FATF की ग्रे लिस्ट से नहीं निकल सका पाकिस्तान, आगे क्या होगा

फ़ाइनेन्शियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने शुक्रवार को कहा है कि वो अभी पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से बाहर नहीं करेगा.

लाइव कवरेज

भूमिका राय and अभिनव गोयल

  1. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई के घर पहुँची CBI की टीम

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    गहलोत निवास

    इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA/BBC

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के घर पर शुक्रवार सुबह सीबीआई की टीम ने छापा मारा है. जोधपुर ज़िले के मंडोर में अग्रसेन गहलोत के घर छापा मरने पहुंची सीबीआई की टीम में दिल्ली और जोधपुर से सीबीआई अधिकारी शामिल हैं.

    सीएम के भाई अग्रसेन गहलोत पर आरोप है कि उन्होंने फर्टिलाइजर बनाने के लिए उपयोगी पोटाश सरकार से सब्सिडी पर ख़रीदा और किसानों में बाँटने की जगह निजी कंपनियों को बेच दिया था.

    इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जाँच भी पहले से ही जारी है. ईडी से जुड़े मामले में अग्रसेन गहलोत की अपील पर हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी.

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई के घर सीबीआई के छापे पर राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीबीसी से कहा, "सीबीआई छापे की मुझे सूचना मिली है. पहले ईडी भी वहां कार्रवाई कर चुकी है, ऐसे में अब सीबीआई ने वहाँ छापा मारा है. एक मुख्यमंत्री के भाई के यहां जब ईडी की जाँच चल रही है, उसके बाद सीबीआई का छापा बड़े आश्चर्य की बात है."

    खाचरियावास ने कहा, "अशोक गहलोत कांग्रेस के सीनियर लीडर हैं, अशोक गहलोत ने दिल्ली में अपनी जिम्मेदारी निभाई और यहाँ उनके भाई के घर सीबीआई की रेड डाल दी."

  2. अग्निपथ योजना में आयु सीमा बढ़ाए जाने पर अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने नरेंद्र मोदी का जताया आभार

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए दो साल की उम्र सीमा बढ़ाने को युवाओं के लिए एक मौक़ा कहा है. उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले से कई युवाओं को भर्ती में शामिल होने का मौक़ा मिलेगा, जो कोविड के कारण पिछले दो साल से नहीं हो पा रही थी. सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कहा कि जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे इस योजना का फ़ायदा उठाएँ.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस फ़ैसले का स्वागत किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- पिछले दो वर्ष कोरोना महामारी के कारण सेना में भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई थी, इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘अग्निपथ योजना’ में उन युवाओं की चिंता करते हुए पहले वर्ष उम्र सीमा में दो वर्ष की रियायत देकर उसे 21 साल से 23 साल करने का संवेदनशील निर्णय लिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा कि इस निर्णय से बड़ी संख्या में युवा लाभान्वित होंगे और अग्निपथ योजना के माध्यम से देशसेवा व अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे. अमित शाह ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस फ़ैसले का स्वागत किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में 'अग्निपथ योजना-2022' के लिए अधिकतम प्रवेश आयु को 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष करने का निर्णय अभिनंदनीय है. असंख्य युवाओं में आशा व उत्साह का संचार करती इस सौगात हेतु आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी. मंगलवार को सरकार ने अग्निपथ योजना की घोषणा की थी. अभी तक भर्ती के लिए 17.5 से 21 साल की आयु निर्धारित थी. लेकिन, कोरोना महामारी के कारण दो साल से सेना में भर्ती नहीं हो पा रही थी. इस कारण अब इसे बढ़ाकर 17.5 से 23 साल कर दिया गया है.

  3. 'अग्निपथ' योजना पर LIVE

  4. बिहार में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के घर पर हमला, राजनाथ सिंह की युवाओं से अपील

    रेणु देवी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार में अग्निपथ योजना के विरोध में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं. इस दौरान बिहार की उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी के घर पर हमला हुआ है.

    बेतिया में उनके उनके आवास पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हमला कर दिया. रेणु देवी के बेटे ने मीडिया को बताया कि रेणु देवी फिलहाल पटना में हैं लेकिन बेतिया में उनके घर को काफी नुक़सान पहुँचाया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पश्चिमी चंपारण ज़िले के ही बगहा क्षेत्र में बीजेपी कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई है. इसके अलावा सासाराम में भी बीजेपी कार्यालय पर तोड़फोड़ की गई है.

