टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, पार्टी ने दरवाजे खोले तो बंगाल में साफ हो जाएगी बीजेपी

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उनको ईडी जितनी बार बुलाएगा उतनी बार भाजपा का कोई न कोई नेता पार्टी छोड़ कर तृणमूल में शामिल होगा

लाइव कवरेज

  1. टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, पार्टी ने दरवाजे खोले तो बंगाल में साफ हो जाएगी बीजेपी

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    पश्चिम बंगाल

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS/BBC

    इमेज कैप्शन, अभिषेक बनर्जी

    पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी ने अपने दरवाजे खोल दिए तो राज्य में भाजपा साफ हो जाएगी. उन्होंने पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में शनिवार को तृणमूल नेताओं को ईडी और सीबीआई की ओर से बार-बार समन भेजने के लिए भी भाजपा की खिंचाई की.

    ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा कि उनको ईडी जितनी बार बुलाएगा उतनी बार भाजपा का कोई न कोई नेता पार्टी छोड़ कर तृणमूल में शामिल होगा. ध्यान रहे कि बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह इसी सप्ताह तृणमूल कांग्रेस में दल-बल सहित लौट आए हैं. उनके विधायक पुत्र पवन सिंह भी जल्दी ही तृणमूल में शामिल होंगे.

    पश्चिम बंगाल

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS/BBC

    अभिषेक ने नाम लिए बिना विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की भी खिंचाई की और उन पर पूर्व मेदिनीपुर को दिल्ली के हाथों बेचने का आरोप लगाया. अभिषेक ने कहा कि जिले के एक नेता ने ईडी और सीबीआई से बचने के लिए पूर्व मेदिनीपुर को दिल्ली के हाथों बेच दिया है.

    अभिषेक ने कहा कि ईडी ने उनको दो-दो बार पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया और वे दोनों बार चुपचाप वहां गए थे. उनका कहना था कि बंगाल का मामला है इसलिए पूछताछ भी बंगाल में ही होनी चाहिए.

    सांसद का कहना था कि बार-बार दिल्ली बुलाना बंगाल को घुटने टेकने पर मजबूर करने का प्रयास है. लेकिन अगर हमने पार्टी के दरवाजे खोल दिए तो बंगाल में भाजपा साफ हो जाएगी. दीदी भाजपा को हरा कर तीसरा बार सत्ता में लौटी हैं. यह बात दिल्ली को याद रखनी चाहिए.

  2. पुतिन ने फ्रांस और जर्मनी को चेताया, यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई बंद करें

    पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई और तेज करने की तैयारी कर रहे फ्रांस और जर्मनी को चेतावनी दी है. रूसी प्रवक्ता ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी है. रूसी राष्ट्रपति ने कहा है कि इससे यूक्रेन में अस्थिरता और बढ़ेगी.

    समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चासंलर ओलाफ़ शॉल्त्स से कहा कि यूक्रेन को लगातार हथियार की सप्लाई ‘खतरनाक’ है.

    मैक्रों

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इमैनुएल मैक्रों

    इस बीच, शॉल्त्स और मैक्रों ने पुतिन से कहा कि वे यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की से सीधे बात करें. लगभग एक घंटे 20 मिनट की बातचीत में रूसी राष्ट्रपति से यूक्रेन से तुरंत सेना हटाने की मांग की.

    दोनों ने पुतिन से कहा कि वह मारियुपोल के अजोवस्ताल स्टील प्लांट से बंदी बनाए गए यूक्रेन के ढाई हजार सैनिकों को छोड़ दें. रूसी प्रवक्ता ने बताया कि रूस यूक्रेन से अनाज निर्यात की अनुमति देने पर विचार कर सकता है ताकि दुनिया को खाद्य संकट का सामना न करना पड़े.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. असम : बीजेपी के मंत्री ने उल्फा से माफी मांगी, सीएम ने भेजा नोटिस

      • Author, दिलीप कुमार शर्मा
      • पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    असम

    इमेज स्रोत, DILIP SHARMA/BBC

    इमेज कैप्शन, संजय किशन

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी ही सरकार के श्रम और चाय जनजाति कल्याण मंत्री संजय किशन को प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन उल्फा-आई के प्रमुख परेश बरुआ से माफी मांगने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा है.मुख्यमंत्री सरमा ने मंत्री संजय किशन से जवाब मांगा कि उन्होंने उल्फा-आई के प्रमुख से माफी क्यों मांगी?

