आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे प्रधानमंत्री मोदी: एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयंशकर का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद, खासतौर पर सीमा पार से होने वाले आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करने को लेकर बिलकुल साफ़ रहे हैं.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and अभय कुमार सिंह

  1. माधुरी दीक्षित: 'धक-धक गर्ल' का बचपन से पचपन तक का सफ़र

    माधुरी दीक्षित

    इमेज स्रोत, ANI

    ये माधुरी दीक्षित हैं, हमारी फिल्म 'अबोध' की हीरोइन.

    आज से करीब 38 साल पहले राजश्री प्रोडक्शन के नामी निर्माता सेठ ताराचंद बड़जात्या ने माधुरी दीक्षित से मेरा पहला परिचय कुछ यूं कराया था. जब मैं सेठ जी से उनके मुंबई के प्रभादेवी स्थित कार्यालय में मिलने पहुँचा तो माधुरी उनके सामने बैठी थीं.

    मैंने उन्हें देखा तो वह काफ़ी शर्मीली-सकुचाई-सी लगीं लेकिन अगले ही पल ज़ोर से हंसीं.

    मैंने मन ही मन सोचा कि राजश्री वालों ने यह कैसी हीरोइन ले ली है. इतनी पतली-दुबली, जिसके गाल भी अंदर की तरफ धँसे से हुए थे. कुल मिलाकर हीरोइन वाली कोई बात उनमें बिल्कुल नहीं दिख रही थी.

    लेकिन इस मुलाक़ात के करीब पाँच बरस बाद वही माधुरी दीक्षित अपनी फिल्म 'दिल' से करोड़ों दिलों की धड़कन, धक-धक गर्ल बन चुकी थीं, और मेरा अंदाज़ा ग़लत साबित हो चुका था.

  2. बीपीएससी पेपर लीक मामले में चार और गिरफ़्तार, आपराधिक गिरोह की भूमिका

      • Author, विष्णु नारायण
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    बीपीएससी

    इमेज स्रोत, Vishnu Narayan

    बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में चार और लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

    गिरफ्तार होने वालों में कृषि विभाग में सहायक के पद पर कार्यरत भागलपुर निवासी राजेश कुमार, सिवान ज़िले के निशिकांत कुमार राय, वैशाली ज़िले के हाई स्कूल देसरी के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह और औरंगाबाद के सुशील कुमार सिंह शामिल हैं. एसआईटी के मुताबिक, ये लोग एक संगठित आपराधिक समूह के सदस्य हैं.

    पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार की अगुवाई में 14 सदस्यीय टीम ने इससे पहले भी चार लोगों को गिरफ़्तार किया था. जिन लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था उनमें बड़हरा ब्लॉक के प्रखंड विकास अधिकारी जयवर्धन गुप्ता और वीर कुंवर सिंह कॉलेज के प्रचार्य डॉ. योगेंद्र प्रसाद सिंह भी शामिल थे.

    बिहार में आठ मई को बीपीएससी पीटी की परीक्षा के दौरान ही पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जगह-जगह हंगामा होने लगा. आयोग ने जांच के लिए कमिटी गठित की जिसके कुछ घंटे बाद ही परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी गई.

    एसआईटी जांच में जानकारी पटना के कदमकुआं में आपराधिक गिरोह के एक कंट्रोल रूम का भी पता चला है. एसआईटी टीम के मुताबिक, इस आपराधिक गिरोह का सरगना आनंद गौरव उर्फ पिंटू यादव है.

    पटना एनआईटी के पूर्व छात्र गौरव पर 2015 में इलाहाबाद के अध्यापक भर्ती घोटाला सहित हत्या के मामले तक दर्ज़ हैं. इस मामले में अब भी जांच जारी है और आनंद को गिरफ़्तार करने के लिए लगातार छापेमारी हो रही है.

  3. त्रिपुराः क्या ख़राब प्रदर्शन के कारण गई बिप्लब देव की सीएम की कुर्सी?

    बिप्लब देव

    इमेज स्रोत, ANI

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की कुर्सी से इस्तीफा देने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में बिप्लब देव ने कहा, "मैंने त्रिपुरा के लिए काम किया है और मैं पार्टी का आभारी हूं."

    मुख्यमंत्री के पद से अचानक इस्तीफा देने की बात पर उन्होंने कहा, "पार्टी सबसे ऊपर होती है. हमलोग भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है."

