इसराइल की संसद भंग करने पर सहमत हुए पीएम नफ्ताली बेनेट और विदेश मंत्री यायिर लैपिड
इसराइली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इसराइल की संसद में अगले हफ़्ते इस सिलसिले में वोटिंग होगी और इसके बाद यायिर लैपिड प्रधानमंत्री पद का ओहदा संभालेंगे.
लाइव कवरेज
कमलेश मठेनी and विभुराज
अग्निपथ पर अखिलेश यादव: सरकार कॉरपोरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाए, लेकिन सुरक्षा से समझौता न करे
इमेज स्रोत, Getty Images
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अग्निपथ योजना को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है.
उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि अग्निपथ स्कीम सरकार ने बनाई है, इसलिए सरकार और सत्ताधारी दल के प्रवक्ता किसी और को आगे न करें.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
दरअसल अग्निपथ योजना को लेकर सेना प्रमुखों को आगे किए जाने का आरोप कांग्रेस ने भी लगाया है. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा है कि 75 सालों में पहली बार सरकार के नीतिगत फ़ैसले के बचाव के लिए सेनाध्यक्षों को आगे किया जा रहा है. अखिलेश यादव ने बजट की बात भी की और कहा कि सरकार इसके लिए अतिरिक्त कॉरपोरेट टैक्स लगाए लेकिन देश की सुरक्षा के साथ समझौता न करे.
अखिलेश यादव ने कहा- अमीर उद्योपतियों की आय की सुरक्षा से अधिक ज़रूरी है देश की सुरक्षा इसीलिए जो भी बजट कम पड़ रहा है, उसके लिए सरकार कॉरपोरेट पर अतिरिक्त कर लगाए, लेकिन देश की सुरक्षा के साथ समझौता न करे. जब से मोदी सरकार ने सेना में भर्ती को लेकर अग्निपथ योजना की घोषणा की है, इसे लेकर विवाद चल रहा है. देश के कई राज्यों में इसे लेकर युवाओं ने हिंसक प्रदर्शन किया है.
सबसे ज़्यादा बवाल बिहार में हुआ, जहाँ प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों में आग लगा दी और आगजनी भी की. इस बीच केंद्र सरकार ने अग्निपथ स्कीम में कुछ बदलाव भी किए और कई नौकरियों में अग्निवीरों को प्राथमिकता देने की भी बात कही. अग्निपथ योजना को लेकर तीनों सेनाध्यक्ष कई बार मीडिया के सामने आ चुके हैं. चूँकि ये मामला सेना की भर्ती से जुड़ा है, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाध्यक्षों की मौजूदगी में ही इस योजना का ऐलान किया था.
हिमाचल प्रदेश: सोलन में केबल कार में फँसे सैलानी सुरक्षित निकाले गए
....में
Author, पंकज शर्मा
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले में परवाणू के पास टिंबर ट्रेल रोपवे में केबल कार के हवा में अटकने के बाद सभी सैलानियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.
केबल कार में 11 लोग सवार थे. ये हादसा दोपहर क़रीब 1:30 से 2 बजे का है जब ये इस केबल कार बीच रास्ते में अटक गई. इसमें बैठे लोगों के बचाव के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.
तकनीकी ख़राबी के चलते ये केबल कार हवा में अटक गई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा कि मौक़े पर एनडीआरएफ़ और प्रशासन मुस्तैदी से रेस्क्यू आपरेशन में लगे हैं और वो खुद हालात का जायज़ा लेने जल्द इस जगह पर पहुँच रहे हैं.
कसौली के डीएम दानवीर ठाकुर ने कहा है कि एनडीआरएफ़ की टीम घटनस्थाल पर भेज दिया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
ग़ौरतलब है कि 1992 में भी इस तरह की एक घटना हिमाचल में हुई थी, जब कालका-शिमला नेशनल हाईवे, परवाणू के समीप बने रोपवे ट्रॉली में पर्यटक बैठकर जा रहे थे तो सैकड़ों फुट की ऊंचाई पर ट्रॉली अचानक एक झटके के साथ रुक गई थी, जिसे तब सेना की मदद से रेस्क्यू किया गया था.
