ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने दिया इस्तीफा,स्वास्थ्य मंत्री ने भी साथ छोड़ा
ऋषि सुनक ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा, '' लोगों की ये उम्मीद बिल्कुल ठीक है कि सरकार ठीक तरीके से अपनी क्षमता के साथ और गंभीरता से चले.''
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and अभिनव गोयल
ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने दिया इस्तीफा,स्वास्थ्य मंत्री ने भी साथ छोड़ा
इमेज स्रोत, Getty Images
ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद ने इस्तीफा दे दिया है.
ऋषि सुनक ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा, '' लोगों की ये उम्मीद बिल्कुल ठीक है कि सरकार ठीक तरीके से अपनी क्षमता के साथ और गंभीरता से चले. मुझे लगता है इन मानकों लिए लड़ना चाहिए. इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है.
सुनक ने कहा, '' हमारा देश बहुत बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है. ''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सुनक के अलावा बोरिस जॉनसन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद ने भी इस्तीफा दे दिया है. जावेद ने कहा, '' उन्हें नहीं लगता कि बोरिस जॉनसन में राष्ट्रीय हित में सरकार चलाने की क्षमता रह गई है. अब वह इस सरकार में काम नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि कई सांसदों और जनता ने देश हित में सरकार चलाने की जॉनसन की क्षमता में भरोसा खो दिया है.''
महिला हॉकी विश्व कप: चीन के साथ भारत का मैच 1-1 से ड्रॉ
इमेज स्रोत, @TheHockeyIndia
महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने चीन के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला ड्रॉ खेला है.
चीन की तरफ से पहला गोल जेनग जीआली ने किया, वहीं भारत की तरफ से वंदना कटारिया के गोल से भारत ने वापसी की.
आखिर में भारत और चीन के मैच का स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले इंग्लैंड के साथ भारत का मैच भी ड्रॉ रहा था.
टूर्नामेंट का तीसरा मैच में भारत की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 जुलाई को खेलेगी.
त्रिपुरा: कब्रिस्तान की जमीन पर रातों रात शिव मंदिर बनाने का हिंदू युवा वाहिनी पर आरोप
....में
Author, पिनाकी दास
पदनाम, अगरतला से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, BBC/PINAKI DAS
अगरतला के नंदननगर में मुस्लिम समुदाय ने कब्रिस्तान पर कथित तौर पर कब्जा करने के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन में मुस्लिम समुदाय से बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया. उन्होंने जीबी अस्पताल और खैरपुर को जोड़ने वाले बाईपास सड़क को जाम कर दिया.
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हिंदू युवा वाहिनी नाम के संगठन ने सोमवार की रात को कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध रूप से शिव मंदिर बना दिया.
प्रदर्शन कर रहे नूर इस्लाम का कहना है कि लंबे समय से उस इलाके में कब्रिस्तान है. दशकों से हिंदू और मुसलमान शांति से यहां रह रहे हैं लेकिन कुछ लोग एक दूसरे के बीच के सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.
इमेज स्रोत, BBC/PINAKI DAS
नूर इस्लाम के मुताबिक साल 2019 में मुस्लिम समुदाय ने एसडीएम और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रतनलाल नाथ को कब्रिस्तान की भूमि का डिमार्केशन करने के लिए कहा था ताकि भविष्य में कोई विवाद न हो लेकिन इस बारे में प्रशासन की तरफ से मदद नहीं मिली.
उन्होंने वे पत्र भी दिखाए जो समय समय पर राज्य प्रशासन और मंत्री को लिखे गए थे.
इमेज स्रोत, BBC/PINAKI DAS
एक अन्य प्रदर्शनकारी मोहम्मद अली ने कहा कि सोमवार को अचानक कुछ लोगों आए और उन्होंने खुदाई के साथ क्षेत्र को साफ किया और रात भर इलाके में एक शिव मंदिर की स्थापना कर दी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए हैं.
धरना स्थल का दौरा करने वाले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर कर ने पुलिस और जिला प्रशासन से सड़क जाम को तुरंत हटाने और बातचीत के जरिए मामले का समाधान करने की मांग की.