    "बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित भाई शाह जी ने मुझे प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया था. उसके बाद से मैंने उनके मार्गदर्शन में काम करना शुरू किया."

    बिप्लब देव ने कहा, "यह उम्मीद करता हूं कि मुझे पार्टी अध्यक्ष से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक जो भी जिम्मेदारी दी गई थी, मैंने त्रिपुरा के लोगों के पक्ष में पूरी तरह न्याय करने की कोशिश की."

    क्या बिप्लब देव से नाखुश था केंद्रीय नेतृत्व? इस सवाल पर पूर्वोत्तर राज्यों में बीजेपी का सांगठनिक कामकाज संभाल रहे पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के तौर पर बिप्लब देव के प्रदर्शन से केंद्रीय नेतृत्व काफी नाखुश था.

  4. पहली बार थॉमस कप अपने नाम करने वाली टीम इंडिया को 1 करोड़ का इनाम, पीएम ने दी बधाई

    14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर भारत ने थॉमस कप जीत लिया है. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसे अभूतपूर्व जीत बताते हुए भारतीय टीम के लिए 1 करोड़ रुपये के इनाम का एलान किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम की तारीफ़ में करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने लिखा है, ''थॉमस कप में भारत की जीत से पूरा देश उत्साहित है. हमारी टीम को बधाई और भविष्य के शुभकामनाएं. ये जीत आगे भी कई खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    भारत के लिए इस जीत का रास्ता लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत और चिराग-सात्विकसाइराज की जोड़ी ने साफ किया है.

    फ़ाइनल मुक़ाबले में पहला गेम हारने के बाद लक्ष्य ने शानदार वापसी करते हुए विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर के ख़िलाड़ी एंथनी गिंटिंग को 8-21, 21-17, 21-16 से हरा दिया.

    इसके बाद हुए मेंस डबल्स मुक़ाबले में सात्विकसाइराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसन और केविन संजया सुकामुलिजो को हरा दिया. पहले गेम में मिली हार के बाद सात्विक-चिराग ने शानदार वापसी करते हुए इंडोनेशियाई जोड़ी को 18-21, 23-21, 21-19 से हरा दिया.

    सिंगल्स के दूसरे मुक़ाबले में किदांबी श्रीकांत ने इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया. और इसी के साथ भारत ने थॉमस कप जीतकर इतिहास रच दिया.

  5. देश में गेहूं की कमी के कारण क्या सरकार ने निर्यात पर रोक लगाई?

    गेहूं

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत सरकार ने शुक्रवार देर शाम भारत और पड़ोसी मुल्कों में फूड सिक्योरिटी का हवाला देते हुए गेहूं के निर्यात पर रोक लगाने का फैसला किया है. हालांकि भारत का कहना है कि ज़रूरतमंद देशों को सरकार के स्तर पर तय किए जाने पर निर्यात करेगा.

    अंग्रेज़ी अख़बार इकोनॉमिक टाइम्स में छपी ख़बरके मुताबिक़ सरकार ने देश में गेहूं और आटे की बढ़ती कीमत को काबू करने के लिए ये क़दम उठाया है, हाल ही में गेहूं के निर्यात की मांग में ज़बरदस्त उछाल आया है और इस साल गेहूं की फ़सल भी थोड़ी कमज़ोर हुई है.

    भारत ने 13 मई को तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार के गेहूं- हाई प्रोटीन दुरुम से लेकर सामान्य नरम रोटियों के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी गेहूं के निर्यात को 'फ्री' से 'प्रोहेबिटेडट' श्रेणी में डाल दिया है.

    गेहूं पर लगी अचानक निर्यात रोक ऐसे वक़्त में लगाई गई है जब 12 मई को आए आंकड़ों के मुताबिक़ उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति अप्रैल में 7.79 प्रतिशत पर पहुंच गई, ये दर आठ साल के सबसे उच्च स्तर पर है . वहीं, खुदरा खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर 8.38 प्रतिशत हो गई है.

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत ने थॉमस कप जीत रचा इतिहास, 14 बार के विजेता इंडोनेशिया को हराया

    सात्विकसाइराज और चिराग शेट्टी

    इमेज स्रोत, MANAN VATSYAYANA/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, सात्विकसाइराज और चिराग शेट्टी

    भारत ने थॉमस कप में इतिहास रच दिया है.

