#INDvsENG : 188 गेंद रहते भारत ने मैच 10 विकेट से जीता

इंग्लैंड के 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शिखर धवन ने 31 तो रोहित शर्मा ने 76 रन बनाए. दोनों बल्लेबाज़ नाबाद रहे हैं.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and रजनीश कुमार

  1. नए संसद भवन में राष्ट्रीय प्रतीक पर क्या है विवाद?

    राष्ट्रीय प्रतीक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बन रहे नए संसद भवन की छत पर, भारत के राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया था.

    चार एशियाटिक शेरों को एक वृत्ताकार डिस्क पर दिखाने वाला भारत का राष्ट्रीय प्रतीक, मौर्य सम्राट अशोक के भारत भर में मिले स्तंभो के ऊपर टिका हुआ होता है.

    ईसा पूर्व 250 में सम्राट अशोक देश भर में इन स्तंभों को स्थापित करवाया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह इसके अनावरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

    तब पहली बार 6.5 मीटर ऊंची, इस 9,500 किलोग्राम की मूर्ति के बारे में पता चला था. ये विशालकाय मूर्ति नई दिल्ली में बन रहे नए संसद भवन के ठीक बीचोंबीच स्थापित की गई है.

    लेकिन ज़ोर-शोर से किया गया राष्ट्रीय प्रतीक का ये अनावरण, अब एक विवाद का हिस्सा बनता जा रहा है.

  2. झारखंड: देवघर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर एयरपोर्ट समेत राज्य के लिए कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

    इस मौके पर उन्होंने कहा, "बाबा वैद्यनाथ के आशीर्वाद से आज 16 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. इनसे झारखंड की आधुनिक कनेक्टिविटी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आस्था और पर्यटन को बहुत अधिक बल मिलने वाला है."

    "राज्यों के विकास से राष्ट्र का विकास, देश पिछले 8 वर्षों से इसी सोच के साथ काम कर रहा है. पिछले 8 वर्षों में हाईवे, रेलवे, एयरवे, वाटरवे, हर प्रकार से झारखंड को कनेक्ट करने के प्रयास में भी यही सोच, यही भावना सर्वोपरि रही है. आज सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में दिख रहा है. उड़ान योजना के तहत पिछले 5-6 सालों में लगभग 70 नए स्थानों को एयरपोर्ट्स, हेलीपोर्ट्स और वॉटर एयरोडोम्स के माध्यम से जोड़ा गया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा, "400 से ज्यादा नए रूट्स पर आज सामान्य से सामान्य नागरिक को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है. कनेक्टिविटी के साथ-साथ देश के आस्था और आध्यात्म से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों पर सुविधाओं के निर्माण पर भी केंद्र सरकार बल दे रही है. बाबा बैद्यनाथ धाम में भी प्रसाद योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है."

    "हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चल रहे हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर विकास के, रोज़गार-स्वरोज़गार के नए रास्ते खोजे जा रहे हैं. हमने विकास की आकांक्षा पर बल दिया है, आकांक्षी जिलों पर फोकस किया."

  3. LIVE: भारत के कई राज्य बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित, देखिए हालात

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  4. विश्व जनसंख्या दिवस: यूएन ने कहा, भारत 2023 तक चीन से आगे निकल जाएगा, स्टीफनी हेगार्टी, जनसंख्या संवाददाता

    विश्व जनसंख्या दिवस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, भारत अगले साल तक दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन जाएगा. 1.4 अरब की आबादी के साथ भारत चीन से आगे निकलने जा रहा है.

    इस साल नवंबर तक दुनिया की आबादी 8 अरब हो जाएगी लेकिन जनसंख्या में वृद्धि पहले की तरह तेज़ी से नहीं हो रही है. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि साल 1950 के बाद दुनिया की जनसंख्या में सबसे सुस्त रफ्तार से वृद्धि हो रही है.

    साल 2080 के दशक तक धरती पर 10.4 अरब लोगों का घर होगा. हालांकि कुछ जनसंख्याविदों का मानना है कि ऐसा जल्दी भी हो सकता है. लेकिन दुनिया के सभी इलाकों में आबादी का विस्तार एक जैसे पैटर्न पर नहीं हो रहा है.