अग्निपथ भर्ती योजना: भारतीय सेना ने जारी की नियुक्ति की अधिसूचना
इमेज स्रोत, ANI
भारतीय सेना ने अग्निपथ भर्ती योजना के तहत नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है. इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा.
अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल (एविएशन/एम्यूनिशन एग़्ज़ामिनर), अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्नीकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन जैसे पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जुलाई, 2022 से शुरू हो जाएगी.
सेना की ओर से जारी अधिसूचना में सेवा शर्तें, योग्यता, सेवा मुक्ति और अग्निपथ योजना से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई हैं.
सेना की अधिसूचना में कहा गया है कि इनरॉलमेंट के साथ ही उनका सेवाकाल शुरू हो जाएगा.
इमेज स्रोत, INDIAN ARMY
चार साल के सेवाकाल के दौरान उनकी छुट्टियां, वर्दी, वेतन और भत्ते समय समय पर जारी भारत सरकार के आदेशुनासार दिए जाएँगे. उन्होंने ज़मीन, समुद्र या हवा के रास्ते कहीं भी तैनात किया जा सकता है.
अग्निवीरों की नियुक्ति किसी भी रेजीमेंट में की जा सकती है और उनका तबादला सेना के हित में कहीं भी किया जा सकता है.
अधिसूचना के मुताबिक़ चार साल का सेवाकाल पूरा होने के बाद वे पद से मुक्त से हो जाएँगे. उन्हें सेवानिधि पैकेज दिया जाएगा. और वे किसी भी तरह से पेंशन और ग्रैच्युटी के हकदार नहीं होंगे और ना ही वे पूर्व सैनिकों को मिलने वाली स्वास्थ्य, कैंटीन सुविधाओं के ही हकदार होंगे. उन्हें पूर्व सैनिक का दर्जा भी हासिल नहीं होगा और न ही अन्य संबंधित सुविधाएं मिलेंगी.
अग्निपथ योजना के नाम पर बीजेपी अपना सशस्त्र कैडर तैयार करने की कोशिश कर रही है: ममता बनर्जी
इमेज स्रोत, ANI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अग्निपथ स्कीम को लेकर सोमवार को बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की है.
उन्होंने आरोप लगाया कि भगवा खेमा इस नई रक्षा भर्ती योजना के जरिए अपना सशस्त्र कैडर तैयार करने की कोशिश कर रहा है.
उन्होंने कहा कि ये योजना देश के सशस्त्र बलों का अपमान है. उन्होंने इस बात पर भी हैरत जताई कि चार साल का सेवा काल पूरा होने के बाद बीजेपी की योजना इन अग्निवीरों को अपने पार्टी कार्यालयों में चौकीदार के रूप में नियुक्त करने की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा, "बीजेपी अपना सशस्त्र कैडर बेस तैयार करने की कोशिश कर रही है. चार साल पूरा हो जाने के बाद ये लोग क्या करेंगे? पार्टी इन नौजवानों के हाथ में हथियार पकड़ाना चाहती है."
ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ऐसी योजनाओं की घोषणा करके जनता को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रही है.
उन्होंने कहा, "उन्होंने हर साल दो करोड़ नौकरियाँ देने का वादा किया ता. लेकिन अब वे ऐसी योजनाओं के नाम पर देश के लोगों को केवल मूर्ख बना रहे हैं."
पश्चिम बंगाल विधानसभा में अग्निपथ योजना पर ममता बनर्जी की इन टिप्पणियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सदन से वॉक आउट किया.
मायावती ने कहा- नोटबंदी और तालाबंदी की तरह थोपी जा रही है अग्निपथ स्कीम
इमेज स्रोत, Getty Images
सेना में भर्ती
की अग्निपथ योजना को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने बीजेपी पर निशाना साधा है और
अहंकारी रवैए से बचने के लिए कहा है.
