ऑस्ट्रेलिया के जाने माने क्रिकेट ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स की कार दुर्घटना में मौत
दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सदस्य रह चुके साइमंड्स 46 साल के थे.
लाइव कवरेज
भूमिका राय and अभय कुमार सिंह
कांग्रेस संगठन में 50% तक बढ़ाया जा सकता है एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व
इमेज स्रोत, Twitter/@INCIndia
राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का ''नव संकल्प चिंतन शिविर'' चल रहा है.
जहां पार्टी संगठन को लेकर भी अलग-अलग बदलाव पर चर्चा की जा रही है. अब ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस संगठन में हर स्तर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के लिए 50% प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं.
कांग्रेस नेता के राजू ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को बताया है कि इस शिविर के लिए गठित सामाजिक न्याय और आधिकारिता समिति से जुड़े पैनल ने ये फ़ैसला लिया है. शिविर के लिए ऐसे ही कई समितियों का गठन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया है.
के राजू का कहना है कि एससी, एसटी, ओबीासी और अल्पसंख्यों के लिए 50% प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के फैसले को अब कांग्रेस वर्किंग कमिटी से मंजूरी के लिए भेजा जा सकता है.
उन्होंने कहा कि पैनल, कांग्रेस अध्यक्ष के लिए एक सामाजिक न्याय सलाहकार परिषद स्थापित करने का भी प्रस्ताव कर सकता है.
क्या नए प्रधानमंत्री बदल पाएंगे श्रीलंका के हालात
वीडियो कैप्शन, श्रीलंका को नया प्रधानमंत्री मिला, लेकिन क्या वो मौजूदा हालात को बदल पाएंगे?
रनिल विक्रमसिंघे श्रीलंका की राजनीति में अहम चेहरों में से एक हैं. श्रीलंका में पिछले संसदीय चुनाव में उनकी यूनाइटेड नेशनल पार्टी की करारी शिकस्त हुई थी.
लेकिन बीते कुछ महीनों में श्रीलंका की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था और उसकी वजह से पैदा हुए सामाजिक-राजनीतिक संकट ने रनिल विक्रमसिंघे को देश का प्रधानमंत्री बनने का एक मौका और दिया है.
उत्तर कोरिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर किम जोंग उन ने क्या कहा?
इमेज स्रोत, KCNA/VIA REUTERS
उत्तर कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैलता दिख रहा है और अब यहां के नेता किम जोंग उन ने तेजी से बढ़ते संक्रमण को बड़ी आपदा करार दिया है.
उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने ये जानकारी दी है कि शनिवार को किम जोंग उन ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई और संक्रमण से निपटने के लिए कोशिशों को और तेज करने की बात कही है.
किम जोंग उन का ये बयान और बैठक की जानकारी ऐसे समय सामने आई है जब गुरुवार को पहले कोरोना केस की आधिकारिक पुष्टि की गई. हालांकि, विशेषज्ञ ये मानते हैं कि कोरोना वायरस कुछ समय से उत्तर कोरिया में फैल रहा है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बढ़ते संक्रमण के गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं.
दरअसल, उत्तर कोरिया की 2.5 करोड़ की आबादी वैक्सीनेशन प्रोग्राम की कमी और ख़राब हेल्थकेयर सिस्टम की वजह से कोरोना की चपेट में आ सकता है. शनिवार को सरकारी मीडिया ने बताया कि हाल के हफ्तों में क़रीब 5 लाख रहस्यमयी बुखार के मामले सामने आए हैं. टेस्टिंग की पर्याप्त सुविधा नहीं होने की वजह से बहुत सारे ऐसे केस में कोविड की पुष्टि नहीं हो सकी है.
केसीएनए न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़, किम जोंग उन ने नौकरशाही और चिकत्सकीय अक्षमता को इस संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया है और सुझाव दिया है कि देश को चीन जैसे पड़ोसी देशों से सबक लेना चाहिए.
सरकारी मीडिया के मुताबिक़, बुखार की वजह से अप्रैल में अबतक 27 लोगों की मौत हो चुकी है.
मुंडका अग्निकांडः अपनी बेटी को तलाशती मां का दर्द
वीडियो कैप्शन, मुंडका अग्निकांडः अपनी बेटी को तलाशती मां का दर्द
दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार को एक बिल्डिंग में ख़तरनाक आग लग गई.
इस आग में कई लोगों की मौत हो गई.
घायलों को मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है.
कई लोग लापता हैं, जिनके परिजन उन्हें अस्पताल में खोज रहे हैं.
