IPL 2022: बटलर का शतक, बैंगलोर को हरा कर राजस्थान 14 साल बाद फ़ाइनल में पहुंचा
राजस्थान रॉयल्स 2008 के बाद पहली बार आईपीएल के फ़ाइनल में पहुंचा है. 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान ने पहली बार यह टूर्नामेंट जीता था.
लाइव कवरेज
IPL 2022: बटलर का तूफ़ानी शतक, बैंगलोर को हरा कर राजस्थान 14 साल बाद फ़ाइनल में पहुंचा

इमेज स्रोत, BCCI/IPL
इमेज कैप्शन, जॉस बटलर का यह आईपीएल 2022 में चौथा शतक है जॉस बटलर के धमाकेदार शतक की बदौलत आईपीएल के दूसरे क्वालिफ़ायर में बैंगलोर को सात विकेट से हरा कर राजस्थान फ़ाइनल में पहुंचा. बटलर ने अपनी तूफ़ानी शतकीय पारी में केवल 60 गेंदों पर 10 चौके, 6 छक्कों की बदौलत नाबाद 106 रन बनाए.
राजस्थान रॉयल्स 2008 के बाद पहली बार आईपीएल के फ़ाइनल में पहुंचा है. 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान ने पहली बार यह टूर्नामेंट जीता था.
टॉस जीत कर राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने बैंगलोर को पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतारा. बैंगलोर ने 20 ओवरों में आठ विकेट पर 157 रन बनाए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम के सलामी बल्लेबाज़ जॉस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने तेज़ शुरुआत दी और पहले पांच ओवरों में 61 रन जोड़ दिए लेकिन छठे ओवर की पहली गेंद पर जॉस हेज़लवुड ने ये जोड़ी तोड़ दी.
इस गेंद पर यशस्वी जायसवाल 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर विराट कोहली को टी20 क्रिकेट का उनका 150वां कैच थमा बैठे.
फिर कप्तान संजू सैमसन पिच पर आए और 21 गेंदों पर 23 रन बनाए. बटलर के साथ संजू ने 39 गेंदों पर 52 रन जोड़े.
इसके बाद जॉट बटलर ने इस आईपीएल में अपने 800 रन भी पूरे किए और टीम को आसानी से सात विकेट से जीत दिला दी.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
बटलर ने 59 गेंदों पर अपना शतक बनाया और छक्के के साथ टीम को जीत दिलाई. इसके साथ ही राजस्थान 14 साल बाद पहली बार आईपीएल के फ़ाइनल में पहुंचा.
बैंगलोर की ओर से जॉस हेज़लवुड ने दो विकेट लिए जबकि वानिंदु हसरंगा ने कप्तान संजू सैमसन को आउट किया.
इससे पहले रजत पाटीदार के अर्धशतक की बदौलत बैंगलोर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा.
पाटीदार ने 58 रन बनाए. डुप्लेसी ने 25 और विराट ने केवल सात रन बनाए. वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी छोटी लेकिन तेज़ पारी में 13 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया.
राजस्थान की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और ओब्द मेकॉय ने तीन-तीन विकेट लिए. वहीं ट्रेंट बोल्ट और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक खिलाड़ियों का विकेट लिया.
अब आईपीएल के फ़ाइनल में 29 मई (रविवार) को राजस्थान का मुक़ाबला गुजरात से होगा.
ये भी पढ़ें-
यासीन मलिक को लेकर ओआईसी ने दिया बयान, भारत ने कहा- अस्वीकार्य

