गुजरात टाइटंस आईपीएल के फ़ाइनल में, राजस्थान को हराया

डेविड मिलर और हार्दिक पांड्या की बदौलत गुजरात फ़ाइनल में, राजस्थान को एक मौक़ा और मिलेगा.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा, रजनीश कुमार and अभिनव गोयल

  1. गुजरात टाइटंस आईपीएल फ़ाइनल में

    मिलर

    इमेज स्रोत, BCCI-IPL

    गुजरात टाइटंस ने धमाकेदार अंदाज़ में आईपीएल फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है. पहले क्वालिफ़ायर मुक़ाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया.

    जीत के लिए 189 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात टाइंटस ने तीन गेंद बाक़ी रहते तीन विकेट पर 191 रन बनाकर जीत हासिल की.

    गुजरात की ओर से जीत के हीरो साबित हुए डेविड मिलर. मिलर ने 38 गेंद पर तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए. अंतिम ओवर की पहली तीन गेंदों पर लगातार छक्के लगाकर उन्होंने टीम को फ़ाइलन में पहुंचाया.

    उनका बख़ूबी साथ कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया. पांड्या ने 27 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए. इससे पहले शुभमन गिल और मैथ्यू वेड ने 35-35 रनों का योगदान दिया.

    इससे पहले राजस्थान रायल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट पर 188 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे ज़्यादा 89 रन जोस बटलर ने बनाए. बटलर ने 56 गेंद पर 12 चौके और दो छक्के की मदद से 89 रन बनाए.

    वहीं कप्तान संजू सैमसन ने 26 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 47 रनों की पारी खेली. जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 20 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 28 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की ओर राशिद ख़ान ने चार ओवरों में महज 15 रन दिए, हालांकि उनको कोई कामयाबी नहीं मिली.

    गुजरात टाइटंस की टीम पहली बार आईपीएल में हिस्सा ले रही थी लेकिन वह आईपीएल प्ले ऑफ़ में पहुंचने वाली पहली टीम थी और अब फ़ाइनल में पहुंच गयी.

    हालांकि इस हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के पास एक मौका है. उन्हें इलिमिनेटर राउंड में जीतने वाली टीम के साथ दूसरे क्वालिफ़ायर में खेलने का मौक़ा मिलेगा. राजस्थान रॉयल्स 2008 में आईपीएल के पहले सीज़न में ख़िताब जीत चुकी है.

  2. ज़िले के नाम में डॉ. आंबेडकर जोड़ने को लेकर हिंसक विरोध, विधायक का घर आग के हवाले

    शंकर वादिसेट्टी,

    बीबीसी संवाददाता

    आंध्र प्रदेश

    आंध्र प्रदेश के कोनासीमा ज़िले का नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर करने को लेकर अमलापुरम शहर में मंगलवार को भीषण विरोध प्रदर्शन भड़क उठे.

    इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमलापुर के बैंक कॉलोनी में मौजूद राज्य यातायात मंत्री और अमलापुरम के विधायक पिनिपे विश्वरूप के घर को आग के हवाले कर दिया. हालांकि आग लगने की घटना से कुछ देर पहले पुलिस ने विधायक के परिवार को घर से निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचा दिया था.

    प्रदर्शनकारियों ने मुम्मिदिवरम के विधायक सतीश के घर को भी आग लगा दी. साथ ही तीन गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया.

    कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर भी फेंके. इस घटना में 20 पुलिस कर्मचारी घायल हुए हैं.

    इन विरोध प्रदर्शनों का आयोजन 'कोनासीमा ज़िला साधना समिति' के बैनर तले किया गया था.

    कोनासीमा

    आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल में एक नोटिफ़िकेशन जारी कर ज़िले का नाम डॉक्टर आंबेडकर कोनासीमा ज़िला करने का प्रस्ताव दिया था.

    प्रदर्शनकारी इसका विरोध कर रहे थे. उनकी मांग है कि ज़िले के नाम के साथ कोई और नाम न जोड़ा जाए. इसी सिलसिले में उन्होंने मंगलवार, 24 मई को विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था.

    इसी साल अप्रैल में वाईएस जगनमोहन रेड्डी सरकार ने राज्य के 13 ज़िलों को 26 में बांट दिया था. इसी दौरान नया कोनासीमा ज़िला अस्तित्व में आया था. बाद में सरकार ने ज़िले के नाम के साथ डॉक्टर आंबेडकर का नाम जोड़ने का फ़ैसला किया था.

    विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए ज़िले में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी. सवेरे से पुलिस ने धारा 144 के तहत चेतावनी भी जारी की थी.

    कोनासीमा

    लेकिन दोपहर तीन बजे के आसपास हज़ारों लोग पुलिस के लगाए प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए सड़कों पर उतर आए. 'जय कोनासीमा' नारे लगाते हुए वो पुलिस बैरिकेड्स और गाड़ियों को धक्का देते हुए आगे बढ़ने लगे.

    प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में युवा शामिल थे. नल्ला वान्तेना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया और बाद में उन्हें तितर-बितर करने के मकसद से हवा में फायरिंग भी की.

