IPL 2022: RRvsCSK: रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई से छीना मैच, राजस्थान बनी नंबर-2 टीम

अंतिम ओवरों में रविचंद्रन अश्विन ने तेज़ 40 रनों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के आखिरी लीग मैच में हरा कर राजस्थान को पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर ला दिया है.

लाइव कवरेज

भूमिका राय and चंदन शर्मा

  1. IPL 2022: RRvsCSK: रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई से छीना मैच, राजस्थान बनी नंबर-2 टीम

    रविचंद्रन अश्विन

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    अंतिम ओवरों में रविचंद्रन अश्विन के तेज़ 40 रनों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के आखिरी लीग मैच में हरा कर राजस्थान रॉयल्स पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर आ गया है. इसके साथ ही लखनऊ अब नंबर-3 पर आ गया है और उसे क्वालिफ़ायर की जगह एलिमिनेटर मुक़ाबला खेलना होगा.

    मोइन अली के 93 और कप्तान धोनी के 26 रनों की बदौलत चेन्नई ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 150 रन बनाए.

    इसके जवाब में राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल के 59 रन और रविचंद्रन अश्विन के नाबाद 40 रनों की बदौलत मैच में दो गेंद बाकी रहते चेन्नई को पांच विकेट से हरा दिया.

    अश्विन ने केवल 23 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए.

    अब पॉइंट टेबल में राजस्थान और लखनऊ के एक समान 18 अंक हैं. लेकिन लखनऊ (0.251) की तुलना में राजस्थान (0.298) का नेट रन रेट बेहतर है.

    इसी आधार पर वो पॉइंट टेबल में गुजरात के बाद दूसरे स्थान पर आ गया है.

    अब प्लेऑफ़ के पहले मैच क्वालिफायर-1 में 24 मई को गुजरात और राजस्थान के बीच मुक़ाबला होगा.

    वहीं लखनऊ को इसके अगले दिन 25 मई को एलिमिनेटर मुक़ाबला खेलना होगा.

    एलिमिनेटर मुक़ाबले की दूसरी टीम का निर्णय शनिवार को मुंबई और दिल्ली के बीच होने वाले मैच के फ़ैसले पर निर्भर है.

    अगर दिल्ली यह मुक़ाबला जीत जाती है तो वो एलिमिनेटर की दूसरी टीम बनेगी. दिल्ली के हारने की सूरत में एलिमिनेटर मुक़ाबला लखनऊ और बैंगलोर के बीच खेला जाएगा.

  2. ओवैसी ने ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जताई ये उम्मीद

    ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI

    ज्ञानवापी परिसर के निरीक्षण को चुनौती देनेवाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन अदालत के आदेश का पालन करेगा.

    ओवैसी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने फिर से कहा है कि मस्जिद के भीतर मौजूद तालाब से वज़ू करने दिया जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फ़व्वारा संरक्षित किया जा सकता है लेकिन तालाब खुला होना चाहिए."

    ओवैसी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वाराणसी ज़िला प्रशासन इस आदेश का प्राथमिकता से पालन करेगा.

    हालाँकि, उन्होंने साथ ही कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि सुप्रीम कोर्ट 1991 के उपासना स्थल क़ानून के हिसाब से अपनी राय देता.

    ओवैसी ने एक टीवी चैनल पर बातचीत में कहा कि 'अगर कोर्ट शुरुआती चरण में ही इन मामलों को नाजायज़ क़रार देंगे, तो ये मामला बढ़ेगा ही नहीं.'

    उन्होंने चैनल से कहा, "एक ज़ख़्म तो आ चुका है, एक एरिया को सील कर दिया गया, तो ये बहुत ज़रूरी है कि उस ज़ख़्म को बहुत जल्द भर दिया जाना चाहिए, वरना बहुत जल्द कभी ये मांग, कभी वो मांग शुरू हो जाएगी."