इमेज स्रोत, AFP
इस्लामिक देशों के संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ इस्लामिक कॉरपोरेशन (ओआईसी) ने जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को उम्रकैद की सज़ा सुनाए जाने को लेकर चिंता जाहिर की है. साथ ही जम्मू-कश्मीर में जनमत संग्रह कराने की मांग की है.
ओआईसी ने ट्वीट किया, ''ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ इस्लामिक कॉरपोरेशन कश्मीर के प्रमुख नेता यासीन मलिक को उम्रकैद की सज़ा दिए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त करता है. यासीन मलिक कई दशकों से शांतिपूर्ण तरीके से आज़ादी की लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं. ''
''जम्मू और कश्मीर के लोगों के साथ अपनी एकजुटता को दोहराते हुए, ओआईसी अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से यह सुनिश्चित करने का आग्रह करता है कि कश्मीरियों के अपने अधिकारों के लिए वैध संघर्ष को आतंकवाद के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए. ''
ओआईसी ने कहा, ''ओआईसी भारत सरकार से गलत तरीक़े से कैद किए गए सभी कश्मीरी नेताओं को रिहा करने, भारत के कब्ज़े वाले जम्मू और कश्मीर (आईआईओजेके) में कश्मीरियों के व्यवस्थित उत्पीड़न को रोकने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों में निहित एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जनमत संग्रह के ज़रिए आईआईओजेके के लोगों के अपने भविष्य का निर्धारण करने के अधिकार का सम्मान करने का आह्वान करता है.''
- ये भी पढ़ें- यासीन मलिक को लेकर भारत के ख़िलाफ़ क्या करने जा रहा है पाकिस्तान
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं, ओआईसी-आईपीएचआरसी (ओआईसी के तहत काम करने वाले स्वतंत्र स्थायी मानवाधिकार कमीशन) ने भी इस मामले में आपत्ति जाहिर करते हुए ट्वीट किया था, ''ओआईसी-आईपीएचआरसी ने भारत में फर्जी मुक]दमे के ज़रिए मनगढ़ंत आरोपों में प्रमुख कश्मीरी नेता यासीन मलिक की अवैध सज़ा की निंदा की है. उन्हें अमानवीय परिस्थितियों में कैद किया गया है जो आईओजेके में भारतीय पूर्वाग्रह और कश्मीरी मुसलमानों के उत्पीड़न को दर्शाता है.''
''निर्दोष कश्मीरियों के ख़िलाफ़ इस तरह के मानवाधिकारों के हनन का उद्देश्य कश्मीरियों को उनके आत्मनिर्णय के वैध अधिकार से वंचित करना है. यह न केवल भारतीय न्याय का मज़ाक है बल्कि ये लोकतंत्र के दावों को भी उजागर करता है.''
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
इधर ओआईसी-आईपीएचआरसी द्वारा दिए बयान को लेकर मीडिया के सवालों पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे ‘पूरी तरह से अस्वीकार्य‘ करार दिया है.
मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एकबयान जारीकर कहा है, “यासीन मलिक मामले में आए फ़ैसले की ओआईसी-आईपीएचआरसी ने आलोचना की है, जो अस्वीकार्य है. ये बयान देकर ओआईसी-आईपीएचआरसी ने स्पष्ट किया है कि वो यासीन मलिक की उन आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करता है जिनके बारे में दस्तावेज़ कोर्ट के सामने रखे गए थे.“
मंत्रालय ने कहा, “दुनिया आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करती और ओआईसी से हम कहना चाहते हैं कि वो किसी तरह इसे सही न ठहराए.“
रूस ने कहा कि दुनिया में खाद्यान्न की कमी के लिए अमेरिका ज़िम्मेदार

इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस बात से इनकार किया है कि वैश्विक स्तर पर खाद्यान्न में कमी का कारण यूक्रेन के बंदरगाहों पर उसके द्वारा लगाई गई रोक है.
ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल निहमा के साथ फ़ोन पर बातचीत के बाद पुतिन ने कहा कि खाद्यान्न में कमी का असली कारण अमेरिका और यूरोप के रूस पर लगाए गए प्रतिबंध हैं.
वहीं, कार्ल निहमा ने रूसी राष्ट्रपति के साथ हुई 45 मिनट की बातचीत के बारे में कहा कि दोनों में गंभीर मुद्दों को लेकर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि युद्ध की वास्तविकताओं के साथ राष्ट्रपति के साथ बात करना ज़रूरी है.
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार को फ़ोन पर बातचीत के दौरान कहा कि रूस अपनी प्राकृतिक गैस आपूर्ति की प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगा और वो यूक्रेन के साथ कैदियों की अदला-बदली पर बातचीत के लिए तैयार है.
रूस ने भी अलग से बयान जारी कर कहा है कि उसने ऑस्ट्रिया को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को लेकर आश्वस्त किया है जो अपनी 80 प्रतिशत गैस रूस से लेता है.
पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता को लेकर की अहम घोषणा

