मणिपुर लैंडस्लाइड: रेस्क्यू ऑपरेशन का चौथा दिन, 25 लोगों की मौत जबकि 38 अभी भी लापता

मणिपुर के नोने जिले में हुए भूस्खलन में मरने वालों की कुल संख्या 25 हो गई है जबकि 38 अन्य अभी भी लापता हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मरने वाले 25 लोगों में से 7 लोग असम के रहने वाले थे.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and अभिनव गोयल

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, मोहम्मद ज़ुबैर की जमानत याचिका खारिज, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मोहम्मद ज़ुबैर

    इमेज स्रोत, ANI

    ऑल्ट न्यूज़ के सह संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर की पुलिस हिरासत की अवधि ख़त्म होने के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

    उन्हें आज मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया गया था.

    दिल्ली पुलिस की ओर से सीनियर पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अतुल श्रीवास्तव ने कोर्ट से ज़ुबैर के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की.

    वहीं, ज़ुबैर की ओर से दलील रख रहीं वकील वृंदा ग्रोवर ने जमानत याचिका दाखिल की जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का फ़ैसला सुनाया.

    कोर्ट में क्या हुआ

    सरकारी वकील श्रीवास्तव ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में कुछ नए तथ्य रिकॉर्ड पर आए हैं. इसलिए पुलिस ने अभियुक्त ज़ुबैर के ख़िलाफ़ कुछ नई धाराएं लगाई हैं. ज़ुबैर के ख़िलाफ़ आईपीसी की 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र) और 201 (सबूत मिटाना) और फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट की धारा 35 भी लगाई है.

  2. अमेरिका में ट्रक में मिली लाशों के मामले में अब आया नया मोड़

    टेक्सस ट्रक

    इमेज स्रोत, Reuters

    अमेरिका के टेक्सस राज्य में एक लावारिस ट्रक से 53 शव बरामद हुए थे. ये घटना 27 जून की है जब ये ट्रक सड़क किनारे खड़ा मिला था.

    ये ट्रक टेक्सस के बाहरी इलाक़े सैन एंटोनिया में मिला था.

    अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने बताया था कि ट्रक में ज़िंदा मिले लोग गर्मी से तप रहे थे और उन्हें हीट स्ट्रोक हो गया था.

    मरने वालों को लेकर भी यही आशंका ज़ाहिर की गई थी कि उनकी मौत हीट-स्ट्रोक के कारण ही होगी.

    अभी तक की जानकारी के आधार पर कहा जा रहा है कि ट्रक चालक को पता ही नहीं था कि एयर-कंडीशनर काम नहीं कर रहा है.

  3. कांग्रेस का आरोप, उदयपुर कांड के अभियुक्त रियाज़ बीजेपी के सक्रिय सदस्य, बीजेपी ने नकारा

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    पवन खेड़ा

    इमेज स्रोत, Twitter/Congress

    उदयपुर के कन्हैया लाल दर्जी हत्याकांड में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस केस के मुख्य अभियुक्त हत्यारे रियाज़ अटारी बीजेपी के सक्रिय सदस्य रहे हैं.

    हालांकि बीजेपी ने इन आरोपों का पुरज़ोर खंडन करते हुए कहा है कि किसी नेता के साथ तस्वीरें खिंचवाने से ही कोई पार्टी का सदस्य नहीं हो जाता बल्कि उसे सदस्यता भी लेनी होती है.

    कांग्रेस नेता और पार्टी के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेन्स में यह आरोप लगाया है.

    कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर डाले गए ट्वीट में पवन खेड़ा ने कहा, ''हम समझ सकते हैं कि फ़ेसबुक पर तस्वीरें सामाजिक कार्यक्रमों की भी हो सकती हैं. लेकिन फ़ेसबुक पोस्ट स्पष्ट कर रही है कि कन्हैयालाल का हत्यारा आतंकी रियाज़ अटारी भाजपा का सक्रिय सदस्य है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले सोशल मीडिया पर रियाज़ अटारी की कुछ तस्वीरें शेयर हो रही थीं, जिसमें वो राजस्थान के बीजेपी नेताओं के साथ थे.

    पवन खेड़ा ने दावा किया, ''रियाज़ अटारी राजस्थान में भाजपा के कद्दावर नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री गुलाब चंद्र कटारिया जी के अनेक कार्यक्रमों में शामिल होते थे. रिसर्च करने पर पता चला कि फ़ेसबुक पर भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता इरशाद चैनवाला ने चार साल पहले 30 नवंबर, 2018 को पोस्ट करके रियाज़ अटारी को अपनी पार्टी का कार्यकर्ता बताया था.''