    ओवैसी ने साथ ही कहा, "मुस्लिम समुदाय को डर है कि फिर से बाबरी मस्जिद की घटना दोहराई जाएगी. इसलिए लोगों को सुप्रीम कोर्ट और न्यायपालिका से उम्मीद है कि वो इस घटना को दोबारा नहीं होने देंगे."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. धोनी ने आईपीएल से संन्यास लेने से किया इनकार, कहा अगले साल मजबूती से लौटेंगे

    धोनी

    इमेज स्रोत, BBC Sport

    चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल से रिटायरमेंट लेने की ख़बरों पर शुक्रवार को विराम लगा दिया. इस सीज़न के अपने अंतिम मैच से पहले टॉस के वक़्त कमेंटेटर इयान बिशप से हुई बातचीत में उन्होंने साफ़ कहा कि वो अगले साल मज़बूती से वापसी करेंगे.

    इयान बिशप ने महेंद्र सिंह धोनी से पूछा था कि क्या वो अगले साल वापस आएंगे. इस पर धोनी ने कहा, 'निश्चित तौर पर. सीधी सी बात है कि मैं अभी चेन्नई में नहीं खेल रहा हूं, ऐसे में 'थैंक यू' (विदाई के अर्थ में) कहना उचित नहीं होगा.'

    मालूम हो कि कोरोना प्रतिबंधों के चलते इस बार आईपीएल के लीग मैच केवल दो शहरों मुंबई और पुणे में खेले जा रहे हैं. टूर्नामेंट के अंतिम चार मुक़ाबलों में से दो कोलकाता और दो अहमदाबाद में खेले जाने हैं.

    एमएस धोनी का इशारा चेन्नई में आईपीएल के मैच न खेले जाने के बारे में था. हालांकि मुंबई के बारे में उन्होंने कहा कि एक टीम और इंसान के तौर पर उन्हें यहां बहुत प्यार और स्नेह मिला, लेकिन यह (मुंबई से विदा ले लेना) सीएसके के प्रशंसकों के लिए अच्छा नहीं होगा.

    अगले साल से उम्मीद है ​आईपीएल अपने पुराने फॉर्मेट में लौटेगा, जब उसके मैच चेन्नई सहित देश के कई शहरों में होंगे.

  4. IPL 2022: CSKvsRR: मोइन अली के 93 रन की बदौलत चेन्नई ने बनाए 150 रन

    मोइन अली

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    आईपीएल के 68वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मोइन अली के 93 रनों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 151 रनों का लक्ष्य रखा है.

    मोइन अली ने अपनी यह पारी बहुत तेज़ खेली. उन्होंने केवल 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 13 चौके, 3 छक्कों की मदद से 57 गेंदों पर 93 रन बनाए.

    चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया.

    चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसके ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ केवल दो रन बना कर आउट हो गए. हालांकि इसके बाद मोइन अली ने तूफ़ानी पारी खेली और डेवोन कॉनवे के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी निभाई.

    इस स्कोर पर डेवोन कॉनवे 16 रन बना कर आउट हुए.

    चेन्नई के अगले दो विकेट जल्दी जल्दी गिरे. इसके बाद धोनी आए और उन्होंने 28 गेंदों पर 26 रन बनाए और युजवेंद्र चहल की गेंद पर बटलर के हाथों कैच आउट हुए.

    एक समय 6 ओवरों में 75 रन बना चुकी चेन्नई की टीम 20 ओवरों में केवल 150 रन बना सकी.

    युजवेंद्र चहल और ओब्द मैकॉय ने दो-दो विकेट लिए वहीं रविचंद्रन अश्विन और ट्रेंट बोल्ट ने एक एक विकेट लिए.

  5. थाईलैंड ओपन: विश्व नंबर एक को हराकर पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंची

    पीवी सिंधु

    इमेज स्रोत, Twitter/BAI

    विश्व रैंकिंग में 7वीं रैंकिंग की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी जापान की अकाने यामागुची को हरा दिया है. इस जीत के साथ ही सिंधु ने थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है.

    थाइलैंड के पाक क्रेट में शुक्रवार को हुए मुक़ाबले में उन्होंने यामागुची को 21-15, 20-22, 21-13 से हरा दिया.

    बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए पीवी सिंधु को बधाई दी है. उसने लिखा, 'बहुत अच्छा चैंपियन!'

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सेमीफाइनल शनिवार और फाइनल रविवार को

    इससे पहले पीवी सिंधु ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया को यू जिन सिम को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं. सेमीफाइनल में अब सिंधु का मुक़ाबला चीन की चेन यू फेई से शनिवार को होगा. इस टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला जाएगा.

    दुनिया में बैडमिंटन के खेल को संचालित करने वाली संस्था बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) थाइलैंड ओपन को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के सात टूर्नामेंट में से एक मानता है.

    पिछले साल कोरोना महामारी के चलते यह टूर्नामेंट आयोजित नहीं हो सका था. 2020 में महिलाओं के वर्ग में स्पेन की कैरोलिना मैरिन विजेता हुई थीं. वहीं पुरुषों के वर्ग में ओलंपिक विजेता और डेनमार्क के खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन विजेता बने थे.

  6. जम्मू और कश्मीर के परिसीमन आदेश हुए तत्काल प्रभाव से लागू

    जम्मू और कश्मीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्र सरकार ने जम्मू और कश्मीर के लिए वहां के परिसीमन आयोग का आदेश शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सरकार ने इस बारे में गज़ट अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, 'इस गज़ट में जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के तहत दी गई शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार ने परिसीमन आयोग के आदेशों के लागू होने की तारीख़ 20 मई, 2022 तय की है.'

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले इस महीने की 5 तारीख़ को परिसीमन आयोग ने विधानसभा और लोकसभा सीटों के परिसीमन की अधिसूचना जारी की थी. मालूम हो कि केंद्र सरकार ने इस आयोग का गठन मार्च 2020 में किया था.

    आयोग के एक सदस्य और तब के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया था कि जम्मू और कश्मीर में 90 विधानसभा सीटें और पाँच संसदीय सीटें होंगी. विधानसभा सीटों में से 43 जम्मू क्षेत्र में और 47 सीटें कश्मीर घाटी में होंगी.

    90 विधानसभा सीटों में से सात सीटें अनुसूचित जाति और नौ सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होंगी. पाँच संसदीय सीटें होंगी- बारामूला, श्रीनगर, अनंतनाग-रजौरी, उधमपुर और जम्मू.

    चंद्रा ने कहा था, "हमने ये तय किया है कि विधानसभा क्षेत्र एक ज़िले तक सीमित रहें, क्योंकि पहले ये होता था कि विधानसभा क्षेत्र कई ज़िलों में बँट जाते थे."

  7. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', सुनिए अंजुम शर्मा से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. शीना बोरा हत्याकांड: इंद्राणी मुखर्जी साढ़े छह साल बाद ज़मानत पर रिहा

    इंद्राणी मुखर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    शीना बोरा हत्याकांड में पिछले साढ़े छह सालों से जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी शुक्रवार को ज़मानत पर रिहा हो गईं. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि बाहर आकर वो बहुत ख़ुश हैं.

    भायखला जेल से बाहर निकलने के बाद उन्होंने एएनआई को बताया, "मैं अभी घर जा रही हूँ. मैंने उन सबको माफ़ कर दिया है, जिन्होंने मुझे कभी दुखी किया. जेल में मुझे काफ़ी कुछ सीखने को मिला है."

    इससे पहले बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने इंद्राणी मुखर्जी को ज़मानत दे दी थी. हालांकि इस मुक़दमे पर अपनी कोई राय देने से अदालत ने मना कर दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस नागेश्वर राव, जस्टिस बीआर गवई और एएस बोपन्ना की खंडपीठ ने कहा था कि चूंकि इस मामले का ट्रायल लंबे समय तक चलने वाला है, इसलिए उन्हें ज़मानत मिलनी चाहिए.

    उसके बाद सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 2 लाख रुपए के मुचलके पर उन्हें रिहा करने का आदेश दिया.