    अग्निपथ योजना को लेकर विरोध तो कई राज्यों में हो रहे हैं लेकिन सबसे उग्र विरोध बिहार में देखने को मिला है.

    बिहार हमला

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अग्निपथ योजना की घोषणा की थी. जिसके बाद से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में योजना के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं.

    राजनाथ सिंह ने इस योजना को लेकर आज ट्वीट भी किया है.

    उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किये हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    राजनाथ सिंह ने लिखा है, “केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई ‘अग्निपथ योजना’ भारत के युवाओं को देश की रक्षा व्यवस्था से जुड़ने और देश सेवा करने का सुनहरा अवसर है.पिछले दो वर्षों से सेना में भर्ती की प्रक्रिया नहीं होने के कारण बहुत से युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर नहीं मिल सका था.”

    उन्होंने आगे लिखा है- “युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री के निर्देश पर सरकार ने अग्निवीरों की भर्ती की आयु सीमा को इस बार 21 वर्ष से बढ़ा कर 23 वर्ष कर दिया है. यह एकबार के लिए ही दी गई छूट है. इससे बहुत सारे युवाओं को अग्निवीर बनने की पात्रता प्राप्त हो जाएगी.”

    राजनाथ सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए लिखा है कि - "मैं युवाओं से अपील करता हूँ कि सेना में भर्ती की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में प्रारम्भ होने जा रही है. वे इसके लिए अपनी तैयारी शुरू करें."

  5. अग्निपथ के ख़िलाफ़ यूपी-बिहार में हिंसक हुआ प्रदर्शन, कई ट्रेनों में आग लगाई

    ट्रेन में लगाई आग

    इमेज स्रोत, bbc

    देश के अलग-अलग हिस्सों में केंद्र सरकार की 'अग्निपथ योजना' के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. ख़ासतौर पर बिहार और उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन हिंसक हो चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उत्तर प्रदेश और बिहार में कई वाहनों में आग लगा दी गई है. इन दोनों राज्यों में प्रदर्शन का यह लगातार तीसरा दिन है.

    उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले में कुछ लोग जमा होकर रेलवे स्टेशन में घुस गए और एक ट्रेन में तोड़-फोड़ की. इसके साथ ही रेलवे स्टेशन की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया.

    बलिया ज़िला मजिस्ट्रेट सौम्य अग्रवाल

    इमेज स्रोत, bbc

    बीबीसी संवाददाता अनंत झणाणे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के बलिया ज़िले में प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया है.

    शुक्रवार सुबह कई सारे छात्र बलिया स्टेशन पर आ पहुंचे और ट्रेनों में तोड़ फोड़ करने लगे. प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन पर खड़ी बलिया-सियालदह एक्सप्रेस और बलिया-लोकमान्य टर्मिनस एक्सप्रेस में तोड़फोड़ की.

    ताज़ा जानकारी के मुताबिक़, भीड़ स्टेशन से शहर में पहुंच गयी है और कुछ जगहों पर पत्थरबाज़ी भी की है. पुलिस स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज और बल प्रयोग कर रही है.

    मौके से आये वीडियो में प्रदर्शनकारी हाथ में डण्डे लिए प्लेटफार्म पर तोड़ फोड़ करते नज़र आ रहे हैं और पुलिस उन्हें दौड़ाते हुए दिख रही है. पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ने की कोशिश भी की. लेकिन इन कोशिशों के बावजूद वहां पर खड़े स्लीपर कोच में आग लगा दी गयी.

    बलिया ज़िला मजिस्ट्रेट सौम्य अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह से फोर्स तैनात है, उपद्रवियों को डैमेज करने से रोक दिया गया है. पत्थरबाजी का प्रयास किया गया था. लड़कों पर कार्रवाई की जा रही है. अभी वीडियोग्राफी देखी जा रही है.

    सोशल मीडिया पर कई ऐसे फ़ुटेज भी हैं जिसमें प्रदर्शन कर रहे कुछ लोग पुलिस वालों से वाद-विवाद कर रहे हैं. कुछ लोगों के हाथों में लाठियां भी नज़र आ रही हैं.

    अभी तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक़, जम्मू तवी एक्सप्रेस में बिहार के मोहिउद्दीन नगर में आग लगा दी गई है. इसके अलावा बिहार के लखीसराय जंक्शन में भी एक ट्रेन में आग लगा दी गई.