    अगले 30 सालों में दुनिया की जो आबादी बढ़ने वाली है, उसके आधे हिस्से में केवल आठ देशों का योगदान होगा. ये देश हैं डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कॉन्गो, मिस्र, इथोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलिपींस और तंज़ानिया.

    लेकिन दूसरी तरफ़, दुनिया की सबसे अधिक विकसित अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों की आबादी कम हो रही है क्योंकि वहां महिलाओं की प्रजनन दर 2.1 से कम हो गई है.

    यूएन की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2050 तक 61 देशों की आबादी में कम से कम एक फीसदी की गिरावट होगी. दुनिया में सबसे कम प्रजनन दर देशों में से एक चीन ने कहा है कि उसकी आबादी में अगले साल से गिरावट आनी शुरू हो जाएगी.

    चीन को पहले ये अंदाज़ा था कि ऐसा होने में वक़्त लगेगा. साल 2016 में चीन ने वन चाइल्ड पॉलिसी ख़त्म करने का एलान किया था और दो या अधिक बच्चों वाले जोड़ों के लिए सरकारी प्रोत्साहनों का एलान किया था.

    दूसरी तरफ़ भारत की आबादी जिस रफ़्तार से बढ़ रही है, उससे ये बात लगभग तय लग रही है कि वो दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश के रूप में चीन को पीछे छोड़ देगा.

  5. वो दुर्लभ कछुआ जिसके सिर्फ तीन पैर हैं

    वीडियो कैप्शन, तीन पैरों वाला दुर्लभ कछुआ देखा है?
  6. सीतापुर केस में मोहम्मद ज़ुबैर को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, अगली सुनवाई 7 सितंबर को

    मोहम्मद ज़ुबैर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मोहम्मद ज़ुबैर

    सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फैक्ट चेकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज़ के को-फाउंडर मोहम्मद ज़ुबैर की सीतापुर वाले केस में अंतरिम जमानत बढ़ा दी है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने मोहम्मद ज़ुबैर के ख़िलाफ़ सीतापुर में ये मामला दर्ज किया था.

    जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एएस बोपन्ना की बेंच ने मोहम्मद ज़ुबैर के मामले की सुनवाई की अगली तारीख़ सात सितंबर को तय की है.

    साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मोहम्मद ज़ुबैर के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को चार हफ़्तों के भीतर हलफनामा दाखिल करने को कहा है. एडिश्नल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पैरवी कर रहे थे.

    उन्होंने कोर्ट से मोहम्मद ज़ुबैर की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए मोहलत मांगी. सीनियर एडवोकेट कोलिन गोंजाल्विस मोहम्मद ज़ुबैर का पक्ष रख रहे थे.

    उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल को दी गई अंतरिम जमानत केवल पांच दिनों के लिए दी गई थी जो आज ख़त्म हो रही है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मोहम्मद ज़ुबैर की अंतरिम जमानत फिलहाल जारी रहेगी.

    कोर्ट ने कहा, "राज्य सरकार ने काउंटर एफिडेविट फाइल करने के लिए समय मांगा है. वे चार हफ़्तों के भीतर जवाब दाखिल करेंगे और उसके दो हफ़्तों के भीतर रिज्वॉयंडर फाइल की जाएगी. सीतापुर एफ़आईआर केस में अंतरिम जमानत जारी रहेगी. इस मामले के निपटारे के लिए अगली सुनवाई सात सितंबर, 2022 को तय की जाती है."

  7. श्रीलंका के हालात क्या भारत के लिए हैं चिंता का सबब

    वीडियो कैप्शन, कई महीने से चल रहे इस संकट के समाधान में भारत की भूमिका कितनी अहम रही है.

    श्रीलंका के मौजूदा हालात के लिए क्या वहां की सरकार ज़िम्मेदार है या इस संकट के पीछे और भी वजह हैं.

    कई महीने से चल रहे इस संकट के समाधान में भारत की भूमिका कितनी अहम रही है और श्रीलंका की ये अस्थिरता भारत के लिए कितनी बड़ी चिंता है?