    मालूम हो कि इंद्राणी मुखर्जी शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य अभियुक्त हैं. कभी एक मीडिया संस्थान चलाने वाली मुखर्जी को 2015 में अपनी ही बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ़्तार किया था. उनके साथ ही उनके पति और मीडिया दिग्गज पीटर मुखर्जी को भी गिरफ़्तार किया गया था.

    हालांकि बाद में यह मामला सीबीआई के पास चला गया. सीबीआई ने इस मामले की जाँच पूरी करके आरोप पत्र दाख़िल कर दिया है.

  9. भारत में वर्ष 2021-22 में हुआ अब तक का सबसे ज़्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश

    भारत सॉफ़्टवेयर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में वित्त वर्ष 2021-22 में रिकॉर्ड विदेशी निवेश हुआ है. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मुताबिक़ भारत ने 2021-22 में 83.57 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफ़डीआई) हुआ है, जो अब तक का सबसे ज़्यादा निवेश है. 2020-21 में 81.97 अरब डॉलर का विदेशी निवेश हुआ था. मंत्रालय के मुताबिक़ भारत धीरे-धीरे विदेशी निवेश के लिए पसंदीदा जगह बनता जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मुताबिक़ इस दौरान भारत में सबसे ज़्यादा 27 फ़ीसदी विदेशी निवेश सिंगापुर की ओर से आया है, जबकि 18 फ़ीसदी के साथ दूसरा स्थान अमेरिका का है. इसके अलावा कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर और हार्डवेयर ऐसे क्षेत्र हैं, जहाँ सबसे ज़्यादा 25 फ़ीसदी विदेशी निवेश हुआ है. मंत्रालय ने ये भी दावा किया है कि पिछले 20 सालों में विदेशी निवेश 20 गुना बढ़ा है. राज्य की बात करें, तो सबसे ज़्यादा निवेश कर्नाटक में हुआ है.

  10. अयोध्या, काशी और मथुरा का नाम सुनते ही सपा का मन कसैला हो जाता है: केशव प्रसाद मौर्य

    केशव प्रसाद मौर्य

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि अयोध्या, काशी और मथुरा का नाम सुनते ही सपा का मन कसैला हो जाता है और कांग्रेस को सांप सूंघ जाता है.

    उन्होंने कहा है कि समाजवादी नेता डा. राम मनोहर लोहिया ने कहा था- राम कर्म , कृष्ण ह्रदय और शिव इस देश के मस्तिष्क हैं!

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दरअसल इस समय वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद का मामला लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ है. ये मामला अदालत में है. वाराणसी की अदालत के निर्देश पर इसका सर्वे भी हुआ और दावा किया गया कि वहाँ शिवलिंग मिला है. ये मामला सुप्रीम कोर्ट में भी गया. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ये मामला ज़िला जज के पास भेज दिया है. पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि हिंदू धर्म में तो ये है कि कहीं भी एक पत्थर रख दो, एक लाल झंडा रख दो पीपल के पेड़ के नीचे, मंदिर बन गया. उन्होंने कहा था- हम कोई सर्वे नहीं कह रहे हैं और न ही सुप्रीम कोर्ट हैं और न हाई कोर्ट. हम तो ये कह रहे हैं कि बीजेपी से सावधान रहिए. बीजेपी जान-बूझकर ज्ञानवापी मस्जिद का मामला उठा रही है.

  11. ज्ञानेश भारती होंगे दिल्ली नगर निगम के नए कमिश्नर

    ज्ञानेश भारती

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ज्ञानेश भारती को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का नया आयुक्त नियुक्त किया है.

    ज्ञानेश भारती 1998 बैच के AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और सभी केंद्रशासित राज्यों के) कैडर के आईएएस अधिकारी हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    गृह​ मंत्रालय ने 1992 बैच के AGMUT कैडर के ही आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार को दिल्ली नगर निगम का विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है.