इस बीच सब डिविजनल मजिस्ट्रेट असीम साहा ने नंदननगर में ठंडा कालीबाड़ी इलाके के पास अगले आदेश तक धारा 144 लगा दी है. आदेश के मुताबिक विवादित क्षेत्र के 200 मीटर के अंदर पांच या अधिक व्यक्तियों के जमा होने पर प्रतिबंध लगा दिया है.
साथ ही विवादित क्षेत्र के पास ईंट या पत्थर जमा नहीं किए जा सकते हैं.
इमेज स्रोत, BBC/PINAKI DAS
पिछले साढ़े चार सालों में अगरतला के आसपास इस तरह के यह तीसरी घटना है.
पहली घटना दक्षिण जॉयनगर की सीमा पर हुई थी जहां कथित तौर पर मौजूदा कब्रिस्तान के एक हिस्से पर कब्जा कर शिव मंदिर की स्थापना कर दी गई थी.
दूसरी घटना दक्षिण रामनगर में हुई जहां कथित तौर पर अल्पसंख्यक लोगों ने कब्रिस्तान में शवों को दफनाने से इनकार कर दिया. पुलिस ने दोनों घटनाओं में यथास्थिति बनाए रखी और अवैध कब्जा करने वालों को हटा दिया.
यूक्रेन युद्ध दुनिया के खाद्य संकट की वजह?-दुनिया जहान
इमेज स्रोत, Getty Images
मई 2022. दुनिया भर की नज़र स्विट्ज़रलैंड के दावोस पर टिकी थीं. वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम में आला कारोबारी और नेता जुटे थे.
वहां दुनिया के सामने मौजूद सबसे बड़े संकट का समाधान तलाशने पर चर्चा होनी थी.
इसके तीन महीने पहले जब दुनिया भर के खाद्य बाज़ार बढ़ती कीमतों समेत कई झटके झेल रहे थे तभी रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया. यूक्रेन से दूसरे देशों को कई टन अनाज भेजा जाना था लेकिन युद्ध की वजह से अहम रास्ते बंद हो गए और सप्लाई नहीं हो सकी.
संयुक्त राष्ट्र के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के प्रमुख डेविड बीज़ली भी दावोस में थे. उन्होंने आगाह किया कि मुश्किल से उबरने का वक़्त तेज़ी से ख़त्म हो रहा है. दुनिया बड़े खाद्य संकट का सामना कर रही है और आगे स्थिति कहीं ज़्यादा ख़राब हो सकती है.
इसके बाद सवाल उठा कि क्या यूक्रेन-रूस युद्ध ही दुनिया के खाद्य संकट की वजह है ? इसका जवाब तलाशने के लिएबीबीसीने चार एक्सपर्ट से बात की.
ईरानी युद्धपोत लाल सागर में गश्त लगा रहे हैं- इसराइल के रक्षा मंत्री
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, इसराइल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज (फाइल फोटो)
इसराइल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने मंगलवार को कहा कि हाल के महीनों में ईरानी युद्धपोत लाल सागर में गश्त लगा रहे हैं. उन्होंने युद्धपोतों की मौजूदगी को क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा बताया है.
एथेंस में गोलमेज कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "आज हम पुष्टि कर सकते हैं कि दक्षिणी क्षेत्र में अपने युद्धपोतों की गश्त से ईरान लाल सागर में अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है."
उनके कार्यालय ने सैटेलाइट से ली हुई चार तस्वीरों को जारी किया है जिसमें ईरानी युद्धपोत लाल सागर में गश्त कर रहे हैं.
बेनी गैंट्ज ने अपनी ट्विटर हैंडल से भी इन तस्वीरों को पोस्ट किया है और लिखा है कि ये ऐसी स्थिति है जिसे पिछले दशक में नहीं देखा गया है. ये विश्व व्यापार, ऊर्जा और अर्थव्यवस्था के लिए सीधा खतरा है.
लाल सागर में बढ़ते ईरान के कदमों से इसराइल के साथ साथ अरब के कुछ देश भी चिंतित हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
यूपी: देवी-देवताओं की तस्वीरों वाले अख़बार में नॉन वेज बेचने के आरोप में होटल मालिक गिरफ़्तार
इमेज स्रोत, Anwar Kamal
पश्चिम उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले में तालिब हुसैन नाम के एक व्यक्ति को हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर वाले अख़बार में लपेटकर नॉन वेज बेचने और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है.
