महिला हॉकी विश्वकप में भारत ने इंग्लैंड से 'ड्रॉ' खेलकर की शुरुआत

नीदरलैंड में खेले जा रहे महिलाओं के हॉकी विश्वकप के अपने पहले मैच में भारत और इंग्लैंड का मैच ड्रॉ हो गया है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and चंदन शर्मा

  1. देवेंद्र फडणवीस से पहले महाराष्ट्र के वे मुख्यमंत्री जिन्हें बाद में मंत्री बनना पड़ा

    देवेंद्र फडणवीस
    इमेज कैप्शन, देवेंद्र फडणवीस

    उद्धव ठाकरे के इस्तीफ़े के बाद हर किसी को उम्मीद थी कि विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर वापसी करेंगे, लेकिन ख़ुद उन्हें (फडणवीस को) घोषणा करनी पड़ी कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनेंगे.

    फडणवीस ने ये भी घोषणा की थी कि वे सरकार में शामिल नहीं होंगे लेकिन सियासी पैंतरेबाज़ी का खेल ऐसा हुआ कि उन्हें (फडणवीस को) उपमुख्यमंत्री बनना पड़ा.

    वैसे आम धारणा तो यह है कि कोई एक बार जब मुख्यमंत्री बन जाता है तो किसी दूसरे मुख्यमंत्री के अधीन काम नहीं करता, क्योंकि यह एक तरह से डिमोशन होने जैसा है.

    लेकिन ऐसा केवल देवेंद्र फडणवीस के साथ ही नहीं हुआ है.

    अकेले महाराष्ट्र में उनसे पहले चार नेताओं को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा था. कौन-कौन हैं ये नेता, जानिए...

  2. न्यायपालिका के हाल पर मेरा सिर शर्म से झुक जाता है: कपिल सिब्बल

    कपिल सिब्बल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राज्यसभा सांसद और जाने माने वकील कपिल सिब्बल ने न्यायपालिका के मौजूदा हालात को चिंताजनक बताते हुए उसे शर्मनाक करार दिया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा, "पिछले कुछ वक़्त में इस संस्था के कई सदस्यों ने 'हमें नीचा दिखाया' और जिससे 'मेरा सिर शर्म से झुक गया' है."

    उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में बोलने की आज़ादी और सुप्रीम कोर्ट ने इसकी जिस तरह से व्याख्या की, वो दुर्भाग्यजनक रहा.

    केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि देश में अभी आपातकाल जैसे हालात हैं और यहां संस्थानों का 'गला घोंटा' जा रहा है.

    उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की मौजूदा सरकार केवल 'कांग्रेस मुक्त भारत' नहीं बल्कि 'विपक्ष मुक्त भारत' चाहती है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ज़ुबैर

    इमेज स्रोत, TWITTER/@ZOO_BEAR

    ज़ुबैर की गिरफ़्तारी पर क्या कहा

    कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया कि क़ानून के शासन का हर रोज़ 'उल्लंघन' हो रहा है.

    ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर की हुई गिरफ़्तारी पर सिब्बल ने कहा कि इससे भी बड़ी चिंताजनक बात ये है कि न्यायपालिका के कई सदस्यों ने 'हमें निराश किया है.'

    उन्होंने कहा, "न्यायपालिका, जिसका मैं 50 सालों से हिस्सा रहा हूं, उसके कई सदस्यों ने हमें बहुत निराश किया है. मैं शर्म से अपना सिर झुका लेता हूं कि ऐसा हुआ है."

    मोहम्मद ज़ुबैर की गिरफ़्तारी होने और फिर अदालत का उन्हें ज़मानत देने से इनकार करने पर उन्होंने कहा कि चार साल पहले किए गए ट्वीट और उसके चलते बिना किसी सांप्रदायिक घटना के घटे उनकी गिरफ़्तारी होना 'अकल्पनीय' है.

    उन्होंने आगे कहा, "इससे अलावा, यह महसूस होने के बाद कि उनकी हिरासत को और बढ़ाना संभव नहीं है, तब जांच एजेंसी उन पर और आरोप लगा रही है, जिनका उनकी गिरफ़्तारी से कोई लेना-देना नहीं है. हम साफ़ तौर पर देख पा रहे हैं कि यह गिरफ़्तारी दुर्भावनापूर्ण है."