    रविवार को होगा तीनों नगर निगमों का विलय

    इससे पहले बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के सभी तीन नगर निगमों को एक बनाने वाली अधिसूचना जारी कर दी थी. इस अधिसूचना के अनुसार, 22 मई यानी रविवार से दिल्ली में अब औपचारिक तौर पर केवल एक नगर निगम होगा.

    विलय के बाद बनने वाली संस्था का नाम 'दिल्ली नगर निगम' या 'म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ़ दिल्ली' होगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मालूम हो कि बुधवार को दक्षिण दिल्ली नगर निगम का कार्यकाल पूरा हो गया. उत्तर दिल्ली नगर निगम का कार्यकाल गुरुवार को पूरा हुआ जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम का कार्यकाल रविवार को पूरा होने वाला है.

    इससे पहले 18 अप्रैल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीनों नगर निगमों को एक बनाने वाले क़ानून 'दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम, 2022' को को अपनी मंज़ूरी दी थी. हालाँकि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने इसका विरोध किया था.

    इस क़ानून में प्रावधान है कि जब तक दिल्ली नगर निगम का चुनाव नहीं हो जाता, तब तक एक विशेष अधिकारी के नेतृत्व में काम होगा.

  12. नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, एक साल की मिली है सज़ा

    नवजोत सिंह सिद्धू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस नेता और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला की अदालत में समर्पण कर दिया है. गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने 1988 के रोड रेज मामले में उन्हें एक साल की सज़ा सुनाई है.

    नवजोत सिंह सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर डल्ला ने पत्रकारों को बताया कि सिद्धू ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने सरेंडर कर दिया है. अब उनकी मेडिकल जाँच होगी और अन्य प्रक्रियाएँ पूरी की जाएँगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाख़िल की गई थी. यह मामला क़रीब तीन दशक से भी अधिक पुराना है. पीड़ित परिवार ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के साल 2018 के फ़ैसले के ख़िलाफ़ पुनर्विचार याचिका दायर की थी.

    अपने साल 2018 के फ़ैसले में सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू पर लगे ग़ैर-इरादतन हत्या के आरोप को ख़ारिज कर दिया था और उनकी तीन साल की सज़ा को बदलते हुए, उन पर एक हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया था.

    ये मामला वर्ष 1988 का है. सिद्धू पर आरोप था कि उन्होंने गुरनाम नाम के एक व्यक्ति की पिटाई की जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

    निचली अदालत ने सिद्धू को इस मामले में पहले बरी कर दिया था लेकिन वर्ष 1999 में हाईकोर्ट में इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील की गई थी.

    बाद में पंजाब -हरियाणा हाई कोर्ट ने सिद्धू को दोषी ठहराया था और ग़ैर-इरादतन हत्या के मामले में तीन साल की क़ैद की सज़ा सुनाई थी. जिसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा था और सुप्रीम कोर्ट ने साल 2018 का आदेश दिया था.

  13. पटियाला से LIVE:कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला हाई कोर्ट में किया सरेंडर, इस बारे में ज्यादा जानकारी दे रहे हैं बीबीसी संवाददाता सरबजीत सिंह

  14. ब्रेकिंग न्यूज़, ज्ञानवापी मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सुनवाई अब ज़िला अदालत के सीनियर जज करेंगे

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Reuters

    ज्ञानवापी मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस मामले की सुनवाई अब सिविल कोर्ट के बजाय ज़िला अदालत करेगी. साथ ही अदालत ने कहा है कि इस मामले की सुनवाई उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा के अनुभवी और वरिष्ठ जज को करना चाहिए.

    सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे में दख़ल देने से मना करते हुए यह भी कहा कि हिंदू पक्ष की ओर से दाख़िल मामला सुनवाई के लायक है या नहीं, इसका फ़ैसला ज़िला अदालत ही करेगी.