दरअसल ट्विटर पर @chandan28791 नाम के ट्विटर हैंडल से संभल पुलिस को ट्वीट किया गया था.
चंदन आर्य नाम के इस यूजर ने लिखा था, "नगर में महक रेस्टोरेंट मंजर मेडिकल के बराबर में भगवान के फोटो वाले लगभग 100 अख़बार के टुकड़े मिले मुर्गा पैक कर रहा है. प्रशासन इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे."
चंदन आर्य के इस ट्वीट के जवाब में संभल पुलिस ने ट्विटर पर ही जवाब दिया था कि "प्रकरण के संबंध में थाना संभल पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है, अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है."
मां काली पर सांसद महुआ मोइत्रा के बयान से हंगामा, तृणमूल कांग्रेस ने किया किनारा
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, महुआ मोइत्रा
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में उनसे डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर को लेकर सवाल किया गया था.
उनसे पूछा गया था कि फिल्म डायरेक्टर ने मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया है, बहुत सारे लोग कह रहे हैं कि इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है. क्या आप इसे असैंवधानिक देखती हैं?
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
सवाल के जवाब में महुआ मोइत्रा ने कहा, "साफ तौर पर कहूं तो मेरे लिए मां काली, आप अपने भगवान को कैसे देखते हैं. भगवान को लेकर कुछ लोगों का विचार है कि जैसा आप भूटान में जाते हैं, सिक्किम जाते हैं और वहां पर वे लोग सुबह में पूजा करते हैं तो वे अपने भगवान को शराब देते हैं लेकिन आप उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में जाकर कहें कि आप शराब दे रहे हैं तो लोग कहेंगे कि ये ईशनिंदा है."
"काली के कई रूप हैं. मेरे लिए मां काली मांस खाने वाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी हैं. अगर आप तारापीठ जाएंगे और उसके आसपास देखेंगे तो आपको साधु स्मोकिंग करते हुए मिल जाएंगे. ये काली का रूप है जिसकी लोग पूजा करते हैं. मुझे लगता है कि हिंदू धर्म में रहते हुए, काली मां की पूजा करने वाली, मुझे आजादी है कि अपनी काली को उस स्वरूप में देखने की. ये मेरी आजादी है और मुझे नहीं लगता है कि इस तरह से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
महुआ मोइत्रा के इस बयान से उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने किनारा कर लिया है.
पार्टी ने ट्वीट कर कहा है वो उनके बयान का समर्थन नहीं करती है. ये उनके अपने निजी विचार हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
महुआ मोइत्रा ने एक दूसरा ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, "आप सभी संघियों के लिए- झूठ बोलना आपको बेहतर हिंदू नहीं बना देगा. मैंने कभी किसी फिल्म या पोस्टर का समर्थन नहीं किया या धूम्रपान शब्द का उल्लेख नहीं किया. मेरा सुझाव है कि आप तारापीठ में मेरी मां काली के पास जाएं, यह देखने के लिए कि भोग के रूप में उन्हें क्या खाना-पीना दिया जाता है. जय मां तारा"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
आज का कार्टून: फिर काहे की सर्विस?
होटल, रेस्तरां के सर्विस टैक्स लेने की पाबन्दी पर आज का कार्टून.
5 जुलाई 2022 का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’, सुनिए मोहम्मद शाहिद और अंजुम शर्मा से
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
ट्विटर ने कर्नाटक हाई कोर्ट में केंद्र को दी चुनौती, सरकार से टकराव बढ़ने के आसार
इमेज स्रोत, SOPA IMAGES/GETTY IMAGES
ट्विटर ने भारत सरकार के उन आदेशों को कर्नाटक हाई कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से पोस्ट्स को हटाने की बात है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ये रिपोर्ट दी है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर ने सरकारी अधिकारियों पर अपनी शक्ति के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया है.
सरकारी आदेश की न्यायिक समीक्षा की ट्विटर की कोशिश के बाद सरकार से उसके टकराव की आशंका जताई जा रही है.
पिछले कुछ वर्षों में भारतीय अधिकारियों ने ट्विटर से कई ऐसे अकाउंट्स और पोस्ट पर कार्रवाई करने को कहा है, जो उनके मुताबिक़ ग़लत और भ्रामक सूचनाएँ फैलाने वाले हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान
दूसरी तरफ भारत सरकार में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नसीहत दी है.