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए एक ड्राफ्टिंग कमिटी का गठन किया गया है.
सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में दिल्ली हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कोहली और पूर्व राज्य मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, मनु गौड़ और सुरेखा डंगवाल इस कमिटी में शामिल होंगे.
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ''चुनाव से पहले हमने समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने की शपथ ली थी. चुनाव के बाद हमारी पहली बैठक में हमने इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया है. कमिटी जल्दी ही एक मसौदा तैयार करेगी और हम इसे तुरंत लागू करेंगे.''
पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, ''हमने राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का फ़ैसला लिया है. गोवा के बाद उत्तराखंड इसे लागू करने वाला दूसरा राज्य होगा. हम लोगों के लिए यूसीसी लाएंगे, चाहे वे किसी भी धर्म और समाज के वर्ग से हों.''
इससे पहले दो मई को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि राज्य में जल्द ही यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा भी इसे मुस्लिम महिलाओं के हित में लागू करने की बात कह चुके हैं.
यूनिफॉर्म सिविल कोड देश में विवादित मुद्दा रहा है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इसे असंवैधानिक और अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ बताया है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
IPL क्वालिफ़ायर-2- RCBvsRR: पाटीदार फिर चले, बैंगलोर ने राजस्थान को दिया 158 रनों का लक्ष्य

इमेज स्रोत, BCCI/IPL
इमेज कैप्शन, रजत पाटीदार ने 42 गेंदों पर 58 रन बनाया रजत पाटीदार के अर्धशतक की बदौलत आईपीएल के दूसरे क्वालिफ़ायर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा है.
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत कर बैंगलोर को पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतारा. विराट कोहली केवल 7 रन बना कर मैच के दूसरे ओवर में आउट हो गए.
इसके बाद रजत पाटीदार ने कप्तान फाफ डुप्लेसी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 70 रनों की साझेदारी निभाई.
कप्तान डुप्लेसी ने 25 रन बनाए. पाटीदार 58 रन बना कर आउट हुए. पाटीदार ने प्लेऑफ़ के एलिमिनेटर मुक़ाबले में शतक भी बनाया था.
बैंगलोर की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी छोटी लेकिन तेज़ पारी में 13 गेंदों में 24 रन बनाए.
बैंगलोर ने 20 ओवरों में आठ विकेट पर 157 रन बनाए.
राजस्थान की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और ओब्द मेकॉय ने तीन-तीन विकेट लिए. वहीं ट्रेंट बोल्ट और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक खिलाड़ियों का विकेट लिया.
आज़ादी मार्च ख़त्म करने और सरकार से समझौते को लेकर इमरान ख़ान ने क्या कहा

इमेज स्रोत, FAROOQ NAEEM/AFP via Getty Images
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के अध्यक्ष इमरान ख़ान ने आज़ादी मार्च ख़त्म करने को लेकर सरकार से समझौता होने की रिपोर्टों को खारिज किया है. इमरान ने कहा कि उन्होंने ये मार्च और ज़्यादा खून बहने से रोकने के लिए ख़त्म किया है.
उन्होंने पेशावर में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चेतावनी दी कि अगर जल्दी चुनावों की घोषणा नहीं की गई तो वो फिर सड़कों पर उतर सकते हैं.
साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मार्च में हिस्सा लेने वालों पर हमला किया और सरकार पीटीआई को निशाना बनाने के लिए खासतौर पर अधिकारियों को चुन रही है.
उन्होंने कहा, ''हमारे कार्यकर्ताओं ने पूछा कि हमने धरना क्यों नहीं दिया. मैं वो शख़्स हूं जिसने 126 दिनों तक धरना दिया था. ये मेरे लिए मुश्किल नहीं था लेकिन जब तक मैं पहुंचा तो मुझे स्थिति की गंभीरता का पता चला. मुझे पता था कि उस दिन ख़ून-ख़राबा होगा.''
''इसे हमारी कमज़ोरी ना समझें और ये ना सोचें की समौझता हो गया है. मैं अजीब बातें सुन रहा हूं कि मेरा सरकार के साथ समझौता हो गया है. मैंने किसी के साथ समझौता नहीं किया है. मैं इसे जिहाद मानता हूं. मैं जब तक ज़िंदा रहूंगा इसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाऊंगा.''