    उन्होंने आरोप लगाया, ''पार्टी के एक और नेता मोहम्मद ताहिर, जो अब घटना के दिन से लापता हैं और जिनका मोबाइल बंद है, ने 3 फरवरी 2018, 27 अक्टूबर 2019, 28 नवंबर 2019 और 10 अगस्त 2021 के फ़ेसबुक पोस्ट का अध्ययन किया. इसमें मोहम्मद ताहिर ने रियाज़ अटारी को बीजेपी का कार्यकर्ता बताया है.''

    पवन खेड़ा ने बीजेपी से सवाल पूछा, ''क्या भाजपा और उसके नेता पूरे देश में धार्मिक उन्माद का वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं?''

    उन्होंने एक और सवाल पूछा, ''क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह अब भी भाजपा नेताओं द्वारा धार्मिक उन्माद को फ़ैलाने की कोशिशों पर चुप्पी साधेंगे?''

    बीजेपी ने किया खंडन

    हालांकि राजस्थान बीजेपी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक़ ख़ान ने कांग्रेस के आरोपों का पुरज़ोर खंडन किया है.

    सादिक़ ख़ान ने कहा है कि बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और किसी भी नेता के साथ फोटो खिंचवाना बड़ी बात नहीं है.

    उन्होंने दावा किया, ''रियाज़ अटारी कभी भी उनकी पार्टी का सदस्य नहीं रहा है. वे बूथ से ज़िला, किसी भी स्तर पर पार्टी के सदस्य नहीं रहा है.''

    इससे पहले मंगलवार को उदयपुर में दो मुसलमान युवकों ने कन्हैया लाल दर्जी की उनकी दुकान में घुसकर हत्या कर दी थी. हालांकि घटना के तीन घंटे बाद ही पुलिस ने उन दोनों हत्यारों को धर दबोचा था.

  4. राहुल गांधी ने वायनाड में कहा, पीएम मोदी ने मनरेगा के मक़सद को समझा ही नहीं

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Twitter/ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के वायनाड में मनरेगा श्रमिकों को संबोधित करते हुए मनरेगा की उपेक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

    उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी ने असल में इस योजना के सही मक़सद को समझा ही नहीं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    राहुल गांधी ने वायनाड संसदीय क्षेत्र के सुल्तान ब​थेरी शहर के कोलियाडी में कहा, ''जब लोकसभा में मैंने पीएम को मनरेगा के ख़िलाफ़ बोलते हुए सुना तो हैरान हो गया."

    "उन्होंने इस योजना को यूपीए सरकार की असफलता का जीता जागता स्मारक बताया. उन्होंने इसे राजकोष की बर्बादी बताया था.''

    राहुल गांधी ने दावा किया, ''पीएम की बात से मुझे अहसास हुआ कि असल में उन्होंने इस योजना के सही मक़सद को समझा ही नहीं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    गांधी ने कहा, ''उन्होंने समझा ही नहीं कि मनरेगा ने हमेशा के लिए लेबर मार्केट को बदलकर रख दिया.''

    उनके अनुसार, ''वे नहीं समझ पाए कि मनरेगा करोड़ों लोगों के लिए आख़िरी उपाय है और उनके लिए बहुत बड़ी सुरक्षा है.''

  5. FB LIVE: हैदराबाद में आज बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, भाग्यलक्ष्मी मंदिर की चर्चा, पूरी जानकारी दे रही हैं बीबीसी संवाददाता सुरेखा अब्बुरी

  6. पीएम मोदी की नहीं बल्कि यशवंत सिन्हा की आगवानी करेंगे केसीआर

    केसीआर

    इमेज स्रोत, AFP

    हैदराबाद में दो दिनों तक चलने वाली बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को जब वहां पहुंचेंगे तो उनका स्वागत तेलंगाना सरकार के एक मंत्री करेंगे.

    बीबीसी तेलुगू के अनुसार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव इस मौक़े पर बेगमपेट हवाई अड्डे पर नहीं पहुंचेंगे.

    हालांकि वे महज़ दो घंटे पहले उसी हवाई अड्डे पर विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की अगवानी की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पिछले छह महीने में यह तीसरी बार होगा जब तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव प्रधानमंत्री मोदी के राज्य में पहुंचने पर उनका स्वागत नहीं करेंगे. फरवरी और मई में भी ऐसा हो चुका है.