मायावती ने कहा,
''केंद्र की अग्निपथ नई
सैन्य भर्ती स्कीम देश की सुरक्षा व फौजी के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान से जुड़ी
होने के बावजूद भाजपा नेतागण जिस प्रकार से अनाप-शनाप व अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे
हैं, वह घोर अनुचित है. जनता में भ्रम और सेना के लिए मुश्किलें पैदा करने वाली
संकीर्ण राजनीति तुरंत बंद हों.''
उन्होंने कहा,
'' देश को अचंभित करने वाली
नई 'अग्निपथ' सैन्य भर्ती योजना, सरकार द्वारा नोटबंदी और तालाबंदी आदि की तरह
ही, अचानक व काफी आपाधापी में
थोपी जा रही है, जिससे प्रभावित
होने वाले करोड़ों युवा व उनके परिवार वालों में ख़ासा आक्रोश है. सरकार इनके प्रति
भी अहंकारी रवैए से बचे.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अग्निपथ योजना को लेकर देश में कई जगह हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए हैं. प्रदर्शनकारी इस योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. हालांकि, सरकार ने इसे वापस लेने से इनकार कर दिया है.
इस योजना के तहत सेना में चार सालों के लिए भर्ती की जाएगी. भर्ती किए गए 25 प्रतिशत युवाओं को भारतीय सेना में चार साल के बाद आगे बढ़ने का मौका मिलेगा जबकि बाकी अग्निवीरों को नौकरी छोड़नी होगी.
हालांकि, असम राइफ़ल्स और अर्धसैनिक बलों में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण किया गया है. वहीं, सरकार का कहना है कि उन्हें रोजगार के दूसरे मौकों के लिए भी मदद की जाएगी. अग्निपथ योजना में केवल चार की अवधि की नौकरी के विरोध में कई जगह हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए हैं.
ओवैसी का बीजेपी पर हमला- सरकार चाहती है कि पूर्व सैनिक अडानी-अंबानी के घर के बाहर लाइन लगाएं
इमेज स्रोत, ANI
एआईएमआईएम प्रमुख
असदुद्दीन ओवैसी ने अग्निपथ योजना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और योजना वापस
लेने की मांग की है.
असदुद्दीन ओवैसी
ने कहा, "आप ये क्यों
चाहते हैं कि चार साल तक देश की रक्षा करने के बाद, यही युवा पूर्व सैनिक या तो अडानी और अम्बानी
के घर के बाहर नौकरी की लाइन में खड़ा हो या बीजेपी के दफ्तरों के बाहर चौकीदारी
करे."
"मोदीजी ने
नोटबंदी के बाद 50 दिन मांगे थे,
वो अभी तक पूरे नहीं हुए.
लॉकडाउन का नतीजा भी हम सबने देखा है. पर ये सरकार है जो कि अपनी गलतियों को
दोहराना चाहती है. देश के युवा से टकराना चाहती है."
उन्होंने कहा, "मोदीजी, युवा भारत का भविष्य हैं, आप और आप के साथ बार-बार एक्सटेंशन लेने वाले
रिटायर्ड आईएएस अफसर नहीं. आप इस युवा वर्ग की आवाज़ सुनिए और उनकी मांग पर अमल
कीजिये - इस अग्निवीर योजना को तुरंत वापस लीजिये."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
अग्निपथ योजना के तहत केवल चार साल के कार्यकाल को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ है. राजनीतिक दल भी इसे लेकर बीजेपी की आलोचना कर रहे हैं और युवाओं के भविष्य को ख़तरे में डालने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं, बीजेपी ने विपक्ष पर सेना भर्ती को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है.
सेना में नई भर्ती योजना अग्निपथ के तहत चार सालों के लिए भर्ती की जाएगी. भर्ती किए गए 25 प्रतिशत युवाओं को भारतीय सेना में चार साल के बाद आगे बढ़ने का मौका मिलेगा जबकि बाकी अग्निवीरों को नौकरी छोड़नी होगी.
हालांकि, असम राइफ़ल्स और अर्धसैनिक बलों में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण किया गया है. वहीं, सरकार का कहना है कि उन्हें रोजगार के दूसरे मौकों के लिए भी मदद की जाएगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
अग्निपथ योजना: विरोध-प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से सवाल
वीडियो कैप्शन, अग्निपथ योजना को लेकर नौजवानों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा.