    फ़ाइनल में बिना कोई मैच गंवाए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने कप अपने नाम कर लिया. भारत ने फ़ाइनल में इंडोनेशिया को हराया. भारत ने पहली बार थॉमस कप जीता.

    इंडोनेशिया ने ये कप 14 बार जीता था.

    लक्ष्य सेन ने भारत को बढ़त दिलाई. उसके बाद डबल्स मुक़ाबले में सात्विकसाइराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसन और केविन संजया सुकामुलिजो को हरा दिया.

    अब तमाम निगाहें किदांबी श्रीकांत पर थी. उन्होंने जीत की लय बरकरार रखते हुए भारत को 3-0 से जीत दिला दी.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है.

    भारत ने शुक्रवार को हुए सेमीफ़ाइनल में डेनमार्क को हराया था. भारत ने पहली बार थॉमस कप के फ़ाइनल में जगह बनाई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. माणिक साहा: पूर्व कांग्रेसी जो अब त्रिपुरा में बीजेपी सरकार का चेहरा बने

    त्रिपुरा

    इमेज स्रोत, ANI

    देश के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी ने 69 साल के डॉ. माणिक साहा को अपना नया मुख्यमंत्री बनाया है. डॉ. साहा ने अगरतला के राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में रविवार, 11.30 बजे राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

    त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव से महज 10 महीने पहले शनिवार को बीजेपी ने बिप्लब कुमार देब को मुख्यमंत्री की सीट से हटा कर साहा को नया सीएम बनाने का फ़ैसला लिया.

    इससे पहले भी बीजेपी ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जिस तरह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को हटा कर पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी थी, राजनीति के जानकारों का यह मानना है कि ठीक वैसा ही प्रयोग त्रिपुरा में किया गया है.

    त्रिपुरा विधानसभा की 60 सीटों के लिए अगले साल फरवरी-मार्च में चुनाव होने है.

    दरअसल, बीजेपी एक साफ-सुथरी छवि वाले व्यक्ति के नाम पर अगला चुनाव लड़ना चाहती है और प्रदेश के बीजेपी नेताओं में डॉ. साहा की छवि काफ़ी अच्छी मानी जाती है. हालांकि डॉ. साहा ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में एक भी बड़ा चुनाव नहीं जीता है. इसी साल मार्च में डॉ. साहा त्रिपुरा की एकमात्र सीट से राज्यसभा के लिए चुने गए थे.

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, थॉमस कप फ़ाइनल के मेंस डबल्स मुक़ाबले में भारत की जीत, इंडोनेशिया पर 2-0 से बढ़त

    बैडमिंटन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    थॉमस कप के फ़ाइनल मुक़ाबले से भारत के लिए दोहरी जीत की ख़बर सामने आई है.

    लक्ष्य सेन की जीत के बाद अब मेंस डबल्स के मुक़ाबले में सात्विकसाइराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसन और केविन संजया सुकामुलिजो को हरा दिया है.

    पहले गेम में मिली हार के बाद सात्विक-चिराग ने शानदार वापसी करते हुए इंडोनेशियाई जोड़ी को 18-21, 23-21, 21-19 से हरा दिया है. इसी के साथ बैंकॉक में चल रहे थॉमस कप के फ़ाइनल्स में इंडोनेशिया पर भारत को 2-0 से बढ़त हासिल हो गई है.

    इससे पहले भारतीय बैडमिंटन ख़िलाड़ी लक्ष्य सेन ने विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर के ख़िलाड़ी एंथनी गिंटिंग को हराकर बढ़त हासिल कर ली है. उन्होंने पहले मुकाबले में गिंटिंग को हरा दिया है.

    शुक्रवार को हुए सेमीफ़ाइनल में भारत ने डेनमार्क को हराया था. भारत पहली बार थॉमस कप के फ़ाइनल में पहुँचा है. वहीं, भारत का सामना इंडोनेशिया से है जो 14 बार की चैंपियन टीम है.

  9. मुंडका अग्निकांड और लापता रजिस्टर में दर्ज वो 30 नाम

    दिल्ली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सोनी कुमारी, तानिया, नरेंद्र, मोहिनी, पूजा, भारती देवी, गीता देवी….