    राज्य गृह मंत्री तेलानी वनीता ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाज़ी में 20 पुलिस कर्मचारी घायल हुए हैं. उन्होंने विरोध प्रदर्शनों की आलोचना की और लोगों से अपील की कि वो सरकार के फ़ैसले को गर्व के साथ स्वीकार करें.

  3. आईपीएल फ़ाइनल में पहुंचने के लिए गुजरात टाइटंस के सामने 189 रन का लक्ष्य

    जोस बटलर

    इमेज स्रोत, BCCI-IPL

    आईपीएल का पहला क्वालिफ़ायर मुक़ाबला जीतने के लिए गुजरात टाइटंस को 189 रन बनाने हैं.

    इससे पहले राजस्थान रायल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट पर 188 रन बनाए हैं.

    राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे ज़्यादा 89 रन जोस बटलर ने बनाए हैं. बटलर ने 56 गेंद पर 12 चौके और दो छक्के की मदद से 89 रन बनाए.

    वहीं कप्तान संजू सैमसन ने 26 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 47 रनों की पारी खेली. जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 20 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 28 रन बनाए.

    गुजरात टाइटंस की ओर राशिद ख़ान ने चार ओवरों में महज 15 रन दिए, हालांकि उनको कोई कामयाबी नहीं मिली.

    गुजरात टाइटंस की टीम पहली बार आईपीएल में हिस्सा ले रही है जबकि राजस्थान रॉयल्स 2008 के पहले सीज़न में ख़िताब जीत चुकी है.

  4. हरियाणवी गायिका का मर्डर, 11 दिन बाद मिला शव

      • Author, सत सिंह
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    संगीता

    इमेज स्रोत, BBC/SATSINGH

    हरियाणा में रोहतक के महम इलाके में नेशनल हाईवे के पास 29 साल की हरियाणवी लोक गायिका का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है. शव की पहचान संगीता उर्फ़ दिव्या इंदौरा के रूप में हुई है जो दिल्ली के ज़फरपुर इलाके की रहने वाली थी.

    दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्होंने हरियाणवी गायिका की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. संगीता 11 मई को अपने दिल्ली स्थित घर से लापता हो गई थी.

    मृतक गायिका के माता-पिता सत्यवीर और संतरा ने दिल्ली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पुलिस ने समय पर उनकी शिकायत पर कार्रवाई की होती तो उनकी बेटी ज़िंदा होती.

    संगीता

    इमेज स्रोत, BBC/SATSINGH

    माता-पिता का क्या कहना है

    संगीता के पिता सत्यवीर ने मीडिया को बताया कि दो आरोपियों में से एक मोहित उनकी बेटी को भिवानी में एक म्यूज़िक एल्बम रिकॉर्ड करने के बहाने से उनके घर से ले गया था. पिता का आरोप है कि म्यूज़िक एल्बम रिकॉर्ड करने की बजाय उसने एक दूसरे के साथ मिलकर उनकी बेटी को नशीला पदार्थ पिलाया और उसकी हत्या कर दी.

    मृतका संगीता की मां का कहना है, “हम दिल्ली पुलिस के पास गए और उन्हें बताया कि हमारी बेटी की जान खतरे हैं. 21 मई को हमने पुलिस से जल्द से जल्द उसका पता लगाने के लिए कहा. लेकिन पुलिस ने हमारी नहीं सुनी. बहुत मुश्किल से पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की लेकिन उसका पता लगाने की कोई कोशिश नहीं की. हमने पुलिस को ज़रूरी सुराग दिए कि हमारी बेटी आरोपी के साथ महम इलाके के पास हो सकती थी लेकिन उन्होंने नहीं सुनी’’

    लड़की के माता-पिता ने बेटी की हत्या के दोषियों को सज़ा देने के साथ साथ दिल्ली पुलिस के जाफरपुर थाने के कर्मियों के ख़िलाफ़ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है.

    लड़की का शव 22 मई को महम के भैणी भैरों गांव के पास सड़क किनारे मिला था. स्थानीय पुलिस ने पीजीआईएमएस रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करवाया.

    संगीता

    इमेज स्रोत, BBC/SATSINGH

    पुलिस का क्या कहना है

    महम थाने के सब इंस्पेक्टर विकास का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पीड़िता की गला घोंटकर हत्या की गई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण का पता चल पाएगा.

    दिल्ली पुलिस का कहना है कि 22 मई को रोहित और अनिल नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक आरापियों ने माना कि 11 मई को ही उन्होंने रोहतक में लड़की की हत्या कर दी गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे़ में लिया है जिसमें पीड़िता को अपराध से पहले महम के पास खाने की जगह पर खाना खाते देखा जा सकता है. स्थानीय पुलिस का कहना कि चूंकि दिल्ली में धारा 365 के तहत एफ़आईआर पहले ही दर्ज है इसलिए पोस्टमार्टम के बाद मामला उन्हें सौंप दिया जाएगा.

