श्रीलंका के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्द्धना होंगे अस्थायी राष्ट्रपति

स्पीकर ने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को अब अपना पद छोड़ देना चाहिए. श्रीलंका के संविधान के मुताबिक वो अब अस्थायी राष्ट्रपति का पद कुछ दिनों तक संभालेंगे.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and चंदन शर्मा

  1. शिंज़ो आबे की हत्या पर क्वाड नेताओं ने जताया शोक, कहा बदलाव लाने वाले नेता थे

    शिंज़ो आबे

    इमेज स्रोत, Reuters

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे की हत्या पर चार देशों के अंतरराष्ट्रीय संगठन 'क्वाड' के नेताओं ने जारी एक संयुक्त बयान में गहरा दुख जताया है.

    अमेरिकी राष्ट्रपति भवन 'व्हाइट हाउस' की ओर से जारी इस संयुक्त बयान में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वे शिंज़ो आबे की हत्या से सदमे में हैं.

    इस बयान के अनुसार, ''हम, ऑस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका के नेता, पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे की दुखद हत्या से स्तब्ध हैं. प्रधानमंत्री आबे जापान के लिए और हमारे हर देश के साथ जापान के संबंधों के लिहाज़ से बदलाव लाने वाले एक नेता थे.''

    इसमें आगे कहा गया है, ''उन्होंने क्वाड की साझेदारी को स्थापित करने में भी एक रचनात्मक भूमिका निभाई और आज़ाद और खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए एक साझा नज़रिए को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किया.''

    नेताओं ने कहा है, ''दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं जापान के लोगों और प्रधानमंत्री किशिदा के साथ हैं. हम प्रधानमंत्री आबे की यादों का सम्मान, इस क्षेत्र को शांतिपूर्ण और समृद्ध बनाने की दिशा में अपने काम को दोगुना करके करेंगे.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन के दबदबे को संतुलित करने के लिए दुनिया के चार देशों अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया का एक संगठन है.

    शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे की देश के पश्चिमी हिस्से नारा की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

    उसके बाद अस्पताल में उनका निधन हो गया. वो जापान के उच्च सदन के लिए होने वाले चुनावों के लिए प्रचार कर रहे थे. ऐसी ख़बरें थीं कि गोली लगने के बाद आबे को कार्डियक अरेस्ट भी हुआ था.

  2. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.

    हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.

    08 जुलाई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.