एकनाथ शिंदे ने कहा- बग़ावत के फ़ैसले को राष्ट्रीय पार्टी का समर्थन

गुवाहाटी में विधायकों को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि ये राष्ट्रीय पार्टी है और उन्होंने कहा कि आपने जो निर्णय लिया है वो ऐतिहासिक है.

लाइव कवरेज

भूमिका राय and अभिनव गोयल

  1. एकनाथ शिंदे ने कहा- बग़ावत के फ़ैसले को राष्ट्रीय पार्टी का समर्थन

    एकनाथ शिन्दे

    इमेज स्रोत, एकनाथशिन्दे कार्यालय

    इमेज कैप्शन, गुवाहाटी में विधायकों से बातचीत करते एकनाथ शिंदे

    गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में एकनाथ शिंदे ने विधायकों को संबोधित किया है. शिवसेना के बागी विधायकों ने एकनाथ शिंदे को अपना नेता चुना है.

    बीबीसी मराठी के मुताबिक़ विधायकों से बात करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारे सुख-दुख एक हैं. जो भी होगा, हम उसका एकता के साथ सामना करेंगे. जीत हमारी है.

    ऐसा कहते हुए उन्होंने बीजेपी का तो नाम नहीं लिया लेकिन परोक्ष रूप से उसका ज़िक्र किया और कहा कि वे उनका समर्थन कैसे करते हैं.

    उन्होंने कहा, "यह राष्ट्रीय पार्टी है. यह महाशक्ति है. उन्होंने मुझे बताया है कि मैंने जो फ़ैसला लिया है वह ऐतिहासिक है और हमारे पास इसके पीछे उनकी पूरी शक्ति है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसी वीडियो का हवाला देते हुए गुरुवार रात मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे के विद्रोह के पीछे बीजेपी का हाथ है.

    शरद पवार ने एक संवाददाता सम्मेलन में देश के 6 राष्ट्रीय दलों की सूची पढ़कर स्पष्ट किया कि एकनाथ शिंदे ने जिस राष्ट्रीय दल का उल्लेख किया है वह भाजपा है.

    इस बीच शिंदे के कार्यालय ने अपने समूह के विधायकों की सूची सभी मीडिया को भेज दी है. इस सूची के मुताबिक़ शिवसेना के कुल 37 विधायक उनके साथ हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 9 निर्दलीय विधायक उनके साथ हैं.

    गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायक

    इमेज स्रोत, एकनाथशिन्दे कार्यालय

  2. BRICS में हुई अफ़ग़ानिस्तान पर चर्चा, चरमपंथियों को पनाह देने के लिए इस्तेमाल न हो

    ब्रिक्स देशों की बैठक

    इमेज स्रोत, Hua Chunying @Twitter

    ब्रिक्स देशों की बैठक गुरुवार को अफ़ग़ानिस्तान और यूक्रेन के मुद्दे पर चर्चा हुई.

    ब्रिक्स देशों के नेताओं ने कहा कि वो अफ़ग़ानिस्तान में शांति और स्थायित्व का समर्थन करते हैं और इसकी सार्वभौमिकता और स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं.

    बैठक के बाद ये घोषणा भी की गई कि ब्रिक्स में शामिल देश मानते हैं कि अफ़ग़ानिस्तान की सरज़मीन का इस्तेमाल दूसरे मुल्कों पर हमले के लिए नहीं होना चाहिए. न तो इसकी ज़मीन का इस्तेमाल चरमपंथियों को पनाह देने के लिए किया जाना चाहिए और न ही उन्हें ट्रेनिंग देने के लिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    साथ ही ब्रिक्स देशों ने कहा कि वो रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को ख़त्म करने के लिए दोनों मुल्कों के बीच बातचीत का समर्थन करते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वर्चुअली आयोजित किए गए ब्रिक्स के 14वें अधिवेशन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि ब्रिक्स के सदस्य देश दुनिया की अर्थव्यवस्था का एक चौथाई हिस्सा हैं और वैश्विक सप्लाई चेन में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है.

    साथ ही उन्होंने कहा कि ग़रीबी कम करने, खेती, ऊर्जा और दूसरे क्षेत्रों में हमारे सामने मौजूद चुनौतियों का सामना सदस्य देशों को मिलकर करना चाहिए और इसके लिए उद्योग और सप्लाई चेन की व्यवस्था को बेहतर करना चाहिए.