अग्निपथ योजना को लेकर नौजवानों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा. कुछ ऐसे हैं, जिनका दावा है कि वो बस नौकरी जॉइन करने का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन इस नई योजना ने उनकी ज़िंदगी तबाह कर दी है.
बिहार में ऐसे ही एक नौजवान ने बीबीसी से बातचीत की.
अग्निपथ योजना पर सेनाध्यक्षों को क्यों आगे ला रही है मोदी सरकार, मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूछा
इमेज स्रोत, Getty Images
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने अग्निपथ योजना को लेकर सेनाध्यक्षों को आगे किए जाने पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है.
उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- 75 सालों में पहली बार सरकार के नीतिगत फ़ैसले के बचाव के लिए सेनाध्यक्षों को आगे किया जा रहा है.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने ये भी पूछा है कि अग्निपथ स्कीम को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री क्यों चुप हैं?
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
जब से मोदी सरकार ने सेना में भर्ती को लेकर अग्निपथ योजना की घोषणा की है, इसे लेकर विवाद चल रहा है. देश के कई राज्यों में इसे लेकर युवाओं ने हिंसक प्रदर्शन किया है. सबसे ज़्यादा बवाल बिहार में हुआ, जहाँ प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों में आग लगा दी और आगजनी भी की.
इस बीच केंद्र सरकार ने अग्निपथ स्कीम में कुछ बदलाव भी किए और कई नौकरियों में अग्निवीरों को प्राथमिकता देने की भी बात कही. अग्निपथ योजना को लेकर तीनों सेनाध्यक्ष कई बार मीडिया के सामने आ चुके हैं. चूँकि ये मामला सेना की भर्ती से जुड़ा है, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाध्यक्षों की मौजूदगी में ही इस योजना का ऐलान किया था.
चीन को सबसे ज़्यादा तेल बेचने वाला देश बना रूस
इमेज स्रोत, AFP
यूक्रेन के साथ
युद्ध के चलते लगी पाबंदियों के बीच रूस चीन को सबसे ज़्यादा तेल बेचने वाला देश बन गया है.
चीन में मई में
रूस से खरीदे जाने वाला तेल 55 प्रतिशत तक हो गया है और उसने सऊदी अरब को पीछे
छोड़ दिया है.
कोरोना महामारी
के कारण तेल की मांग कम होने और अर्थव्यवस्था मंद होने के बावजूद चीन ने रूस से तेल
खरीद में बढ़ोतरी की है.
फरवरी में चीन और
रूस ने कहा था कि उनकी दोस्ती की 'कोई सीमा नहीं' है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
चीनी की तेल कंपनियों ने हाल के महीनों में रूस से कच्चे तेल की ख़रीद बढ़ाई है. इसमें चीन की दो बड़ी कंपनियाँ सिनोपैक और शेनहुआ शामिल हैं. अमेरिका के लगाए प्रतिबंधों के बाद रूस ने उन्हें तेल पर भारी छूट दी थी.
चाइनीज़ जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ़ कस्टम्स के मुताबिक़ चीन में पिछले महीने रूस से कुल 84 लाख टन तेल आयात किया गया था. वहीं, सऊदी अरब 78 लाख टन तेल आयात के साथ दूसरे नंबर पर आ गया.
मार्च में अमेरिका और ब्रिटेन ने कहा था कि वो रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाएँगे. वहीं, यूरोपीय संघ ने कहा था कि वो रूसी गैस पर अपनी निर्भरता कम करेगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना था कि तेल बिक्री पर प्रतिबंध से रूस की अर्थव्यवस्था की रीढ़ पर चोट पहुँचेगी. तेल निर्यात रूस की कमाई का प्रमुख स्रोत है, लेकिन इससे पश्चिमी देशों पर भी असर पड़ेगा.