    दरअसल मंत्री की इस हरकत के कारण सरकार की काफी आलोचना हो रही है.असम में चार दशकों से सक्रिय चरमपंथी गुट उल्फा अपने कई शीर्ष नेताओं के शांति वार्ता में शामिल होने के बाद कमजोर पड़ गया था. लेकिन परेश बरुआ ने हाल ही में ऊपरी असम के कई युवाओं को संगठन में भर्ती किया है.

    ऐसी स्थिति में पिछले कुछ दिनों से सरकार और उल्फा-आई के बीच एक दूसरे के खिलाफ काफी बयानबाजी हो रही थी. इसी क्रम में तिनसुकिया से बीजेपी विधायक और हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार में मंत्री संजय किशन ने उल्फा-आई प्रमुख परेश बरुआ को कथित तौर पर झूठा कहा था.

    असम

    इमेज स्रोत, TWITTER/HIMANTABISWA

    इमेज कैप्शन, हिमंत बिस्वा शर्मा

    इसके बाद उल्फा-आई ने चाय जनजाति समुदाय से आने वाले मंत्री संजय किशन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए माफी मांगने के लिए कहा,जिसके बाद मंत्री ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली.

    उल्फा-आई ने चेतावनी दी थी कि अगर मंत्री किशन ने 24 घंटे के भीतर माफी नहीं मांगी तो तिनसुकिया और डिब्रूगढ़ जिले में सार्वजनिक कार्यक्रमों से उनका "बहिष्कार" किया जाएगा.

    इस माफी मांगने के संदर्भ में मंत्री ने मीडिया के समक्ष कहा था,"हमारे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा असम में शांति स्थापित करने के लिए उल्फा-आई को बातचीत की मेज पर लाने के लिए माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. मैं नहीं चाहता कि माहौल खराब हो. मैंने कुछ युवाओं के उल्फा में शामिल होने की बात कही थी और अगर मेरी टिप्पणी ने परेश बरुआ की भावना को किसी भी तरह से आहत किया है, तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं."

    असम में बीजेपी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में यह स्पष्ट किया था कि सरकार की तरफ से उल्फा-आई के खिलाफ कोई संघर्ष विराम नहीं किया गया है.हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार उल्फा-आई की ओर से एकतरफा युद्धविराम की घोषणा को "उम्मीद की किरण" के रूप में देख रही है.

  4. बीबीसी इंडिया बोल, 28 मई 2022, मोदी सरकार के आठ साल में कितना बदला भारत?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  5. फर्टिलाइजर महंगा लेकिन किसानों को नहीं होने देंगे इसकी कमी : मोदी

    मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि तमाम दबावों के बावजूद उनकी सरकार किसानों के हितों का पूरा ध्यान रख रही है. शनिवार को गुजरात की एक रैली में मोदी ने कहा कि यूक्रेन युद्ध और कोविड की वजह से फर्टिलाइजर की कीमतें काफी बढ़ गई हैं लेकिन सरकार ने इस बात के पूरे इंतजाम किए हैं कि देश में इसकी कमी न हो.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘’ 50 किलो की यूरिया की एक बोरी की लागत 3,500 रुपये की पड़ती है लेकिन सरकार किसानों को इसे सिर्फ 300 रुपये में दे रही है. यानी सरकार अपनी जेब से इसमें 3200 रुपये खर्च कर रही है.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले फर्टिलाइजर मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा था कि सरकार रूस-यूक्रेन जंग की वजह से फर्टिलाइजर की कमी को देखते हुए कनाडा और इसराइल से इसके आयात को बढ़ावा दे रही है.

    मोदी ने देश में दूध उत्पादन का जिक्र करते हुए कहा कि देश में हर दिन 8 लाख करोड़ रुपये का दुग्ध उत्पादन होता है. ये धान और गेहूं के संयुक्त बाजार से भी ज्यादा है. गुजरात के गांवों में जो समृद्धि दिखती है उसमें डेरी सेक्टर से जुड़े सहकारी समितियों का काफी बड़ी भूमिका है.