देखिए ऐसी ही एक मां का दर्द जो अपनी बेटी को तलाश रही हैं.
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने दिया इस्तीफ़ा
इमेज स्रोत, ANI
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने इस बात की जानकारी दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बिप्लब देव गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे और उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी.
पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बीजेपी की प्रदेश इकाई में अंदरूनी कलह की ख़बरें हैं और अब उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा अंतरिम तौर पर कार्यभार संभाल सकते हैं.
बता दें कि राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं.
नेटो की ओर फ़िनलैंड ने बढ़ाए क़दम
वीडियो कैप्शन, रूस की चेतावनी के बावजूद नेटो की ओर फ़िनलैंड ने कदम बढ़ाए हैं.
फ़िनलैंड के अधिकतर लोगों को लगता है कि यूक्रेन पर रूस के हमले से सोवियत यूनियन के ख़िलाफ़ उनके देश की जंग की यादें ताज़ा हो गई हैं, जब मज़बूत सैन्य परंपरा की वजह से फिनलैंड को कम्युनिस्ट स्टेट में ज़बरन शामिल होने से बचाया गया था.
फिनलैंड से बीबीसी संवाददाता एलन लिटिल की रिपोर्ट.
मराठी अभिनेत्री पर शरद पवार के ख़िलाफ़ 'अभद्र' टिप्पणी का आरोप, केस दर्ज़
इमेज स्रोत, FACEBOOK / GETTY IMAGES
एनसीपी प्रमुख शरद पवार के ख़िलाफ़ अपमानजनक फेसबुक पोस्ट शेयर करने के आरोप में मराठी अभिनेत्री पर केस दर्ज़ हुआ है.
अभिनेत्री केतकी चिताले के फेसबुक पोस्ट को लेकर एनसीपी कार्यकर्ता नाराज़ थे और सख़्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे. अब उनके ख़िलाफ़ ये मामला महाराष्ट्र के ठाणे शहर में दर्ज़ हुआ है.
मराठी में लिखे गए इस पोस्ट में एनसीपी प्रमुख का नाम नहीं है. लेकिन उपनाम ''पवार'' और ''80 साल की उम्र'' का ज़िक्र है. शरद पवार 81 साल के हैं. पोस्ट में ''नरक आपका इंतज़ार कर रहा है'' और ''ब्राह्मणों से आप नफ़रत करते हैं'' इस तरह की टिप्पणियां हैं, जो कथित तौर पर शरद पवार को अपमानित करने के लिए लिखी गई हैं.
इस मामले में केतकी के ख़िलाफ़ मानहानि, लोगों में विद्वेष फैलाने समेत कई आरोपों में मामला दर्ज़ किया गया है.
इस बीच एनसीपी ने पुणे में भी पुलिस को पत्र सौंपकर चिताले के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की है.
कुछ एनसीपी नेता सोशल मीडिया पर पवार के ख़िलाफ़ अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर आरोप लगा रहे हैं.
अंग्रेज़ों के राज में ज़ुल्मों-सितम की कहानी -विवेचना
वीडियो कैप्शन, अंग्रेज़ों के राज में ज़ुल्मों-सितम की कहानी. Vivechana
हाल ही में मशहूर लेखक एम जे अकबर की एक किताब आई है 'दुलाली साहब एंड द ब्लैक जमींदार' जिसमें उन्होंने अंग्रेजों के नस्लवाद और अत्याचार की कहानी बयान की है.
आज की विवेचना में रेहान फ़ज़ल नज़र डाल रहे हैं अंग्रेजी शासन के शुरुआती दिनों पर.
शेख़ खलीफ़ा के निधन के बाद शेख़ मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नहयान बने यूएई के नए राष्ट्रपति
इमेज स्रोत, REUTERS
इमेज कैप्शन, शेख़ मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नहयान
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख़ खलीफ़ा बिन ज़ायेद अल नहयान के निधन के एक दिन बाद शनिवार को शेख़ मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नहयान को राष्ट्रपति चुन लिया गया है.
न्यूज़ एजेंसी एएफपी ने आधिकारिक मीडिया के हवाले से ये जानकारी दी है.
फेडरल सुप्रीम काउंसिल ने ये नियुक्ति की है, इससे पहले शेख़ मोहम्मद ने फेडरल सुप्रीम काउंसिल के सदस्यों से मुलाकात की थी.
शेख़ मोहम्मद संयुक्त अरब अमीरात के संस्थापक राष्ट्रपति शेख़ ज़ायेद बिन सुल्तान अल नहयान के तीसरे बेटे हैं और शेख़ खलीफ़ा के सौतेले भाई हैं.
ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें ही देश की बागडोर सौंपी जाएगी.
शेख़ मोहम्मद को ऐसे नेता के तौर पर देखा जाता है जो मध्य-पूर्व में तेजी से उभरे हैं. इसराइल के साथ यूएई के संबंधों को मजबूत करने और सऊदी अरब के साथ मजबूत साझेदारी बनाए रखने में उनका अहम योगदान रहा है.
मुंडका अग्निकांड: 'मेरा आदमी भी मर गया, अब मेरी बेटी भी चली गई'
पश्चिमी दिल्ली के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ है. यहां कुछ आंखों में आंसू हैं और कुछ में सवाल. भीड़ के बीच एक युवा बमुश्किल अपने आंसुओं को थामे गुमसुम खड़ा है.
अपने आप को संभालते हुए वो बताता है, "मेरी गर्लफ्रेंड भी आग में फंसी थी. उसने मुझे वीडियो कॉल किया. मैं उसकी हिम्मत बढ़ा रहा था. धीरे-धीरे धुआं बढ़ता जा रहा था. और फिर कॉल कट गई."
इस युवक की गर्लफ्रेंड अब लापता है. संजय गांधी अस्पताल के बाहर कई ऐसे परिवार हैं जिनके अपने आग की घटना के बाद से लापता हैं.
14 साल की मोनी अपनी बहन पूजा को खोजते हुए अस्पताल पहुंची हैं. 19 साल की उनकी बहन उसी सीसीटीवी कंपनी के ऑफ़िस में नौकरी करती थीं जिसमें आग लगी.
मोनी कहती हैं, "हमें न्यूज़ से आग लगने का पता चला और हम दौड़ते हुए यहां आए. हमें नहीं पता कि हमारी बहन कहां है, प्रशासन ने बस इतना ही कहा है कि संजय गांधी अस्पताल में पता करो."
'गुडलक, गुडबाय' कह पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी से दिया इस्तीफा
इमेज स्रोत, Facebook/sunil jakhar
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी छोड़ दी है. ये फ़ैसला ऐसे समय में लिया गया है कि जब कांग्रेस का तीन दिन का चिंतन शिविर चल रहा है.
कांग्रेस ने पिछले ही महीने सुनील जाखड़ को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सभी पदों से हटा दिया था. पार्टी ने उन्होंने एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था, जिससे वो नाराज़ बताए जा रहे थे.
ऐसे में सुनील जाखड़ ने एक फेसबुक लाइव में पार्टी को छोड़ने का एलान किया है.
पार्टी के शीर्ष नेताओं से नाराज़गी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, "चिंतन शिविर औपचारिकता से ज़्यादा कुछ नहीं है. ये कांग्रेस का अस्तित्व बचाने का समय है और ऐसे समय में हम ऐसे दिखा रहे हैं कि देश को बचाने की ज़िम्मेदारी हमारी है. अलग-अलग समितियां बनाई जा रही हैं. एक समिति तो उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली हार पर बनाई जानी चाहिए थी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
प्रशांत किशोर को लेकर वो कहते हैं कि उन्होंने यूपी में कैंपेन किया था, खाट पर चर्चा और कांग्रेस आज ख़ुद खटिया पर नज़र आ रही है. फेसबुक लाइव के अंत में उन्होंने कांग्रेस को गुडलक, गुडबाय कहकर पार्टी को छोड़ने का ऐलान कर दिया.
सुनील जाखड़ के पार्टी छोड़ने को पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा नुकसान बताया है.
सिद्धू का कहना है कि जाखड़ को कांग्रेस नहीं छोड़ने देना चाहिए था और किसी भी तरह के मतभेद को बातचीत से सुलझाया जा सकता था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
बता दें कि सुनील जाखड़ अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. जब पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को हराया था उस वक्त जाखड़ ने चरणजीत सिंह चन्नी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था.
इससे पहले जब अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पद छोड़ा था उस वक्त जाखड़ ने दावा किया था कि उनके मुख्यमंत्री बनने को लेकर 42 विधायकों का समर्थन है वहीं चन्नी के साथ महज़ 2 विधायक हैं.
जाखड़ उस वक्त मुख्यमंत्री बनने के दावेदारों में से एक थे.
केएल राहुल ने अपने प्रदर्शन से कैसे ग़लत साबित किया कोहली को
इमेज स्रोत, BCCI/IPL
केएल राहुल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2013 में अपने ही शहर की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से की थी. हालांकि अगले ही साल वो सनराइज़र्स हैदराबाद चले गए. वहां दो साल रहने के बावजूद राहुल कुछ ख़ास नहीं कर पाए.