संजय राउत ने कहा- अग्निपथ योजना की तुलना में शिवसेना में बेहतर संभावनाएँ
इमेज स्रोत, Getty Images
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि युवाओं के पास अग्निपथ योजना के तहत सेना में शामिल होने की तुलना में शिवसेना में शामिल होने पर बेहतर संभावनाएँ हैं.
इन दिनों नरेंद्र मोदी सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर बवाल चल रहा है. पिछले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं. सबसे ज़्यादा हिंसक प्रदर्शन बिहार में हुए हैं. विपक्ष भी लगातार केंद्र की इस योजना की आलोचना कर रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
विपक्ष की मांग है कि सरकार इस योजना को वापस ले. हालाँकि रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि ये योजना वापस नहीं होगी. इसी मामले पर ट्वीट करते हुए संजय राउत ने लिखा है- अगर युवा शिवसेना में शामिल होते हैं तो उनके पास अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में शामिल होने की तुलना में 4 साल में बेहतर संभावनाएँ हैं.
उन्होंने लिखा है- पिछले चुनाव में वे 4 साल की ट्रेनिंग बिना चौकीदार थे, इस बार वे 4 साल की सेना प्रशिक्षण के साथ चौकीदार होंगे. Youth is angry!! जय हिंद! कुछ दिनों पहले भी उन्होंने अग्निपथ योजना की आलोचना करते हुए कहा था- हमारी आर्मी को अब तक कभी भी ठेकेदारी पर नहीं रखा गया. ठेकेदारी पर काम करने वाले दूसरे लोग हैं. ग़ुलामों को ठेकेदारी पर रखा जाता है. लेकिन जो अनुशासन बल है, जिनको हमने देश की रक्षा के लिए रखा है उसको कोई ठेकेदारी पर नहीं रखता है.
महुआ मोइत्रा ने कैलाश विजयवर्गीय को कहा 'अग्निपथ का विलेन'
इमेज स्रोत, Getty Images
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने अग्निवीरों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी पर नाराज़गी जताई है.
भारतीय सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ स्कीम को लेकर कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान पर विवाद छिड़ा हुआ है.
कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश के इंदौर में मीडिया से बात करते हुए कहा था- मुझे अगर बीजेपी के ऑफ़िस में सिक्योरिटी रखना है तो मैं अग्निवीर को प्राथमिकता दूँगा.
कैलाश विजयवर्गीय अग्निपथ भर्ती योजना के बारे में रविवार को इंदौर में पत्रकारों से बात कर रहे थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर लिखा है- बीजेपी के महासचिव, "अगर मुझे बीजेपी दफ़्तर में सिक्योरिटी गार्ड रखना होगा, तो मैं अग्निवीरों को चुनूँगा" हाँ, अगर भारत को अग्निपथ का विलेन चुनना होगा, तो मुझे पूरा भरोसा है कि वे आपको चुनेंगे. कैलाश विजयवर्गीय की इस टिप्पणी पर रविवार से ही विवाद चल रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
विपक्षी पार्टियों ने कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने भी इस पर आपत्ति जताई है, तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस पर नाराज़गी जताई है. और तो और बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने भी ट्वीट पर इसकी आलोचना की थी.
संबित पात्रा का राहुल गांधी पर निशाना- यहाँ कोई क्वीन विक्टोरिया या प्रिंस नहीं जिसकी जाँच ना हो
इमेज स्रोत, Getty Images
बीजेपी प्रवक्ता
संबित पात्रा ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा
है. उन्होंने कहा कि इस देश में कोई राजा या रानी नहीं कि उनकी जाँच नहीं होगी.
कांग्रेस राहुल
गांधी को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय बुलाने का विरोध कर रही है और बीजेपी पर
केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रही है.
इसे लेकर संबित पात्रा
ने कहा, ''इस देश में कोई
क्वीन विक्टोरिया या राजकुमार नहीं है कि उनकी जाँच नहीं होगी. क़ानून सभी के लिए
एक है. हर किसी की भ्रष्टाचार के लिए जाँच की जाती है. नेशनल हेराल्ड घोटाले के
ज़रिए देश के पैसे के ग़लत इस्तेमाल में एक परिवार और राहुल गांधी की भूमिका के
बारे में जनता जानती है.''