  8. राजस्थान: जोधपुर में सीआरपीएफ जवान की 'आत्महत्या' के बाद परिजनों का शव लेने से इनकार

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    जोधपुर में जवान ने की आत्महत्या

    इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA/BBC

    जोधपुर ज़िले में सोमवार को केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान नरेश जाट ने कथित तौर पर ख़ुद को गोली मार कर, अपनी जान दे दी थी. मृतक जवान के परिजनों ने मंगलवार को शव लेने से इनकार कर दिया है, अपनी मांगों को लेकर मॉर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं.

    नरेश जाट की मौत के बाद उनका एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में नरेश अपने अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए नज़र आ रहे हैं.

    आत्महत्या से पहले नरेश जाट ने रविवार शाम को सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में अपनी पत्नी और बेटी के साथ ख़ुद को सरकारी क्वॉर्टर में बंद कर लिया था.

    यहां से उन्होंने कई राउंड हवाई फायर भी किए, इस दौरान उन्हें समझाने के लिए सीआरपीएफ और पुलिस के अधिकारी भी मौक़े पर पहुंचे थे.

    (आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव से गुजर रहे हैं तो भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं. आपकोअपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए.)

    इस पूरे मामले में जोधपुर पुलिस कमिश्नर रवि दत्त गौड़ ने बीबीसी से फ़ोन पर बातचीत में बताया, "रविवार को यह जवान इंसास राइफल और 40 कारतूस लेकर अपने क्वॉर्टर पर गया था. यहां से कुछ हवाई फायर भी किए थे, वो थोड़ा बेकाबू हो गया था. अपने ऑफिसर्स के भी कंट्रोल में नहीं आ रहा था."

    कमिश्नर रवि दत्त ने बताया, "रात भर जवान ने हथियार अपने पास रखा. जवान को समझाने के लिए इसके साथियों को भी बुलाया गया और सोमवार सुबह जोधपुर आईजी भी आए. इसकी पत्नी से भी अधिकारियों ने बात की लेकिन, यह माना नहीं ."

    अब जवान के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है. मॉर्चरी के बाहर ही परिजन अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए हैं.

    परिजनों की मांग पर कमिश्नर रवि दत्त गौड़ ने बताया, "सोमवार को परिजन मांग कर रहे थे कि इनका मुकदमा दर्ज होना चाहिए. हमने मुकदमा दर्ज कर लिया था. अब सरकारी नौकरी, मुआवजा, पेंशन और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं."

  9. श्रीलंका: विपक्ष के ये नेता राष्ट्रपति पद के चुनाव में हिस्सा लेने को तैयार

    सजित प्रेमादासा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सजित प्रेमादासा ने कहा है कि वे सर्वदलीय अंतरिम सरकार में शामिल होने के लिए भी तैयार हैं.

    श्रीलंका की प्रमुख विपक्षी पार्टी के नेता सजित प्रेमादासा ने बीबीसी को बताया है कि वे श्रीलंका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार होंगे.

    आर्थिक संकट और सियासी उठापटक के बीच श्रीलंका के मौजूदा राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने ऐलान किया है कि वे 13 जुलाई को अपना पद छोड़ देंगे.

    सजित प्रेमदासा की पार्टी समाजी जन बालावेगाया ने अपने सहयोगी दलों से, राष्ट्रपति पद के लिए समर्थक मांगा है.

    श्रीलंका इस समय अप्रत्याशित आर्थिक संक से गुज़र रहा है जिसके कारण हज़ारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं. श्रीलंका के पास कैश ख़त्म हो गया है कि वो खाद्यान, ईंधन और दवाएं तक आयात नहीं कर पा रहा है.

    श्रीलंका की संसद के स्पीकर ने कहा है कि 20 जुलाई को सांसद अगले राष्ट्रपति का चुनाव करेंगे.

  10. I2U2 की पहली वर्चुअल बैठक में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जुलाई को होने जा रही I2U2 की पहली वर्चुअल बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं.

    इस समूह में I2 इंडिया और इसराइल के लिए, जबकि U2 अमेरिका और UAE के लिए इस्तेमाल किया गया है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस बैठक में इसराइल के पीएम यायिर लैपिड, यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन शामिल होंगे.