    कपिल सिब्बल ने कहा कि क़ानून के शासन की रक्षा के लिए बनाई गई संस्था जब इसके उल्लंघन पर भी अपनी आंखें मूंद लेती है, तो हमें अचरज होता है कि वो ऐसा उल्लंघन होने की अनुमति देती क्यों है.

  3. इमरान ख़ान को क्यों याद आई भारत में मैच जीतने वाली बात

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, EPA

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने एक बार फिर मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की सरकार पर हमला किया है. इसके लिए उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की भी मिसाल दी.

    अख़बार जंग के अनुसार, शनिवार को इस्लामाबाद के परेड ग्राउंड में पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब वो पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान थे तो उन्होंने भारत जाकर उनके अम्पायरों की मौजूदगी में भारत को हराया था.

    इमरान ख़ान ने कहा कि वो सियासी मैदान में भी अपने विरोधियों के साथ ऐसा ही करेंगे.

    उनकी पार्टी ने शहबाज़ शरीफ़ के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों और ख़ासकर बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ शनिवार को रैली का आह्वान किया था.

  4. चीन भले ताइवान पर अभी हमला न करे पर अमेरिका की उस पर है नज़र: जनरल मिले

    जनरल मिले

    इमेज स्रोत, EPA

    अमेरिकी ज्वाइंट चीफ़्स ऑफ़ स्टाफ़ के चेयरमैन जनरल मार्क मिले ने कहा है कि चीन अभी तुरंत ताइवान पर हमला नहीं करने जा रहा है, लेकिन अमेरिका इस मामले पर 'बहुत क़रीबी' नज़र बनाए हुए है.

    जनरल मिले ने बीबीसी को बताया कि साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि चीन ताइवान पर हमला करने की क्षमता का विकास कर रहा है, लेकिन ऐसा करना उसका राजनीतिक फ़ैसला होगा.

    चीन का कहना है कि ताइवान उसकी मुख्य भूमि से अलग उसका एक प्रांत है और यदि ज़रूरत पड़ी तो उसे मुख्य भूमि से जोड़ने के लिए ताक़त का इस्तेमाल किया जा सकता है.

    अमेरिका ताइवान की आज़ादी का समर्थक रहा है और वो कहता रहा है कि ताइवान पर डाले गए किसी ताक़त का पुरज़ोर विरोध करेगा.

    पिछले कुछ सालों में चीन और ताइवान के सबसे शक्तिशाली सहयोगी अमेरिका के बीच तनाव काफ़ी बढ़ गया है.

    चीन लगातार ताइवान के एयर डिफेंस ज़ोन में अपने युद्धक विमानों को भेजता रहा है. वहीं अमेरिका ताइवान के जल क्षेत्र से अपनी नौसैनिक जहाजों को भेजता रहा है.

    मई में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि ताइवान के इलाक़े में युद्धक विमान भेजकर 'ख़तरों से खेल' रहा है. उन्होंने अमेरिका का वादा दोहराया कि यदि ताइवान पर हमला हुआ तो वो उसकी रक्षा करेगा.

  5. मणिपुर भूस्खलन: 'नाउम्मीदी और उम्मीद' का संघर्ष. 34 लोग अब भी लापता

    मणिपुर

    इमेज स्रोत, Manish Jalui/BBC

    ये सफ़र उतना आसान नहीं है. कमज़ोर दिल वालों के लिए तो बिलकुल ही नहीं.

    मणिपुर की राजधानी इम्फाल से नोनी ज़िले के मरांगचिंग' पहुंचना अपने आप में बड़ी चुनौती है.

    टूटी हुई सडकें. भूस्खलन से पहाड़ों के मलबे का सड़क पर जमा ढेर और उसे हटाती हुई बड़ी बड़ी मशीनें.

    जगह जगह पहाड़ों पर पत्थर तोड़ने का काम चल रहा है. कर्मचारी वाहनों को रोक देते हैं ताकि ऊपर से गिरने वाली बड़ी चट्टान से लोग बच सकें.

    हर एक किलोमीटर की दूरी पर यही दिखता है. बारिश की वजह से पहाड़ी सड़कों पर कीचड़ ही कीचड़ है. गाड़ियां फँस रहीं हैं. बारिश हो रही है.