    ट्रेन

    एक पुलिस वाले ने बताया, ''उन्होंने मुझे वीडियो बनाने से रोका और मेरा फ़ोन छीन लिया. 4-5 कंपार्टमेंट्स प्रभावित हुए हैं. ट्रेन से यात्रियों को उतार दिया और वो वहाँ से चले गए.''

    वहीं, समस्तीपुर में भी प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन में आग लगाई है.

    लखीसराय थाना के SHO ने मीडिया को कहा कि विक्रमशिला एक्सप्रेस के 7-8 बोगियों में उपद्रवियों ने आग लगा दी और भी कुछ ट्रेनों में आग लगाई है. अभी दमकल के माध्यम से आग पर क़ाबू पाने की कोशिश जारी है, लेकिन हज़ारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने में मुश्किलें आ रही हैं.

    बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश और हरियाणा में भी प्रदर्शन हो रहे हैं. हरियाणा के पलवल ज़िले में कुछ जगहों से पत्थरबाज़ी की भी ख़बरें हैं.

    राहुल गांधी प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

    वहीं इस योजना के ख़िलाफ़ विपक्ष के नेता भी काफी सक्रिय हैं और इसका विरोध कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है- "24 घंटे भी नहीं बीते कि भाजपा सरकार को नई आर्मी भर्ती का नियम बदलना पड़ा. मतलब, योजना जल्दबाजी में युवाओं पर थोपी जा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी इस स्कीम को तुरंत वापस लीजिए. एयरफोर्स की रुकी भर्तियों में नियुक्ति और रिजल्ट दीजिए. सेना भर्ती को (आयु में छूट देकर) पहले की तरह कीजिए."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    राहुल गांधी ने भी इस योजना के विरोध में ट्वीट किया है. उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी की सरकार जो भी योजना लेकर आई है, उसे जनता ने स्वीकार नहीं किया. उन्होंने लिखा है- "अग्निपथ - नौजवानों ने नकारा, कृषि कानून - किसानों ने नकारा, नोटबंदी - अर्थशास्त्रियों ने नकारा, जीएसटी- व्यापारियों ने नकारा. देश की जनता क्या चाहती है, ये बात प्रधानमंत्री नहीं समझते क्योंकि उन्हें अपने ‘मित्रों’ की आवाज़ के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता."

    विरोध

    इमेज स्रोत, Getty Images

    क्या है'अग्निपथ योजना' जिसका हो रहा है विरोध

    भारतीय सेना के तीनों प्रमुखों ने सेना में छोटी अवधि की नियुक्तियों को लेकर 'अग्निपथ' नीति की घोषणा की गई है. इस योजना के तहत भर्ती होने की उम्र 17 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए.

    शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास होनी चाहिए. ये नौकरी सिर्फ चार साल के लिए होगी.

    चार साल बाद सेवाकाल में प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन होगा और 25 प्रतिशत लोगों को नियमित किया जाएगा. पहले साल की सैलरी प्रति महीने 30 हजार होगी और चौथे साल में 40 हजार रुपये प्रति महीना मिलेंगे.

    अग्निपथ योजना के तहत 90 दिनों के अंदर करीब 40 हजार युवकों का चयन किया जाएगा जिसके बाद 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी.

  6. भारत सरकार के विरोध में कुवैत की संसद में एकजुट हुए 30 सांसद

  7. जुमे की नमाज़ को लेकर यूपी में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की सख़्त

    नमाज़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जुमे की नमाज़ को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने ख़ास प्रबंध किए हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस संबंध में जानकारी शेयर की है.

    यूपी पुलिस ने लिखा है, “दिनांक 17.06.22 को जुमे की नमाज़ को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए धर्मगुरुओं और सिविल सोसाइटी के सदस्यों से बातचीत की गई है.

    उनसे अपेक्षित सहयोग भी मिला है. इसके अतिरिक्त क़ानून व्यवस्था के तहत 132 कंपनी पीएसी और 10 कंपनी CAPF/RAF को तैनात किया गया है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उत्तर प्रदेश के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया कि नमाज़ की व्यवस्था के लिए धर्म गुरुओं से व्यापक स्तर पर बात की गई है और सभी का अपेक्षित सहयोग भी मिला है.