उन्होंने कहा,
''राहुल गांधी को पता होना
चाहिए कि ईडी एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (प्रवर्तन निदेशालय) है ना कि एनटाइटलमेंट
डिमांड. कांग्रेस की मांग है कि हम पहले परिवार से हैं और हमारी जाँच कैसे हो रही
है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें यह भी कहा है कि उन्हें मुक़दमे का सामना करना
पड़ेगा.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ हो रही है. इसमें मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया है. पिछले हफ़्ते उनसे लगातार तीन दिन पूछताछ हुई थी.
उन्हें चौथे दिन फिर बुलाया गया था लेकिन उनकी मां सोनिया गांधी की तबीयत ख़राब होने के चलते राहुल गांधी ने कुछ समय मांगा था. आज राहुल गांधी फिर पूछताछ में शामिल होने ईडी के दफ़्तर पहुंचे हैं.
अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद, बढ़ाई गई सुरक्षा
इमेज स्रोत, Santosh Kumar/Hindustan Times via Getty Images
सेना में भर्ती
की अग्निपथ योजना के विरोध में आज यानी सोमवार को कई संगठनों ने भारत बंद का एलान
किया है. इसके बाद राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
रेलवे और अन्य
सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट पर है. आरपीएफ और जीआरपी काफ़ी सतर्कता बरत रहे हैं.
समाचार एजेंसी
एएनआई के मुताबिक़ विरोध प्रदर्शन के कारण देशभर में 491 ट्रेनें प्रभावित हुए हैं.
229 मेल एक्सप्रेस और 254 पैसेंजर ट्रेन रद्द की गई हैं और आठ मेल एक्सप्रेस को
आंशिक रूप से रद्द किया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पश्चिम बंगाल में हावड़ा स्टेशन, हावड़ा ब्रिज, संतरागची जंक्शन, शालीमार रेलवे स्टेशन और अन्य जगहों पर सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है.
वहीं, सिलिगुड़ी में सुरक्षा बल तैनात तो किए गए हैं लेकिन स्कूल खुले हैं और सार्वजनिक वाहन चल रहे हैं.
बिहार की राजधानी पटना के डाक बंगला चौराहे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. यहां अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ था. 20 ज़िलों में इंटरनेट सेवा बाधित की गई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
भारत बंद को लेकर पंजाब में अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में सरकारी कार्यालयों, सेना भर्ती केंद्रों, सैन्य प्रतिष्ठानों और भाजपा नेताओं के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर हुई हिंसा के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. सीपी कौशतुभ शर्मा ने बताया कि भारत बंद के लिए सभी इंतज़ाम कर लिए गए हैं. रेपिड एक्शन फोइस तैनात की गई है. कई लोग गिरफ़्तार हुए हैं और हम इसमें शामिल लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि मुंह ढककर आने वाले प्रदर्शनकारियों की पहचान कर रहे हैं. कुछ समूहों के अंतरराष्ट्रीय नंबर मिले हैं और जानकारी जुटाई जा रही है. कोई अंतरराष्ट्रीय साजिश नहीं है लेकिन कुछ लोगों ने सरकार के ख़िलाफ़ जाने और हिंसा करने के लिए भड़काया है.
झारखंड में भारत बंद को देखते हुए सभी स्कूल बंद किए गए हैं और सुरक्षा बढ़ाई गई है. रांची में उर्सूलिन कॉन्वेंट स्कूल एंड इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल सिस्टर मेरी ग्रेस ने बातया कि आज से 11वीं कक्षा की परीक्षाएं होनी थीं. नई तारीख़ों की जल्द ही घोषणा की जाएगा.
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
वहीं, आज कांग्रेस ने भी अग्निपथ योजना और राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय में पूछताछ के लिए बुलाए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है. राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ हो रही है.
कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा, ''हम जंतर-मंतर पर आज सत्याग्रह करेंगे और शाम पांच बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे और अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग करेंगे. इस योजना पर पहले युवाओं के साथ और संसद में चर्चा की जानी चाहिए लेकिन, इससे पहले ये वापस होनी चाहिए. हम राष्ट्रपति को बताएंगे कि कैसे हमारे सांसद का उत्पीड़न हुआ और ईडी का दुरुपयोग किया गया.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है.
वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ़ कमांडों तैनात किए गए हैं और बाहर से प्रदर्शनकारियों के आने की आशंका के चलते राज्य की सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई है.
श्रीलंकाई पीएम ने की भारत की तारीफ़, अडानी पर भी बोले
रविशंकर अग्निपथ योजना के समर्थन में खुलकर आए
इमेज स्रोत, Getty Images
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ को युवाओं के लिए बेहतरीन
मौक़ा बताते हुए ट्वीट किया है.
रविशंकर ने कहा,
''दुनिया भर में, यहाँ तक कि स्विट्ज़रलैंड और सिंगापुर जैसे छोटे
देशों में भी, एक से दो वर्ष
सेना में सर्विस देना अनिवार्य है. इनकी तुलना में भारत की नयी सैन्य सेवा योजना
अति उत्तम है.''
''देश की रक्षा के लिए समर्पित और त्याग के मनोभाव से निकले हुए युवाओं के लिए यह एक सुअवसर है. बहकावे में न आएं, इसे ठीक ठीक समझें और मिलने वाली सुविधाओं और प्रक्षिशण से स्व तथा राष्ट्र का हित करें!''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अग्निपथ योजना का समर्थन करते हुए घोषणा थी कि वो चार साल पूरे कर चुके अग्निवीरों को नौकरियों का मौक़ा देंगे.
उन्होंने कहा था कि अग्निवीरों को मिला अनुशासन और कौशल उन्हें उत्कृष्टता के साथ रोज़गार योग्य बना देगा. महिंद्रा ग्रुप ऐसे प्रशिक्षित, सक्षम युवाओं को भर्ती करने के मौक़े का स्वागत करता है.
अग्निपथ योजना के तहत सेना में चार सालों के लिए भर्ती की जाएगी. भर्ती किए गए 25 प्रतिशत युवाओं को भारतीय सेना में चार साल के बाद आगे बढ़ने का मौका मिलेगा जबकि बाकी अग्निवीरों को नौकरी छोड़नी होगी.
हालांकि, असम राइफ़ल्स और अर्धसैनिक बलों में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण किया गया है. वहीं, सरकार का कहना है कि उन्हें रोजगार के दूसरे मौकों के लिए भी मदद की जाएगी. अग्निपथ योजना में केवल चार की अवधि की नौकरी के विरोध में कई जगह हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए हैं.
फिलीपींस की उपराष्ट्रपति बनीं सारा डुटार्टे
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
इमेज कैप्शन, फिलीपींस की नई उपराष्ट्रपति सारा डुटार्टे
फिलीपींस के
राष्ट्रपति रोड्रिगो ड्यूटर्ट की बड़ी बेटी ने देश के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली
है. सारा ड्यूटर्ट ने डवाव शहर में एक समारोह के दौरान फिलीपींस को एकजुट रखने की
शपथ ली.
44 साल की सारा ड्यूटर्ट ने एक दशक पहले अपने पिता के बाद डवाव शहर के मेयर की ज़िम्मेदारी संभाल
ली थी और इस तरह राजनीति में कदम रखा था.
राष्ट्रपति
रोड्रिगो ड्यूटर्ट का कार्यकाल भी ख़त्म होने वाला है. फिलीपींस में राष्ट्रपति का
कार्यकाल छह साल के लिए होता है और रोड्रिगो 2016 में राष्ट्रपति बने थे. उनकी जगह
फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर राष्ट्रपति बनेंगे.
फिलीपींस में मई में राष्ट्रपति और
उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे.
सारा ड्यूटर्ट ने
कहा, ''आने वाले दिन चुनौतियों भरे हो सकते हैं जो
हमसे एक राष्ट्र के तौर पर और ज़्यादा एकजुट होने की मांग करते हैं.''