  6. तेलंगाना में हर मोर्चे पर फेल रही है टीआरएस सरकार: पीयूष गोयल

    पीयूष गोयल

    इमेज स्रोत, Twitter/BJP

    हैदराबाद में चल रही बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के आख़िरी दिन अब से थोड़ी देर पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और जी किशन रेड्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स की है.

    उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी जल्द ही तेलंगाना में भी सरकार बनाएगी. उन्होंने तेलंगाना की टीआरएस सरकार पर आरोप लगाया है कि वो हर क्षेत्र में फेल रही है.

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना में स्कूल, विश्वविद्यालय और अस्पतालों की हालत बहुत ख़राब है.

    गोयल ने दावा किया, ''बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने दुख व्यक्त किया है कि आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से हर प्रकार से तेलंगाना के लोगों की तकलीफें बढ़ती जा रही है.''

    उनके अनुसार, "जब भाजपा ने वर्षों तक संघर्ष किया, वर्षों तक तेलंगाना की युवा शक्ति ने अपना बलिदान दिया, तब बड़े संघर्ष के बाद तेलंगाना राज्य बना."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    'जनता से किए वादे टीआरएस ने नहीं किए पूरे'

    गोयल ने कहा, ''पिछले 8 वर्षों में टीआरएस की सरकार ने लोगों की उम्मीदों को पूरी तरह से तोड़ दिया है. तेलंगाना में टीआरएस सरकार भ्रष्टाचार की प्रतीक बन गई है. इन 8 वर्षों में केंद्र सरकार से भी बड़े पैमाने में योजनाएं आई, उसका दुरुपयोग किया गया. हर योजनाओं में बड़े-बड़े भ्रष्टाचार हुए.''

    राज्य सरकार पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ''तेलंगाना में एक ही परिवार पूरी सरकार चला रहा है. परिवारवाद के एक उदाहरण के रूप में आज तेलंगाना उभरा है.''

    केंद्रीय मंत्री ने दावा किया, ''भाजपा तेलंगाना की भ्रष्ट और परिवारवाद से घिरी हुई सरकार को ख़त्म करके पीएम नरेन्द्र मोदी जी की केंद्र और यहां भाजपा की डबल इंजन सरकारें तेलंगाना की जनता की सेवा करने के लिए तत्पर हैं.''

    उन्होंने आरोप लगाया कि टीआरएस ने तेलंगाना की जनता से जो वादे किए थे वो पूरे नहीं हुए हैं और आज तेलंगाना की जनता टीआरएस सरकार से दुखी हो गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    गोयल के बाद केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी मीडिया को संबोधित किया.

    उन्होंने राज्य सरकार के साथ एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन आवैसी की भी आलोचना की है.

    रेड्डी ने इन दोनों पर तेलंगाना को लूटने का आरोप लगाया है.

  7. टीना डाबी के बाद अब अतहर आमिर ख़ान करने जा रहे दूसरी शादी

    अतहर आमिर ख़ान और महरीन क़ाज़ी

    इमेज स्रोत, Instagram/dr_mehreen

    यूपीएससी टॉपर आईएएस टीना डाबी से तलाक़ के बाद अतहर आमिर ख़ान दूसरी शादी करने जा रहे हैं.

    अतहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी होने वाली पत्नी के साथ फ़ोटो शेयर की है. उन्होंने फ़ोटो शेयर करते हुए सगाई की खुशखबरी दी है.

    उनकी होने वाली पत्नी का नाम महरीन क़ाज़ी है.

    महरीन पेशे से डॉक्टर हैं. उनके इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल के मुताबिक़, उन्होंने एमडी मेडिसिन कर रखी है और कैंसर इंस्टीट्यूट में डॉक्टर हैं.

  8. FB LIVE: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की चली रही बैठक और सिकंदराबाद में पीएम मोदी की होने वाली रैली

    ज़्यादा जानकारी दे रही हैं बीबीसी संवाददाता सुरेखा अब्बूरी.

  9. रूसी सैनिकों ने लुहांस्क इलाक़े में यूक्रेन के आख़िरी मज़बूत शहर लिसिचांस्क को भी घेरा

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Reuters

    रूसी सैनिकों ने लुहांस्क इलाक़े के आख़िरी महत्वपूर्ण शहर लिसिचांस्क पर भी रूस ने शिकंजा कस दिया है.