    ये पहला मामला नहीं है

    हरियाणवी गायिका संगीता उर्फ दिव्या इंदौरा की हत्या अकेला मामला नहीं है. अक्तूबर 2017 में सोनीपत की एक हरियाणवी गायिका हर्षिता दहिया को दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टरों ने सात गोलियां मारी थीं.

    इसके बाद जनवरी 2018 में ममता शर्मा नाम की हरियाणवी गायिका की गोल मारकर हत्या कर दी गई थी.

    साल 2012 में नामी हरियाणवी गायिका बीना चौधरी की हरिद्वार में मारकर हत्या कर दी गई थी.

  5. श्रीनगर में पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या

    भारतीय सेना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    श्रीनगर में एक हमले में पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हमले में उनकी बेटी घायल हो गई है. ये जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिसकर्मी की पहचान मोहम्मद सैयद कादरी के बेटे सैफुल्ला कादरी के रूप में हुई है.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में घायल उनकी बेटी की हालत स्थिर है.

  6. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर'

    मंगलवार को बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन दिनभर सुनिए अंजुम शर्मा से

  7. एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में जापान ने भारत को 5-2 से हराया

    हॉकी

    इमेज स्रोत, TheHockeyIndia

    इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे पुरुष एशिया कप हॉकी में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा है. जापान ने 5-2 के साथ भारत को हरा दिया है.

    इस हार के बाद भारत पूल ए टेबल में तीसरे नंबर पर और जापान की टीम नंबर एक पर आ गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत ने पुरुष एशिया कप हॉकी में तीन खिताब हासिल किए हैं और वह मौजूदा चैंपियन भी है. भारत ने 2017 में बांग्लादेश के ढाका में आयोजित 2017 संस्करण जीता था.

    पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट 1982 से आयोजित किया जा रहा है. इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहा पुरुष एशिया कप हॉकी 2022, 11वां संस्करण है.

    हॉकी एशिया कप चार साल में एक बार आयोजित होने वाला टूर्नामेंट है. लेकिन ऐसा भी हुआ है जब इस टूर्नामेंट को कई परिस्थितियों के कारण दो साल और पांच साल के अंतराल में आयोजित किया गया है.

  8. ओवैसी 'मुग़लों की बीवियां कौन थीं' वाली अपनी टिप्पणी पर बोले

    ओवैसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सोमवार यानी 23 मई की रात सवा नौ बजे एक ट्वीट किया गया था. इस ट्वीट में जो बात कही गई थी, वह एआईएमआईएम के अध्यक्ष और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ट्वीट में लिखा गया था, ''मुग़लों से भारत के मुसलमानों का कोई रिश्ता नहीं है. लेकिन ये बताओ कि मुग़ल बादशाहों की बीवियां कौन थीं?''

    इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने 24 मई को कहा, ''यह घोर लैंगिक भेदभाव और महिलाओं के अपमान वाली टिप्पणी है. ये तो एक पढ़े-लिखे सांसद हैं लेकिन इससे पता चलता है कि मुस्लिम पुरुष महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करते हैं. ये महिलाओं को ग़ुलाम बनाकर रखते हैं और बुनियादी अधिकार से भी महरूम रखते हैं. इनके लिए महिलाएं सेक्स ऑब्जेक्ट के अलावा कुछ नहीं हैं. यह कोई पहली बार नहीं है. ओवैसी में महिलाओं से नफ़रत भरी हुई है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मंगलवार को ओवैसी से हैदराबाद में मुग़लों की बीवियां और अमित मालवीय की आपत्ति पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा, ''वो बच्चा है, बोलते रहता है. मेरी पूरी स्पीच सुनिए. आप स्पीच सुन लीजिए. हाँ मैं, पेट्रोल डीज़ल की क़ीमत के लिए मुग़लों को ज़िम्मेदार क़रार देता हूँ. बल्कि औरंगज़ेब ज़िम्मेदार है. क़ीमतें बढ़ने के लिए अकबर ज़िम्मेदार है. नौजवानों में बेरोज़गारी के लिए शाहजहां ज़िम्मेदार है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  9. गर्दन कट जाएगी लेकिन भारत माता के साथ ग़द्दारी बर्दाश्त नहीं करेंगे- केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त किए जाने पर आम आदमी पार्टी को देश की सबसे कट्टर ईमानदार पार्टी बताया है.

    प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘’विजय सिंगला के भ्रष्टाचार के बारे में ना मीडिया को पता था और ना ही विपक्ष को. अगर भगवंत मान चाहते तो सेटिंग करके अपना हिस्सा मांग सकते थे. वह चाहते तो इस मामले को दबा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और अपने ही मंत्री के ख़िलाफ़ एक्शन लिया. आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है. कट्टर ईमानदार का मतलब है कि अगर हमारा अपना भी कोई चोरी करेगा तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे’’.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान की तारीफ़ करते हुए कहा कि इस वक्त कई लोगों की आंखों में ख़ुशी के आंसू हैं. उन्होंने आम आदमी पार्टी को दुनिया के इतिहास में पहली ऐसी सरकार बताया जो इतना सख्ती से एक्शन लेती है.