    उन्होंने बताया कि सभी के साथ बात की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि इस बार इस तरह की व्यवस्था की गई है कि इस बार किसी तरह की कोई उपद्रव ना फैलने पाए.

    साथ ही इस संबंध में धर्म गुरुओं ने अपील भी जारी की है. साथ ही जो उपद्रवी, जिन्होंने पहले उपद्रव मचाया था, उन्हें चिह्नित करके पूरे निष्पक्ष तरीक़े से कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी निर्दोष को सज़ा ना हो.

    बीते जुमे को भड़क गई थी यूपी में हिंसा

    बीते जुमे को देश के कई हिस्सों में मस्जिदों के बाहर विरोध प्रदर्शन हुए थे.

    पैग़ंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान पर बीजेपी के पूर्व नेताओं, नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ये विरोध प्रदर्शन हुए थे.

    लखनऊ में टीले वाली मस्जिद के सामने मुसलमानों ने नारेबाज़ी की थी. कानपुर में भी हिंसा भड़क उठी थी.

    उधर, यूपी के ही सहारनपुर में भी भीड़ मस्जिद के बाहर नारेबाज़ी करती दिखी थी.

    प्रयागराज में प्रदर्शन के दौरान कुछ ठेलों में आग लगा दी गई थी. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच पथराव भी हुआ था.

  8. अमेरिका ने नूपुर शर्मा मामले में बीजेपी की कार्रवाई को सराहा

    नेड प्राइस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पैग़ंबर मोहम्मद के ख़िलाफ़ विवादित टिप्पणी मामले पर अब अमेरिका ने भी प्रतिक्रिया दी है.

    गुरुवार को एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बीजेपी के दो पूर्व नेताओं की टिप्पणियों की आलोचना की है.

    यह मामला गुरुवार का है.

    जब प्राइस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज़ टीवी के पत्रकार जहानज़ैब अली ने उनसे सवाल पूछा.

    अली ने उनसे कहा, ''भारत में बीते कुछ समय में इस्लामोफ़ोबिया तेज़ी से बढ़ा है. कुछ सप्ताह पहले सत्तारूढ़ बीजेपी पार्टी के सदस्यों ने पैग़ंबर मोहम्मद पर टिप्पणी भी की. इसके विरोध में भारत में प्रदर्शन हो रहे हैं जबकि प्रदर्शन में शामिल मुसलमानों के घरों को बुलडोज़र से ढहा दिया जा रहा है. क्या आप भारत सरकार की मुस्लिमों और अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ किए जा रहे इस हेट-क्राइम पर कुछ कहना चाहेंगे?

    इस सवाल के जवाब में प्राइस ने कहा कि यह एक ऐसा मामला है, जिसकी हम आलोचना करते हैं.

    उन्होंने कहा, "हम उन बयानों की भी निंदा करते हैं जो बीजेपी के नेताओं ने दिए. साथ ही हमें इस बात की ख़ुशी भी है कि पार्टी ने सार्वजनिक तौर पर उन बयानों की निंदा की है. हम मानवाधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता और विश्वास जैसे मुद्दों पर हर रोज़ भारत सरकार के साथ संपर्क में हैं. हम भारत को मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं."

  9. बीजेपी के 'अपने' जो कर रहे हैं ‘अग्निपथ-योजना’ पर पुनर्विचार की बात

    उपेंद्र कुशवाहा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    देश के कई हिस्सों में केंद्र सरकार की 'अग्निपथ योजना' के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसक घटनाएं हुई हैं.

    एक ओर जहाँ बीजेपी इस योजना को ‘कायापलट’ करने वाला बता रही है, वहीं सेना के कई रिटायर्ड अधिकारियों, विपक्षी दल के नेताओं और समाज के दूसरे वर्ग के लोगों ने इसे सेना के व्यवस्थित ढांचे को नुक़सान पहुंचाने वाला बताया है.

    बीजेपी इसके फ़ायदे गिना रही है, वहीं बीजेपी के ही सांसद और बिहार में उसके सहयोगी दल, जदयू ने सरकार को इस पर पुनर्विचार करने का सुझाव दिया है.

    बिहार में बीजेपी की सहयोगी पार्टी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने इस संबंध में ट्वीट किया है.