    बीजेपी कार्यसमिति की बैठक

    दो दिनों तक चलने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 2 और 3 जुलाई को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित हो रही है. बैठक की शुरुआत शनिवार को शाम चार बजे से होगी.

    इससे पहले के चंद्रशेखर राव ने विपक्षी खेमे के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने का एलान किया था.

  7. मोहम्मद ज़ुबैर के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस ने कई आपराधिक धाराएं और लगाईं

    मोहम्मद ज़ुबैर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फ़ेक न्यूज़ की पड़ताल करने वाली वेबसाइट ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर की चार दिनों की न्यायिक हिरासत शनिवार को ख़त्म हो गई.

    उसके बाद, उन्हें फिर से पटियाला हाउस कोर्ट में चीफ़ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सरवरिया की अदालत में पेश किया गया है.

    दिल्ली पुलिस की ओर से वरिष्ठ सरकारी वकील अतुल श्रीवास्तव ने मोहम्मद ज़ुबैर से पूछताछ करने के लिए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत मांगी है.

    अदालत ने इस मामला सुरक्षित रख लिया है. फ़ैसला दोपहर दो बजे के बाद आएगा.

    श्रीवास्तव ने अदालत को बताया कि इस मामले में कई नए तथ्य सामने आए हैं. उसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद ज़ुबैर पर कई नए आरोप लगाए हैं.

    दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की दो धाराएं 120-B (आपराधिक साज़िश रचने) और 201 (सुबूत मिटाने) के साथ फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट की धारा 35 भी लगाई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हालांकि ज़ुबैर की वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा है कि वो अपने मुवक्किल की ज़मानत के लिए ज़मानत याचिका दायर कर रही हैं.

    मोहम्मद ज़ुबैर को 27 जून को एक सोशल मीडिया पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था.

  8. संजय राउत बोले- बाग़ी गुट ने उन्हें भी साथ आने का न्योता दिया था

    संजय राउत

    शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बाग़ी गुट की ओर से उन्हें भी साथ आने का प्रस्ताव मिला था.

    संजय राउत ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा, ''मुझे भी गुवाहाटी जाने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन मैं बालासाहेब ठाकरे का अनुसरण करता हूं, इसलिए मैं वहां नहीं गया.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रवर्तन निदेशालय ने उनसे जो पूछताछ की उसके बारे में संजय राउत ने बताया, ''इस देश का एक ज़िम्मेदार नागरिक, सांसद होने के नाते मेरा ये कर्तव्य है कि जब देश की कोई भी जांच एजेंसी मुझे बुलाती है, तो मैं उनके समक्ष जाकर बयान दूं. मुझे बुलाया गया, लोगों के मन में कुछ शंका है कि ये राजनीतिक दबाव में हुआ है, ऐसी कोई बात नहीं है.''

    संजय राउत के अनुसार, ''उनके मन में शंका थी, टाइमिंग की थोड़ी समस्या है कि यही टाइमिंग क्यों रखी. 10 घंटे तक मैं उनके साथ रहा, अधिकारी बहुत अच्छे से मेरे साथ पेश आए. मैंने सभी प्रश्नों का उत्तर दिया. मैंने उन्हें कहा कि अगर आपको लगता है कि मुझे वापस आना चाहिए तो मैं फिर आ जाऊंगा.''

    शिवसेना के बाग़ी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली.

    उसके बाद शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के चलते एकनाथ शिंदे को पार्टी के नेता पद से हटा दिया था.

  9. यूएन में भारत बोला- अफ़ग़ानों की मदद के लिए वहां के दूतावास में तैनात की तकनीकी टीम

    तालिबान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी उप प्रतिनिधि पुनीत अग्रवाल ने कहा है कि विभिन्न हिस्सेदारों द्वारा अफ़ग़ान लोगों तक मानवीय सहायता को प्रभावी तरीक़े से पहुंचाने और उसकी क़रीब से निगरानी करने के लिए अफ़ग़ानिस्तान स्थित भारतीय दूतावास में एक तकनीकी टीम तैनात की गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले भारत ने अफ़ग़ानिस्तान में स्थित भारतीय दूतावास को एक सप्ताह पहले फिर से खोल दिया था. पिछले साल अगस्त में जब तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता पर अपना क़ब्ज़ा किया था, तब अपने दूतावास को बंद कर दिया था.

