के लिए जोड़ेगा.

    सऊदी अरब ने कथित तौर पर जून में जी7 शिखर सम्मेलन में घोषित ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इन्वेस्टमेंट के लिए साझेदारी के तहत इस परियोजना में निवेश की प्रतिबद्धता जताई थी.

    इसके अलावा साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में दोनों देश गंभीर ख़तरों और दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों को साझा करने को लेकर पहले से मौजूद द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देंगे. बयान के मुताबिक़ ये क़दम दोनों देशों की साझा सुरक्षा को बढ़ाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अंतरिक्ष और स्वास्थ्य क्षेत्र में समझौता

    वहीं, अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में मानव अंतरिक्ष उड़ान और स्पेस सेक्टर में वाणिज्यिक विकास को लेकर दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने को लेकर भी समझौता हुआ है.

    सऊदी और अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच भी एक समझौता हुआ जो दोनों देशों की सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर प्रतिबद्धता को मज़बूत करेगा.

    इस समझौते से क्षमता निर्माण, बीमारियों पर निगरानी, स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए सरकारी नीतियां और स्वास्थ्य सूचना प्रणाली में बेहतर सहयोग बनाएगा.

    जो बाइडन ने बैठक को लेकर कहा कि उन्होंने किंग सलमान और क्राउन प्रिंस के साथ सऊदी अरब की सुरक्षा ज़रूरतों को लेकर भी बात की है.

    वहीं, अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन का सऊदी दौरा विवाद का विषय बना हुआ है.

    सऊदी अरब के पत्रकार और क्राउन प्रिंस के आलोचक जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या को लेकर एक वर्ग बाइडन की क्राउन प्रिंस से मुलाक़ात का विरोध कर रहा है.

  20. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.

    हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.

    15 जुलाई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.