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "कोई भी कंपनी हो किसी भी क्षेत्र में हो, उसे भारत के क़ानून मानने ही चाहिए."
इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ज़िम्मेदार बनाने और रेगुलेट करने की बात कही है.
उन्होंने कहा, "दुनिया भर में देश और समाज इस दिशा में बढ़ रहा है कि सोशल मीडिया को कैसे ज़िम्मेदार बनाएँ. पहला है सेल्फ रेगुलेशन कि किस तरह से खुद ही ऐसे कंटेंट को हटा लेना जिससे समाज में ग़लत प्रभाव जाता है. उसके बाद इंडस्ट्री रेगुलेशन और फिर सरकारी रेगुलेशन."
सोशल मीडिया पर लगाम लगाने के लिए हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के जज ने भी सरकार को क़ानून बनाने की सलाह दी थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कई साल से टकराव की स्थिति
हालांकि पिछले दो साल से ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच कई बार टकराव की स्थिति सामने आई है.
फ़रवरी 2021 में ट्विटर ने कहा था कि केंद्र सरकार ने उन्हें आईटी एक्ट के सेक्शन-69ए के तहत कई ट्विटर अकाउंट्स को निलंबित करने का अनुरोध किया था.
इसके बाद ट्विटर ने कुछ अकाउंट ब्लॉक किए थे और कुछ पर पाबंदियाँ लगाई थीं, लेकिन बाद में कहा था कि "केंद्र सरकार ने जिस आधार पर ट्विटर अकाउंट्स बंद करने को कहा, वो भारतीय क़ानूनों के अनुरूप नहीं हैं."
24 मई, 2021 को दिल्ली पुलिस की एक टीम 'टूलकिट मैनिपुलेशन मीडिया' मामले की जाँच के सिलसिले में ट्विटर इंडिया के कई दफ़्तरों में पहुँची थी. इसी दिन दिल्ली पुलिस ने इन मामलों को लेकर ट्विटर इंडिया को एक नोटिस भेजा था.
इमेज स्रोत, Getty Images
पिछले साल फरवरी में ही केंद्र सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी (दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम 2021 के दिशानिर्देश जारी किए थे, जो 25 मई से लागू हो गए.
नए नियमों के मुताबिक़ 50 लाख से अधिक उपभोक्ता वाले सोशल मीडिया को ये सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी चैट या संदेश की उत्पत्ति की पहचान हो सके.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
#INDvENG : वो सात वज़ह जिसके कारण इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया
इमेज स्रोत, ANI
इंग्लैंड ने भारत को एजबैस्टन टेस्ट में सात विकेटों से हरा दिया.
सिरीज़ में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही थी, लेकिन इस हार ने सिरीज़ को बराबरी पर ख़त्म किया.
इंग्लैंड के लिए जीत के हीरो रहे जॉनी बेयरस्टो जिन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाया.
इस टेस्ट मैच में तीसरे दिन तक भारतीय टीम टॉप पर थी, लेकिन चौथे दिन टीम इंडिया ने कुछ ऐसी ग़लतियां की जिसकी वजह से उन्हें हार मिली.
नज़र डालते हैं सात ऐसे मुख्य कारणों की जिनकी वजह से बुमराह की टीम को हार मिली.
केरल की वाममोर्चा सरकार के मंत्री ने संविधान पर ऐसा क्या कहा, जिस पर छिड़ गया विवाद
....में
Author, इमरान क़ुरैशी
पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
केरल में पिनराई विजयन की सरकार के एक मंत्री साजी चेरियन के संविधान पर दिए एक बयान को लेकर विवाद छिड़ गया है.
उन्होंने कहा है कि भारत का संविधान कुछ इस तरह से लिखा गया है कि ये 'ख़ूबसूरत' दिखे जबकि इसका 'शोषण वाला हिस्सा साफ़ तौर से ज़ाहिर होता' है.
केरल की लेफ़्ट फ्रंट सरकार में साजी चेरियन मत्स्यपालन और संस्कृति विभाग के मंत्री हैं.