    अपने फ़ैसले में जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि इस मामले की जटिलता और संवेदनशीलता को देखते हुए हमारा मानना है कि इस मामले की सुनवाई अनुभवी और सीनियर जज द्वारा होनी चाहिए. इसलिए हम इस मामले को वाराणसी के सिविल जज सीनियर डि​वीज़न से लेकर वाराणसी के ज़िला जज के पास भेजने का आदेश देते हैं.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम ज़िलाधिकारी को निर्देश देते हैं कि वो नमाज़ अता करने वालों के वज़ू करने के लिए परिसर में पर्याप्त सुविधाओं का इंतज़ाम करें.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    फ़ैसले के बाद समाचार एजेंसी एएनआई ने हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन से बातचीत की. एडवोकेट जैन ने बताया है कि परिसर में पाए गए शिवलिंग की सुरक्षा के लिए 17 मई यानी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को दिया गया अंतरिम फ़ैसला आगे भी बना रहेगा. उन्होंने कहा, 'वज़ू का इंतज़ाम किया जाएगा. हम इस फ़ैसले से बहुत ख़ुश हैं.'

    सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले पर अगली सुनवाई जुलाई के दूसरे हफ़्ते में करेगी. अदालत ने कहा कि अंतरिम आदेश अगले 8 हफ़्तों तक प्रभावी रहेगा.

    जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में तीन जजों की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की. खंडपीठ के बाक़ी दो जज जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस पीएस हरसिम्हा हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    क्या है मामला

    इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को वाराणसी की ट्रायल कोर्ट के सुनवाई करने पर शुक्रवार तक के लिए रोक लगा दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वाराणसी की अदालत अभी इस मामले पर कोई आदेश न दे.

    सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर मंगलवार यानी 17 मई को सुनवाई शुरू की थी. यह सुनवाई ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वेक्षण के ख़िलाफ़ मस्जिद प्रबंधन की ओर से दाख़िल याचिका पर हो रही है.

    मंगलवार को कोर्ट ने कहा था कि ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज़ अता करने और नमाज़ियों की संख्या पर कोई रोक नहीं होगी. साथ ही उस जगह को वाराणसी प्रशासन सुरक्षित रखे, जहाँ शिवलिंग मिलने का दावा किया जा रहा है. ​

    बनारस कोर्ट में गुरुवार को जमा हुई सर्वे रिपोर्ट

    उधर बनारस में गुरुवार को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वेक्षण की रिपोर्ट बनारस सिविल कोर्ट को सौंप दी गई. एडवोकेट कमिश्नर विशाल सिंह ने गुरुवार सुबह सवा 10 बजे कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी थी.

    विशाल सिंह ने बीबीसी को बताया था कि परिसर की वीडियोग्राफ़ी डेटा मेमोरी कार्ड के रूप में कोर्ट को सौंप दी गई है. उनके अनुसार, सर्वे की रिपोर्ट को दोनों पक्षों की मौजूदगी में खोला भी जा सकता है.

    उन्होंने बताया कि दूसरे एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने ज्ञानवापी परिसर के बाहर की रिपोर्ट तैयार की है, जबकि उन्होंने उसके अंदर की रिपोर्ट बनाई है.

    उनके अनुसार, अजय कुमार मिश्र ने 6 और 7 मई को हुए सर्वेक्षण की रिपोर्ट सौंपी है, जबकि उन्होंने 14, 15 और 16 के सर्वेक्षण की रिपोर्ट सौंपी.

  15. लालू यादव पर सीबीआई छापे को लेकर आरजेडी सांसद ने कहा- बीजेपी लोकतंत्र को कहाँ ले जा रही है

    लालू यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राष्ट्रीय जनता दल ने पार्टी अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के पटना स्थित आवास सहित कई ठिकानों पर शुक्रवार को पड़े सीबीआई छापे के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

    पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा है कि सीबीआई के छापे से उन्हें कोई आश्चर्य नहीं हुआ बल्कि दुख हुआ कि केंद्र की मौजूदा भाजपा सरकार देश के लोकतंत्र को कहाँ लेकर जा रही है.