जब वो वापस फिर से 2016 में बैंगलोर में लौटे तब उन्होंने दिखाया कि वो भविष्य के स्टार भी बन सकते हैं. उस सीज़न में राहुल अपनी टीम के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप तीन खिलाड़ियों में शुमार थे. इसके बावजूद 2018 सीज़न के लिए बैंगलोर ने उन्हें रिटेन नहीं किया.
इस बात के कयास लगाए गए थे कि कप्तान कोहली को राहुल की बल्लेबाज़ी शैली टी20 की मार-धाड़ वाली शैली के अनुरूप नहीं जंची. इस बात का ज़िक्र ख़ुद कोहली ने इस साल एक पॉडकास्ट में किया.
कोहली ने माना कि राहुल ने अपनी बल्लेबाज़ी में ज़बरदस्त तरीके का बदलाव लाया है, जिसकी उम्मीद शुरुआत में उन्हें नहीं दिखी थी.
बाबरी मस्जिद को खोया है, दूसरी मस्जिद को हरगिज नहीं खोएंगे: ओवैसी
इमेज स्रोत, ANI
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर कहा है कि मुसलमानों ने बाबरी मस्जिद को खोया है और दूसरी मस्जिद हरगिज नहीं खोएंगे.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, ओवैसी ने अहमदाबाद में कहा, "बाबरी मस्जिद पर कोर्ट का फैसला आ गया और अब ज्ञानवापी का मसला शुरू हो गया. हुकूमत को ये बात बता रहा हूं कि हमने एक बाबरी मस्जिद को खोया है दूसरी मस्जिद को हरगिज नहीं खोएंगे."
असदुद्दीन ओवैसी का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय को वोटबैंक के धोखे में रखा जाता है. उन्होंने कहा है कि इस देश में कोई भी मुस्लिम वोट न तो था और न ही है.
उन्होंने कहा, "इस देश में कभी कोई मुस्लिम वोट बैंक नहीं था, न है और न ही कभी रहेगा. आपको इन बातों में उलझाकर धोखा दिया जाता है. हुकूमत को हम नहीं बदल सकते. अगर बदल सकते तो भारत के संसद में इतने कम मुसलमान क्यों हैं? अगर हम हुकूमत को बदल सकते तो बाबरी मस्जिद पर कोर्ट का फैसला भी आ गया और अब ज्ञानवापी का मसला शुरू हो गया."
ब्रेकिंग न्यूज़, चीन ने कोरोना वायरस के कारण एशिया फ़ुटबॉल कप की मेज़बानी छोड़ी
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
एशियन फ़ुटबॉल कन्फ़ेडरेशन (AFC) ने घोषणा की है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण चीन ने 2023 के एशिया फ़ुटबॉल
कप की मेज़बानी के अपने अधिकार को त्याग दिया है.
AFC ने बताया है कि 5 जून 2019 को
पेरिस में चीन को मेज़बानी दिए जाने का फ़ैसला लिया गया था.
16 जून से 16 जुलाई 2023 तक चीन के 10 शहरों में
एशिया कप का आयोजन होना था जिसमें 24 टीमें भाग लेतीं. इसके साथ ही AFC ने बताया है कि 2023 के एशिया कप के आयोजन की जानकारी की
घोषणा जल्द की जाएगी.
FB LIVE: ज्ञानवापी मस्जिद के बाहर से लाइव
मध्य प्रदेश: शिकारियों के साथ मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, एक करोड़ के मुआवज़े की घोषणा
इमेज स्रोत, Getty Images
मध्य प्रदेश के गुना
में शिकारियों के साथ मुठभेड़ में मारे गए तीन पुलिसकर्मियों के परिजनों को राज्य
सरकार एक-एक करोड़ रुपये का मुआवज़ा देने की घोषणा की है.
मुआवज़े की घोषणा करते
हुए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि घटनास्थल पर देर से
पहुंचने के कारण ग्वालियर के आईजी को हटाने का फ़ैसला लिया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
शिवराज सिंह ने ट्वीट किया है, “पुलिस के साथी राजकुमार जाटव, नीरज भार्गव, संतराम को ‘शहीद’ का दर्जा देकर इनके परिवार को एक-एक करोड़ रुपये सम्मान निधि दी जाएगी. पीड़ित परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में भर्ती किया जाएगा.”