    भ्रष्टाचार पर बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘’करप्शन देश के साथ गद्दारी है. भारत माता के साथ गद्दारी है. कुछ भी बर्दाश्त कर लेंगे लेकिन भारत माता के साथ गद्दारी बर्दाश्त नहीं करेंगे. गर्दन कट जाएगी लेकिन देश के साथ गद्दारी कबूल नहीं है. गद्दारी ना करेंगे ना करने देंगे’’.

    इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पार्टी और सरकार बिना भ्रष्टाचार के एक साथ चल सकती है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पंजाब के एंटी करप्शन ब्रांच ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को गिरफ़्तार कर लिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को सिंगला को भ्रष्टाचार के मामले में मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था. मान ने यह भी कहा है कि सिंगला ने गुनाह कबूल लिया है.

  10. हार्दिक पटेल बोले- कांग्रेस हिन्दुओं से नफ़रत करती है

    हार्दिक पटेल

    इमेज स्रोत, ANI

    हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले हार्दिक पटेल ने पार्टी पर हिंदुओं और भगवान राम के प्रति नफ़रत फैलाने का आरोप लगाया है.

    हार्दिक पटेल ने दो ट्वीट किए. पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘’मैंने पहले भी कहा था की कांग्रेस पार्टी जनता की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का काम करती है. हमेशा हिंदू धर्म की आस्था को नुक़सान पहुँचाने का प्रयास करती है.''

    दूसरे ट्वीट में हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पर श्रीराम को लेकर अनाप शनाप बयान देने का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा, ‘’मैं कांग्रेस और उसके नेताओं से पूछना चाहता हूँ कि आपको भगवान श्री राम से क्या दुश्मनी हैं? हिंदुओं से क्यों इतनी नफ़रत? सदियों बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर भी बन रहा है फिर भी कांग्रेस के नेता भगवान श्री राम के ख़िलाफ़ अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं’’.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पाटीदारों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर अपने कड़े विरोध प्रदर्शन से हार्दिक पटेल साल 2015 में चर्चा में आए थे. उस समय बीजेपी हार्दिक पटेल को कांग्रेस का एजेंट बताया करती थी. हार्दिक पटेल साल 2019 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे. एक सप्ताह पहले ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफ़ा दिया है.

  11. इराक़ और कुवैत का आसमान नारंगी क्यों हुआ?

    रेतीली आंधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इरात में आई रेतीली आंधी

    इराक़, सीरिया और ईरान सहित मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में रेतीली आंधी आई है. इसके चलते कई जगहों पर सार्वजनिक स्थानों और हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है.

    न्यूज़ वेबसाइट अल-अरबिया के मुताबिक़ ये दूसरी बार था जब कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने सोमवार को रेतीले तूफ़ान के कारण सभी उड़ानें निलंबित कर दीं क्योंकि रेतीली आंधी में कुछ भी ठीक से देख पाना बहुत मुश्किल था.

    ना सिर्फ हवाई उड़ानें बल्कि कुवैत फुटबॉल असोसिएशन को ख़राब मौसम के चलते आमिर कप के फ़ाइनल मैच को भी स्थगित करना की घोषणा करनी पड़ी.

    सोमवार को आई रेतीली आंधी के चलते आसमान नारंगी दिखने लगा था.

    रेतीली आंधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इराक़ के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ एक हज़ार से अधिक लोगों को सांस की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    इस तरह की रेतीली आंधियां वसंत के मौसम में देर से आती हैं लेकिन इस बार मार्च महीने से इस तरह की रेतीली आंधियां देखी जा रही हैं. सोमवार को जो रेतीली आंधी आई वो अपने आप में नई थी.

    रेतीली आंधी के समय सांस लेने के लिए इराक़ के दुर्गम स्थानों पर ऑक्सीज़न की व्यवस्था भी की गई है.

    अल-जज़ीरा वेबसाइट के मुताबिक़ सीरिया में चिकित्सा विभाग को अलर्ट पर रखा गया था क्योंकि पूर्वी प्रांत डीर अल जौर में रेतीला तूफ़ान आया था जो कि इराक़ की सीमा पर है. वेबसाइट के मुताबिक़ इस मई महीने की शुरुआत में इस क्षेत्र में इस तरह की आंधी से तीन लोगों की मौत हो गई थी.

    रेतीली आंधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के कार्यालय के प्रमुख बशर शौएबी ने बताया कि एंबुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया है. अस्पतालों में 850 से ज़्यादा ऑक्सीजन टैंक और अस्थमा के रोगियों से निपटने के लिए ज़रूरी दवाओं की व्यवस्था की गई है.

    रेतीला आंधी को लेकर ट्विटर पर लोगों ने कई तस्वीरें पोस्ट की.

    एक यूज़र ने लिखा, ‘’मैं पहली बार देख रहा हूँ कि ये रेतीला तूफान नारंगी रंग का दिखता है’’.