    इस सम्मेलन को शुरू करने की पहल 18 अक्टूबर 2021 को आयोजित चार देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई थी.

    सम्मेलन का उद्देश्य पानी, ऊर्जा, परिवहन, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा जैसे छह क्षेत्रों में संयुक्त निवेश को बढ़ाना है.

  11. योगी ने जनसंख्या वृद्धि को ख़ास वर्ग से जोड़ा, मुख़्तार अब्बास नक़वी कुछ और बोले

    योगी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है परिवार नियोजन के ज़रिए जनसंख्या नियंत्रण की बात करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इससे जनसंख्या असंतुलन की स्थिति पैदा ना हो पाए.

    सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस के मौक़े पर योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक कार्यक्रम में कहा, ''जब हम परिवार नियोजन और जनसंख्या स्थिरीकरण की बात करते हैं तो हमें इस बात को ध्यान में रखना होगा कि जनसंख्या नियंत्रण का कार्यक्रम सफलता पूर्वक आगे बढ़े लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति पैदा न हो जाए. ऐसा न हो कि किसी वर्ग की आबादी की बढ़ने की गति और उसका प्रतिशत ज़्यादा हो और कुछ जो मूल निवासी हों उन लोगों की आबादी का स्थिरीकरण में हमलोग जागरूकता के माध्यम से एन्फ़ोर्समेंट के माध्यम से जनसंख्या संतुलन की स्थिति पैदा करें.''

    योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''यह एक चिंता का विषय है. हरेक उस देश के लिए जहाँ जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति पैदा होती है. धार्मिक जनसांख्यिकी पर विपरीत असर पड़ता है. फिर एक समय के बाद वहाँ पर अव्यवस्था और अराजकता पैदा होने लगती है. इसलिए जब जनसंख्या नियंत्रण की बात करें तो जाति, मत-मज़हब, क्षेत्र, भाषा से ऊपर उठकर समाज में समान रूप से जागरूकता के व्यापक कार्यक्रम के साथ जुड़ने की ज़रूरत है.''

    उत्तर प्रदेश लॉ कमिशन ने उत्तर प्रदेश जनसंख्या (नियंत्रण, स्थिरीकरण और कल्याण) बिल 2021 का एक ड्राफ्ट सौंपा है.

  12. भीमा कोरेगाँव केस में वरवर राव को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

    वामपंथी कवि और लेखक वरवर राव

    इमेज स्रोत, FACEBOOK/BHASKER KOORAPATI

    इमेज कैप्शन, वामपंथी कवि और लेखक वरवर राव

    वामपंथी कवि और लेखक वरवर राव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है.

    भीमा कोरेगांव मामले के अभियुक्तों में से एक वरवर राव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 19 जुलाई को सुनवाई करेगा.

    याचिका में बॉम्बे हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसमें उनकी स्थायी मेडिकल ज़मानत की अपील को ख़ारिज कर दिया था.

    जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को वरवर राव की अंतरिम सुरक्षा भी बढ़ा दी है. कोर्ट ने वरवर राव की अंतरिम ज़मानत अगले आदेश तक बढ़ा दी है.

    83 साल के वरवर राव मेडिकल आधार पर ज़मानत पर हैं और उन्हें आज आत्मसमर्पण करना था.

    2018 में भीमा कोरेगांव में दलित बहुल सेना की जीत की 200वीं वर्षगांठ के मौक़े पर हिंसा की घटना हुई थी. वर्षगांठ के कार्यक्रमों का आयोजन करने वाले संगठन एल्गार परिषद के कई सदस्यों और जाने-माने दलित अधिकार और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को अलग-अलग समय पर देश के अलग-अलग इलाक़ों से गिरफ़्तार किया गया. इन्हीं में से एक वरवर राव हैं.

    उन पर 'प्रधानमंत्री की हत्या की साज़िश' और 'देश की एकता और अखंडता को तोड़ने की कोशिश करने' जैसे गंभीर आरोप लगाए गए.