    वहीं भारत ने तालिबान सरकार को अब तक मान्यता नहीं दी है. तालिबान ने भी केवल चार देशों रूस, पाकिस्तान, चीन और तुर्कमेनिस्तान में अपने राजदूत भेजे हैं.

    उन्होंने आगे कहा, ''वहां के आम लोगों, बच्चों, लड़कियों और महिलाओं के मूल अधिकारों जैसे बोलने की आज़ादी, शि​क्षा और स्वास्थ्य सुविधा की उपलब्धता को तगड़ा नुक़सान हुआ है. हम सभी संबंधित पक्षों से बिना मदद के अंतरराष्ट्रीय मदद पहुंचने देने की मांग करते हैं."

    वहीं अफ़ग़ानिस्तान में हाल में आए भूकंप के झटकों से प्रभावित लोगों के प्रति उन्होंने भारत की गहरी संवेदना जताई है.

    उन्होंने कहा, ''भारत ने अफ़ग़ान लोगों के लिए दो​ विमानों से 27 टन आपात राहत सहायता भिजवाई है.''

  10. दिल्ली से जबलपुर जाने वाले स्पाइसजेट विमान की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिल्ली से जबलपुर जाने वाले स्पाइसजेट के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है.

    दरअसल, इस विमान ने शनिवार सुबह जबलपुर के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी.

    उड़ान के दौरान केबिन में धुआं देखा गया, जिसके बाद विमान की दिल्ली हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

    स्पाइसजेट के प्रवक्ता के हवाले से न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने लिखा है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा लिया गया है.

  11. उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पार्टी के नेता पद से हटाया

    एकनाथ शिंदे

    शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पार्टी विरोधी गति​विधियों के आरोप में राज्य के मुख्यमंत्री और बाग़ी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे को पार्टी के नेता पद से हटा दिया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, शिवसेना की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए एक बयान में यह जानकारी दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले शुक्रवार को उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को सीएम बनाए जाने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था.

    उन्होंने कहा था कि बीजेपी यही काम अगर पहले करती तो महाविकास अघाड़ी बनती ही नहीं.

    उद्धव ठाकरे महाविकास अघाड़ी के नेता के रूप में राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभाला था. हालांकि उन्होंने बुधवार को अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. उनके बाद एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी.

  12. ईरान में आए भूकंप के कई झटकों में कम से कम 5 लोगों की मौत, कई घायल

    ईरान

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, फाइल फोटो

    ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार शनिवार तड़के दक्षिणी ईरान में आए 6.1 तीव्रता के भूकंप से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है. बाद में उस इलाक़े में रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता के दो और तगड़े झटके आए हैं.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ईरान के एक अधिकारी महरदाद हसनज़ादेह के हवाले से बताया है, "भूकंप में पांच लोगों की मौत हो गई है और अभी तक कम से कम 12 लोग अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं. राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है."

    वहीं सरकारी न्यूज़ एजेंसी आईआरएनए ने बताया है कि वहां एक दर्जन से अधिक झटके आए हैं, जिससे ईरान के खाड़ी तट के पास सईह खोश गांव पूरी तरह बर्बाद हो गया है.

    आईआरएनए ने एक अधिकारी के हवाले से बताया है, "भूकंप के पहले झटके में सभी पीड़ितों की मौत हो गई, जबकि अगले दो भीषण भूकंपों में किसी को नुक़सान नहीं पहुंचा, क्योंकि लोग पहले से ही अपने घरों से बाहर थे."

    भूकंप का केंद्र ईरान के बंदरगाह शहर 'बंदर अब्बास' से क़रीब सौ किलोमीटर दूर था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कई देशों में महसूस किए गए झटके

    सोशल मीडिया पर लोग बता रहे हैं कि भूकंप के झटके चीन, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और बहरीन सहित आसपास के कई देशों में महसूस हुए हैं.

    भारत के नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने एक ट्वीट में बताया है कि चीन में रिक्टर पैमाने पर 4.3 की तीव्रता का भूकंप आया है, जिसका केंद्र शिंजियांग प्रांत में था.

    ईरान में भूकंप के झटके अक्सर आते रहते हैं, जो दो प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है. 1990 के बाद से देश में आए कई भूकंप से अब तक 80 हज़ार से अधिक लोग मारे गए हैं.