    पश्चिमी देशों की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जो देश दुनिया में एकाधिकार चाहते हैं और दूसरे देशों के इनोवेशन और विकास में बाधा उत्पन्न करने के लिए अलग-अलग तरह के प्रतिबंध लगाते हैं, रुकावटें पैदा करते हैं उन्हें नाकामी हाथ लगेगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    इससे पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी ने कहा, "वैश्विक अर्थव्यवस्था की गवर्नेंस के बारे में हम ब्रिक्स सदस्य देशों का नज़रिया काफी समान रहा है, इसलिए हमारा आपसी सहयोग वैश्विक पोस्ट कोविड रिकवरी में उपयोगी योगदान दे सकता है."

    बैठक में मोदी के अलावा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्राज़ील के राष्ट्रपति जाएर बोलसोनारो और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भी शामिल हुए.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

  3. ओएनजीसी विदेश ने कोलंबिया में क़रीब 10 हजार फ़ीट की गहराई पर तेल की खोज की

    तेल

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    ओएनजीसी विदेश लिमिटेड ने हाल में कोलंबिया में तेल की खोज की है. ये खोज सीपीओ-5 ब्लॉक लियानोस बेसिन में ड्रिल किए गए कुएं यूरेका- IX में हुई है.

    20 अप्रैल को क़रीब 11 हज़ार फ़ीट की गहराई तक ड्रिलिंग की गई थी जिसमें क़रीब 10 हजार फीट की गहराई पर 17 फ़ीट मोटी तेल से भरे रेत का पता चला है.

    मिरोडोर में तेल की खोज से ब्लॉक के उत्तरी हिस्से में आगे की खोज के लिए नए क्षेत्र खुल गए हैं.

    ओएनजीसी विदेश इससे पहले मारीपोसा और इंडको क्षेत्र में साल 2017 और 2018 में तेल की खोज कर चुकी है. जहां से प्रतिदिन 20 हज़ार बीबीएल तेल का उत्पादन हो रहा है.

    साल 2008 में ओएनजीसी विदेश लिमिटेड को ब्लॉक सीपीओ-5 का आवंटन हुआ था.

  4. गुवाहाटी में शिवसेना के बाग़ी विधायकों ने एकनाथ शिंदे को चुना अपना नेता

    एकनाथ शिंदे
    इमेज कैप्शन, गुवाहाटी में विधायकों से बातचीत करते एकनाथ शिंदे

    गुवाहाटी में शिवसेना के बाग़ी विधायकों ने सर्वसम्मति से एकनाथ शिंदे को अपना नेता चुन लिया है.

    बीबीसी मराठी के मुताबिक इसके बाद एकनाथ शिंदे ने सभी विधायकों को धन्यवाद दिया और उनसे बातचीत की.

    एकनाथ शिंदे के कार्यालय द्वारा भेजी गई विधायकों की सूची के अनुसार शिवसेना के कुल 37 विधायक उनके साथ हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 9 निर्दलीय विधायक एकनाथ शिंदे के साथ हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    एकनाथ शिंदे की बग़ावत का आज तीसरा दिन है.

    इससे पहले संजय राउत ने गुरुवार, दोपहर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अगले 24 घंटों के भीतर अगर पार्टी के बाग़ी विधायक मुंबई वापस आ जाते हैं, तो पार्टी महाविकास अघाड़ी गठबंधन से बाहर जाने को तैयार है.

    साथ ही उन्होंने कहा कि विधायकों को गुवाहाटी से बात नहीं करनी चाहिए, बल्कि उन्हें मुंबई आकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात करनी चाहिए.

    वहीं दूसरी तरफ शरद पवार की मौजदूगी में एनसीपी ने बैठक की जिसमें पार्टी के सभी विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. इस बैठक में सरकार बनाए रखने के लिए उद्धव ठाकरे का समर्थन करने का निर्णय लिया गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    संजय राउत के गठबंधन से बाहर आने के बयान को लेकर एक सवाल का जवाब देते हुए अजित पवार ने कहा, "संजय राउत जो कहना चाहते हैं वह उनका अधिकार है. उन्होंने यह बयान क्यों दिया इसके कुछ कारण हो सकते हैं, लेकिन हम मुख्यमंत्री से पूछेंगे कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा."