  13. श्रीलंका के पूर्व वित्त मंत्री छोड़ रहे थे देश, लोगों ने एयरपोर्ट पर रोका

    श्रीलंका के पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, श्रीलंका के पूर्व वित्त मंत्री और राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के छोटे भाई बासिल राजपक्षे

    श्रीलंका के पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे ने मंगलवार को देश छोड़ने की कोशिश की लेकिन एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उन्हें नहीं जाने दिया. बासिल राजपक्षे, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के छोटे भाई हैं.

    कोलंबो एयरपोर्ट पर जब लोगों ने उन्हें श्रीलंका छोड़कर जाने की कोशिश करते हुए देखा तो विरोध करना शुरू कर दिया.

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यात्रियों को बासिल राजपक्षे की मौजूदगी का विरोध करते हुए देखा जा सकते हैं. वीडियो में लोग मांग कर रहे हैं कि उन्हें देश नहीं छोड़ने दिया जाए.

    श्रीलंकाई इमिग्रेशन अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने राष्ट्रपति के भाई बासिल राजपक्षे को देश से बाहर जाने से रोक दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ईंधन, भोजन और दूसरी ज़रूरी चीज़ों की कमी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शनों के चलते बासिल राजपक्षे ने अप्रैल के शुरू में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था. उन्होंने जून में संसद में अपनी सीट भी छोड़ दी थी.

    कौन हैं बासिल राजपक्षे

    बासिल राजपक्षे, महिंदा और गोटाबाया के छोटे भाई हैं. वे अपने भाई और हाल तक प्रधानमंत्री रहे महिंदा राजपक्षे की सरकार में वित्त मंत्री थे.

    वे दो महीने पहले श्रीलंका के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर भारत भी आए थे.

    बासिल ने 1977 के आम चुनाव से ही चुनाव में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था. लेकिन शुरुआती चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

    बासिल राजपक्षे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    साल 2005 में महिंदा राजपक्षे के चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें श्रीलंका की संसद के लिए मनोनीत किया गया. 2010 के संसदीय चुनावों में वे सांसद चुने गए.

    पिछले साल एक बार फिर उन्हें संसद का मनोनीत सदस्य नियुक्त किया गया. इसके तुरंत बाद उन्हें देश का वित्त मंत्री बना दिया गया. लेकिन बढ़ते विदेशी कर्ज और कोविड की मार से श्रीलंका की अर्थव्यवस्था बिगड़नी शुरू हो चुकी है.

    बासिल राजपक्षे के पास अमेरिका की भी नागरिकता है इसलिए संविधान में बदलाव करके उनके संसद सदस्य और वित्त मंत्री बनने में आने वाली कानूनी अड़चनों को हटा दिया गया.

    बिगड़ते हालात के बीच बासिल संसद से दूर रहने लगे. उन पर भ्रष्टाचार के भी कई आरोप लगे हैं.

    अप्रैल 2015 में उन्हें भ्रष्टाचार के केस में गिरफ़्तार किया गया था. वे अपने भाई के दूसरे कार्यकाल में आर्थिक विकास मंत्री रह चुके हैं. उन पर दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर राज्य की संपत्ति को हड़पने के आरोप लगे थे.

  14. यमन में भारत ने ऐसा क्या किया कि हो रही तारीफ़

    यमन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से दुनिया के कई देश खाद्य संकट में फँस गए हैं. सालों से आंतरिक और बाहरी युद्ध में फंसे देशों के लिए और मुश्किल स्थिति हो गई है. यमन उन्हीं देशों में से एक है.

    लेकिन इस मुश्किल वक़्त में भारत ने यमन में पिछले तीन महीने में 2,50,000 गेहूँ निर्यात किया है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारतीय विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रकाश गुप्ता ने सोमवार को यमन पर ब्रीफिंग के दौरान कहा था कि ज़रूरतमंद देशों को भारत खाद्य और आर्थिक मदद कर रहा है.

    संयुक्त राष्ट्र में आपातकालीन राहत की समन्वयक और मानवीय मदद की असिस्टेंट महासचिव जॉयस एमसुया ने भारत की तारीफ़ की है. उन्होंने कहा कि यमन में भारत ने खाद्य सुरक्षा को लेकर अहम योगदान दिया है. प्रकाश गुप्ता ने जॉयस को शुक्रिया कहा है कि उन्होंने भारत के योगदान को रेखांकित किया.