    उन्होंने कहा- जब जब सरकारें हिलती हैं तो जन-उभार की राजनीति होती है. जब सरकार के विरुद्ध सामाजिक और राजनीतिक गोलबंदी होती है, तो भय और ख़ौफ़ की राजनीति शुरू हो जाती है. सरकारें एक के ज़रिए दूसरे को डराने की कोशिश करती है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं राजद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा है कि केंद्र सरकार की क्षमता नौकरी देने की नहीं है, इसलिए नौकरी देने वालों और उसकी बात करने वालों पर छापा मारा जा रहा है.

    पार्टी ने सीबीआई को 'तोता' बताते हुए केंद्र सरकार को 'तोते का अब्बा' बताते एक तंज़ कसा है. साथ ही दावा किया कि तानाशाही हुकूमतें चाहे कितना ही दबाव क्यों न बनाए, राजद आम लोगों के लिए बिना डरे काम करता रहेगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती पर भ्रष्टाचार के मामले में नया केस दर्ज किया गया है.

  16. बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान ख़ान का क्यों किया है बचाव

    बिलावल भुट्टो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की मॉस्को यात्रा का बचाव किया है. उस समय पाकिस्तान पर ये आरोप लगे थे कि वो यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस का समर्थन कर रहा है. उस दौरान इमरान ख़ान की रूस यात्रा की आलोचना भी हुई थी.अमेरिका की यात्रा पर गए विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने न्यूयॉर्क में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि इमरान ख़ान ने रूस की यात्रा अपनी विदेश नीति के तहत किया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बिलावल भुट्टो ने कहा- किसी के साथ छठी इंद्री नहीं है. किसी को ये नहीं पता था कि मौजूदा संघर्ष उसी समय शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि पाकिस्तान के इस क़दम के लिए किसी को पाकिस्तान को सज़ा देनी चाहिए. बिलावल भुट्टो ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान यूएन के सिद्धांतों पर यक़ीन करता है, पाकिस्तान बल का इस्तेमाल न करने का सिद्धांत का समर्थन करता है. उन्होंने कहा- हम किसी संघर्ष का हिस्सा नहीं हैं और न हीं हम किसी संघर्ष का हिस्सा होना चाहते हैं. हम शांति पर ज़ोर देते हैं. साथ ही हम बातचीत और कूटनीति पर भी ज़ोर देते हैं. हम किसी का पक्ष नहीं लेते. हम जंग देख-देख कर थक गए हैं.

  17. कार्ति चिदंबरम ने दाख़िल की अग्रिम ज़मानत याचिका

    कार्ति चिदंबरम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पैसे लेकर वीज़ा दिलवाने के आरोपों का सामना कर रहे कार्ति चिदंबरम ने अग्रिम ज़मानत के लिए दिल्ली की एक कोर्ट में शुक्रवार को याचिका दाख़िल की है. समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है.

    इससे पहले, इस मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने कार्ति चिदंबरम के सहयोगी और चार्टर्ड एकाउंटेंट एस भास्करारमन को सीबीआई की रिमांड पर भेज दिया था. उन्हें बुधवार को चेन्नई में हिरासत में लिया गया था. उसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उन्हें दिल्ली की अदालत में पेश किया गया.

    सीबीआई के स्पेशल जज प्रशांत कुमार ने कहा था कि इस मामले की जाँच अभी शुरुआती चरण में है. इसलिए जाँच अधिकारी को इस मामले में ज़रूरी तमाम सबूत जुटाने होंगे.

    नियमों के अनुसार, अगर किसी शख़्स को गिरफ़्तार किए जाने का भय हो तो वो अदालत से अग्रिम ज़मानत ले सकते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हालाँकि सीबीआई ने अदालत से कहा है कि इस स्तर पर ये आवेदन नहीं स्वीकार किया जाना चाहिए, क्योंकि अगर उन्हें गिरफ़्तार करने की आवश्यकता हुई, तो उन्हें कम से कम 48 घंटे पहले नोटिस दिया जाएगा.