  5. 23 जून 2022 का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’ सुनिए वात्सल्य राय और अंजुम शर्मा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  6. महाराष्ट्र संकट पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- जिस तरह उद्धव बयान देते थे, ये उसी का फल

    कैलाश विजयवर्गीय

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने महाराष्ट्र के संकट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इससे सबक लेना चाहिए कि अहंकार अच्छा नहीं होता. पत्रकारों के साथ बातचीत में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- जिस तरह से उद्धव ठाकरे बयान देते थे, उनके प्रवक्ता प्रधानमंत्री के बारे में जिस प्रकार की बयानबाज़ी करते थे, ये उसी का फल है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीजेपी के महासचिव ने कहा कि लोकतंत्र में सबका सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा- जो शिवसेना के हीरो जाने जाते थे वो तो ज़ीरो हो गए. पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में सियासी संकट चल रहा है. शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पार्टी के कई विधायक गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं. उनकी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से कई शिकायतें है.

    हालाँकि बुधवार को उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन में उन सवालों के जवाब देने की कोशिश की. लेकिन बाग़ी विधायक अब भी माने नहीं है. उनका कहना है कि शिवसेना को महाविकास अघाड़ी गठबंधन से बाहर आना चाहिए. उद्धव ठाकरे की सरकार में कांग्रेस और एनसीपी भी शामिल है. दोनों पार्टियों ने उद्धव के समर्थन की बात कही है.

  7. कांग्रेस और एनसीपी ने कहा- संकट के समय उद्धव के साथ मज़बूती से खड़े हैं

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे

    गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे के बागी विधायकों के साथ शक्ति प्रदर्शन के बाद से महाराष्ट्र सरकार मुश्किल में है. इस मुश्किल स्थिति के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी को जिम्मेदार बताया है.

    प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मैं सीधा ये कह सकता हूं कि केंद्र सरकार और बीजेपी इसमें हस्तक्षेप करके वहां की स्थिर सरकार को अस्थिर करके महाराष्ट्र में अपनी सत्ता लाना चाहती है."

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "राष्ट्रपति चुनाव में नंबर के लिए वहाँ (महाराष्ट्र) की सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं."

    इसके साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को कांग्रेस पार्टी का समर्थन देते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस मिलकर सरकार चला रहे थे. हम तीनों मिलकर रहेंगे और मिलकर लड़ेंगे. इसके लिए जो भी सहायता हो सकती है वो हम करने के लिए तैयार हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने ट्वीट कर कहा, "महाराष्ट्र विकास अघाड़ी, महाराष्ट्र के विकास और कल्याण के लिए स्थापित सरकार है. हम आखिर तक उद्धव ठाकरे के साथ मजबूती से खड़े हैं. मुझे विश्वास है कि कोई भी सच्चा शिवसैनिक आदरणीय बालासाहेब ठाकरे के विचारों को धोखा देने जैसा व्यवहार नहीं करेगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  8. महाराष्ट्र पर तेज प्रताप ने मोदी पर साधा निशाना और कहा- सेना का ध्यान शिवसेना पर डाल दिया

    तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट पर बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुटकी ली है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- वाह..! क्या कलाकारी है चाय वाले की, सेना का ध्यान शिवसेना पर डाल दी. ग़ज़ब का मास्टरस्टोक..

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दरअसल महाराष्ट्र में सियासी संकट उस समय शुरू हुआ, जब देश के कई हिस्सों में मोदी सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं का आंदोलन चल रहा था.

    पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना की घोषणा की थी और इसमें चार साल के लिए सेना में भर्ती का प्रावधान है. इसी प्रावधान से नाराज़ कई युवा सड़क पर उतर आए. कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हुए और तोड़फोड़ और आगजनी भी हुई.

    बिहार में हिंसक प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सबसे ज़्यादा हिंसक प्रदर्शन बिहार में हुए, जहाँ नाराज़ युवाओं ने कई ट्रेनों में आग लगा दी और कई जगह तोड़फोड़ भी हुई. राजद ने इस योजना को वापस लेने की मांग भी की थी.

    लेकिन केंद्र सरकार और सेना ने ये स्पष्ट कर दिया था कि ये योजना वापस नहीं होगी. इन सबके बीच अब महाराष्ट्र में चल रहा सियासी संकट सुर्ख़ियाँ बटोर रहा है. तेज प्रताप ने इसे ही लेकर ट्वीट किया है और कहा है कि ये ग़ज़ब का मास्टर स्ट्रोक है.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत की महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 मैच में श्रीलंका को हराया, सिरीज़ की शानदार शुरुआत

    जेमाइमा रोड्रिगेज़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 मैच में श्रीलंका की टीम को 34 रनों से हराकर सिरीज़ की शानदार शुरुआत की है. भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर है. पहला टी-20 दम्बुला में खेला गया.

    भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी. भारतीय महिलाओं ने 20 ओवरों में छह विकेट पर 138 रन बनाए. भारत की ओर से जेमाइमा रोड्रिगेज़ ने सबसे ज़्यादा 36 रन बनाए. शफ़ाली वर्मा ने 31 रनों का योगदान दिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22 रन बनाए. दीप्ति शर्मा ने सिर्फ़ आठ गेंदों पर 17 रन बनाकर अच्छा योगदान दिया. जवाब में श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम 20 ओवरों में पाँच विकेट पर 104 रन ही बना सकी.

    कविशा दिल्हारी ने सबसे ज़्यादा 47 रन बनाए और वे नाबाद भी रहीं, लेकिन वे अपनी टीम को जिता नहीं सकीं. भारत की ओर से राधा वर्मा ने दो विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर और शफ़ाली वर्मा ने एक-एक विकेट लिए.

    भारत को श्रीलंका दौर पर तीन टी-20 मैच और तीन वनडे मैच खेलना है.

  10. सूरत से वापस आए शिवसेना विधायक नितिन देशमुख का आरोप, एकनाथ शिंदे गुट ने तस्वीरें जारी की

    नितिन देशमुख

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, एकनाथ शिंदे का साथ छोड़ महाराष्ट्र लौटे नितिन देशमुख

    सूरत से एकनाथ शिंदे का साथ छोड़ महाराष्ट्र वापस आने वाले विधायक नितिन देशमुख ने बीजेपी पर महाराष्ट्र की सरकार गिराने की कोशिश का आरोप लगाया है.

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में नितिन देशमुख ने कहा, “सोमवार को एकनाथ शिंदे ने मुझे अपने घर पर बुलाया था. वो जैसा बोलते गए हम वैसा करते गए क्योंकि हमें उन पर भरोसा था. पहले हम मुंबई से पालघर गए फिर वहाँ से हम सूरत के लिए निकले. जब मैंने महाराष्ट्र छोड़ा तो मुझे शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है. मैंने बीच रास्ते में उतरने की कोशिश की लेकिन उतरना संभव नहीं था.”

    “जब हम सूरत पहुँचे तो वहां होटल और पुलिस का भारी बंदोबस्त था. मुझ पर दबाव बनाया गया लेकिन मैं वहाँ रुका नहीं. मैं रात को करीब तीन बजे होटल से बाहर और मैंने अपनी लोकेशन मुंबई में शिवसेना के नेताओं से शेयर कर दी. ये पता लगते ही 20-25 पुलिसवालों ने मुझे ज़बरदस्ती लाल रंग की गाड़ी में डाला और अस्पताल ले गए."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    शिवसेना विधायक नितिन देशमुख ने कहा, "मैं फिजिकली फिट था. मुझे डॉक्टर ने कहा कि तुम्हें अटैक आया है. तब मुझे समझ आया कि मुझे मारने की प्लानिंग की जा रही है. तब तक शाम के साढ़े सात बज चुके थे. कुछ लोगों ने पकड़कर मुझे इंजेक्शन लगाया.“

    “मैं किसी तरह हॉस्पिटल से बाहर निकलकर गोवा आया और फिर वहाँ से महाराष्ट्र पहुँचा. अब मैं सुरक्षित महसूस कर रहा हूँ.”

    नितिन देशमुख के आरोपों के बाद गुवाहाटी के होटल में 42 विधायकों के साथ मौजूद एकनाथ शिंदे कैंप ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. समाचार एजेंसी के एएनआई के मुताबिक़ इन तस्वीरों में नितिन देशमुख, अन्य बाग़ी शिवसेना के विधायकों के साथ नज़र आ रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  11. उद्धव सरकार के समर्थन में आईं ममता बनर्जी ने कहा- लोकतंत्र पर चल रहा है बुलडोज़र

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार पर गहराते संकट के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकतंत्र पर बुलडोज़र चलाया जा रहा है.