  6. रूस का दावा, लिमेन शहर पर रूसी सैनिकों का कब्जा

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, लिमेन के रेलवे स्टेशन पर रूसी मिसाइल हमला

    रूस ने दोनेस्त्क क्षेत्र के लिमेन पर कब्जा करने का दावा किया है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि लिमेन शहर पर रूस और रूस समर्थक लड़ाकों ने कब्जा कर लिया है. एक दिन पहले स्वयंभू दोनेस्त्क पीपुल्स रिपब्लिक के रूस समर्थक अलगाववादियों ने दावा किया था कि उन्होंने लिमेन पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है. लिमेन सेवेरेदोनेस्त्क के पश्चिम में एक रेलवे हब है.

    रूसी रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ‘’ दोनेस्त्क पीपुल्स रिपब्लिक और रूसी सेना के जवानों की संयुक्त कार्रवाई ने लिमेन को यूक्रेनी राष्ट्रवादियों से पूरी तरह आजाद करा लिया है. ‘’

    शुक्रवार को यूक्रेन ने कहा था कि रूस ने लिमेन के ज्यादातर हिस्सों पर कब्जा कर लिया है. लेकिन इसकी सेना स्लोबियांस्क में रूसी सेना की बढ़त को रोकने में लगी है. ये शहर दक्षिण पश्चिमी इलाके में चार घंटे की दूरी पर है.

    लिमेन रणनीतिक तौर पर इसलिए अहम है क्योंकि इससे रूसी सैनिक अहम रेलवे ठिकानों और सिवेरस्की डोनेट्स नदी पर बने पुलों तक पहुंच सकते हैं.

  7. इंडोनेशिया में नाव हादसा, 26 लोग अभी भी लापता

    इंडोनेशिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    इंडोनेशिया में सुलावेसी द्वीप से दूर मकस्सर जलडमरूमध्य में एक नाव के डूब जाने के बाद 26 लोग लापता हैं. नाव में 43 लोग सवार थे. इनमें से 17 लोगों को बचा लिया गया है.

    यह नाव गुरुवार को मकस्सर बंदरगाह से रवाना हुई थी लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंच पाई. समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़ स्थानीय अधिकारियों ने आशंका जताई है कि खराब मौसम के बीच इस नाव का ईंधन खत्म हो गया.

    'बैंकॉक पोस्ट' के मुताबिक़ 17 यात्रियों को टग बोट्स ने बचाया. उन्हें दक्षिण सुलावेसी के साउथ कलिमानतान और जेनेपोंतो ले जाया गया है. राहत और बचाव एजेंसी के प्रमुख जुनैदी ने शनिवार को कहा कि बचाव दल के 40 लोग लापता यात्रियों की तलाश में लगे हैं.

    इंडोनेशिया के समुद्र में इस तरह के नाव हादसे अक्सर होते रहते हैं. इंडोनेशिया में हजारों द्वीप हैं लेकिन नाव और फेरी में सुरक्षा इंतजाम काफी लचर हैं.

  8. इंडिगो पर पांच लाख का जुर्माना, स्पेशल चाइल्ड को विमान में न चढ़ने देने का मामला

    इंडिगो एयरलाइंस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रांची एयरपोर्ट पर स्पेशल चाइल्ड को विमान में न चढ़ने देने के मामले में सिविल एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइंस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

    डीजीसीए का मानना है कि इंडिगो के ग्राउंड स्टाफ ने 7 मई को इस घटना से जिस तरह से निपटना चाहा, उसमें खामियां थीं.

    डीजीसीए ने कहा है, "स्पेशल चाइल्ड के साथ जिस तरह का बर्ताव हुआ, उससे स्थिति और खराब हो गई. अगर बच्चे के साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार किया जाता तो वह इतना अशांत नहीं होता."

    डीजीसीए ने कहा है वह इस तरह के यात्रियों के स्वास्थ्य के मामले में एयरपोर्ट के डॉक्टर की लिखित सलाह और विमान के कमांडर की राय को ज़रूरी बनाएगा.

    इंडिगो एयरलाइंस ने 7 मई को बैंकर निर्मल कुमार के डिफरेंटली एबल्ड बच्चे को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमान से सवार होने से रोक दिया था.

    निर्मल कुमार ने बीबीसी को बताया था, "7 मई को हमें शाम 7.45 की इंडिगो की रांची-हैदराबाद फ़्लाइट में चढ़ने से सिर्फ़ इसलिए रोक दिया गया, क्योंकि मेरे बेटे अर्णब को उसकी अपंगता के चलते कुछ देर के लिए थोड़ी दिक़्क़तें थीं."