    हालाँकि कोर्ट ने कहा कि अगर सीबीआई को उन्हें गिरफ़्तार करने की आवश्यकता पड़ी, तो उन्हें तीन दिन पहले नोटिस देना चाहिए. कोर्ट ने ये भी कहा कि भारत पहुँचने के 16 घंटे बाद वे जाँच में शामिल हो सकते हैं. कोर्ट ने ये भी बताया कि कार्ति अभी भारत में नहीं हैं.

    क्या है यह मामला

    केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई का पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम पर आरोप है कि उन्होंने 50 लाख रुपए घूस लेकर चीन के क़रीब 250 ना​गरिकों को भारत का वीज़ा दिलवाने में मदद की.

    इन लोगों को पंजाब में चल रही एक परियोजना में काम के लिए आना था. सीबीआई ने इस बारे में केस दर्ज करते हुए कार्ति चिदंबरम के ​7 ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी की थी.

  18. वर्ल्ड चैंपियन निखत ज़रीन - 'इंडिया, ये जीत तुम्हारे नाम!'

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय मुक्केबाज़ निखत ज़रीन ने जीतने के बाद पहली बार ट्वीट कर पनी ख़ुशी की इज़हार किया है.

    ज़रीन ने लिखा, "2022 वर्ल्ड चैंपियन. ये सालों की कड़ी मेहनत का नतीजा है. भारत ये जीत तुम्हारे नाम है. हमने ये कर दिखाया है. टूगेदर."

    निखत ज़रीन ने गुरुवार को फ़्लाईवेट फ़ाइनल मुकाबले में थाईलैंड की जितपोंग जुतामास को हरा कर गोल्ड मेडल भारत के नाम किया था.

    महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के 52 किलो वर्ग का ये मुकाबला तुर्की के इस्तांबुल में हुआ.

  19. महाराष्ट्र में डीज़ल का टैंकर ट्रक से भिड़ा, नौ लोगों की मौत

    आग (सांकेतिक तस्वीर )

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर के बाहरी इलाक़े में एक डीज़ल भरे टैंकर और लकड़ी लेकर जा रहे ट्रेक के बीच हुई टक्कर में नौ लोगों की जलकर मौत हो गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डीज़ल टैंकर और ट्रक की टक्कर से भयानक आग लग गई. इस हादसे में नौ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है.

  20. कांग्रेस के चिंतन शिविर पर पहली बार बोले प्रशांत किशोर, पढ़ें क्या कहा

    प्रशांत किशोर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पहली बार उदयपुर में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर पर टिप्पणी की है.

    प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया है, “मुझसे लगातार उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर के परिणाम पर टिप्पणी करने को कहा जा रहा है. मेरे विचार यह चिंतन शिविर से मौजूदा स्थिति को बढ़ाने और कांग्रेस नेतृत्व को कुछ और समय देने के अलावा कुछ भी सार्थक हासिल करने में असफल साबित रहा है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस के इस चिंतन शिविर में पार्टी के 430 नेताओं ने हिस्सा लिया. 13 मई से शुरू हुए तीन दिन के शिविर में पार्टी नेताओं को समूहों में बांटा गया था और उन्होंने 'पार्टी को कैसे मज़बूत करें, क्या नया किया जाए' ऐसे विषयों पर चर्चा की.

    चिंतन शिविर का फ़ोकस पार्टी नेतृत्व में युवाओं को जगह देने और देश को फिर से पार्टी के साथ जोड़ने पर रहा.

    आज़ादी के बाद से भारत में सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाली और देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस मौजूदा राजनीतिक हालात में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस दौरान लगभग ऐसा तय माना जा रहा था कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, लेकिन बात बनते-बनते रह गई.

    इस संबंध में प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया था.

    उन्होंने लिखा था, “मैंने ईएजी (एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप) के हिस्से के रूप में पार्टी में शामिल होने और चुनावों की ज़िम्मेदारी लेने के कांग्रेस के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है. मेरी विनम्र राय ये है कि मुझसे ज़्यादा पार्टी को नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की ज़रूरत है ताकि परिवर्तनकारी सुधारों के माध्यम से संरचनात्मक समस्याओं को ठीक किया जा सके, जिसकी जड़ें काफ़ी गहरी हैं.”