    समाचार एजेंसी तास ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया है कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के आख़िरी मज़बूत शहर लिसिचांस्क को भी घेर लिया है.

    हालांकि यूक्रेन की सेना ने इस बात की अभी पुष्टि नहीं की है.

    रूस डोनबास इलाक़े के लुहांस्क और दोनेत्स्क प्रांतों से यूक्रेन की सेना को बाहर निकालने की कोशिशों में जुटी है.

    इसके लिए रूस समर्थित अलगाववादी यूक्रेन की सेना से 2014 से ही लड़ रही है. रूस ने उसी वक़्त पहली बार यूक्रेन से लड़ाई शुरू की थी.

  10. राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के नए स्पीकर चुने गए

    नार्वेकर

    इमेज स्रोत, FACEBOOK/RAHUL NARVEKAR

    महाराष्ट्र में आज स्पीकर पद के लिए चुनाव हुआ जिसमें बीजेपी और शिंदे गुट के उम्मीदवार राहुल सुरेश नार्वेकर 164 वोटों के साथ जीत गए. हालांकि जीत के लिए उन्हें सिर्फ़ 145 वोट ही चाहिए थे.

    वहीं शिवसेना नेता और महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार राजन साल्वी स्पीकर का चुनाव हार गए. साल्वी को 107 वोट मिले.

    चुनाव प्रक्रिया के दौरान एक-एक विधायक से उसका मत पूछा गया.

    महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र रविवार को शुरू हुआ. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ.

    कांग्रेस नेता नाना पटोले के इस्तीफ़े के बाद फ़रवरी 2021 से ही महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का पद खाली है.

    इस बीच बीते 11 दिनों से सूरत, गुवाहाटी और गोवा पहुंचे शिवसेना के बाग़ी विधायक मुंबई रवाना हो गए थे. इन विधायकों के साथ किसी भी तरह कि अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.

  11. बिहार: पटना में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव के बाद तनाव का माहौल

      • Author, सीटू तिवारी
      • पदनाम, पटना से, बीबीसी हिंदी के लिए
    बिहार

    इमेज स्रोत, SEETU TEWARI/BBC

    बिहार की राजधानी पटना के राजीवनगर इलाके में रविवार सुबह से ही स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

    दरअसल यहां 70 अवैध मकानों का अतिक्रमण हटाने के लिए तकरीबन स्थानीय पुलिस 14 बुलडोज़र के साथ सुबह पहुंची थी जिसके बाद यहां के लोगों ने इसका जमकर विरोध किया.

    स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक टीम पर पथराव किया जिसमें सिटी एसपी मध्य अंबरीश राहुल सहित कई पुलिस वाले चोटिल हो गए.

    हालांकि अब मौके पर पहुंचे पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा है, "स्थिति अब नियंत्रण में है. उपद्रव करने वालों को खदेड़ दिया गया है. एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकियों की गिरफ्तारी वीडियो फुटेज के आधार पर की जाएगी. इलाके को चारों तरफ से घूम कर देख लिया गया है स्थिति अब पूरी तरह हमारे नियंत्रण में है."

    इससे पहले पुलिस ने जब सुबह घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की तो लोगों ने आगजनी और पत्थर चलाकर इसका जबरदस्त विरोध किया जिसमें कई लोगों के झुलस जाने की भी खबर है. गुस्साए लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.

    बिहार

    इमेज स्रोत, SEETU TEWARI/BBC

    दरअसल राजीव नगर स्थित हाउसिंग बोर्ड की जमीन का ये विवाद लंबे समय से चल रहा है. ताजा विवाद राजीव नगर अंतर्गत नेपाली नगर से जुड़ा है. यहां 20 एकड़ के इलाके में बने 70 मकानों को प्रशासन अवैध घोषित कर चुकी है.

    इन मकानों को खाली करने को लेकर कानूनी नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन लोग अब अपने घरों को छोड़ कर जाने को राजी नही है.

    पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह कहते है, "इस मामले में सारी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है. लोगों को नोटिस दिया गया तो लेने से इंकार कर दिया, अपनी पहचान बताने से इंकार कर दिया. जनसुनवाई में भी 150 लोग आए थे लेकिन किसी के पास सही डाक्यूमेंटस नहीं है."