    ऐसे 30 नाम हैं जो शुक्रवार शाम पांच बजे से लापता हैं. ये नाम दिल्ली के संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल के हेल्प डेस्क पर रखे एक रजिस्टर में दर्ज हैं. इन 30 नामों में 25 महिला हैं और पांच पुरुष.

    ये सभी लापता लोग मुंडका की उसी बिल्डिंग में काम करते थे जहां शुक्रवार शाम करीब पांच बजे आग लगी. जिसमें अब तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

    जिन लोगों की मौत हुई या जो घायल हुए उन्हें सबसे पहले संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में ही लाया गया. यही वजह है कि परिवार वाले शुक्रवार रात से हॉस्पिटल में जमा हैं और अपनों की खोजबीन कर रहे हैं लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल रही.

    लापता रजिस्टर में नाम दर्ज करने के बाद एक लंबा इंतज़ार परिवार के हिस्से आया है.

    हेल्प डेस्क से बाएं तरफ हॉस्पिटल का शवगृह है जिसमें 27 शव रखे हुए हैं. हॉस्पिटल में काम करने वाले स्टाफ़ का कहना है कि शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल है.

    क्या लापता रजिस्टर में दर्ज नाम वे ही हैं जो शव शवगृह में रखे हैं. इसके बारे में फ़िलहाल कोई भी बोलने के लिए तैयार नहीं है.

  10. ज्ञानवापी मस्जिद का दूसरे दिन का सर्वे पूरा, सोमवार को भी जारी रहेगा निरीक्षण

      • Author, अनंत झणाणे
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    ज्ञानवापी मस्जिद

    इमेज स्रोत, ANI

    वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद का दूसरे दिन का निरीक्षण पूरा हो गया है और ये सोमवार को भी जारी रहेगा.

    इस संबंध में वाराणसी ज़िलाधिकारी ने बयान जारी कर बताया कि तीन कोर्ट कमिश्नर रविवार को भी सभी पक्षकारों की मौजूदगी में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक निरीक्षण करते रहे.

    इस दौरान सुरक्षा की सुदृढ़ व्यवस्था की गई थी. काशी विश्वनाथ मंदिर के श्रद्धालुओं को ढूंढी राज गणेश और गंगा नदी द्वार के माध्यम से प्रवेश देते हुए ज्ञानवापी के संयुक्त द्वार नंबर 4 को जन सामान्य के प्रवेश को चार घंटे बंद रखा गया. कमीशन की कार्यवाही शांतिपूर्वक माहौल में सुचारू रूप से चली.

    वाराणसी में सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय ने 18 अप्रैल, 2022 और 12 मई, 2022 के विस्तृत आदेशानुसार प्राचीन आदि विश्वेश्वर परिसर के बारे में राखी सिंह आदि बनाम उत्तर प्रदेश सरकार आदि वाद में कोर्ट कमीशन द्वारा वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए थे.

    ज़िलाधिकारी के बयान के अनुसार, इस दौरान प्रतिवादी पक्षकार उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अपरज़िलाधिकारी प्रशासन, ज़िलाधिकारी वाराणसी की ओर से अपरज़िलाधिकारी नगर, पुलिस आयुक्त वाराणसी की ओर से अपर उपायुक्त और काशी विश्वनाथ ट्रस्ट की ओर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी कमीशन कार्यवाही के हिस्सा बने.

    रविवार को भी सभी पक्षों द्वारा न्यायालय के आदेशों का शांतिपूर्ण तरीके से पालन किया गया. कोर्ट कमीशन ने ये निर्णय लिया गया कि कमीशन की कार्यवाही सोमवार को भी जारी रहेगी.

  11. एंड्रयू साइमंड्स: मंकीगेट विवाद से लेकर बिग बॉस के घर तक पहुंचने की कहानी

    साइमंड्स

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक़, साइमंड्स की कार शनिवार की रात क्वींसलैंड के टाउन्सविले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. साइमंड्स 46 साल के थे.

    शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर हर्वे रेंज में रात करीब 11 बजे एक हादसा हुआ, एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि तेज़ रफ़्तार होने के कारण कार सड़क पर पलट गई.

    आईसीसी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक़, जिस समय हादसा हुआ साइमंड्स अपनी गाड़ी में अकेले ही थे. हादसा इतना गंभीर था कि मौक़े पर ही उनकी मौत हो गयी.