    जॉयस ने कहा कि यमन की खाद्य सुरक्षा 90 फ़ीसदी आयात से जुड़ी है और यूक्रेन युद्ध के कारण सप्लाई चेन बुरी तरह से प्रभावित हुई है. मार्च 2015 में सऊदी अरब की अगुवाई में बने आठ देशों के गठबंधन ने हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ हवाई हमले शुरू कर दिए थे. इस गठबंधन को अमरीका, ब्रिटेन और फ्रांस ने भी मदद मुहैया कराई. लेकिन इससे यमन में गृह युद्ध गहराया और आज तक किसी को जीत नहीं मिली.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. भारी बारिश के चलते कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

    बारिश

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर, पालघर, नासिक, पुणे और रत्नागिरी के लिए 14 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया है साथ ही भारी बारिश की भविष्यवाणी भी की है.

    वहीं विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    महाराष्ट्र के साथ साथ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश का तटीय इलाक़ा, तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.

    महाराष्ट्र के एसडीएमडी के अनुसार, एक जून से अब तक कुल 76 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा राज्य में बारिश के चलते 838 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं.

    बारिश के कारण कुंडलिका समेत राज्य की कई नदियां चेतावनी के स्तर पर पहुंच गई हैं.

    गुजरात में भी पूर्णा नदी खतरे के निशान से ऊपर चल रही है जिसके चलते नवसारी शहर में 1700 लोगों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नवसारी के जिलाधिकारी अमित प्रकाश यादव ने लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  16. 'ईरान वाली 'ग़लती' रूस के साथ नहीं करेगा भारत'

    पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत पर पश्चिमी देशों का दबाव रूस के मामले में बिल्कुल काम नहीं कर रहा है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, मई महीने में भारत ने रूस से प्रति दिन819,000 बैरल तेल आयात किया, अप्रैल में 277,000 बैरल जबकि एक साल पहले महज़ 33,000 बैरल प्रति दिन था.

    भारत में तेल आपूर्ति करने के मामले में रूस ने सऊदी अरब को पीछे छोड़ दिया है. पहले सऊदी अरब भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश था. इराक़ अब भी भारत में तेल आपूर्ति करने के मामले में नंबर वन पर है. 24 फ़रवरी को रूस ने यूक्रेन में सैन्य अभियान की शुरुआत की थी और तब से भारत का रूस से तेल आयात लगातार बढ़ता गया. भारत को रूस तेल आयात पर भारी छूट दे रहा है.

    यूरोप के देश और अमेरिका ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं. भारत का कहना है कि वह रूस से तेल आयात बंद नहीं करेगा. भारत सरकार के एक अधिकारी ने रॉयटर्स से कहा है कि अगर भारत ने रूस से तेल ख़रीदना बंद कर दिया तो पूरी दुनिया तेल के एक ही बाज़ार की तरफ़ भागेगी और तेल की क़ीमतें और बढ़ेंगी.

    पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत सरकार और यहाँ की रिफाइनरी कंपनियों का कहना है कि रूस से तेल ख़रीदना पूरी तरह से व्यावसायिक है. रूस पर प्रतिबंधों के कारण वहाँ के तेल आयात में कमी आई थी लेकिन चीन के बाद भारत ने इसकी भरपाई कर दी है. भारत और चीन के कारण पश्चिम रूस को जिस तरह से अलग-थलग करना चाह रहा था, वह संभव नहीं हो पाया है.

    रॉयटर्स के अनुसार, भारत सरकार के अधिकारियों ने कहा कि भारत अतीत की ग़लतियाँ दोहराना नहीं चाहता है. भारत ने ईरान पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण तेल ख़रीदना बंद कर दिया था. लेकिन चीन ईरान से तेल ख़रीदता रहा और उसे इसका फ़ायदा मिलता रहा.

    एनर्जी कंसल्टेंसी क़मर एनर्जी के चीफ़ एग्जेक्युटिव रोबिन मिल्स ने रॉयटर्स से कहा है, ''भारत का मानना है कि जब चीन रूस और ईरान से तेल ख़रीद सकता है तो भारत क्यों नहीं. भारत नहीं चाहता है कि ईरान वाली ग़लती रूस के साथ करे क्योंकि चीन ने प्रतिबंधों के बावजूद ईरान से तेल ख़रीदना बंद नहीं किया था.''

