ब्रेकिंग न्यूज़, फ़्रेंच ओपनः रफ़ाएल नडाल फिर बने चैंपियन, रिकॉर्ड 14वीं बार जीता ख़िताब

इमेज स्रोत, Adam Pretty/Getty Images
रफ़ाएल नडाल ने रिकॉर्ड चौदहवीं बार फ़्रेंच ओपन टेनिस का एकल ख़िताब अपने नाम कर लिया है. 36 वर्षीय स्पेन के रफ़ाएल नडाल ने फ़्रेंच ओपन के फ़ाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रूड को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-0 से मात दी.
इस जीत के साथ रफ़ाएल के खाते में रिकॉर्ड 22 एकल ग्रैंड स्लैम ख़िताब आ गए हैं. साथ ही नडाल फ़्रेंच ओपन पुरुष एकल जीतने वाले सबसे उम्रदराज टेनिस खिलाड़ी भी बन गए हैं.
लंबे वक़्त तक पैर की चोट से जूझ रहे नडाल ने कहा कि वो हर मैच को उसी शिद्दत के साथ खेलते हैं जैसे वो उनका आख़िरी मैच हो.
मैच ख़त्म होने के बाद उन्होंने कहा, "मेरे लिए ख़ुद इस पर यकीन करना मुश्किल है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि 36 साल की उम्र में अपने करियर में इस महत्वपूर्ण कोर्ट में एक और बार मुक़ाबले में हिस्सा ले सकूंगा."
"मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा लेकिन मैं लड़ना जारी रखूंगा."
इस जीत के साथ ही नडाल ने रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के मुक़ाबले ग्रैंड स्लैम एकल खिताब की कुल जीत की संख्या को और बड़ा कर लिया है.
जहां नडाल का यह 22वां ग्रैंड स्लैम ख़िताब है वहीं फेडरर और जोकोविच ने कुल 20-20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त