इमेज स्रोत, AAMIR QURESHI/AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, पीटीआई का लॉन्ग मार्च इमरान ख़ान ने कहा कि अधिकारियों को विरोध प्रदशर्नकारियों के साथ क्रूरता बरतने के आदेश दिए गए थे. लेकिन फिर भी हमारे लोग लड़ने के लिए तैयार थे.
इमरान ख़ान ने प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद से जल्द चुनाव कराने की मांग करते हुए एक लॉन्ग मार्च निकाला था जो बुधवार को राजधानी इस्लामाबाद पहुंचा. उन्होंने चुनाव के संबंध फ़ैसला लेने के लिए सरकार को छह दिनों का समय दिया है.
कार्टून: ड्रोन वाली फोटो

पीएम द्वारा निरिक्षण के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की खबर पर आज का कार्टून.
अमेरिका ने किया IPEF का एलान, भारत को कितना फायदा होगा?
इन द्वीपों को लेकर क्यों टकरा रहे यूनान और तुर्की, यूएन को लिखा पत्र

इमेज स्रोत, Gwengoat
यूनान ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख से कहा है कि तुर्की पूर्वी ईजियन सागर में द्वीपों पर उसकी संप्रभुता को सीधी चुनौती दे रहा है.
उसका कहना है कि तुर्की एक शत्रुतापूर्ण और "संशोधनवादी" नीति का पालन कर रहा है जिससे इस क्षेत्र में अस्थिरता पैदा हो रही है.
समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक़ यूनान ने 25 मई को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस को चार पन्नों का पत्र लिखा है. इस पर यूनान के यूएन में स्थायी प्रतिनिधि के हस्ताक्षर हैं.
पत्र में लिखा है, ''यूनान ने तुर्की से अपने ईजियन द्वीपों पर उसकी संप्रभुता को लेकर सवाल उठाने से रोकने के लिए गंभीरता से आह्वान किया है. विशेष रूप से क़ानूनी रूप से निराधार और ऐतिहासिक रूप से झूठे दावों के माध्यम से.''
यूनान और तुर्की समुद्री सीमाओं को लेकर दशकों से टकराव की स्थिति में हैं लेकिन 2020 में पूर्वी भूमध्य सागर में तेल और गैस की खोज तेज होने से असहमति और ज़्यादा हो गई है.
तुर्की की मांग है कि यूनान पूर्वी द्वीपों से अपनी सेना हटा ले क्योंकि 20वीं सदी में हुई संधियों के तहत ये ज़रूरी है. ये समझौता इन महाद्वीपों पर यूनान को संप्रभुता देता है.
पत्र में लिखा है, ''यूनान के इलाक़े में फाइटर जेट्स उड़ाकर तुर्की एक तरह से उसे धमका रहा है जो अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों के भी ख़िलाफ़ है.''
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर'
शुक्रवार को बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन दिनभर सुनिए मोहनलाल शर्मा से
रूस-यूक्रेन युद्ध में हिस्सा लेने से रूसी सैनिकों ने किया इनकार, हुए बर्खास्त

इमेज स्रोत, MINISTRY OF DEFENCE/UKRAINE
समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, रूस की एक कोर्ट ने उन 115 सैनिकों की अपील ख़ारिज दी है, जिन्हें यूक्रेन युद्ध में हिस्सा लेने से इनकार करने के कारण बर्खास्त कर दिया गया था.
इन सैनिकों ने बर्खास्तगी के फ़ैसले को कोर्ट में चुनौती दी थी.
रूस ने 24 फ़रवरी को यूक्रेन पर हमला किया था. तीन महीनों से चल रहे इस युद्ध में पहली बार आधिकारिक तौर पर सामने आया है कि सैनिक रूसी सैन्य अभियान में हिस्सा लेने से इनकार कर रहे हैं.
रूस के दक्षिणी काबारदीनो-बल्कारिया रिपब्लिक में एक मिलिट्री कोर्ट ने इस मामले में गुरुवार को कहा कि उसने ज़रूरी दस्तावेजों की जांच की है और नेशनल गार्ड के अधिकारियों से सवाल किया है.
कोर्ट ने यह निष्कर्ष निकाला कि प्रतिवादियों (115 सैनिकों) ने "मनमाने ढंग से एक आधिकारिक कार्य करने से इनकार किया है." कोर्ट ने सैनिकों की अपील को ठुकरा दिया. ये सुनवाई बंद दरवाजों के भीतर हुई थी ताकि सैन्य गोपनीयता बनी रही.
लद्दाख में सेना की गाड़ी नदी में गिरी, कम से कम सात जवानों की मौत