    ममता बनर्जी ने कहा- देश की राजनीतिक स्थिति बहुत ख़राब है. जो भी विरोध प्रदर्शन करता है, उसके ख़िलाफ़ बुलडोज़र चलाया जाता है. आज आप सत्ता में हैं, तो धन बल और बाहु बल का इस्तेमाल कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में मानवाधिकार आयोग को भेजा गया, सीबीआई और ईडी को भेजा गया. लेकिन बीजेपी शासित राज्यों का क्या होता है. ममता बनर्जी ने कहा- मुझे लगता है कि महाराष्ट्र सरकार को न्याय मिलना चाहिए. आप रुपया देकर, ईडी और सीबीआई भेजकर पार्टी मत तोड़िए. आपकी पार्टी भी कोई तोड़ सकता है. लेकिन ये लोकतंत्र के लिए नहीं है. मैं इसे समर्थन नहीं करती.

    उन्होंने कहा कि बीजेपी महाराष्ट्र सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है और वो ख़ूब पैसा बाँट रही है, क्या ये हवाला का पैसा नहीं है?

    महाराष्ट्र में शिवसेना के विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कई विधायक असम के गुवाहाटी में हैं. उन्होंने उद्धव ठाकरे की सरकार के ख़िलाफ़ बग़ावत कर दी है. उनकी मांग है कि सरकार मौजूदा गठबंधन से अलग हो जाए. इस समय महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार चल रही है. इस गठबंधन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस भी शामिल है.

  12. शिवसेना के घर में फूट डालने के पीछे बीजेपी के होने के ये पाँच संकेत

  13. उद्धव सरकार के संकट में आने पर कंगना रनौत का पुराना वीडियो हो रहा है वायरल

    कंगना रनौत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच अभिनेत्री कंगना रनौता के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं. इस वीडियो में कंगना रनौत ने उद्धव ठाकरे पर सवाल उठाए थे.

    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. बाद में बीएमसी ने उनके दफ़्तर का एक हिस्सा तोड़ दिया था.

    उस समय कंगना ने कहा था- उद्धव ठाकरे, तुझे क्या लगता है कि तूने फ़िल्म माफ़िया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़कर बहुत बड़ा बदला लिया है. आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा. ये वक़्त का पहिया है, याद रखना.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    एक अन्य वीडियो में वो कहती दिख रही हैं कि जो भी नारी का अपमान करेगा, उसका पतन निश्चित है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    महाराष्ट्र में इस समय शिवसेना की अगुआई वाली गठबंधन की सरकार संकट में है. शिवसेना के कई विधायकों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में उद्धव ठाकरे के ख़िलाफ़ बग़ावत कर दी है. बड़ी संख्या में विधायक इस समय असम के गुवाहाटी में हैं.

    असम बीजेपी शासित राज्य है. ये विधायक मांग कर रहे हैं कि शिवसेना को महा विकास अघाड़ी से निकलकर बीजेपी के साथ गठबंधन कर लेना चाहिए.

    बुधवार को उद्धव ठाकरे ने लोगों को संबोधित किया और एकनाथ शिंदे के खेमे के आरोपों को इनकार किया. उन्होंने कहा कि शिवसेना हिंदुत्व के रास्ते से नहीं हटी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    इस बीच कंगना रनौत के पुराने वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रतिक्रिया दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि कंगना रनौत इसे एक महिला के अपमान से जोड़कर देख रही हैं. लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें भी इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ा है क्योंकि उन्होंने भी बड़ी संख्या में महिलाओं का अपमान किया है. धाकड़ को देखिए.

  14. दिल्ली के उप-राज्यपाल ने भ्रष्टाचार के आरोप में तीन अधिकारियों को किया निलंबित

    राज्यपाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भ्रष्टाचार के आरोपों पर दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.

    इनमें से दो सब-डिविज़नल मजिस्ट्रेट हैं और एक डिप्टी सेक्रेटरी. ये अधिकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दफ़्तर में नियुक्त थे. इन अधिकारियों पर कथित तौर “वित्तीय अनियमितता” में शामिल होने का आरोप है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हालांकि न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ अधिकारियों ने बताया है कि ये आरोप उन पर उनकी मौजूदा पोस्टिंग के सिलसिले में नहीं लगे हैं, ये पहले के कार्यकाल के दौरान लगे आरोप हैं.

    सूत्रों का कहना है कि निलंबित किए गए दो अधिकारी एसडीएम हैं और एक अधिकारी सीएमओ दफ़्तर में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे.