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका से अच्छे रिश्ते चाहते हैं लेकिन सरकार का कहना है कि घरेलू ज़रूरतें प्राथमिकता में हैं और ऊर्जा सहयोग के मामले में रूस अच्छा दोस्त है. इस शिफ़्टिंग के पीछे आर्थिक ज़रूरतें भी हैं. भारत की रिफ़ाइनरी कंपनियां रूस से छूट पर तेल ख़रीद रही हैं. अगर तेल की क़ीमत बढ़ती रही तो भारत में बढ़ती महंगाई को और हवा मिलेगी.

    रूस

    इमेज स्रोत, Getty Images

  17. राजनाथ सिंह ने पुतिन का ज़िक्र कर कहा- भारत ऐसा नहीं करना चाहता

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डिफेंस' पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया पर राज नहीं करना चाहता.

    उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक बात को याद करते हुए कहा, "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में वहां (रूस) के राष्ट्रपति का कुछ कहना मैं महत्वपूर्ण मानता हूं. उन्होंने कहा था कि जो कोई इस क्षेत्र में लीडर बनेगा वो दुनिया पर राज करेगा."

    इसके साथ ही उन्होंने कहा, "जिस तरह से ये क्षेत्र बढ़ रहा है, संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन ऐसे समय पर भारत दुनिया का शासक नहीं बनना चाहता. भारत ने सदैव वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश दिया है. सारी दुनिया एक परिवार है. यह संदेश भारत ने दिया है. हम इसमें यकीन रखते हैं और पूरी दुनिया को भारत अपना परिवार मानता है और दुनिया पर राज करने की हमारी कभी भी मंशा नहीं रही है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस प्रदर्शनी और सेमिनार के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित 75 तकनीक और सैन्य उपकरणों को लॉन्च किया गया. ये सब सेना को सौंपे गए हैं.

  18. उदयपुर में हत्या के संदिग्धों को बचाने के लिए बीजेपी ने थाने में फ़ोन किया था- गहलोत

    यशवंत सिन्हा के साथ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत

    इमेज स्रोत, Twitter.com/ashokgehlot51

    इमेज कैप्शन, यशवंत सिन्हा के साथ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कन्हैयालाल की हत्या मामले में अभियुक्तों के साथ बीजेपी का संबंध होने का आरोप लगाया है.

    अशोक गहलोत ने ये आरोप सोमवार को राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में लगाए.

    वहाँ अशोक गहलोत ने कहा, "वैसे तो आपने और सोशल मीडिया ने बहुत कुछ कह दिया है कि किस प्रकार से जो मुख्य अभियुक्त हैं, उनके बीजेपी के साथ किस लेवल के संबंध रहे हैं. सबको मालूम है. अभी हाल ही में वे जिस मकान में किराए पर रहते थे, वहां का मकान मालिक भी मुस्लिम था. उसने पुलिस को शिकायत की कि मुझे धमकाते हैं, तंग करते हैं और किराया नहीं दे रहे हैं. पुलिस की कार्रवाई से पहले ही थाने में बीजेपी नेताओं के फ़ोन चले गए कि ये हमारा कार्यकर्ता है और इसे तंग मत करो."

    "जिस व्यक्ति ने इतना बड़ा जघन्य अपराध किया वो किसकी गोद में बैठा हुआ था. किसके साथ उसके संबंध थे ये जगजाहिर हो गया है इसका जवाब उन लोगों को देना चाहिए. "

    राजस्थान के उदयपुर में 28 जून को दो लोगों ने एक दर्ज़ी कन्हैयालाल की दुकान में धारदार हथियार से हत्या कर दी और इसका वीडियो रिकॉर्ड किया था.

    हत्या में शामिल दोनों संदिग्ध मोहम्मद रियाज़ और गौस मोहम्मद पुलिस ने उसी दिन गिरफ़्तार कर लिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. द्रौपदी मुर्मू पर ममता बनर्जी ने की ये टिप्पणी, अब यशवंत सिन्हा का क्या होगा?