उपराष्ट्रपति के
तौर पर सारा ड्यूटर्ट का कार्यकाल 30 जून से शुरू होगा.
आनंद महिंद्रा ने अग्निवीरों के लिए की ये घोषणा
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा
महिंद्रा ग्रुप
के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने घोषणा की है कि वो अग्निपथ योजना के तहत चार साल पूरे
कर चुके अग्निवीरों को नौकरियों का मौक़ा देंगे. उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी
दी है.
उन्होंने ट्वीट
किया, ''अग्निपथ प्रोग्राम को
लेकर हुई हिंसा से दुखी हूँ. जब इस योजना पर पिछले साल विचार हुआ था तो मैंने कहा
था और आज दोहराता हूँ कि अग्निवीरों को मिला अनुशासन और कौशल उन्हें उत्कृष्टता के साथ रोज़गार योग्य बना देगा. महिंद्रा ग्रुप ऐसे प्रशिक्षित, सक्षम युवाओं को भर्ती करने के मौक़े का स्वागत
करता है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने कहा, ''कॉरपोरेट सेक्टर में अग्निवीरों के रोज़गार के लिए अपार संभावनाएं हैं. नेतृत्व, टीम वर्क और शारीरिक प्रशिक्षण के साथ, अग्नवीर उद्योगों को बाज़ार के लिए तैयार पेशेवर समाधान प्रदान करते हैं, जिसमें संचालन से लेकर प्रशासन और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन तक का पूरा स्पेक्ट्रम शामिल है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ को लेकर देश में कई जगह हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए हैं. इस योजना के तहत अग्निवीर सेना में चार सालों के लिए भर्ती होंगे. योजना के तहत भर्ती किए गए 25 प्रतिशत युवाओं को भारतीय सेना में चार साल के बाद आगे बढ़ने का मौका मिलेगा जबकि बाकी अग्निवीरों को नौकरी छोड़नी होगी.
हालांकि, असम राइफ़ल्स और अर्धसैनिक बलों में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण किया गया है. वहीं, सरकार का कहना है कि उन्हें रोजगार के दूसरे मौकों के लिए भी मदद की जाएगी.
ईरान से तनाव के बीच चर्चा में इसराइली विदेश मंत्री का तुर्की दौरा
इमेज स्रोत, EPA
इमेज कैप्शन, इसराइल के विदेश मंत्री येर लापिद
इसराइल के विदेश
मंत्री येर लैपिड गुरुवार को तुर्की की यात्रा करने वाले हैं. इससे पहले इसराइल ने तुर्की की
यात्रा करने वाले अपने नागरिकों से जल्द से जल्द तुर्की छोड़ने का अनुरोध किया था.
इसराइल ने चिंता जताई थी कि तुर्की में ईरान उसके नागरिकों को निशाना बना सकता
है.
तुर्की में येर
लैपिड अपने समकक्ष मेवलुत चाउसोलो से मुलाकात करेंगे. उन्होंने भी आर्थिक सहयोग
बढ़ाने के प्रयासों के तहत पिछले महीने इसराइल का दौरा किया था.
पिछले हफ़्ते,
इसराइल ने अपने नागरिकों
को तुर्की की यात्रा करने को लेकर आगाह किया था.
इसराइल ने ईरानी सेना के इस्लामिक
रिवॉल्युशनरी गार्ड कोर (IRGC) के क़ुद्स
फ़ोर्सेज़ के वरिष्ठ अधिकारी कर्नल हसन सैयद ख़ोदाई की हत्या को देखते हुए अपने नागरिकों पर बदले की कार्रवाई की आशंका जताई थी.
इसराइल के
सार्वजनिक प्रसारक कान रेडियो ने पिछले हफ़्ते बताया था कि सुरक्षा अधिकारियों ने
पिछले महीने तुर्की में इसराइल के लोगों पर ईरान के हमले की कोशिश को नाकाम कर
दिया है.
इसराइल की चेतावनी
को लेकर तुर्की ने कहा है कि वो एक सुरक्षित देश है और आतंकवाद से निपटने के लिए
उसके पास एक सहयोग प्रणाली है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 19 जून के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.