    साइमंड्स की मौत से करीब दो महीने पहले ही क्रिकेट जगत ने शेन वॉर्न जैसे दिग्गज को खोया है. इसके अलावा इस साल की शुरुआत में ही रॉड मार्श की भी हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी.

    एंड्रयू साइमंड्स एक समय पर कमाल करने वाले बॉलर, बेहतरीन बैट्समैन और क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन फ़ील्डर्स में से एक थे. क्रिकेट जगत के अच्छे ऑलराउंडरों में हमेशा उनकी गिनती होती रही है.

  12. शरद पवार के ख़िलाफ़ 'अभद्र' टिप्पणी का मामला: मराठी अभिनेत्री को 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

    केतकी चिताले

    इमेज स्रोत, Facebook

    एनसीपी चीफ़ शरद पवार के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक फ़ेसबुक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ़्तार मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को ठाणे की अदालत ने 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

    इसके अलावा चिताले के ख़िलाफ़ रविवार को भी आईपीसी की धारा 153ए, 500, 501 और 504, 34 के तहत एक और एफ़आईआर दर्ज की गई है.

    अभी तक केतकी चिताले के ख़िलाफ़ कुल पाँच केस दर्ज किए जा चुके हैं.

    अभिनेत्री केतकी चिताले के फेसबुक पोस्ट को लेकर एनसीपी कार्यकर्ता नाराज़ थे और सख़्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे. उनके ख़िलाफ़ मामला शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे शहर में दर्ज़ हुआ है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मराठी में लिखे गए इस पोस्ट में एनसीपी प्रमुख का नाम नहीं है. लेकिन उपनाम ''पवार'' और ''80 साल की उम्र'' का ज़िक्र है.शरद पवार 81 साल के हैं.

    पोस्ट में ''नरक आपका इंतज़ार कर रहा है'' और ''ब्राह्मणों से आप नफ़रत करते हैं'' इस तरह की टिप्पणियां हैं, जो कथित तौर पर शरद पवार को अपमानित करने के लिए लिखी गई हैं. इस मामले में केतकी के ख़िलाफ़ मानहानि, लोगों में विद्वेष फैलाने समेत कई आरोपों में मामला दर्ज़ किया गया है.

    वहीं डिप्टी सीए अजित पवार ने केतकी चिताले की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. उन्होंने कहा कि संविधान ने लोगों को अभियव्यक्ति की आज़ादी दी है लेकिन लोगों को भी कुछ बोलने से पहले ये सोचना चाहिए कि इसका समाज पर क्या असर होगा.

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, थॉमस कप फ़ाइनल मुक़ाबले में भारतीय बैडमिंटन ख़िलाड़ी लक्ष्य सेन का कमाल, पहला मैच जीता

    लक्ष्य सेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बहुचर्चित थॉमस कप के फ़ाइनल मुकाबले में पहली बार पहुँची भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है.

    भारतीय बैडमिंटन ख़िलाड़ी लक्ष्य सेन ने विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर के ख़िलाड़ी एंथनी गिंटिंग को हराकर बढ़त हासिल कर ली है. उन्होंने पहले मुकाबले में गिंटिंग को हरा दिया है.

    भारत अब इस मुक़ाबले में 1-0 से आगे है. सेन ने पहले सिंगल्स मैच में एंथनी गिंटिंग को 8-21, 21-17, 21-16 से हराया.

    शुक्रवार को हुए सेमीफ़ाइनल में भारत ने डेनमार्क को हराया था. भारत पहली बार थॉमस कप के फ़ाइनल में पहुँचा है. वहीं, भारत का सामना इंडोनेशिया से है जो 14 बार की चैंपियन टीम है.

  14. राजस्थान के मंत्री के बेटे की तलाश में जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    जयपुर

    इमेज स्रोत, ANI

    राजस्थान सरकार में जलदाय मंत्री डॉक्टर महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की तलाश में दिल्ली पुलिस की 15 सदस्यीय टीम जयपुर पहुंची लेकिन मंत्री के निजी निवास पर कोई नहीं मिला जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उनके आवास पर समन का नोटिस चिपका दिया.

    इस नोटिस में कहा गया है कि रोहित जोशी 18 मई तक पुलिस के सामने पेश हों और जांच प्रक्रिया में शामिल हों.

    पुलिस जब उनके आवास पर पहुंची तो रोहित जोशी घर नहीं मिले हैं और उनका फ़ोन भी बंद आ रहा था.