    उन्होंने लिखा है, "अग्निपथ योजना के निर्णय से बिहार सहित देशभर के नौजवानों, युवाओं एवं छात्रों के मन में असंतोष, निराशा व अंधकारमय भविष्य (बेरोजगारी) का डर स्पष्ट दिखने लगा है. केंद्र सरकार को इस पर अविलंब पुनर्विचार करना चाहिए क्योंकि यह निर्णय देश की रक्षा व सुरक्षा से भी जुड़ा है.''

    जदयू के ही एक अन्य नेता उपेंद्र सिंह कुशवाहा ने भी ट्वीट करके सरकार को इस योजना पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है. उन्होंने लिखा है, "योजना पर भारत सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इसके अलावा बीजेपी नेता और सांसद वरुण गांधी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टैग करते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने राजनाथ सिंह को लिखा दो पन्नों का एक पत्र भी इसके साथ संलग्न किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    उन्होंने लिखा है, “आदरणीय राजनाथ सिंह जी, 'अग्निपथ' योजना को लेकर देश के युवाओं के मन में कई सवाल हैं. युवाओं को असमंजस की स्थिति से बाहर निकालने के लिए सरकार अतिशीघ्र योजना से जुड़े नीतिगत तथ्यों को सामने रख कर अपना पक्ष साफ़ करे. इससे देश की युवा ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग सही दिशा में हो सके. ”

    ट्वीट के साथ संलग्न इस पत्र में वरुण गांधी ने लिखा है कि सेना में 15 साल की नौकरी के बाद रिटायर हुए नियमित सैनिकों को कॉर्पोरेट सेक्टर नियुक्त करने में ज़्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं. ऐसे में चार साल की अवधि के बाद इन अग्निवीरों का क्या होगा . वरुण गांधी ने इस पत्र में वेतन और दूसरी चीज़ों को लेकर भी मुद्दे उठाए हैं. उन्होंने राजनाथ सिंह से इस संबंध में नीतिगत तथ्यों को सामने लाने और अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के सहयोगी अमरिंदर सिंह ने सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए लाई गई केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना पर पुनर्विचार का सुझाव दिया है. उन्होंने इस पर आश्चर्य जताया है.

    वहीं सेना के पूर्व अधिकारियों ने भी इस योजना पर अपनी राय दी है.

    आमतौर पर भारत सरकार की नीतियों के समर्थन में बात करते नज़र आने वाले रिटायर्ड जनरल जीडी बख़्शी ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. द हिंदू अख़बार ने उनके हवाले से लिखा है - “अग्निवीर योजना से हैरान हूं. मुझे लगा कि यह एक प्रयोगात्मक योजना है और सिर्फ़ इसे परीक्षण के आधार पर देखा जा रहा है.भगवान के लिए ऐसा न करें."

    हालांकि पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कहा कि जहां-जहां विरोध हो रहे हैं, उसकी तह में राजनीति है.

    हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कम से कम एक बार इस योजना को ज़मीनी स्तर पर तो आने दिया जाए.

  10. राहुल गांधी ने ईडी में चौथी बार पेशी को लेकर किया यह अनुरोध

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से आज शुक्रवार को ईडी चौथी बार पूछताछ करने वाली थी. लेकिन अब यह पूछताछ आज नहीं होकर, 20 जून, सोमवार को होगी.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, राहुल गांधी ने ईडी से अनुरोध किया था कि उनकी अगली पेशी सोमवार को की जाए, जिसे ईडी ने स्वीकार कर लिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में ईडी राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है. राहुल से तीन दिन में क़रीब 30 घंटे की पूछताछ हो चुकी है. बीते बुधवार को ईडी ने उन्हें शुक्रवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन अब यह पूछताछ सोमवार को होगी.

    दरअसल, राहुल गांधी ने ईडी से अपनी मां सोनिया गांधी के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पूछताछ को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था. सोनिया गांधी बीते कई दिनों से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस संबंध में ट्वीट भी किया था.

    उन्होंने लिखा था कि राहुल गांधी ने ईडी को एक पत्र लिखकर अपनी अगली पेश शुक्रवार के बजाय सोमवार को किए जाने का अनुरोध किया था.जैसा कि उनकी मां सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें उनके पास होना है.

    नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी को भी ईडी से समन जारी हुआ है और उन्हें भी पूछताछ के लिए पहुंचना है लेकिन पहले कोविड और अभी अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह अभी तक ईडी के सामने पेश नहीं हुई हैं.

  11. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहां आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 15 जून के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक करें.