    इस सप्ताह की शुरुआत में, दो असिस्टेंट इंजीनियरों को दिल्ली विकास प्राधिकरण की ओर से निलंबित कर दिया था. इन लोगों का निलंबन राज्यपाल के दौरे के बाद किया गया.

    उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने 11 जून को कालकाजी एक्सटेंशन में दिल्ली विकास प्राधिकरण के ईडब्लूएस कैटेगरी के तहत बनाए जा रहे फ़्लैट्स का निरीक्षण किया था.

    इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य सही नहीं पाया. उप राज्यपाल के निर्देशों के बाद 13 जून को योजना पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए थे और फिर 17 जून को दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया.

  15. द्रोपदी मुर्मू ने की पीएम से मुलाक़ात, 24 जून को भरेंगी नामांकन

    पीएम मोदी के साथ द्रौपदी मुर्मू

    इमेज स्रोत, Narendra Modi

    राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की तरफ से उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की.

    प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और लिखा कि राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी को सभी वर्गों में सराहा गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    द्रोपदी मुर्मू गुरुवार को दिल्ली पहुंची हैं जहां बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया.

    वो शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  16. संजय राउत ने कहा- शिवसेना सत्ताधारी गठबंधन से हटने को तैयार, लेकिन.....

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत

    महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया है.

    उन्होंने कहा, जो विधायक महाराष्ट्र से बाहर हैं उन्होंने हिंदुत्व का मुद्दा उठाया है.

    संजय राउत ने कहा, हमें शिवसेना प्रमुख से बात करनी चाहिए. वह मांग उनके सामने रखी जानी चाहिए.हमें वहां बैठकर पत्र-व्यवहार नहीं करना चाहिए. उनकी मांग पर निश्चित रूप से विचार किया जाएगा. हम महाविकास अघाड़ी छोड़ देंगे, लेकिन इसके लिए विधायकों को 24 घंटे में वापस आना होगा."

    उन्होंने कहा कि वो ये बात वो बहुत जिम्मेदारी के साथ कह रहे हैं. इसके साथ ही कहा कि हमारे विधायकों का अपहरण किया गया है और उद्धव ठाकरे जल्द ही सरकारी निवास 'वर्षा' पर वापस लौटेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    संजय राउत के बयान पर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने कहा, "हम शिवसेना की सटीक भूमिका नहीं जानते. हमने आज अपने नेतृत्व के साथ बैठक की. कल ऐसा कोई मुद्दा नहीं उठाया गया था. उन्हें साफ करना चाहिए कि क्या शिवसेना फिर से भाजपा के साथ जाना चाहती है."

    हालांकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, "हम बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए शिवसेना के साथ हैं. ईडी की वजह से ये खेल हो रहा है. कांग्रेस फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है. हम एमवीए( महाविकास अघाड़ी गठबंधन) के साथ हैं और रहेंगे. अगर वे (शिवसेना) किसी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं तो हमें कोई समस्या नहीं है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं दूसरी तरफ गुवाहाटी के एक होटल में मौजूद एकनाथ शिंदे ने 42 विधायकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया है.

    जिसका वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी की है. वीडियो में विधायक 'एकनाथ शिंदे, आप आगे बढ़ें, हम आपके साथ हैं' जैसे नारे लगाते सुने जा सकते हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ एकनाथ शिंदे के साथ 42 विधायक होटल में नजर आ रहे हैं. इसमें शिवसेना के 35 और 7 निर्दलीय विधायक हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    बीबीसी मराठी के मुताबिक़ बुधवार रात चार विधायक गुवाहाटी पहुंचे थे जिसमें गुलाबराव पाटिल, योगेश कदम, चंद्रकांत पाटिल और मंजुला गावित शामिल हैं.

    वहीं गुरुवार सुबह भी चार विधायक गुवाहाटी पहुंचकर एकनाथ शिंदे समूह में शामिल हो गए हैं. इनमें दीपक केसरकर, आशीष जायसवाल, मंगेश कुडालकर और सदा सरवनकर शामिल हैं.

  17. असम बाढ़: बढ़ा मौत का आँकड़ा, 55 लाख से अधिक लोग प्रभावित

    बाढ़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    असम में बाढ़ की स्थिति बेहद ख़राब है.

    बुधवार को असम में बाढ़ के कारण 12 और लोगों की मौत हो गई है. 55 लाख से अधिक लोग बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं.