रविवार को पातनामथिट्टा में एक मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा, "हमने ब्रितानी व्यवस्था की हूबहू नकल करके संविधान लिखा. ये शोषण के ख़िलाफ़ हमें किसी तरह का कोई संरक्षण नहीं देता."
उनका ये भाषण मंगलवार सुबह स्थानीय टेलीविज़न चैनलों पर प्रसारित हुआ और जिसके बाद विवाद की शुरुआत हुई.
कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की जबकि गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने साजी चेरियन के भाषण का ब्योरा मांगा.
केरल में इस समय विधानसभा का सत्र चल रहा है."
केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि केरल में मंत्री साजी चेरियन ने भारतीय संविधान का अपमान किया है. ये राष्ट्र विरोधी बयान है. उन्होंने कहा कि साजी चेरियन संविधान के बारे में कुछ नहीं जानते.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
विपक्ष ने मंगलवार को सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया जबकि आज उनके मंत्रालयों के लिए अनुदान मांग पर बहस होनी थी. साजी चेरियन ने बाद में विधानसभा में कहा कि वे संविधान का सम्मान करते हैं.
उन्होंने कहा, "मेरे भाषण को ग़लत तरीक़े से लिया गया या ऐसा संदेश गया जो मेरा मक़सद नहीं था. मुझे इसका बड़ा अफ़सोस है और इसके लिए मैं माफ़ी मांगता हूं." शुरू में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पातनामथिट्टा इकाई के सोशल मीडिया पेज पर साजी चेरियन का ये भाषण शेयर किया गया था लेकिन विवाद पैदा होने की सूरत में पार्टी ने इस अपने सोशल मीडिया हैंडल से हटाने का फ़ैसला किया.
अपने भाषण में साजी चेरियन ने कहा था, "हम सभी ये कहते हैं कि हमारे यहां ख़ूबसूरती से लिखा गया संविधान है. मैं ये कहूंगा कि इसे कुछ इस तरह से लिखा गया है कि भारत में ज़्यादातर लोगों को खूबसूरती से लूटा और उनका शोषण किया जा सके."
उन्होंने कहा, "कुछ अच्छी बातें इसमें कहीं-कहीं लिखी हुई हैं. धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र का भी जिक्र एक साथ हुआ है. हालांकि संविधान का साफ़ तौर से आम लोगों के शोषण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. भारत एक ऐसा देश है जहां श्रमिकों का प्रदर्शन स्वीकार नहीं किया जाता है. संविधान शोषण की अनदेखी करता है. मजदूरी मांगने पर एक मजदूर के ख़िलाफ़ हिंसा की जा सकती है. यही वजह है कि अंबानी, अडाणी और उनके जैसे करोड़पति यहां पनपते हैं. ये पैसा आता कहां से है?"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
साजी चेरियन ने कहा, "संविधान मजदूरों का संरक्षण नहीं करता है. जब वे निर्धारित आठ घंटे के बजाय एक दिन में 12, 14 और 20 घंटे काम करते हैं, जब वे हड़ताल पर जाते हैं तो क्या जनता कर्मचारी संघों का समर्थन करती है? जबकि उन्हें देश की किसी भी समस्या के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है. अगर कोई मजदूर मजदूरी मिलने में देरी की बात कोर्ट में उठाता है तो अदालत सबसे पहले उसके हड़ताल पर सवाल पूछती है."
बाद में साजी चेरियन ने एक बयान में कहा, "संविधान के नीति निर्देशक तत्व कहते हैं कि सभी के लिए आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक न्याय सुनिश्चित होनी चाहिए. लेकिन संविधान में नीति निर्देशक तत्वों को लागू करने के लिए कोई क़ानूनी उपाय नहीं बताया गया है. अगर शोषित लोगों को इंसाफ़ दिलाना है तो नीति निर्देशक तत्वों को मजबूत किया जाना चाहिए, नहीं तो देश में ग़ैरबराबरी के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए संविधान पूरी तरह से मजबूत नहीं होगा. मैं इसी भावना को अपने भाषण में कहना चाह रहा
होटल या रेस्तरां खाना खाने के बाद सर्विस चार्ज मांगे तो क्या करें?
इमेज स्रोत, Shelyna Long
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने सोमवार को होटलों, रेस्तरां और ढाबों आदि को खाने-पीने के बिल में सर्विस चार्जलगाने से प्रतिबंधितकर दिया है.