    जयपुर में रोहित जोशी के ना मिलने पर दिल्ली पुलिस की टीम अब सवाई माधोपुर निकल गई है. एफ़आईआर में रोहित जोशी पर सवाई माधोपुर के एक होटल में रेप का आरोप लगाया गया है.

    आठ मई को दिल्ली के सदर बाज़ार थाने में एक 24 वर्षीय लड़की ने रोहित जोशी के खिलाफ़ रेप समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए एफ़आईआर दर्ज कराई थी और ये मामला ज़ीरो एफ़आईआर के तहत दर्ज किया गया था. जिसके बाद दिल्ली पुलिस रोहित जोशी को तलाश रही है.

    इस युवती का आरोप है कि अभियुक्त ने उससे दोस्ती की और फिर उसका रेप किया. युवती ने वीडियो बनाए जाने और उसके आधार पर ब्लैकमेल किए जाने के आरोप भी लगाए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. मुंडका अग्निकांड: फ़रार बिल्डिंग मालिक को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ़्तार

    मुंडका अग्निकांड

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के मुंडका में हुए अग्निकांड के दो दिन बाद पुलिस ने रविवार को इमारत के मालिक मनीष लाकड़ा को गिरफ़्तार कर लिया है. इस अग्निकांड में कुल 27 लोगों की मौत हो गई थी.

    पुलिस ने समाचार एजेंसी पीटीआई को इसकी जानकारी दी.

    मारे गए 27 पीड़ितों में से 21 महिलाएं थीं. शुक्रवार को ये आग मुंडका की चार मंज़िला इमारत के पहले माले पर लगी थी.

    डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (आऊटर) समीर शर्मा ने बताया, "हमने फ़रार चल रहे बिल्डिंग मालिक मनीष लाकड़ा को दिल्ली और हरियाणा में कई जगह छापेमारी के बाद गिरफ़्तार कर लिया है."

    उन्होंने बताया कि लाकड़ा मुंडका गाँव के ही निवासी हैं.

    अभी भी इस हादसे के शिकार 19 लोग लापता हैं, जिनके ज़िंदा होने की संभावना लगभग न के बराबर कही जा रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, माणिक साहा ने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

    माणिक साहा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, माणिक साहा

    डॉक्टर माणिक साहा ने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले ली है.

    त्रिपुरा में अगले साल चुनाव से पहले बीजेपी नेतृत्व ने राज्य में बदलाव किया है.

    बीजेपी नेता बिप्लब देब ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था, जिसके बाद माणिक साहा को ये ज़िम्मेदारी दी गई है.

    बिप्लब देब ने ही विधायक दल की बैठक में डॉक्टर साहा के नाम का प्रस्ताव रखा था. साल 2018 में जब बिप्लब देब को पार्टी ने त्रिपुरा का मुख्यमंत्री नियुक्त किया उसके बाद डॉक्टर साहा को प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया.

    इसी साल अप्रैल में हुए राज्यसभा चुनाव में जीतकर डॉक्टर साहा संसद पहुंचे हैं. पेशे से दंत चिकित्सक डॉक्टर साहा को प्रदेश में काफी सज्जन व्यक्ति के तौर देखा जाता है.

    इससे पहले भी बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड में मुख्यमत्री तीरथ सिंह रावत को हटाकर पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान सौंपी थी.

    बीजेपी को इस प्रयोग का हाल ही में संपन्न हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में फायदा हुआ और पार्टी को दोबारा सत्ता मिली. माना जा रहा है कि बीजेपी फिर ऐसा ही प्रयोग पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में कर रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. शेख ख़लीफ़ा बिन ज़ाएद अल नाह्यान के निधन पर यूएई पहुंच रहे यूएस-यूके सहित इन देशों के नेता

    दिवंगत नेता शेख ख़लीफ़ा बिन ज़ाएद अल नाह्यान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, दिवंगत नेता शेख ख़लीफ़ा बिन ज़ाएद अल नाह्यान

    संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दिवंगत राष्ट्रपति शेख ख़लीफ़ा बिन ज़ाएद अल नाह्यान को श्रद्धांजलि देने के लिए दुनिया भर के नेता और अधिकारी पहुँच रहे हैं.

    यूएई के दूसरे राष्ट्रपति का शुक्रवार को निधन हुआ था. इसके बाद शनिवार को शेख मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नाह्यान को उनका उत्तराधिकारी बनाया गया था.