    कुवैत के एक यूज़र ने लिखा कि इस तूफ़ान में सुरक्षित घर पहुँचने की कोशिश है. उन्होंने जो तस्वीर पोस्ट की उसे देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि रेतीला तूफ़ान कितना बड़ा था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    संयुक्त अरब अमीरात में, विशेषज्ञों ने इस हफ़्ते देश के बड़े हिस्से में धूल भरी आँधी के चलते स्वास्थ्य संबंधी दिक्क़तों की चेतावनी दी है.

    डॉक्टरों का कहना है कि जैसे-जैसे हवाएं धूल और रेत को वातावरण में उड़ाती हैं, इससे ना केवल विजिबिलिटी कम होती है बल्कि लोगों को सांस लेने में भी दिक्क़त का सामना करना पड़ता है.

  12. लड़के हैं..ग़लती कर देते हैं, ये अब नहीं चलेगा: योगी

    योगी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अप्रैल 2014 में समाजवादी पार्टी के तत्कालीन प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने रेप में फांसी की सज़ा का विरोध करते हुए कहा था कि लड़के हैं...ग़लती हो जाती है.

    तब मुरादाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा था, ''लड़कियां पहले दोस्ती करती हैं. लड़के-लड़की में मतभेद हो जाता है. मतभेद होने के बाद उसे रेप का नाम दे देती हैं. लड़कों से ग़लती हो जाती है. क्या रेप केस में फांसी दी जाएगी?''

    तब मुलायम सिंह के इस बयान की काफ़ी आलोचना हुई थी. मुलायम सिंह के इसी बयान की हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा.

    योगी ने प्रदेश में अपराध के मामलों पर अपनी सरकार के रुख़ की तारीफ़ करते हुए कहा, ''अपराध किसी प्रकार हो वह अक्षम्य है. महिला से जुड़े अपराध पर सरकार और सख़्त है. ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. यहाँ अपराधियों के बारे में यह नहीं कहा जाता है कि लड़के हैं ग़लती कर देते हैं. कोई भी अपराधी हो, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नेता प्रतिपक्ष ने ख़ुद स्वीकार किया है कि हम कार्रवाई करते हैं. समाजवादी पार्टी हर उस अपराधी का संरक्षण करती रही है, जो गुंडागर्दी के पर्याय बन गए थे. क़ानून-व्यवस्था में सुधार के कारण ही हम दोबारा सत्ता में आए हैं.''

    योगी ने कहा, ''आधी आबादी ने हमें क़ानून-व्यवस्था की सख़्ती के आधार पर ही समर्थन दिया है. सरकार अपराध और अपराधियों के मुद्दे पर बिना किसी के परवाह के बगैर कार्रवाई जारी रखेगी. कोई व्यक्ति सरेआम अपराध करे, यह स्वीकार नहीं किया जाएगा.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, ज्ञानवापी मस्जिद: ज़िला अदालत का फ़ैसला- पहले मुस्लिम पक्ष की होगी सुनवाई

      • Author, अनंत झणाणे
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    ज्ञानवापी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ज्ञानवापी मस्जिद पर बनारस की ज़िला अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख़ 26 मई रखी है.

    अदालत ने दोनों पक्षों को सर्वे रिपोर्ट पर अपनी लिखित आपत्ति फाइल करने की अनुमति दे दी है.

    26 मई को मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई होगी.

    मस्जिद का प्रबंधन देखने वाली अंजुमन इंतेज़ामिया समिति का कहना है कि मस्जिद में सर्वे कराना 1991 के उस क़ानून का उल्लंघन है, जिसके तहत देश के किसी भी पूजा स्थल में कोई हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है.

    इस मामले पर गुरुवार को सुनवाई होगी. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ़्ते शुक्रवार को कहा था कि बनारस की ज़िला अदालत इस बात पर फ़ैसला करे कि ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे कराना क़ानून सम्मत है या नहीं.

    ज़िला जज ने मंगलवर को सुनवाई के दौरान कहा, "माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के मुताबिक़ इस न्यायालय के लिए यह आवश्यक है कि प्राथमिकता के आधार पर अंजुमन इंतेज़ामिया मस्जिद की अर्ज़ी की सुनवाई हो और उसके बाद अन्य याचिकाओं पर सुनवाई की जाए.''

    पिछले हफ़्ते हिन्दू याचिकाकर्ताओं के वकील ने दावा किया था कि ज्ञानवापी मस्जिद में वीडियोग्राफ़ी के दौरान शिवलिंग मिला था. हालांकि यह दावा काफ़ी विवादित रहा. मस्जिद समिति के सदस्यों ने कहा था कि पानी के फव्वारे को शिवलिंग के रूप में पेश किया गया था.

  14. रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख़ को लेकर जापान के प्रधानमंत्री ने क्या कहा

    फुमियो किशिदा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख़ और क्वाड पर इसके प्रभाव के बारे में सवाल किया गया.

    अपने जवाब में फुमियो किशिदा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर हर देश की अपनी ऐतिहासिक और भौगोलिक स्थिति होती है. एक जैसी विचारधारा वाले देशों में भी हो सकता है कि वे एक जैसी स्थिति पर सहमत ना हों. ऐसा होना स्वाभाविक है.