इमेज स्रोत, Getty Images
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक सड़क दुर्घटना में सेना के सात जवानों की मौत हो गई है. सेना के प्रवक्ता ने बताया है कि फौज की गाड़ी 26 जवानों को लेकर लद्दाख के परतापुर में ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ़ जा रही थी. रास्ते में ही गाड़ी सड़क से फिसलकर श्योक नदीं में गिर गई.
इस नदी की गहराई क़रीब 50-60 फुट है. इनमें से सात लोगों की मौत हो गई है. 19 सैनिक गंभीर रूप से ज़ख़्मी हुए हैं. श्योक नदी लद्दाख के तुरतुक में है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे को लेकर गहरा दुख जताया है. पीएम मोदी ने दुख जताते हुए लिखा है, ''लद्दाख में बस दुर्घटना में सेना के जवानों की मौत से काफ़ी दुखी हूँ. इन बहादुर सैनिकों के परिवारों के साथ मेरी संवेदना है. मैं उम्मीद करता हूँ कि ज़ख़्मी सैनिक जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएंगे. सभी ज़रूरी मदद मुहैया कराई जाएगी.''
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सैनिकों की मौत पर गहरा दुख जताते हुए ट्वीट किया है, ''लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों के आकस्मिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ.''
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दुख जताते हुए लिखा है, ''लद्दाख: तुरतुक सेक्टर में सड़क हादसे में 7 जवानों की शहादत की ख़बर बहुत ही पीड़ादाई है. शहीद जवानों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों को कष्ट सहने का साहस दें और सभी घायल जवानों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले.''
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
मोदी जी एक ड्रोन अपने जिगरी यार शी के लिए भी भेज दीजिए: ओवैसी

इमेज स्रोत, Getty Images
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारत ड्रोन महोत्सव को संबोधित किया. इस संबोधन में पीएम मोदी की एक टिप्पणी काफ़ी लोकप्रिय हो रही है.
पीएम ने ड्रोन की उपयोगिता बताते हुए कहा, ''जब केदारनाथ को फिर से बनाने का काम शुरू हुआ तो उसकी निगरानी के लिए बार-बार नहीं जाया सकता था. वहाँ से ड्रोन की मदद से केदारनाथ के काम को रोज़ मॉनिटर करता था. सरकारी कामों की निगरानी के लिए ज़रूरी नहीं कि वहीं जाकर करूं. अगर ऐसा करूंगा तो जाने से पहले सब ठीक हो ही जाएगा. ड्रोन भेज दूं तो पता लेकर आ जाता है और उनको पता भी नहीं चलता है कि वहां की जानकारी मुझ तक पहुँच गई है.''
प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तंज़ किया है.
ओवैसी ने पीएम की इस टिप्पणी के वीडियो क्लिप को रीट्वीट करते हुए लिखा है, ''मोदी जी एक ड्रोन अरुणाचल भेज दीजिये, जहाँ आपके जिगरी यार शी जिनपिंग भाई ने भारत की ज़मीन पर अपनी कॉलोनी बना ली है. एक ड्रोन लद्दाख भी भेजिए और देखिये कि कैसे चीन हमारे पांगोंग त्सो झील पर पुल बना रहा है. ज़रा अपना ड्रोन हॉट स्प्रिंग, देमचोक भी तो भेजिए.''
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
जर्मन राजदूत ने जाते-जाते कहा- भारत मेरी रग-रग में बसता है