    "हालांकि वो बोर्डिंग से पहले ही सामान्य हो गया था. वो व्हीलचेयर पर चुपचाप बैठा था और हमारी लाख मिन्नतों के बावजूद इंडिगो ने हमें फ़्लाइट लेने नहीं दी. हम अक्सर ही फ़्लाइट से आते-जाते हैं. ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी एयरलाइंस ने हमें सिर्फ़ इसलिए विमान में नहीं चढ़ने दिया, क्योंकि मेरा बेटा अपंग है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ख़ुद इस मामले की जांच कराने का आदेश दिया था और इस पर कार्रवाई की बात कही थी.

    बाद में इंडिगो एयरलाइंस ने इस पर माफ़ी मांगी थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  9. अफ़ग़ानिस्तान में फिर खुल सकते हैं लड़कियों के लिए सेकेंडरी स्कूल

    अफ़गानिस्तान

    इमेज स्रोत, EPA

    अफ़ग़ानिस्तान में लड़कियों के लिए सेकेंडरी स्कूल फिर से खुल सकते हैं. संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार संगठन यूएनसीएचआर के विशेष प्रतिनिधि रिचर्ड बेनेट ने अफ़ग़ानिस्तान के 11 दिनों के दौरे से लौट कर आने के बाद बीबीसी को ये जानकारी दी है.

    बेनेट ने कहा है तालिबान नेतृत्व ने उन्हें बताया कि लड़कियों के लिए सेकेंडरी स्कूलों कोे दोबारा खोले जाने पर जल्द ही कोई एलान किया जाएगा.

    हालांकि अफ़ग़ान अधिकारियों ने इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. अधिकारियों ने कहा है कि एक कमेटी इस मामले पर काम कर रही है.

    बेनेट ने बीबीसी से कहा, "तालिबान के अंदर इस बात पर सहमति है कि लड़कियों को स्कूल जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि तालिबान का कहना है वे महिलाओं के लिए रोज़गार के क्षेत्रों को सीमित कर रहे हैं लेकिन शिक्षा और अस्पताल समेत दूसरे हेल्थ सेक्टर में ऐसा करने का उनका इरादा नहीं है."

    अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के कब्ज़े के बाद लड़कियों के लिए स्कूल तो खोले गए हैं. लेकिन उनके लिए बने सेकेंडरी स्कूल बंद रखे गए हैं. नौ महीने पहले तालिबान के कब्ज़े के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि जब स्कूल खुलेंगे तो सेकेंडरी स्कूल लड़कों और लड़कियों, दोनों के लिए खुलेंगे. लेकिन अभी तक यहां लड़कियों के लिए सेकेंडरी स्कूल नहीं खोले गए हैं.

  10. मस्जिद कमिटी ने वाराणसी कोर्ट से की अपील, ‘पब्लिक डोमेन में ना आएं सर्वे के फ़ुटेज’

    ज्ञानवापी मस्जिद

    ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में मस्जिद कमिटी ने वाराणसी कोर्ट से अनुरोध किया है कि वे मस्जिद के भीतर हुए सर्वे के फ़ुटेज और तस्वीरों को पब्लिक डोमेन में शेयर करने की अनुमति ना दें.

    मस्जिद कमिटी ने अनुरोध किया है कि जो लोग इस केस में पार्टी नहीं हैं, उन्हें इस मामले से जुड़ी फ़ुटेज और तस्वीरें ना दी जाएं.

    कमिटी की ओर से दलील दी गई है कि यह एक बेहद संवेदनशील मामला है और इसलिए मस्जिद के भीतर हुए सर्वे का कोई भी वीडियो या फ़ोटो पब्लिक डोमेन में नहीं आना चाहिए.

    कमिटी की ओर से यह भी कहा गया है कि इस मामले के फ़ुटे और तस्वीरें पाने के लिए कई लोगों ने अर्जी दे रखी है, जिसमें से ज़्यादातर लोग पत्रकार हैं.

    वाराणसी कोर्ट के ऑर्डर के बाद ज्ञानवापी मस्जिद में वीडियोग्राफ़ी सर्वे कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट कोर्ट के सीनियर डिविज़न जज रवि कुमार दिवाकर को 19 मई के दिन सौंप दी गई थी.