ये पहला मौका नहीं है जब सर्विस चार्ज को लेकर बहस शुरू हुई हो. इससे पहले साल 2017 में भी केंद्र सरकार ने कहा था कि सर्विस चार्ज या सेवा शुल्क देने के लिए किसी को बाध्य नहीं किया जा सकता.
इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आप किसी रेस्तरां में खाना खाने जाएं और रेस्तरां आपके बिल में खाने के साथ-साथ सेवा शुल्क का भी पैसा जोड़ दे तो आप सेवा शुल्क देने से मना कर सकते हैं.
लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने के पांच साल बाद भी देश भर में ज़्यादातर रेस्तरां सेवा शुल्क ले रहे हैं. यही नहीं, केंद्र सरकार की मिनी-रत्न कंपनियों में शुमार आईआरसीटीसी भी सर्विस चार्ज वसूल रही है.
ऐसे में नए दिशा निर्देश जारी होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपने खाने के बिल शेयर करके सवाल पूछ रहे हैं कि अब क्या बदल जाएगा. वहीं, होटल - रेस्तरां एसोसिएशन की ओर से इन दिशानिर्देशों को ग़ैर-ज़रूरी बताया जा रहा है.
केजरीवाल ने कहा- बीजेपी मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार करने की दे रही है धमकी
इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के सभी मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं को जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
दिल्ली विधानसभा में अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा- हम बीजेपी से नहीं डरते. दिल्ली के सीएम ने कहा- ये लोग धमकी दे रहे हैं कि अगस्त के अंत तक मनीष सिसोदिया को भी गिरफ़्तार करेंगे. मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के 18 लाख बच्चों का भविष्य बनाया है. आपके 19 राज्य के स्कूल एक तरफ़ और दिल्ली के स्कूल एक तरफ़.
केजरीवाल ने कहा- क्या मनीष सिसोदिया चोर दिखते हैं? आप के विधायकों आतिशी और अमानतुल्लाह को भी नोटिस भेजे गए हैं.
उन्होंने ये भी कहा कि सत्येंद्र जैन को जिस दिन गिरफ़्तार किया गया, वो देश के लिए एक काला दिन था. केजरीवाल ने कहा- मुझे लगता है देश के लिए एक काला दिन था, जब न केवल इस देश बल्कि पूरी दुनिया को मोहल्ला क्लिनिक की अवधारणा देने वाले सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया. उन्हें जेल में डाल दिया, लेकिन लोग अब भी उन पर विश्वास करते हैं, वे कहते हैं कि वे ईमानदार हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ़्तार किया है. वे अब भी जेल में ही हैं. केजरीवाल ने एमसीडी का चुनाव न कराने पर भी केंद्र की मोदी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि केंद्र एमसीडी चुनाव नहीं करा रही है. केजरीवाल ने कहा कि उन्हें एमसीडी चुनाव समय पर कराने के लिए कोर्ट में जाना होगा. ·
कर्नाटक में सरल वास्तु विशेषज्ञ चंद्रशेखर गुरु की चाकू मारकर हत्या, दो अभियुक्त गिरफ़्तार
....में
Author, इमरान क़ुरैशी
पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
कर्नाटक में सरल वास्तु विशेषज्ञ चंद्रशेखर अंगाड़ी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है.
ये घटना हुबली के एक मशहूर होटल में हुई. सीसीटीवी फुटेज में चंद्रशेखर अंगाड़ी को होटल के रिसेप्शन पर देखा जा सकता है. इसी होटल में वे रुके हुए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सीसीटीवी फुटेज़ में दिखता है कि होटल के रिसेप्शन एरिया में चंद्रशेखर गुरु दो युवकों से मिलने के लिए एक कुर्सी पर बैठते हैं. इनमें से एक युवक झुककर उनके पैर छूता है और तभी दूसरी युवक उनपर चाकू से हमला कर देता है.
बाद में दोनों युवक मिलकर चंद्रशेखर गुरु को चाकू मारते हैं. चंद्रशेखर गुरु अपने को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ज़मीन पर गिर जाते हैं.
एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) आलोक कुमारन ने बीबीसी को बताया कि हत्यारों की पहचान हो गई है. उन्होंने बताया- हम हत्या के मक़सद को जानने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसा लगता है कि ये व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला है.