इमेज स्रोत, Twitter/@AmbLindnerIndia
इमेज कैप्शन, भारत में जर्मनी के राजदूत वॉल्टर जे लिंडनर भारत में जर्मनी के राजदूत वॉल्टर जे लिंडनर ने भारत में अपना कार्यकाल ख़त्म होने से पहले भारत से अपने लगाव को लेकर ट्वीट किया है.
उन्होंने लिखा, ''भारत और भूटान के राजदूत के तौर पर मेरा कार्यकाल जल्द ही ख़त्म होने वाला है. लेकिन, 1976 में भारत आने के बाद से ये देश मेरी रग-रग में बस गया है, ये मुझसे कभी अलग नहीं हुआ. इसलिए इस बार यहाँ से जाना भारत के जादू और रहस्य को ढूंढने के मेरे एक और अध्याय की बस शुरुआत है.''
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
वॉल्टर जे लिंडनर ने रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत के रुख़ को लेकर भी बयान दिया है.
उन्होंने कहा, ''युद्ध के अब तीन महीने हो गए हैं. शुरुआत में, संयुक्त राष्ट्र में प्रस्तावों को अपनाने पर बातचीत हुई थी और उम्मीद थी कि भारत युद्ध की निंदा करेगा. भारत के साथ संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि हम भारत की स्थिति का सम्मान करते हैं.''
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
वॉल्टर जे लिंडनर के जुलाई 2019 में आरएसएस मुख्यालय जाकर संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाक़ात करने पर भी विवाद हुआ था. इस पर उन्होंने कहा था कि वो वहां आरएसएस के बारे में जानने के लिए गए थे.
राजस्थान में खेल मंत्री नाराज़, कहा- 'ज़लालत भरे मंत्री पद से मुक्ति दो'

इमेज स्रोत, Twitter/@AshokChandnaINC
इमेज कैप्शन, राजस्थान के खेल एंव युवा मामलों के मंत्री अशोक चांदना राजस्थान के खेल एंव युवा मामलों के मंत्री अशोक चांदना ने नाखुशी जाहिर करते हुए इस्तीफ़े की पेशकश की है. उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोग के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका को लेकर नाराज़गी जाहिर की है.
अशोक चांदना ने गुरुवार को ट्वीट किया, ''माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है की मुझे इस ज़लालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज श्री कुलदीप रांका जी को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री है.''
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
राजस्थान कांग्रेस में पहले ही खींचतान की ख़बरें आती रही हैं. उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच टकराव किसी से छुपा नहीं है. पार्टी में साफ़तौर पर दो गुट बन गए हैं. अब राज्यसभा चुनाव से कुछ दिनों पहले ही खेल मंत्री ने खुलेतौर पर नाराज़गी जाहिर कर दी है.
हालांकि, अशोक गहलोत ने मीडिया से कहा कि अशोक चांदना ग्रामीण ओलंपिक खेलों के चलते शायद दबाव महसूस कर रहे हैं. ये गंभीर मामला नहीं है. हम इसे सुलझा लेंगे.
लेकिन, अशोक चांदना के ट्वीट के बाद बीजेपी नेताओं कांग्रेस पर तंज कसने का मौका नहीं छोड़ा. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट किया, ''राजस्थान में स्किल डेवलपमेंट और यूथ अफेयर्स मंत्री अशोक चांदना जी ने अपने पदभार को " जलालत" भरा बताते हुए गहलोत जी से मुक्त करने की मांग की है. लोकतांत्रिक व्यवस्था में इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे युवा द्वारा ये शब्द कहना कांग्रेस सरकार को सामंतवादी साबित करता है. युवा मामलों के मंत्री यदि जलालत का अनुभव कर रहे हैं तब राज्य के युवाओं का सोचिए?''
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
छोड़िए X पोस्ट, 3X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
ओम प्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति मामले में चार साल की क़ैद

इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
इमेज कैप्शन, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला आय से अधिक संपत्ति मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने चार साल की सज़ा सुनाई है और 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही कोर्ट ने चौटाला की चार संपत्तियों की ज़ब्ती का आदेश भी दिया है.
सुनवाई के दौरान सीबीआई ने ओम प्रकाश के चौटाला के लिए कड़ी सज़ा की मांग की थी लेकिन चौटाला के वकील ने उनकी सेहत को देखते हुए सज़ा में रियायत की अपील की थी. वकील ने दावा किया था कि चौटाला बीमार हैं और 90 फ़ीसदी विकलांग हैं.
मार्च 2010 में सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में कहा था कि 1993 से 2006 तक अपने पद पर रहते हुए आय से ज़्यादा संपत्ति कमाई थी. वो 6.09 करोड़ की संपत्ति के स्रोत की जानकारी नहीं दे पाए थे. चौटाला के ख़िलाफ़ प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत प्रवर्तन निदेशालय ने जांच शुरू की थी.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
‘लद्दाख को लोग ‘पनिश्मेंट-पोस्टिंग’ क्यों कह रहे हैं’,उमर अब्दुल्ला ने पूछा सवाल

इमेज स्रोत, Getty Images
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर लद्दाख को कथित ‘पनिश्मेंट पोस्टिंग’ कहे जाने पर सवाल उठाया है.
उन्होंने ट्वीट किया है, “आख़िर क्यों लोग लद्दाख को पनिश्मेंट पोस्टिंग (सज़ा के तौर पर की गई पोस्टिंग) कह रहे हैं?”
उन्होंने आगे लिखा है कि पहले तो यह एक बेहद ख़ूबसूरत जगह है और जहां के लोग मेहमाननवाज़ी में बहुत आगे हैं. इसके अलावा यहां घूमने के लिए कई आश्चर्यचकित कर देने वाली जगहें हैं और दूसरी बात यह है कि ऐसा कहना (पनिश्मेंट पोस्टिंग) यहां के लोगों को दुखी करने जैसा है कि जब किसी अधिकारी को सज़ा मिलती है, तभी उसकी पोस्टिंग लद्दाख में की जाती है.
उमर अब्दुल्ला ने एक अन्य ट्वीट में अरुणाचल का भी ज़िक्र किया है.
उन्होंने लिखा है, “और मुझे पूरा यक़ीन है कि ठीक यही बात अरुणाचल पर भी लागू होती है, हालांकि मैं कभी वहां गया नहीं.”
उमर अब्दुल्ला के इस ट्वीट को दिल्ली के उन दो आईएएस अधिकारियों से जोड़कर देखा जा रहा है जिनमें से एक का तबादला लद्दाख और एक का अरुणाचल प्रदेश में किया गया है.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
यह तबादला एक विवाद के बाद किया गया है. जिसमें दिल्ली में नियुक्त आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार पर त्यागराज स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले कोच और खिलाड़ियों ने आरोप लगाया था कि वे अपने कुत्ते के साथ ट्रैक पर टहलने आते हैं, जिसकी वजह से उनकी प्रैक्टिस में परेशानी आ रही है.
इसके बाद कार्रवाई करते हुए दिल्ली सरकार ने पहले तो खेल-प्रैक्टिस को रात दस बजे तक के लिए बढ़ा दिया.
इसके कुछ घंटों बाद संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा के ट्रांसफ़र के ऑर्डर आ गए. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के 1994 बैच के अधिकारियों के तबादले का ऑर्डर जारी कर दिया. जिसमें संजीव खिरवार को लद्दाख और रिंकू दुग्गा को अरुणाचल प्रदेश ट्रांसफ़र किया गया है.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
सोशल मीडिया पर लद्दाख ट्रेंड भी कर रहा है और कई राजनेता और पत्रकारों ने इस पर ट्वीट किया है.
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी ट्वीट किया है.
उन्होंने पेमा खांडू और किरेन रिजीजू को टैग करते हुए ट्वीट किया है कि दिल्ली के अधिकारी को अरुणाचल प्रदेश ट्रांसफ़र करके राज्य को शर्मिंदा क्यों किया जा रहा है? पूर्वोत्तर राज्यों की सिर्फ़ ज़ुबानी सेवा क्यों? और फिर अपने कचड़े को फेंकने के लिए इसे कूड़ेदान की तरह इस्तेमाल क्यों? महुआ ने केंद्रीय गृह मंत्रालय पर निशाना साधते हुए पेमा खांडू और किरेन रिजीजू से प्रोटेस्ट की मांग भी की है.
भारत से यूएई जाने का किराया क्यों बढ़ने की आशंका है?