    कोर्ट के ऑर्डर के बाद 14, 15 और 16 मई को सर्वे कराया गया था.

    क्या है मामला?

    पांच महिलाओं ने कोर्ट में याचिका दायर कर ज्ञानवापी मस्जिद के पीछे वाले हिस्से में मां शृंगार गौरी की पूजा और दर्शन करने की मांग की थी.

    साथ ही उन्होंने प्लॉट नंबर 9130 के निरीक्षण और वीडियोग्राफी की मांग भी की थी जिसे मंज़ूर करते हुए कोर्ट ने निरीक्षण और उसकी वीडियोग्राफी के आदेश दिए थे.

  11. आईपीएल का फ़ाइनल मैच देखने जा सकते हैं पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Twitter/@BJP4Gujarat

    गुजरात में आने वाले महीनों में होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने अभी से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं.

    ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम और केंद्रीय गृह मंत्री रविवार को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैच में भी शिरकत कर सकते हैं. आईपीएल का फ़ाइनल मैच गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होना है.

    इससे पहले नरेंद्र मोदी ने शनिवार की सुबह सरदार पटेल सेवा समाज द्वारा निर्मित मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया. राजकोट-भावनगर हाइवे पर 40 करोड़ रुपए की लागत से 200 बेड का अस्पताल बनाया गया है.

    गुजरात पहुंचे पीएम मोदी ने अतकोट में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अपने आठ साल पूरे कर रही है.

    पीएम मोदी ने कहा कि बीते आठ सालों में हमारी सरकार ने हमने महात्मा गांधी और सरदार पटेल के भारत के निर्माण का प्रयास किया है.

    उन्होंने कहा, “इन वर्षों में हमने ग़रीब की सेवा, सुशासन और ग़रीब के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए देश के विकास को नई गति दी है.”

    कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि महामारी शुरू हुई तो, ग़रीब के सामने खाने-पीने की समस्या हुई, तो हमने देश के अन्न भंडार खोल दिए.

  12. भारत में टेस्ला कार बनाने के सवाल पर फिर बोले एलन मस्क

    मस्क

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पिछले साल अगस्त में टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क ने कहा था कि उनकी कंपनी भारत में मैन्युफैक्चरिंग इकाई तभी खोलेगी, जब उनकी आयातित कार भारत में सफल हो जाएगी.

    इसी बात को एलन मस्क ने शुक्रवार को ट्वीट करके फिर से साफ कर दिया कि टेस्ला किसी भी ऐसे देश में अपनी उत्पादन इकाई नहीं खोलेगी, जहां पहले उसे कार बेचने और कार की सर्विस देने का मौक़ा न मिला हो.

    उनसे मधुसूदन वी नाम के एक शख़्स ने पूछा था कि ''टेस्ला क्या करेगी? क्या वो भारत में आगे मैन्युफैक्चरिंग इकाई खोलेगी?'' उनके जवाब में एलन मस्क ने अपना रुख़ साफ़ किया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले महीने साफ़तौर पर कहा था कि यदि टेस्ला भारत में अपनी कार का उत्पादन करना चाहेगी, तो कोई दिक़्क़त नहीं है, लेकिन कंपनी को चीन में बनी कार को भारत लाकर ​बिल्कुल नहीं बेचना चाहिए.

    अमेरिका की यह इलेक्ट्रिक कार कंपनी सरकार से लगातार मांग करती रही है कि उसकी आयातित कार पर आयात शुल्क कम हो ताकि उसे भारत में बेचा जा सके.

    कंपनी पहले से ही कहती रही है कि पहले वो किसी देश में अपनी कार बेचने के साथ उसे सर्विसिंग सुविधा मुहैया कराएगी और तब वो वहां अपनी मैन्युफैक्चरिंग इकाई खोलेगी.

  13. अमेरिका: पार्टी में जा रही महिला ने फ़ायरिंग कर रहे हमलावर को गोली मारी, कई लोगों की बचाई जान

    बंदूक़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका में पुलिस ने बताया है कि पार्टी में जा रही एक महिला ने एक संभावित गोलीबारी से लोगों को बचाया है.