शिवराज सिंह चौहान ने आश्वासन देते हुए कहा कि अपराधियों की लगभग पहचान हो गई है और जांच चल रही है. अपराधी किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे.
शुक्रवार देर रात गुना के आरोन थाना इलाक़े में काले हिरण का शिकार करने आए शिकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ हो गयी. जिसमें इन तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. ख़बरों के मुताबिक़, इस मुठभेड़ में एक शिकारी भी मारा गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में हुई इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने मौजूदा राज्य सरकार पर निशाना साधा है.
उन्होंने लिखा है, “मध्य प्रदेश के गुना में शिकारियों की गोलीबारी से हुई तीन पुलिसकर्मियों की मौत की घटना बेहद दुखद, बेहद पीड़ादायक है. निश्चित तौर पर अपने कर्तव्य पालन के लिये इन पुलिसकर्मियों ने अपनी शहादत दी है. इनकी शहादत को मैं नमन करता हूँ, इनकी शहादत व्यर्थ नही जाएगी.”
उन्होंने ट्वीट किया है, “यदि सरकार का क़ानून व्यवस्था पर और अपराधियों पर नियंत्रण होता तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता था.”
मुंडका हादसा: तस्वीरों में देखें देर शाम से आज सुबह तक का हाल
मुंडका अग्निकांड: घटनास्थल से लाइव
मुंडका अग्निकांड: केजरीवाल का दौरा, मृतकों को 10 लाख रुपये मुआवज़े की घोषणा
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली
के मुंडका में हुए भीषण अग्निकांड के अगले दिन यानी शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घटनास्थल का दौरा किया है.
इस दौरान
उन्होंने अधिकारियों से स्थिति का जायज़ा लिया.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इस घटना के लिए एक हेल्प डेस्क भी
बनाया गया है ताकि जिनके परिवार के लोग लापता हैं, उनके बारे में जानकारी मिल सके.
इसके अलावा परिजनों से संपर्क भी किया जा रहा है.
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इस घटना के लिए मैजिस्ट्रेट स्तर की जांच के आदेश
दिये गए हैं. सीएम ने इस हादसे में मारे गए लोगो के लिए दस-दस लाख रुपये के
मुआवज़े की घोषणा भी की. वहीं घायलों को 50-50 हज़ार रुपये बतौर मुआवज़ा दिया
जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अरविंद केजरीवाल ने भरोसा जताया कि जांच के नतीजे आने के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी.
इससे पहले देर रात भी सीएम ने ट्वीट करके घटना पर शोक जताया था. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "इस दुखद घटना के बारे में जानकर हतप्रभ और दुखी हूं. मैं सीनियर अधिकारियों के लगातार संपर्क में हूं. हमारे बहादुर दमकल कर्मचारी आग पर क़ाबू पाने और लोगों की जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. भगवान सब का भला करें."
नवनीत राणा ने दिल्ली के मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ
इमेज स्रोत, GANESH POL/BBC
अमरावती से निर्दलीय उम्मीदवार नवनीत राणा ने शनिवार को
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर
में हनुमान चालीसा का पाठ किया.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का
पाठ करने का एलान करने के बाद चर्चा में आयीं नवनीत राणा के साथ उनके पति और महाराष्ट्र
से विधायक रवि राणा भी साथ में थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
नवनीत फ़िलहाल ज़मानत पर जेल से बाहर है. इससे पहले मुंबई पुलिस ने 23 अप्रैल को नवनीत राणा और रवि राणा को गिरफ़्तार किया था.
इन दोनों राजनेताओं के ख़िलाफ़ देशद्रोह की धारा 124 A और 153 A समेत कुछ अन्य धाराओं के साथ केस दर्ज किया गया था. पांच मई को जेल से बाहर आईं, फिर दिल्ली पहुंचीं और आज उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया.
कौन हैं नवनीत राणा
लोकसभा की वेबसाइटपर दी गई जानकारी के मुताबिक, नवनीत राणा का जन्म मुंबई में हुआ था और उन्होंने बीकॉम किया हुआ है.
वह राजनीति में आने से पहले मॉडलिंग कर चुकी हैं जिसके बाद उन्होंने हिंदी, तेलुगू, कन्नड, मलयालम और पंजाबी फ़िल्मों में काम किया. ऐसी भी ख़बरें थीं कि वो 2019 में महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव जीतने वालीं एकमात्र अभिनेत्री थीं.
नवनीत राणा के पति निर्दलीय विधायक हैं और नवनीत को राजनीति में लाने में उनकी अहम भूमिका रही है.