    स्थानीय लोगों का कहना है, "हम सालों से यहां रहकर सभी तरह के टैक्स और बिजली का बिल भरते है तो हमारे घर गैरकानूनी कैसे हो गए."

  12. धार्मिक आज़ादी के मुद्दे पर अमेरिकी रिपोर्ट पर भारत ने दी तल्ख़ प्रतिक्रिया

    धार्मिक आज़ादी

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत ने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग की हालिया रिपोर्ट को 'पक्षपातपूर्ण' और 'ग़लत' बताया है.

    भारत की ओर से कहा गया है कि धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की प्रतिक्रिया दिखाती है कि उनके विचारों में भारत और उसके संवैधानिक ढांचे को लेकर 'समझ की व्यापक कमी है.'

    भारत की ओर से 'पक्षपातपूर्ण' और 'ग़लत' टिप्पणियों के लिए शनिवार को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग (यूएससीआईआरएफ़) की आलोचना की है.

    विदेश मंत्रालय ने यूएससीआईआरएफ़ की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "हमने यूएससीआईआरएफ़ की ओर से भारत को लेकर जारी की गई पक्षपातपूर्ण और ग़लत टिप्पणियों वाली रिपोर्ट पर अपना पक्ष रखा है."

  13. कन्हैया लाल हत्याकांड के विरोध में जयपुर में हिंदू संगठनों की रैली

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    जयपुर प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA/BBC

    28 जून को उदयपुर में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड का विरोध लगातार जारी है.

    सूबे की राजधानी जयपुर में स्टेच्यू सर्किल पर रविवार को हिंदू संगठनों ने एक रैली आयोजित की. रैली में लगभग 20 हज़ार लोग एकजुट हुए.

    हाथों में तख्तियां और भगवा झंडे लिए लोगों ने जमकर नारेबाज़ी की और कन्हैया लाल के हत्यारों को फांसी देने की मांग की.

    रैली में आरएसएस, वीएचपी, बजरंग दल, बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता समेत कई हिंदू संगठन से जुड़े लोग एकत्रित हुए.

    कन्हैयालाल हत्याकांड

    इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA/BBC

    इस दौरान कन्हैया लाल को श्रद्धांजलि दी गई. सभी ने एकसाथ हनुमान चालीसा का पाठ किया. मंच से संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस घटना पर अपना विरोध दर्ज करवाया.

    इस रैली को देखते हुए पुलिस की पुख़्ता व्यवस्था रही. रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण रही.

    देशभर में चर्चितइस हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. चार अभियुक्त पुलिस हिरासत में हैं. इस मामले में एनआईए मामला दर्ज कर जांच कर रही है, शनिवार को गिरफ्तार चारों आरोपियों जयपुर की एनआईए कोर्ट में पेश किया गया.

    घटना के बाद से ही प्रदेश भर में धारा 144 लागू है, राजधानी जयपुर समेत क़रीब आधे से ज़िलों में अब तक इंटरनेट सेवाएं बहाल नहीं हुई हैं.

  14. बेलगर्द में धमाका, तीन की मौत: रूस

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, VVGLADKOV

    पश्चिमी रूस के बेलगर्द में हुए एक धमाके में कम-से-कम तीन लोगों की मौत हो गई. ये जानकारी स्थानीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लादकोव ने दी है.

    उन्होंने बताया है कि धमाके के असर से कई रिहाइशी इमारतों को भी नुक़सान हुआ है.

    हालांकि, इस दावे की किसी स्वतंत्र स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है. रूस ने जब से यूक्रेन पर हमला किया है तब से बेलगर्द इलाके में कई हमले हो चुके हैं.

    इस बीच यूक्रेन के पूर्वी शहर लेसेचांस्क में संघर्ष जारी है. लुहान्स्क क्षेत्र में ये इकलौता शहर है जहां अब तक यूक्रेन का नियंत्रण है.

    यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया है कि शहर में हालात बेहद कठिन हैं लेकिन अब तक ये शहर पूरी तरह रूस के कब्ज़े में नहीं आया है.

  15. गृह मंत्री अमित शाह बोले- कांग्रेस को हो गया है 'मोदी फ़ोबिया'

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, ANI

    तेलंगाना के हैदराबाद में हो रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर हमलावर रुख़ अपनाते हुए कहा है कि कांग्रेस को 'मोदी फ़ोबिया' हो गया है.