    यूक्रेन पर हमला करने के बाद जिस तरह से पश्चिमी देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं, वहीं भारत ने अपना रुख़ तटस्थ रखा है. भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि बातचीत ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है.

    फुमियो किशिदा ने कहा कि जहाँ तक यूक्रेन की स्थिति का संबंध है, सभी क्वॉड नेता अन्य बातों के अलावा क़ानून, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के महत्व को मज़बूती से रखते हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में एकतरफ़ा तरीक़े से यथास्थिति को बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

    जापान के प्रधानमंत्री ने रूस के यूक्रेन पर हमला करने की निंदा भी की

    क्वॉड देशों- ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को टोक्यो में मुलाक़ात की. ये क्वॉड समूह की चौथी बैठक थी, जिनमें से दो वर्चुअली हुई हैं.

  15. अमेरिका ने मुझे हटाने की साज़िश रची थी- इमरान ख़ान

    इमरान खान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने एक बार फिर कहा कि अमेरिका ने उन्हें हटाने की साज़िश रची थी. उनका कहना है कि दक्षिण एशिया के देश अमेरिका के ख़िलाफ़ हो रहे हैं और ये बात सबको पता लग रही है.

    सीएनएन के साथ इंटरव्यू में इमरान ख़ान ने ये बातें कही हैं. क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान ख़ान पिछले दो महीनों से अमेरिका को पाकिस्तान में हुए फेरबदल के लिए ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं. लेकिन इन दावों का पुख्ता करने के लिए इमरान ख़ान ने कोई सबूत पेश नहीं किए हैं.

    अप्रैल महीने में इमरान ख़ान की सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ था. इमरान ख़ान के बाद शहबाज़ शरीफ़ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी.

    इमरान ख़ान का दावा है कि दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के अमेरिकी ब्यूरो के सहायक सचिव डोनाल्ड लू ने मार्च में वॉशिंगटन में पाकिस्तान के राजदूत से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात में उनसे कहा गया था कि इमरान ख़ान को विश्वासमत में सत्ता से बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए.

    इमरान ख़ान ने कहा कि डोनाल्ड लू ने धमकी दी थी कि अगर उन्हें नहीं हटाया गया तो पाकिस्तान को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे.

    फ़रवरी महीने में की गई रूस यात्रा पर भी इंटरव्यू में इमरान ख़ान ने बात की. उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर हमला करने के बाद उनकी आधिकारिक रूस यात्रा अमेरिका को पसंद नहीं आई.

    उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में दखल देने के लिए डोनाल्ड लू को हटाया जाना चाहिए.

    इमरान ख़ान के इन दावों को अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता ने ख़ारिज किया है.

  16. क्वॉड देशों की बैठक में किन-किन मुद्दों पर बनी सहमति?

    क्वॉड

    इमेज स्रोत, TWITTER/NARENDRA MODI

    क्वॉड देशों- ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को टोक्यो में मुलाक़ात की. ये क्वॉड समूह की चौथी बैठक थी, जिनमें से दो वर्चुअली हुई हैं.

    हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामकता को रोकने के मक़सद से बने इस समूह की बैठक में कोरोना-19 की रोकथाम के लिए उठाए गए क़दम, वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा, जलवायु, तकनीक, साइबर, स्पेस और बुनियादी ढाँचे सहित कई अलग-अलग विषयों पर चर्चा हुई.

    हालाँकि, इस दौरान चारों देशों के नेताओं ने चीन पर किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की गई लेकिन इस बैठक के दौरान सैटलाइट आधारित समुद्र की निगरानी पर सहमति बनी, जिससे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की गतिविधियों पर ध्यान रखा जा सकेगा.

    क्वॉड

    इमेज स्रोत, TWITTER/POTUS

    व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, टोक्यो में क्वॉड नेताओं ने इंडो-पैसिफिक पार्टनरशिप फॉर मैरिटाइम डोमेन अवेयरनेस (IPMDA) की शुरुआत की. इसके ज़रिए साउथ ईस्ट एशिया, पैसिफिक आइलैंड और हिंद महासागर क्षेत्र में पानी की पूरी तरह से निगरानी करने की सुविधा मिलेगी.

    इसके अतिरिक्त चारों देशों ने क्वॉड फ़ेलोशिप की शुरुआत की, जिसके तहत 100 अमेरिकी, ऑस्ट्रेलियाई, भारतीय और जापानी छात्रों को हर साल अमेरिका जाकर साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथमैटिक्स (STEM) क्षेत्रों में पढ़ाई का मौका मिलेगा. इस फ़ेलोशिप के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए गए हैं और ये 30 जून 2022 तक जारी रहेगा.

    क्वॉड देशों ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन को लेकर सहयोग पर सहमति जताई और वैश्विक सुरक्षा को लेकर भी प्रतिबद्धता दिखाई. अभी तक क्वॉड देशों ने हिंद प्रशांत क्षेत्र के देशों को कोरोना वैक्सीन की करीब 25.7 करोड़ खुराकें मुहैया कराई हैं.