    पुलिस का कहना है कि एक पुरुष अपनी सेमी-ऑटोमेटिक राइफ़ल से लोगों पर गोलीबारी कर रहा था तभी महिला ने अपनी पिस्तौल से उस पुरुष को गोली मार दी.

    वेस्ट वर्जीनिया के चार्ल्सटन में एक बंदूक़धारी ने 30 से 40 लोगों को निशाना बनाना चाहा था.

    पुलिस प्रवक्ता टोनी हैज़लेट ने कहा कि महिला ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई जानों को बचा लिया.

    यह घटना ऐसे मौक़े पर हुई है जब देश में बंदूक़ों को लेकर बहस चल रही है.

    तेज़ी से गाड़ी चलाने से रोका तो किया हमला

    बंदूक़

    इमेज स्रोत, EPA

    संदिग्ध हमलावर बुधवार की शाम उस सड़क से तेज़ी से गाड़ी लेकर गया था जहां पर बच्चे खेल रहे थे. इसको लेकर उसे कहा गया था कि वो धीरे गाड़ी चलाई.

    इसके बाद वो अपनी एआर-15-टाइप राइफ़ल के साथ आया और गाड़ी से ही एक बर्थडे-ग्रेजुएशन पार्टी पर गोली चलाने लगा.

    पुलिस प्रवक्ता हैज़लेट ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि महिला की पहचान नहीं हुई है और उन्होंने क़ानूनी रूप से हथियार ले रखा था. उन्होंने घटनास्थल से भागने के बजाय हमलावर से निपटते हुए कई जानों को बचा लिया.

    घटना के बाद महिला घटनास्थल पर ही थी और उसने जांचकर्ताओं की मदद की.

    पुलिस ने बताया है कि महिला के ख़िलाफ़ कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है जबकि 37 वर्षीय डेनिस बटलर का आपराधिक इतिहास था, कई गोलियां लगने के बाद उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

  14. आर्यन ख़ान को लेकर पी. चिदंबरम बोले- उस युवा को लगे सदमे की ज़िम्मेदारी कौन लेगा

    चिदंबरम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ड्रग्स मामले में आर्यन ख़ान को एनसीबी के क्लीन चिट दिए जाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा है कि उस युवा को लगे सदमे की ज़िम्मेदारी कौन लेगा.

    पी. चिदंबरम ने ट्वीट किया है कि ‘यह अब स्वीकार कर लिया गया है कि आर्यन ख़ान के ख़िलाफ़ कोई सुबूत नहीं हैं. युवा शख़्स को लगे सदमे की ज़िम्मेदारी कौन लेगा?’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसके बाद एक ट्वीट में चिदंबरम ने कहा कि ‘जांच के आगे गिरफ़्तारी होती है लेकिन दुर्भाग्य से कई मामलों में गिरफ़्तारी पहले होती है और फिर जांच होती है. यह कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया का उल्लंघन है.’

    ग़ौरतलब है कि मुंबई के ड्रग्स ऑन क्रूज़ मामले में एनसीबी ने अभिनेता शाहरुख़ ख़ान के बेटे को गिरफ़्तार किया था और उन्होंने 26 दिन जेल में बिताए थे.

  15. सावरकर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बीजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सावरकर की जयंती पर श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने एक वीडियो ट्वीट करते हुए उन्हें याद किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करके सावरकर को श्रद्धांजलि दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बीजेपी के ट्विटर हैंडल से भी सावरकर को याद किया गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट करके सावरकर को याद किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    उन्होंने लिखा है, “अपने विचारों से नवीन भारत को गढ़ने में अहम भूमिका निभाने वाले और क्रांति की आकाशगंगा के प्रखरतम नक्षत्रों में से एक महान क्रांतिकारी वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. मातृभूमि की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए किया गया उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा.”

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सावरकर को याद किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    उन्होंने ट्वीट किया है, "वीर सावरकर को एक ही जीवन में मिली दो उम्रकैद व काल कोठरी की अमानवीय यातनाएं भी माँ भारती को परम वैभव पर ले जाने के उनके संकल्प को डिगा नहीं पाई. स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अद्वितीय योगदान और समाज से अस्पृश्यता को दूर करने के उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता."

    राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट किया है और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने ट्वीट किया है-

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

  16. डोनाल्ड ट्रंप ने दी सलाह- 'यूक्रेन की सहायता के ऊपर अपने देश के स्कूलों की सुरक्षा को दें प्राथमिकता'

    ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास के प्राइमरी स्कूल में हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अमेरिका को यूक्रेन की सहायता के ऊपर अपने यहां स्कूलों की सुरक्षा पर फ़ंडिंग को प्राथमिकता देनी चाहिए.

    पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि अगर अमेरिका यूक्रेन को सहायता के रूप में अरबों डॉलर दे सकता है तो, “इस बात में कोई संदेह होना ही नहीं चाहिए कि अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए जिस भी चीज़ की ज़रूरत होगी,वह उसे करने में सक्षम हैं.”

    ह्यूस्टन में नेशनल राइफ़ल एसेसिएशन की एक बैठक के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान दिया. नेशनल राइफ़ल एसोसिएशन अमेरिका का सबसे बड़ा गन-ग्रुप है.

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान यूवाल्डे में रॉब एलिमेंट्री स्कूल में हुए हमले के तीन दिन बाद आया है. इस हमले में कुल 21 लोगों की मौत हो गई. जिसमें से 19 छोटे बच्चे थे.

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि हमने इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में खरबों ख़र्च किए लेकिन उससे कुछ भी हासिल नहीं हुआ.

    टेक्सास

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ट्रंप के इस संबोधन का लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया.

    ट्रंप ने कहा कि विश्व-निर्माण से पहले, हमें अपने ही देश में, अपने बच्चों के लिए सुरक्षित स्कूलों का निर्माण करना चाहिए.

    इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी संसद ने यूक्रेन को सैन्य सहायता के रूप में क़रीब 40 अरब डॉलर देने के लिए वोट किया. फ़रवरी में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से अभी तक अमेरिका 54 अरब डॉलर की मदद कर चुका है.

    इस दौरान अमेरिका में बंदूक रखने पर सख़्त नियंत्रण की भी मांग उठ रही है. ट्रंप ने इस तरह की किसी भी मांग को ख़ारिज करते हुए स्कूलों की सुरक्षा के लिए ‘फुल-ओवरहॉलिंग’ का प्रस्ताव रखा.

    अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने इस हमले में मारे गए लोगों का नाम पढ़कर उन्हें याद किया.

  17. टेक्सास स्कूल हमला: बच्चों की गुहार के बावजूद देर से पहुंची पुलिस

    टेक्सस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    टेक्सास स्कूल हमले की जांच से जुड़े शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने यूवाल्डे शहर के रॉब एलिमेंट्री स्कूल में हुए हमले में ‘प्रतिक्रिया देने में ग़लती’ की.

    उन्होंने कहा कि जिस समय हमलावर स्कूल के भीतर गोलियां बरसा रहा था, उस वक़्त तुरंत कक्षा में घुसकर उसे रोकने में पुलिस असफ़ल रही. यह एक ग़लत निर्णय था.

    मंगलवार को हुए इस हमले में 21 लोगों की मौत हो गई थी. जिसमें से 19 बच्चे थे और इनमें से ज़्यादातर की उम्र पांच साल से सात साल के बीच थी.

    शीर्ष पुलिस अधिकारी स्टीवन मैकक्रॉ ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर मुझे लगा कि यह मददगार होगा तो मैं निश्चित तौर पर माफ़ी मागूंगा.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    उन्होंने माना कि जिस कमरे में फ़ायरिंग हो रही थी, अधिकारियों ने वहां प्रवेश करने में देरी की.

    वहीं अंदर कक्षा में मौजूद विद्यार्थी लगातार फ़ोन करके पुलिस से अंदर आने की गुज़ारिश कर रहे थे.

    मैकक्रॉ ने माना की रॉब एलीमेंट्री स्कूल में पुलिस के आने से लेकर, कक्षा में प्रवेश करने में 40 मिनट का अंतर था. यानी स्कूल में आने के 40 मिनट बाद पुलिस ने उस जगह घुसने का निर्णय लिया जहां गोलीबारी हो रही थी.

    घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्कूल के चौकीदार के चाबी लेकर आने का इंतज़ार किया था. उनका अनुमान था कि या 'कोई भी बच्चा ख़तरे में नहीं है' या फिर 'हमलावर ने सबको मार' दिया है.

  18. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 27 मई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.