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रविवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पास हुए राजनीतिक प्रस्ताव के बारे में जानकारी दे रहे थे.

    उन्होंने बताया कि बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 'आज विपक्ष बिखरा हुआ है. कांग्रेस में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए उसके ही सदस्य लड़ाई कर रहे हैं, गांधी परिवार के डर के कारण अध्यक्ष पद के चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं.'

    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस को मोदी फ़ोबिया हो गया है, कांग्रेस देशहित के हर निर्णय का विरोध करने लगी है. कांग्रेस पूरी तरह हताश और निराश है."

    "सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक का विरोध, अनुच्छेद 370 ख़त्म करने का विरोध, जीएसटी का विरोध, आयुष्मान भारत का विरोध, वैक्सीन और वैक्सीनेशन का विरोध, सीएए का विरोध, राम मंदिर का विरोध, ऐसे ही हर विषय में कांग्रेस केवल विरोध ही विरोध करते जा रही है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस दौरान गुजरात दंगों के केस में पीएम मोदी को क्लीनचिट दिए जाने के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज होने का भी ज़िक्र किया गया. अमित शाह ने गुजरात दंगों के ऊपर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले को ऐतिहासिक बताया.

    उन्होंने कहा, "सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला ऐतिहासिक है, नरेंद्र मोदी पर जो भी आरोप लगाया गया, सुप्रीम कोर्ट ने उसे पूरा झूठा करार दिया, इसे राजनीति से प्रेरित बताया."

  16. खालसा एड के फ़ाउंडर रवि सिंह का ट्विटर अकाउंट भारत में बैन, किसान आंदोलन में की थी मदद

    रविंदर सिंह

    इमेज स्रोत, Ravi Singh-Khalsa Aid/Facebook

    खालसा एड के संस्थापक रवि सिंह के ट्विटर अकाउंट को भारत में बैन कर दिया गया है. रवि सिंह ने फ़ेसबुक पर इसकी जानकारी दी है.

    उन्होंने ट्विटर पर बैन हो चुके अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है, "मेरा ट्विटर अकाउंट भारत में बैन हो गया है. बीजेपी के नेतृत्व में ये लोकतंत्र का असल चेहरा है."

    सिंह ने लिखा है, "सिख सोशल मीडिया अकाउंट बैन करने से हमारी आवाज़ें बंद नहीं होगी. हमारी आवाज़ और बुलंद ही होगी!"

    खालसा एड

    इमेज स्रोत, Facebook/Ravi Singh-Khalsa Aid

    खालसा एड उन कुछ बड़े संगठनों में शामिल था जिसने भारत में संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में एक साल चले किसान आंदोलन को मदद मुहैया कराई थी. इस संगठन ने भारत से बाहर किसान आंदोलन पर देश के बाहर ध्यान खींचने में भी अहम भूमिका निभाई थी.

    खालसा एड की स्थापना सन् 1999 में हुई थी. ये ब्रिटेन स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन है जो प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के समय दुनियाभर में मदद मुहैया कराने का काम करता है.

  17. जम्मू-कश्मीर के रियासी में लश्कर के दो चरमपंथियों को गाँववालों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    कश्मीर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, फ़ाइल फ़ोटो

    जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में रविवार को चरमपंथी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो हथियारबंद चरमपंथियों को गांववालों ने पुलिस के हवाले कर दिया.

    पकड़े गए चरमपंथियों में से एक को लश्कर का कमांडर बताया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, पुलिस ने राजौरी निवासी और लश्कर-ए-तैयबा कमांडर तालिब हुसैन के हाल ही में ज़िले में हुए आईईडी धमाके का मास्टरमाइंड होने का दावा किया है.

    वहीं, दूसरे चरमपंथी फ़ैज़ल अहमद डार को दक्षिणी कश्मीर के पुलवाम ज़िले का निवासी बताया जा रहा है.

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों के पास से दो एके असॉल्ट राइफ़ल, सात ग्रेनेड और एक पिस्तौल बरामद की गई है.

    जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग़ सिंह ने गाँववालों को बहादुरी दिखाने के लिए 2 लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया है.

