पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी मामला: प्रयागराज हिंसा के अभियुक्त के घर बुलडोजर चला तो क्या बोले अखिलेश?

इमेज स्रोत, ANI
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रयागराज में हिंसा के अभियुक्त जावेद पंप के घर को बुलडोजर से तोड़ने के खिलाफ प्रतिक्रिया जाहिर की है.
अखिलेश यादव ने इस मामले पर ट्वीट पर कहा, "ये कहां का इंसाफ़ है कि जिसकी वजह से देश में हालात बिगड़े और दुनिया भर में सख़्त प्रतिक्रिया हुई वो सुरक्षा के घेरे में हैं और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को बिना वैधानिक जांच पड़ताल बुलडोज़र से सज़ा दी जा कही है. इसकी अनुमति न हमारी संस्कृति देती है, न धर्म, न विधान, न संविधान.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं अखिलेश के इस ट्वीट पर बीजेपी नेता और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जवाबी वार किया है.
उन्होंने ट्वीट किया, "पिटाई दंगाइयों पत्थर बाजों की होती है, दर्द श्री अखिलेश यादव जी को होता है, कारण क्या है?"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज शहर के पुराने इलाके अटाला में उपद्रव से जुड़े मामले में अभियुक्त जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप के घर को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई.
इसके बाद अखिलेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.