    इसके अतिरिक्त चारों देशों के बीच नई तकनीक पर काम करने, अंतरिक्ष और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी है.

  17. भगवंत मान ने मंत्री को हटाया; केजरीवाल बोले- आँखें भर आईं

    भगवंत मान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त किए जाने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ़ की है.

    मंगलवार को भगवंत मान ने विजय सिंगला को बर्खास्त करते हुए कहा कि वह अधिकारियों से कॉन्ट्रैक्ट के लिए एक प्रतिशत का कमिशन मांग रहे थे.

    भगवंत मान ने सिंगला को बर्खास्त करने के बाद कहा, ''आम आदमी पार्टी का जन्म ईमानदार सिस्टम कायम करने के लिए हुआ है. अरविंद केजरीवाल जी ने हमेशा कहा है कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे चाहे कोई अपना हो या बेगाना. स्वास्थ्य मंत्री के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के सबूत मिलते ही तुरंत बर्खास्त किया. साथ ही FIR के आदेश दिए.''

    अरविंद केजरीवाल भगवंत मान की तारीफ़ करते हुए ट्वीट किया है, ''आप पर गर्व है भगवंत. आपके इस फ़ैसले से मेरी आँखें नम हो गईं. पूरा देश आज आम आदमी पार्टी पर गर्व कर रहा है.''

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पंजाब के एंटी करप्शन ब्रांच ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को गिरफ़्तार कर लिया है. इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को सिंगला को भ्रष्टाचार के मामले में मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था. मान ने यह भी कहा है कि सिंगला ने गुनाह कबूल लिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के मामले में अपने एक मंत्री को किया बर्खास्त

    भगवंत मान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया है. कहा जा रहा है कि उनके ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के सबूत मिले थे.

    आरोप है कि सिंगला अपने अधिकारियों से कॉन्ट्रैक्ट के लिए एक प्रतिशत कमिशन मांग रहे थे. पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि सिंगला के ख़िलाफ़ ठोस सबूत मिले हैं.

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार एक रुपए की बेईमानी भी बर्दाश्त नहीं करेगी. मान ने कहा कि लोगों की उम्मीद बनकर यह सरकार आई है.

    भगवंत मान ने कहा, ''केजरीवाल ने हमसे कहा था कि वह एक रुपए का भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे. मेरे ध्यान में एक मामला आया था. सरकार का एक मंत्री हर टेंडर में एक प्रतिशत का कमिशन मांग रहा था. इस केस के बारे में केवल मुझे पता था. मैं चाहता तो इसे दबा सकता था लेकिन मैं लोगों का भरोसा नहीं तोड़ सकता था. मैंने अशोक सिंगला को बर्खास्त कर दिया है. उन्होंने अपना गुनाह कबूल भी किया है.''

    भगवंत मान ने कहा, ''इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक मंत्री को बर्खास्त किया था. आम आदमी पार्टी एक रुपए का भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं करेगी. शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपने को ध्यान में रखते हुए यह सरकार चलेगी. हम किसी भी मंत्री का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे. अरविंद केजरीवाल के रास्ते पर चलते हुए पंजाब ईमानदार राजनीति की ओर बढ़ेगा. विपक्षी पार्टियां कहेंगी कि दो महीने में ही सरकार का एक मंत्री भ्रष्टाचार में चला गया. लेकिन सच बात यह है कि हम भ्रष्टाचार किसी का बर्दाश्त नहीं करेंगे, चाहे अपने हों या पराए.''

    आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा है, ''आम आदमी पार्टी एकमात्र पार्टी है जो भ्रष्टाचार के मामले में इस तरह की साहसिक कार्रवाई कर सकती है. हमने पहले दिल्ली इस तरह की कार्रवाई देखी और अब पंजाब में. भ्रष्टाचार को लेकर कोई रहम नहीं. भगवंत मान का यह सराहनीय क़दम.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. जापान में मोदी समेत तीन देशों के राष्ट्र प्रमुख लेकिन मीडिया में कौन छाया?

    जो बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    टोक्यो में क्वॉड देशों- भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष नेताओं की बैठक के बीच जापानी मीडिया में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के एक बयान की ख़ूब चर्चा हो रही है.

    दरअसल, राष्ट्रपति बाइडन ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ये कहा था कि वो ताइवान की सुरक्षा के लिए अमेरिकी सैन्य बलों का इस्तेमाल करना चाहेंगे. हालाँकि, उन्होंने उसी समय ये भी साफ़ कह दिया था कि ताइवान पर अमेरिका की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है.

    जो बाइडन जापान के प्रधानमंत्री फ़ुमियो किशिदा के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर रहे थे और उसी समय उनसे पूछा गया था कि क्या ताइवान को बचाने के लिए वो सेना भेजेंगे.

    इस पर बाइडन ने कहा, "हां, हमने ये वादा किया है." बाइडन राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार जापान दौरे पर गए हैं.