पुलिस ने हत्या की जाँच के लिए एक टीम का गठन किया है. चंद्रशेखर गुरु को सरल वास्तु का गुरु माना जाता है. वे एक चैनल भी चलाते थे, जिसका नाम है सरल जीवन. साथ ही वे स्थानीय कन्नड़ टीवी चैनल्स पर भी नियमित रूप से कार्यक्रमों में दिखते थे.
मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने इस हत्या की निंदा की है.
दो घंटे बाद बेलगावी पुलिस ने रामदुर्ग से दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया. पहला अभियुक्त महंतेश को चंद्रशेखर गुरु का क़रीबी माना जाता था, जबकि दूसरे अभियुक्त मंजूनाथ ने भी उनके साथ काम किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़, बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों पिटी भारतीय टीम, सिरीज़ में ऐतिहासिक जीत हासिल करने से भी चूकी
इमेज स्रोत, Getty Images
इंग्लैंड ने बर्मिंघम टेस्ट में सात विकेट से जीत हासिल करके भारत के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ 2-2 से बराबर कर दी है.
इंग्लैंड को पाँचवाँ टेस्ट जीतने के लिए दूसरी पारी में 378 रनों का लक्ष्य मिला था, जो उसने तीन विकेट गँवाकर हासिल कर लिए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया. जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने शतक लगाए. बेयरस्टो ने पहली पारी में भी शतक लगाया था. भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड ने सिर्फ़ 284 रन.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पहली पारी के आधार पर भारत को 132 रनों की अहम बढ़त मिली थी. लेकिन दूसरी पारी में भारत ने निराशाजनक बल्लेबाज़ी की और टीम सिर्फ़ 245 रन ही बना पाई.
पिछले साल शुरू हुई इस सिरीज़ के चार मैचों में भारत 2-1 से आगे था. लेकिन पाँचवाँ टेस्ट अब हुआ और भारत ये मैच हारकर इंग्लैंड में इतिहास रचने से चूक गया.
ऑस्ट्रेलिया में एक लड़की की मौत के सिलसिले में धार्मिक ग्रुप के 12 लोग गिरफ़्तार, जानिए क्या है मामला
इमेज स्रोत, JAYDE STRUHS
ऑस्ट्रेलिया में आठ साल की एक लड़की की मौत के सिलसिले में एक धार्मिक समूह के 12 सदस्यों को गिरफ़्तार किया गया है.
आठ वर्षीय एलिज़ाबेथ स्ट्रॉट्स की सात जनवरी को ब्रिसबेन स्थित घर में मौत हो गई थी.
उस बच्ची को टाइप वन डायबिटीज़ थी और आरोप ये है कि क़रीब एक सप्ताह तक उसे इंसुलिन नहीं दी गई. इस साल के शुरू में लड़की के माता-पिता पर हत्या, प्रताड़ना और जीवन की ज़रूरतें उपलब्ध न कराने का आरोप लगा था.
अब पुलिस का कहना है कि इस मामले में वो 12 अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज करेगी. इन 12 लोगों की उम्र 19 से 64 साल के बीच है.
क्वींसलैंड पुलिस ने एक बयान में कहा है कि इस ग्रुप को एलिज़ाबेथ के गिरती स्वास्थ्य के बारे में जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं मांगी. पुलिस के मुताबिक़ लड़की के माता पिता जेसन और केरी एक छोटे धार्मिक ग्रुप के सदस्य हैं.
पुलिस ने ये भी आरोप लगाया है कि जब लड़की की हालत काफ़ी ख़राब हो गई थी, उस समय उसके माता-पिता और अन्य लोग प्रार्थना कर रहे थे.
लड़की की मौत के एक दिन बाद अधिकारियों को बुलाया गया. इस मामले की जाँच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने इस तरह का मामला पहले नहीं देखा था.
दुनिया में पहली बार, वो देश जो पुरुष और महिला क्रिकेटरों को अब एक जैसी मैच फ़ीस देगा
इमेज स्रोत, SANKA VIDANAGAMA/AFP via Getty Images
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक ऐतिहासिक फ़ैसला किया है. पुरुष और महिला क्रिकेटरों को अब मैच फ़ीस के रूप में बराबर रकम भुगतान की जाएगी.