इमेज स्रोत, Getty Images
यूएई के अख़बार गल्फ़ न्यूज़ के अनुसार, यूएई में रहने वाले जो भारतीय इस गर्मी में घर जाने के लिए सोच रहे हैं, उन्हें अभी ही टिकट बुक करना शुरू कर देना चाहिए. रिपोर्ट के अनुसार, टिकट 10 से 25 फ़ीसदी महंगा हो सकता है.
अभी एयरलाइंस दुबई से मुंबई जाने के लिए 300 से 400 दिरहम ले रहे हैं लेकिन कहा जा रहा है कि जुलाई तक यह किराया 1000 दिरहम हो सकता है.
अभी दुबई से कोच्ची की फ्लाइट का किराया 900 दिरहम यानी क़रीब 19,024 रुपए हैं, जो कि जुलाई में 2,000 दिरहम हो सकते हैं. दुबई से दिल्ली की फ्लाइट का किराया अभी 300 दिरहम यानी 6,341 रुपए है जो जुलाई में 21,139 रुपए हो सकते हैं.
इसी तरह भारत से यूएई का विमान किराया भी महंगा हो रहा है. कहा जा रहा है कि यूक्रेन पर रूसी हमले के कारण ईंधन की बढ़ती क़ीमत से किराए में बढ़ोतरी हो रही है. दुबई से भारत के रूट को इस इलाक़े में सबसे बिजी रूट माना जाता है.
गल्फ़ न्यूज़ से सूरज रमेश नाम के एक ट्रैवेल एजेंट ने कहा कि संकट के कारण किराया बढ़ रहा है लेकिन टिकट की मांग में कोई कमी नहीं आई है. ऐसे में किराया बढ़ना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि गर्मियों में टिकट की मांग बढ़ जाती है.
शाहरुख़ ख़ान के बेटे आर्यन को ड्रग मामले में NBC ने दी क्लीन चिट

इमेज स्रोत, Getty Images
‘क्रूज़ पर ड्रग’ मामले में एनसीबी ने शाहरुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान को क्लीन चिट दे दी है.
एनसीबी ने इस मामले में शुक्रवार को चार्जशीट दाखिल की. बीते साल इस मामले में शाहरुख़ ख़ान के बेटे को गिरफ़्तार किया गया था.
एनसीबी ने छह हज़ार पन्नों की चार्जशीट दाख़िल की है. इस मामले में 14 अभियुक्त थे. अदालत ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए आर्यन ख़ान को जेल से रिहा किया था.
क्या था मामला
यह मामला मुंबई में एक क्रूज पर हो रही कथित रेव पार्टी से जुड़ा है.
बीते साल अक्टूबर महीने में आर्यन ख़ान समेत 17 लोगों को मुंबई में एक क्रूज़ पर हो रही कथित रेव पार्टी से जुड़े मामले में गिरफ़्तार किया गया था.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अदालत से कहा था कि अभियुक्तों के मोबाइल में ड्रग पेडलर से चैट मिले हैं. इसलिए उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ ज़रूरी है. सभी अभियुक्त एक दूसरे के संपर्क में थे.
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अदालत से 11 अक्तूबर तक के लिए आर्यन की हिरासत मांगी थी. इसके तुरंत बाद आर्यन ने ज़मानत के लिए अर्ज़ी दायर कर दी. हालांकि उन्हें एक महीने तक जेल में रहना पड़ा था.
मुंबई पुलिस को सूचना मिली थी कि मुंबई से गोवा जा रही एक क्रूज़ शिप पर रेव पार्टी चल रही है. इसलिए एनसीबी के अधिकारी यात्री बन गए और एक क्रूज़ पर चले गए. एनसीबी ने कहा कि क्रू़ज़ के समुद्र के बीच में जाने के बाद पार्टी शुरू हुई.एनसीबी की टीम ने ड्रग्स लेना शुरू करने के बाद इन सभी को पकड़ा. पुलिस ने जिस क्रूज़ शिप को अपने क़ब्ज़े में लिया था, उसकी सर्विस कुछ दिन पहले ही शुरू हुई थी.
साथ ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस पार्टी के लिए क्रूज़ शिप का टिकट क़रीब 80,000 रुपये का था.