    सामाचार एजेंसी रॉयटर्स के लिए रिपोर्ट लिखने वाले जापानी पत्रकार सतोषी सुगियामा ने मंगलवार सुबह छपे जापानी अख़बारों में बाइडन के बयान को मिली जगह का ज़िक्र किया है. उन्होंने अलग-अलग अख़बारों की तस्वीर भी शेयर की हैं.

    सतोषी ने जापान के प्रमुख अख़बार जापान टाइम्स के पहले पन्ने को रीट्वीट किया है. जापान टाइम्स यहाँ का प्रमुख अंग्रेज़ी अख़बार है. 24 मई को जापान टाइम्स के पहले पन्ने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का बयान ही लीड ख़बर है.

    जापान टाइम्स की हेडलाइन है- बाइडन ने कहा- अमेरिका ताइवान की रक्षा करेगा. इसके अलावा द जापान न्यूज़ और द योमिउरी ने जापान अमेरिका के बीच सुरक्षा प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर बनी सहमति को तवज्जो दी है. जापान के अख़बारों में पीएम मोदी को लेकर कोई अहम हेडलाइन नहीं है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हालाँकि, बाइडन के बयान पर चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को ही आपत्ति दर्ज की थी और कहा था कि चीन अपने देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय एकता के मामले में कोई समझौता नहीं करेगा.

    वांग यी ने कहा कि चीनी नागरिकों के संकल्प को कोई कमतर आँकने करने की ग़लती ना करे. चीनी के विदेश मंत्री ने कहा कि चीन अपनी संप्रभुता की सुरक्षा के लिए ठोस क़दम उठाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  20. मोदी की विदेश नीति पर कुछ लोग सवाल क्यों उठा रहे हैं?

    मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मोदी सरकार की विदेश और आर्थिक नीति पर पूर्व राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी सवाल उठाते रहते हैं. स्वामी का तर्क है कि भारत क्वॉड और ब्रिक्स दोनों गुटों में एक साथ नहीं रह सकता है. क्वॉड को चीन विरोधी गुट माना जाता है, जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका हैं.

    दूसरी तरफ़ चीन की अगुवाई वाला ब्रिक्स गुट है, जिसमें ब्राज़ील, भारत, रूस, चीन और दक्षिण अफ़्रीका हैं. स्वामी का कहना है कि भारत को खुलकर चीन विरोधी गुट में शामिल होना चाहिए क्योंकि चीन ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा की यथास्थिति बदल दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी क्वॉड की बैठक में शामिल होने जापान गए हुए हैं.

    सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार को ट्वीट किया, "जापान में कल एलान किया गया कि क्वॉड चीन के विस्तारवाद का जवाब देने के लिए है. तो भारत ब्रिक्स का हिस्सा क्यों है? पंचतंत्र की कहानी का चमगादड़ बनने के लिए?"

    क्वॉड शिखर वार्ता में टोक्यो पहुँचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इंडो-पैसिफिक में अमेरिकी की मौजूदगी बढ़ाने के लिए इंडो पैसिफिक इकनॉमिक फ्रेमवर्क यानी आईपीईएफ़ की घोषणा की थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आईपीईएफ़ में भारत समेत 13 देश शामिल हैं. दूसरी तरफ़ इसमें शामिल 11 देश RCEP यानी रीजनल कॉम्परहेंसिव इकनॉमिक पार्टनर्शिप के भी सदस्य हैं. RCEP में चीन भी शामिल है.

    कहा जा रहा है कि अमेरिका चीन को लेकर एशिया पैसिफिक में जो रणनीति तैयार कर रहा है, उसमें कई तरह के विरोधाभास हैं. वहीं भारत पर भी यही इल्ज़ाम लगता है. भारत की विदेश नीति की भी आलोचना होती है कि एक तरफ़ वह सरहद पर चीनी आक्रामकता का सामना कर रहा है, दूसरी तरफ़ चीन के नेतृत्व वाले गुट ब्रिक्स और एससीओ में भी शामिल है.

    इसके अलावा चीन भारत का बड़ा द्विपक्षीय ट्रेड पार्टनर भी है. पिछले वित्तीय वर्ष में चीन और भारत की द्विपक्षीय व्यापार 121 अरब डॉलर का था. हालांकि कई लोग यह तर्क भी देते हैं कि भारत की विदेशी नीति मल्टिअलाइनमेंट की है. यानी वह किसी गुट और खेमे सिमटकर नहीं रहना चाहता है और हितों के लिए सभी गुटों के साथ है या तो तटस्थ है.

    एक तरफ़ क्वॉड की बैठक हो रही है दूसरी तरफ़ ब्रिक्स का विस्तार किया जा रहा है. ब्रिक्स को अब ब्रिक्स प्लस किया जा रहा है. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि ब्रिक्स का विस्तार किया जाएगा और ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में यूएई को भी आमंत्रित किया गया है. यूएई ने इस बात की पुष्टि की है कि वह इस बैठक में शामिल होगा.

    सुब्रमण्यम स्वामी

    इमेज स्रोत, ANI