ये फ़ैसला न्यूज़ीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ घरेलू स्तर पर होने वाले मैचों में भी लागू होगा.
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के एसोसिएशन के बीच पाँच साल के लिए ये समझौता हुआ है.
इस ऐतिहासिक फ़ैसले के बाद न्यूज़ीलैंड के लिए प्रोफ़ेशनल स्तर पर क्रिकेट खेलने वाले पुरुष और महिला क्रिकेटरों को अब खेल के सभी फॉर्मेट के लिए एक जैसी मैच फ़ीस दी जाएगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
यानी एकदिवसीय क्रिकेट के लिए महिला और पुरुष क्रिकेटरों को बराबर की रकम मैच फ़ीस के तौर पर मिलेगी और ऐसा ही टेस्ट क्रिकेट और टी-20 फॉर्मेट में भी होगा.
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ये भी फ़ैसला किया है कि महिला खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी.
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड के चीफ़ एग़्ज़िक्यूटिव डेविड व्हाइट ने कहा, "इस महत्वपूर्ण समझौते तक पहुँचने के लिए मैं खिलाड़ियों और प्रमुख संगठनों को बधाई देता हूँ और उनका शुक्रिया अदा करता हूँ."
बोर्ड ने अपने बयान में कहा है कि इस समझौते के बाद नेशनल क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को 142,346 न्यूज़ीलैंड डॉलर से अधिकतम 163,246 न्यूज़ीलैंड डॉलर तक का कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा जबकि घरेलू क्रिकेट के खिलाड़ियों को 18,146 न्यूज़ीलैंड डॉलर से अधिकतम 19,146 न्यूज़ीलैंड डॉलर तक का अनुबंध दिया जाएगा.
भारतीय नौसेना ने कहा, 'अग्निवीरों' के पहले बैच में 20 फ़ीसदी तक सीटें महिलाओं के लिए होंगी
इमेज स्रोत, Vipin Kumar/Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, भारतीय नौसेना के महिला अधिकारियों की फ़ाइल फ़ोटो
भारतीय नौसेना ने मंगलवार को बताया कि 'अग्निवीरों' के पहले बैच में 20 फ़ीसदी तक सीटों पर महिला उम्मीदवारों को लिया जाएगा.
समाचार एजेंसी एएनआई ने नौसेना के अधिकारियों के हवाले से बताया कि इन 'अग्निवीरों' को नौसेना के अलग-अलग शाखाओं में तैनात किया जाएगा.
नेवी के लिए अग्निपथ योजना के तहत भर्ती की प्रक्रिया एक जुलाई को शुरू हुई है.
नौसेना अधिकारियों के मुताबिक़ अभी तक 10,000 महिला उम्मीदवार आवेदन कर चुकी हैं.
इमेज स्रोत, PRAKASH SINGH/AFP via Getty Images
उन्होंने कहा, "नेवी में अग्निपथ योजना में लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा. युद्धपोतों पर 30 महिला अधिकारी ड्यूटी कर रही हैं."
नौसेना की वेबसाइट के अनुसार, अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाली महिला उम्मीदवारों को ऑर्डिनेंस, इलेक्ट्रिकल, कम्यूनिकेशन समेत कई विभाग में तैनात किया जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
चीन का भारी कर्ज़दार है श्रीलंका
वीडियो कैप्शन, चीन ने श्रीलंका समेत विकासशील देशों में हाल के वर्षों में भारी निवेश किया है.
श्रीलंका में खाने-पीने की ज़रूरी चीज़ों और ईंधन की भारी किल्लत है. श्रीलंका को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से फ़ौरन मदद की ज़रूरत है. लेकिन एक बड़ी समस्या है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष श्रीलंका को मदद दे, इसके लिए चीन को राज़ी करना होगा कि वो लिखकर दे कि उसने श्रीलंका को कितना लोन दे रखा है.
लेकिन अभी पता नहीं है कि चीन इसके लिए राज़ी होगा या नहीं, चीन ने विकासशील देशों में हाल के वर्षों में भारी निवेश किया है. उनका हाल भी श्रीलंका जैसा है जिन पर डिफॉल्टर होने का ख़तरा बढ़ता जा रहा है.