    यूएई की यात्रा का एलान करने वाले शीर्ष नेताओं में फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी शामिल हैं. मैक्रों रविवार को यूएई पहुँचेंगे. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी रविवार को श्रद्धांजलि देने यूएई जाएंगे.

    उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की अगुवाई में अमेरिकी अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भी यूएई जाएंगी. हैरिस यहां यूएई के नए राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नाह्यान से भी मुलाक़ात करेंगी.

    इसके साथ ही जॉर्डन के किंग अब्दुल्लाह द्वितीय, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फ़तह अल सीसी, ट्यूनिशियाई राष्ट्रपति कैस सईद, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मोहम्मद शहबाज़ शरीफ़, मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलीह ने भी यूएई की यात्रा का एलान किया है.

    तीन नवंबर, 2004 से यूएई के राष्ट्रपति और अबु धाबी के शासक रहे शेख़ ख़लीफ़ा का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.

  18. राम नवमी हिंसा के एक महीने बाद खरगोन कलेक्टर और एसपी का तबादला

    खरगोन हिंसा

    इमेज स्रोत, MADHYA PRADESH POLICE VIA TWITTER

    इमेज कैप्शन, खरगोन हिंसा के बाद प्रशासन ने अभियुक्तों के घर पर बुलडोज़र चलवाए थे

    राम नवमी पर जुलूस निकाले जाने के वक्त हुई हिंसा के करीब एक महीने से ज़्यादा बीत जाने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने खरगोन के ज़िला कलेक्टर और सुप्रीटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (एसपी) का तबादला कर दिया है.

    10 अप्रैल को राम नवमी जुलूस के दौरान पत्थरबाज़ी के बाद यहां हिंसक झड़पें हुई थीं, जिसके बाद प्रशासन ने करीब 24 दिनों तक आंशिक कर्फ़्यू लगाया था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि सरकारी आदेश के अनुसार डीएम अनुग्रह पी को दिल्ली में मध्य प्रदेश भवन भेजा गया है. वहीं, एसपी सिद्धार्थ चौधरी को भोपाल में पुलिस मुख्यालय ट्रांसफ़र किया गया है.

    एसपी सिद्धार्थ चौधरी को खरगोन हिंसा के वक्त पैर में गोली भी लगी थी.

    अब रतलाम के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को खरगोन का डीएम बनाया गया है. वहीं, धर्मवीर सिंह खरगोन के नए एसपी होंगे.

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, बीते 24 घंटे में कोरोना के करीब 2500 नए केस, ऐक्टिव केस घटे

    कोरोना

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत में पिछले एक दिन में कोरोना के 2487 नए मामले आए हैं. इसके साथ ही ऐक्टिव केस भी घटकर 17,692 हो गए हैं.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार बीते एक दिन में कोरोना से 13 मरीज़ों की जान गई है.

    ऐक्टिव केस अब संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 फ़ीसदी है. वहीं रिकवरी रेट भी 98.74 फ़ीसदी हो गया है.

    भारत में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 5 लाख 24 हज़ार 214 पहुंच गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. गौतम अडानी को राज्यसभा सीट मिलने की ख़बरों पर क्या बोला अडानी समूह

    गौतम अडानी

    इमेज स्रोत, ANI

    अडानी समूह ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि गौतम अडानी या उनकी पत्नी डॉ. प्रीति अडानी को राज्यसभा भेजा जा सकता है.

    राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होने हैं.

    अडानी समूह ने एक बयान जारी कर राज्यसभा सीट मिलने के इस दावे को गलत बताया है.

    बयान में कहा गया है, "हमें ऐसी ख़बरों के बारे में जानकारी मिली है जिनमें दावा किया जा रहा है कि गौतम अडानी या डॉ. प्रीति अडानी को राज्यसभा सीट दी जा सकती है. ये पूरी तरह ग़लत ख़बरें हैं, जो हमेशा तब आती हैं जब राज्यसभा सीटें खाली होती हैं."

    "ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग अपने हित के लिए हमारा नाम इस तरह की अटकलों से भरी ख़बरों में इस्तेमाल कर रहे हैं. गौतम अडानी, प्रीति अडानी और अडानी परिवार के किसी अन्य सदस्य की भी राजनीति में करियर बनाने या किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने में रुचि नहीं है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त