    2003 में तो करमान प्रांत में आए 6.6 तीव्रता के भूकंप से क़रीब 31 हज़ार लोग मारे गए थे, जिसमें बाम शहर को तहस-नहस कर दिया था.

  13. डच सांसद गीर्ट वाइलडर्स ने एक बार फिर किया नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन

    गीर्ट वाइलडर्स

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, गीर्ट वाइलडर्स

    नीदरलैंड के सांसद और पार्टी फॉर फ्रीडम के अध्यक्ष गीर्ट वाइलडर्स ने बीजेपी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा का एक बार फिर समर्थन करते हुए उन्हें हीरो करार दिया है.

    उन्होंने शुक्रवार को इस बारे में एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''मुझे लगा कि भारत में शरिया अदालतें नहीं हैं. उन्हें पैगंबर मुहम्मद के बारे में सच बोलने के लिए कभी माफ़ी नहीं मांगनी चाहिए. वो उदयपुर में हुई घटना की ज़िम्मेदार नहीं हैं.''

    वाइलडर्स ने उदयपुर की घटना के बारे में लिखा, ''उस घटना के लिए कट्टरपंथी असहिष्णु जिहादी मुसलमान ज़िम्मेदार हैं और कोई नहीं.''

    इस ट्वीट के अंत में 'नूपुर शर्मा' और 'आई सपोर्ट नूपुर शर्मा' के नाम से दो हैशटैग्स लगाते हुए उन्होंने लिखा, ''नुपुर शर्मा एक हीरो हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कौन हैं गीर्ट वाइलडर्स

    गीर्ट वाइलडर्स अपने इस्लाम विरोधी बयानों के लिए जाने जाते हैं. उन पर एक बार ब्रिटेन में प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगा था. हालाँकि, बाद में ये प्रतिबंध वापस ले लिया गया. वाइल्डर्स की जान के ख़तरे को देखते हुए उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाती है.

    उन्होंने पहले भी नूपुर शर्मा के समर्थन में एक ट्वीट किया था. उसके आधार पर आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गेनाइज़र ने भी इस ट्वीट के आधार पर नूपुर शर्मा के समर्थन में पूरा लेख छापा था.

    उन्होंने लिखा था, "तुष्टीकरण कभी काम नहीं करता. ये स्थितियों को बिगाड़ता ही है. इसलिए भारत के मेरे प्यारे दोस्तों, इस्लामिक देशों के उकसावे में न आएं. आज़ादी के लिए खड़े होइए और गर्व करिए. अपनी नेता नूपुर शर्मा के बचाव में आइए, जिन्होंने सच कहा है."

    नूपुर शर्मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    क्या है पूरा मामला?

    इससे पहले मंगलवार को उदयपुर में हुई एक नृशंस घटना में दो मुसलमान युवकों ने कन्हैया लाल नाम के दर्ज़ी की गला रेतकर हत्या कर दी थी. बताया गया कि उनकी हत्या की वजह सोशल मीडिया पर बीजेपी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा के बयानों का समर्थन करना रही है.

    कुछ हफ़्तों पहले नूपुर शर्मा ने एक टीवी चैनल पर हुई बातचीत में कथित रूप से इस्लाम के पैगंबर मुहम्मद के बारे में कई आपत्तिजनक बातें कही थीं. उसके बाद खाड़ी देशों सहित दुनियाभर के कई देशों और लोगों ने उनके उस बयान की ज़बरदस्त आलोचना की थी.

    शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी नूपुर शर्मा को उनके बयानों के लिए जमकर फटकारा और उनसे माफी मांगने को कहा था.

  14. बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिव​सीय बैठक आज से हैदराबाद में

    जेपी नड्डा

    इमेज स्रोत, Twitter/BJP

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाली भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे.

    बीजेपी के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट के अनुसार, दो दिनों तक चलने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति की यह बैठक 2 और 3 जुलाई को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित हो रही है. बैठक की शुरुआत शनिवार को शाम चार बजे से होगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीजेपी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय कार्यसमिति के 340 डेलीगेट्स के साथ पूरे समय हर बैठक और हर सत्र में मौजूद रहेंगे.

    राष्ट्रीय कार्यसमिति की यह बैठक 3 जुलाई को शाम 4 बजे ख़त्म होगी. उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी दिन हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं.

    इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को हैदराबाद में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक में भाग लिया. उन्होंने हैदराबाद में ही पार्टी की ओर से आयोजित एक रोड शो में भी भाग लिया.

  15. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 1 जुलाई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.