    असम में मई से लेकर अभी तक 103 लोगों की मौत हो चुकी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    असम की बाढ़ पर चिंता जताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, “असम में बाढ़ का सामना कर रहे हमारे भाइयों और बहनों के साथ मेरी पूरी संवेदनाएँ हैं. मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से बचाव और पुनर्वास कार्यों में आगे भी मदद जारी रखने का आह्वान करता हूँ.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी असम में आई बाढ़ पर चिंता जताई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    उन्होंने ट्वीट किया है, “असम में आई भीषण बाढ़ से लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है.मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि वे सबकी रक्षा करें.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि इस मुश्किल समय में असम के बहनों-भाइयों के साथ खड़े हों और राहत कार्य में हर संभव मदद करें.”

  18. गुवाहाटी के एक होटल से 42 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे का शक्ति प्रदर्शन

    एकनाथ शिंदे के साथ विधायक

    इमेज स्रोत, ANI

    शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने गुवाहाटी के एक होटल में विधायकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ एकनाथ शिंदे के साथ 42 विधायक होटल में नजर आ रहे हैं. इसमें शिवसेना के 35 और 7 निर्दलीय विधायक हैं.

    वीडियो में शिवसेना के बाग़ी विधायक 'एकनाथ शिंदे, आप आगे बढ़ें, हम आपके साथ हैं' जैसे नारे लगाते सुने जा सकते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दूसरी तरफ शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गुवाहाटी में मौजूद 21 विधायकों ने हमसे संपर्क किया है. वे जिस दिन मुंबई आएंगे वे हमारे साथ होंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बीबीसी मराठी के मुताबिक़ बुधवार रात चार विधायक गुवाहाटी पहुंचे थे जिसमें गुलाबराव पाटिल, योगेश कदम, चंद्रकांत पाटिल और मंजुला गावित शामिल हैं.

    वहीं गुरुवार सुबह भी चार विधायक गुवाहाटी पहुंचकर एकनाथ शिंदे समूह में शामिल हो गए हैं. इनमें दीपक केसरकर, आशीष जायसवाल, मंगेश कुडालकर और सदा सरवनकर शामिल हैं.

    इसके अलावा बुधवार रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपना सरकारी आवास वर्षा छोड़कर मातोश्री चले गए. इससे पहले फ़ेसबुक लाइव कर उद्धव ठाकरे ने कहा था कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए शिवसेना के विधायकों को उनके सामने आकर उनसे बात करनी होगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  19. महाराष्ट्र सियासी संकट LIVE

    गुवाहाटी पहुँचे शिवसेना के बाग़ी विधायकों की अब क्या है रणनीति?

    बता रहे हैं बीबीसी संवाददाता मयंक भागवत.

    ( कैमरा- शाहिद शेख )

  20. गुवाहाटी में होटल के बाहर टीएमसी का प्रदर्शन, यहीं ठहरे हैं शिवसेना के बाग़ी विधायक

    तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, ANI

    तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने आज गुवाहाटी में उस होटल के बाहर प्रदर्शन किया, जहां महाराष्ट्र के बाग़ी विधायक रुके हुए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र के 30-40 विधायक गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू में ठहरे हुए हैं.

    तृणमूल कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया.

    रेडिसन ब्लू होटल के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

    प्रदर्शन कर रहे एक कार्यकर्ता ने कहा कि असम में लाखों की संख्या में लोग बाढ़ से परेशान हैं. लेकिन असम के मुख्यमंत्री महाराष्ट्र की सरकार गिराने में व्यस्त हैं.

    होटल में मौजूद बाग़ी नेता

    इमेज स्रोत, ANI

    महाराष्ट्र में सरकार संकट में

    महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट गहरा हो गया है. शिव सेना के विधायक एकनाथ शिंदे पार्टी के दर्जनों विधायकों के साथ महाराष्ट्र छोड़कर पहले सूरत और अब गुवाहाटी पहुँच चुके हैं.

    एकनाथ शिंदे का दावा है कि उनके साथ 40 विधायकों का समर्थन है. वहीं बुधवार देर रात चार और विधायक गुवाहाटी पहुँचे.

    ऐसे में महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार का भविष्य अब ख़तरे में दिख रहा है. लोगों के बीच ये बहस तेज़ हो गई है कि क्या महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार के दिन अब गिनती के रह गए हैं?