  18. महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, अध्यक्ष का होना है चुनाव

    महाराष्ट्र विधानसभा

    इमेज स्रोत, Maharashtra Assembly/Youtube

    महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर के बाद रविवार को विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो गया है. इस सत्र में विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव होना है.

    हर एक विधायक को सदन में खड़े होकर अपना परिचय देना है और विधानसभा अध्यक्ष के लिए उनका वोट किसको है ये बताना है.

    महाराष्ट्र विधानसभा में 288 विधायक होते हैं लेकिन एक विधायक के निधन और दो के जेल में होने की वजह से आज 285 विधायक वोटिंग में शामिल हैं.

    स्पीकर पद के लिए राहुल नार्वेकर और राजन साल्वी के बीच मुक़ाबला है. बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर सत्ता पक्ष के उम्मीदवार हैं, वहीं शिवसेना विधायक राजन साल्वी विपक्षी गुट के उम्मीदवार हैं.

    महाराष्ट्र की 287 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी और एकनाथ शिंदे के गुट के पास 162 सीटे हैं वहीं विपक्ष के हाथ में 125 सीटे हैं.

    स्पीकर चुनाव को महाराष्ट्र की नई शिंदे-फडणवीस सरकार की पहली परीक्षा माना जा रहा है क्योंकि सत्ता पक्ष को बहुमत हासिल करने के लिए ताकत दिखानी होगी.

    कोलाबा में बालासाहेब ठाकरे की प्रतिमा को नमन करने के बाद एकनाथ शिंदे समर्थक विधायक विधान भवन में घुसे.

    इससे पहले विधान भवन में शिवसेना के कार्यालय को सील कर दिया गया.

    महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद 3 और 4 जुलाई को राज्य विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  19. हैदराबाद में पीएम मोदी के स्वागत को लेकर तेलंगाना सीएम पर क्यों भड़कीं स्मृति ईरानी

    स्मृति ईरानी

    इमेज स्रोत, ANI

    हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेता पहुँचे हैं.

    हालाँकि, इस दौरान बीजेपी नेता के. चंद्रशेखर राव पीएम मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट नहीं पहुँचे. प्रोटोकॉल के इस उल्लंघन पर बीजेपी ने केसीआर के ख़िलाफ़ नाराज़गी ज़ाहिर की.

    बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से शनिवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान इससे जुड़ा एक सवाल किया गया.

    जवाब में स्मृति ईरानी ने कहा, "प्रधानमंत्री जी ने जब आठ साल पहले प्रधानसेवक के दायित्व को स्वीकार किया, तब से लेकर अब तक किसी भी पार्टी के नेता क्यों न हों, प्रधानमंत्री जी ख़ुद बड़े आदर-सम्मान के साथ उनसे मिलते हैं. आज यहाँ पर जिस दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार का वर्णन किया गया है, वो न सिर्फ़ संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन है बल्कि भारत के संस्कार और मर्यादाओं का भी उल्लंघन है."

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    "केसीआर जी ने व्यक्ति का अपमान नहीं किया बल्कि संस्था का अपमान किया है."

    बीजेपी दक्षिण भारत में अपनी जगह बनाने की रणनीति के तहत 18 साल बाद तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर रही है.

  20. कन्हैयालाल हत्याकांड: उदयपुर में सुबह 8 बजे से कर्फ़्यू में छूट, जयपुर में हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन

    उदयपुर

    इमेज स्रोत, ANI

    बीते मंगलवार दर्ज़ी कन्हैयालाल की हत्या के बाद से उदयपुर में लगे कर्फ़्यू में रविवार को 10 घंटे की ढील दी गई है.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने ज़िलाधिकाराी तारा चंद मीणा के हवाले से बताया कि उदयपुर में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए ढील दी गई है.

    हालाँकि, इसके बाद कर्फ़्यू जारी रहेगा. स्थानीय मीडिया की ख़बरों के अनुसार उदयपुर और जयपुर में रविवार शाम तक इंटरनेट सेवाएं बहाल हो सकती हैं.

    वहीं, कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में जयपुर में रविवार को प्रदर्शन बुलाया गया है.

    इस विरोध प्रदर्शन में हिंदू संगठनों के साथ कई सामाजिक और धार्मिक संगठन शामिल होंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त